कचहरी परिसर में वकील पर फायरिंग, भगदड़ की रही स्थिति

हरिद्वार जनपद के रूड़की में दिन दहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने एक वकील पर फायरिंग कर दी। फायरिंग रामनगर की नई कचहरी परिसर में चली। गोली की आवाज से मौके पर भगदड़ सी मच गई। गोली चलाने वाले दो अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं, वकील की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वकील मेधार्थी मलिक पर दो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। सूचना पुलिस को मिली तो मोके पर तत्काल पहुंची और वकील को निजी चिकित्सालय ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल वकील को सिविल अस्पताल रूड़की में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार वकील की हालत खतरे से बाहर है। स्थानीय कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे है।

मनमर्जी से शादी करने पर पिता ने बेटी और दामाद पर दागी गोली

काशीपुर में बसपा जिलाध्यक्ष के पद पर काबिज विनोद गौतम ने अपनी की सगी बेटी और दामाद पर दोगी दाग दी। पुलिस ने आरोपी जिलाध्यक्ष सहित तीन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो को हिरासत में भी लिया है, जबकि एक अभी फरार चल रहा है।

बसपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम की बेटी ने कुछ दिन पूर्व सैदनगर निवासी प्रशांत से लव मैरिज की थी। प्रशांत कुछ माह पूर्व ही पीएसी में भर्ती हुआ है। इन दिनों वह बरेली में ट्रेनिंग कर रहा है। मगर, इस शादी से बसपा नेता खुश नहीं थी। वह लगातार बेटी को घर वापस आने का दबाव बना रहा था। मगर, बेटी ने पिता को वापस आने से मना कर दिया। इसी बात से आक्रोशित बसपा जिलाध्यक्ष ने प्रशांत के घर में घुसकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बेटी और दामाद को गोली मार दी। दोनों को आनन-फानन में रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर किया गया है।

प्रशांत के पिता रामअवतार की तहरीर के आधार र पुलिस ने विनोद गौतम, उनके बेटे रविकांत और भाई महावीर पर केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी एक पुलिस की पकड़ से दूर है।

चाइल्ड पोनोग्राफी के मामले में नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज

देहरादून के नेहरू काॅलोनी पुलिस थाने में चाइल्ड पोनोग्राफी के जुड़ी आपत्तिजनक वीडियो को फेसबुक पर अपलोड करने पर एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहरू काॅलोनी थाने के प्रभारी राकेश गुंसाई ने बताया कि आरोपी राहुल जैन पुत्र सुरेश चन्द जैन निवासी पुष्प कुंज, निकट बंगाली कोठी, अजबपुर कला पर आईटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला प्रोफेसर की हत्या में पड़ोसी अरेस्ट, पूछताछ में निकली अवैध संबंधों की बात

डोईवाला में रिटायर प्रोफेसर महिला की हत्या की गुत्थी अब सुलझ गई है। रिटायर महिला की हत्या उसके ही पड़ोसी व फुटवियर की दुकान चलाने वाले तनुज असवाल पुत्र मेहरबार सिंह ने की। आरोपी ने अरेस्ट होने के बाद बताया कि मृतका उन्हें बार-बार अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रही थी। लोकलाज के कारण आरोपी ने महिला के हाथ, पांव और मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जौलीग्रांट चैक से अरेस्ट किया है।

हत्या का खुलासा करते हुए एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मृतका पुतल घोष और पड़ोसी तनुज के बीच करीब आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यहीं नही सुनार गांव में फुटवियर की दुकान चलाने वालो यह व्यक्ति महिला द्वारा बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने से तंग आ गया था।
इसके चलते आरोपी ने मंगलवार की रात घर में घुसकर महिला के हाथ, पांव और मुंह दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 12 किलो सोना भी बरामद किया गया। जबकि मृतका के घर से मिला 11 से 12 किलो सोना सील कर दिया गया है।

काशीपुर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने तत्परता दिखाकर आरोपियों को किया अरेस्ट

काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक भाई ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बहन के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले को गंभीर पाते हुए नामजद आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। तहरीर में बताया गया कि सोमवार शाम को उनकी नाबालिग बहन को गोपीपुरा गांव का सत्येंद्र नामक युवक बहला-फुसला कर ले गया।

आगे उसके दो साथी सोनू और मुकुल कुमार मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। बताया कि नाबालिग किसी तरह भागकर देर रात्रि घर पहुंची। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। एसआई सीमा कोहली ने पीड़िता के बयान लिए और उसे लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने इस साल कक्षा-8 की परीक्षा पास की थी। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया, आरोपियों को जेल भेज दिया है।

घर में बंधक बनाकर रिटायर महिला को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

देहरादून जनपद के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्धा महिला को बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने इस रिटायर महिला प्रोफेसर को पहले तो घर के अंदर ही बंधक बनाया और उसके बाद हत्या कर दी। महिला की उम्र 66 वर्ष है और वह घटना के वक्त घर पर अकेली थी। छह वर्ष पूर्व रिटायरमेंट के बाद से मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला सुनार गांव में रह रही थी। घटना के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

टिहरी विस्थापित क्षेत्र के सुनार गांव में एक वृद्धा की हत्या हो गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लिया। डीआईजी अरुण मोहन जोशी, एसपी ग्रामीण प्रमेंद्र डोभाल, सीओ ऋषिकेश भूपेंद्र सिंह धौनी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।

कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि प्रथमदृष्टतया मामला हत्या का है। मृतका का गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस हत्या के प्रत्येक एंगल से जांच कर रही है। मृतका अविविहित थी। लिहाजा यहां उनके साथ कोई नहीं हैं।

मुनिकीरेती पुलिस ने नाबालिग बेटी को बेचने के आरोप में पिता को किया अरेस्ट

अपनी नाबालिग पुत्री को बेचने के आरोप में मुनिकीरेती पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी पिता का कहना है कि वह 2017 से आर्थिक तंगी में चल रहे थे, इसके चलते अपने पुत्री को शामली निवासी नवीन नामक युवक को बेच दिया था।

थानाध्यक्ष राम किशोर सकलानी ने बताया कि तपोवन निवासी राजपाल पुत्र घुरादास को अपनी नाबालिग पुत्री को बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग लड़की की मां ने 2019 में मुनिकीरेती थाने में तहरीर दी थी। बता दें कि पुलिस नाबालिग को खरीदने वाले नवीन को जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी होनी बाकी है।

द्वारहाट विधायक की पत्नी ने थाने में दी एक ओर तहरीर, अल्मोड़ा की महिला पर लगाया धमकाने का आरोप

भाजपा विधायक महेश नेगी पत्नी रीता नेगी ने नेहरू काॅलोनी थाने में सोमवार को एक ओर तहरीर दी। बताया कि अल्मोड़ा की महिला उनके गवाह को धमका रही है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

नेहरू कालोनी थाने में 13 अगस्त को भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी ने अल्मोड़ा की एक महिला और उसके परिजनों पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने भी विधायक पर आरोप लगाए थे।

विधायक की पत्नी रीता नेगी नेहरू कालोनी थाने में थाना प्रभारी राकेश गुसाईं से मिली। तहरीर देकर उन्होंने बताया कि उक्त महिला उनके गवाह को फोन कर धमकियां दे रही है और परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। पुलिस अब मामले की जांच में भी जुट गई है।

आरडी और एफडी मैच्योरिटी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

जनपद देहरादून के थाना रायवाला में एक फर्जी कंपनी के जरिए लोगों से आरडी और एफडी मैच्योरिटी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। दोनों आरोपियों को प्रतीतनगर रायवाला निवासी नरेश चंद्र कुकरेती पुत्र ललित मोहन कुकरेती की तहरीर के बाद गिरफ्तार किया गया है।

तहरीरकर्ता ने बताया कि कैलाशी विजन प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड नामक एक कंपनी के प्रबंधकों ने फर्जी तरीके से लोगों को गुमराह करते हुए आरडी, एफडी व डेली डिपाजिट स्कीम और लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी की है। तहरीर के आधार पर रायवाला पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष रायवाला हेमंत खंडूरी ने बताया कि विवेचना में कमल भारती पुऋ हीराला निवासी ग्राम इस्सेपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर और नसीबुद्दीन पुत्र हसरत अली निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई देहरादून को धोखाधड़ी में सही पाया गया। विवेचना के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

देहरादून के नेहरू काॅलोनी थाने में द्वारहाट विधायक और पत्नी पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के द्वारहाट विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी रीता नेगी के खिलाफ न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हो गया है। देहरादून के नेहरू काॅलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक पर दुष्कर्म करने और उनकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी और मामले को दबाने का आरोप लगा है।

बीते शनिवार को एसीजेएम पंचम की कोर्ट ने विधायक पर दुष्कर्म और रीता नेगी पर अनैतिक कार्य करते हुए मामले को दबाने के आरोप में अविलंब मुकदमा दर्ज करने को कहा था। बता दें कि पिछले महीने विधायक की पत्नी ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया है कि महिला विधायक से संबंध होने की बात करके उनसे पांच करोड़ रुपये मांग रही है।

महिला ने अपनी बच्ची को भी विधायक की ही बताया था और बच्ची का डीएनए विधायक से मैच कराने की मांग की थी। मामले में राज्य महिला आयोग और बाल आयोग ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट देने को कहा था।