व्यापार महासंघ चुनाव के लिए सूरज गुल्हाटी व राजीव मोहन ने व्यापारियों को किया संबोधित

नगर उद्योग व्यापार महासंघ चुनाव को लेकर आज हरिद्वार मार्ग स्थित एक होटल में व्यापारियों की वृहत स्तर पर बैठक। चुनाव में अध्यक्ष पद पर अपनी किस्मत आजमा रहेे सूरज गुल्हाटी व महामंत्री पद की दावेदारी कर रहे राजीव मोहन अग्रवाल के नामों व्यापारियों ने सहमति दी।

वरिष्ठ व्यापारी हेमकुंड अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रत्याशी सूरज गुल्हाटी ने कहा कि उनका चुनाव पर उतरने का मन नहीं था। मगर, व्यापार संगठन के नेताओं के स्वार्थी पूर्ण रवैये को चलते और व्यापारियों के हितों की रक्षा को लेकर मैंने चुनावी रण में उतरने का मन बनाया। व्यापारियों को उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि चुनाव जीतकर आने पर वह व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ ही ऋषिकेश को ऐतिहासिक व्यापार महासंघ बनाया जाएगा।

महामंत्री पद के दावेदार राजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि जब हमने ऋषिकेश नगर के व्यापार संगठनों को एक कर मजबूत व्यापार का गठन करने का प्रयास किया। जिस प्रयास के फलीभूत आज व्यापार महासंघ के चुनाव में हर दुकानदार को वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ और आज तक जो व्यापारी नेता अधिकारियों की चाटुकारिता कर अपनी नेता गिरी को चलाने का काम कर रहे थे। उनको आज पता चला कि जब व्यापारी एक होता है तो वह कुछ भी कर सकता है।

जयेन्द्र रमोला व दीपक जाटव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, हितेन्द्र पंवार, नवनीत अरोड़ा, हरदेव पनेसर, कपिल आनन्द, नवल कपूर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के एसपी अग्रवाल, बाबू राम अग्रवाल, ब्रह्म कुमार शर्मा, अजय गोयल, आई डी जोशी, पीडी अग्रवाल, राजरुमार तलवार, प्रेम चंदानी, लोकेश मखीजा, प्रकाश शर्मा, मनोज कालडा, अमरीक सिंह, राजकुमार तलवार, अजय गर्ग, मनोज कालडा, मधुसूदन शर्मा, जय राजेन्द्र गौड, संजय अग्रवाल, ज्योति शर्मा, विजय अग्रवाल, दीपक कोहली, राजू बक्का, पवन अरोड़ा, सचिन अग्रवाल, राजेश भट्ट, मदन नागपाल, राजीव पाहवा, अंशुल अरोड़ा, मोहन लाल अरोड़ा , यशपाल पंवार, संजय पंवार, पार्षद अजीत सिंह, पार्षद विजय बडो़नी, प्रवीन अग्रवाल, मनस्वी तलवार, विवेक वर्मा, प्रेम चंदानी, सरदार बूटा सिंह, रमनप्रीत सिंह, राजेश अरोड़ा, अखिलेश मित्तल, सुनील तिवाड़ी, सुनील उनियाल, गौरव अग्रवाल आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव चार अप्रैल को घोषित

नगर उद्योग व्यापार महासंघ की कोर (संचालन) कमेटी की बैठक आयोजित हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

कमेटी के राजीव मोहन अग्रवाल व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल देहरादून के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा आरंभ कराई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि चार अप्रैल को महासंघ के चुनाव सम्पन्न किए जाएंगे। जल्द ही में वोटर लिस्ट तैयार कर सार्वजनिक कर दी जायेगी। साथ ही पाँच लोगों की चुनाव संचालन समिति बनेगी। इसमें चार बूथों के लिये 12 लोगों को चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

बैठक में नवल कपूर, सूरज गुल्हाटी, सुभाष कोहली, श्रवण जैन, सुरेश सूरी, विशाल तायल, हरगोपाल अग्रवाल, विनोद शर्मा, राजेश भट्ट, राजेन्द्र सेठी व जयेन्द्र रमोला मौजूद थे।

कोरोना नियमों को दरकिनार करने पर वंशीधर भगत पर मुकदमा दर्ज करें पुलिसः जयेंद्र रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहां एक ओर मुख्यमंत्री कोरोना का रोना रोकर हिन्दुओं के सबसे बड़े महापर्व को टालने का काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, राज्य मंत्री और कार्यकर्ता कोरोना के नियमों को तार तार कर रहे है।

ढोल नगाड़ों के साथ भीड़ लगाकर स्वागत किया जा रहा है, जोकि शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं की कथनी व करनी में अंतर है जहां कुम्भ का पहला स्नान है और हरिद्वार के घाट व बाजार सूने पड़े हैं एक ओर कोरोना से लोगों की आर्थिकी कमजोर हो गई है। वहीं दूसरी ओर कोरोना का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री ने लोगों की धार्मिक भावनाओं और व्यापार पर चोट पहुँचाने का काम किया है। एक ओर विपक्ष के नेताओं पर भीड़ लगाने पर मुकदमा दर्ज किया जाता है वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिना मास्क के कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकलकर स्वागत करवाने का काम करते हैं और सबसे शर्मनाक बात तो ये है कि विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे प्रेम अग्रवाल लगातार पद की गरिमा को तोड़ने का काम करते आये हैं।

जयेंद्र रमेाला ने राज्यपाल से मांग कि विधानसभा अध्यक्ष को बर्खास्त किया जाये। साथ ही पुलिस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष के विरूद्ध कोविड एक्ट में मुकदमा दर्ज करने करें।

ऋषिकेश व्यापार महासंघ व नगर उद्योग प्रतिनिधि मंडल का अस्तित्व हुआ खत्म

ऋषिकेश व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल के द्वारा एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हरिद्वार मार्ग स्थित होटल गंगा व्यू में की गई। जिसमें बताया गया कि आज ऋषिकेश व्यापार महासंघ व नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का अस्तित्व खत्म हो गया हैै। आज से नगर उद्योग व्यापार महासंघ ऋषिकेश नाम से नये व्यापारिक संगठन का गठन किया गया।

प्रेसवार्ता में राजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले कई माह से ऋषिकेश नगर के मुख्य व्यापारियों द्वारा नगर के व्यापारिक संगठनों की एका को मुहिम चला रखी थी, परन्तु काफी प्रयासों के बाद भी एका नहीं हो पाई थी। इसके चलते ऋषिकेश महानगर के पहले व्यापार महासंघ का गठन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

मगर, जिन शर्तों पर एका नहीं हो रही थी। उन शर्तों को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने मानने को कहा। जिसमें व्यापार संगठन नये नाम से बने, सभा व्यापारियों को जो असली व्यापारी हो उसे चुनाव लड़ने का अधिकार हो और एक कोर कमेटी बने जो पदाधिकारियों के कार्यों की समय पर समीक्षा करें। व्यापारी राहत कोष फंड को भी संचालित करने का काम करें। जिसमें प्रदेश स्तर के व्यापारी नेता अनिल गोयल ने सभी बातों पर सहमति जताई और आज एक नये व्यापार महासंघ का गठन हो गया है और आज से नगर स्तर पर पूर्व की कार्यकारिणी मान्य नहीं होगी। चुनाव के बाद ही नई कार्यकारिणी का गठन होगा।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे द्वारा बड़ी संख्या में सदस्यता करवाई गई थी और चुनाव भी होना था। परन्तु आज एका होने के बाद सभी मिलकर नये नाम से व्यापार महासंघ का चुनाव करवायेंगे और हमारा एक ही परिवार है। आज सारे गिले शिकवे भुला दिया गये हैं हम सिरे से नये नाम के साथ मिलकर नगर में व्यापारियों के हितों की लड़ाई महासंघ के बैनर से लड़ी जायेगी और जल्द ही नई वोटर लिस्ट को तैयार कर चुनाव कराये जायेंगे।

प्रेस वार्ता में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, नवल कपूर, जयेन्द्र रमोला, सूरज गुल्हाटी, हरगोपाल अग्रवाल, विनोद शर्मा, अजय गर्ग, सुभाष कोहली, यशपाल पंवार, अंशुल अरोड़ा, राजेश भट्ट, प्रतीक कालिया, विवेक वर्मा आदि व्यापारी मौजूद थे।

व्यापारियों ने जीएसटी के नियम में बदलाव की निंदा कर दिया धरना

जीएसटी के नियमों में बदलाव को लेकर कैट के बंद के आह्वान पर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ऋषिकेश में एक घंटे का धरना दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
आज गांधी स्तंभ पर एक घंटे के सांकेतिक धरने के दौरान जीएसटी में किए गए बदलाव की निंदा की गई। प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ऋषिकेश के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि 1 जुलाई वर्ष 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद से देश में करोड़ों व्यापारियों पर जो गलत प्रभाव पड़ा है, उसे अब तक व्यापारी भुगत रहे हैं जटिल और विसंगति पूर्ण जीएसटी को बिना व्यापारियों से सलाह कर लागू कर दिया गया। इसका व्यापारी लगातार विरोध करते चले आ रहे हैं। प्रतिदिन एक नया प्रावधान लागू कर दिया जाता है जिसका क्रियान्वयन करना व्यापारियों के लिए बेहद मुश्किल भरा है।

उन्होंने आरोप लगाया केंद्र सरकार ने जल्दबाजी में बगैर तैयारी जीएसटी को लागू करके करोड़ों व्यापारियों को बर्बाद किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन के जरिए यह मांग की व्यापार प्रतिनिधियों से सलाह के बाद ही उचित बदलाव करके नया कानून बनाया जाए।

इस मौके पर संरक्षक केवल कृष्ण लांबा, कपिल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार कश्यप, उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग, महामंत्री हर्षित गुप्ता, अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल सुमित बाली, नगर मंत्री हरिमोहन गुप्ता, हैप्पी गावड़ी, अनुज सक्सेना, रजनीश अग्रवाल, पार्षद प्रदीप कोहली, कृपाल सिंह चैहान, अमित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, प्रतीक बैग, शिवांश त्यागी, सैल्यूट तिरंगा से शरद तायल, राज, मीडिया प्रभारी नारायण कक्कड़, अखिलेश दीवान आदि मौजूद रहे।

ऋषिकेश व्यापार महासंघ ने नहीं मिलाया नगर उद्योग व्यापार मंडल से हाथः राजीव मोहन अग्रवाल

ऋषिकेश व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि ऋषिकेश व्यापार महासंघ को विलय करने का तो ये गलत अफवाह है, जिन लोगों की वजह से एकीकरण नहीं हो पा रहा था। वही लोग अभी भी अनर्गल संदेश देकर एका के प्रयास को तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने महासंघ से जुड़े व्यापारियों से कहा कि पिछले कई माह से हम लोग कई बार ऋषिकेश के व्यापार मण्डलों के एका का प्रयास कर रहे थे, परन्तु कुछ लोगों की हठधर्मिता के कारण एका नहीं हो पाया। जिस कारण ऋषिकेश के वरिष्ठ व्यापारियों के साथ मिलकर हम आप सब लोगों के सहयोग से महानगर स्तर पर ऋषिकेश व्यापार महासंघ का गठन करना पड़ा। मगर, फिर भी व्यापार महासंघ की कोर कमेटी ने हमेशा कहा कि हम एका के लिये तैयार हैं, पर इस पर शर्त ये होगी कि सभी सदस्य को चुनाव लड़ने का अधिकार दिया जाये और व्यापार मण्डल का नाम परिवर्तन हो और व्यापार संगठन के ऊपर एक कोर कमेटी गठित की जाये।

कई बार प्रयास करने पर जब दूसरे व्यापार मण्डल के कुछ लोग नहीं माने तो हम सबको महासंघ का गठन करना पड़ा और अब तक महासंघ में लगभग 1373 सदस्य बनाये जा चुके हैं और जिनकी बटोर लिस्ट का काम भी पूर्ण हो चुका है जल्द ही गीता नगर, बापू ग्राम, मालवीय नगर, अमित ग्राम, मंशा देवी, शिवाजी नगर, बैराज, इन्दिरा नगर सहित कई स्थानों पर सदस्यता कार्यक्रम शुरू करा जाना था परन्तु दो दिन पूर्व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों द्वारा महासंघ की कोर कमेटी से सम्पर्क किया और उनके द्वारा उपरोक्त शर्तो पर वार्ता को तैयार हुए। जिसकी बैठक परसों शनिवार को व्यापार सभा भवन ऋषिकेश में हुई।

जिसमें आज ऋषिकेश व्यापार महासंघ की कोर कमेटी की बैठक भी हुई। जिसमें कुछ बिन्दू तय किये गये जो कि जिसमें जल्द ही दोनों व्यापार संगठनों में अगर वार्ता में सहमति बनी। तो दोनों व्यापार संगठनों के एका के लिये प्रयास होगें, जिसमें दोनों को मिलाकर नये नाम के साथ व्यापार महासंघ का गठन किया जायेगा।

बैठक में महासंघ के सह संयोजक नवल कपूर, व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालडा, प्रॉपर्टी डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गर्ग, पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष सूरज गुल्हाटी, ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल पंवार, प्रचून ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष विनोद शर्मा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन नागपाल, सचिव अंशुल अरोडा, क्षेत्र बाजार व्यापार के अध्यक्ष राजेश भट्ट, गढ़वाल ट्रक एसोसिएशन के सचिव जयेन्द्र रमोला, दीपक जाटव, विवेक वर्मा, ललित सक्सेना, गिरीराज गुप्ता मौजूद थे।

ऋषिकेश में दो व्यापारिक संगठनों का हुआ विलय, नए महासंघ का हुआ गठन

ऋषिकेश में आज नगर उद्योग व्यापार महासंघ वजूद में आया। इसमें दो व्यापारिक संगठन (नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और ऋषिकेश व्यापार महासंघ) का विलय हुआ। दोनों की संगठनों से जुड़े व्यापारियों की आज बैठक व्यापार सभा भवन में हुआ। निर्णय लिया गया कि यह नया संगठन प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से संबद्ध रहेगा।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल व महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल ने बताया कि नगर के व्यापारी व्यापार मंडलों की एका की मांग कर रहें थे। कहा कि आपस में कुछ बातो को लेकर असहमति थी। जिस वजह से नए व्यापार मंडल की कवायद हुई थी। अब सभी शंकाएं दूर हो गयी है व पूरा व्यापार मंडल पुनः एक परिवार के रूप में साथ आ गया है।

इस अवसर पर सूरज गुल्हाटी, विनोद शर्मा, हरगोपाल अग्रवाल, मनोज कालरा, सुभाष कोहली, ललित मोहन मिश्र, अजय गर्ग, नवल कपूर, मदन नागपाल, यशपाल पंवार, श्रवण जैन, दीपक, रवि जैन, राजेश भट्ट, प्रतीक कालिया आदि उपस्थित रहे।

आठ जनवरी से वृहद रूप से शुरू होगा ऋषिकेश व्यापार महासंघ का सदस्यता अभियान

ऋषिकेश व्यापार महासंघ द्वारा व्यापारियों के आग्रह पर सदस्यता अभियान चला कर ऋषिकेश क्षेत्रबाजार व गोल मार्केट में छूटे दुकानदारों को सदस्यता दिलवाई।

महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हमने सदस्यता अभियान रोक रखा था और वृहत रूप से सदस्यता अभियान आठ जनवरी से शुरू करवाया जायेगा परन्तु क्षेत्र रोड व गोल मार्केट हमारे कुछ दुकानदार भाई सदस्य बनने में छूट गये थे उनको आज पुनरू सदस्यता अभियान चलाकर महासंघ का सदस्य बनाया गया।

सह संयोजक नवल कपूर मे कहा कि अब तक महासंघ में 878 सदस्यों ने अपनी सदस्यता ली है और जल्द ही नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता प्रारम्भ कर सदस्य बनाने का कार्य किया जायेगा, सदस्यता हमारी जारी रहेगी साथ ही फरवरी माह के अंत तक सदस्यता सूची भी जारी कर मार्च के माह चुनाव की प्रक्रिया विधिवत रूप से चला कर चुनाव सम्पन्न करवाये जायेंगे।

सदस्यता अभियान में गढ़वाल ट्रक यूनियन सचिव जयेन्द्र रमोला, प्रॉपर्टी डेवलपर्स ऐसोशिएसन अध्यक्ष अजय गर्ग, व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालडा, पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष सूरज गुल्हाटी, राजेन्द्र सेठी, स्वर्ण कार संघ अध्यक्ष यशपाल पंवार,पार्षद अजीत सिंह गोल्डी,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष मदन नागपाल, महामंत्री अंशुल अरोड़ा, प्रॉपर्टी डेवलपर्स प्रवक्ता दीपक जाटव, क्षेत्र रोड व्यापार संगठन अध्यक्ष राजेश भट्ट,स्वर्णकार संघ उपाध्यक्ष हितेन्द्र पंवार,बर्तन एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,मेन बाजार व्यापार संघ महामंत्री ललित सक्सेना,नागेन्द्र सिंह,रमनप्रीत सिंह, अतुल सरीन, सरदार चन्द्रमोहन नारंग, संजय पंवार, रमन अरोड़ा, राजपाल ठाकुर ,अशोक डंग आदि मौजूद थे ।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दी वरिष्ठ व दिवंगत व्यापारी यशपाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि


नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश द्वारा प्रांतीय ऊध्योग व्यापार मंडल के संस्थापक स्व. यशपाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी गई। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री ललित मोहन मिश्र ने बताया कि यशपाल अग्रवाल का जन्म 31 दिसेंबर 1930 को फग्वाडा पंजाब में हुआ था, विध्याल्य के शिक्षा फग्वाडा से गृहण कर वह 1952 में होशियारपुर से स्नातक किया। वर्ष 1956 में उनका आगमन ऋषिकेश हुआ और बीवीवाला के पास फार्महॉउस बनाया। 1960 में व्यापार सभा के महामंत्री बने। ’आज जिस स्थान पर व्यापार सभा भवन बना है उक्त स्थान 1960 में व्यापार सभा भवन के लिए भूमि दान दी। 1973 में व्यापार सभा के अध्यक्ष बने और 1982 में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रहें। बताया कि उनका गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब की स्थापना में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। राजकीय महिला इंटर कॉलेज ऋषिकेश का उच्चकरण भी इन्हीं के प्रयास से हुआ। इसके अलावा वह ’उत्तराखंड आंदोलन में केंद्रीय संघर्ष समिति के प्रथम कोषाध्यक्ष रहें ’’
औरउत्तर प्रदेश खाद्य पदार्थ व्यापारी संघ के संस्थापक रहें।

यहां के बाद वह उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष भी बनें। उन्होने बताया कि अपने जीवनकाल तक श्री अग्रवाल प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चेयरमैन रहें।
श्रद्धांजलि सभा में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, सुभाष कोहली, हरगोपाल अग्रवाल, संजय व्यास, ललित मोहन मिश्र, सचिन गर्ग, मनोज अग्रवाल, अरविंद जैन, प्रतीक कालिया, दीपक तायल, रवि जैन, आशू अरोड़ा, पवन शर्मा, मनोज टुटेजा, आशू डंग, जगमीत सिंह, पदम शर्मा, कपिल आनंद, विजय अग्रवाल, महेश किंगर आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

स्पीकर प्रेमचंद ने दिए.सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए छोटी सब्जी मंडी खोलने के निर्देश

ऋषिकेश में छोटी सब्जी मंडी पर बना सवाल अब समाप्त होगा। पुरानी जगह पर रोस्टर प्रक्रिया के तहत सब्जी मंडी संचालित होगी। आज इसके निर्देश विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी वरुण चैधरी एवं तहसीलदार अभिनव शाह मौजूद रहे।

स्पीकर ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते सब्जी विक्रेताओं के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है दुकाने न खुलने के कारण उन्हें अपना परिवार को पालना मुश्किल हो गया है। सब्जी मंडी खोले जाने में इस प्रकार की व्यवस्था की जाए कि सरकारी दिशानिर्देशों का भी पालन हो एवं गरीब फुटकर विक्रेताओं अपनी दुकान भी खोल सके।

विधानसभा अध्यक्ष ने समस्या का समाधान करते हुए भी कहा कि सब्जी फुटकर विक्रेता रोस्टर व्यवस्था के अनुरूप दुकान खोलें, जिसकी जिम्मेवारी उन्होंने फुटकर फल सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजीव गुप्ता को दी। इसके अनुरूप एक दुकान छोड़कर एक दुकान खोली जानी है।

आपको बता दें कि फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करने का आग्रह किया था।विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया था कि प्रशासन ने कोविड-19 के प्रकोप से बचाव हेतु जीवनी माई मार्ग से फुटकर फल व सब्जी मंडी को बंद कर दिया था तब से अधिकांश सब्जी विक्रेता काम न होने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं ।उस दौरान फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेताओं की समस्या को सुनकर स्पीकर ने जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव को दूरभाष पर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता, बबलू गुप्ता, राकेश गुप्ता, हेमंत कुमार, गोविंद गुप्ता, कैलाश चंद, ऋषि गुप्ता, कश्यप गुप्ता, ललित मिश्रा, नगर निगम पार्षद रीना शर्मा, अनिल गुप्ता, राधाकृष्ण गुप्ता, विनोद वर्मा, राजेंद्र चैरासिया आदि उपस्थित थे।