दो दिवसीय टिहरी साहसिक पर्यटन महोत्सव का रंगारंग आगाज

टिहरी।
दो दिवसीय टिहरी साहसिक पर्यटन महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल में टिहरी झील और जिला शामिल होगा और विश्व पर्यटन केंद्र बनेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग लगातार काम कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने राज्य की महिलाओं से हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया। पहले दिन झील में वाटर और एयरो स्पोटर्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
टिहरी साहसिक पर्यटक महोत्सव में मुख्यमंत्री दो घंटे देरी से पहुंचे, उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को अपनी चिरपरिचित अंदाज में माफी मांगी और टिहरी की जनता के बलिदान को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि टिहरी शहर ने बांध के लिए अपना घर और जमीन खोई है तो प्रतापनगर के बलिदान को भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिये। उन्होंने कहा जब तक डोबरा चांटी के पुल का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक बार्ज बोट का किराया आधा करने के निर्देश जिलाधिकारी इंदूधर बौड़ाई को दे दिए गए हैं।
1012
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। टिहरी झील में वाटर और एयरो स्पोट्र्स का आयोजन किया जा रहा है जिससे देश और दुनिया में टिहरी का नाम हो रहा है। आने वाले समय में टिहरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल बनेगा।
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि झील के विकास के साथ ही स्थानीय युवाओ का विकास भी जुड़ा है। लिहाजा, झील के चारों और टूरिस्ट प्वाइंट विकसित किये जाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। टूरिस्ट प्वाइंट स्थानीय युवकों को आवंटित किये जाएंगे।
प्रतापनगर विधायक और संसदीय सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि डोबरा चांटी का पुल अगले डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। पुल के निर्माण के साथ ही प्रतापनगर क्षेत्र में विकास का नया रोडमेप भी विकसित होगा।
इस अवसर पर पर्यटन भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह नेगी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पर्यटन सचिव शैलेश बगोली, प्रमुख आंनदी नेगी, वीरेंद्र सिंह कंडारी, फारुख शेख, जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई, एसएसपी एनएस नपलच्याल, मुरारी लाल खंडवाल, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

ट्रेन की चपेट में आया हाथी, इलाज के दौरान मौत

कूल्हे टूटने से नहीं उठ पाया टस्कर
घायल टस्कर बार-बार करता रहा उठने का प्रयास
दोनों कूल्हों पर चोट लगने से लाचार हो गया हाथी

ऋषिकेश।
ट्रेन की टक्कर से हाथी के पिछले पैर के दोनों कूल्हे टूट गए। इससे हाथी उठ नहीं पाया। इस दौरान हाथी ने कई बार उठने का प्रयास किया, लेकिन कूल्हों पर चोट से वह लाचार हो गया।
शनिवार को अपने निर्धारित समय से आधा घंटे लेट चल रही काठगोदाम एक्सप्रेस ने लगभग तीन बजकर 55 मिनट पर रायवाला रेलवे स्टेशन को क्रास किया। रायवाला में ट्रेन का स्टॉपिज नहीं है, ऐसे में स्पीड में ही ट्रेन स्टेशन से गुजरती चली गई। रायवाला रेलवे स्टेशन से डेढ़ से दो किलोमीटर दूरी पर करीब पांच मिनट बाद वैदिकनगर के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया।
111
पार्क निदेशक सतनाम सोनकर ने बताया कि सूचना मिलने पर मोतीचूर रेंजर महेन्द्र गिरी गोस्वामी पौने छह बजे घटनास्थल पर पहुंचे और विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया। करीब पौने दस बजे हाथी को क्रेन की मदद से रेलवे ट्रैक से कुछ दूर रखा गया, जहां उपचार शुरू किया गया। इसके बाद डेढ़ बजे हाथी को ट्रैक्टर ट्राली में डालकर चीला पहुंचाया गया, जहां विशेषज्ञों की टीम ने घायल हाथी का उपचार कर रहे थे। दोपहर तीन बजे हाथी ने दम तोड़ दिया। निदेशक ने बताया कि पिछले पैर के कूल्हे टूटने से हाथी लाचार हो गया था। टक्कर से हाथी की छाती में भी चोटें आई थीं। इस कारण हाथी की मौत हो गई। हाथी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

छुट्टी मनाने गंगा घाटी पहुंचे पर्यटक

राफ्टिंग-कैंपिंग कर पांच दिनों की छुट्टी बिताएंगे पर्यटक

ऋषिकेश।
रामनवमी-दशहरा पर्व की छुट्टी बिताने को पर्यटक गंगाघाटी पहुंचने लगे हैं। छुट्टी के पहले दिन पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग-कैंपिंग सहित एडवेंचर एक्टीविटीज का लुत्फ उठाया। शहर में जाम लगने पर पुलिस ने कई जगहों से गाड़ियों को डायवर्ट कर तपोवन की ओर भेजा।
एक साथ पांच दिनों की छुट्टी होने का असर शनिवार को दिखा। पर्यटक गंगा घाटी में राफ्टिंग-कैंपिंग को जुटे। इससे गंगा व हेंवल नदी के किनारे पर्यटकों की चहल-पहल दिखी। पर्यटकों ने शिवपुरी से गंगा में व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। गंगा में दिनभर रंग-बिरंगी राफ्टें चलती नजर आई। पर्यटकों ने पहले दिन की छुट्टी का जमकर लुत्फ उठाया। हापुड़ की एक कंपनी में काम करने वाले लवजीत सिंह का कहना है कि वे दोस्तों के साथ वीकेंड पर आए है।

101

पहले दिन राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। संडे को वे ऋषिनगरी के आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। छुट्टी के चलते पर्यटकों की गाड़ियों का दबाव शहर में बढ़ने पर पुलिस को पुराना रोडवेज बस अड्डा मार्ग और चन्द्रभागा-रोडवेज बस अड्डा मार्ग से ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। एसएसआई गजेन्द्र बहुगुणा ने कहा कि नवरात्र पर्व की खरीददारी को शहर में पहले से ही भीड़ है। ऐसे में छुट्टियां पड़ने पर बाहरी गाड़ियों से जाम की समस्या विकट न हो इसके लिए गाड़ियों को शहर से बाहर बाईपास मार्ग होकर तपोवन की ओर से भेजा गया है। वहीं मुनिकीरेती थाना एसओ रवि कुमार सैनी ने कहा कि शनिवार को ट्रैफिक बाइपास और बदरीनाथ हाइवे से निकाला गया। इससे जाम की समस्या से कॉफी हद तक निजात मिली।

जीएमवीएन का भारत भूमि टूरिस्ट कांपलेक्स सील

104

एनजीटी के आदेश पर प्रशासन की टीम ने सील की कार्रवाई की
कर्मचारियों में उपजा रोष, सरकार के खिलाफ मुखर होने की तैयारी
ऋषिकेश।

मंगलवार को एनजीटी के आदेश पर ऋषिकेश एसडीएम कुश्म चौहान ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के ऋषिकेश स्थित 51 कमरों वाले भारत भूमि टूरिस्ट कांपलेक्स को सील कर दिया। गौरतलब है कि एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के मानकों पर खरा नही उतरने वाले उत्तराखंड के 9 होटलों को सील करने के आदेश दिये थे। नगर में एनजीटी के आदेश पर होटल सील की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले लक्ष्मणझूला स्थित कृष्णा कॉटेज को एनजीटी के आदेश पर प्रशासन की टीम ने सील किया था।
जीएमवीएन गेस्ट हाउस में मंगलवार की 5 एसी बुकिंग रही, जिन्हें मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसोर्ट में शिफ्ट किया गया। सील कार्रवाई के समय गेस्ट हाउस खाली रहा, जिससे प्रशासन की टीम को कार्रवाई में आसानी रही।

कर्मचारियों में रोष
जीएमवीएन के गेस्ट हाउस सील होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। लगभग 40 कर्मचारी भारत भूमि टूरिस्ट कांपलेक्स में कार्यरत है। कर्मचार महासंघ अध्यक्ष जयप्रकाश कोठारी ने एनजीटी के आदेश पर कोई टिप्पणी तो नही की, लेकिन प्रदेश सरकार पर पर्यटन उद्योग को चौपट करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार बताएं कि 40 कर्मचारियों के भविष्य का क्या होगा? उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस का सीवर कनेक्शन जोड़ दिया गया है और प्रदूषण नियंत्रण की क्लीरिंयस को भी पूरा किया जा रहा है। कहा कि ऐसे तो जीएमवीएन के प्रदेश के सारे गेस्ट हाउस सील हो जायेंगे। कर्मचारी सीधे बोलने से बचते रहे, लेकिन सरकार व अपने उच्च अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश देखा गया।

स्टार्टअप योजना में साहसिक खेलों को शामिल करने पर विचार कर रही सरकार

104

देहरादून।
उत्तराखण्ड में प्रचुर जलस्रोतों व नदियो की उपलब्धता के कारण राफ्टिंग की अपार संभावनाऐं है। राज्य में जल खेलो का अच्छा विकास किया जा सकता है। राज्य में एक वर्ष ट्रेकिंग वर्ष के रूप में घोषित किया जायेगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्त्राखण्ड राफ्टिंग एवं केम्पिंग आपरेर्टस सदस्यों के साथ बीजापुर अतिथि गृह में आयोजित बैठक में यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त माह के बाद राज्य की सभी नदियों को राफ्टिंग हेतु खोला जाना चाहिए। राज्य के रामनगर क्षेत्र में भी इसकी अपार सम्भावनाऐं है। राज्य के दोनों मण्डलों गढ़वाल तथा कुमांऊ में राफ्टिंग को प्रोत्साहित किया जाए। इस सम्बन्ध में टिहरी महोत्सव के अतिरिक्त दो अतिरिक्त मेलो की व्यवस्था की जानी चाहिये। उत्तराखण्ड में राफ्टिंग के अतिरिक्त ट्रेकिंग हेतु नये स्थलों की खोज की जानी चाहिये। उन्होंने राफ्टिंग की संभावनाओं को तलाशने के लिए इस पर अध्ययन करवाये जाने की भी जरूरत बतायी। जिसमें पर्यावरण, रोजगार, पारिस्थिकी तंत्र की संवेदनशीलता, स्थानीय आवश्यकता आदि सभी पहलुओं पर विचार हो सकें। राफ्टिंग की भाति ही ट्रेकिंग का कैलेण्डर भी तैयार किये जाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राफ्टिंग तथा ट्रेकिंग खेलो के विकास के साथ ही उनके आयोजन स्थलों का समुचित प्रचार-प्रसार किया जाए। इनकी मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग भी किया जाना उपयुक्त होगा। ट्रेकिंग महोत्सव के आयोजन के साथ ही राफ्टिंग तथा ट्रेकिंग जैसे खेलो के विकास हेतु राज्य में सिंगल विडो सिस्टम स्थापित करना होगा, जहॉ पर सभी सम्बधित जानकारियॉ तथा सुविधाए एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकें। इन साहसिक खेलों का विकास स्टार्टअप योजना के अन्तर्गत भी किया जाय। वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के अर्न्तगत भी पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन दिये जाने के निर्देश उन्होंने दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में टेऊकिंग को समुचित प्रोत्साहन देने के लिए एक वर्ष टेऊकिंग वर्ष घोषित किया जाय। आरम्भ में 500 स्कूली बच्चों के लिए ट्रेकिंग की व्यवस्था की जाय। केदारनाथ टेऊकिंग को विकसित किये जाने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया तथा इसके प्रशिक्षण पर ध्यान देने को कहा। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह, दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह पंवार, दिनेश धनै, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, सचिव, शैलेश बगोली, तथा उत्तराखण्ड राफ्टिंग एवं केम्पिंग ऑपरेटर के सदस्य आदि उपस्थित थे।

एनजीटी के आदेश पर कृष्णा कॉटेज सील, विदेशी पर्यटक परेशान

abc

ऋषिकेश।
एनजीटी के आदेश पर लक्ष्मणझूला स्थित कृष्णा कॉटेज होटल सील हो गया। प्रशासन की टीम ने 35 कमरों वाला कॉटेज को गुरुवार को सील कर दिया। लेकिन विदेशी पर्यटक को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। विभिन्न देशों के 32 पर्यटक पर्यटक वीजा व योगा सीखने के लिए कॉटेज में ठहरे हुए थे। जिन्हें सील की कार्रवाई में होटल छोड़ना पड़ा। कुछ विदेशियों की प्रशासन की टीम के साथ तीखी नोंक-झोंक भी हुई।
ऋषिकेश के लक्ष्ममणझूला स्थित कृष्णा कॉटेज होटल को पौड़ी प्रशासन ने सील कर दिया। गौरतलब है कि एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन करने व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का पालन नही करने वाले होटलों को सील करने के आदेश उत्तराखंड शासन को मिले थे। 35 कमरों वाले कृष्णा कॉटेज को गुरुवार को प्रशासन की टीम ने मयफोर्स के साथ सील कर दिया। पूरी कार्रवाई से होटल व्यवसायियों में हड़कंप मचा रहा।
सील कार्रवाई के दौरान विदेशी पर्यटकों की फजीहत रही। कॉटेज में 32 विदेशी पर्यटक ठहरे हुए थे। जिन्हें सील की कार्रवाई में होटल खाली करना पड़ा। अमेरिका, दं. अफ्रीका, इटली, स्पेन, कनाडा जैसे देशों से आये पर्यटक उस समय मायूस हो गये, जब उन्हे प्रशासन की टीम ने बताया कि न्यायायिक दृष्टि से कानून का पालन कराने को लेकर यह र्कारवाई की जा रही है। इस दौरान पर्यटकों ने उनके साथ धोखा होने जैसी बाते कही। सूत्रों के अनुसार विदेशी पर्यटकों से रामझूला व लक्ष्मणझूला के होटल व लॉज भरे रहते है। विदेशी यहां आध्यात्म व योगा सीखने के लिए वर्ष भर रहते है। इससे होटल व्यवसायियों को भरी मुनाफा भी होता है। विदेशी पर्यटकों से सालभर का एडंवास भी लिया जाता है।
बरहाल अपनी फजीहत से नाराज विदेशी इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की बात कह रहे है। तीर्थनगरी में एनजीटी के आदेश पर होटल सील की कार्रवई की यह पहली घटना है।

विदेशियों की बंद कार से बैग चोरी

मोबाइल, आईडी व पासपोर्ट चोरी करने का लगाया आरोप
हरिद्वार।
दिल्ली से हरिद्वार घुमने आये आधा दर्जन विदेशी नागरिकों की बंद कार से एक बैग चोरी हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन दिल्ली से इनोवा कार में आधा दर्जन विदेशी नागरिक हरिद्वार घुमने के लिए आये थे। जिनके कार चालक रणवीर पुत्र सुभाष निवासी झुझनू राजस्थान ने कार को धोबी पार्किग में खड़ी कर दी। जहां से विदेशी पैदल ही घुमने के लिए हरकी पौड़ी सहित अन्य स्थलों पर निकल पडे। बताया जा रहा हैं कि जब वह शाम को कार पर पहुंचे, तो उन्होंने कार में रखे दो बैगांे से एक बैग चोरी होने आरोप लगा दिया।
कार चालक ने विदेश नागरिकों को काफी समझाने का प्रयास किया कि वह केवल दस मिनट के लिए चाय पीने के लिए गया था। कार को लॉक करके गया था और लौट कर आया तो कार लॉक थी। जिस पर विदेशी नागरिकों ने चालक की एक नहीं सुनी और मामले की शिकायत पुलिस से की। विदेशी नागरिकों को संदिग्ध हालत में कार से बैग चोरी होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस विदेशी नागरिकों सहित चालक से भी जानकारी ली। रोचक बात यह हैं कि विदेशी नागरिक कार में दो बैग छोड कर जाने की बात कह रहे थे। कार में केवल एक बैग ही मौजूद मिला, जिसमें दो लाख की कीमत का कैमरा व डॉलर सहित अन्य समान मौजूद था। जबकि गायब बैग में तीन मोबाइल, आईडी, पासपोर्ट सहित अन्य समान होने की बात कही जा रही है। यहां पर गौर करने वाली बात हैं कि बिना कार का लॉक व शीशा टूटे आखिर कार से बैग कैसे चोरी हो सकता है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

पंचक खत्म होते ही कावड़ियों की संख्या में वृद्धि

कावड़ियों की भीड़ के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
हरिद्वार।
तीर्थनगरी मंे कांवडियांे की भीड़ मंे लगातार इजाफा होता जा रहा है। प्रशासन कांवडियांे की भीड़ को हाईवे से उतारकर उनको नहर पटरी से उनके गतंव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। नहर पटरी मंे कांवडियांे के लिए बिजली, पानी व शौचालय की व्यवस्था की गयी है। ताकि कांवडियांे को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। हाईवे पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है। डाक कांवडियांे के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किग की व्यवस्था की गयी है। जहां पर उनके कांवड से सम्बंधित सामानांे का बाजार भी व्यापारियांे द्वारा लगाया गया है। जहां पर कांवडियांे को उनके मुताबिक समान उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रावण मास कांवड मेला तीर्थनगरी में प्रारम्भ हुए चार दिन हो चुके है। चार दिनांे के भीतर विभिन्न प्रान्तांे से लाखांे कांवडियें गंगा जल भरकर यहां से अपने गतंव्यों की ओर रवाना हो चुके है। जिस तेजी के साथ कांवडियांे को आगमन हरिद्वार मंे हो रहा है। ठीक उसी तरह यहां से गंगा जल भरकर कांवडियांे का प्रस्थान भी हो रहा है।
लाखांे कांवडियंे मौजूदा समय मंे तीर्थनगरी में डेरा डाले हुए है। जिनमें कुछ पंचक समाप्त होने का इंतजार कर रहे है, तो कुछ पंचक को ना मानकर गंगा जल भरकर यहां से प्रस्थान कर रहे है। प्रशासन की ओर से कांवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जहां पुख्ता इंतजाम करते हुए उनको अमली जामा पहनाया गया है। वहीं दुनियाभर मंे आतंकवादी घटनाआंे को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये है। देखा जाए तो तीर्थनगरी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन ने असमाजिक तत्वांे पर पैनी नजर रखी जा रही है। कांवडियांे के भेष सहित सार्दी वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया है। ताकि किसी स्थिति से निपटा जा सकें। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित भीड ़भाड़ वालंे इलाकों मंे डॉग स्वायड व बम निरोधक दस्ता भी चैंकिग अभियान में जुटा है।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय नागरिकों सहित व्यापारियांे और संत व साधुआंे से सहयोग की अपील की गयी है। पुलिस प्रशासन ने तैनात पुलिस अधिकारियों सहित कर्मियांे को कांवडियांे सहित स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आम लोगों से मधुर व्यवहार किये जाने के निर्देश दिये गये है।

विराट कोहली होंगे ब्रांड एंबेसडर

देहरादून

अब लगभग तय हो गया है कि टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट कप्तान विराट कोहली उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर होंगे। वह राज्य के पर्यटन की देश-विदेश में ब्रांडिंग करेंगे। स्वयं मुख्यमंत्री हरीश रावत की शुक्रवार को इस सिलसिले में विराट कोहली से बात हुई। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में इस पर औपचारिक मुहर लग जाएगी। महेंद्र सिंह धौनी के बाद वह दूसरे क्रिकेटर हैं, जो उत्तराखंड की ब्रांडिंग से जुड़े हैं।adds

पर्यटन उत्तराखंड के लिए आर्थिकी का सबसे बड़ा जरिया रहा है लेकिन जून 2013 की प्राकृतिक आपदा के बाद पर्यटन और तीर्थाटन की जैसी रीढ़ ही टूट गई। राज्य सरकार के सम्मुख आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुनर्वास और पुनर्निर्माण के बाद सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और तीर्थाटन को पटरी पर लाने की रही है। प्राकृतिक आपदा के कारण देश और दुनिया में उत्तराखंड के प्रति असुरक्षा का जो संदेश गया, उसका निवारण किए बिना पर्यटकों को फिर देवभूमि की ओर रुख करने के लिए प्रेरित करना संभव नहीं था और राज्य सरकार ने इसे भलीभांति भांपते हुए इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी उठाए। आपदा के अगले ही साल चार धाम यात्रा और फिर शीतकालीन चार धाम यात्रा आयोजित कर सरकार ने इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

दरअसल, सरकार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती यह है कि किस तरह देश-विदेश के लोगों में सुरक्षित उत्तराखंड की छवि बनाई जाए। लिहाजा, सरकार लगातार कई सेलेब्रिटीज से राज्य के पर्यटन ब्रांड एंबेसडर भूमिका के लिए संपर्क में थी। इनमें अमिताभ बच्चन, प्रसून जोशी, रणवीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली मुख्य थे लेकिन महीनों की मशक्कत के बावजूद बात नहीं बन पाई। इस बीच केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर 24 अप्रैल को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का केदारनाथ का कार्यक्रम तय हुआ तो सरकार को काफी राहत मिली लेकिन फिर गुरुवार को कार्यक्रम स्थगित होने से सरकार को मायूस होना पड़ा।

शुक्रवार को अचानक मुख्यमंत्री हरीश रावत स्वयं सक्रिय हुए और उन्होंने विराट कोहली से फोन पर इस संबंध में बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से ई मेल के जरिए विराट कोहली को औपचारिक पत्र भेजा गया। संभावना है कि जल्द विराट की ओर से इसके लिए औपचारिक स्वीकृति मिल जाएगी। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को नई दिल्ली जा रहे हैं और वह इस सिलसिले में विराट कोहली से मुलाकात कर सकते हैं।

80 राफ्टों का किया गया निरीक्षण

गढवाल मे आई प्राकृतिक आपदा के बाद तीन माह के लिए पर्यटन विभाग व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय पर्यटन विभाग की एक्सपर्ट कमेटी द्वारा आयेाजित जांच कैंप मे राफ्टिंग कंपनियो के उपकरणों का भौतिक सत्यापन किये जाने के बाद 80 कंपनियों को नये लाइसेन्स जारी कर दिये गये। शिविर के दौरान 80 कंपनियो की राफ्टों और सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। उनमे पाई गई कमियो को मौके पर दुरूस्त किया गयां मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजार्ट मे पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कैंप के तहत विशेषज्ञों ने दूसरे दिन 80 कंपनियो की राफ्टों का निरीक्षण और गाइडो के लाइसेंस रिन्यू किए। इस दौरान कई कंपनियो की राफ्टों मे कमियां भी सामने आई। बताया कि कई राफ्टों मे उनकी कंपनी का नाम अंकित नहीं था। मौके पर पेंटर बुलाकर कंपनियो का नाम लिखवाया गयां इस अवसर पर तकनीकी कमेटी के संयुक्त निदेशक पर्यटन एके सिंह डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन आरसी भारद्वाज, केशव प्रसादएसुधीर,युशूफ, जहीर मौजूद थे। कैंपिग व्यवसाय से जुडे लोगो का कहना था कि पर्यटन और वन विभाग द्वारा उनके लाइसेंस रिन्यू किए जाने के बाद कैंपिंग की तैयारी की जाएगी। उन्होने बताया कि गंगा तटो पर ब्रहमपुरी, कौडियाला, शिवपुरी और माला कुंठी मे कैंपिग की व्यवस्थाएं बनाई जाएगी। उन्होने कैंपिंग व्यवस्थाएं बनाए जाने के बाद ही पर्यटनको के आने की संभावनाएं जताई। कपंनियों के प्रतिनिधि सुधीर ने बताया कि गाइडों को नए लाइसेंस जारी करने के लिए कुछ समय बाद उनका शारीरिक और कौशल टेस्ट लिया जाएगा। इसके तहत राफ्ट को चलाने का अनुभव और शिवपुरी से ब्रहमपुरी तक खतरनाक जोन मे अकेले राफ्ट लोन और अन्य टेस्टों परखरा उतरने वाले गाइडो को पर्यटन विभाग द्वारा लाइसेंस जारी किए जाएगें।