गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए निकालीं जा रही मशाल यात्रा-विस अध्यक्ष

गंगा टास्क फोर्स की मशाल यात्रा आज तीर्थ नगरी के त्रिवेणी घाट पर पहुंची। जहां पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित उपस्थित लोगों ने गंगा मशाल का भव्य स्वागत किया। नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मशाल यात्रा निकाली जा रही है। इसमें प्रादेशिक सेना की एक बटालियन मशाल को लेकर गंगा के 23 तटीय क्षेत्रों की यात्रा कर रही है।
3 नवंबर को दिल्ली में गंगा उत्सव कार्यक्रम समापन के उपरांत केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने गंगा मशाल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। गंगा के धार्मिक महत्व वाले 23 तटीय क्षेत्रों में मशाल यात्रा का पड़ाव निर्धारित किया गया है, जिसके चलते आज गंगा मशाल यात्रा ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर पहुंची है।
त्रिवेणी घाट पर आयोजित मशाल यात्रा कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मशाल यात्रा के दौरान मेरी गंगा मेरी शान का नारा उद्घोषित होता रहा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मशाल यात्रा से गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता को बनाए रखने के लिए जागरूक किए जाने का सबसे अच्छा तरीका है। विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा की गंगा भारत में पवित्र मानी जाती है तथा इसकी उपासना मां और देवी के रूप में की जाती है। उन्होंने कहा कि गंगा, पर्यावरण तथा संस्कृति का संरक्षण हमारे देश के विकास के लिए आधार स्तंभ है।कहा कि हमारे जीवन में गंगा की पवित्रता सर्वाेपरि है। यह शिक्षा देती है कि हमारा मस्तिष्क, वचन और कर्म गंगा जल की तरह पवित्र होने चाहिए।
उन्होंने कहा की गंगा को केवल एक नदी के रूप में देखना उचित नहीं होगा। गंगा भारतीय संस्कृति की जीवन रेखा है तथा आध्यात्मिकता और श्रद्धा की वाहक है। गंगा को स्वच्छ रखना, पर्यावरण संरक्षण करना और अपनी संस्कृति को समृद्ध बनाना केवल सरकार का कर्तव्य नहीं है, बल्कि सभी नागरिकों की निजी जिम्मेदारी है। इस सोच को देशव्यापी स्तर पर अपनाया जाना चाहिए और फैलाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील डोभाल, लेफ्टिनेंट कर्नल के ए प्रभु, मेजर एलएन जोशी, नमामि गंगा के उप निदेशक सुनील कुमार, पर्यावरणविद विनोद शुक्ला, सूबेदार सर्वेश तिवारी, सूबेदार शिवेन सिंह, गंगा सभा ऋषिकेश के राहुल शर्मा, राजीव थपलियाल, नायक क्रांति सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

उप प्रधान राजेश व्यास को श्रद्धांजली अर्पित की

सोमवार को गुमानीवाला में उप प्रधान रहे स्व. राजेश व्यास की तेरहवीं पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों ने राजेश व्यास के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि ग्राम पंचायत गुमानीवाला के उप प्रधान रहे स्व. राजेश व्यास संघर्षशील और मृदुभाषी थे। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत विभिन्न पदों पर रहते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति अपना अमूल्य योगदान दिया।
मौके पर पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, डॉ. केएस राणा, जय सिंह रावत, महावीर उपाध्याय, भगवती सेमवाल, मनोज गुसाईं, विनोद चौहान, देवेन्द्र बैलवाल, विनोद पोखरियाल, मनीष व्यास आदि मौजूद रहे।

विस अध्यक्ष ने सड़क निर्माण के लिए 4 लाख रुपये किये मंजूर

जनता मिलन कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिवाजीनगर में सड़क के लिए चार लाख रुपये की घोषणा की।
सोमवार को शिवाजीनगर में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शिवाजीनगर में सड़कों, बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किये जाने के लिए उन्होंने कई विकास कार्य किए हैं। इसके अलावा अन्य कार्यों को भी जल्द करवाया जाएगा। कहा कि सभी क्षेत्रों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और समस्या निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन के जरिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की आंतरिक सड़क के लिए 4 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मौके पर महंत धर्मदास, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा रंजीत सिंह, पार्षद सुंदरी कंडवाल, विजय शुक्ला, बिंदु गुप्ता, अशोक गुप्ता, रमेश चंद्र शर्मा, निर्मला उनियाल, मुन्नी राजपूत, पुनीता भंडारी, गंगा शरण यादव, सुशील शर्मा, विक्की सैनी, चंदेश्वर सैनी आदि उपस्थित रहे।

नहाय खाय के साथ महापर्व छठ की शुरुआत

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत सोमवार को नहाय खाय के साथ हो गई। व्रतियों ने सुबह स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण किया। वहीं, सार्वजनिक छठ पूजन समिति त्रिवेणी घाट ऋषिकेश ने सोमवार को त्रिवेणीघाट पर 27वें पूजा महोत्सव के तहत विधिवत ध्वज स्थापित किया। समिति अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने बताया कि बीते 27 वर्षों से समिति यहां छठ महोत्सव मना रही है। कहा कि महोत्सव के तहत बुधवार को छठ मैया की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
सार्वजनिक छठ पूजन समिति त्रिवेणीघाट के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने बताया कि छठ महापर्व का आगाज हो चुका है। यह चार दिनों तक चलेगा। सोमवार को नहाय खाय के साथ पर्व शुरू हुआ है। अब मंगलवार को सूर्य अस्त होने पर व्रती खरना करेंगे, इसके बाद बुधवार को 5ः19 पर अस्तांचगामी (डूबते हुए सूर्य) भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद गुरुवार को सुबह 6ः43 पर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा। मौके पर कार्यक्रम संयोजक नागेंद्र सिंह, महासचिव परमेश्वर राजभर, कोषाध्यक्ष वीरबहादुर राजभर, आशुतोष शर्मा, आदेश शर्मा, सतवीर पाल, राजु गुप्ता, सोनू गुप्ता, संगठन मंत्री अतिब चौधरी, सतीश राजभर, अमित गुप्ता, ऋषि जायसवाल, लल्लन भारद्वाज, राजकुमार राजभर, कामेश्वर राजभर, प्रवीण सिंह, पंडित जगमोहन मिश्रा, हीरामन राजभर, मुकेश राजभर आदि उपस्थित रहे।

लोक आस्था का महापर्व छठ
सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया। पहले दिन व्रतियों ने पूरे घर को साफ सुथरा कर स्नान किया। अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का भोग भगवान सूर्य को लगाया और उसके बाद प्रसाद को स्वयं भी ग्रहण किया और अपने परिवारिक सदस्यों को भी वितरित किया।

त्रिवेणी घाट पर दीप दान कर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की

उत्तराखण्ड स्थापना की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के शहीदों की स्मृति में त्रिवेणी घाट पर दीप दान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें आंदोलनकारियों व आमजन ने दीप दान में बढ़चढ़कर सहयोग किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि हम शहीदों के बलिदान को कभी भुला नहीं सकते। हमको उनके बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति हुई। हम आज दीप दान कर उनको शत् शत् प्रणाम करते हैं। रमोला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था ‘उठो, जागो और तब तक रुको नहीं, जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए’। इसे हमें सार्थक करने की पूरी कोशिश करनी होगी। इसी तरह सभी लोग संकल्प लें कि हर व्यक्ति उत्तराखंड प्रदेश और भारत वर्ष के समग्र विकास और समृद्धि के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। यही शहीद राज्य आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभी को मिलकर उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।
दीप दान कार्यक्रम में राजकुमार अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, सतीश रावत, राजेन्द्र तिवारी, लल्लन राजभर, विक्रम भण्डारी, गम्भीर मेवाड़, धर्मेंद्र गुलियाल, पार्षद शकुंतला शर्मा, यश अरोड़ा, दीपक भारद्वाज, गौरव राणा, परितोष हालदार, प्रिंस सक्सेना, मधु जोशी, शेलेंद्र गुप्ता, राम बदन साहनी, राम नारायण राजभर, इमरान हाशमी, विवेक तिवारी, बुरहान अली, जितेंद्र त्यागी, रोशनी शर्मा, सीमा, सोमवती, अंजू गैरोला, मुनि जानी, वेद प्रकाश शर्मा, संदीप शर्मा, तन्नु रस्तोगी, रेखा चौबे, परमेश्वरी जोशी, कुसुम जोशी, सुनीता ममंगाई, विद्या तिवारी, अरविंद भट्ट, जयपाल सिंह, कमलेश शर्मा, शुकंतला धीमान, सरोजनी थपलियाल, सतीश शर्मा, नवदीप हुडा, परमेश्वर राजभर, अरविन्द भट्ट, जयपाल बिटू, करम चन्द आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस का भाजपा सरकार पर महंगाई को बढ़ाने का आरोप, प्रदर्शन

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई हैं। प्रदर्शनकारियों ने ऋषिकेश, ढालवाला, डोईवाला व अन्य जगहों पर प्रदर्शन कर महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की।
रविवार को देहरादून रोड स्थित इंडीयन ऑयल के पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यंकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पूर्व क़ाबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भाजपा जनविरोधी सरकार है। वह महंगाई के बोझ तले गरीबों को मारना चाहती है। आए दिन गैस, पेट्रोल, डीजल सहित तमाम चीजों के दामों में इजाफा किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार से आम आदमी परेशान है।
प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के जरिए जनता का खून चूसा जा रहा है। यह हिटलरशाही सरकार जनता का शोषण करने में लगी है।
न्होंने महंगाई पर लगाम लगाने व युवाओं को रोजगार देने की मांग की।

प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, जयेन्द्र रमोला, लल्लन राजभर, शैलेंद्र बिष्ट, विजयपाल सिंह रावत, मनोज गुसाईं, यतेंद्र बिजल्वाण, पार्षद मनीष शर्मा, राकेश मियां, भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, मधु जोशी, जया रमोला, युवां कांग्रेस नगर अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, जयपाल सिंह, बिट्टू, अशोक शर्मा, सहदेव राठौर, नवीन चंद रमोला, बलबीर रौतेला, मुकेश नेगी, रुकम सिंह पोखरियाल, विक्रम भंडारी, भगवती सेमवाल, राहुल पांडे, इमरान सैफी, बूरहॉन अली, शाहरुख, सोनू पांडे, हिमांशु कश्यप आदि शामिल थे।

उधर, ढालवाला बाइपास मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस टिहरी जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी है। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, रमेश उनियाल, दिनेश सकलानी, अनिल रावत, राजेंद्र राणा, दुर्गा राणा, विकास रयाल, संतोष पैन्यूली, संदीप भंडारी, लक्ष्मण राजभर, अमित चौहान, राधेश्याम, दीपक खत्री, गब्बर कैंतुरा, सोहन लाल, शिवम भट्ट, शिवराम रयाल, मुकेश चौहान, शूरवीर कैंतुरा, सुजीत कुड़ियाल आदि शामिल थे।

प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुई छात्राओं को बधाई देने पहुंचे विस अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के इंदिरा नगर में स्थित रवि थपलियाल के निवास पर पहुंचकर गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर चयनित होने पर कुमारी ज्योति शर्मा और कुमारी प्रीति पाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने कहा है कि किसी भी छात्र-छात्राओं छात्रा के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सेवारत होना खुशी की बात है। उन्होंने दोनों ही छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा है कि ऋषिकेश शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है और इसी का परिणाम है कि अधिकांश छात्र छात्राएं अच्छे-अच्छे सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में नौकरी पा रहे हैं।
विस अध्यक्ष अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इन दोनों ही छात्राओं को पढ़ाने वाले रवि थपलियाल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने रवि थपलियाल सहित दोनों ही छात्रों के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों को को इस खुशी के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रवि थपलियाल,सुमित्रा थपलियाल, राकेश पारछा, सरोजिनी राजपूत, प्रीति रतूड़ी, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, माया शर्मा आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सीवी रमन के जन्म दिवस पर एमआइटी में ऑनलाइन राष्ट्रीय क्विज का आयोजन

मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में भौतिक विज्ञान शास्त्री, प्रकाश प्रकीर्णन के खोजी, नोबेल पुरस्कार विजेता व भारत रत्न डॉ. चंद्रशेखर वैंकट रमन के जन्म दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन राष्ट्रीय क्विज का ऑनलाइन आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक रवि जुयाल, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो डॉ ज्योति जुयाल, विज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो डॉ कौशल्या डंगवाल व क्विज कन्वेनर डॉ सुनील कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया गया।
मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज आयोजित कर डॉ सीवी रमन को याद किया गया। संस्थान में ऑनलाइन क्विज के माध्यम से बताया गया की डॉ चंद्रशेखर वैंकट रमन का जन्म आज ही के दिन सन 1888 में त्रिचुरापल्ली (तमिलनाडु) में हुआ था। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे डॉ रमन को वर्ष 1930 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1954 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जबकि वर्ष 1957 में सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को लेनिन शांति पुरस्कार भी दिया गया। उन्होंने विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान की स्थापना की। वर्ष 1970 में 82 साल की उम्र में डॉ0 सी0वी0 रमन ने नश्वर शरीर छोड़ा।
समाचार लिखे जाने तक इस ऑनलाइन क्विज में देश के अलग-अलग राज्यों से एक सौ साठ से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया।
इस राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता के संचालक मंडल में प्रो कौशल्या डंगवाल, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ माधुरी कौशिश लिली, डॉ कमलेश कुमार भट्ट, डॉ निधि श्रीवास्तव, डॉ अनीता पांडेय, डॉ कनिका गुप्ता, आशीष गुप्ता, शुभम मिंगवाल व अश्वनी कुमार आदि शामिल थे। संस्थान निदेशक रवि जुयाल तथा आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो डॉ ज्योति जुयाल ने विज्ञान विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं की उपलब्धि पर आयोजक मंडल को बधाई दी व प्रसन्नता व्यक्त की।

भारत स्काउट एवं गाइड के योगदान को सीएम ने सराहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट गाइड की स्टेट चीफ कमीश्नर सीमा जौनसारी के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्टीकर (ध्वज) लगाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपना अंशदान देते हुए कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार को बढ़ावा देने में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोडे जाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि इससे छात्रों में सेवाभाव एवं अनुशासन की भावना जागृत होगी।
इस अवसर पर रविन्द्र मोहन काला, डॉ. दलजीत कौर, बी.एस.रावत, रेश्मा परवीन, राहुल रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

तो मोदी और शाह की रैलियों से राज्य के वोटरों का रुख मोड़ेगी भाजपा

राज्य में चुनाव प्रचार अभियान को तेज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नवम्बर में भी रैलियां करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरु हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव को देखते हुए संगठन की ओर से शीर्ष नेतृत्व से इसका अनुरोध किया गया है।
ऐसे में प्रधानमंत्री व गृह मंत्री की अधिक से अधिक रैलियां आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के दौरान राज्य में चुनाव अभियान की तैयारियों का पूरा खाका प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की दृष्टि से 11024 बूथों पर समितियों का गठन किया जा चुका है। राज्य स्थापना दिवस पर 252 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कौशिक ने कहा कि रामनगर में हुई चिंतन बैठक में तय रोड मैप पर काम किया जा रहा है। दिसम्बर तक सभी लक्ष्य पूरे कर लिए जाएंगे। विस्तारकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है और सभी अपनी विधानसभा में प्रवास कर रहे हैं।
वहीं, प्रवासी उत्तराखंड वासियों के लिए भी पार्टी अलग से योजना बना रही है। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने के लिए अगले दो महीनों में 252 बैठकें करने जा रही हैं। इन बैठकों के जरिए पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को बूथ तक लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। यानि हर दिन चार से ज्यादा बैठके होंगी। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। रविवार को हुई बैठक के दौरान शीर्ष नेतृत्व की ओर से पार्टी पदाधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं।

शिवालय में जल चढ़ाना सिखाया-कौशिक
बैठक के दौरान कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे का व्यापक असर रहा है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेसी कभी कोर्ट में खड़े होकर हलफनामा देकर भगवान श्री राम को काल्पनिक बताते थे वह आज शिवालयों में जल चढ़ा रही है। कौशिक ने कहा कि यह हमारे कार्यकर्ताओं और पार्टी की जीत है। उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों में दो विधायकों सहित 250 से अधिक दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।

10 नवम्बर से महासंपर्क अभियान
भाजपा 10 नवम्बर से राज्य में महासंपर्क अभियान शुरू कर रही है। जिसमें एक किट भी प्रदान की जाएगी। कौशिक ने बताया कि अभियान के लिए पार्टी की ओर से मेरा घर भाजपा का घर नारा दिया गया है।