कोर्ट के आदेश पर दो व्यक्तियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज


तीर्थनगरी में न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली ऋषिकेश में दो व्यक्तियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह आदेश अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मन मोहन सिंह की अदालत ने दिया है।

अधिवक्ता संजीव पांडे और कुलदीप रावत ने बताया कि ललित चैधरी व दीपक बंसल ने अपनी कॉलोनी के बुजुर्ग अशोक वाजपेई और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मारपीट तथा गाली गलौज की। बताया कि बीते 11 अप्रैल को अशोक वाजपेई का बेटा कॉलोनी में अपने पालतू जानवर को टहला रहा था, तभी कॉलोनी के ही ललित चैधरी ने कहा कि वह इस पालतू जानवर को लेकर यहां ना आए, जब अशोक वाजपेई ने इस मामले में उन्हें रोका, तो ललित चैधरी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही मारपीट व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

अधिवक्ता ने बताया कि बीते 18 अप्रैल को ललित चैधरी अपने साथी दीपक बंसल के साथ उनके अशोक वाजपेई के घर आया और गाली गलौज करते हुए उनकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस मामले में ऋषिकेश पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया। मगर कार्यवाही ना होने पर एसएसपी देहरादून को भी पत्र के जरिए जानकारी दी। अधिवक्ता ने बताया कि जब दोनों ही जगहों से कोई कार्यवाही नहीं की गई, तो न्यायालय की शरण ली गई। अधिवक्ता ने बताया कि न्यायाधीश ने मामले को सही पाते हुए कोतवाली ऋषिकेश को यह आदेश दिया है कि वह संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें।

रायवाला में सामान बेचने के बहाने घर को बनाया निशाना, चोरी के सामान के साथ दो अरेस्ट

रायवाला क्षेत्र में गुब्बारे, खिलौने और पुराने कपड़े आदि बेचने के बहाने दो लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों पारदी गैंग के सदस्य है, जो पूरे भारतवर्ष में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि मनीषा गुरू रजनी रावत निवासी खैरी खुर्द रायवाला ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञांत चोरो के द्वारा मकान के पीछे से बन्द कमरे की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर कमरें के अन्दर रखी आलमारी के अन्दर से 50 हजार रूपये व एक घड़ी चोरी कर ली है। साथ ही बगल के घर को भी निशाना बनाया है। प्रभारी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टीमें तैनात की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने कई ठिकानों में दबिश देने के बाद दोनों को सर्वानन्द घाट हरिद्वार से पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस को तीनो घरों से चोरी हुआ शत प्रतिशत सामान भी बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी ने आरोपियों की पहचान जाया उर्फ डोकरा जाति पारदी मूल निवासी ग्राम कनारीचक, थाना धरनावदा जिला गुना मध्यप्रदेश वर्तमान पता कच्ची बस्ती शंकरपुर थाना चिमनगंज जिला उज्जैन मध्यप्रदेश और शंकर नाथ निवासी निवासी झुग्गी झोपड़ी निकट चैपाटी, फूलबाग, थाना पड़ाव जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश के रूप में कराई है।

सावधानः ऐसे फर्जी बाबाओं से आप भी रहे सतर्क, रिमांड लेने पर 72 लाख के गहने बरामद


कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने फर्जी बाबा योगी प्रियव्रत अनिमेश उर्फ महेंद्र रोड उर्फ रोबिन खलीफा को कोर्ट से रिमांड लेने के बाद आज नया खुलासा किया है। पुलिस रिमांड में फर्जी बाबा से आज 72 लाख रूपए की ज्वैलरी और बरामद की गई, जबकि पुर्व में नौ लाख रूपए की ज्वैलरी बरामद की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार फर्जी बाबा से शत प्रतिशत गहनों की बरामदगी हो चुकी है। वहीं, पुलिस को पूछताछ में बाबा ने बताया कि उसने व्यापारी की पत्नी से 27 लाख रूपए नगद लिए, जिसका उपयोग उसने आडी कार खरीदने में किया।

नगर के मशहूर ज्वैलर्स गढ़वाल ज्वैलर्स के मालिक हितेंद्र पंवार ने निवासी 45 देहरादून रोड ऋषिकेश ने तहरीर में बताया था कि उनकी पत्नी को मानसिक समस्या है, इसी का फायदा उठाकर महिंद्र रोड उर्फ योगी प्रियव्रत अनिमेश के द्वारा आध्यात्मिक इलाज से उपचार के बहाने कई बार अपने निवास नेचर विला, विला नंबर 21 में बुलाकर खाने की दवाइयां दी। साथ ही सम्मोहित कर लोखों की गहने ले लिए हैं।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नेचर विला उसके आवास से दिखाई और उस समय नौ लाख रूपए की गहने बरामद किए थे। मगर, और खुलासे के लिए पुलिस ने कोर्ट से फर्जी बाबा की रिमांड मांगी। रिमांड तीन दिन के लिए कोर्ट से मिली। इसके बाद आज फर्जी बाबा से पुलिस ने 72 लाख रूपए के गहने बरामद किए है।

आज बरामद सामान का विवरण
1- ’बड़ी रुद्राक्ष की माला मय शिव जी की मूर्ति स्वर्ण’
2- ’एक ब्रेसलेट स्वर्ण’
3- ’एक रुद्राक्ष ब्रेसलेट मय ओम पेंडल स्वर्ण’

शैलेन्द्र बिष्ट को प्रदेश सचिव बनने पर कांग्रेसियों ने किया सम्मान समारोह


कांग्रेस भवन रेलवे रोड ऋषिकेश में आज कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रदेश सचिव शैलेन्द्र बिष्ट व ओबीसी प्रकोष्ट में प्रदेश सचिव दीनदयाल राजभर को बनाए जाने पर हर्ष जताया और मौके पर उनका सम्मान भी किया गया।

प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि अगले वर्ष 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं तथा कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती पर ध्यान दे रही है। शैलेंद्र बिष्ट को प्रदेश सचिव बनाकर कांग्रेस को और मजबूत बनाने का कार्य किया है। कहा कि शैलेंद्र बिष्ट अपने छात्र जीवन से ही कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं छात्र संघ के अध्यक्ष का चुनाव भी जीत चुके हैं तथा नगर में विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष व महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं क्षेत्र में शैलेंद्र बिष्ट की मजबूत पकड़ है, जो कांग्रेस को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। तथा दीनदयाल राजभर ने राजभर समाज में कांग्रेस की नीतियों को पहुंचा कर कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य करें।

प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि छात्र जीवन में शैलेंद्र बिष्ट के साथ कार्य किया है इनमें नेतृत्व क्षमता शानदार है जो कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे। दीनदयाल राजभर भी कांग्रेस को मजबूती देंगे।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरानी, चंदन सिंह पवार, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद भगवान सिंह पवार, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, प्यारेलाल जुगरान, सेवादल अध्यक्ष रामकुमार भरतोलिया, विमला रावत, मधु जोशी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कमलेश शर्मा, भगवती प्रसाद सेमवाल, नंदकिशोर जाटव, राजेंद्र जाटव, लल्लन राजभर, कैलाश सेमवाल, शिवा सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष, जगजीत सिंह जग्गी, पुरंजय भारद्वाज, हरिराम वर्मा, एकांत गोयल आदि उपस्थित रहे।

स्वयं को आग लगाने वाले व्यापारी ने तोड़ा दम, दुकान स्वामी अरेस्ट

रेलवे रोड़ पर दुकान मालिक द्वारा एडवांस किराया न दिए जाने पर दुकान में ताला लगाने के कारण तनाव में चल रहे व्यापारी ने स्वयं को आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दुकान स्वामी को गिरफ्तार किया है, वहीं, पीड़ित व्यापारी बृजपाल निवासी बनखंडी ने दम तोड़ दिया है।

मामले में पीड़ित व्यापारी की पुत्री रिया पाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने आरोपी की पहचान असीम फारूखी (एडवोकेट) पुत्र अहमद फारूकी निवासी 194 गंगा विहार ऋषिकेश के रूप में कराई है।

पार्षद की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू जागरण मंच ने पुलिस का फूंका पुतला

तीर्थनगरी में घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की कोशिश व भ्रूण हत्या के जैसे मामले में पार्षद शौकत अली व उसके साथियों की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू जागरण मंच ने पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। पहले चरण के आंदोलन में हिजामं ने पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारे लगाए। वहीं, पुलिस का पुतला बनाकर आग के हवाले भी किया।

हिजामं के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर तोमर के नेतृत्व में लोग दून तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां हाथों में पुलिस का पुतला लेकर प्रदर्शन किया गया। ऋषिकेश पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसी बीच पुतले पर आग लगाई गई। सत्यवीर तोमर ने कहा कि पुलिस मामले में ढील दे रही है, आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जब भी पुलिस से वार्ता की गई, तो प्रयास की बात कहकर टाल दिया गया। कहा कि वहीं आरोपी चैकन्ने हो गए है।

नैनीताल हिजामं की टीम सक्रिय
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर तोमर ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने को नैनीताल का रूख कर रहे हैं। इसी को देखते हुए हिंदू जागरण मंच ने अपनी नैनीताल की टीम को सक्रिय कर दिया है। तोमर के अनुसार नैनीताल टीम को पार्षद व आरोपियों के फोटो उपलब्ध करवा दिए गए है। उनका दावा है कि नैनीताल पहुंचते ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

हिजामं ने पुलिस के सामने जताई नाराजगी, पार्षद की अरेस्टिंग न होने पर दी आंदोलन शुरू करने की धमकी


हिंदू जागरण मंच शनिवार से पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करने जा रहा है। पार्षद शौकत अली व उसके साथियों की अरेस्टिंग न होने से आक्रोशित हिजामं कार्यकर्ताओं ने आज ऋषिकेश कोतवाली में अपनी नाराजगी जताई। साथ ही शनिवार से आंदोलन की शुरूआत करते हुए प्रथम चरण में पुलिस के खिलाफ पुतला दहन की घोषणा की।

हिजामं के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर तोमर ने कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी के सम्मुख अपनी बात रखी। कहा कि शुक्रवार तक पार्षद की गिरफ्तारी की बात पुलिस की ओर से कही गई। मगर, पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी। उन्होंने आईडीपीएल चैकी इंचार्ज कुलदीप पंत पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि कुलदीप पंत लगातार आरोपियों के संपर्क में है, मगर गिरफ्तार नहीं कर रहे। वहीं, कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने हिजामं कार्यकर्ताओं को काफी समझाने का प्रयास किया। मगर, हिजामं कार्यकर्ता नहीं माने। इसी बीच जय श्री राम के नारे भी कोतवाली परिसर में गूंजने लगे।

सत्यवीर तोमर ने कहा कि काफी इंतजार के बाद अब हिजामं शनिवार से पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू कर रहा है, प्रथम चरण में पुलिस का पुतला दहन किया जाएगा। मौके पर पार्षद राजेंद्र बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

स्पीकर ने अर्द्ध नगरीय पेयजल योजना कार्य का किया शुभारंभ

करीब 67.28 करोड़ की लागत से ऋषिकेश देहात अर्द्धनगरीय पेयजल योजना का कार्य आज शुरू हो गया है। योजना में 550 किलोलीटर का जलाशय, एक नलकूप और 12.20 किलोमीटर पाइपलाइन भी बिछाई जायेगी। डेढ़ साल में योजना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे बीस हजार से अधिक आबादी पानी के संकट से निजात मिलेगी।

टीएचडीसी के गेट नंबर एक पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश देहात अर्द्धनगरीय पेयजल योजना के प्रथम चरण के कार्य का शुभारंभ किया। योजना के अंतर्गत जोन-1 में इंदिरानगर, नेहरूग्राम, प्रगति विहार, शैलविहार को रखा गया है। जोन-1 में 550 किलोलीटर का जलाशय, एक नलकूप एवं 12.20 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य किया जाना है। विस अध्यक्ष ने कहा कि योजना के माध्यम से हजारों लोगों को शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। शहर के सभी जोन में 10 नलकूप के साथ उच्च जलाशयों का निर्माण एवं 100 किलोमीटर से अधिक पाइप लाइन बिछाई जानी है। योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि ऋषिकेश में हर क्षेत्र में चैमुखी विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने को कहा।

मौके पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एपी सिंह, सहायक अभियंता एबीएस रावत, कनिष्ठ अभियंता मनोज डबराल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, पार्षद विपिन पंत, पार्षद शारदा सिंह, दशरथ दुबे, पार्षद सुंदरी कंडवाल, निर्मला उनियाल, ऋषि राजपूत, जयेश राणा, अरुण बडोनी, सुमित पंवार, राजेंद्र बिष्ट, जयंत शर्मा, रवि थपलियाल, जगत सिंह नेगी, सुमित्रा थपलियाल, माया घले, जितेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

सपा कार्यकर्ताओं ने परिवहन व्यवसायियों की मदद को राष्ट्रपति से की मांग

समाजवादी पार्टी की उत्तराखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के जरिए ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के जरिए उन्होंने छह सूत्रीय मांग रखीं है।
पार्टी के प्रदेश सचिव व अधिवक्ता अतुल यादव ने बताया कि डीजल-पेट्रोल के साथ रसोई गैस के बढ़ते दामों को कम किए जाने की मांग की है, दूसरी मांग उत्तराखण्ड मे जो परिवहन व्यवसायी है, उन्हें आर्थिक मदद के रूप में टैक्स आदि मे छूट दी जानी चाहिए। वहीं, होटल व्यवसायियों को आर्थिक मदद के लिए राज्य सरकार को निर्देशित किए जाए।

इसके अलावा कोविड-19 से जिनकी मृत्यु हो गयी है, उनके परिजनों को आर्थिक मदद राज्य सरकार के जरिए दिलाई जाए। यूपी सरकार द्वारा समाजवादी पार्टी के नेताओं पर जो मुकदमें लगाए गए है, उन्हें वापस किया जाए। वर्ष 2013 में उत्तराखंड में आई आपदा में अनियमितताओं की जांच सीबीआई से कराई जाए। ज्ञापन सपा उत्तराखण्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गौड़ के नेतृत्व मे दिया गया‌। मौके पर महानगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर, प्रदेश सचिव राजपाल सिंह यादव, सत्यपाल आदि मौजूद थे।

80 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर को सीएम ने दिखाई हरी झंडी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य के 09 जनपदों के लिए रवाना किए। आईसीआईसीआई फाउन्डेशन द्वारा राज्य के ग्रामीण व अर्ध शहरी क्षेत्रों के लिए ये 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य सरकार को उपलब्ध करवाए गए हैं।

देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में ये आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोविड से लड़ाई में जीत हासिल की जा सकती है। पिछले कुछ समय में कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई है, परंतु अभी भी पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोविड की तीसरी लहर की सम्भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है। हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, आईसीआईसीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह, आईसीआईसीआई बैंक के मनीष मेहरोत्रा, अशोक मिगलानी आदि उपस्थित थे।