बंशीधर भगत ने दी सफाई, बोले मेरा आशय इंदिरा को आहत करने का नहीं

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि उनके द्वारा भीमताल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में एक शब्द से नेता प्रतिपक्ष आहत हुई है ऐसा उनके संज्ञान में आया है। जबकि उनका इसके पीछे कोई मंशा नही थी और यह उन्होंने सामान्य तौर पर कहा।

उन्होंने कहा कि वह तथा उनकी पार्टी महिलाओ के सम्मान के प्रति संकल्पित है। उनके शब्द से अगर नेता प्रतिपक्ष को कोई कष्ट पंहुचा तो वह खेद प्रकट करते हुए अपने शब्द सम्मान सहित वापस लेते है।

स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के खिलाफ दो दिवसीय धरना शुरू

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के अध्यक्ष और सभासदों ट्रस्ट के खिलाफ दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया है। सभासदों का आरोप है कि वर्ष 2018 में ट्रस्ट के साथ हुए समझौते पर स्थानीय पदाधिकारी अमल करने को तैयार नहीं है।

दरअसल वर्ष 2018 में स्वर्गाश्रम जो नगर पंचायत और स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के बीच कुछ बिंदुओं पर आपस में समझौता हुआ था। लेकिन 3 साल बीतने के बाद भी इन बिंदुओं पर स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की ओर से कोई अमल नहीं किया गया है। इससे नाराज होकर नगर पंचायत के अध्यक्ष माधव अग्रवाल और सभासद जितेंद्र धाकड़ और सभासद नवीन राणा ने स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि समझौते की बावत कई बार ट्रस्ट के पदाधिकारियों से वार्ता करने की कोशिश की गई, मगर ट्रस्ट के पदाधिकारी अपने अड़ियल रूख के चलते बात तक करने को तैयार नहीं है। ऐसे में मजबूर होकर पंचायत बोर्ड के सदस्यों ने ट्रस्ट के खिलाफ आंदोलन का रास्ता चुना है।

पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने बताया कि समझौते के तहत निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी थी जो इस प्रकार हैं।

नगर पंचायत और स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के मध्य चल रहे कूड़ा निस्तारण स्थल का विवाद समाप्त किया जाता है। पंचायत भवन कार्यालय के चारों ओर बाउंड्री वाल के अंदर की भूमि जो पूर्व में स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के द्वारा ग्राम सभा को दी गई थी तब से निरंतर उक्त भूमि पर ग्राम सभा तत्पश्चात नगर पंचायत की देखरेख में है। उक्त भूमि नगर पंचायत को हस्तांतरित की जाएगी। प्याऊ के सामने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। स्वर्गाश्रम गद्दी के समीप पार्किंग का गेट स्वर्गाश्रम शीघ्र हटा लेगा एवं पार्किंग निरूशुल्क की जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज की ओर हेरिटेज पथ का मुंह चैड़ा किया जाएगा। पाठ के मुख्य मार्ग पर स्थित खोला जाएगा। मेन रोड से गांव की ओर जाने वाले रास्ते का मौका मुआयना कर चैड़ा किया जाएगा। प्राचीन गद्दी के बराबर में पीछे की ओर स्थित यात्री विश्राम गृह को शीघ्र यात्रियों की सुविधा प्रारंभ किया जाएगा।

प्रबंधक जयेश झा का कहना है कि हमने यहां की आज के प्रदर्शन की जानकारी हम अपने ट्रस्ट के ट्रस्टीयों को अवगत करायेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष माधव अग्रवाल, जितेंद्र धाकड़, सरोज देवी, नवीन राणा, पिंकी शर्मा, रामचंद्र जोशी, कोमल शर्मा, धर्म प्रसाद नौटियाल, विष्णु गुप्ता, गोपाल शर्मा, ऋषभ अग्रवाल, अनिल नेगी, विजय गुप्ता, मुरली शर्मा, विजेंद्र नेगी ने प्रमुख रूप से भाग लिया।

आठ जनवरी से वृहद रूप से शुरू होगा ऋषिकेश व्यापार महासंघ का सदस्यता अभियान

ऋषिकेश व्यापार महासंघ द्वारा व्यापारियों के आग्रह पर सदस्यता अभियान चला कर ऋषिकेश क्षेत्रबाजार व गोल मार्केट में छूटे दुकानदारों को सदस्यता दिलवाई।

महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हमने सदस्यता अभियान रोक रखा था और वृहत रूप से सदस्यता अभियान आठ जनवरी से शुरू करवाया जायेगा परन्तु क्षेत्र रोड व गोल मार्केट हमारे कुछ दुकानदार भाई सदस्य बनने में छूट गये थे उनको आज पुनरू सदस्यता अभियान चलाकर महासंघ का सदस्य बनाया गया।

सह संयोजक नवल कपूर मे कहा कि अब तक महासंघ में 878 सदस्यों ने अपनी सदस्यता ली है और जल्द ही नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता प्रारम्भ कर सदस्य बनाने का कार्य किया जायेगा, सदस्यता हमारी जारी रहेगी साथ ही फरवरी माह के अंत तक सदस्यता सूची भी जारी कर मार्च के माह चुनाव की प्रक्रिया विधिवत रूप से चला कर चुनाव सम्पन्न करवाये जायेंगे।

सदस्यता अभियान में गढ़वाल ट्रक यूनियन सचिव जयेन्द्र रमोला, प्रॉपर्टी डेवलपर्स ऐसोशिएसन अध्यक्ष अजय गर्ग, व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालडा, पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष सूरज गुल्हाटी, राजेन्द्र सेठी, स्वर्ण कार संघ अध्यक्ष यशपाल पंवार,पार्षद अजीत सिंह गोल्डी,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष मदन नागपाल, महामंत्री अंशुल अरोड़ा, प्रॉपर्टी डेवलपर्स प्रवक्ता दीपक जाटव, क्षेत्र रोड व्यापार संगठन अध्यक्ष राजेश भट्ट,स्वर्णकार संघ उपाध्यक्ष हितेन्द्र पंवार,बर्तन एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,मेन बाजार व्यापार संघ महामंत्री ललित सक्सेना,नागेन्द्र सिंह,रमनप्रीत सिंह, अतुल सरीन, सरदार चन्द्रमोहन नारंग, संजय पंवार, रमन अरोड़ा, राजपाल ठाकुर ,अशोक डंग आदि मौजूद थे ।

एम्स ऋषिकेश की ओपीडी में कोविडकाल में पहुंचे ढाई लाख मरीज

कोविड19 के विश्वव्यापी संक्रमण के मद्देनजर गतवर्ष 2020 में लाॅकडाउन के बावजूद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान म्स ऋषिकेश ने ढाई लाख से अधिक मरीजों को कोविड उपचार, आपात व ओपीडी सुविधाएं प्रदान की हैं। जबकि इतना ही नहीं इस दौरान 29 हजार से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनका समुचित उपचार किया गया।

वर्ष 2020 के मार्च महीने में देशभर लाॅकडाउन के बाद हर कोई कोरोना संक्रमित लोगों से दूर भाग रहा था। लोगों के जेहन में विश्वव्यापी महामारी कोविड19 के संक्रमण का खौफ इस कदर बन गया था कि राज्य के अधिकांश अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं भी बंद कर दी गई थी। इन चुनौतियों के बावजूद एम्स ऋषिकेश ने अपनी ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं को मरीजों की सुविधा के लिए निर्बाधरूप से जारी रखा व आपातकाल में अपना फर्ज निभाते हुए संस्थान के चिकित्सकों व नर्सिंग व अन्य स्टाफ ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मरीजों की सेवा की।

इस बाबत संस्थान के डीन हॉ​स्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया कि कोविडकाल में उपचार की प्राथमिकता कोरोना के मरीजों के लिए निर्धारित की गई थी, साथ ही अनिवार्य और आपात स्थिति के मरीजों का इलाज भी एम्स में 24 घंटे जारी रखा गया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष दिसंबर – 2020 तक ढाई लाख मरीज एम्स की ओपीडी में पहुंचे। इनमें से 29 हजार 299 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनका समुचित उपचार किया गया। जबकि कोरोनाकाल की इसी समयाव​धि में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 10 हजार मरीजों की मेजर सर्जनी भी सफलतापूर्वक की गई। 4500 मरीजों की डायलिसिस व 4000 रोगियों की कीमो थैरेपी दी गई।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश को लेबल 3 श्रेणी में रिजर्व रखा गया था। इस श्रेणी में कोविड संक्रमित उन्हीं मरीजों का उपचार किया जाता है, जो गंभीर अवस्था के होते हैं व जिन्हें ऑक्सीजन, वेन्टिलेटर या आईसीयू में रखे जाने की जरुरत पड़ती है। डीएचए के अनुसार एम्स की लैब में अब तक 1 लाख 20 हजार कोविड सैंपलों की जांच व कोविड स्क्रीनिंग एरिया में अभी तक 46 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से ढाई हजार कोविड मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एम्स में कोरोना के 92 मरीजों का उपचार चल रहा है।

देवभूमि ऑटो रिक्शा ऑनर्स एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को मेयर नेे दिलााई शपथ

देवभूमि ऑटो रिक्शा ऑनर्स एसोशिएसन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मेयर अनिता ममगाईं ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मेयर ने अतिथि देवो भवः की सीख देते हुए ऑटो चालकों को तीर्थनगरी ऋषिकेश में बाहर से आने वाले पर्यटकों से मधुर व्यवहार करने की नसीहत दी।

स्वर्ण जंयती सभागार में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में मेयर अनिता ममगाईं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र लांबा व उनकी टीम के महासचिव बेचैन गुप्ता ,उपाध्यक्ष अनिकेत गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता, सहसचिव अजय सिंह सहित निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं तीर्थ को बढ़ावा देने के लिए परिवहन संस्थाओं का मजबूत होना बेहद आवश्यक है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों से आहृवान करते हुए कहा कि एसोसिएशन अपने तमाम सदस्यों से यहां आने वाले यात्रियों के संग मधुर व्यवहार करने की अपील करे ताकि यहां से अपने गंतव्य की और जखते समय यात्री सुखद यादें लेकर रवाना हो। उन्होंने एसोसिएशन को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, विनोद शर्मा, जयेंद्र रमोला, आशुतोष शर्मा, संदीप शास्त्री, सुरेंद्र मोघा, संजय वालिया, विजय सिंह, राजेश कुमार, सूरत चंद रमोला, सुनील जाटव, भूपेंद्र कुमार, कमल किशोर, रिंकू, प्रदीप, कमल ममगाईं, कृष्णा पाल आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड की झांकी को इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर मिला स्थान

इस वर्ष राजपथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड-2021 के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का अंतिम रुप से चयन कर लिया गया है। भारत सरकार द्वारा इस हेतु दिनांक 04 जनवरी, 2021 को आयोजित अंतिम बैठक के पश्चात् दिनांक 05 जनवरी, 2021 को आदेश जारी कर दिये गये हैं। महानिदेशक, सूचना, डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में छः बार की बैठक के पश्चात उत्तराखण्ड राज्य की झांकी को भी गणतंत्र दिवस परेड में स्थान मिला है। इस वर्ष राज्य की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी का विषय ‘केदारखण्ड’ रखा गया है। झांकी के अग्र भाग में राज्य पशु ‘कस्तूरी मृग‘, राज्य पक्षी ‘मोनाल’ एवं राज्य पुष्प ‘ब्रह्मकमल’ तथा पार्श्व भाग में केदारनाथ मन्दिर परिसर एवं ऋद्धालुओं को दर्शाया गया है।

झांकी के चयन हेतु रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में आयोजित पांच स्तर की बैठकों में विभाग के उपनिदेशक, श्री के.एस.चैहान द्वारा झांकी के थीम, डिजाइन, मॉडल तथा संगीत आदि का सफल प्रस्तुतिकरण किया गया जिसके फलस्वरुप राज्य की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड-2021 में अन्तिम रुप से चयनित किया गया है। झांकी डिजाइन के चयन की एक बहुत जटिल प्रक्रिया होती है, इस वर्ष प्रारम्भ में 32 राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशों ने प्रतिभाग किया था जिसमें से अंतिम रुप से केवल 17 राज्यों का चयन किया गया है।

इससे पूर्व उत्तराखण्ड राज्य द्वारा वर्ष 2003 में ‘फुलदेई’, वर्ष 2005 में ‘नंदाराजजात’, वर्ष 2006 में ‘फूलों की घाटी’, वर्ष 2007 में ‘कार्बेट नेशनल पार्क’, वर्ष 2009 में ‘साहसिक पर्यटन’, वर्ष 2010 में ‘कुम्भ मेला हरिद्वार’, वर्ष 2014 में ‘जड़ी बूटी’, वर्ष 2015 में ‘केदारनाथ’, वर्ष 2016 में ‘रम्माण’, वर्ष 2018 में ‘ग्रामीण पर्यटन’ तथा वर्ष 2019 में ‘अनाशक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनाशक्ति)’ विषयों पर आधारित झांकियों का सफल प्रदर्शन राजपथ पर किया जा चुका है।

पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल ने मेयर अनिता से की शिष्टाचार भेंट

मेयर अनिता ममगई ने कहा कि नगर निगम प्रशासन देश बहादुर जवानों सहित पूर्व सैनिकों और उनके आश्रित परिवारों को हर आवश्यक सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए धरातल पर कार्य किया जा रहा है। उक्त बातें महापौर अनिता ममगाई ने उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों से कही।

पूर्व सैनिक संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैंप कार्यालय में उनसे मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष बलवंत सिंह रांगड़ ने सैनिक परिवारों की समस्याओं को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर निगम क्षेत्र में रह रहे पूर्व सैनिकों के भवन कर में छूट की मांग की गई। इसके अलावा अपनी सेवाओं के दौरान घायल हुए पूर्व सैनिकों के लिए विकलांग कैंप आयोजित करने का भी आग्रह भी महापौर से किया गया। पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल की तमाम बातें गौर से सुनने के पश्चात महापौर ने तुरंत जनपद के जिला अधिकारी को फोन कर समाज कल्याण विभाग की ओर से ऋषिकेश नगर क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के लिए विकलांग कैंप लगाने की मांग की जिस पर उन्होंने तुरंत हामी भरते हुए कहा कि इस संदर्भ में जल्द ही उनके द्वारा विभाग को आदेशित कर दिया जाएगा ।कैंप के दौरान सीएमओ की भी मोजुदगी सुनिश्चित कराई जायेगी। भवन कर में छूट की मांग मामले में महापौर ने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि इस संदर्भ में बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर समस्या का निस्तारण कराया जायेगा। महापौर से मिले पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल में गंगाराम बलूनी, दीपक ध्यानी, राजेश चैहान, जेपी रतूड़ी, कैप्टन एसएस बिष्ट, डीएस बिष्ट, आरएस नेगी, जीएस पुंडीर सहित नगर निगम पार्षद वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र, विजय बडोनी, संयुक्त यातायात रोटेशन के प्रभारी मदन कोठारी, सुनील उनियाल आदि मौजूद रहे।

प्रतिवर्ष देश में बढ़ रहे स्तन कैंसर के मामले, डब्ल्यूएचओ ने भी जताई चिंता

महिलाओं की आम बीमारी में शामिल ब्रेस्ट कैंसर के मामले देश में साल दर साल बढ़ रहे हैं। जनजागरुकता की कमी से इस बीमारी की ओर शुरुआत में ध्यान नहीं देने के कारण यह गंभीर स्थिति में पहुंच जाता है। लिहाजा इस रोग के बढ़ते ग्राफ को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चिंता जाहिर की है। उपचार में देरी और बीमारी को छिपाने से यह बीमारी जानलेवा साबित होती है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रवि कांत का कहना है कि महिलाएं अक्सर इस बीमारी के प्रति जागरुक नहीं रहतीं। लिहाजा जागरुकता के अभाव के चलते प्रतिवर्ष देश में औसतन 30 में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर से ग्रसित हो जाती हैं। उनका कहना है कि सूचना और संचार के इस युग में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में ब्रेस्ट कैंसर के इलाज की सभी विश्वस्तरीय आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्थान में इसके लिए विशेषतौर पर ’एकीकृत स्तन उपचार केंद्र’ की स्थापना की गई है। जिसमें महिलाओं से जुड़ी इस बीमारी से संबंधित सभी तरह के परीक्षण और उपचार अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा एक ही स्थान पर किया जाता है।

संस्थान के इंटिग्रेडेड ब्रेस्ट कैंसर क्लिनिक ’एकीकृत स्तन उपचार केंद्र ’ की प्रमुख व वरिष्ठ शल्य चिकित्सक प्रोफेसद डाॅ. बीना रवि जी ने इस बाबत बताया कि ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत अधिकांशतरू 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में पाई जाती है। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत महिलाओं में इन्वेसिव डक्टल काॅर्सिनोमा के कारण कैंसर होता है। यह कैंसर मिल्क डक्ट में विकसित होता है। शुरुआत में यदि इस पर ध्यान नहीं दिया तो धीरे-धीरे यह गंभीर स्थिति में पहुंचकर ब्रेन, लीवर और रीढ़ की हड्डी तक पहुंचकर पूरे शरीर में फैल जाता है।

आईबीसीसी प्रमुख प्रो. बीना रवि जी ने बताया कि संस्थान के ’एकीकृत स्तन उपचार केंद्र’ में इस बीमारी की सघनता से जांच कर बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध है। जिसमें विस्तृत जांचों के आधार पर कैंसर के स्टेज का पता लगाया जाता है। साथ ही केंद्र में सर्जरी के माध्यम से गांठ को निकालने और रेडिएशन देने की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज करने के दौरान ट्रिपल असिस्मेंट की विधि अपनाई जाती है। जिसमें चरणबद्ध तरीके से मेमोग्राफी, बायोस्पी और महिला की काउन्सिलिंग के 3 चरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं की छाती में गांठ है अथवा उन्हें ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत है, उन्हें इस तरह के लक्षणों को छिपाना नहीं चाहिए बल्कि समुचित उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचकर अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लेना चाहिए।
ब्रेस्ट कैंसर के प्रारंभिक लक्षण- स्तन में या बांहों के नीचे गांठ का उभरना, स्तन का रंग लाल होना, स्तन से खून जैसा द्रव बहना, स्तन पर डिंपल बनना, स्तन का सिकुड़ जाना अथवा उसमें जलन पैदा होना, पीठ अथवा रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत रहना।

बचाव-
इस बीमारी के लक्षणों के प्रति जागरुक रहकर नियमिततौर पर छाती की स्वयं जांच करना जरूरी है। महिलाओं को चाहिए कि इस प्रकार के लक्षण नजर आते ही वह समय पर अपना इलाज शुरू करें, ताकि गंभीर स्थिति आने से पहले ही इस बीमारी का निदान किया जा सके।

कारण-
खराब खान-पान और अनियमित दिनचर्या, धूम्रपान और शराब के सेवन। इसके अलावा ब्रेस्ट कैंसर आनुवांशिक कारणों से भी हो सकता है।

दूध पिलाने से खतरा कम-
बच्चे को अपना स्तनपान कराने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। आईबीसीसी की चेयरपर्सन प्रो. बीना रवि जी के अनुसार बच्चे को मां का दूध पिलाने से स्तन में गांठें नहीं बनती। साथ ही बच्चे को मां के दूध के माध्यम से संपूर्ण पौष्टिक तत्व भी प्राप्त हो जाते हैं। उनका सुझाव है कि सभी महिलाएं अपने बच्चे को कम से कम 2 साल की उम्र तक स्तनपान जरूर कराएं। बच्चे को अपना दूध पिलाने से महिला में एक विशिष्ट प्रकार के कैंसर की संभावना कम हो जाती है।

सोमेश्वर नगर में बाघ की आमद से सहमे लोग, मेयर ने निरीक्षण कर रेंजर को दिए निर्देश

सोमेश्वर नगर क्षेत्र में बाघ की आमद की सूचना पर मेयर अनिता ममगाई ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वन विभाग के रेंजर व अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
उत्तराखंड में जंगली जानवर लोगों के लिए दहशत का सबब बने हुए हैं। इस मामले में तीर्थ नगरी ऋषिकेश भी अपवाद नही रही है। रायवाला सहित रिहायशी क्षेत्रों में बाघ की आमद पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्रवासियों को दहशतजदा करती रही है। सोमेश्वर नगर क्षेत्र में एक बार फिर से बाघ ने दस्तक दी है। पिछले एक पखवाड़े से क्षेत्र में अनेकों बार बाघ के पदचिह्न देखे गये हैं। नगर निगम के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में बाघ की दहशत ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बाघ के डर से बच्चों ने जहां सांझ होते ही खेलना छोड़ दिया है वहीं इसका खौफ महिलाओं पर भी गंभीर रूप से बना हुआ दिख रहा है। बाघ की आमद से घबराए क्षेत्र वासियों द्वारा मेयर अनिता से बाघ के आतंक को समाप्त करने के लिए मुकम्मल इंतजाम करने की गुहार के बाद आज दोपहर मेयर अनिता ममगाई ने वन विभाग के रेंजर के साथ क्षेत्र का दौरा किया और अनेकों लोगों से बाघ के सन्दर्भ में आवश्यक जानकारियां जुटाई।

मेयर अनिता ने रेंजर महेंद्र रावत से कहा कि निगम क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जंगली जानवरों से सुरक्षा की जिम्मेवारी वन विभाग की है। बाघ का आतंक लोगों के दिलों दिमाग पर गंभीर असर कर रहा है। क्षेत्रवासी बाघ के संभावित हमले को लेकर सहमें हुए हैं। इससे पहले कि कोई बड़ी घटना हो उससे पूर्व तमाम इंतजाम वन विभाग को पूर्ण कर लेने चाहिए। उन्होन बाघ की आमद को रोकने के लिए तारबाड़ लगाने के लिए रेंजर को आदेशित भी किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त श विनोद लाल ,राधा रमोला, कमलेश जैन, विजय बडोनी , विजेंद्र मोघा, अनीता रैना , सुजीत यादव, पूरण पवार , प्यारे लाल जुगलान, गोविंद चैहान , मीना रावत, मुरारी सिंह राणा, अनीता रावत आदि मौजूद रहे।

अधिवक्ता कपिल शर्मा के जिला महामंत्री कांग्रेस नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अधिवक्ता व पूर्व पदाधिकारी बार एसोसिएशन ऋषिकेश कपिल शर्मा को कांग्रेस परवादून में जिला महामंत्री के पद की कमान मिली है। उन्हें यह जिम्मेदारी उनके कार्यशैली व युवाओं के बीच पैठ होने तथा कुशल वक्ता होने पर दी गई। वहीं, कपिल शर्मा के जिला महामंत्री नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कपिल शर्मा के संगठन में जुड़ने से पार्टी को निश्चित रूप से लाभ होगा।

आज डोईवाला में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के समक्ष जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी के नेतृत्व में अधिवक्ता कपिल शर्मा को जिला महामंत्री कांग्रेस परवादून पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस निर्णय को सर्व सहमति से सभी पदाधिकारियों ने स्वीकार किया।

कपिल शर्मा ने कहा कि संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना और जनता के बीच प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को रखेंगे। साथ ही कांग्रेस शासन काल में लिए गए अहम व महत्वपूर्ण फैसलों को रखेंगे। इसके अलावा पार्टी के अगले विजन को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शूरवीर सजवाण, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, एआईसीसी अध्यक्ष जयेंद्र रमोला, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई विवेक तिवारी, अजय धीमान, दीपक वर्मा आदि उपस्थित रहे।