मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली राजभवन में शपथ, 11 मंत्रियों ने भी मौके पर ली शपथ

उत्तराखंड के सबसे युवा 45 वर्षीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक समेत, तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 5 बजकर 14 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने की घोषणा हुई। इसके बाद राज्यपाल पोडियम पर पहुंचीं और उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह के दौरान नारेबाजी का दौर भी खूब चला। सीएम धामी के समर्थकों ने खूब नारे लगाए।

इन्होंने भी ली शपथ
मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। ​मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में सबसे पहला नाम सतपाल सिंह महाराज का रहा। इसके बाद पौड़ी से विधायक हरक सिंह रावत ने शपथ ली। मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अगले विधायक वंशीधर भगत रहे। वंशीधर भगत पांच बार मंत्री रह चुके हैं और वह छठवीं बार मंत्री बने हैं। इसके बाद यशपाल आर्य मंत्रीपद की शपथ लेने पहुंचे। यशपाल पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। डिडिहार से विधायक बिशन सिंह को भी राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सु​बोध उनियाल, अरविंद पांडेय, मसूरी से लगातार दूसरी बाद विधायक गणेश जोशी, धनसिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

ज्योति विशेष स्कूल में दिव्यांगों के लिए लगा टीकाकरण शिविर, 60 को लगी वैक्सीन

ज्योति विशेष स्कूल में 18 से 44 आयु वर्ग के दिव्यांगों के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इस कैंप का 60 दिव्यांगों को लाभ मिला। वहीं, 83 दिव्यांगों ने विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र के लिए पंजीकरण किया। विशेषज्ञों ने दिव्यांगों के लिए चल रही योजनाओं के बारे में बताया।

स्कूल प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि विगत 27 वर्षों से स्कूल में मानसिक दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास शिक्षा एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण पर कार्य कर रहा है। प्रधानाचार्य कमलेश भाटिया ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पित भावना से कार्य कर रहा है। इस महामारी के समय में दिव्यांग जनों को वैक्सीनेशन बहुत महत्वपूर्ण है। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के समन्वयक निरूपमा सूद और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल पदाधिकारी अनंत प्रकाश मेहरा ने कहा कि दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 18-44 आयु वर्ग के 60 दिव्यांगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा शिविर में 83 दिव्यांग जनों ने विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र का पंजीकरण तथा कृत्रिम अंग के अतिरिक्त सहायक उपकरण का भी आंकलन किया गया।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय से डॉ. नीलम पयाल, राहुल सक्सेना, अंकित कुमार, शुभांग, कृत्रिम ऑर्गेनाइजेशन से तेजस पंडित, उमेश ग्रोवर, डॉ. अनिल भट्ट, दुर्गेश, मंजू शुक्ला, शशि राणा, डॉ. अनिल भट्ट, कुलदीप बिष्ट, मदन मोहन उनियाल, पन्नालाल, किशोर, निर्मला, उषा, मौसमी, कृष्णा थापा आदि उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों के रोजगार को लेकर आंदोलन करेगा उत्तराखण्ड ट्रक ट्रांसपोर्ट महासंघः जयेंद्र

उत्तराखण्ड ट्रक ट्रांसपोर्ट महासंघ की एक बैठक देहरादून मार्ग स्थित बारात घर में हुई। जिसमें बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

बैठक में गढ़वाल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव जयेन्द्र रमोला ने कहा कि हमारे राज्य में रेलवे सहित कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं परन्तु वहाँ भी बाहर की कम्पनियों अपना शिकंजा कस कर बैठी हैं और वे लोग भी प्रदेश से बाहरी लोगों को रोजगार पा रहे हैं। कहा कि यहाँ का व्यक्ति व ट्रांसपोर्टर आज बेरोजगार हो गया है। जिसके लिए हमें महासंघ के बैनर तले इसकी लड़ाई लड़नी चाहिये और वह शीघ्र ही रेलवे में जहां-जहां कम्पनियाँ कार्य कर रही है उनसे स्थानीय लोगों के रोजगार की माँग को मांगपत्र सौंपेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा न होने पर वह आंदोलन के जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाएंगे।

बैठक में गढ़वाल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा, यातायात अध्यक्ष मनोज ध्यानी, गजेन्द्र नेगी, सुशील मलिक, अनुराग अग्रवाल, सुमित त्यागी, सचिन अग्रवाल, काचू गर्ग, आशीष जैन सहित कई ट्रांसपोर्टर व चालक परिचालक मौजूद थे ।

स्पीकर से मिले प्राथमिक शिक्षक, पुरानी पेंशन योजना लाभ देने की मांग की


प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में वर्ष 2004 की विज्ञप्ति द्वारा नियोजित शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की मांग करते हुए स्पीकर प्रेमचंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने नई पेंशन योजना को कर्मचारियों के साथ धोखा बताते हुए विज्ञप्ति की शर्तों के अनुसार पुरानी पेंशन योजना के लाभ की मांग की है।

वर्ष 2004 में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए बीएड प्रशिक्षितों को विशिष्ट बीटीसी के तहत प्राथमिक शिक्षकों के रूप में भर्ती के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञप्ति जारी की थी। विज्ञप्ति के अनुसार इन शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना था किंतु भर्ती प्रक्रिया में विलंब के कारण शिक्षकों की नियुक्ति के दौरान नई पेंशन योजना से आच्छादित कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि नई पेंशन योजना को लेकर देशभर के कर्मचारियों में नाराजगी है और कर्मचारी इसे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करार देते आ रहे हैं। वर्ष 2004 की विज्ञप्ति मैं पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने की शर्त होने के बावजूद शिक्षकों को पेंशन का लाभ ना मिलने से शिक्षक अपनी नियुक्ति के दौरान से ही नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में आज प्राथमिक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल से ऋषिकेश में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षिका कंचन उनियाल ने बताया है कि एक ही विज्ञप्ति के द्वारा नियुक्त कुमाऊं मंडल के कुछ जनपदों में शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है जबकि राज्य भर में करीब 2300 शिक्षकों को इस लाभ से वंचित कर उन पर उनकी इच्छा के विरुद्ध नई पेंशन योजना थोप दी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंता एवं तनाव में हैं।

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने शिक्षकों को नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वाले शिक्षकों में मंजू रावत, प्रमोद रावत, संजय सिंह, दीवान सिंह आदि उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार के खिलाफ निकली पदयात्रा, कांग्रेस जिला कोआर्डिनेटर ने किया नेतृत्व

भाजपा शासन में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी को लेकर ऋषिकेश विधानसभा के छिद्दरवाला ग्रामसभा में जिला कांग्रेस कोऑर्डिनेटर लोकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में निकाली पदयात्रा निकाली गई।

जिला कोऑर्डिनेटर लोकेश वशिष्ठ ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जो भाजपा चुनाव से पूर्व प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने की बात करती थी आज उसी भाजपा की बदौलत देश में करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है और महंगाई चरम पर पहुँच गई है परन्तु इनके नेताओं को आम जन की कोई चिंता नहीं ये सिर्फ जनता को अनेक प्रकार के टैक्सों से लूटने का काम कर रही है ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश की कांग्रेसजन सभी विधानसभाओं में भाजपा के कुशासन के विरूद्ध पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर इनकी पोल खोलने का काम करेंगे उसी के तहत आपसे ऋषिकेश विधानसभा में भी पदयात्रा की शुरूआत विधानसभा के बूथ नम्बर एक से की गई और गाँव में घूम कर नारों के साथ जनता तक भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिये जागृत होने का आवाह्न किया ।

पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भाजपा के कुशासन से लोग परेशान हो गये हैं इसलिये आज गाँव गाँव जाकर उनके कार्यों की पोल खोलने का काम कांग्रेस जन कर रहे हैं ।
पदयात्रा में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप चमोली, गोकुल रमोला, राकेश कंडियाल, गजेंद्र विक्रम शाही, कुंवर सिंह गुस्साई, केके थापा, आशा सिंह चैहान, भर्फ सिंह पोखरियाल, रवि राणा, धीरज थापा, दीपक नेगी, धनवीर बेंडवाल, बिट्टू त्यागी, अंशुल त्यागी, हरि सिंह राणा, यश अरोड़ा, रविन्द्र राणा, देव पोखरियाल, ग्रीश रोथड़, राकेश गौंड, अर्जुन थापा, प्रवीण बिष्ट, रोशन व्यास, बीम पूरी, कमल रावत, मोहन सिंह दोबलियाल, रुकुम पंवार, मनोज पंवार, ध्यान सिंह असवाल, गजेंद्र चैहान, सोनू कुमार, पुराण चंद रामोल, हरभजनसिंह चैहान, कृपाल सिंह रावत, किशन थापा आदि उपस्थित रहे।

चोरी के सामान खरीदने और बेचने के आरोप में रेलवे पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार


आरपीएफ पुलिस ने योगनगरी रेलवे स्टेशन से महंगे टोंटी व पुश काॅक सहित अन्य वस्तुओं की चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार दोनों युवक नशे के आदी है।

आरपीएफ के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कई दिनों से योगनगरी स्टेशन से टोंटी चोरी की घटनाएं घट रही थी। ये दोनों रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ियों के अंदर एमरजेंसी गेट से प्रवेश कर फिर अंदर से दूसरे दरवाजे खोल कर घुसते थे और फिर वहां पर महँगी टोंटियों को निकाल लेते थे। साथ ही पुश कॉक बटन भी चोरी कर लेते थे। बताया कि आरपीएफ टीम पिछले कई दिनों से लगातार चोरी की शिकायतें आने के बाद सतर्क थी।

उन्होंने बताया कि चोरी के आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया है। आरोपियों की पहचान दुर्गेश कुमार पुत्र बृजेश कुमार निवासी सदानंद मार्ग ऋषिकेश और अंकित पुत्र रमेश निवासी नई जाटव बस्ती आशुतोष नगर ऋषिकेश के रूप में कराई। वहीं, चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी की पहचान फैजान पुत्र जमील अहमद निवासी परशुराम चैक शांति नगर ऋषिकेश के रूप में कराई है।

चिकित्सकों को दी गई है भगवान की संज्ञाः प्रेमचंद अग्रवाल

भारत के महान चिकित्सक डा. बिधान चंद्र राय के जन्मदिवस पर चिकित्सक दिवस मनाया जाता है, मौके पर स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने एसपीएस चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सकों का सम्मान किया।

कहा कि चिकित्सक को भगवान की संज्ञा भी दी गई है क्योंकि चिकित्सक प्राणों की रक्षा करते हैं। जिस प्रकार से कोरोना काल में चिकित्सकों ने मनुष्य के प्राण बचाने के लिए अपनी सामथ्र्य अनुसार कार्य किया, वह अत्यंत सराहनीय था। कहा कि चिकित्सक, रोगी को ठीक करने के लिए हर प्रकार के यत्न करता है बल्कि कोरोना काल के दौरान कोरोना संक्रमित लोगों को ठीक करने के लिए अनेक चिकित्सकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर पीड़ितों को ठीक किया, ऐसे चिकित्सकों के प्रति उनके मन में आदर है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजयेश भारद्वाज, डॉ सुरेश कोठियाल, डॉ उत्तम खरोला, डॉ मुकेश पाण्डेय, डॉ रोहित उपाध्याय, डॉ संतोष पंत, डॉ बीएस टोलिया, डॉ नीना सैनी, डॉ ममता पुण्डीर, डॉ निधि उपाध्याय, डॉ ऋचा थपलियाल, डॉ साक्षी, डॉ अंकित आनंद को सम्मानित किया। मौके पर नीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

स्पीकर अग्रवाल ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय छिद्दरवाला का किया नामांकरण उद्धाटन


राजकीय इंटर कॉलेज छिदरवाला अब अटल उत्कृष्ट विद्यालय के नाम से जाना जाएगा। स्पीकर प्रेम चंद अग्रवाल ने इस विद्यालय भवन के नामकरण का उद्घाटन किया।

स्पीकर ने कहा कि राज्य में अंग्रेजी और हिंदी माध्यम से 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालयो का आज विधिवत उद्घाटन हुआ है। जिसमें ऋषिकेश विधानसभा में राजकीय इंटर कॉलेज छिदरवाला को चयनित किया गया। उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से इस विद्यालय का नामकरण कर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है ।उन्होंने कहा है कि आधुनिक युग में अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने की दृष्टि से सीबीएसई पैटर्न पर प्रदेश के लिए तमाम 190 विद्यालय संचालित किए जाएंगे। जिससे छात्रों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर स्पीकर ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में दो विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। जिससे भारतीय संस्कृति पर आधारित अंग्रेजी और हिंदी माध्यम की शिक्षा मिलेगी श्री अग्रवाल ने कहा है कि सूचना एवं तकनीकी युग में आधुनिक शिक्षा का अत्यंत महत्व है इसलिए इन विद्यालयों में उस प्रकार की शिक्षा दी जाएगी जिससे छात्रों को प्रतिपदा के युग में आगे बढ़ने में सोहलिया तक होगी।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण कर किया गया। मौके पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी उमा देवी, जिला पंचायत सदस्य रीना रागड, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, पंकज किशोर, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सोबन केन्तुरा, प्रधान भगवान सिंह महर, प्रधान चमन पोखरियाल, विमला नैथानी, प्रधान कमलजीत कौर, हरीश कालुड़ा, अनीता राणा, सम्मा पवार, एसएन बहुगुणा, पितांबर पैन्यूली, भूपेंद्र रावत, चंद्रवीर धर्म सिंह आदि उपस्थित थे।

दीपक जाटव के समर्थन में आई कांग्रेस, बिना जांच मुकदमा दर्ज करने पर आपत्ति जता फूंका राज्य सरकार का पुतला

आरएसएस और पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र भाषा के आरोप में दीपक जाटव पर बीते रोज मुकदमा दर्ज किया गया। आईटी ऐक्ट में दर्ज हुए मुकदमें को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे रोड पर एकत्र हुए और राज्य सरकार का पुतला फूंका।

एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। रमोला ने कहा कि आज भाजपा के शासनकाल में जब जनप्रतिनिधियों के बोलने का अभिव्यक्ति की आजादी को छीनने का काम किया गया है, जो कि निंदनीय हैै। कहा कि मुकदमा राजनीतिक द्वेष के तहत किया गया।

पार्षद देवेन्द्र प्रजापति व जिला महामंत्री एकांत गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों के चलते पूरी तरह से बौखला गई है और इसी बौखलाहट में जो कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर होकर सरकार के फेलियर को उजागर कर रहे हैं उन पर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज दर्ज करा कर उनकी आवाज दबाना चाहती है।

मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मधु जोशी, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरोज देवराडी, पार्षद शकुंतला शर्मा, लल्लन राजभर, पार्षद जगत नेगी, संजय शर्मा, ललित सक्सेना, लल्लन राजभर, राहुल शर्मा, जगजीत सिंह जग्गी, अमरदीप सिंह, जितेंद्र पाल पाठी, एनएसयूआई अध्यक्ष शिवा सिंह, श्याम शर्मा, जयपाल बिट्टू, नीरज चैहान, राहुल पाण्डेय, हिमांशु कश्यप, रोहित नेगी, आदित्य, यश अरोड़ा, पंकज गुप्ता, रमन अरोड़ा, आशु वर्मा, ऋषि शर्मा, हिमांशु जाटव, राहुल रावत, मोहन कुमार, विकास केवट, शिवम् भारद्वाज, सागर कोयल, आयुष चैहान, अजय भारद्वाज, शुभम कुमार आदि उपस्थित थे।

चार जुलाई को लगेगी 18 प्लस वाले दिव्यांगों को वैक्सीन


चार जुलाई को ज्योति विशेष स्कूल में 18 प्लस वाले दिव्यांगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। शिविर का लाभ ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र के लोग ले सकेंगे।

जिलाधिकारी दून के निर्देश पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से दिव्यांगजनों के टीकाकरण के लिए हरिद्वार रोड स्थित ज्योति विशेष स्कूल में शिविर आयोजित होगा।

स्कूल की प्रधानाचार्य कमलेश भाटिया ने बताया कि 18 प्लस वाले दिव्यांगजनों का टीकाकरण सुबह 10.30 से शुरू होगा। बताया कि दिव्यांगजनों को आधार कार्ड और दिव्यांग प्रमाणपत्र साथ लेकर आना होगा। उसी के आधार पर टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि दृष्टि, श्रवण बाधित, मानसिक रूप से अस्वस्थ ,अस्थि दिव्यांग समेत किसी भी प्रकार की दिव्यांगता से ग्रसित लोगों को टीके लगेंगे।