मुख्यमंत्री ने बालीवुड फिल्म हिंदुत्व का पोस्टर किया रिलीज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निर्देशक एवं लेखक करण राज़दान ने मुलाक़ात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करण राज़दान की आगामी 7 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म “हिन्दुत्व” का पोस्टर रिलीज़ किया। मुख्यमंत्री ने फ़िल्म निर्माता निदेशक करण राज़दान से फ़िल्म को लेकर लम्बी चर्चा की, साथ ही उन्हें व उनकी टीम को बधाई दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में कई बॉलीवुड की फ़िल्में और वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि फ़िल्म निर्माताओं को सरकार के स्तर पर मदद दी जाए, ताकि भविष्य में और भी फ़िल्म और वेब सीरिज़ की शूटिंग उत्तराखण्ड में हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में कई ऐसे विश्व स्तरीय प्राकृतिक स्थल हैं जिनको अभी बड़े पर्दे पर नहीं दिखाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फ़िल्म नीति में सरलीकरण करते हुए शूटिंग परमिशन आदि की व्यवस्था को सरल किया गया है। प्रस्तावित नई पॉलिसी हेतु इंडस्ट्री और विशेषज्ञों के सुझाव माँगे गए हैं।

मुख्यमंत्री ने फ़िल्म निदेशक से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पृथ्वीराज चौहान और कश्मीर फाइल्स फ़िल्म देखी हैं, और वो हिन्दुत्व फ़िल्म को भी ज़रूर देखेंगे।
फ़िल्म निदेशक करण राज़दान ने कहा कि हिन्दुत्व फ़िल्म जहाँ एक ओर देश दुनिया में हिन्दुत्व के मूल्यों का प्रचार करेगी वहीं दूसरी ओर इसमें दर्शाए दृश्यों से उत्तराखंड पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान फ़िल्म के सह निर्माता सचिन चौधरी और सुमित अदलखा भी मौजूद रहे।

नीति के प्रस्तावित ड्राफ्ट पर लोगों से मांगे गए हैं सुझाव, जानिए सरकार की ये खास पहल

उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए नई फिल्म नीति-2022 में सरकार कई प्रोत्साहन व वित्तीय सहायता देने जा रही है। नीति के प्रस्तावित ड्राफ्ट पर लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। नीति में फिल्मों की शूटिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को लागू किया जाएगा। इसके अलावा राज्य की गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी बोलियों में बनने वाली फिल्मों पर 40 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम दो करोड़ का अनुदान दिया जाएगा।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड फिल्म नीति-2022 का ड्राफ्ट लोगों के सुझाव के लिए विभागीय वेबसाइट http://www.uttarainformation.gov.in पर प्रकाशित किया गया।
उक्त प्रस्तावित फिल्म नीति-2022 पर यदि अभी भी कोई व्यक्ति सुझाव देने के इच्छुक हो तो दिनांक 15 सितम्बर, 2022 तक विभागीय Email- ufdc2015@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं। 15 सितम्बर, 2022 तक प्राप्त सुझावों पर विचार करते हुए फिल्म नीति के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने की कार्यवाही की जायेगी।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी नितिन उपाध्याय ने बताया राज्य के नैसर्गिक सौंदर्य व लोक संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के उद्देश्य से देश-विदेश से फिल्म निर्माताओं व निदेशक को शूटिंग के लिए नई नीति में प्रोत्साहन व वित्तीय लाभ देने का प्रावधान किया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार व पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। नीति में फिल्मों को अनुदान, फिल्म पुरस्कार-सम्मान, उत्तराखंड की बोलियों में बनने वाली फिल्मों एवं कलाकारों को प्रोत्साहन के अलावा शूटिंग की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है।

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के अधीन गठित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2022’’ का ड्राफ्ट तैयार कर लोगों के सुझाव प्राप्त करने हेतु दिनांक 20 जुलाई, 2022 का विभागीय वैबसाईट लिंकः
http:// www.uttarainformation.gov.in/images/download/filmpolicydraft2022.pdf पर अपलोड किया गया था। उक्त के क्रम में फिल्म पॉलिसी को लेकर कतिपय व्यक्तियों एवं संस्थाओं के सुझाव प्राप्त हुए है।

नीति में ये मिलेंगे लाभ
– पर्वतीय क्षेत्रों में सिनेमाघरों व स्टूडियो में उपकरण खरीदने पर 25 प्रतिशत या अधिकतम 25 लाख का अनुदान।
– पर्वतीय क्षेत्रों में मोबाइल थियेटर वाहन खरीदने पर 15 लाख का अनुदान।
– फिल्म प्रशिक्षण संस्थान के लिए 25 प्रतिशत या अधिकतम 50 लाख का अनुदान।
– स्थानीय बोली में बनने वाली फिल्मों की शूटिंग के दौरान किए गए व्यय पर 40 प्रतिशत अनुदान।
– स्थानीय व हिंदी में सर्वोत्तम फिल्म को 10 लाख का पुरस्कार
– शूटिंग के दौरान फिल्म यूनिटों को जीएमवीएन व केएमवीएन के रेस्ट हाउस में ठहरने पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

26 अगस्त से ऋषिकेश में देख सकेंगे गढ़वाली फिल्म थोकदार

गढ़वाली फिल्म थोकदार के प्रमोशन के लिए अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने फिल्म का पोस्टर लांच किया। यह फिल्म 26 अगस्त से ऋषिकेश के रामा पैलेस थियेटर में प्रदर्शित होगी।
मंगलवार को देहरादून रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कलाकारों की मौजूदगी में फिल्म का पोस्टर लांच किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि थोकदार फिल्म के देहरादून एवं कोटद्वार में जबरदस्त हिट होने से गढ़वाली फिल्मों के फिर से सुनहरे दौर की शुरुआत हो गई है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यहां भी फिल्म जबरदस्त सफलता हासिल करेगी। कहा कि आगामी 26 अगस्त से फिल्म का एक शो रोजाना सुबह रामा पैलेस में प्रदर्शित होगा। समाजसेवी रघुवीर मिंटू चौहान ने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देना ही इस फिल्म का उद्देश्य है।
फिल्म के लेखक निर्देशक देबू रावत ने कहा कि इस फिल्म में शानदार गीत संगीत, बेजोड़ कहानी और टिहरी के जौनपुर थत्यूड़ आदि खूबसूरत स्थलों को दिखाया गया है। यह फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत और मां-बाप के औलाद को दिए संस्कारों की सीख देती है। फिल्म में तमाम कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी है।
मौके पर फिल्म के अभिनेता राजेश मालगुडी, विलेन का किरदार निभाने वाले पन्नू गुसाईं, अभिनेता रणवीर चौहान, अभिनेत्री शिवानी भंडारी, इंदु भट्ट, सुषमा व्यास, प्रदीप नैथानी, गायक लेखराज भंडारी, महासभा के महासचिव उत्तम सिंह असवाल, अंजली वर्मा आदि मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने पहला देशभक्ति गढ़वाली गीत का किया लोकार्पण

डेवलपमेंट इन रूरल एम्बॉसमेंट एंड मोटिवेशन सोसाइटी ‘ड्रीम्स‘ ने आज पहले गढ़वाली देशभक्ति गीत की लांचिंग की। गीत का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने किया। इस मौके पर उत्तराखंड फ़िल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े कलाकरों के साथ ही गणमान्य लोग व गीत से जुड़े कलाकार मौजूद थे। इस गीत को संस्था के यू-ट्यूब चैनल एसपीसी पर देखा जा सकता है। इस दौरान फ़िल्म निर्माण के साथ ही समाजसेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले ब्यक्तियों को भी समान्नित किया गया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ड्रीम्स संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा उत्तराखंड सरकार लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा मुझे उत्तराखंड की लोक संस्कृति बोली-भाषा से बेहद लगाव है। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान मैने पहली बार विधानसभा में बोली भाषा समिति का गठन किया। एक बार जब मैं कश्मीर गया वहां लोगो को अपनी बोली भाषा में बात करते देखकर बहुत प्रसनता हुई। हमें भी अपनी बोली भाषा के लिए समर्पित होने की आवश्यकता है। उत्तराखंड के कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो इसलिए हमने फिल्म नीति को सरल बनाया है पिछले 5 सालों में उत्तराखंड राज्य में बॉलीवुड, हॉलीवुड, दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ ही अन्य भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग हुई है, जो अभी भी लगातार जारी है। इन फिल्मों के माध्यम से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा नई फिल्म नीति में निवेशकों से लेकर कलाकारों तक के प्रोत्साहन के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। उत्तराखंड में फिल्मों, वेब सीरीज़, टीवी सीरियलों की शूटिंग के लिहाज़ से बेहतरीन लोकेशनें होने के कारण राज्य फिल्म मेकरों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यही कारण है कि हर साल उत्तराखंड में बनने वाली फिल्मों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 6 सालों के आंकड़े देखें तो दस गुना का इज़ाफा साफ नज़र आ रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा हम कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म मेकर्स को परमिशन आदि के लिए भटकना न पड़े। फिल्म सिटी का निर्माण भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके लिए ज़मीन खोजी जा रही है। फिल्म सिटी बनने के बाद यहां बूम आने की संभावना है। फिल्म मेकर्स को एक ही जगह सारी सुविधाएं मिलेंगी।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। मेरी आप सभी से अपील है कि हम सब अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं।
पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने कहा कि संस्कृति को प्रचारित और प्रसारित किये जाने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। इससे कई अन्य नये गायकों और कलाकारों को मंच और प्रोत्साहन मिलेगा। आज उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण और संवर्द्धन किये जाने की जरूरत है।
ड्रीम संस्था के सचिव दीप प्रकाश नौटियाल ने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए एक गढ़वाली देशभक्ति गीत का ऑडियो वीडियो लांच किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वन्दे मातरम राष्ट्रगीत को गाने व हमेशा याद रखने को प्रेरित करने के सन्दर्भ में है।
यह गीत उभरते गायक कार्तिक नौटियाल एवं सुप्रसिद्ध गायिका मीना राणा ने गाया है। कोरस एवं सहगयिकाओं के रूप में हिमानी एवं शिवानी ने गाया है। इसके लिए संस्था ने अपना एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है जो ड्रीम्स प्रोडक्शन्स एसपीएस नाम से है। उन्होंने कहा कि यूू-टयूब चौनल का उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति व बोली भाषा का प्रचार प्रसार करना, युवा कलाकारों के लिए मंच प्रदान करना, अपनी बोली-भाषा को महत्व देना और सम-सामायिक विषयों को महत्व देना है। इस मौके उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और संबर्धन में जुटे कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर गायिका मीना राणा, निर्माता दीपक नौटियाल, मंच संचालन गंभीर सिंह जयाड़ा, संगीतकार संजय कुमोला, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रवीर गायत्री, निर्देशक प्रदीप भंडारी, निर्देशक कांता प्रसाद, अभिनेता दीपक रावत, लेखक सुरेश स्नोही, नृत्य निर्देशक अजय भारती, नृत्य निर्देशक विजय भारती, वरिष्ठ गायक मणिभारती, उफतारा महामंत्री डा अमर देव गोदियाल, नीलम नौटियाल सहित अन्य गणमान्य लोग व कलाकार उपस्थित रहे।

अजय देवगन को तीसरी बार मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आज हुई घोषणा

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा आज हो गई है। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की सूची घोषित की गई है। तमिल फिल्म सूरराई पोट्रू को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। सूरराई पोट्रू के एक्टर सूर्या और अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड संयुक्त रूप से मिला है। तान्हाजी द अनसंग वॉरियर को बेस्ट फिल्म इन होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म साइना के लिए मनोज मुंतशिर को बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड मिला।
पुरस्कार श्रेणियों की बात करें तो सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड तमिल फिल्म सूरराई पोट्रू को मिला है। वहीं, बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड मृदुल तुलसीदास की फिल्म तुलसीदास जूनियर को मिला। फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में थे। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए अजय देवगन और सूरराई पोट्रू के एक्टर सूर्या को संयुक्त रूप से मिला है। अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली को सूरराई पोट्रू के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा मलायलम फिल्म ए.के.अयप्पन कोशियम के लिए दिवंगत डायरेक्टर सच्चिदानंदन के.आर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मरणोपरांत दिया गया।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की सूची
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म – अविजात्रिक
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – डोलू
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – गोष्ठा एका पैठानाची
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म – शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगुल्लमट
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म – कलर फोटो
सर्वश्रेष्ठ असामी फिल्म – ब्रिज
सर्वश्रेष्ठ मलायलम फिल्म – थिंकड़युवा निश्चियम
सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म – दादा लखमी
सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म – जितिगे
बेस्ट फीचर फिल्म – सूरराई पोट्रू (तमिल फिल्म)
बेस्ट एक्ट्रेस – अपर्णा बालामुरली (सूरराई पोट्रू)
बेस्ट एक्‍टर – अजय देवगन (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर), सूर्या (सूरराई पोट्रू )
बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर – राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
बेस्टर फीमेल प्लेबैक सिंगर – नचम्मा (ए.के.अयप्पन कोशियम)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – बिजू मेनन (ए.के.अयप्पन कोशियम)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (सिवरंजमनियम इन्नम सिले पेंगल्लम)
बेस्ट डायरेक्टर – सच्चिदानंदन के.आर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
बेस्ट एक्शन एंड डायरेक्शन- राजशेखर, माफिया सासी और सुप्रीम सुंदर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
बेस्ट कोरियोग्राफर- संध्या राजू (नाट्यम, तेलुगु)
बेस्ट लिरिक्स- मनोज मुतंशिर (साइना)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- थमन एस (अला वेकेंटापुर्रामुल्लू)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- नचिकेत बर्वे और महेश शेर्ला (तान्हाजी द अनसंग वॉरियर)
बेस्ट स्क्रीनप्लो (ऑरिजनल)- शालिनी ऊषा नायर और सुधा कोंगारा (सूरराई पोट्रू )

गौरतलब है कि अजय देवगन का ये तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। वहीं, बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड इस साल किसी फिल्म को नहीं मिला है। कोविड महामारी के कारण कोई एंट्री नहीं आई है। मोस्ट फ्रेंडली फिल्म स्टेट का अवॉर्ड मध्य प्रदेश को मिला है। इसके अलावा यूपी और उत्तराखंड को संयुक्त रूप से स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला है। भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस देविका रानी पर आधारित किश्वर देसाई की किताब The Longest Kiss को बेस्ट बुक ऑन सिनेमा का अवॉर्ड मिला। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की डॉक्यूमेंट्री 1232 किमी के गाने ‘मरेंगे तो वहीं जाकर’ के लिए विशाल भारद्वाज को नॉन फीचर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला।

फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति बनाई-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म उद्योग से जुड़े प्रदेश के कलाकारों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा फिल्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उन सभी सुझावों पर विचार किया जायेगा। प्रदेश में फिल्मों के विकास एवं कलाकारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में फिल्म नीति बनाई गई है।
इस अवसर पर फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना देहरादून शहर के 30 से 40 किमी. के दायरे में किए जाने एवं फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों के लिए सब्सिडी बढ़ाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा दोनों मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश के फिल्म क्षेत्र से जुड़े गणेश विरान, बलराज नेगी, अनुज जोशी, अशोक चौहान, प्रदीप भण्डारी एवं अन्य कलाकार उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने हंगरी निवासी अनिका को सम्मानित किया

शत्रुघ्न घाट पर गंगा गौ सेवा समिति की ओर से आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभाग किया। इस मौके पर गीतकार व रचनाकार मनन द्विवेदी के वीडियो गीत ख्यालों में का पोस्टर कैबिनेट मंत्री ने लॉन्च किया। साथ ही सरस्वती फाउंडेशन की अनिका को भी सम्मानित किया।
शनिवार को अग्रवाल ने वीडियो गीत ख्यालों में के पोस्टर को लांच करते हुए कहा कि युवा गीतकार व रचनाकार मनन द्विवेदी ने बहुत ही सुंदर तरीके से इस गीत को अपनी आवाज दी है, जितने अच्छे शब्दों को उसमें लिखा गया है। कहा कि हमारे क्षेत्र में कई प्रतिभावान युवा साथी है, जो उचित मंच के अभाव में पीछे रह जाते है। कहा कि हमें आवश्यकता है ऐसे प्रतिभावान युवाओं को सामने लाकर उन्हें प्रोत्साहित करने की।
युवा गीतकार व रचनाकार मनन द्विवेदी ने बताया कि इस गीत लिखा, कम्पोज़ और गाया भी उन्हीं के द्वारा गया है। इस गीत में मनन द्विवेदी और स्नेहा मुख्य भूमिका में है। इस गीत को रामझूला, शत्रुघ्न घाट, शिवपुरी बीच आदि लोकेशन पर फिल्माया गया है। बताया कि इस गीत का वीडियो यू ट्यूब पर देखा जा सकता है। साथ ही इसका ऑडियो सभी म्यूजिक प्लेटफार्म पर सुना जा सकता है।
शत्रुघ्न मंदिर के महंत व गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने बताया कि हंगरी निवासी अनिका सरस्वती फाउंडेशन नामक एक सामाजिक संस्था का संचालन करती है। उनकी संस्था ने भारतीय दूतावास के साथ मिलकर यूक्रेन के बॉर्डर से भारतीय छात्रों, नागरिकों को भारत लाने में मदद की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने हंगरी निवासी अनिका को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर अग्रवाल ने गंगा आरती में भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर संजय शास्त्री, सुनील कपरुवान, मनोज मलासी, अशोक शर्मा, देवी प्रसाद, अनूप रावत, दरमियान सिंह रावत, कविता शाह आदि उपस्थित रहे।

लोकगीत हमारी संस्कृति की पहचान-राजे नेगी

लोक गीत ’’वा मेरी बांद च’’ वीडियो गीत का लोकार्पण आज देहरादून रोड़ स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय पर महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी, समाजसेवी हंसराज बडोनी और गीत को अपने सुरों से सजाने वाली प्रसिद्ध लोक गायक धूम सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।
सोमवार की दोपहर आयोजित कार्यक्रम में डॉ राजे नेगी ने कहा कि निश्चित ही यह गीत देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य को प्रस्तुत करने मेें कामयाब रहेगा। उन्होंने कहा कि यह वीडियो गीत प्राकृतिक सौन्दर्य एवं सांस्कृतिक विरासत एवं लोक संस्कृति को भी बढ़ावा देने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि समाज में छिपी प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किये जाने के प्रयास किये जाने चाहिए। गीत को अपनी सु-मधुर आवाज से सजाने वाले लोक गायक धूूूम सिंह रावत ने बताया कि विनोद चौहान के संगीत से सजे गीत में अभिनेता रणवीर चौहान व अभिनेत्री आंचल चौहान ने अपनी अदाकारी का जलवाा बिखेरा हैै। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्माता हंसराज बडोनी व बलवीर रावत की प्रस्तूती को दर्शकों का बेपनाह प्यार और आर्शीवाद जरूर मिलेगा।
इस अवसर पर समाजसेवी शांति प्रसाद उनियाल, उपेंद्र कुड़ियाल, राजेश्वर प्रसाद, पंकज गुसाईं, धीरेंद्र नौटियाल, विकास चौहान, अमन खरोला, दीपक सेमवाल, गुड्डू रावत, अरविंद थपलियाल, मनोज नेगी उपस्थित रहे।

अमिताभ बच्चन ने माँ गंगा के पावन तट पर व्यतीत किये विश्रांति के क्षण

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी चिदानंद सरस्वती जी से मुलाकात की। उन्होंने स्वामी जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी सहभाग किया। अमिताभ बच्चन को स्वामी चिदानंद सरस्वती ने रूद्राक्ष का पौधा, रूद्राक्ष की माला और सद्साहित्य भी भेंट किया।

परमार्थ निकेतन में अमिताभ बच्चन ने बड़ी ही विनम्रता और सहजता से परमार्थ निकेतन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। बता दें कि बीते 26 व 27 मार्च को परमार्थ निकेतन परिसर में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, सह अभिनेता सुनील ग्रोवर और अन्य कलाकारों ने निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म गुडबाय के कुछ दृश्यों को परमार्थ निकेतन की यज्ञशाला, आश्रम परिसर और बगीचों में फिल्माया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने भारतीय फिल्म जगत बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता और प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र मेगास्टार अमिताभ बच्चन का परमार्थ निकेतन में अभिनन्दन करते हुये कहा कि अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों के माध्यम से अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। बच्चन परिवार ने भारत और भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। हरिवंश राय बच्चन जीवन और यौवन, सत्य और सौन्दर्य तथा प्रेम के अप्रतिम कवि थे जिन्होंने भारतीय काव्य और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान दिया।

स्वामी जी ने कहा कि हमारा उत्तराखंड फिल्मों के लिये बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन, बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन, बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन और हिमालय की पवित्र वादियाँ व माँ गंगा जी का पावन तट अपने आप में एक बेस्ट डेस्टिनेशन है जो की अब दुनिया के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक बनता जा रहा है। अब तक उत्तराखंड में अनेक फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है और आगे भी हमें अपने प्यारे प्रदेश को दुनिया का बेस्ट डेस्टिनेशन बनाये रखने के लिये हमें पहाड़ों की संस्कृति, संस्कारों के जीवंत बनाये रखने के साथ इस प्रदेश को हरित और स्वच्छ बनाये रखना होगा।

ऋषिकेशः अमिताभ बच्चन ने फिल्म सीन के दौरान नाव से की गंगा पार

मुनिकीरेती स्थित गंगा तटों पर आज बॉलीवुड की फिचर फिल्म गुडबाय की शूटिंग हुई। यहां स्वर्गाश्रम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अलग-अलग जगहों पर शॉट दिए। यहां गंगा तट पर ही हवन पूजन के सीन भी अमिताभ बच्चन के साथ फिल्माए गए। वहीं, अमिताभ बच्चन को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ भी पहुंची, जिन्हें पुलिस फोर्स ने संभाले रखा। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है।

उधर, सुबह के वक्त अमिताभ बच्चन के साथ टीम के सदस्य शत्रुघन घाट से नाव में सवार होकर गीता भवन नाव घाट तक पहुंचे। थाना लक्ष्मण झूला पुलिस की ओर से अतिरिक्त फोर्स यहां पर लगाई गई थी। यहां अमिताभ बच्चन के ऊपर अलग-अलग सीन फिल्माए गए।