कनक धनाई सहित कांग्रेस नेता पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज


कोतवाली ऋषिकेश में विधानसभा उम्मीदवार कनक धनाई व कांग्रेस नेता ललित सक्सेना पर सोशल मीडिया के जरिए मतदान की गोपनीयता भंग का आरोप लगा है। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है।

डॉ वीरेंद्र नाथ गुप्ता प्रभारी उड़नदस्ता 24-ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र सामान्य निर्वाचन 2022’ ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कनक धनाई द्वारा स्वयं को बूथ में मशीन के सामने खड़ा दिखाकर तथा ललित सक्सेना द्वारा वोटर सेल्फी प्वाइंट में वीपीपेट में कांग्रेस के प्रत्याशी जयेन्द्र चंद्र रमोला व हाथ का पंजा के निशान का स्लीप फेसबुक पर फोटो अपलोड कर मतदान की गोपनीयता भंग की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि मतदान केंद्र बूथ पर इस प्रकार फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। कोतवाली पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर कनक धनाई एवं ललित सक्सेना के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अन्य प्रत्याशी पर लगा कांग्रेस प्रत्याशी की छवि धूमिल करने का आरोप


कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने ऋषिकेश विधानसभा के अन्य प्रत्याशी जगजीत सिंह जग्गा पर भ्रमित प्रचार कर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने ऋषिकेश कोतवाली सहित चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने जगजीत सिंह जग्गा पर भाजपा प्रत्याशी का डमी प्रत्याशी होने का आरोप लगाया है।

फर्जी रेड और भाई, कहानी एक घर की

फिल्मी स्टाइल में घर में छापा मारने वाली आयकर विभाग की फर्जी टीम का मास्टर माइंड सगा भाई ही निकला। आर्थिक तंगी और भाई से कहासुन के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह योजना बनाई। शनिवार को पुलिस ने मास्टर माइंड सहित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 22 लाख 26 हजार रुपये नगद, गहने, इनकम टैक्स महकमे की फर्जी मुहर, आईकार्ड और 4 मोबाइल बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त कार को सील कर दिया है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
शनिवार दोपहर कोतवाली में पत्रकारवार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंढियाल ने बताया कि शुक्रवार तड़के रेलवे रोड स्थित वाल्मीकि नगर में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर एक घर में रेड डालने के मामले में फरार मास्टर माइंड को उसकी महिला साथी के साथ गुमानीवाला, श्यामपुर से पकड़ा है। जबकि, एक अन्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मास्टर माइंड सनी पुत्र राम सिंह निवासी वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश, रिचा चावला पत्नी स्व. हेमंत चावला निवासी राजा पार्क शकूरपुर साइड रानी बाग ईस्ट दिल्ली और निर्मल सिंह उर्फ निखिल पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी राजा पार्क शकूर बस्ती दिल्ली के रूप में हुई है। निर्मल को पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर गिरफ्तार किया। ये सनी के भाई संदीप सिंह के घर फर्जी रेड डालकर लाखों की नगदी और कीमती ज्वेलरी ले उड़े थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में तीन आरोपी एक दिन पहले मौके से ही गिरफ्तार किए गए थे।

घटना में प्रयुक्त कार लावारिस हालत में मिली
शनिवार सुबह आरपीएफ प्रभारी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटना में संलिप्त कार को हरिद्वार रोड बाइपास मार्ग स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया। तलाशी लेने पर कार से नगदी, ज्वेलरी, आयकर विभाग की फर्जी मुहर, स्टाम्प पेड और 4 मोबाइल फोन मिले।

भाई से कहासुनी के चलते बनी योजना
मास्टर माइंड सनी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कुछ समय से भाई संदीप सिंह के साथ उसकी कहासुनी चल रही थी। आर्थिक तंगी के चलते उसने सगे भाई के घर पर ही आयकर विभाग की फर्जी रेड डालने की योजना बनाई। योजना में अपने साथी निर्मल और उसके साथियों को शामिल किया। फर्जी रेड डालने से एक दिन पहले पूरी रिहर्सल की और सनी ने अपने भाई का घर आरोपियों को दिखाया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
आयकर विभाग के फर्जी रेड का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी, एसएसआई डीपी काला, एसआई नवीन डंगवाल, रामनरेश शर्मा, मनवर सिंह, शिवराम, जगदंबा प्रसाद, आरक्षी दुष्यंत कुमार, महेश पुरी, सतीश, संदीप छाबड़ी, नीरज कुमार, सत्येंद्र कठैत, शीशपाल, नंदू, अनित कुमार, सचिन राणा, योगेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी ओकांत भूषण, आरक्षी नवनीत नेगी, कमल जोशी, मनोज कुमार, सोनी कुमार, जमुना शामिल रहे।

फर्जी इनकम टैक्स की रेड, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर ऋषिकेश में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर ठगी करने के आरोप में पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फजी सर्च वारंट, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का फर्जी आईकार्ड भी बरामद किया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक संदीप पुत्र राम सिंह निवासी बाल्मीकि नगर में परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की सुबह 4.30 बजे कुछ लोग घर पर आए। जिन्होंने खुद को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का आफिसर बताया। साथ ही घर में नकदी और ज्वेलरी होने की बात कहीं। दरवाजा खोलने पर पांच लोग घर में घुस गए। जिनमें एक महिला भी शामिल थी। उन्होंने उनके घर को खंगालना शुरू कर दिया। घर से नकदी और ज्वेलरी समेटने लगे। संदीप ने खुद भी उनके साथ चलने की बात कही, तो उन्होंने मना कर दिया। उनसे आईडीपीएल स्थित इनकम टैक्स के आफिस में आने को कहा। इस पर संदीप को कुछ शक होने पर उन्हें रोक लिया। उन लोगों ने ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी और नकदी और ज्वेलरी ले जाने लगे, इस दौरान आसपास पड़ोस के लोगों तक हल्ला पहुंच गया। उन्होंने एकत्रित होकर तीन लोगों को धर लिया। सूचना पुलिस को दी। वहीं इस तरह की घटना के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन तीन लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत के लिया। इससे पहले एक महिला और व्यक्ति ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गए। उनकी उसकी पत्नी को मोबाइल भी अपने साथ ले गए।
पुलिस तीनों को कोतवाली में लेकर आई। जहां पूछताछ करने पर इनकम टैक्स की रेड का मामला फर्जी निकला। कोतवाल रवि सैनी ने बताया आरोपियों की पहचान नवदीप सिंह पुत्र स्व. करतार सिंह निवासी 824 गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद, हरियाणा, महेंद्र पुत्र देवानंद निवासी मकान नंबर 161 कृष्णा एनक्लेव, डिचाऊ कलां, नजफगढ़, दिल्ली, सुमित कुमार पुत्र विशरभर दत्त केशव निवासी गली नंबर 27 नजदीक हुंडई शोरूम, अमित ग्राम गुमानीवाला श्यामपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने चोरी करने वाले युवकों को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस के मुताबिक 29 जनवरी को राजकुमार गांधी पुत्र कृष्णलाल गांधी निवासी कृष्णा नगर लेबर कॉलोनी ने पुलिस को तहरीर दी थी। कि उनकी परचून की दुकान से चोरी हो गई। इसके अलावा राजीव कुमार रतूड़ी निवासी चौपड़ा फार्म, लक्कड़घाट ने दुकान से 15 हजार की नकदी चोरी होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गुरूवार रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लेबर कॉलोनी तिराहे के पास खंडहर से चार संदिग्धों को पकड़ा। जिनमें दो नाबालिग निकले। कोतवाल रवि सैनी ने बताया आरोपियों की पहचान अमित कुमार पुत्र लाल बाबू महतो, सौरभ कुमार पुत्र स्व. बलकरण निवासी विश्वकर्मा चौक के पास लेबर कॉलोनी, आईडीपीएल के रूप में हुई। जिन्होंने पुलिस हिरासत में चोरी का जुर्म कबूला। आरोपियों के कब्जे से 18,550 रूपये नकद, एक मोबाइल और सात रूपयों की मामला सहित कुछ रूपयों के सिक्के मिले। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा दिया है। जबकि नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

कार से पकड़ी 1 लाख 30 हजार की नकदी

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि विधान सभा चुनाव के मद्देजनर आचार संहिता लागू है। लिहाजा विभिन्न चौकी बैरियर पर सघन चेकिंग के अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरूवार सुबह पुलिस और एसएसटी टीम ने भद्रकाली चौकी बैरियर पर कार आरजे 17सीबी 5322 को चेकिंग के लिए रोका। कार के अंदर बैग से 1 लाख 30 की नकदी मिली। कार चालक मुर्तजा पुत्र आबिद भाई निवासी भवानी मंडी, जिला झााला वार्ड राजस्थान से नकदी के बारे में पूछताछ की गई। वह नकदी के लेन-देन से संबंधित दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाया। लिहाजा नकदी को टीम ने जब्त कर राजकोष में जमा करवा दिया है। टीम में एसएसटी टीम प्रभारी सुखपाल सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक विकास शुक्ला, कांस्टेबल पुष्कर सिंह शामिल रहे।

चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक शांति मार्ग हरिपुरकलां निवासी मुरली कंडवाल ने पुलिस को एक तहरीर दी। उन्होंने बताया गुरूवार दोपहर को वे काम कर घर लौटे, तो बाइक घर के बाहर खडी की थी। खाना खाने के बाद बाहर आएं तो बाइक गायब थी। आसपास बाइक को खोजा, मगर कहीं नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चोरी का मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामले के खुलासे में लगी टीम को उस समय मिली जब शनिवार शाम हाथी गली तिराहा, मोतीचूर के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका। पुलिस को देख वह भागने प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे धर लिया। चेकिंग के दौरान बाइक के कागजात मांगे गए, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाया। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी ने बाइक चोरी की है। बाइक को बेचने के लिए मुजफ्फरनगर ले जा रहा था। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया आरोपी की पहचान श्याम दुबे पुत्र स्व. शंकर नाथ दुबे निवासी इंटर कॉलेज रोड, हरिपुरकलां, रायवाला के रूप में हुई है।

आधा दर्जन लोग शांति भंग में गिरफ्तार

रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात पुलिस टीम नियमित रूप से गश्त पर थी। इसी बीच नारंग रेस्टोरेंट के पास सड़क पर कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। यहीं नहीं गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे। जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन तब भी वे नहीं माने। जिस पर पुलिस ने 6 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने उनकी पहचान शुभम पुत्र राजेश, सौरभ पंचाल पुत्र स्व. प्रेम कुमार दोनों निवासी रेलवे स्टेशन के सामने नई बस्ती, रायवाला, विजय सिंह पुत्र बाबू राम, अमर सिंह, जीवन सिंह तीनों पुत्र स्व. बाबूराम निवासी श्यामपुर ग्लास फैक्ट्री के सामने ऋषिकेश, आशु पुत्र सत्यप्रकाश निवासी गुमानीवाला के रूप में कराई है।

मामूली विवाद में भाई ने भाई को मारा चाकू, मौत

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक चंद्रेश्वर नगर में रहने वाले शिवा का अपने ही कमरे में रहने वाले रिश्तेदार में भाई छोटू के साथ खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि छोटू ने शिवा की छाती पर चाकू से हमला कर दिया।
लहूलुहान हालत में शिवा को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए शिवा को एम्स के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एम्स में शिवा ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद कर युवक को किया गिरफ्तार

रायवाला पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 साल की बेटी को एक युवक बहला पुतला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हरिपुर कला स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।
थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपी की पहचान विहान पुत्र निसार निवासी ग्राम सोलपुर थाना कलियर हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।