ऋषिकेशः कांग्रेस नेता ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र के पांडेय प्लॉट में आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर सुझाव लिये।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत जिसमें आम जनमानस से और सामाजिक संगठनों व सभी वर्गों से विधानसभा ऋषिकेश के क्षेत्र हित में उनके सुझावों को मांग रहे हैं और उन पर चर्चा भी कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज ऋषिकेश की ग्रामीण क्षेत पांडेय प्लॉट में जनसंपर्क किया और आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा के अभियान के तहत लोगों से प्रतिज्ञापत्र के लिए सुझाव लिए। रमोला ने बताया कि आमजनमानस से जनसंपर्क के दौरान लोग अपनी समस्याओं से भी अवगत करवा रहे हैं जैसे कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था, आधार कार्ड व पहचान पत्र ना बनना जैसी विभिन्न समस्याएं भी साझा कर रहे हैं।

रमोला ने जानकारी दी कि कल ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों के साथ सनराइज़ वैडिंग प्वांइट में व्यापार व व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर प्रतिज्ञा पत्र में सम्मिलित करने वाले बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी।

ज़िला सचिव रमा चौहान ने कहा कि “आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञाष् इस अभियान में युवाओं और महिलाओं के सुझाव काफी मिल रहे हैं इसी तरह डोर टू डोर जाकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता व आमजनमानस तैयार हैं आज कांग्रेस के प्रति अपना भरोसा दिखाते हुए भाजपा को हटाने का प्रण ले लिया है।

कार्यक्रम में उपस्थित हर्षपति सेमवाल, गौतम सिंह नेगी, उप प्रधान रोहित नेगी, रायवाला महिला ब्लॉक अध्यक्षा अंशुल त्यागी, निर्मल रांगढ, अलका क्षेत्री, ललिता देवी, पूर्व कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र त्यागी (बिट्टू), चंद्रमोहन नेगी, अमित धस्माना, शुभम रावत, सतेन्द्र रावत, राजकुमार मल्होत्रा, बच्चन सिंह नेगी, आदित्य झा आदि लोग रहे।

बूथों को मजबूत करेगी आप, राष्ट्रीय दलों को देगी टक्कर

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट में दक्ष बनाने के लिए पार्टी हाईकमान हर आवश्यक ट्रेनिंग दे रही है। आज ऋषिकेश विधानसभा के शहरी क्षेत्र के पार्टी कार्यालय पहुंचे जंगपुरा दिल्ली के विधायक एवं उत्तराखंड सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने बूथ समीक्षा बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए दिल्ली जंगपुरा से विधायक एवं उत्तराखंड सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि बूथों की मजबूती से ही सियासत की पिच पर शानदार नतीजे पाए जाते हैं।उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में तमाम बूथों को यूथों से सुसज्जित किया जायेगा। उनको सपोर्ट देने के लिए पार्टी की महिला विंग की सदस्य वरिष्ठ ऊर्जावान सदस्यों के साथ सहयोग करेंगी। गांव गांव तक दिल्ली के विकास माडल को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को भाजपा और काग्रेस की मानसिकता से बाहर निकालने का आह्वान भी किया। कहा कि आप उत्तराखंड में जल, जंगल, जमीन सहित तमाम मूलभूत समस्याओं को लेकर चुनाव लड़ेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन, बिजली, पानी, सड़क पर आप पार्टी का फोकस रहेगा।

इससे पूर्व बैठक के लिए पहुंचे विधायक प्रवीण कुमार का पार्टी के तमाम पदाधिकारियों सहित ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला उपाध्यक्ष सीता पयाल, नीलम क्षेत्री, रजनी कश्यप, उषा बुडाकोटी, कंचन, सरदार निर्मल सिंह, पंकज गुसाईं, दिनेश कुलियाल, होम बहादुर क्षेत्री, चन्द्र मोहन भट्ट, सुनील वर्मा, अभिषेक थापा, राहुल थापा, पीयूष जोशी, सुनील सेमवाल, प्रभात झा, विक्रांत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

क्रिकेटर ऋषभ पंत बने उत्तराखंड ब्रांड एंबेसडर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी तथा राज्य में खेलों के लिये और बेहतर वातावरण बनाये जाने की भी राह प्रशस्त होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉल के माध्यम से क्रिकेटर ऋषभ पंत से वार्ता कर शुभकामना देने के साथ ही उन्हें उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण भी दिया।

संकल्प में यदि विकल्प हो, तो भटकाव आने लगता हैः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन भेंट कक्ष में आयोजित यूथ कैन लीड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं में अपने कार्य के प्रति जुनून होना चाहिए, अपने जीवन में उन्होंने जो भी संकल्प लिया है उसमें विकल्प न आने दें। संकल्प में विकल्प आने से भटकाव आने लगता है। लगातार चलने से निश्चित ही सफलता मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अपने कार्य क्षेत्र में दक्षता के साथ कार्य करना होगा, किसी की भी प्रतिभा को छिपाया नहीं जा सकता, मनुष्य नहीं उसका कार्य एवं व्यवहार बोलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को समाज की बेहतरी तथा समाज को दिशा देने का कार्य करना होगा। समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिये आप जो भी सेवा चुनें उसमें बेहतर कार्य करने का प्रयास करें तथा अपने कार्य एवं व्यवहार से नेतृत्व प्रदान करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जवानी और जिंदगानी बार बार मिलने वाली चीज नहीं इसलिये संकल्प के साथ अपना ध्येय बनाकर समाज को अपनी ऊर्जा से आलोकित करने का प्रयास करें। दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर युवा जो बनना चाहता है बन सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा है कि उठो जागो और तब तक नहीं रूको जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। मनुष्य ऊर्जा शक्ति का भण्डार है। वह जो करना चाहे, लक्ष्य तय कर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे युवा 21वीं सदी में भारत के सपनों को पूरा करने का कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य के समग्र विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में हम सब सहभागी एवं सहयोगी है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप 2025 में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिये हम निरंतर प्रयासरत है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत सब्सिडी बढ़ाई गई है। हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए एविएशन टर्वाे फ्यूल पर 18 प्रतिशत वेट में छूट दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन लग रहे थे। मोदी जी ने पहाड़ पर रेल पहुचाने के सपने को साकार किया है। आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा सामरिक दृष्टि एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसी प्रकार चार धाम ऑल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट पर भी तीव्र गति से काम किया जा रहा है। चार धाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए लाइफ लाईन है और ये परियोजनाएं जहां चारधाम यात्रा को सुगम बनाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी वहीं हमारी अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन भी लाएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे देहरादून से दिल्ली की दूरी को और कम करने वाला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री द्वारा यहां 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। बद्रीनाथ धाम के सौन्दर्यकरण के लिये 250 करोड़ की योजना बनायी गई है। इस प्रकार देश में पुरातन संस्कृति के उत्थान का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उत्तराखण्ड देव भूमि है। आदि शंकराचार्य ने कर्नाटक में श्रृंगेरी मठ तथा बद्रीनाथ व केदारनाथ में धर्म पुनरोत्थान का कार्य कर कर्नाटक और उत्तराखण्ड को जोड़ने का भी कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वीर भूमि भी है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी से पास आउट होने वाले सैन्य अफसरों में 10 प्रतिशत उत्तराखण्ड के होते हैं, जबकि राष्ट्रीय जनसंख्या में उत्तराखण्ड का औसत 1 प्रतिशत ही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि ने देश का पहला सीडीएस दिया है, इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत का भी स्मरण कर नमन किया।
सूर्या ने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 5 माह में 5 वर्ष के बराबर कार्य किया है। वे युवा राजनीति के प्रेरणास्त्रोत बन गये हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि उन्हें राजनीति का हिस्सा बनना होगा, अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। यह जन सेवा का आधार भी है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, उन्हें देश के विकास में भागीदार बनना होगा।
कहा कि पिछले सात साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में बदलाव आया है। हमारे धार्मिक आस्था के केन्द्रों के पुनरूद्धार के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, हवाई सेवा, रेल, खेल हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
देश की ज्वलंत समस्याओं का समाधान किया गया है चाहे वह धारा 370 हो या राम मंदिर का मसला हो या वन रैंक वन पेंशन का मसला हो। युवाओं का रोजगार व स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के प्रयास किये गये हैं। नये उद्योग एवं निवेश के लिये अनुकूल वातावरण बनाया गया है। उन्होंने उत्तराखण्ड के युवाओं से प्रदेश के विकास में भागीदार बनने की अपेक्षा करते हुए कहा कि स्वरोजगार की दिशा में अपना योगदान दें, इसके लिये राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनायें लागू की हैं। उत्तराखण्ड में पर्यटन, साहसिक पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन की सम्भावनायें हैं। राज्य में अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर तेजी से कार्य हो रहा है, इसका लाभ निश्चित रूप से युवाओं को मिलेगा।

अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

विधानसभा चुनाव 2022 के तैयारियों के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री धामी बागेश्वर पहुंचे। उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई और बाइक रैली के साथ जनता का अभिनंदन किया।
रैली के माध्यम से नगर क्षेत्र से होते हुए नुमाइश खेत मैदान में हो रही जनसभा हुई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान 2जी, 3जी समेत देश में कई अन्य घोटाले हुए। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार ने अपने अब तक के सात के साल के कार्यकाल में देश को विकास के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिय। राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कोई भी पीएम मोदी पर घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता। हमने भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी सरकार दी है।
रैली के माध्यम से नगर क्षेत्र से होते हुए नुमाइश खेत मैदान में हो रही जनसभा हुई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान 2जी, 3जी समेत देश में कई अन्य घोटाले हुए। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार ने अपने अब तक के सात के साल के कार्यकाल में देश को विकास के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिय। राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कोई भी पीएम मोदी पर घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता। हमने भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी सरकार दी है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। कांग्रेस को जनता को झूठ बोलने वाली पार्टी बोला। आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि आप केवल जनता को धोखे में रखने का काम करती है। विजय संकल्प यात्रा बीजेपी को दुबारा से सत्ता में आएगी और विकास की एक नई परिभाषा भी स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा हरिद्वार व बागेश्वर से शुरू हो रही है। आज जनता की भारी भीड़ बता रही है कि बीजेपी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। घोषणाएं जितनी भी की है सब पूरी करने का काम किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर से विकास कार्याे को किया जा रहा है। देश और उत्तराखंड विकास की और अग्रसर हो रहा है। लगातार काम किया जा रहा है। महालक्ष्मी किट योजना शुरू की गई है। भर्ती प्रकिया मे तेजी से काम किया जा रहा है। 24000 पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा। कोरोना महामारी के वक्त गरीब बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी सामने आई, उनके अब टेबलेट दिए जाएंगे। बच्चो के खाते मैं पैसे डाले जाएंगे।

प्रवीण अध्यक्ष और अनिरुद्ध को मंत्री की जिम्मेदारी

एबीपीवी ऋषिकेश नगर इकाई के प्रवीण रावत अध्यक्ष और अनिरूद्ध शर्मा को मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
रविवार को हरिद्वार रोड स्थित पीएसके इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित बैठक में एबीवीपी के विभाग प्रमुख अमित गांधी ने सर्वसम्मति से ऋषिकेश नगर इकाई की घोषणा की। नगर उपाध्यक्ष आदित्य पंवार, अंश, रचित अग्रवाल, नगर सह मंत्री सुनील वर्मा, ज्योत्सना काला, प्रीति रावत, अभिषेक वाल्मीकि, नगर सोशल मीडिया प्रमुख तपेश मंडल, नगर सेवा कार्य प्रमुख आनंद यादव, नगर प्रमुख आनंद पासवान, नगर संस्कृत आयाम प्रमुख आकाश जुयाल, नगर संस्कृत आयाम सह प्रमुख अमित नौटियाल, नगर आंदोलन प्रमुख आकाश निहाल तथा नगर एसएफडी प्रमुख आशीष कश्यप बने हैं। साथ ही वीरभद्र नगर इकाई के अध्यक्ष मोहित बहुखंडी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी चौहान, मंत्री शुभम गौड़, सह मंत्री अंकुर अग्रवाल और एसएफडी इकाई प्रमुख पद पर अक्षय कांत भट्ट की घोषणा की गई।

सैकड़ों युवाओं ने निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराया

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय सेना या उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए आज दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक, स्थान- मार्टिज होटल, रायवाला व रॉयल गार्डन, विस्थापित पशुलोक, ऋषिकेश में सैकड़ो युवाओं ने आवेदन पत्र भरकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
खरोला ने कहा कि उत्तराखंड की मिटटी में देशभक्ति की महक है, उत्तराखंड को देवो की भूमि के साथ वीरो की भूमि भी कहा जानता है। देश के सर्वप्रथम चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड राज्य से ही है। राज्य के युवाओं को उनकी देशभक्ति के जज्बे तथा एक साहसिक सैनिक के गुणों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
खरोला ने कहा कि उनके द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए चलायी जा रही इस मुहीम को ऋषिकेश से शुरुवात की जा रही है। भविष्य में इसे राज्य स्तर पर किया जाएगा और राज्य के बेरोजगार युवाओं को जो भारतीय सेना या उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होना चाहते है उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
खरोला ने कहा की अगला रजिस्ट्रेशन दिनांक 23 दिसम्बर,2021 (गुरुवार) को समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक, स्थान- मार्टिज होटल, रायवाला व रॉयल गार्डन, विस्थापित पशुलोक, ऋषिकेश को होगा। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा अपना रजिस्ट्रेशन कराए और निशुल्क भारतीय सेना या उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण पाए।

आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर सुझाव मांगे

एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम सभा खैरीं खुर्द के ठाकुरपुर में आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से मुलाक़ात कर सुझाव लिये। इस अवसर पर जयेंद्र रमोला व कांग्रेस जनों ने गली मुहल्लों में जाकर जनसंपर्क किया और क्षेत्र की जनता से क्षेत्र हित में सुझाव मांग रहे हैं।
इस अवसर पर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत जिसमें आम जनमानस से और सामाजिक संगठनों व सभी वर्गों से विधानसभा ऋषिकेश के क्षेत्र हित में उनके सुझावों को मांग रहे हैं और उन पर चर्चा भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज ऋषिकेश की ग्रामीण क्षेत्र ठाकुरपुर में जनसंपर्क किया और आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा के अभियान के तहत लोगों से प्रतिज्ञापत्र के लिए सुझाव लिए। रमोला ने बताया कि आम जनमानस से जनसंपर्क के दौरान लोग अपनी समस्याओं से भी अवगत करवा रहे हैं जैसे कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था, आधार कार्ड व पहचान पत्र ना बनना जैसी विभिन्न समस्याएं भी साझा कर रहे हैं।
खैरी खुर्द उप प्रधान रोहित नेगी ने कहा कि आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा इस अभियान में युवाओं और महिलाओं के सुझाव काफी मिल रहे हैं। इसी तरह डोर टू डोर जाकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता व आम जनमानस तैयार हैं। रोहित ने बताया कि लोगों ने कांग्रेस के प्रति अपना भरोसा दिखाते हुए भाजपा को हटाने का प्रण ले लिया है।
कार्यक्रम में सत्येन्द्र सिंह रावत, रायवाला महिला ब्लॉक अध्यक्षा अंशुल त्यागी, विभा भटनागर, रमा चौहान, ज़िला महासचिव गब्बर कैन्तुरा, पूर्व कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र त्यागी, राजन बिष्ट, चंद्रमोहन नेगी, अमित धस्माना, शुभम रावत, राजकुमार मल्होत्रा, आदित्या झा आदि उपस्थित रहे।

भल्ला फॉर्म में मोटर मार्ग और स्ट्रीट लाइटों के लिए विस अध्यक्ष ने फिर दी स्वीकृति

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर ग्राम पंचायत के भल्ला फार्म में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने भल्ला फार्म के आंतरिक मोटर मार्ग निर्माण का लोकार्पण किया जबकि विधायक निधि से भल्ला फार्म के अंतर्गत अन्य मोटर मार्गाे के निर्माण के लिए 5 लाख रूपए देने और 30 स्ट्रीट लाइट लगवाई जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि श्यामपुर ग्राम पंचायत में विगत 5 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में अनेक कार्य हुए हैं उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता की मांग पर आंतरिक मोटर मार्गाे के लिए विधायक निधि से पाच लाख रुपये धनराशि दी जाएगी। जिससे कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा, साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए 30 स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्यामपुर ग्राम पंचायत में 1 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से भल्ला फॉर्म में मोटर मार्ग पुलिया एवं नालियों का निर्माण किया गया है। जबकि 44 लाख 71हजार की लागत से लक्कड़ घाट मुख्य मार्ग से ध्यान योग मंदिर तक मोटर मार्ग के निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है। उन्होंने कहा है कि 9 करोड रुपए की लागत से श्यामपुर, बैटरी फार्म में पेयजल योजना का कार्य चल रहा है जिसे स्थानीय लोगों को 30 वर्षों तक जनसंख्या के घनत्व के अनुसार शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा है कि पाच लाख की लागत से श्यामपुर में रामेश्वरम पुरम गली नंबर 2 सड़क का डामरीकरण का कार्य भी पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 54 लाख रुपए की लागत से विभिन्न आंतरिक मोटर मार्गाे के कार्य गतिमान है, जो शीघ्र पूरे होंगे।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा शुद्ध पेयजल आपूर्ति, विद्युत विभाग एवं अनेक कार्य ग्राम पंचायत के अंतर्गत किए गए हैं इन सभी कार्यों से जनता लाभान्वित हो रही है। अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने हमेशा विकास के कार्यों को तवज्जो दी है और धरातल पर उनके द्वारा किए गए कार्य दिखाई भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से ही विकास के कार्यों को गुणवत्ता सहित तय समय सीमा पर पूरे करने के निर्देश अधिकारियों को देते हैं और उसका शत-प्रतिशत पालन भी होता है।
इस अवसर पर समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, प्रधान रायवाला सागर गिरी, राकेश व्यास, गुरु चरण नेगी, मुकेश भट्ट, राजवीर रावत, विनोद राणा, रामेश्वर दास, बनवारी सेमवाल, हरीश गौनियाल, दिवाकर पैन्यूली, रेखा धस्माना, मधु देवी, बसंती देवी, प्यारी चौहान, ममता व्यास, कविता नेगी, आशीष पवार आदि उपस्थित रे। जबकि कार्यक्रम का संचालन ललित मोहन खेतवाल ने किया।

आप का इतिहास है पार्टी जो कहती है वो करती है-नेगी

श्यामपुर नम्बरदार फार्म स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सेकड़ो की संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बुजर्गाे ने समाजसेवी सीता पयाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथ पहुंचे आप के चुनाव संचालन समिति के सचिव ओ पी मिश्रा ने भाजपा एवं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
ऋषिकेश विधानसभा में आम आदमी पार्टी के लगातार मजबूत होने का क्रम अनवरत जारी है। रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने नम्बरदार फार्म श्यामपुर में पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ राजे नेगी की अगुवाई में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान वक्ताओं ने आम आदमी पार्टी को भाजपा और कांग्रेस का मजबूत विकल्प बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में आप की ही सरकार बनने का दावा किया। महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए पार्टी प्रदेश सचिव ओ पी मिश्रा ने कहा कि कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में बनती रही है और दोनों ने ही अपने अघोषित एजेंडे के तहत उत्तराखंड को जमकर लूटा है।

पार्टी के विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य में 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान करने, बेरोजगारी भत्ता दिलाने और युवाओं को रोजगार, महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिलाने सहित अनेक वादे किए हैं। आम आदमी पार्टी का इतिहास है कि वह जो कहती है वह करके दिखाती है। दिल्ली इसका उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी विकास का नया एजेंडा लेकर उत्तराखंड में आई है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 साल में विकास का कोई काम नहीं किया गया। यहां भी जनता परिवर्तन का मन बनाए बैठी है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी इस विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। जिला उपाध्यक्ष सीता पयाल ने कहा कि आम आदमी की जितनी भी मूलभूत जरूरतें हैं उन्हें आप पार्टी ही पूरा कर सकती है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत भी किया।
इस अवसर पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम में महिला मोर्चा महासचिव रजनी कश्यप, उषा बुडाकोटी, सुषमा राणा, योगाचार्य भारती, वंदना लखेरा, मंजू देवी, पुष्पा देवी, गायत्री देवी, लक्ष्मी पंवार, नीरू सोलंकी, गुड्डी देवी, उर्मिला देवी, निर्मला देवी, संगीता देवी, हेमा देवी, कमलेश देवी, दिनेश कुलियाल, चंद्रमोहन भट्ट, सुनील दत्त सेमवाल, लालमणि रतूड़ी, सरदार निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह, जय प्रकाश भट्ट, गोविंद रावत, विक्रांत भारद्वाज, उत्तम सिंह पवार, सुनील वर्मा, अभिषेक ठाकुर, राहुल ठाकुर, प्रभात झा, जगदीश कोहली, कमलेश जखमोला आदि मौजूद रहे।