मजदूर ने पोकलैंड मशीन से लटककर की आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक, ऋषिकेश के मंशा देवी फाटक के निकट रोड किनारे खड़ी पोकलैंड पर एक शव लटका मिला है, जो किसी मजदूर का है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आज सुबह करीब सवा छह बजे सूचना कंट्रोल रूम द्वारा चौकी प्रभारी श्यामपुर को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से लटके हुए व्यक्ति को नीचे उतरवाकर 108 से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। बताया कि मृतक के नाम व पते की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि यह व्यक्ति मजदूरी करता था।

नाबालिग युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला अरेस्ट

कोतवाली ऋषिकेश ने एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवती की उम्र 17 वर्ष है और 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है।

बता दें कि ऋ़षिकेश निवासी किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि शिक्षक दिवस के दिन फरमान नामक युवक ने उनकी बेटी को चीला के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है, उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोपी की पहचान फरमान पुत्र याकूब निवासी ग्राम अलावलपुर भिक्कमपुर लक्सर हरिद्वार के रूप में कराई।

देहरादून डीएम ने तहसील दिवस पर सुनी समस्याएं, निस्तारण का दिया आस्वासन

ऋषिकेश तहसील के सभागार में जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया।

जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। तहसील दिवस में ऋषिकेश शहर, रायवाला, छिद्दरवाला, बापूग्राम, मीरानगर, श्यामपुर, रानीपोखरी आदि क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने शिकायत काउंटर पर लिखित रूप से समस्या दर्ज करायी। जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं पर सुनवाई के लिए बारी-बारी से फरियादियों को बुलाया। कृष्णानगर कॉलोनी आईडीपीएल के रवि कुमार ने कॉलोनी में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने, पार्षद जगत सिंह नेगी एवं सरोजनी थपलियाल ने इंदिरानगर, नेहरूग्राम में सीवर लाइन बिछाने, वरिष्ठ नागरिक वेदप्रकाश धींगड़ा ने परिवार के उत्पीड़न से बचाने, मदन लाल ने पट्टे पर आवासीय भूमि उपलब्ध कराने, सत्यप्रसाद भट्ट ने गुमानीवाला कैनाल रोड का निर्माण, पार्षद शिवकुमार गौतम ने निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने, नगर निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के साथ वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग, गौरा देवी कन्या धन योजना, स्ट्रीट लाइट, अवैध कब्जों समेत कुल 55 शिकायतें आईं।

मौके पर एसडीएम अपूर्वा पांडेय, तहसीलदार डा. अमृता शर्मा, एसपी देहात स्वतंत्र कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एनएच स्थित श्यामपुर फाटक पर जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, पुलिस ने तैयार किया प्लान

ऋषिकेश पुलिस ने श्यामपुर फाटक पर लगने वाले लगभग दो किलोमीटर लंबे जाम से निजात दिलाई है। पुलिस ने मार्ग को वनवे किया। साथ ही भारी वाहनों के आवागमन के लिए समय निर्धारित किया गया। पुलिस ने यहां से अतिक्रमण भी हटाया।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि जनपद देहरादून के थाना रानीपोखरी क्षेत्र अंतर्गत ऋषिकेश मार्ग पर एयरपोर्ट तिराहे के निकट विगत दिनों पूर्व जाखन पुल के क्षतिग्रस्त होने से उक्त मार्ग पर यातायात के संचालन हेतु पुल के समीप से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुचारू की गई थी। मगर छह सितंबर की रात्रि से उक्त वैकल्पिक मार्ग भी भारी वर्षा के कारण नदी में अत्यधिक पानी आ जाने से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण उक्त मार्ग पर यातायात का संचालन पूर्ण रूप से बाधित है। आम जनमानस की सुविधा हेतु यातायात पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था करते हुए रूट प्लान तैयार किया गया है। जिसमें ऋषिकेश से देहरादून एवं देहरादून से ऋषिकेश जाने वाला समस्त यातायात वाया श्यामपुर फाटक होते हुए जाएगा।

बताया कि समस्त श्यामपुर फाटक से होकर गुजरने पर श्यामपुर फाटक पर यातायात का अत्यधिक दबाव हो जाने के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है।

एसएसपी जन्मजेय कैलाश प्रभाकर खंडूरी के निर्देश पर श्यामपुर फाटक पर यातायात के लिए योजना बनाई। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषिकेश पुलिस के द्वारा बैरियर एवं रस्सों की सहायता से राजमार्ग को दो भागों में वितरित कर लगभग 2 किलोमीटर मार्ग को वनवे किया गया। भारी वाहनों के आवागमन हेतु रात्रि नौ बजे से सुबह आठ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

बताया कि भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन गड्ढों को भरवाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारों पर स्थित दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटाया गया।

स्वास्थ्य संवाद-2021 में बोले सीएम, दिसम्बर तक राज्य में शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनैशन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में स्वास्थ्य संवाद 2021 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं किस तरह और बेहतर हो सकती हैं, इस उद्देश्य से यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है। कोविड के दौरान राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक कार्य किये गये हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उत्तराखण्ड के बाहर से आने वाले लोगों को भी ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री ने उपलब्ध कराई पर्याप्त वैक्सीन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार से राज्य को हर संभव मदद मिली है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं केन्द्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र से राज्य को प्रर्याप्त कोविड वैक्सीन मिल रही है। 15 दिसम्बर तक राज्य में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जायेगा।

कोविड से प्रभावित लाखों लोगों को मिला पैकेज से लाभ
राज्य के सीमित संसाधन होने के बावजूद भी प्रदेश में कोविड 19 से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों के लिए राज्य सरकार द्वारा राहत पैकेज दिये गये हैं। चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ रूपये का पैकेज दिया गया है। जिससे लगभग 3 लाख 74 हजार लोग लाभान्वित होंगे। पर्यटन, परिवहन, संस्कृति क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों, आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा फैसिलिटेटर, पटवारी से नायब तहसीलदार तक, विकास से सम्बन्धित विभागों के कार्मिकों एवं कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर तक को कोविड में सराहनीय कार्यों के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर हुआ मजबूत
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार, रूद्रपुर एवं पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की कार्यवाही गतिमान है, इन मेडिकल कॉलेज के खुलने से राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधगणों द्वारा भी कोविड टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जाय। कोविड टीकाकरण अभियान के रूप में लिया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्रों में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे।

कोविड के प्रति जागरूकता
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए इस तरह के स्वास्थ्य संवाद कारगर साबित होंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में वैक्सीन के लिए महा अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा भी कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रित तो हुआ है, लेकिन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जागरूकता अभियान लगातार चलते रहें।

प्रदेश में 44 लाख लोगों के बने आयुष्मान कार्ड
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के माध्यम से लोगों को कैशलेस उपचार की सुविधा दी जी रही है। इस योजना के तहत अभी तक 44 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। इसी तरह राजकीय कार्मिक, पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों को भी राज्य सरकार द्वारा कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

207 प्रकार की निशुल्क जांचें
राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी चिकित्सालयों में 207 प्रकार की पैथोलॉजी जांच सुविधा निःशुल्क दी जा रही है। कोविड के दृष्टिगत अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस कार्यक्रम के तहत 08 जनपदों में डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है, शेष जनपदों में भी यह सुविधा जल्द प्रदान की जायेगी। राज्य में 930 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर संचालित किये जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करनी होगी। कोविड से बचाव के लिए सबको मिलजुल कर कार्य करना होगा। कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाना होगा।

खुशियों की सवारी का फ्लैग ऑफ
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रसव उपरान्त जच्चा बच्चा को अस्पताल से घर तक निःशुल्क छोड़ने के लिए ’खुशियों की सवारी’ को फ्लैग ऑफ किया।

इस अवसर पर विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधिगण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

विद्यालयी शिक्षा में सीएम घोषणाओं की समीक्षा की

विद्यालयी शिक्षा विभाग में 77 प्रतिशत से अधिक घोषणाएं पूर्ण की जा चुकी हैं। जबकि शेष पर कार्यवाही गतिमान है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए शेष घोषणाओं को नियत टाईम फ्रेम में पूरा करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अन्तर्गत सीएम घोषणाओं की समीक्षा अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव ने मंगलवार को विद्यालयी शिक्षा विभाग से सम्बन्धित सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के अन्दर घोषणाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।
विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभाग के अन्तर्गत कुल 155 घोषणाओं में 120 घोषणायें पूर्ण हो चुकी है तथा 35 घोषणायें अवशेष है जिनमें 31 घोषणाओं की कार्यवाही गतिमान है तथा 4 निरस्त होने वाली घोषणायें है।
समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु टाईमलाइन निर्धारित करते हुये अवशेष घोषणाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कि विभाग द्वारा जिन घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए शासनादेश निर्गत कर दिया गया है, विभाग द्वारा निरन्तर प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाय। निर्धारित प्रारूप के अनुसार विभागीय स्तर पर भी समय-समय पर समीक्षा की जाय।
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निर्देश दिये कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण का प्रस्ताव मंत्रिमण्डल के विचारार्थ प्रस्तुत किया जाये। ज्वालापुर धीरवाली में राजकीय कन्या इण्टर कालेज के भवन का निर्माण करने के सम्बन्ध में 1 सप्ताह के भीतर शासनादेश निर्गत किये जाए।
स्व0 राजेन्द्र शाह इण्टर कालेज का पुनर्निर्माण के सम्बन्ध में वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति निर्गत की जा चुकी है। अतः उक्त निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाये। विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत राइका बण्डिया में चाहरदीवारी गेट व गाडी पार्किंग के निर्माण के लिए एक सप्ताह में शासनादेश निर्गत कर दिया जाये।
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि अन्य घोषणाओं के सम्बन्ध में भी समयबद्ध रूप से शासनादेश निर्गत करा दिये जाये।

फल, सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में कृषि एवं उद्यान आदि विभागों की समीक्षा की। कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, आर. मीनाक्षी सुन्दरम के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं औद्यानिकी के क्षेत्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं पलायन रोकने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने तथा कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये राज्य एवं केन्द्र सरकार की कृषि एवं औद्यानिक विकास से सम्बन्धित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के परम्परागत उत्पादों के साथ ही फल एवं सब्जी उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके लिये प्रोसेसिंग यूनिटों की स्थापना के साथ ही उत्पादों की मार्केटिंग के लिये मार्केटिंग कम्पनी बनाये जाने की कार्य योजना अविलम्ब तैयार की जाय। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों को सिंचाई की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिये सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में कृषि विभाग की भी सहभागिता सुनिश्चित करायी जाय।
मुख्यमंत्री ने परम्परागत कृषि विकास योजना तथा इसके अधीन लघु कृषक समूह प्रमाणीकरण के कलस्टर तैयार करने में भी तेजी लाये जाने हेतु भारत सरकार से पुनः अनुरोध किये जाने के भी निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आने वाले करोड़ों पर्यटकों तक राज्य के जैविक एवं परम्परागत उत्पादों की पहुंच बनाने के भी प्रयास होने चाहिए। उन्होंने राज्य के चार जनपदों में मधु ग्राम योजना का प्रस्ताव भी अविलम्ब तैयार करने तथा हार्टिटूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि किसानों एवं कास्तकारों को गुणवत्ता युक्त बीज एवं खाद आसानी से उपलब्ध हो इसकी व्यवस्था की जाय, उन्होंने उद्यान विभाग के उद्यानों के बेहतर उपयोग पर ध्यान देने तथा उनमें मौसमानुकूल नर्सरी विकसित करने पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने एरोमा पार्क के विकास में तेजी लाने, जड़ी-बूटी एवं हर्बल उत्पादन को भी स्वरोजगार से जोड़ने की कार्य योजना बनाने को कहा।
सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय प्रगति एवं कार्यकलापों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री की घोषणा की विभागवार समीक्षा, तय समय पर पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्द्धन द्वारा की जा रही है। उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग एवं शहरी विकास विभाग से सम्बन्धित मा0 मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की गई है। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों से निर्धारित समय सीमा के अन्दर घोषणाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

लोक निर्माण विभाग
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की कुल स्वीकृत घोषणायें 510 है जबकि प्रथम चरण प्री कंस्ट्रक्शन की स्वीकृत घोषणायें 234 है। अवशेष घोषणाओं में 12 निरस्त होने वालीं घोषणायें है तथा 98 घोषणाओं के आगणन शासन में प्राप्त हो चुके है जबकि 33 घोषणाओं के अवशेष आगणन प्राप्त होने है।
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि जिन 98 घोषणाओं के आगणन शासन में प्राप्त हो चुके हैं, उनका तकनीकी परीक्षण का कार्य 25 सितम्बर, 2021 तक कर लिया जाये तथा वित्त विभाग को प्रेषित घोषणाओं के दिनांक 15 सितम्बर, 2021 तक शासनादेश निर्गत कर दिये जायें। ऐसी घोषणायें जिनमें टेण्डर होने के उपरान्त अभी तक कार्यादेश निर्गत नहीं हुये हैं, उनके दिनांक 10 सितम्बर, 2021 तक कार्यादेश निर्गत करते हुये कार्य प्रारम्भ कराया जाये। साथ ही जिन घोषणाओं की शासन से स्वीकृति होने के उपरान्त बजट उपलब्ध होने के पश्चात् कार्य हेतु टेण्डर होने हैं, उनके अक्टूबर, 2021 के प्रथम सप्ताह तक टेण्डर की कार्यवाही पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाये। ऐसी घोषणाओं जिनमें सर्वेक्षण/समरेखण का कार्य गतिमान बताया गया है, में सर्वेक्षण/समरेखण की कार्यवाही सितम्बर, 2021 तक पूर्ण करा ली जाये। ऐसी घोषणाओं, जिनमें द्वितीय चरण की डी०पी०आर० गठन की कार्यवाही गतिमान बतायी गयी है, के डी०पी०आर०-गठन की कार्यवाही 20 सितम्बर, 2021 तक पूर्ण करा ली जाये।

सिंचाई विभाग
सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभाग के अन्तर्गत कुल 223 घोषणाओं में 133 के शासनादेश निर्गत किये जा चुके है जबकि 90 पर कार्यवाही गतिमान है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन ने निर्देश दिये कि विभाग द्वारा इंगित नाबार्ड के अन्तर्गत वित्त पोषित घोषणाओं के शासनादेश सितम्बर, 2021 तक निर्गत कर दिये जाए। विभाग द्वारा इंगित 50 प्रतिशत से अधिक भौतिक प्रगति वाली घोषणाओं को नवम्बर, 2021 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। विभाग द्वारा इंगित 25 प्रतिशत से अधिक एवं 50 प्रतिशत से कम भौतिक प्रगति वाली घोषणाओं को मार्च, 2022 से पूर्व पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। विभाग द्वारा इंगित अवशेष घोषणाओं की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के शासनादेश सितम्बर, 2021 के अन्त तक निर्गत किये जाये।
उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसी घोषणायें में जिसमें बजट की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है तथा अन्य स्रोतों से भी वित्तीय-पोषण नहीं हो पा रहा है एवं उनकी लागत लगभग 1 करोड़ हो, के प्रस्ताव नियमानुसार मुख्यमंत्री घोषणा सैल को प्रेषित किये जायें। धारचूला जनपद पिथौरागढ़ में बाढ़/आपदा प्रभावित क्षेत्र हेतु सिंचाई विभाग द्वारा अविलम्ब कार्ययोजना तैयार कर समक्ष स्तर पर उसका प्रभावी प्रस्तुतीकरण एवं अनुश्रवण करते हुए 15 दिन के अन्दर कार्ययोजना की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने कहा कि टिहरी के कोटी में घाट का निर्माण किया जायेगा“ सम्बन्धी घोषणा का पुनः स्थलीय निरीक्षण किया जाये तथा विधायक, टिहरी से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुये घोषणा के क्रियान्वयन हेतु प्रयास किये जाएं। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी के लिये अविलम्व प्रस्ताव तैयार किये जाने के निर्देश भी उन्होंने दिये हैं।

शहरी विकास
शहरी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभाग के अन्तर्गत कुल 200 घोषणाएं हुई हैं, जिनमें से 138 घोषणाओं में शासनादेश निर्गत किये जा चुके हैं तथा 62 घोषणाओं में कार्यवाही गतिमान है। उक्त 62 घोषणाओं में से 15 घोषणाओं के प्रस्ताव शासन में प्राप्त हो चुके हैं। उक्त 15 घोषणाओं में मुख्यमंत्री कार्यालय को सन्दर्भित 6 घोषणाओं के शासनादेश 1 सप्ताह के भीतर निर्गत किये जायें।
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि प्रदेश में विभिन्न नगर पालिकाओं के गठन एवं विस्तारीकरण इत्यादि से सम्बन्धित घोषणा पर शहरी विकास विभाग के स्तर पर समयबद्ध रूप से प्रस्ताव तैयार किये जायें तथा इस प्रकार के प्रकरणों पर यथाशीघ्र सक्षम स्तर पर निर्णय प्राप्त कर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
उन्होंने निर्देश दिये कि शासन स्तर पर गतिमान घोषणाओं के क्रियान्वयन की कार्यवाही 3 माह में पूर्ण कर ली जाय। नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित विभिन्न नाली निर्माण से सम्बन्धित बड़ी लागत की परियोजनाओं हेतु शहरी विकास विभाग द्वारा सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए यथाशीघ्र घोषणाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाय।
उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग को आवंटित ऐसी घोषणायें जो अन्य विभागों को स्थानान्तरित की जानी हैं, को तीन दिन के भीतर स्थानान्तरित किये जाने की कार्यवाही की जाये। ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत खाण्ड गांव को नगरपालिका क्षेत्र में सम्मिलित किये जाने पर सहमति प्रदान करते हुए निर्देशित किया गया कि कृष्णानगर चूंकि वन क्षेत्र में बसा हुआ है एवं राजस्व ग्राम नहीं है, अतः उक्त क्षेत्र को नियमानुसार नगरपालिका में सम्मिलित किया जा सकता है अथवा नहीं, के सम्बन्ध में एक सप्ताह के भीतर वस्तुस्थिति से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया जाये।
ऋषिकेश में कूड़ा निस्तारण हेतु ट्रेचिंग ग्राउंड की व्यवस्था सम्बन्धी घोषणा के सम्बन्ध में 1 माह के भीतर शासनादेश निर्गत किये जाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश अपर मुख्य सचिव ने दिये हैं।

अल्मोड़ा में करोड़ों रुपये की योजनाओं की सीएम ने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा पहुॅचकर रैमजे इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। रघुनाथ सिटी माल से शिखर तिराहे तक कार द्वारा व उसके बाद शिखर तिराहे से रैमजे इण्टर कालेज तक पैदल चलकर स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
रैमजे इण्टर कालेज में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा आगमन पर उन्हें अपार जनसमूह देखकर बेहद प्रसन्नता हो रही है। प्रदेश में बड़ी तेजी से विकास हो रहा है। जनता की सुनवाई के लिए तहसील दिवस व अधिकारियों को 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठककर समस्यायें सुनने के निर्देश दिये है। प्रदेश सरकार युवाओं के लिए 22 से 24 हजार पदो पर भर्ती निकाली है जिसे समय से पूरा करना लक्ष्य है। कोरोना काल के चलते सरकारी सेवा में अधिकतम आयु पार करने वाले युवकों हेतु एक साल बढाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे युवा जो संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करते है उन्हें सरकार की ओर से 50 हजार रू0 की सहायता दी जायेगी। कोरोना के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे पर्यटन व्यवसाय व अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ की धनराशि बतौर राहत पैकेज के रूप में जारी की गयी है। आजीविका क्षेत्र से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों समेत कलस्टर के आधार पर आजीविका चलाने वालो के लिए 119 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया है। कोविड से अपने माता-पिता खोने वाले बच्चों के भरण-पोषण वात्सल्य योजना के अन्तर्गत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेलों में राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल नीति बनायी गयी है। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्डन कार्डों में आ रही दिक्कतों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा अल्मोड़ा जनपद हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणायें भी की गई। इन घोषणाओं में पाण्डेखोला स्थित जजी, विकासभवन तथा निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाना, बेस-बेतालेश्वर मोटर मार्ग से विकास भवन तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में दस्तावेज लेखकों हेतु शैड, अधिवक्ताओं के बैठने हेतु चौम्बर, कैन्टीन आदि जन सुविधाओं का विकास किया जायेगा, अल्मोड़ा गैस गोदाम के पास अपर माल रोड एवं लोअर माल रोड को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण किया जायेगा, अल्मोड़ा बाजार में विद्युत, टेलीफोन एवं अन्य समस्त झूलते तारों को भूमिगत किया जायेगा, धौलछीना में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा, कोसी से हवालबाग में एग्रो प्रोसेसिंग ग्रोथ सेन्टर को जोड़ने वाली सड़क, कैफे निर्माण एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा, कसारदेवी क्षेत्र स्थित डीनापानी में आपदा प्रबन्धन विभाग के स्वामित्व की भूमि पर आपदा प्रबन्धन सम्बन्धी प्रशिक्षणों हेतु उच्च स्तरीय रीजनल ट्रेनिंग सेन्टर बनाया जायेगा, स्यालीधार/पाण्डेखोला में राजस्व विभाग की आवासीय कालोनी का निर्माण, उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर में सीवर लाईन का निर्माण किया जायेगा, किया जायेगा।
ताकुला मण्डल में पॉलीटैक्नीक में सिविल और फार्मेसी ट्रेड खोला जायेगा, ताकुला मण्डल में सुअररोधक ताड़बाड़ का कार्य किया जायेगा, ग्राम सुनोली में स्व0 सोबन सिंह जीना के जन्मोत्सव पर होने वाले मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया, सोमेश्वर आईटीआई को स्व0 प्रयाग दत्त जोशी के नाम पर किया जायेगा, सोमेश्वर विधानसभा में 10 हैण्डपम्प लगाये जायेंगे, त्रिवेणी घाट का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, लकड़ी टाल का स्थानान्तरण सोमेश्वर बाजार से घाट में किया जायेगा, सोमेश्वर सोमनाथ मन्दिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, बयालाखलसा बद्रीनाथ मन्दिर के कार्य हेतु धनराशि स्वीकृत की जायेगी, चनौदा शहीद दिवस को राजकीय मेला घोषित किया जायेगा, हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय में भवन का निर्माण किया जायेगा, राजकीय इण्टर कालेज भगतोला में कक्षा कक्ष का निर्माण किया जायेगा, स्वतन्तत्रा संग्राम सेनानी नारायण सिंह नयाल की मूर्ति स्थापना एवं स्मारक का निर्माण किया जायेगा, जवाहर सिहं बिष्ट की मूर्ति एवं स्मारक का निर्माण किया जायेगा, ग्राम कयाला में शहीद कैलाश सिंह रौतेला मार्ग का चौड़ीकरण व विस्तारीकरण किया जायेगा, मण्डल स्याहीदेवी में हैण्डपम्प लगाये जायेंगे, शीतलाखेत इण्टर कालेज के कक्षा कक्षों की मरम्मत कार्य किया जायेगा, अल्मोड़ा-ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग में ग्वालाकोट से चुडलेख तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, राम मन्दिर से ग्राम पंचायत गुड़काण्डे तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, राजकीय इण्टर कालेज सिरखेत का नाम विकास पुरूष नित्यानन्द काण्डपाल के नाम किया जायेगा, मलियाल गॉव में कुमोड़ी मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, राजकीय इण्टर कालेज श्रीखेत में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा, सुनियालीकोट-मटिला मोटर मार्ग गड़स्यारी तक जीप मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, मोटर मार्ग से नौगॉव जूनियर हाईस्कूल तक जीप लिंग मार्ग का निर्माण किया जायेगा, डूंगा से राजकीय इण्टर कालेज भधौरी तक तक सीसी कंक्रीट मार्ग बनाया जायेगा, चौबटिया-कुनेलाखेत मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, मण्डल ताकुला में हैण्डपम्प लगाये जायेंगे।
प्राथमिक विद्यालय दुमड़नाथ में चाहरदीवारी का निर्माण किया जायेगा, दुग्ध प्रोत्साहन धनराशि यहॉ पर अवमुक्त की जायेगी, राजकीय इण्टर कालेज सलत का नाम शहीद कैप्टन बहादुर सिंह कैड़ा के नाम पर किया जायेगा, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमेश्वर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उच्चीकृत किया जायेगा।
जागेश्वर धाम में मोक्षदा हरित शवदाह प्रणाली तथा एस0टी0पी0 व सिवरेज लाईन का निर्माण किया जायेगा, जागेश्वर में आरतोला से फुलई जागेश्वर, मन्तोला, गोठ्यूड़ा, भगरतोला, चमुवा, नैनी आदि ग्रामों हेतु बाईपास का निर्माण किया जायेगा, जागेश्वर धाम में मुख्य प्रवेश द्वार आरतोला का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा तथा आरतोला से जागेश्वर मोटर मार्ग में स्थित पौराणिक मन्दिरों, गुफाओं, ब्रहमकुण्ड एवं रैनबसेरे का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, महतगॉव से हवालबाग को जोड़ने हेतु पुल का निर्माण किया जायेगा, लखुडियार चित्रित शैलाश्रय ग्राम दिंगोली अल्मोड़ा का सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जायेगा, पातालदेवी मंदिर, ग्राम शैल का जीर्णाेद्धार किया जायेगा, त्रिनेत्रेश्वर एकादश रूद्र महादेव मन्दिर एवं नौदेवल मंदिर समूह ग्राम बमनस्वाल का जीर्णाेद्धार कार्य किया जायेगा, पातालदेवी मंदिर ग्राम शैल का जीर्णाेद्धार कार्य किया जायेगा, तहसील जैंती अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुमाल्सों के तोक खड़ियानौली में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया जायेगा, चायखान-थुवासिमल मोटर मार्ग के किमी0 10 से निरई ग्राम पंचायत तक 2 किमी0 सड़क का डामरीकरण एवं अन्य कार्य किया जायेगा, चलमोड़ी गाड़ा से नया सिरकोट तक 5 किमी0 मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा।
मरचूला में एडवेंचर र्स्पाेटस सेन्टर एवं गैस्ट हाउस का निर्माण, शीतलाखेत एवं इसके आस-पास के क्षेत्र को सेब उत्पादक पट्टी के रूप में विकसित किया जायेगा तथा यहॉ उद्यान विभाग की भूमि पर अवस्थापना विकास सम्बन्धी कार्य कराये जायेंगे, विकासखण्ड चौखुटिया में भगवान भैरवनाथ मन्दिर लावागढ़ी भैरव मंदिर पाण्डुवाखाल को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा, चौखुटिया में मॉ नन्दादेवी मन्दिर जाबर, कोट्यूड़ाताल को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा, द्वाराहाट में स्याल्दे बिखोती मेले को राजकीय मेला घोषित किया जायेगा, द्वाराहाट इण्टर कालेज द्वाराहाट में भवनों की मरम्मत एवं मुख्य भवन का जीर्णाेद्धार का कार्य किया जायेगा, आदर्श इण्टर कालेज सुरईखेत में भवनों का जीर्णाेद्धार किया जायेगा, नौलाकोट से बगड़गॉव की ओर गगास नदी पर पैदल झूला पुल का निर्माण, नौबाड़ नैथना देवी मन्दिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा, द्वाराहाट पेयजल योजना फेज-2 का निर्माण कार्य किया जायेगा, बिन्ता भतौरा उदेपुर तक 10 किमी0 लिंक मोटर मार्ग का सेतु सहित निर्माण किया जायेगा, वि0ख0 चौखुटिया में कुथलाड नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा, भूमिया मन्दिर मासी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा, वि0ख0 चौखुटिया में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा, दूरागिरी मन्दिर के समीप अत्याधुनिक सर्वाजनिक सुलभ शौचालय एवं सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा, विधानसभा द्वाराहाट के अन्तर्गत दुर्गम क्षेत्रों (जालली, तड़ागताल, दूनागिरी, जौरासी) में उत्तम श्रेणी के मोबाईल टावरों की स्थापना की जायेगी, चौखुटिया में मासी में राम पादुका पर रामगंगा नदी में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निर्माण किया जायेगा विधानसभा द्वाराहाट के अन्तर्गत गजार के बजोरगाड़ में स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा, बग्वालीपोखर में रामलीला मैदान का विस्तारीकरण, चाहरदीवारी व मंच का निर्माण किया जायेगा, विकासखण्ड हवालबाग के साई मंदिर से धार की तूनी तक मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य किया जायेगा, अल्मोड़ा में एक बड़ी पार्किंक के लिए स्वीकृति आदेश जल्दी ही जारी कर दिया जायेगा, विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर धौलछीना में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिला का सुदृढ़ीकरण किय जायेगा, उप तहसील मछोड़ को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जायेगा, सल्ट के इनोला से न्यूमा तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, मौलेखाल बाजार में पार्किंग का निर्माण किया जायेगा, मठखाली, कालिका मन्दिर तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, राजकीय इण्टर कालेज मछोड़ में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा, खुसियाथल में खैल मैदान का निर्माण किया जायेगा। द्वाराहाट इण्टर कालेज में भवनों का जीर्णाेद्धार व मुख्य द्वार का निर्माण किया जायेगा, आदर्श इण्टर कालेज सुरईखेत में भवनों का निर्माण किया जायेगा, चलमोड़ी-सीराकोट मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में अल्मोड़ा को भी रेल लाइन से जोड़ा जाएगा जिसके लिए प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है। बीआरओ द्वारा हमारी सीमाओं तक बेहतर सड़क सुविधा दी गयी है। इसके अलावा हमारे सैनिक सीमाओं में बेहतर चौकसी कर रहे है। प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए भविष्य में यहॉ पर कई कार्य किये जाने है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्ग निर्देशन में कई योजनायें चल रही है साथ ही विभाग द्वारा भी प्रदेश के हित में महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन चल रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है व जो कार्य वर्ष 2017 से पूर्व रूक गये थे उन्हें वर्तमान सरकार पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा कि आज विकास की सारी सम्भावनायें धरातल पर उतर रही है जिससे लोग आशान्वित है।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जनपद प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, विधायक सल्ट महेश जीना, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अलावा अपार जन समूह उपस्थित रहा।

मुख्यमंत्री की अल्मोड़ा को सौगात, 29895 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अल्मोड़ा जनपद भ्रमण के दौरान आज पाण्डेखोला स्थित नये कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया। पाण्डेखोला स्थित नवीन कलेक्ट्रेट में कोषागार, जिला शासकीय अधिवक्ता कार्यालय, अभियोजन कार्यालय, आबकारी कार्यालय व अन्य पटलों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे सभी पटल यहॉ शिफ्ट हो जायेंगे। इस दौरान हुए सूक्ष्म कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कई लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व सहायता राशि के चैक वितरित किये। जिनमें पीएमइजीपी योजना के अन्तर्गत 2 लाभार्थी व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 3 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिये जाने वाले 5 दिव्यांग जन लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किये गये। इसके अलावा 5 लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट व 5 लाभार्थियों को पर्यटन विभाग द्वारा कोविड के कारण हुए आर्थिक नुकसान हेतु दिये जाने वाली सहायता राशि दो हजार रू0 की प्रथम किश्त के रूप में प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने कुल 29894.89 लाख रू0 की योजनओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिसमें 18097.83 लाख रू0 की योजनाओं का लोकार्पण एवं 11797.06 लाख रू0 की योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिन विकास योजनाओं का लोकार्पण किया उसमें देवलीखान ग्राम समूह (पम्पिंग) पेयजल योजना लागत 2012.53 लाख रू0, नन्दादेवी मंदिर के गीता भवन का पुर्ननिर्माण संरक्षण/रखरखाव लागत 69.11 लाख रू0, डाल लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण (जिला योजना) लागत 97.96 लाख रू0, सुपईखान से बमनतिलाड़ी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत 464.67, सुपईखान से बमनतिलाड़ी के कि0मी0 06 पर 24 मी0 स्पान स्टील गार्डर ब्रिज का निर्माण लागत 99.24 लाख रू0, दलबैंड से नैनी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य स्टेज-2 लागत 258.63 लाख रू0 है। भिकियासैंण में जल संर्वद्धन/जल संरक्षण मद में सौगड़ गधेरे पर वियर-निर्माण की योजना लागत 206.88 लाख रू0, तहसील स्याल्दे सड़क मार्ग के डामरीकरण का कार्य (चचरोटी-स्याल्दे-भाकुड़ा) लागत 360.38 लाख रू0, राजकीय इण्टर कालेज भण्डारखोला में पुस्ताकालय कक्ष, विज्ञान, प्रयोगशाला कक्ष, एवं अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण कार्य लागत 84.150 लाख रू0, रा0इ0का0 मानिला का जीर्णाेद्धार लागत 99.690 लाख रू0, इन्हलू भटूली लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण लागत 173.02 लाख रू0 है।
तोली से मैचून तक लिंक मार्ग का निर्माण लागत 92.66 लाख रू0, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धारखोल लमगड़ा का निर्माण कार्य लागत 52.17 लाख रू0, रा0उ0मा0वि0 छतोला बलमा का निर्माण लागत 38.35 लाख रू0, जागेश्वर के अन्तर्गत खोला मोटर मार्ग से बर्ताेली मोटर मार्ग का निर्माण 227.93 लाख रू0, जैंती पीपली से सेल्टाचापड़ मोटर मार्ग लागत 432.64 लाख रू0, तलेड़ बैंड से बिरखोला भैसारी मल्ली मोटर मार्ग का निर्माण लागत 520.68 लाख रू0, मोरनौला-जैंती मोटर मार्ग किमी0 21 से चौकुना मोटर मार्ग का निर्माण लागत 783.81 लाख रू0, पशु चिकित्सालय में अनावसीय भवन का निर्माण लागत 20.47 लाख रू0 नाबार्ड मद के अन्तर्गत काकड़ीघाट से सिरौता नदी तक बाढ़ सुरक्षा योजना लागत 245.33 लाख रू0, ताकुला में 33/11 के0वी0 उप संस्थान का निर्माण लागत 472.06 लाख रू0, रानीखेत प्राथमिक विद्यालय टानारैली में कक्षा-कक्षा का निर्माण लागत 35.22 लाख रू0, रा0उ0मा0वि0 सौनी में दो कक्षा-कक्षों का निर्माण लागत 30.30 लाख रू0, रा0उ0मा0वि0 सिरमोली में दो कक्षा-कक्षों का निर्माण लागत 30.30 लाख रू0, ग्राम खत्याड़ी में ग्राम सिंगोली से रीठा महादेव तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य लागत 281.00 लाख रू0, रा0उ0मा0वि0 सोनी में कक्षा-कक्षा एवं शौचालय खण्ड के निर्माण कार्य लागत 21.660 लाख रू0, चमड़खान ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना लागत 1758.20 लाख रू0, चिनियानौला ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना लागत 2040.11 लाख रू0, सीएचसी द्वाराहाट में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रान्जिट होस्टल का निर्माण लागत 242.270 लाख रू0, सीएचसी चौखुटिया में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रान्जिट होस्टल का निर्माण लागत 242.110 लाख रू0,
चौखुटिया में ग्राम गंगा बायी नगर का पुनरोद्धार की योजना लागत 296.27 लाख रू0, मनसादेवी मन्दिर का सौन्दर्यकरण लागत 49.540 लाख रू0, रामपुर भनोटिया ग्राम समूह पपिम्ग योजना लागत 762.05 लाख रू0, धौलछीना से कांचुला मोटर मार्ग स्टेज-2 लम्बाई 5.650 किमी0 लागत 33.90 लाख रू0, नये कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण लागत 3623.32 लाख रू0, रा0इ0का0 मानिला का जीर्णाेद्धार लागत 99.690 लाख रू0, भागादेवली से विनायक मेरगॉव मोटर मार्ग स्टेज-2 लम्बाई 6.900 लाख रू0, देवलीखान ग्राम समूह पेयजल योजना लागत 2012.53 लाख रू0, चौबटिया कुनलाखेत बमस्यू मोटर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य लागत 233.36 लाख रू0, जाल से लखनारी मोटर मार्ग स्टेज 2 लागत 255.52 लाख रू0, भिकियासैंण में जल संर्वद्धन/ जल संरक्षण मद में सौगड़ गधेरे पर वियर निर्माण की योजना लागत 206.88 लाख रू0, अल्मोड़ा मेडिकल कालेज पेयजल योजना लागत 1090.62 लाख रू0, अल्मोड़ा जलोत्सारण योजना लागत 2515.56 लाख रू0, राजकीय पशु चिकित्सालय कफड़खान में चारा बैंक निर्माण लागत 13.430 लाख रू0, केन्द्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में 02 कक्षा कक्षों का निर्माण लागत 39.220 लाख रू0, सराईखेत में मिनी स्टेडियम का निर्माण लागत 99.23 लाख रू0, अल्मोड़ा पनार मोटर मार्ग के किमी0 38 सेघुरकुना मोटर मार्ग लागत 401.79 लाख रू0, अल्मोड़ा-शहरफाटक-चायखान-रणाऊ मोटर मार्ग लागत 508.74 लाख रू0,
रा0उ0प्रा0वि0 बधाण का निर्माण लागत 28.15 लाख रू0, ताकुला के अयारपानी में हैल्थ वेलनैस सेन्टर का निर्माण लागत 10.00 लाख रू0। ताकुला के गणनाथ में हैल्थ वेलनेस सेन्टर का निर्माण लागत 10.00 लाख रू0, कोट्यूड़ा में हैल्थ वैलनेस सेन्टर का निर्माण लागत 10.00 लाख रू0, सुनोली में हैल्थ वेलनेस का निर्माण लागत 10.00 लाख रू0 लोद में हैल्थ वेलनेस का निर्माण लागत 10.00 लाख रू0, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सोमेश्वर में 6 पेयजल योजनाओं का शिलान्यास लागत 177.90 लाख रू0, रमेला, डूगरी और उतरौड़ा में गूल, सिंचाई टैंक का निर्माण लागत 35.37 लाख रू0, दौलाघट में मिनी स्टेडियम का निर्माण लागत 62.92 लाख रू0, कठपुड़िया-बंगसर मोटर मार्ग का निर्माण लागत 105.00 लाख रू0, चिलियानौला के कार्यालय भवन का निर्माण लागत 197.92 लाख रू0, रानीखेत में तहसील के क्षतिग्रस्त आवास एवं कान्फ्रेस हॉल निर्माण है लागत 414.08 लाख रू0, जी0जी0आई0सी0 द्वाराहाट में मल्टी परपस हॉल का निर्माण लागत 120.76 लाख रू0, नगर पंचायत द्वाराहाट में टैक्सी स्टैण्ड का निर्माण लागत 104.74 लाख रू0, रा0इ0का0 चौखुटिया में प्रयोगशाला निर्माण लागत 55.00 लाख रू0 है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें दामूधारा से सरसों तक लिंक मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 50.01 लाख रू0, कठपुड़िया-बंगसर मोटर मार्ग लागत 105.00 लाख रू0, द्वारसों-काकड़ीघाट मोटर मार्ग से टूरकोटा ग्राम तक मार्ग का निर्माण लागत 105.00 लाख रू0, ज्योली-बसर-खूॅट मोटर मार्ग में निर्माणाधीन कार्यों से बसगॉव-दड़माड़ मोटर मार्ग का निर्माण लागत 69.93 लाख रू0, ज्योली-बसर-खूॅट मोटर मार्ग के किमी0 2 में 18 किमी0 स्पान सिंगल लेन सेतु का निर्माण लागत 166.26 लाख रू0, पशुपालकों को चारा उपलब्ध कराना लागत 17.00 लाख रू0, अल्मोड़ा में पर्यटकों के सूचनार्थ/मार्गदर्शन हेतु साईनेजों का निर्माण लागत 15.00 लाख रू0, लघुउडियार संरक्षण कार्य लागत 40.00 लाख रू0, अल्मोड़ा के विभिन्न स्थानों पर म्यूरल्सों का निर्माण लागत 15.00 लाख रू0, रानी महल का संरक्षण एवं जीर्णाेद्धार लागत 17.50 लाख रू0, कोसी बैराज में सहासिक गतिविधियों/साईनेज डेवलेप्मेंट लागत 20.00 लाख रू0, स्याहीदेवी मन्दिर में व्यू पाइंट व मचान का निर्माण लागत 15.00 लाख रू0, जसुलीदेवी धर्मशाला कटारमल का जीर्णाेद्वार लागत 10.00 लाख रू0, प्रा0 स्वास्थ्य केन्द्र टाईप ए कनारीछीना का भवन निर्माण कार्य लागत 196.58 लाख रू0, सीएमओ कार्यालय परिसर में दवा गोदाम का भवन निर्माण लागत 240.89 लाख रू0, रा0इ0का0 कमलेश्वर में दो कक्षा-कक्षों का निर्माण लागत 40.91 लाख रू0,
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र हवालबाग का निर्माण कार्य लागत 8.50 लाख रू0, होटल मैनेजमेंट संस्थान का सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकरण लागत 62.05 लाख रू0, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गधोली में भवन निर्माण कार्य लागत 27.55 लाख रू0, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कफलकोट में भवन निर्माण कार्य लागत 24.84 लाख रू0, शासकीय कार्यालयों/भवनां में 05-05 किलो क्षमता के ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लान्टों की स्थापना लागत 72.60 लाख रू0, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत विधानसभा अल्मोड़ा की 14 पेयजल योजनाओं का शिलान्यास लागत 972.04 लाख रू0, बिरोड़ा लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण लागत 86.10 लाख रू0, महतगॉव लिफ्ट सिंचाई योजना का पुनरोद्धार लागत 50.59 लाख रू0, पशुपालकों को चारा उपलब्ध कराना लागत 17.00 लाख रू0, जैनल से डोटियाल मुख्य मार्ग से कुन्हील तक मोटर मार्ग का डामरीकरण लागत 227.27 लाख रू0, पौराणिक कालिका मन्दिर मठखानी के सौन्दर्यकरण लागत 82.62 लाख रू0, जूनियागढ़ी मंदिर के सौन्दर्यकरण लागत 46.60 लाख रू0, पशुपालकों को चारा उपलब्ध कराना लागत 17.00 लाख रू0,
रा0इ0का0 जालली में इण्टर प्रयोगशाला निर्माण लागत 55.00 लाख रू0, रा0इ0का0 सराईखेत में इण्टर कालेज प्रयोगशाला का निर्माण लागत 55.00 लाख रू0, रा0इ0का0 क्वैराला/सल्ट में इण्टर कालेज प्रयोगशाला का निर्माण लागत 55.00 लाख रू0, स्याहीदेवी मण्डल ग्राम पपोली में मिनी स्टेडियम का निर्माण लागत 99.68 लाख रू0, राजकीय महाविद्यालय सल्ट के भवन निर्माण का कार्य लागत 299.750 लाख रू0, रा0इ0का0 लमगड़ा में अनुरक्षण कार्य लागत 20.00 लाख रू0, रा0इ0का कनरा में इण्टर कालेज प्रयोगशाला का निर्माण लागत 55.00 लाख रू0, झॉकरसैम में स्थल विकास एवं सौन्दर्यकरण लागत 10.00 लाख रू0, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत विधानसभ जागेश्वर की 11 पेयजल योजनाओं का शिलान्यास 257.24 लाख रू0, सोमेश्वर के बड्यूड़ा से थपनिया तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण 240.76 लाख रू0, निरई मोटर मार्ग से ओलिया गॉव लउदमपुर व सूपाकोट तक मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 42.20 लाख रू0, रा0इ0का0 सोमेश्वर में वृहद् मरम्मत कार्य लागत 30.00 लाख रू0
पिनाकेश्वर महादेव मन्दिर ट्रेकिंग मार्ग में रैन शैल्टर बैंच छतरी का निर्माण लागत 10.00 लाख रू0, रा0का0जू0हा0 जैनोली में भवन निर्माण लागत 10.00 लाख रू0, रा0इ0का0 ताड़ीखेत में इण्टर कालेज प्रयोगशाला का निर्माण लागत 10.00 लाख रू0, रा0इ0का0 चौमूधार में 02 कक्षा-कक्षों का निर्माण लागत 10.00 लाख रू0, रानीखेत में चमड़खान कनोली, सैलापानी मोटर मार्ग का निर्माण लागत 240.76 लाख रू0, रा0इ0का0जू0हा0 जैनोली में भवन निर्माण लागत 56.18 लाख रू0, रा0इ0का0 ताड़ीखेत में प्रयोगशाला का निर्माण लागत 55.00 लाख रू0, रा0इ0का0 चौमूधार में 02 कक्षा-कक्षों का निर्माण लागत 40.91 लाख रू0, द्वाराहाट में छब्बीसी-बग्वालीपोखर मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण लागत 401.00 लाख रू0, द्वाराहाट में कफड़ा-बडे़त-तिपौला मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण लागत 286.69 लाख रू0, द्वाराहाट में सिमलगॉव-सुरईखेत मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य लागत 227.02 लाख रू0 है।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जनपद प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, विधायक सल्ट महेश जीना, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।