दो दिन पूर्व व्यापारी के यहां हुई चोरी में पुलिस ने किया खुलासा

चोर कितने ही शातिर क्यों न हो। पुलिस के आगे बौन ही होते है, यह साबित कर दिखाया है कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने। यहां कोतवाल रितेश शाह ने दो दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा ऐसे वक्त पर कर दिया, जब सारे चोरी के आरोपी सामान को बेचने की फिराक में थे। जैसा ही प्रत्येक चोरी में घर के भेद जानने वाला कोई करीबी इंसान ही होता है, वैसा ही यहां भी देखने को मिला। व्यापारी के घर की सभी जानकारी पूर्व में काम कर चुके नौकर को थी। उसी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने सभी से मामले में एक नाबालिग सहित चार लोगों को अरेस्ट किया है। साथ ही शत प्रतिशत चोरी का सामान (करीब 14 तोले सोने व हीरे के आभूषण कीमत लगभग आठ लाख पचास हजार रूपये), कैमरा, हेडफोन, मोबाईल फोन, डिस्को लाईट व 7000 हजार रूपये बरामद की है। चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून की ओर से ढाई हजार रूपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।

दरअसल बीते 19 दिसंबर 2020 को व्यापारी अंकित नारंग पुत्र ओमप्रकाश नारंग निवासी 98 अद्वैतानन्द मार्ग ऋषिकेश ने कोतवाली में सूचना दी थी और अज्ञांत चोरो के विरूद्ध धारा 457, 380 भादवि में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में टीम तैनात की गई। घटना स्थल के आसपास के कैमरे खंगाले गए। इसके बाद पुलिस ने नेपाली फार्म से चार आरोपियों को अरेस्ट किया है।

आरोपियों में घर का भेद जानने वाला सानू कुमार उर्फ यश कुमार निवासी गली नंबर दो, शांतिनगर ऋषिकेश, गौतम जाटव निवासी म0नं0 140, गली नं0 05 शान्तिनगर ऋषिकेश, विजय जाटव उर्फ अजय निवासी म0नं0 150, गली नं0 5, शान्तिनगर ऋषिकेश तथा विधि विवादित किशोर शामिल रहे।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल रितेश शाह, एसएसआई ओमकान्त भूषण, एसआई आशीष गुसांई, एसआई विनय शर्मा, कांस्टेबल नवनीत सिंह नेगी, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल सोनी कुमार, कांस्टेबल अनित कुमार, कांस्टेबल सन्दीप छाबड़ी शामिल रहे।

तमाम सुविधाओं से लैस होंगे तीर्थनगरी के पार्कः मेयर अनिता

तीर्थनगरी के पार्कों की अब स्थिति बेहतर होगी। यहां के विभिन्न पार्क अब दूधिया रोशनी से जगमग होंगे। यहां के पार्कों का जीर्णोद्धार थीम बेस्ड पर आधारित होगा।

मेयर अनिता ममगाईं के प्रयासों एवं विजन से विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर लाने के बाद नगर निगम प्रशासन ने अब शहर के पार्को के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू कर दी है। शुरुआती चरण में निगम अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के चार पार्को का विकास थीम बेस्ड पर किया जाएगा। यानी, नाम और उसके महत्व के हिसाब से पार्क संवारे जाएंगे। पार्को में, आकर्षक लाइटिंग, स्टील बेंच-कुर्सी, बच्चों के लिए झूला, खेल उपकरण समेत अन्य सुविधाएं भी आकर्षण का केंद्र होगीं।

मेयर अनिता ममगाईं ने आज दोपहर चयनित पार्कों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए पार्को को खूबसूरत फूलों एवं पौधों से सुसज्जित किया जायेगा। फूलों और पौधों से उन्हें संवारा जाएगा। योग और अध्यात्म में रूचि रखने वालों के लिए यह पार्क वरदान साबित होंगे। प्रथम चरण में नगर निगम ने भरत विहार पार्क, गंगा नगर स्थित पार्क, केशव पार्क, ऋषि लोक कॉलोनी स्थित पार्क का चयन किया है। उन्होंने बताया कि इन पार्कों को आधुनिक डिजाइन से सजाया और संवारा जाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन डीपीआर तैयार कर रहा है। मेयर के अनुसार पिछली बोर्ड बैठक में उन्होंने सभी पार्को के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव सदन में रखा था जो सर्वसम्मति से पास हुआ।

अब इसकी कार्ययोजना बनते ही अमृत योजना के तहत सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बच्चों ,बुजुर्गों, महिलाओं के साथ यूथ को पार्क अपनी तरफ आकर्षित कर सकें इसपर खासा ध्यान दिया जायेगा। अलग-अलग किस्म के फूल व पौधों से पार्क लैस होंगे। पार्कों में आने वाले सुकून के साथ वक्त बिता सकें इस पर फोकस रहेगा। बताया कि बच्चों के लिए पार्कों में झूले और रबर मैटिंग लगेंगे ताकि गिरने में चोट ना लगे। नौजवानों के खेलने के लिए वॉलीबॉल कोर्ट और बैडमिंटन कोर्ट का प्रस्ताव बनाया गया है। जबकि बुजुर्गों के लिए मॉर्निंग वॉक पाथ वे बनाये जाएंगे। उन्होंने बताया बताया कि पार्कों की खूबसूरती में म्यूजिकल फाउंटेन एवं सेल्फी स्पॉट आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इससे पार्कों की आभा में निश्चित चार चांद लगेंगे। पार्क के तकनीकी सर्वे में नगर, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान, जेई उपेंद्र गोयल, पार्षद उमा बृजपाल राणा, बृजपाल राणा, अनिता रैना, कमलेश जैन, निदेशक मोहित द्विवेदी, सर्वेयर व सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।

हाईकोर्ट ने जिला जज देहरादून प्रशांत जोशी को किया सस्पेंड

उत्तराखंड न्याय विभाग से बड़ी खबर है, हाईकोर्ट नैनीताल ने जिला जज देहरादून प्रशांत जोशी को प्रथम दृष्टयता अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए सस्पेंड किया है। हाईकोर्ट ने जिला जज को अगले आदेश तक रूद्रप्रयाग के जजशिप हेड क्वार्टर में अटैच किया है।

दरअसल, 21 और 22 दिसंबर 2020 को जिला जज देहरादून प्रशांत जोशी को मंसूरी में कैंप कोर्ट में जाना था। जिला जज को इसके लिए सरकारी वाहन यूके07जीए-3333 दिया गया है। मगर आरोप है कि जिला जज ने कैंप कोर्ट में जाने के लिए एक प्राइवेट वाहन आॅडी जिसका नंबर यूके07एजे 9252 का उपयोग किया और वाहन पर अपने पदनाम का बोर्ड लगाया।

आदेश पढ़े….


यह भी आरोप है कि जिस प्राइवेट वाहन का जिला जज ने उपयोग किया। वह केवल कृष्ण सोइन व्यक्ति के नाम दर्ज है और उक्त व्यक्ति का देहरादून न्यायालय में आईपीसी की धारा 420, 467, 468 आदि में मुकदमा विचाराधीन है। यह वाद थाना राजपुर देहरादून में पंजीकृत हुआ था।
आज हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनल ने आदेश की प्रति जारी की है। इसमें जिला जज प्रशांत जोशी को अग्रिम आदेश तक रूद्रप्रयाग जिजशिप हेड क्वार्टर में अटैच किया गया है। इस मामले में अगले आदेश तक जिला जज को सस्पेंड किया गया है।

क्रिसमस व नए साल पर पार्टी की तो आयोजक पर होगा मुकदमा

इस वर्ष कोविड.19 संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने क्रिसमस तथा नए साल पर होटलोए बारए रेस्टोरेंट व सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। डीएम आशीष श्रीवास्तव ने जिले की पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उल्लंघन करने वालो पर आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाए।

डीएम ने कहा कि कोविड 19 संक्रमण का प्रभाव निरंतर जारी हैए जिसके प्रसार को रोकने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जाने जनहित में नितांत आवश्यक हैं।

किसान दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र ने दी देश के सभी अन्नदाताओं को शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किसान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का भी भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ‘‘मैं देश के सभी सम्मानित अन्नदाताओं को हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं‘‘। उन्होंने कहा कि किसानों के वास्तविक हित के लिए केन्द्र हो या राज्य सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार ‘खुशहाल किसान-खुशहाल प्रदेश’ के सूत्रवाक्य को आत्मसात करके निरन्तर किसान हित में काम कर रही है। उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नया पिराई सत्र शुरू होने से पहले सरकारी चीनी मिलों ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान 100 फीसद पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना’ के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को 3 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण दे रही है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देश के किसानों के हितों और उनकी स्थिति में सुधार को लेकर जितना काम प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में बीते 6 वर्षों में हुआ उतना पहले कभी नहीं हुआ। कृषि कानूनों को लेकर उपजी भ्रांतियों को दूर करने के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का हाल ही में जारी पत्र दर्शाता है कि मोदी सरकार किसानों के प्रति कितनी समर्पित व संवेदनशील है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारा प्रदेश भी मुख्य रूप से गांवों की भूमि है तथा गांवों में रहने वाली अधिकांश आबादी किसानों की है। तथा कृषि उनकी आय का मुख्य साधन है। प्रदेश में कृषि की तस्वीर बदलकर किसानों की खुशहाली का हमारा संकल्प है।

मुनिकीरेती नगर पालिका को स्वच्छ भारत मिशन में मिला सिल्वर पुरस्कार

नगर पालिका मुनिकीरेती ने एक बार भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपना नाम ऊंचा किया है। इस बार स्काॅच अवार्ड में पालिका का सिल्वर पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

बता दें कि स्कॉच एक थिंक टैंक ग्रुप है। जो अंतराष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक, आर्थिक, विज्ञान, तकनीकी एवं शोध आदि को बढ़ावा देता है। इसके लिए यह ग्रुप हर साल समिट आयोजित करता है। इसमें विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को देश के विकास के लिए विभिन्न विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आज दोपहर को 69वें स्काॅच अवार्ड में नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने सेमीफाईनल को जीत फाईनल में प्रवेश किया। देर शाम को वर्चुअल कांफ्रेस के माध्यम से फाईनल विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें नगर पालिका मुनिकीेरेती-ढालवाला ने सिल्वर पुरस्कार प्राप्त किया।

अवार्ड के लिए पालिका की रिपोर्ट ईओ बद्री प्रसाद भट्ट ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि भविष्य में पालिका के कार्यों को डिजिटल किया जाएगा एंव स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देशभर में उच्च श्रेणी पाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मौके पर स्वास्थ्य लिपिक दीपक कुमार भी मौजूद थे।

छोटी सब्जी मंडी का जीवनी माई मार्ग के व्यापारियों ने किया विरोध

जीवनी माई रोड पर अस्थाई रूप से लगाई गई सब्जी मंडी का 6 घंटे बाद ही विरोध शुरू हो गया है। जीवनी माई व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम और मेयर को शिकायती पत्र देकर मंडी का संचालन बंद कराने की मांग की है। तथ्य दिया है कि संकरी जगह होने के कारण जीवनी माई रोड पर सब्जी मंडी लगने से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलेगा।

बता दें कि लॉक डाउन के बाद से ही जीवनी माई रोड पर अस्थाई रूप से लगने वाली सब्जी मंडी को कई स्थानों पर शिफ्ट किया गया था। मगर अनलॉक होते लॉक डाउन के बाद से सब्जी व्यापारी भी अपने-अपने स्थानों पर लौटने को लेकर प्रशासन पर दबाव बना रहे थे। कई दौर की बैठक होने के बाद प्रशासन ने सशर्त 25ः दुकानें लगाने की अनुमति सब्जी व्यापारियों को दी थी। विरोध कर मेयर को ज्ञापन देने वालों में राकेश वर्मा, पंकज शर्मा, मनोज राजपूत, अशोक अवस्थी, सोहन लाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हरीश बांगा, कांता प्रसाद भट्ट आदि उपस्थित रहे।

स्वामी शंकर तिलक अपने गुरू की परंपरा को आगे बढ़ा रहेः महामंडलेश्वर डा. प्रकाशानंद

आज वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज उदासीन अखाड़ा एवं स्वामी शंकर तिलक महाराज संस्थापक अध्यक्ष योगालय आश्रम, साध्वी अनीता माता एवं तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री के द्वारा जीवन पथ पर, आनंद तीर्थ, स्फुरण, किताब का महाबलेश्वर एवं संत महात्माओं के द्वारा विमोचन हुआ।

मौके पर महामंडलेश्वर डॉ प्रकाशा नंन्द महाराज उदासीन अखाड़ा ने कहा कि आज के परिवेश में स्वामी शंकर तिलक महाराज द्वारा अपने गुरु की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं गुरु और शिष्य का प्रेम देखकर सभी साधकों को अपने गुरु से सीखना चाहिए जहां हम लोग भौतिकता में होते जा रहे हैं और नशा की ओर अपने को डाल रहे हैं। उसी प्रवेश में स्वामी शंकर‌ तिलक महाराज द्वारा अपने गुरु स्वामी तिलक की स्मृति में निकाली गई तीन पुस्तकें जीवन पथ पर, आनंद तीर्थ, स्फुरण यह पुस्तक आदर्श श्रद्धा प्रेम समर्पण भाव प्रस्तुत करती है हमें इन पुस्तकों के माध्यम से अपने जीवन में आने वाले बदलाव को समाज में प्रेषित करना चाहिए।

तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री ने बताया कि आज स्वामी तिलक की किताब के विमोचन पर हम सबको जीवन जीने की कला को इन पुस्तकों के माध्यम से सीखना चाहिए साधक लोग अपने गुरुओं की लिखित पुस्तकों के माध्यम से अपने जीवन को बदल सकते हैं और अपने आसपास के वातावरण को भी शुद्ध कर सकते हैं। इस अवसर पर स्वतंत्रता चैतन्य, पवित्रता चैतन्य, गौरी चैतन्य, चैतली चैतन्य ऊमाया साध्वी, बुद्धा घोष, अभिषेक शर्मा, आरती चैतन्य , तारा शक्ति चैतन्य, दीपक भदानी, आदि उपस्थित रहे।

अपने द्वारा किए कार्यों की जांच कराने एमएनए से मिले पार्षद राजेंद्र बिष्ट

अपने ही वार्ड संख्या 38 में अपने ही द्वारा कराए गए कार्यों की जांच को लेकर पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने नजीर पेश की है। पार्षद ने आज वार्ड के कुछ सदस्यों के साथ नगर आयुक्त नगर निगम नरेंद्र सिंह क्वींरियाल को ज्ञापन दिया और निष्पक्ष जांच करने की मांग की। साथ ही मामले में दोषियों को कड़ी सजा देने की भी मांग की। पार्षद की इस पहल को उनके वार्ड तथा नगर के लोगों ने सराहा है।

आज पार्षद राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट ने नगर आयुक्त नगर निगम और मेयर अनिता ममगाईं को अपने क्षेत्र की कुछ दिन पूर्व बोर्ड लगाने को लेकर हुई घटना से अवगत कराया और बताया कि कुछ दिन पूर्व नगर निगम के द्वारा एक ऐसा बोर्ड लगा दिया गया था जिसमें कुछ भाषा संबंधी त्रुटि हुई थी। नगर निगम के किसी कर्मचारी की भूलवश हुई इस लापरवाही का फायदा कुछ विरोधी षड्यंत्रकारियों ने भरपूर उठाने की कोशिश की, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं हुए। बताया कि मेरी प्राथमिकता सदैव क्षेत्र में बेहतर कार्य करना और जन समस्याओं का निराकरण है।

पार्षद ने आगे कहा कि उक्त मामले को लेकर नगर निगम की छवि धूमिल हुई है जिसको देखते हुए वह चाहते हैं कि पिछले 2 वर्षों में जितने भी विकास कार्य, निर्माण कार्य आदि उनके वार्ड में हुए है। उनकी जांच करवाई जाएं। साथ ही उसे सार्वजनिक भी किया जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से नगर निगम और पार्षद की छवि धूमिल न हो सके।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्र संघ महासचिव विकास शाही, जगी पंवार, राजेंद्र सिंह, डिमरी, राजेंद्र भारद्वाज, संजय बिष्ट, अजय गोयल, सनी शाही, अतर सिंह रावत, हेमेंद्र बटोली, सोनू पाल, लक्ष्मण सिंह, विक्की, अरुण पांडे आदि उपस्थित थे।

7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बनखंडी का युवक अरेस्ट

मुनिकीरेती में 7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक अरेस्ट हुआ है। कैलाश गेट चैकी प्रभारी विनोद कुमार ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सीओ नरेंद्र नग’ के नेतृत्व में अभियान चलाया।

इस दौरान खारास़्त्रोत पार्किंग से 7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बनखंडी ऋषिकेश का युवक पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल द्विवेदी पुत्र श्याम कुमार द्विवेदी निवासी बनखण्डी ऋषिकेश के रूप में कराई है।