सीता व श्रीराम के विवाह पर रघुनाथ मंदिर में जलाए गए दीपक

मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम व माता सीता के विवाह दिवस पर तीर्थनगरी में उत्सव देखने को मिला। प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर श्रीराम भक्त प्राचीन रघुनाथ मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर परिसर को दीपो से सजाया गया। मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक कपिल गुप्ता ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरित्र का अनुसरण करने एवं अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, राजीव थपलियाल, अमित उप्पल, सुमित बाली, हर्षित गुप्ता, नारायण कक्कड़, केवल कृष्ण लांबा, सौरभ गर्ग, प्रदीप कोहली, माधुरी गुप्ता, सिमरन, रोमा सहगल, मुस्कान सहगल, राजेश गौतम, गौरव सिंह, रमेश अरोड़ा, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, पंकज शर्मा, प्रवीण ध्यानी, अर्चित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

रेलवे मार्ग पर घूम रहे लोगों को एसडीआरएफ ने दी कोरोना संक्रमण की जानकारी

एसडीआरएफ की टीम ने आज रेलवे मार्ग पर घूम रहे यात्रियों, दुकानदार को कोविड -19 की जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान टीम ने प्रशिक्षण के जरिए बताया कि लगातार मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी को अपनाकर इससे बचा जा सकता है।

एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि किसी भी वस्तु को छूने के बाद हाथों को सेनिटाइज, या साबून से अच्छे से धोएं। अपने हाथों को कार्य के दौरान मुँह को बिल्कुल न छुएं, किसी भी स्थान पर न छींके व थूकें, घरों में जाकर कमरे में अपने जूते चप्पल न ले जाएं, कपड़ों को वाश करें या धूप में सुखाएं,हाथों को धुलने के तरीके भी बताए गए।

बताया कि ठंडी चीज खाने से बचें, गर्म पानी का सेवन करते रहें। उन्होंने योग को अपनाने पर भी जोर दिया। कहा कि इससे इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने बुजुर्ग, बच्चों का विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया। इस दौरान एसडीआरएफ की ओर से संदीप सिंह, रविन्द्र सिंह, सुमित नेगी आदि उपस्थित रहे।

ज्यूडिशन सर्विस में स्थान बनाकर बहू ने भाजपा नेता सास का सिर किया गर्व से ऊंचा

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है, उनकी बहू कात्यायनी कंडवाल ने दिल्ली की ज्यूडिशन सर्विस में दूसरा स्थान कब्जाया है, इसकी बदौलत अब वह दिल्ली में न्यायधीश बनकर वादों का निस्तारण करेंगी।

मूल रूप से मवाल स्यूं, पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली कात्यायिनी के पिता मदनमोहन सुंदरियाल गोपेश्वर में सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। कात्यायिनी का जन्म भी गोपेश्वर में ही हुआ था। कात्यायिनी की मां कुसुम सुंदरियाल जूनियर हाई स्कूल में शिक्षिका है। शिक्षा पूरी करने के बाद 2015 में कात्यायिनी का विवाह प्रांशु कंडवाल से हुआ। प्रांशु का दिल्ली में खुद का बिजनेस है। जिसमें वह डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

प्रत्येक सास-ससुर का सपना होता है कि उनकी बहू ससुराल में घर की जिम्मेदारी संभाले। लेकिन सास भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल और ससुर सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कंडवाल ने कात्यायिनी को बहू न समझ कर अपनी तीसरी संतान बेटी के रूप में स्वीकार कर उसका लक्ष्य पूछा। वहीं कात्यायिनी ने भी सास ससुर में अपने माता पिता का रूप देखकर अपना लक्ष्य बताया। और फिर क्या था यहीं से कात्यायनी के सपनों को पंख लगने शुरू हो गए। कात्यायिनी के पति प्रांशु कंडवाल ने भी उनको लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए जी तोड़ मेहनत की और हर कदम पर उनका साथ दिया।

इसी का परिणाम है जो आज 5 साल के बाद उन्होंने उत्तराखंड दिल्ली ज्यूडिशल सर्विसेज पीसीएस जे 2019 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड के साथ ही तीर्थनगरी का नाम भी रोशन किया है।

स्पीकर प्रेमचंद ने दिए.सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए छोटी सब्जी मंडी खोलने के निर्देश

ऋषिकेश में छोटी सब्जी मंडी पर बना सवाल अब समाप्त होगा। पुरानी जगह पर रोस्टर प्रक्रिया के तहत सब्जी मंडी संचालित होगी। आज इसके निर्देश विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी वरुण चैधरी एवं तहसीलदार अभिनव शाह मौजूद रहे।

स्पीकर ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते सब्जी विक्रेताओं के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है दुकाने न खुलने के कारण उन्हें अपना परिवार को पालना मुश्किल हो गया है। सब्जी मंडी खोले जाने में इस प्रकार की व्यवस्था की जाए कि सरकारी दिशानिर्देशों का भी पालन हो एवं गरीब फुटकर विक्रेताओं अपनी दुकान भी खोल सके।

विधानसभा अध्यक्ष ने समस्या का समाधान करते हुए भी कहा कि सब्जी फुटकर विक्रेता रोस्टर व्यवस्था के अनुरूप दुकान खोलें, जिसकी जिम्मेवारी उन्होंने फुटकर फल सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजीव गुप्ता को दी। इसके अनुरूप एक दुकान छोड़कर एक दुकान खोली जानी है।

आपको बता दें कि फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करने का आग्रह किया था।विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया था कि प्रशासन ने कोविड-19 के प्रकोप से बचाव हेतु जीवनी माई मार्ग से फुटकर फल व सब्जी मंडी को बंद कर दिया था तब से अधिकांश सब्जी विक्रेता काम न होने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं ।उस दौरान फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेताओं की समस्या को सुनकर स्पीकर ने जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव को दूरभाष पर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता, बबलू गुप्ता, राकेश गुप्ता, हेमंत कुमार, गोविंद गुप्ता, कैलाश चंद, ऋषि गुप्ता, कश्यप गुप्ता, ललित मिश्रा, नगर निगम पार्षद रीना शर्मा, अनिल गुप्ता, राधाकृष्ण गुप्ता, विनोद वर्मा, राजेंद्र चैरासिया आदि उपस्थित थे।

लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के मददगार लोग हुए सम्मानित

प्रकाशानंद चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विभिन्न श्रेणी पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज उदासीन अखाड़ा, हंस कल्चरल सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पद्मवेन्द सिंह बिष्ट (टेगूभाई), अध्यक्ष शमा सावरिन सदभावना समिति कलीयर शरीफ और संचालन पंडित रवि शास़्त्री ने किया। कार्यक्रम आयोजक अनिल बौखंडी व संजय बडोला रहे।

सम्मानित होने वालों में एडवोकेट रमा बल्लभ भट्ट, जिन्हें आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज सिंह रौतेला को कोविड-19 कोरोना काल में मनोरंजन के लिए, तृतीय सम्मान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल को कोविड काल में युवाओं को साथ निर्धन व अनाथ लोगों की मदद करने, अर्चित पांडे, प्रशांत भट्ट, सचिन सेंनवान, अजय रमोला, आशीष कुकरेती, श्वेता भट्ट फील्ड फाउंडेशन समूह के सभी सम्मानित को कोविड काल में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज, हंस कल्चर सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पद्ममेन्द सिंह बिष्ट ( टेगु‌भाई) ने सभी को सम्मानित किया।महामंडलेश्वर प्रकाशानंद ने कहा कि आज के परिवेश में अगर हम सभी अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं साथ ही सभी युवाओं को साथ में लेकर एक साथ चलते हैं तो निश्चित ही समाज मैं जरूर बदलाव आएगा। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम एक साथ मिलकर इस आपदा में हर एक एक दूसरे की मदद करते हुए उस विशेष व्यक्ति का सहारा बने जिसको हमारी जरूरत हो आज जो लोग हमेशा कार्य करते हुए भी पीछे रहते हैं आगे नहीं आते आज उन लोगों का यहां पर सम्मान किया गया।

हंस कल्चर सेंटर की उत्तराखंड प्रभारी पद्ममेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हंस कल्चर सेंटर सदैव सेवा भाव समर्पण की और अग्रसर रहता है भोले जी महाराज मंगला माता जी के आदेश अनुसार पूरे विश्व में आज हंस फाउंडेशन हंस कल्चर सेंटर निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है चाहे वह स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्वरोजगार योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्य हूं कोविड-19 जब पूरा विश्व इस आपदा से जूझ रहा है उस समय हम सबके मसीहा बनकर आए भोले जी महाराज मंगला माता जी ने अपने द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा एक मील का पत्थर साबित हुई है।
मौके पर अभिषेक शर्मा, अनिल बड़ोला, इंदिरा आर्य, श्वेता भट्ट, आशीष कुकरेती, प्रशांत भट्ट, अर्चित पांडे, दीपक नेगी, राजेश पयाल, नीरज रावत सीमा बिजल्वाण आदि उपस्थित थे।

भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएंः राजपाल खरोला

Take BJP’s anti-people policies among the public: Rajpal Kharola
आगामी विस चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने विस चुनाव 2022 को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मौके पर ऋषिकेश विधानसभा को 15 सेक्टरों में बांट कर उनके प्रभारी नियुक्त किए। साथ ही उन्हें कार्ययोजना से अवगत कराया गया। 

प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब लगातार कार्य करने का समय आ गया है, पार्टी की नीतियों और प्रचार प्रसार को लेकर समय-समय पर बैठकें होगी। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटना है। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं, पुराने साथियों को जोड़कर चलना है। साथ ही डोर टू डोर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अगली राज्य सरकार कांग्रेस की बनें, इसे उद्देश्य मानकर कार्य करना है। बैठक में पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्यारेलाल जुगरान, मदन शर्मा, दीपक जाटव, जितेंद्र पाल, किशोर गौड़, भारत शर्मा, दीपक ध्यानी, दीपक दरगन, राजीव शर्मा, प्रवीण गर्ग, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, आशीष रौतेला, अजय अग्रवाल, सोनू पांडे, अजय राजभर, अभिषेक शर्मा, जयपाल सिंह, आशु वर्मा, राहुल सेमवाल, कृष्णपाल, विजयपाल, धर्मेंद्र कुलियाल आदि उपस्थित रहे। 

कोविड डेथ रेट को कम करने के विशेष प्रयास करें मंडलायुक्त व जिलाधिकारीः त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों से कोविड वेक्सिनेशन की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने इसके लिये प्राथमिकतायें निर्धारित करते हुए वेक्सिनेशन सेन्टरों के चिन्हीकरण एवं आवश्यक उपकरणों के साथ ही मैन पॉवर की उपलब्धता का पूरा प्लान समय पर सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये है। उन्होंने स्कूलों के बजाय अस्पतालों एवं उसके आस पास क्षेत्रों में वेक्सिनेशन सेन्टर स्थापित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री आवास में मण्डलायुक्तों के साथ ही सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कोविड 19 के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिये है कि प्रदेश में सरकारी एवं निजी लैब में प्रतिदिन हो रहे टेस्टो एंव उनकी क्षमता आदि का पूरा विवरण उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कोविड डेथ रेट को कम करने के लिए विशेष प्रयास किये जाए। कोविड के कारण जिन लोगों की मृत्यु हो रही है, किसी अन्य रोग से ग्रसित होने, देरी से अस्पताल में पहुंचने या अन्य किस कारण से हो रही है, इसका पूरा विश्लेषण किया जाए। किसी भी कोविड के मरीज को हायर सेंटर रेफर किया जाना है, तो इसमें बिल्कुल भी विलम्ब न किया जाए। रिकवरी रेट बढ़ाने के लिए और प्रयासों की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलों में टेस्टिंग और तेजी से बढ़ाई जाए। आरटीपीसीआर टेस्ट पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि व्यक्ति सिम्पटोमैटिक है, तो उनका शत प्रतिशत आरटीपीसीआर हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि सैंपल लेने के बाद शहरी क्षेत्रों में 24 घण्टे के अन्दर व पर्वतीय क्षेत्रों में 48 घण्टे के अन्दर लोगों को कोविड की रिपोर्ट मिल जाए। कोविड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर कोविड कन्ट्रोल रूम एवं ट्रोल फ्री नम्बर पर कॉल करें। जो लोग होम आईसोलेशन में हैं, उनके नियमित स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विजिट किया जाए। कोविड के लक्षण पाये जाने पर भी यदि कोई टेस्ट कराने के लिए मना कर रहें है, तो ऐसे लोगों पर सख्ती बरती जाए। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती है, तब तक पूरी सर्तकता बरती जाए।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके लिए अस्पतालों की नियमित रूप से मोनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने सभी हेल्थ वर्करों को भी मोटिवेट करने पर ध्यान देने के साथ ही प्रदेश में टेस्टिंग के लिये पूरी क्षमता का उपयोग किये जाने पर ध्यान देने को कहा।

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य ने अपने विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदेश में कोविड के प्रभाव, उसके रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से उनके जनपदों में टेस्टिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही वेक्सिनेशन प्लान आवश्यक तकनीकि कार्मिकों वैक्सीन सेन्टरों की स्थापना आदि का पूरा प्लान तैयार करने को कहा ताकि जनवरी के प्रथम सप्ताह में यदि वैक्सीन उपलब्ध हो जाती है तो निर्धारित मानकों के अनुरूप तद्नुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

ट्वीट कर सीएम त्रिवेंद्र ने दी स्वयं के कोरोना पाॅजीटिव होने की जानकारी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज अपने कोरोना पाॅजीटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से साझा की। उन्होंने बताया कि वह ठीक है और उन्हें किसी भी प्रकार के कोई सिम्टम्स भी नहीं है।

21 दिसंबर को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विस घेराव का ऐलान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से 21 दिसंबर को विधानसभा भवन का घेराव किया जाएगा। यह घेराव रोजगार दो या गद्दी छोड़ दो के तहत किया जाएगा।

आज देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में युवा कांग्रेस की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । इस मौके पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत सिंह धीमान ने बताया कि 21 दिसंबर को बेरोजगारी को लेकर भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता देहरादून में विधानसभा का घेराव करेंगे । उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान भारी संख्या में प्रवासी उत्तराखंड आए हैं । इस दौरान प्रदेश सरकार ने प्रवासियों को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन धरातल पर एक भी पर प्रवासियों को रोजगार नहीं मिल पाया है । प्रदेश के बेरोजगार युवा रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों की शरण ले रहे हैं । अन्य प्रदेशों की तुलना में वर्तमान में 22 से भी सबसे अधिक बेरोजगार युवा उत्तराखंड में है । बेरोजगारों को रोजगार देने में प्रदेश सरकार विफल साबित हो रही है । उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा से लगभग 400 युवा कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में शामिल होंगे पत्रकार वार्ता के दौरान विवेक तिवारी, जितेंद्र पाल पाठी, अजय धीमान, राहुल पांडे, अजय पाल आदि मौजूद थे ।

तीर्थनगरी के वेंडिंग बाजार का मेयर अनिता ने किया लोकार्पण

तीर्थनगरी को उत्तर भारत के सबसे बड़े वेडिंग बाजार के रूप में किया जायेगा। प्रथम चरण में ढाई सौ वेंडरों को बसाने की निगम की योजना है। इसके साथ ही सुव्यवस्थित व्यापार के जरिए निगम प्रशासन ने देवभूमि ऋषिकेश को स्मार्ट सिटी बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए है।

शहर में अनेकों मेगा प्रोजेक्टों के जरिए हो रहे विकास कार्यों के साथ जहां देवभूमि में बदलाव की ब्यार बह रही है वहीं सुव्यवस्थित व्यापार के लिए भी निगम प्रशासन कटिबद्व नजर आ रहा है। आईएसबीटी में उत्तर भारत के सबसे बड़े वेंडिंग जोन का आज मेयर अनिता ममगाई ने लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि गढवाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का सपना साकार किया जाएगा।शहर को भविष्य की जरूरत के अनुरूप बुनियादी ढांचे को फास्ट ट्रैक पर विकसित करने के लिए योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की कामयाबी के लिए जमीनी सतह पर काम किया गया है।उन्होंने कहा कि शहर में खोखा व्यवसायियों के व्यापार को सुव्यवस्थित बनाकर ही स्मार्ट सिटी के मार्ग को प्रशस्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निगम के इस मेगा प्रोजेक्ट से तीर्थ नगरी का शुमार उत्तर भारत के सबसे बड़े वेडिंग बाजार के रुप मे हो जायेगा। प्रथम चरण में इसमें ढाई सौ वेडरों को बसाया जायेगा।जिन्हें बिजली, पानी,शौचालय,सीसीटीवी और सिक्योरिटी गार्ड के साथ सुरक्षा निगम प्रशासन प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के साथ उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को शहर में लाने का वायेदा भी पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह योजना पथ व्यवसायियों को भी पूरे आत्म सम्मान के साथ अपना व्यापार चलाने का मौका देगी। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त एलम दास, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद प्रदीप कोहली, पार्षद अनिता रैना, पार्षद लक्ष्मी रावत, पार्षद कमलेश जैन, पार्षद अनिता प्रधान, रवि शर्मा, राजपाल ठाकुर, पवन शर्मा, सुनील उनियाल, मदन कोठारी, प्रिया ढकाल, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान, कर अधीक्षक रमेश रावत, धीरेंद्र सेमवाल आदि उपस्थित रहे।