गंगनहर में नहाने के दौरान हादसा, एक डूबा जबकि दूसरा सकुशल बचा

बीते रोज कौडिया व चीला के बीच शक्ति नगर के पास दो व्यक्ति गंगनहर में नहाने गए। मगर, अनियंत्रित होकर गंगा में जा गिरे। किसी तरह पुलिस व स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति नितिन कुमार शर्मा पुत्र ओमदत्त शर्मा निवासी शेरकोट बिजनौर को डूबने से बचा लिया। मगर, दूसरा व्यक्ति भूदेव शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा ग्राम अमरपुर पालके थाना शेरकोट बिजनौर डूब गया। उसका कोई पता नहंी चल सका। पुलिस के अनुसार दोनों के घर सूचना दे दी गई है। वह दोनों ही नरेंद्रनगर में शटरिंग का काम किया करते थे। जल पुलिस ने आज भी गंगनहर में रेस्क्यू चलाया। मगर, देर शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।

एम्स के साथ निगरानी कमेटी की मासिक बैठक में इन बिंदुओं पर हुई बात

उत्तराखंड जन विकास मंच व एम्स प्रशासन ऋषिकेश के मध्य हुए समझौते के अंतर्गत बनी निगरानी समिति की मासिक बैठक एम्स ऋषिकेश मैं संपन्न हुई जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा के साथ यथाशीघ्र निर्णय लिए जाने की सहमति बनी।

जिसमें उत्तराखंड जन विकास मंच के वार्ताकार प्रतिनिधि विनोद शर्मा, सत्य प्रकाश कपरूवान व राकेश शर्मा ने पुरजोर तरीके अपने एजेंडे को एम्स प्रशासन ऋषिकेश के सम्मुख रखा और एम्स प्रशासन व मंच के मध्यनिम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

1-एम्स प्रशासन द्वारा पूर्व में निष्कासित कर्मचारियों की वापसी के संदर्भ में यथाशीघ्र कदम उठाया जाए।
2-ऐम्स प्रशासन द्वारा नो आंदोलनकारियों के ऊपर जो भी आपराधिक मुकदमे दर्ज कराए गए हैं उन्हें यथाशीघ्र वापस लिया जाए।
3-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अर्बन प्रायमरी हेल्थ सेंटर एम्स ऋषिकेश के अधीन आ गए हैं पूर्व में जो स्वास्थ्य कार्मिक इसमें कार्य कर रहे थे उन्हें एम्स ऋषिकेश द्वारा प्राथमिकता के आधार पर रोजगार हेतु नियोजित किया जाए।
4-ऋषिकेश व उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों से आने वाले रोगियों के उपचार हेतु चिकित्सा सुविधा की सुगमता बनाने के लिए के एम्स प्रशासन ऋषिकेश को यथोचित कदम उठाने चाहिए।

क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर ‘‘आप’’ चलाएगी आंदोलनः संगठन मंत्री दिनेश

आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा से अगला विधायक आप पार्टी का ही होगा। इसके लिए संगठन ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह बखूबी निभाएंगे। कहा कि एक माह के भीतर ऋषिकेश विस में बृहत स्तर पर टीम का गठन किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कोयल घाटी स्थित पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कहा कि क्षेत्रीय मुद्दों पर भी पार्टी बढ़ चढ़कर आंदोलन चलाएगी। कहा कि बूथों की मजबूती पर पार्टी का पूरा फोकस है। जिन बूथों पर बूथ प्रतिनिधियों की नियुक्ति हो चुकी है। उनके माध्यम से पार्टी की रीतियों और नीतियों से जनता को अवगत कराया जायेगा।

आप नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में दोनों राष्ट्रीय दलों ने बारी बारी से प्रदेशवासियों को छला है। प्रदेश की जनता सशक्त विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बेहतर परिणाम जनता के सम्मुख होगा। स्वागत करने वालों में पूर्व विधानसभा प्रभारी नवीन मोहन, अमित विश्नोई, संजय सिलस्वाल, चंद्र मोहन भट्ट, सुनील दत्त सेमवाल, अमन नौटियाल, हरभजन सिंह, अंकित नैथानी, धनपाल रावत, मंजू शर्मा, विजय आजाद, सुनील कुमार, प्रवीण असवाल, शुभम रावत, मलकीत आदि उपस्थित रहे।

साइबर सैल ने त्वरित कार्रवाई कर ठगों से दिलवाए 84970 रूपए

साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से धोखे से एक लाख रूपए की चपत लगा दी। मगर, साइबर सैल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 84,970 रूपए वापस दिलाने में कामयाबी पाई है। वहीं, साइबर सैल ने जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के काॅल व मैसेज का रिप्लाई न दें। अपने एटीएम का नंबर, उसका पासवर्ड, ओटीपी नंबर शेयर न करें। अंजान लिंक, आॅनलाइन जाॅब आफर से संबंधित लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी अंजान क्यूआर कोड को स्कैन न करें। जागरूक बने और ठगी से बचें।

दरअसल, एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने जनता के साथ हो रहे साईबर अपराधों को गंभीरता से लेते हुए किसी भी साईबर अपराध की शिकायत पर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में न्यू टिहरी निवासी रघुवीर के साथ एक लाख रूपए की साइबर ठगी हुई। मामला कोतवाली टिहरी में पहुंचा, तो साइबर सैल टिहरी गढ़वाल ने त्वरित कार्यवाही की।

प्रभारी साईबर सैल टिहरी गढ़वाल उप निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि समय रहते पीड़ित के खाते से कटी धनराशि 84,970 रुपये वापस करवाए गए। साइबर सैल पुलिस की इस कार्रवाई का पीडित व्यक्ति ने सराहना कर धन्यवाद दिया। साईबर सैल की टीम में, कांस्टेबल अजय वीर सैनी, राहुल सरग्वाण आदि उपस्थित रहे।

कई विषयों को लेकर कांग्रेसियों ने किया केंद्र व राज्य के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष परवादून कांग्रेस गौरव सिंह ने किया। इससे पूर्व नवनियुक्त महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार मंहगाई पर काबू पाने में फेल हो गई है जहॉं कांग्रेस सरकार में गैस के दाम एक रूपये या दो रूपये बढ़ते थे तो भाजपा के नेता सड़कों पर उतरकर छाती पीटते नजर आते थे परन्तु आज गैस से लेकर रोजमर्रा की सभी चीजों के दाम दिन प्रतिदिन आसमान छू रहे हैं पर इन सरकारों को कोई असर नहीं पड़ रहा है इसीलिए आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भाजपा के नेता मंहगाई के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई और सत्ता में आने से पहले महंगाई पर फूट फूटकर रोती थे और आज एक कोरोना की महामारी वहीं दूसरी ओर महंगाई की महामारी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है परन्तु भाजपा सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है, आज पूरे देश में भाजपा के पुतले दहन कर विरोध किया गया है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा. केएस राणा, पूर्व सभापति जय सिंह रावत, विजयपाल रावत,महानगर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, ब्लॉक रायवाला अध्यक्ष बर्फ सिंह पोखरियाल, भगवती सेमवाल, आनन्द सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह चैहान, दीपक जाटव, विनोद चैहान, हर्षपति सेमवाल, कान्ता प्रसाद कण्डवाल, सनमोहन सिंह रावत, सत्येन्द्र रावत, रतनसेन रयाल, निर्मल रांगड़, पूर्व प्रधान सविता शर्मा, रायवाला ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, जिला सचिव अलका क्षेत्री, जिला सचिव दीपा चमोली, श्यामपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता कुलियाल, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु जोशी, सीमा कोठारी, प्रताप सिंह पोखरियाल, शिशुपाल सिंह, प्रताप तोमर, बलखंडी कलूडा, अमन पोखरियाल, मान सिंह तोपवाल, गोकुल रमोला, रवि राणा, देव पोखरियाल, आशा सिंह चैहान, मनोज गुसाई, पार्षद जगत सिंह नेगी, जितेन्द्र चैहान, विजयपाल पंवार, राव शाहिद अहमद, विक्रम रावत, इमरान सैफी, रमेश गौंड, गौरव राणा, सिंहराज पोसवाल, विशाल सजवाण, खुशाल सजवाण, अंजली, सोनू, जितेन्द्र त्यागी, जीत सिंह, चन्द्रमोहन सिंह, दीपक सिंह, जगमोहन सिंह, अयाज अहमद, त्रिवेंद्र सिंह, नरेश गुप्ता, सुधा त्यागी, देवेन्द्र बैलवाल, नवीन देशवाल, धर्मेन्द्र सिंह, उमेद कोहली, विनोद पोखरियाल, अतोल सिंह गुसाँई, मनीष ब्यास, मदन शर्मा, संदीप ध्यानी, मनीष सेमवाल, गब्बर कैन्तुरा, पंकज पाल, बिजेन्द्र कुमार, सुमित, मोहित कुमार, नीरज चैहान, प्रताप तोमर, शुभम कुमार, जीत सिंह आदि शामिल थे।

उत्तराखंड को मिला 92500 अतिरिक्त वैक्सीन का तोहफा

केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड को कोविड-19 के टीकाकरण के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 डोज उपलब्ध कराई जा रही है। यह वैक्सीन बुधवार 20 जनवरी को देहरादून एयरपोर्ट पर अपराह्न में पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि 16 जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत कोविड-19 की वैक्सीन की 1 लाख 13 हजार डोज उत्तराखण्ड को दी गई थी। प्रथम चरण में हेल्थवर्करो का सफलतापूर्वक वैक्सीनैशन किया जा रहा है।

अब केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उत्तराखण्ड को 92500 वैक्सीन और दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ जंग में हम निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।

कांग्रेस ने तेज की विस चुनाव की तैयारी, वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की

कांग्रेस भवन ऋषिकेश में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड व बूथ स्तर पर कमेटी गठन के लिये बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी नेताओं के सुझाव लेकर सर्वसम्मति से वार्ड में प्रभारी नियुक्त किये गये।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मं० विनय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर महानगर क्षेत्र के चालीस वार्डों में कमेटी गठन की गई जिनके माध्यम से शीघ्र ही बूथ कमेटियों का गठन होगा और आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने हेतु कार्य किये जायेगें।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, चंदन पंवार, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मधु जोशी, विमला रावत, प्यारेलाल जुगरान, आदि ने अपने सुझाव रखे।

कार्यक्रम के पश्चात शिवओम यादव को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।

कार्यक्रम में ललित मोहन मिश्रा, सोनू पांडे, नंदकिशोर जाटव, राजकुमार तलवार, वीरेंद्र सिंह सजवान, सतीश कुमार शर्मा, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद देवेंद्र कुमार, पार्षद भगवान सिंह पवार, पार्षद जगत नेगी, पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा, सुधा सैनी, शोभा भट्ट, मालती तिवारी, वीरेंद्र कुमार गौड़, विवेक वर्मा, दीपक ध्यानी, ललित मोहन मिश्र, सतीश यादव, गौतम नौटियाल, हरिओम यादव, रामकुमार भतालिेये, राजेश शाह, चंद्रकांता जोशी, विद्यावती, मधु जोशी, दिनेश चैहान, सचिन, रमेश शर्मा, प्यारे लाल जुगलान, राहुल शर्मा, जितेंद्र पाल, ऋषि पोसवाल, दिनेश चन्द्र आदि मौजूद थे।

सभी शहरी स्थानीय निकायों के मास्टर प्लान तैयार हेतु निर्धारित की जाए समयसीमाः त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ईज ऑफ डुईंग बिजनेस के अंतर्गत सकल राज्य घरेलु उत्पाद का अतिरिक्त 2 प्रतिशत ऋण (लगभग रू0 4800 करोड़) का लाभ लिये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री ने ईज ऑफ डुईंग बिजनेस के अंतर्गत सकल राज्य घरेलु उत्पाद का अतिरिक्त 2 प्रतिशत ऋण सुविधा का लाभ लिए जाने हेतु अपेक्षित सुधारों को शॉर्ट टर्म और लोंग टर्म के अनुसार बांटते हुए शॉर्ट टर्म सुधारों को इस वित्तीय वर्ष से पूर्व पूर्ण् किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग, राजस्व विभाग, शहरी विकास, पंजीकरण विभाग, वित्त विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, खनन विभाग, खाद्य आपूर्ति आदि विभागों को तेजी से ईज ऑफ डुईंग बिजनेस में किये जाने वाले अपेक्षित सुधारों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य को जीएसडीपी का अतिरिक्त 02 प्रतिशत ऋण सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इस सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के स्तर पर जो सुधार किये जाने हैं, उन्हें अविलम्ब पूरा करें। उन्होंने वन नेशन वन राशन कार्ड में फेयर प्राईस शॉप के डिजिटाईजेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग को सभी शहरी निकायों का मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोपर्टी टैक्स हेतु ऑनलाइन पेमेन्ट सिस्टम को शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडा (SIDA), आवास और जिला विकास अथॉरिटी को सिंगल विंडो में इंटीग्रेटेड पेमेन्ट शुरू किए जाने के कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी विकास को ऑटोमैटिक म्यूटेशन सॉफ्टवेयर एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को पिछले 20 साल का रिकॉर्ड ऑनलाइन किए जाने पर तेजी से कार्य किए जाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने टेंडरिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने वित्त विभाग को स्वतंत्र शिकायत निवारण तंत्र प्रणाली (इंडीपेंडेंट ग्रीवांस रिड्रेसल मैकेनिज्म) विकसित किए जाने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर सम्बन्धित विभागों को निर्धारित टाइमलाइन देते हुए अपेक्षित सुधारों को पूरा करने के निर्देश दिए। ऑनलाइन पोर्टल पर तीव्र भुगतान, शहरी निकायों में सुधारीकरण, नवीनीकरण की आवश्यकता की समाप्ति अथवा अपेक्षित सुधार तथा जनपद स्तर पर ईज ऑफ डुईंग बिजनेस से सम्बन्धित सुधारों के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित विभागों को तेजी से सुधार पूरा करते हुए निर्धारित समयसीमा के अन्दर कार्य पूर्ण किए जाने की बात कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि रजिस्ट्रेशन विभाग को पिछले 20 साल का रिकॉर्ड ऑनलाईन किए जाने के लिए नेशनल लेवल एजेन्सी हायर की जाए ताकि निर्धारित समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण किया जा सके। उन्होंने पॉलिसी अमेन्डमेंड से पहले आमजन की राय लेने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि किसी भी पॉलिसी में सुधार से पहले आमजन की राय लेने हेतु इसे पब्लिक डोमेन में डाला जाना एक अच्छा कदम होगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि सकल राज्य घरेलु उत्पाद का अतिरिक्त 2 प्रतिशत ऋण सुविधा के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा शॉर्ट टर्म वाले सभी सुधार निर्धारित समय सीमा के अन्दर कर लिए जाएंगे। इससे उत्तराखण्ड को ईज ऑफ डुईंग बिजनेस के अंतर्गत सकल राज्य घरेलु उत्पाद का 2 प्रतिशत लगभग 4800 करोड़ में से 4200 करोड़ का ऋण लाभ प्राप्त हो सकेगा।

बैठक में बताया गया कि ऊर्जा सैक्टर में एग्रीगेट टैक्नीकल एण्ड कमर्शियल लॉस ( AT&C Losses ) एवं एसीआर एंड एआरआर गैप ( ACR & ARR Gap ) को निर्धारित टारगेट से अधिक सुधार किया है। बताया गया कि उत्तराखण्ड राज्य आईपीए रैंकिंग के 08 पिलर्स में 07 में टॉप परफोर्मर रहा है। वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत आधार सीडिंग का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। फेयर प्राईस शॉप के डिजिटाईजेशन का कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव अमित नेगी, सचिन कुर्वे, हरबंस सिंह चुघ, दिलीप जावलकर, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, सुशील कुमार, प्रभारी सचिव विनोद सुमन आदि उपस्थित थे।

इस्लामिक राष्ट्र गाम्बिया से सीख लें भारतवासीः स्वामी आनंद

भरत मन्दिर सभागार में हिन्दू पंचायत आज सम्पन्न हुई। शंकराचार्य परिषद द्वारा आयोजित इस पंचायत की अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष श्री स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज ने कहा कि दुनिया में जहां-जहां मुस्लिमों की जनसंख्या 50 प्रतिशत से ऊपर हुई, वह देश इस्लामिक राष्ट्र बन गए। अभी कुछ महीने पहले ही गाम्बिया नाम का गैर-इस्लामिक देश 52 प्रतिशत मुस्लिम जनसंख्या होते ही विश्व का 56वां इस्लामिक राष्ट्र बन गया है। भारतवासियों को इससे सबक लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिन्दू पंचायतों का आयोजन भारत को हिन्दू गणराज्य बनाने के लिए किया गया है। हम चाहते हैं कि यह राष्ट्र हिन्दू राष्ट्र बने जिसका संविधान भगवदगीता बने। उन्होंने भारतीय धर्मतन्त्र को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसके पूर्व उन्होंने विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर पंचायत सभा का उद्घाटन हुआ। मेयर अनिता ममगाई और पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का अभिनन्दन किया। मेयर ममगाई ने कहा कि किसी अभियान को जब मजबूत नेतृत्व मिल जाता है तब आधा कार्य पहले ही हो चुका होता है। आज स्पष्ट बोलने वाले व्यक्ति बहुत कम मिलते हैं, उन्होंने स्वामी आनन्द स्वरूप की गणना देश के मुखर, स्पष्टवादी व बहादुर संन्यासियों में की।

प्रख्यात साहित्यकार एवं इस्लाम विशेषज्ञ विनय कृष्ण चतुर्वेदी ‘तुफैल’ ने इस्लाम की विस्तृत व्याख्या की और कहा कि कुछ सदी पहले भारत के आसपास के अनेक देश भारत (हिन्दुस्थान) का अंग थे। लम्बे संघर्ष के बाद आजाद भारत में साल 1947 में पुनः हम बंटे, और हमारा हिस्सा इस्लामिक राष्ट्र बन गया, जिसका नाम पाकिस्तान रखा गया। उस समय पश्चिम पाकिस्तान में हिन्दुओं की संख्या 24 प्रतिशत थीं, आज वहां हिन्दू जनसंख्या मात्र 1 प्रतिशत रह गई है। इसी तरफ पूर्वी पाकिस्तान यानी आज के बांगलादेश की जनसंख्या 29.7 से घटकर 8 प्रतिशत रह गई है। दुःख है कि हमारे भारतवासी इस पर चिन्ता व चिन्तन नहीं करते। आज लोकतन्त्र इस्लाम को बढ़ाने और अत्याचार करने का टूल बना हुआ है।

भाग्योदय फाउण्डेशन के अध्यक्ष व संस्थापक आचार्य राम महेश मिश्र ने मुगलकाल से लेकर अंग्रेजों के काल तक के प्रमुख क्रांतिवीरों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि उन्हीं के समर्पण एवं बलिदान के कारण आज हम भारतवासी आजादी की सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी हिन्दू जातियों व समूहों के एकीकरण पर जोर दिया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री भगत राम कोठारी, संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, राजपाल खरोला, भरत मन्दिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, वरुण शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, मधु जोशी, रीना शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, नर्मदा सेमवाल, एडवोकेट संजय दरमोड़ा, उत्तराखण्ड उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष इन्द्र प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

पंचायत सभा का समापन शंकराचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रवि शास्त्री के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। शंकराचार्य परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोनिका आनन्द, शंकराचार्य परिषद के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर यादव, परिषद के न्यासी व उद्योगपति नरेन्द्र खड़का, शंकराचार्य गुरुकुल संभाग के प्रतिनिधि डाॅ. सूरज शुक्ल, भाग्योदय फाउण्डेशन के न्यासी सचिव दिलीप कुमार नायक, एडवोकेट सुनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कैंपटी थाना क्षेत्र में एसएसपी ने की स्थानीय लोगों के साथ बैठक, सुझावों पर कार्यवाही का दिया आश्वासन

एसएसपी तृप्ती भट्ट ने आज थाना कैम्पटी क्षेत्र में सीएलजी सदस्यों, व्यापारियों, समाज सेवकों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों के साथ संवाद कायम किया। मौके पर एसएसपी को सम्मानित किया गया। संवाद कार्यक्रम में जगह-जगह वाहन चेकिंग की समस्या सहित विभिन्न विषयों पर बात रखी गई। जिसको गंभीर पाते हुए एसएसपी टिहरी ने कार्रवाई करने का न सिर्फ आश्वासन दिया बल्कि आम लोगों की सुरक्षा का जिम्मा भी उठाया।

एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी है, दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने महिलाओं के प्रति अपराध एवं घरेलू हिंसा के अपराधों के विरूद्ध ओर अधिक संवेदनशील होने की अपील करते हुए जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने घोषणा की, कि नांग टिब्बा पर्यटन क्षेत्र है, यहां श्रीकोट में जल्द देखरेख चैकी खोली जायेगी।
एसएसपी ने इन सुझावों पर शीघ्र कार्यवाही का दिया आश्वासन-

1-महिलाओ की सुरक्षा, सहायता हेतु लगातार प्रयास किया जायेगा।
2-ड्रग्सध्नशाखोरीध्अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगायी जायेगी।
3-मेधावी छात्राएं जो पढाई, स्पोर्ट्स, विभिन्न प्रतियोगिताओं में रूची लेती है तो उन मेधावी छात्राओं को पुरूस्कृत किया जाएगा।
4- थाना क्षेत्रान्तर्गत घुमने वाले फड़, ठेली चलाने वाले व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन किया जायेगा, जिससे अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी तथा महिलाध्बच्चो संबंधी अपराधो पर रोकथाम लगेगी।
5-जनता के सहयोग से पुलिस की कार्य प्रणाली को ओर भी प्रभावशाली बनाया जा सकेगा।
6-कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव कम होने पर महिलाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत किया जायेगा।
7- टिहरी पुलिस का प्रथम दायित्व महिला सुरक्षा, सहायता पर रहेगा।
8- थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा कैम्पटी क्षेत्रान्तर्गत एक स्थान चिहित्त कर वाहन चैकिंग की जायेगी, जिससे पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पडे।
9-कैम्पटी क्षेत्र मे होने वाली यातायात, पार्किंग समस्या का स्थानीय जनताध्नगरपालिका के सहयोग से शीघ्र अतिशीघ्र निस्तारण किया जायेगा।
10- वाहन चलाते समय दो पहिया में हेलमेट, चार पहिया में सीट बैल्ट व यातायात के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, यातायात सप्ताह के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा जनपद स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
11- परिजन अपने किशोर बालक बालिकाओ से बातचीत करें तथा बच्चो को नशे की लत न लगने दे।
12- व्यापारियोंध् आमजनता से स्वयं भी अपनी दुकानों ध्प्रतिष्ठानो में सीसीटीवी कमरे लगवायें, जिससे आपके आस-पास होने वाले अप्रिय घटनाओध् असमाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा सकें तथा चैकी नैनबाग बाजार क्षेत्र में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायेगे।
13- क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना होने पर सूचना को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करने से पहले पुलिस को सूचना करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित फेक न्यूज पर विश्वास न करें और न ही फेक न्यूज को अन्य किसी प्लेटफार्म पर शेयर न करें।
14- जनता द्वारा अपनी समस्या हेल्प लाईन नम्बर 112 या 1090 व सम्बन्धित थाना प्रभारी को बता सकते है।
15- नैनबाग क्षेत्र में निवासरत जनता द्वारा अपनी शिकायत, प्राथमिक दर्ज कराने हेतु चैकी नैनबाद पर प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जायेगा, जिसे चैकी नैनबाद पुलिस द्वारा पैरोकार के माध्यम से थाना कैम्पटी भिजवाकर कार्यवाही की जायेगी। वादीध्शिकायत कर्ता को थाना कैम्पटी जाने की जरूरत नहीं पडेगी।
16-थाना कैम्पटी क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटना होने पर मृतक के पोस्टमार्टम हेतु कोई चिकित्सालय उपलब्ध नही है। इस संबंध मे मसूरी चिकित्सालय द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
यहां के बाद थाना कैंपटी कार्यालय का एसएसपी ने निरीक्षण किया। सभी पुलिस कार्मिको को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के साथ अनुशासन मे रहते हुए डयूटी करने के लिए निर्देशित किया गया।
मौके पर पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह, थानाध्यक्ष कैम्पटी नवीन जुराल आदि उपस्थित रहे।