डोईवाला में विश्राम के बाद शनिवार को सीएम आवास पहुंचेगे परिवहन व्यवसायी


उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने चारधाम यात्रा शुरू करवाने और टैक्स में राहन देने के अलावा वाहन स्वामी, चालक व परिचालकों की समस्याओं को लेकर सीएम आवास के लिए पदयात्रा आज से शुरू की। सभी व्यवसायी एक साथ सीएम आवास के लिए पैदल ऋषिकेश से निकले, शाम होने तक पदयात्रा डोईवाला गुरूद्वारा पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को पदयात्रा सीएम आवास के लिए प्रस्थान करेगी।

महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि कोरेाना महामारी के चलते परिवहन व्यवसाय पूरी तरह से ठप हो चुका है। मगर, सरकार ने अभी तक परिवहन व्यवसायियों की सुध नहीं ली है। चार धाम की यात्रा न संचालित होने से परिवहन व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति तक डगमगा गई है। इसके बावजूद यात्रा पर प्रतिबंध सरकार द्वारा लगाया हुआ है। उन्होंने बताया कि आज पदयात्रा डोईवाला तक पहुंच सकी है। यहां गुरूद्वारे में रात्रि विश्राम के बाद महासंघ सदस्य शनिवार को सीएम आवास पहुंचेगे और वहां सीएम तीरथ सिंह को यात्रा शुरू करने, दो वर्ष का टैक्स छोड़ने, वाहनों की आयु सीमा बढ़ाने सहित अन्य मांगों पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पदयात्रा में टीजीएमओसी के उपाध्यक्ष यशपाल राणा, संचालक बलवीर सिंह रौतेला, यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन चंद रमोला, संयुक्त रोटेशन के प्रभारी मदन कोठारी, ऋषिकेश डीलक्स टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग, जीप कमांडर यूनियन अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, ललित सक्सेना, चंदन सिंह पंवार, दाताराम रतूड़ी, प्यार सिंह गुनसोला, मनोज आर्य, योगेश उनियाल, नवीन तिवारी, राम सिंह फरस्वान, नवीन चंद रमोला, बलवीर सिंह रौतेला, मेघ सिंह चैहान, आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।

उच्चस्तरीय जांच करवा कर सड़ते राशन के जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएं

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कोरोना में लॉक डाउन को लेकर पिछले वर्ष व इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगो के लिये सरकार द्वारा राशन ऋषिकेश तहसील में स्टोर करवाया गया था। कहा कि ऋषिकेश तहसील के स्टोर में राशन जरूरतमंदों को ना देकर वहीं रखा गया जोकि सड़ गया है। ऐसे में कहीं ना कहीं प्रशासन की असंवेदनशीलता व लापरवाही नजर आती है। जिसका हम विरोध करते हैं और इस प्रकरण की जाँच जिला स्तर पर उच्चाधिकारियों से कराये जाने की माँग करते हैं। क्योंकि यह तहसील ऋषिकेश का ही मामला है इसलिये इस प्रकरण की जाँच तहसील स्तर से ना करवाकर जिला स्तर से करवाई जानी चाहिये।

पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा है ये कहीं ना कहीं बड़ी लापरवाही है हो सकता है हमें यकीन है इसमें किहीं ना कहीं सत्ता पक्ष के लोगों की मिलीभगत है। इसलिये उच्च अधिकारी से जाँच करवाना न्यायोचित होगा ताकि दोषियों का पर्दाफाश हो और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं इसकी उच्चस्तरीय जाँच के लिये आगे कार्यवाही को लिखेंगें। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद जगत सिंह नेगी, एडवोकेट पुष्कर बंगवाल, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधान जयेन्द्र पाल सिंह रावत, राजकुमार तलवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह राणा, सेवादल नगर अध्यक्ष रामकुमार भतालिये, एडवोकेट अभिनव मलिक, विक्रम भण्डारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमित त्यागी, पुरंजय राजभर, गौरव यादव, इमरान सैफी, अमित कश्यप, विजेन्द्र सिंह, प्यारेलाल जुगरान आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस महासचिव ने विधायक पर बोला हमला, गुमराह करने का आरोप


कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने विस अध्यक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने नेपाली फार्म में धरना दिया। उन्होंने नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा को लेकर क्षेत्रीय विधायक व विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पर हमला बोला। कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रेसवार्ता कर नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा को निरस्त किए जाने की घोषणा की गई। लेकिन अभी तक इस मामले में निरस्तीकरण आदेश लिखित में नहीं मिल पाया है।

उन्होंने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि निरस्तीकरण के सिर्फ एक आश्वासन पर उन्होंने जो फूल मालाएं पहनने व आतिशबाजी करने का कृत्य किया है वह निंदनीय है।

तीर्थनगरी में चंद्रभागा नदी किनारे बसी अवैध झोपड़ियों पर चली जेसीबी

चंद्रभागा नदी किनारे 50 अवैध झोपड़ियों को हटाने नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह के नेतृत्व में नगर निगम और सिंचाई विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से चंद्रभागा नदी के किनारे बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों उखाड़ फेंका। दो घंटे चली कार्रवाई निर्विरोध संपन्न रही।

नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान चंद्रभागा नदी उफान में रहती है, इससे बाढ़ का खतरा रहता है। जानमाल का नुकसान नहीं हो लिहाजा बरसात से पहले नदी के किनारे कब्जा कर रहने वाले लोगों को हटाया गया है।

कोरोना काल में झुग्गी-झोपड़ी वालों को हटाना अमानवीय हरकतः रमोला

चंद्रभागा नदी किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को प्रशासन की ओर से हटाए जाने की कार्रवाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने अमानवीय हरकत बताया है। कहा कि कोरोना काल में वैसे ही रोजगार छिन चुके हैं, इसके बावजूद सरकार गरीबों की सहायता करने की बजाय उनकी छत छीनने का काम कर रही है। जो कि काफी निंदनीय है। चेताया कि यदि यहां बेघर हुए लोगों के रहने की शीघ्र ही कोई व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ऋषिकेश तहसील में राशन सड़ने का वीडियो वायरल, सीएम से की जांच कराने की मांग


सोशल मीडिया में चल रही एक वीडियों का संज्ञान लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक प्रकांत कुमार ने मुख्यमंत्री को ई-मेल के जरिए ज्ञापन भेजा है, जिसमें प्रकांत कुमार ने जांच की मांग की है।

प्रकांत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें यह बताया गया है कि ऋषिकेश तहसील के आधार कार्ड रूम में लाखों रूपए का राशन सड़ने की कगार पर आ गया है। बताया कि जहां सरकार एक तरफ इस महामारी में अपनी तत्परता दिखाते हुए आम जनमानस तक राशन व अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का हर भरसक प्रयास कर रही हैं, ऐसे में सड़ते राशन की यूं वीडियों का सामने आना चिंतनीय है।
प्रकांत कुमार ने इस मामले में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित कर मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालो में जिला उपाध्यक्ष अक्षय खैरवाल, राहुल शर्मा भी शामिल हैं।

तिरंगे के अपमान का आरोप लगा युवा मोर्चा ने फूंका कांग्रेसियों का पुतला


भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय को घेरने जा रहे कांग्रेसी नेताओं पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया। इस बावत उन्होंने कांग्रेसी नेताओं का पुतला भी नेपाली फार्म तिराहे पर आग के हवाले किया।

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्र ध्वज का अपमान किया है इसलिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर मुकदमा दर्ज होना चाहिएस उन्होंने कहा है कि नेपाली फार्म तिराहे पर टोल प्लाजा को निरस्त करने की घोषणा क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पूर्व में ही की गई है अब बेवजह धरना प्रदर्शन कर जनता को गुमराह करने का कार्य कांग्रेस पार्टी के नेता कर रहे हैं सउन्होंने कहा कि कांग्रेस 2022 की हार को सामने देखते हुए बौखलाहट से भरी पड़ी है जिससे वह इस समय गिरे हुए स्तर की राजनीति कर रही है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद ,राष्ट्रध्वज का अपमान नहीं सहेंगे। इस प्रकार के नारे लगाकर कांग्रेस का विरोध किया और पुतला दहन किया किया।

इस अवसर पर खैरी कला प्रधान चमन पोखरियाल, विजय शर्मा, बलविंदर सिंह, प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया प्रशांत चमोली, मंडल महामंत्री अंकित बहुखंडी, मयंक राणा, नैनसिंह तोमर, संजय राणा, सुधीर शर्मा, आशीष राणाकोटी, अतुल शर्मा, अंबर गुरंग, विक्रम क्षेत्री, संदीप नेगी, पवन व्यास, सुधीर शर्मा आदि उपस्थित थे।

कोतवाली ऋषिकेश में डंपर हुआ चोरी, पुलिस ने गठित की टीम

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के आईडीपीएल क्षेत्र में एक पार्क किया हुआ डंपर चोरी हो गया। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने डंपर की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया है।

डी-8 अग्रसेन नगर ऋषिकेश निवासी निलेश गौतम पुत्र गोपाल शरण गौतम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीते रोज आईडीपीएल सिटी गेट के पास उनका डपंर पार्क किया गया। मगर, आज सुबह वहां पर नहीं मिला। बताया कि शिकायतकर्ता का ड्राइवर बिजनौर छुट्टी पर गया है और डंपर की चांबी उसी के पास है। बताया कि आसपास काफी खोजबीन करने पर डंपर का कोई पता नहीं चल सका है।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ 379 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही डंपर की शत-प्रतिशत बरामदगी में पुलिस टीम गठित की है, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

सर्वदलीय समिति के 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज, विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे आंदोलनकर्मी


विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन और उनके क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव करने जा रहे सर्वदलीय संघर्ष समिति के आंदोलनकारियों को पुलिस ने डेढ़ किलोमीटर पूर्व ही रोक दिया। बेरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने आंदोलनकारियों को क्षेत्रीय कार्यालय की ओर जाने से रोका तो आंदोलनकारियों ने बेरिकेडिंग को पार करने की जबरन कोशिश की। मौके पर पुलिस के साथ आंदोलनकारियों की नोकझोंक भी देखने को मिली। इस जबरन कोशिश में पुलिस ने 10 नामजद जिनमें राजनीतिक, जनप्रतिनिधि शामिल हैं, के अलावा 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि नेपाली फार्म के समीप टोल प्लाजा का क्षेत्रवासी विरोध कर रहे हैं। बीते दो सप्ताह से धरना प्रदर्शन चल रहा है। आरोप लगाया कि टोल प्लाजा निरस्तीकरण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष जनता को गुमराह कर रहे हैं।

प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि विस अध्यक्ष को टोल प्लाजा स्थगित करने का शासनादेश या लिखित में कोई दस्तावेज दिखाना चाहिए। लेकिन उनके पास लिखित में ऐसा कोई भी कागजात नहीं है। चेताया कि टोल प्लाजा का निर्माण किया गया तो वह क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आंदोलन तेज करेंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय, उत्तराखंड जन विकास पार्टी के नेता कनक धनाई, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, महंत विनय सारस्वत, विजयपाल रावत आंदोलनकारियों को संबोधित किया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक डीसी ढौंडियाल, तहसीलदार डॉ अमृता शर्मा, कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी, रायवाला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत, रानीपोखरी थानाध्यक्ष जितेंद्र चैहान आदि मौजूद रहे।


इन पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संजय पोखरियाल निवासी गौहरीमाफी, कनक धनई निवासी खांड गांव रायवाला, जयेन्द्र रावत निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर, राजपाल खरोला निवासी आदर्श ग्राम ऋषिकेश, संदीप बसनेत निवासी प्रतीत नगर रायवाला, विजय पाल सिंह रावत निवासी खद्ररी श्यामपुर, जयेंद्र रमोला निवासी केवलानंद चैक ऋषिकेश, विनय सारस्वत निवासी सुभाष चैक ऋषिकेश, शूरवीर सिंह सजवान (पूर्व मंत्री) निवासी नेपाली फार्म रायवाला, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा निवासी तिलक रोड ऋषिकेश के अलावा 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सरकार हिटलरशाही कर रहीः जयेंद्र रमोला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय में नेपाली फार्म टोल प्लाजा के निरस्तीकरण के आदेश की कॉपी माँगने रहे सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोगों पर मुकदमा दर्ज करना निंदनीय है। यह दर्शाता है कि ये सरकार हिटलर के रूप में कार्य कर रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री कोविड अस्पताल के उद्घाटन में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा करते हैं। उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती, मगर विधानसभा अध्यक्ष चार साल बेमिसाल के नाम पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगाकर बिना मास्क के मंच पर रहते हैं उनपर कोई मुकदमा नहीं होता।
कहा कि दर्ज किये गये मुकदमें से हमारा संघर्ष खत्म नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर बड़ी संख्या में विधानसभा अध्यक्ष को प्रत्यक्ष रूप से घेरेंगे।

कोरोना कारोबारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया ढोल-दमौं और घंटी बजाकर प्रदर्शन

परिवहन कारोबारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नगरभर में जुलूस निकालकर एआरटीओ परिसर में में ढोल और घंटी बजाकर अपना विरोध जताया। कारोबारियों ने परिवहन व्यवसाय को पुनर्जीवित करने के लिए आर्थिक पैकेज देने की मांग की। उन्होंने सीएम के नाम ज्ञापन भी एआरटीओ प्रवर्तन को सौंपा।

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के बैनर तले पांच सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन व्यवसायी संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा परिसर पर एकत्रित हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिवहन व्यवसायी जुलूस की शक्ल में देहरादून रोड, हरिद्वार बाईपास मार्ग से होते सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे। एआरटीओ परिसर में परिवहन व्यवसायियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमौं के साथ घंटी बजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

परिवहन महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि लगातार दो बार चारधाम यात्रा स्थगित होने से परिवहन व्यवसाय मंदी के दौर से गुजर रहा है। परिवहन व्यवसाय से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े चालक, परिचालक और बस मालिकों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। आर्थिक सहायता के साथ टैक्स आदि माफ करने के बाबत कई बार सरकार को मांगपत्र सौंप चुके हैं, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। लगातार उपेक्षा के चलते परिवहन व्यवसायियों को मजबूरी में आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा है। टैक्सी चालक मालिक एसोसिएशन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, उत्तराखंड विक्रम-ऑटो महासंघ के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में कमांडर यूनियन अध्यक्ष बलबीर सिंह नेगी, टीजीएमओ उपाध्यक्ष बलवीर रौतेला, यशपाल राणा, विनोद भट्ट ,दाताराम रतूड़ी, नवीन रमोला,प्यार सिंह गुनसोला, त्रिलोक भंडारी, योगेश उनियाल, राकेश सेमवाल, बालम मेहरा, मान सिंह पंवार, सुरेंद्र सेमवाल, हरि नौटियाल, हेमंत डंग, तनवीर सिंह, भगवान सिंह राणा, राधेश्याम व्यास, आशुतोष तिवारी, दलवीर कलूड़ा, विक्रम भंडारी, मदन कोठारी, बृजभानू प्रकाश गिरी, बृजेश उनियाल आदि शामिल रहे।

प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर व्यापारियों ने फूंका पुतला

प्रदेश सरकार की ओर से व्यापारियों को राहत न देने और उनकी मांगों को नजरअंदाज किए जाने पर व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में व्यापारीवर्ग त्रिवेणी घाट चैराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सहित प्रदेश के तमाम व्यापारी संगठन करोना में कमी आने के पश्चात धीरे धीरे प्रदेश में अनलॉक की मांग कर रहे थे, किंतु सरकार अड़ियल रवैया अपनाते हुए बाजार को सिलसिलेवार नहीं खोल रही है। इस बार की गाइडलाइन में ऊंट के मुंह में जीरा जैसी छूट दी गई है जो नाकाफी है जैसे रेडीमेड गारमेंट, दर्जी, साइकिल स्टोर, मोटर पार्ट्स आदि की दुकान आदि मात्र एक दिन, राशन की दुकान मात्र 2 दिन जबकि सरकार द्वारा चलाई जा रही शराब की दुकानें सप्ताह में 3 दिन खुलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि बाजार नहीं खुल जाता।

वहीं, महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि सरकार व्यापारियों हितो को लगातार नजर अंदाज कर रही है, व्यापारी लगातार सरकार से अनुनय विनय करता आ रहा है, किन्तु सरकार कोई ठोस निर्णय नही कर रही है। व्यापारियों के हालात दिन प्रति दिन खराब होते जा रहे है। अब आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल व पूर्व कबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण व प्रदेश उध्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, जिला संयुक्त महामंत्री पवन शर्मा, राजेश अग्रवाल, रवि जैन, सुनील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सरदार बलवंत सिंह, परमजीत सिंह, अरविंद जैन, पंकज चावला, अभिषेक शर्मा, आशु डंग, पदम शर्मा, मनोज टुटेजा, शिवम टुटेजा, जगमीत सिंह, चंद्रिका त्रिपाठी, सरदार राजकुमार मारवाह, राहुल पाल, हर्षित, गुप्ता, संजय पवार, धीरज चतरथ, दिनेश अरोड़ा, आशु अरोड़ा, सुभाष टुटेजा, प्रतीक पुंडीर, प्रिंस मनचंदा, विजय मोहन, दीपक दरगन, सुरेंद्र मोहन पाहवा, गुड्डू सिंह, दीपक बंसल, विनीत गुलाटी, मनस्वी तलवार, कृष्ण कालरा, त्रिलोकीनाथ कक्कड़, बॉबी कक्कड़, सनी चड्ढा, जगदीश रस्तोगी, आशु चड्ढा आदि उपस्थित रहे।