‘सेवा समर्पण और विश्वास के 100 दिन’ विकास पुस्तिका का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संक्षिप्त व सादगीपूर्ण कार्यक्रम में ‘सेवा, समर्पण और विश्वास के 100 दिन’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका का प्रकाशन सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा किया गया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चैहान, उमेश शर्मा काउ, खजानदास, सहदेव सिंह पुंडीर, राजकुमार ठुकराल, रामसिंह कैड़ा, विनोद कण्डारी, सूचना महानिदेशक रणबीर सिंह चैहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अपर निदेशक डा. अनिल चंदोला ने किया।

विकास पुस्तिका के विमोचन से पूर्व दो मिनिट का मौन रख कर 2013 की केदारनाथ आपदा व केाविड में प्राण गंवाने वाले लेागों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले 100 दिन में सरकार ने कोविड से सफलतापूर्वक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिन में ही वे स्वयं कोविड संक्रमित हो गए। इस पर गाईडलाईन का पूरी तरह से पालन करते हुए उन्हें एक कक्ष में ही कई दिनों तक रहना पड़ा। परंतु इस अवधि में भी उन्होंने अधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग कीं। दूर दराज के क्षेत्रों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण के लिए वर्चुअल चैपालों का आयेाजन किया। इनमें वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को दूर किया गया। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने मौके पर ही जनता की समस्याओं का समाधान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे गांव की मिट्टी से जुड़े हैं और ग्रामीणों व आम जन के दुख दर्द को भली भांति जानते हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से विकास प्राधिकरणों को हटाया ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने में परेशान न होना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विकास की रणनीति बना रहे थे तो कोविड की दूसरी लहर पूरे देश में आ गई। किसी को पता नहीं था कि कोविड की दूसरी लहर इस तरह का रूप लेगी। परंतु जल्द ही हमने स्थिति को पूरी तरह से सम्भाल लिया। पिछले लगभग तीन माह में हमने आईसीयू बेड, आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर आदि की संख्या कई गुना तक बढ़ा दी। प्रत्येक जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट स्थापित किए। सीएससी तक भी आक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के निर्देशों पर डीआरडीओ ने ऋषिकेश में 500 बेड का कोविड अस्पताल 14 दिन में तैयार कर दिया जबकि हल्द्वानी में 21 दिन में तैयार कर दिया। हमने राज्य में काफी तैयारी कर ली हैं। हम केाविड की तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों की आजीविका पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़ी है। केाविड के प्रभाव से पर्यटन व्यवसायियों को हुए नुकसान की भरपायी के लिये उन्हें 5 हजार रूपये की एकमुस्त आर्थिक सहायता दिये जाने का निर्णय लिया है। इससे लगभग 50 हजार पर्यटन उद्योग भी लाभान्वित होंगे। यही नहीं पर्यटन सेक्टर से जुड़े टूर ऑपरेटरों, एडवेंचर टूर ऑपरेटरों और राफ्टिंग गाइडों को भी 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने का निर्णय लिया है। पर्यटन स्वरोजगार के लाभार्थियों को ब्याज में छूट के साथ ही लाइसेंस फीस को माफ करने की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने 18-44 वर्ष वालों को निशुल्क टीकाकरण और गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 45 से अधिक उम्र वालों में लगभग 65 फीसदी का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। कोविड को देखते हुए प्रदेश में हम विशेष खाद्यान्न सहायता दे रहे हैं। साढ़े सात किलो प्रति राशन कार्ड खाद्यान्न मिलता था जिसको बढ़ाकर बीस किलो प्रतिमाह कर दिया है। आपदा में पहली बार चीनी उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री और अनेक केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर राज्य के विकास पर विचार विमर्श किया। उन्हें राज्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति विशेष आस्था है। कहा कि उत्तराखण्ड को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिल्ली दौरे में हम पूरी तैयारी से गए। वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भेंट के दौरान मंत्रालयों के और राज्य के अधिकारी भी साथ बैठते थे। इससे मौके पर ही उत्तराखण्ड के हित में बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। हर मंत्रालय ने कुछ न कुछ दिया ही है।

आईडीपीएल, ऋषिकेश को स्पेशल टूरिज्म जोन के रूप में विकसित किए जाने की योजना को स्वीकृति दी गई है। दिल्ली-रामनगर कार्बेट इको ट्रेन चलाने की सैद्धांतिक सहमति के साथ ही, टनकपुर-बागेश्वर और डोइवाला से गंगोत्री-यमनोत्री के रेललाइन के सर्वे की भी सहमति दी गई है। हरिद्वार में हेलीपैड बनाने के लिए बीएचईएल द्वारा 4 एकड़ भूमि राज्य सरकार को दिये जाने की भारत सरकार द्वारा सहमति दी गई है। कुमायूं में एम्स के लिए भी केंद्र सरकार से अनुरोध किया है।

पीटीसी नरेंद्र नगर से 17 पुलिस उपाधीक्षकों ने पास किया प्रशिक्षण, उत्तराखंड पुलिस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीटीसी नरेन्द्र नगर में पुलिस उपाधीक्षक आधारभूत प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षणरत पुलिस उपाधीक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा जिन पुलिस उपाधीक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें रीना राठोर, नताशा सिंह, अभिनय चैधरी, स्वप्निल मुयाल, सुमित पाण्डे शामिल हुए। इस बार 17 पुलिस उपाधीक्षकों ने पीटीसी नरेन्द्र नगर से अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पी.टी.सी में आडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा। साइबर क्राइम को रोकने हेतु कोर्सेज शुरू किये जायेंगे। पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण भत्ता दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रशिक्षण के उपरांत पास आउट होने वाले सभी पुलिस उपाधीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए दी जाने वाली शिक्षा ही प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण कोई एक दिन में पूर्ण होने वाला वन टाइम टास्क नहीं है, अपितु उसके अनुरूप खुद को बदलना पड़ता है। प्रशिक्षण ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने पेशेवर कार्यों को तेजी व दक्षता से करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि पी.टी.सी प्रशिक्षुओं को कानूनों की जानकारी के अलावा शस्त्र संचालन आदि अनेक प्रकार के जरूरी कौशल का प्रशिक्षण भी दिया गया होगा, परंतु क्षमताओं का वास्तविक आकलन तो तभी होगा जब हम अपने सीखे हुए ज्ञान एवं कौशल को अपने व्यवहारिक जीवन सही व सहज तरीके से प्रयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की कई विविधताएं हैं, कठिन भौगोलिक परिस्थिति एक सबसे बड़ी चुनौती है जहां – बाढ़, बादल फटना, भू-स्खलन, भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाओं के अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं का यदा-कदा सामना करना पड़ता है, ऐसे में हमारी राज्य पुलिस की भूमिका अन्य राज्यों की तुलना में और भी चुनौतीपूर्ण होजाती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्यटक एवं धार्मिक स्थल बहुल राज्य है, यहां बाहर से प्रतिवर्ष उसकी कुल आबादी दोगुने से भी अधिक पर्यटक एवं श्रद्धालु आते हैं। पर्यटन उद्योग राज्य की आय का प्रमुख स्रोत भी है, ऐसे में राज्य पुलिस की भूमिका अत्यन्त ही महत्वपूर्ण हो जाती है। पुलिस को न केवल पर्यटकों के आवागमन को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभानी है, अपितु पर्यटकों को सुरक्षित भी महसूस करवाना होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में साईबर एवं डिजिटल तकनीकी के माध्यम से होने वाले आर्थिक अपराधों, साईबर अपराधों एवं सामाजिक अपराधों से निपटना पुलिस के लिए प्रमुख चुनौती है। इसको भी ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण के दौरान साइबर अपराधों से निपटने की भी जानकारी उन्हें दी गई होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुलिस अन्य अपराधों के अलावा साइबर और संगठित अपराधों पर रोक लगाकर राज्य में चैतरफा सुरक्षा का माहौल तैयार करेंगे। कोरोना संकट के इस दौर में उत्तराखण्ड पुलिस ने कई नई-नई चुनौतियों का सामना किया है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस के सामने अनैक चुनौतियां हैं। पुलिस को नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह कठिन प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस में जन सेवक के गुण होने बहुत जरूरी हैं। हमारा मकसद पीड़ित केन्द्रित होना चाहिए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि समाज के ऐसे लोगों को न्याय दिलाया जाए जो सुविधाओं से वंचित हैं। पुलिस के पास यूनिफार्म के साथ ही कानूनी अधिकार भी है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, अपर पुलिस महानिदेशक, डॉ. पीवीके प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, निदेशक पी०टी०सी० राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट आदि उपस्थित थे।

मुनिकीरेती पालिका की बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम प्रस्तावों हुए पास


नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला में अब फेरी व्यवसासियों को वेंडिंग जोन का लाभ मिलेगा। अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद भट्ट ने बताया दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत वेंडिंग जोन बनाने बोर्ड के सदस्यों ने सहमति जताई है। दीनदयाल अन्त्योदय योजना के अंतर्गत फेरी व्यवसाइयों हेतु वेंडिंग अथवा नान वेंडिंग जोन हेतु व्यवस्था बनाए जाने पर सर्व सहमति प्रदान की गई।

मुनिकीरेती नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। जिसमें बिदुवार विषयों पर चर्चा की गई। जिसमे मुनिकीरेती के ढालवाला, चैदहबीघा और शीशमझाड़ी क्षेत्र में सड़कों पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के एक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके तहत अब पालिका रेन हार्वेस्टिंग कार्य के लिए जलसंस्थान को धनराशि देगा। जिससे जलभराव की समस्या का निजात किया जाएगा। इसके साथ हीअवस्थापना विकास निधि से निकाय क्षेत्र की छोटी- छोटी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

पार्किंग द्वितीय (कुंभ मेला मैदान) में निर्मित टीन शेड के स्थान पर निकाय की ओर से गेस्ट हाउस व कैंटीन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही वार्ड 9 में निर्मित बारात घर के पुनर्निमाण पर सहमति बनी।

बोर्ड बैठक में सभासद मीनू गोडियाल, सुभाष चैहान, धर्म सिंह, बबीता रमोला, गजेंद्र सिंह सजवाण, वीरेंद्र चैहान, सुषमा नेगी, मनोज विष्ट, विनोद सकलानी, वंदना थलवाल, नामित सभासद सोविता भंडारी, अवर अभियंता रूपेश भट्ट, शिल्पा, अजय कुमार उपस्थित थे।

उच्चस्तरीय जांच करवा कर सड़ते राशन के जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएं

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कोरोना में लॉक डाउन को लेकर पिछले वर्ष व इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगो के लिये सरकार द्वारा राशन ऋषिकेश तहसील में स्टोर करवाया गया था। कहा कि ऋषिकेश तहसील के स्टोर में राशन जरूरतमंदों को ना देकर वहीं रखा गया जोकि सड़ गया है। ऐसे में कहीं ना कहीं प्रशासन की असंवेदनशीलता व लापरवाही नजर आती है। जिसका हम विरोध करते हैं और इस प्रकरण की जाँच जिला स्तर पर उच्चाधिकारियों से कराये जाने की माँग करते हैं। क्योंकि यह तहसील ऋषिकेश का ही मामला है इसलिये इस प्रकरण की जाँच तहसील स्तर से ना करवाकर जिला स्तर से करवाई जानी चाहिये।

पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा है ये कहीं ना कहीं बड़ी लापरवाही है हो सकता है हमें यकीन है इसमें किहीं ना कहीं सत्ता पक्ष के लोगों की मिलीभगत है। इसलिये उच्च अधिकारी से जाँच करवाना न्यायोचित होगा ताकि दोषियों का पर्दाफाश हो और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं इसकी उच्चस्तरीय जाँच के लिये आगे कार्यवाही को लिखेंगें। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद जगत सिंह नेगी, एडवोकेट पुष्कर बंगवाल, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधान जयेन्द्र पाल सिंह रावत, राजकुमार तलवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह राणा, सेवादल नगर अध्यक्ष रामकुमार भतालिये, एडवोकेट अभिनव मलिक, विक्रम भण्डारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमित त्यागी, पुरंजय राजभर, गौरव यादव, इमरान सैफी, अमित कश्यप, विजेन्द्र सिंह, प्यारेलाल जुगरान आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस ने किया दिलीप सिंह बगियाल को सम्मानित


छिद्दरवाला में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने सेना में अधिकारी बने दिलीप सिंह बगियाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दिलीप ने सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवाओं को दिलीप से प्रेरणा लेनी चाहिए। बताया कि दिलीप सेवानिवृत्त पूर्व फौजी सुरेश सिंह बगियाल के पुत्र हैं। उन्हें 20 जाट रेजीमेंट जयपुर में तैनाती मिली है।

सम्मानित करने वालों में किसान सहकारी समिति के सभापति पदम सिह बगियाल, फूल सिह बगियाल, भगत सिंह बगियाल, जगत सिह बगियाल, हरि सिह बगियाल, सुरेन्द्र बगियाल, रामसिंह बगियाल, अमन पोखरियाल, गोकुल रमोला, रविन्द्र राणा, मनोज पंवार आदि शामिल रहे।

यौगिक आहार ही है वास्तविक जीवनशैलीः डॉ अर्पिता नेगी

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के योग विज्ञान के द्वारा आयोजित साप्ताहिक योग व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता ऋषिकेश कैंपस की डॉ अर्पिता नेगी ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि यौगिक आहार के समग्र प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। डॉ अर्पिता ने बताया कि यौगिक आहार ही वास्तविक जीवनशैली है। जिसे आज डब्ल्यूएचओ भी स्वीकार करता है, साथ ही उन्होंने यौगिक आहार के उपनिषदीय स्वरूप में तैत्तिरीय, मैत्रेयी आदि उपनिषदों में आहार के स्वरूप को समझाया। उन्होंने यौगिक आहार और आयुर्वेदीय आहार को एक दूसरे का पूरक बताते हुए इसे स्वस्थ जीवन का आधार कहा।

बता दें कि ऑनलाइन चल रहे व्याख्यान में कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी, परिसर निदेशक प्रो पंकज पंत, योग विभाग के समन्वयक प्रो. अजय उनियाल के साथ समस्त योग विभाग के प्राध्यापक जेपी कंसवाल, वीणा रयाल, चन्द्रेश्वरी नेगी व हिमानी नौटियाल, आशा, मयंक रैवानी, अंशुमन, निशा आदि ने प्रतिभाग किया।

ऋषिकेशः योगाचार्य सूरज नौटियाल को मिला प्राइम आर्थर अवॉर्ड

यमकेश्वर ब्लॉक के नीलकण्ठ मल्ली तलाई पौड़ी गढ़वाल निवासी सूरज नौटियाल को लेखन शैली के लिए प्राइम आर्थर अवार्ड मिलने पर अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने खुशी जताई है।

महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि सूरज की उपलब्धि ना सिर्फ यमकेश्वर ब्लॉक बल्कि समूचे उत्तराखंड के लिए गौरवान्वित करने वाली है। धन्य है। मां रोशनी देवी जिन्होंने सूरज के पिता स्वर्गीय चमनलाल नौटियाल का साया उसके सिर से उठने के बाद भी उसे ऐसी संस्कारित शिक्षा दी कि वह देश के उदयीमान लेखकों की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज करा पाया।

कहा कि कुछ युवा लेखक बनना चाहते हैं, लेकिन उचित प्लेटफॉर्म नहीं मिलने की वजह से उनकी यह हसरत पूरी नहीं हो पाती है। सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जल्द ही योगाचार्य सूरज नौटियाल को सम्मानित किया जायेगा।

शहीद तारा सिंह थापा की स्मृति में स्मृतिद्वार बनवाने को विस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन


27 अक्टूबर 1965 को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में देश की हिफाजत करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले तीर्थनगरी के शहीद राइफलमैन तारा सिंह थापा की स्मृति में स्मृति द्वार बनवाने की मांग उठने लगी है।
आज शहीद के छोटे भाई खड़क सिंह थापा ने ऋषिकेश में उनके पैतृक निवास नेहरू ग्राम में उनकी स्मृति में स्मृति द्वार व स्मारक बनवाने को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सरकार उनके भाई शहीद तारा सिंह थापा के बलिदान का सम्मान करते हुए उनकी याद में स्मृति द्वार व स्मारक बनाए।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उचित एवं त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में पार्षद शिव कुमार गौतम, खड़क सिंह थापा, रमेश थापा, देवम थापा, रवि थपलियाल, एडवोकेट राकेश पारछा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस महासचिव ने विधायक पर बोला हमला, गुमराह करने का आरोप


कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने विस अध्यक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने नेपाली फार्म में धरना दिया। उन्होंने नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा को लेकर क्षेत्रीय विधायक व विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पर हमला बोला। कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रेसवार्ता कर नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा को निरस्त किए जाने की घोषणा की गई। लेकिन अभी तक इस मामले में निरस्तीकरण आदेश लिखित में नहीं मिल पाया है।

उन्होंने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि निरस्तीकरण के सिर्फ एक आश्वासन पर उन्होंने जो फूल मालाएं पहनने व आतिशबाजी करने का कृत्य किया है वह निंदनीय है।

शहीद विकास गुरुंग को कांग्रेसियों ने किया याद

गुमानीवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद विकास गुरुंग के स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में तृतीय पुण्यतिथि पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि शहीद विकास गुरुंग गुमानीवाला के रहने वाले थे। उन्होंने 21 वर्षीय की अवस्था में देश के लिए शहादत दी।

मौके पर कांग्रेस सेवादल महासचिव शोभा भट्ट, जिला महासचिव राजेन्द्र गैरोला, विनोद पोखरियाल, धर्मेंद्र सिंह, धर्म सिंह क्षेत्री, उम्मेद सिंह, सूरज भट्ट, यश अरोड़ा, हिमांशु जाटव आदि उपस्थित रहे। उधर, गुमानीवाला के लोगों ने शहीद विकास गुरुंग की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिपं सदस्य संजीव चैहान, उप प्रधान राजेश व्यास, पंचायत सदस्य पूजा थापा, कुसमा देवी, रंजीत थापा, धर्म सिंह क्षेत्री, अजीत गुरंग, विष्णु थापा, लाल सिंह बोरा आदि उपस्थित रहे।