नाव घाट से सटा नारायण कैफे शाॅर्ट सर्किट का हुआ शिकार, 13 लाख का नुकसान

कंगाली में आटा गिला, एक तो कोरोना संक्रमण के चलते कामकाज प्रभावित हुआ है, ऊपर से लोगों को गंगा नदी का शानदार नजारे दिखाता और युवाओं में काफी लोकप्रिय नारायण कैफे शाॅर्ट सर्किट का शिकार हो गया। कैफे संचालक के अनुसार 13 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। फायर कर्मियों ने आग पर तो काबू पाया। मगर, तब तक बहुत देर हो गई थी। वूडन से बना पूरा कैफे भस्म हो गया।

दरअसल, नावघाट के पास तरूण विश्वास की नारायण कैफे चलाते थे। आज सुबह तड़के 5.25 बजे यहां एकाएक आग लग गई। आग की लपटों ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग की लपटों से उठने वाले धुएं को देख स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कैफे मालिक मौके पर पहुंचे और फायर कर्मियों को सूचित किया। सूचना पाकर फायर कर्मी भी पहुंचे। करीब दो घंटे बाद भीषण आग पर काबू पाया गया। मगर, कैफे पूर तरह जलकर राख हो गया। वहीं, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। उधर, कैफे संचालक के मुताबिक 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बीएससी, एमएससी सहित नेट की तैयारी कर रहे विद्यार्थी डा. खाती की पुस्तक ने भी कीजिए ज्ञान अर्जित

राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश (श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस) के रसायन विभाग में कार्यरत प्रोफेसर डा. पूरन सिंह खाती की पुस्तक Pollutant Dynamics in some of the lakes of Nainital ऐसे युवाओं को समर्पित है, जो वर्तमान में नेट, सेट तथा पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा ‘जल’ विषय पर जो पीएचडी करने की चाह रखते है, उनके लिए वह वरदान का कार्य करेगी। यही नहीं डा. खाती की इस पुस्तक से बीएससी तथा एमएससी के विद्यार्थियों को भी उचित लाभ मिलेगा।

डा. पूरन सिंह खाती ने इस पुस्तक को बहुत ही सरल और सहज भाषा में लिखा है इसमें उनके शोध कार्य सम्मिलित है। बतौर डा. खाती बताते हैं कि यह पुस्तक में जल से संबंधित सभी जानकारियां है, इसे विद्यार्थी गूगल पर भी सर्च कर पढ़ सकते है।

इस किताब में डॉक्टर खाती डॉक्टर खाती ने विशेष रुप से उन झीलों का वर्णन किया है। नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, खुरपा ताल तथा सात ताल इन पांच लेखों में डॉक्टर खाती ने अपना शोध कार्य किया है। आपको बता दें कि डॉक्टर खाती ने अपना शोध कार्य सुपरवाइजर प्रोफेसर एस पीएस मेहता डीएसबी केंपस नैनीताल कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल के निर्देशन में किया है।
डॉक्टर खाती ने वाटर से संबंधित कार्य आईआईटी रुड़की, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी पंतनगर तथा डब्ल्यूटीए नोएडा तथा डीएसबी परिसर नैनीताल मैं किया है।

शहरी विकास विभाग ने की समीक्षा, दिए स्वच्छता और जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहरी विकास विभाग की समीक्षा की। कहा कि राज्य के स्थानीय निकायों में स्वच्छता प्रबंधन और जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। नगर निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता है। चार धाम यात्रा मार्ग में स्थित निकायों में शौचालय की अच्छी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में रैनबसेरों में स्वच्छता का ध्यान रखा जाए। यथासंभव इनकी संख्या बढाई जाए। अमृत योजना में स्वीकृत कार्यों में तेजी लाई जाए। इन्हें लक्ष्य के अनुरूप समय पर पूरा किया जाए। केवल पानी के कनेक्शन देना ही नहीं बल्कि दिये गये कनेक्शनों में पानी की उपलब्धता भी हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर भी फोकस किया जाए। मलिन बस्तियों के सुधार और शहरों में पार्किग की सुविधा पर भी मुख्यमंत्री ने बल दिया। शहरों में स्वच्छता के कार्यों की लगातार मानिटरिंग की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना में पात्र लोगों को लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए बैंकों से समन्वय बहुत जरूरी है। जनसेवाओं को जितना सम्भव हो, ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए। स्मार्ट सिटी देहरादून के कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उत्तराखंड एकीकृत शहरी विकास परियोजना और देहरादून स्मार्ट सिटी पर भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

बैठक में प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पाण्डेय, नगर आयुक्त देहरादून नगर निगम विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए रणबीर सिंह चैहान आदि उपस्थित थे।

स्पीकर प्रेमचंद ने विधायक निधि से 10 लाख रूपए खदरी ग्राम पंचायत को देने की घोषणा


ऋषिकेश विधानसभा का जो ग्रामीण क्षेत्र नगर निगम में सम्मिलित नहीं होना चाहता है उन्हें सम्मिलित नहीं किया जाएगा। यह बात स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने खदरी ग्राम पंचायत के चोपड़ा फार्म में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में कही। इस मौके पर उन्होंने ग्राम पंचायत के अंतर्गत निर्माणाधीन आंतरिक मोटर मार्गो के लिए एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 10 लाख रूपए की विधायक निधि देने की घोषणा की। कहा कि विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

मौके पर स्पीकर ने अनेक लोगों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर ही उन समस्याओं का समाधान भी किया। कहा कि उन्होंने हमेशा जन भावनाओं के अनुरूप कार्य किया और जनता का हित ही सर्वोपरि है। कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोटर मार्गों का जाल बिछा हुआ है, शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए करोड़ों के कार्य धरातल पर हो रहे हैं, विद्युत आपूर्ति, बंचिंग केबल, पुराने विद्युत पोलों को बदलना यह सब कार्य निरंतर चल रहे हैं।

अपने संबोधन में बताया कि खदरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आज हर चैराहे पर स्ट्रीट लाइट चमकती है, हर सड़क का डामरीकरण हुआ है, हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति का कार्य प्रगति पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र ही सीवरेज का कार्य भी प्रारंभ होगा ताकि स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान स्पीकर ने लोगों को कोरोना संक्रमण के बचाव की अपील भी की और कहा है कि सामाजिक दूरी का पालन करना एवं नियमित मास्क लगाना और सैनिटाइजर का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चैहान, वीर सिंह बड़ोला, सुंदरलाल जख्मोला, रघुवीर सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, सूरजपाल, शमशेर सिंह भंडारी, दीपा नेगी, कमला नेगी, विमला नैथानी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन गौतम राणा एवं संचालन रवि शर्मा ने किया।

बाॅलीवुडः सीएम तीरथ से मिली राधिका फिल्म्स की टीम


मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत से राधिका फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म की टीम ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी आने वाली फिल्म बूंदी रायता की शूटिंग लॉचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया।

फिल्म के डायरेक्टर कमल चंद्रा, प्रोड्यूसर रवि गुप्ता आदि ने फिल्म के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश आदि विभिन्न स्थानों की पर की जाएगी। उन्होंने इस शूटिंग कार्यक्रम में सहयोग की भी अपेक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण व शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। सरकार भी इसके लिए प्रोत्साहित करती है। उन्हें भी पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके लिए राधिका फिल्म्स की पूरी टीम ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

जनरल विपिन रावत ने की सीएम से मुलाकात, राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में संचार कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के बीच आज मुलाकात हुई। यह मुलाकात राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में संचार कनेक्टिविटी को मजबूत करने व अन्य मुद्दों को लेकर हुई। इसी बीच जनरल रावत ने सीएम को कहा कि कोविड केस बढ़ने पर सेना के अस्पतालों में भी कोविड इलाज किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उनकी पत्नी डा. रश्मि त्यागी रावत ने जनरल को गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

उन्होंने सीडीएस बिपिन रावत से यह भी आग्रह किया कि यदि राज्य में इसी तरह कोरोना के मामलों में इजाफा होता रहा तो राज्य सरकार सेना से संसाधन उपलब्ध कराने की अपेक्षा रखेगी। जनरल रावत ने मुख्यमंत्री को पूरा भरोसा दिया और कहा कि सेना हर पल नागरिकों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सेना के अस्पतालों में भी उनका इलाज कराया जाएगा।

अब कोरोना जांच रिपोर्ट के इंतजार बिना शुरू होगा इलाजा, तीरथ सरकार ने उठाया बड़ा कदम


देहरादून। प्रदेश भर में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति बनाई है। जिन मरीजों में वायरस के लक्षण होंगे उनके लिए रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा बल्कि दवाई शुरू कर दी जाएंगी।

कोरोना के लक्षण वाले मरीज विभिन्न अस्पतालों में जांच कराने पहुंच रहे हैं। जांच का दबाव बढने से उन्हें जांच रिपोर्ट भी कई दिन में मिल रही है। जांच रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी की वजह से इलाज में भी विलम्ब हो रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब नई पहल की है। इसके तहत जिन मरीजों में लक्षण है उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा। ऐसे मरीजों की दवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

स्वास्थ्य महानिदेशक डा तृप्ति बहुगुणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी जिलों के अधिकारियों को इस बावत आदेश दिये हैं।जिसके तहत लक्षण वाले मरीजों के लिए संबंधित जांच केंद्र पर एक पैकेट मौजूद रहेगा। इस पैकेट में दवाओं के साथ उसे प्रयोग करने की विधि से संबंधित पर्चा होगा। मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, सैनिटाइजेशन व शारीरिक दूरी का पालन करने की भी जानकारी दी जाएगी।

पैकेट में होंगी ये सात दवाएं
– आइवरमेक्टिन
– एजिथ्रोमायसिन
-डोक्सी
-क्रोसिन
-लिम्सी
-जिंकोनिया
– कैलसिरोल सचेट

दवाओं के साथ ये भी सलाह
– दिन में 3-4 लीटर पानी पीएं।
– दिन में कम से कम 3 बार भाप लें।
– 8 घंटे की नींद लें।
– 45 मिनट तक व्यायाम करें।
– समय-समय पर ऑक्सीजन का स्तर चेक करते रहें।

18 प्लस लोगों को कोरोना की वैक्सीन 1 मई से

केंद्र सरकार कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने जा रही है। सरकार के अनुसार एक मई से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होगा। इसमें 18 वर्ष से ऊपर सभी आयु के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। डॉक्टरों के साथ आज हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाए। इसलिए सरकार यह एलान कर रही है कि अब 18 साल से ऊपर सभी लोगों को एक मई से कोरोना का टीका लगाया जाए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को लिखा पत्र, रखी ये मांग…

देहरादून। बीते कुछ दिनों से कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच देश-विदेश से आए कुम्भ श्रद्धालुओं और मई माह में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्र से कोविड ट्रेन आईसोलेशन कोचेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इस संबंध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आस्था का महाकेंद्र कुम्भ मेला हरिद्वार में गतिमान है। जबकि मई माह में उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है। जिसके लिए देश-विदेश से तीर्थ यात्री देवभूमि में आएंगे। ऐसे में कुम्भ मेले के श्रद्धालुओं और चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र से हरिद्वार और ऋषिकेश में आईसोलेशन कोच उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। आइसोलेशन कोच वाली कोविड केयर ट्रेन होने से कोरोना संक्रमण काल में रेलवे मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि बीते साल रेल मंत्रालय की ओर से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कई प्रकार की तैयारियां की गई थीं। इसमें सैनिटाइजर निर्माण, मास्क निर्माण, पीपीई किट का निर्माण के साथ ही कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर कोच का निर्माण किया गया था। इन कोविड केयर कोच को पूरे देश के स्टेशनों पर लगाया भी गया था।

बच्ची दा को स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि, बोले प्रदेश को हुई अपूरणीय क्षति

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बच्ची सिंह रावत के निधन पर बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्व. बच्ची सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा है कि उनके निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ एवं पूर्व विज्ञान और प्रोद्यौगिकी केंद्रीय राज्य मंत्री, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ क्षेत्र से चार बार के सांसद बच्ची सिंह रावत ने इस देश और प्रदेश की सेवा की है। उन्हें जीवन पर्यंत सादगी, सौम्यता, सरल व्यवहार के कारण जाना जाएगा ।

कहा कि बच्ची सिंह रावत ने जीवन पर्यंत राष्ट्रहित के कार्य में अपना संपूर्ण योगदान दिया उन्होंने अनेक लोगो के जीवन यापन के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर रमन रांगड, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, राजवीर रावत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी बिष्ट, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार प्रीत पाल सिंह, रोशन कुड़ियाला, हरी सिंह, गीता रावत, एके मजूमदार, रोशन थलवाल आदि उपस्थित थे।

इससे पूर्व बच्ची सिंह रावत के निधन पर स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।