तीर्थनगरी के आरएसएस व पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर कांग्रेस नेता पर मुकदमा

ऋषिकेश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और प्रधानमंत्री पर सोशल मीडिया में अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में कांग्रेस नेता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई। देहरादून निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस नेता दीपक जाटव पर आईटी ऐक्ट सहित दो अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, कांग्रेस नेता दीपक जाटव ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष से परिपूर्ण है, उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन पर यह आरोप लगाए गए है।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि देहरादून निवासी दीपक सोनकर पुत्र नंद किशोर ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया गया है कि शिकायतकर्ता आरएसएस कार्यकर्ता है। आरोप लगाया है कि शांति नगर निवासी दीपक जाटव लगातार सोशल मीडिया पर आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे है। बताया कि पीएम व आरएसएस की छवि धूमिल हो रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार सोशल मीडिया पर इस तरह की अभद्र भाषा से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है।

दीपक सोनकर ने तहरीर में दीपक जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी पर 67 आईटी ऐक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

स्पीकर से मिला कोषागार कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल, रखी छह सूत्रीय मांगे

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल को कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें कोषागार संवर्ग उत्तराखंड राज्य विभाग अधीनस्थ लेखा संवर्ग अराजपत्रित सेवा नियमावली 2019 से पृथक किए जाने के संबंध में 6 सूत्रीय मांग प्रस्तुत की गई है।

उत्तराखंड कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री यतिन शाह के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा है कि कोषागार संगठन द्वारा कोषागार कार्मिकों को राज्य सचिवालय के लेखा संवर्ग की भांति पैरेटी प्रदान किए की जाए। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में उच्च न्यायालय ने भी निर्णय दिया है। इसके अलावा विभाग के कार्मिकों को सरकार द्वारा प्रदत सुविधाओं का लाभ न मिलने पर 5 अन्य मांगों का भी ज्ञापन में उल्लेख किया गया है।

इस अवसर पर स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर कोषागार कर्मचारी संगठन के मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया है। कहा कि उत्तराखंड कोषागार कर्मचारियों का विशेष महत्व है उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होगा।

इस अवसर पर कोषागार देहरादून के जिला अध्यक्ष संदीप जोशी, उधम सिंह नगर कोषागार के जिला महामंत्री रवि थपलियाल, उप कोषागार ऋषिकेश के हिमांशु जैन आदि उपस्थित थे।

व्यापार महासंघ ने व्यापारी चंद्रमोहन नारंग को बनाया कोषाध्यक्ष

नगर उद्योग व्यापार महासंघ ऋषिकेश की कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें नगर के व्यापारी हितों को लेकर चर्चा की गई साथ ही शहर के वरिष्ठ व्यापारी चन्द्रमोहन नारंग को महासंघ का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।

महासंघ के अध्यक्ष राजेश भट्ट ने बताया कि महासंघ गठन के बाद से ही व्यापारी हितों के लिये सक्रिय हैं। चाहे वह लॉक डाउन में दुकानें खुलवाने को लेकर सड़क में प्रदर्शन हो या मुख्यमंत्री से वार्ता कर बाजार खुलवाने में ढील दिलवाने को लेकर किया गया संघर्ष हो हम हमेशा व्यापारियों के लिये खड़े हैं।

नवनियुक्त कोषाध्यक्ष चन्द्रमोहन नारंग ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। पूर्व की भाँति व्यापारी हितों के लिये अग्रसर रहकर कार्य करूँगा ।

महासंघ के महामंत्री अखिलेश मित्तल ने बताया कि बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई व शीघ्र ही महासंघ व्यापारियों के लिये ऑनलाइन एप लॉंच किया जायेगा। जिसमें हर स्तर के व्यापारी को लोकल स्तर से अन्य जगहों पर व्यापार करने में आसानी होगी और जल्द ही महासंघ की कार्यकारिणी की भी घोषणा हो जायेगी।

बैठक में महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल, सह संयोजक नवल कपूर, विनोद शर्मा, सूरज गुल्हाटी, जयेन्द्र रमोला, प्रवीन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

एम्स में चेजिंग पैराडाइम एफेरेसिस डोनेशन विषय पर हुआ आनलाइन सीएमई का आयोजन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में विभाग की ओर से ‘‘चेंजिंग पैराडाइम-एफेरेसिस डोनेशन” विषय पर ऑनलाइन सीएमई का आयोजन किया गया। वेब सम्मेलन के माध्यम से विशेषज्ञों ने रक्तदाताओं को एफेरेसिस डोनेशन के बाबत जागरुक किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से दाता को शारीरिक व अन्य किसी भी रूप से कोई दुष्प्रभाव नहीं होता, ऐसा करने से एक व्यक्ति तीन लोगों को जीवनदान दे सकता है। इस दौरान संस्थान की ओर से रक्तवीरों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर 50 बार से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए पूर्व पार्षद रवि कुमार जैन, पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र एवं अधिवक्ता अमित कुमार वत्स व गोपाल नारायण को सम्मानित किया गया।
सीएमई में संस्थान के निदेशक और सीईओ प्रो. रविकांत ने बताया कि रक्तदान के समान कोई दूसरा महान दान नहीं है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति के इस संकल्प से किसी रक्त की जरुरत से जूझ रहे व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। रक्तदाताओं के इस सराहनीय कार्य से मरीजों की रक्त की आवश्यकता पूरी हो जाती है।
डीन एकेडमिक्स प्रो. मनोज गुप्ता ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति सामाजिक जनजागरण में शिक्षाविदों, शिक्षण व सीखने से जुड़ी तमाम गतिविधियों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक को नियमितरूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा का मानना है कि अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक पर हमेशा मरीजों की रक्त संबंधी मांग पूरी करने का दबाव रहता है। ऐसी स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों की अच्छी संख्या होने पर हम आपात स्थिति में जरुरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
संस्थान के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. के. बस्तिया ने एम्स के रक्तदान चिकित्सा विभाग की नियमितरूप से रक्तदान शिविरों के आयोजन के लिए सराहना की।

सम्मेलन में विभाग की डॉ. दलजीत कौर और डॉ. आशीष जैन ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदाताओं को एफेरेसिस दान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। एफेरेसिस खासतौर से प्लेटलेटफेरेसिस के मांग बढ़ रही हैं और इस आवश्यकता को सम्पूर्ण रक्तदाताओं के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है, जिससे उन्हें नियमिततौर पर प्लेटलेटफेरेसिस दाताओं में परिवर्तित किया जा सके। सम्मेलन में डॉ. संजय उप्रेती, डॉ. शीतल मल्होत्रा, डॉ. सुशांत कुमार मेनिया, डॉ. विभा गुप्ता, डॉ. मनीष रतूड़ी, डॉ. विनय कुमार तथा एलुमनाई रेसिडेंट्स डॉक्टर्स ने भी व्याख्यान दिया।

भाजयुमों ने पुलिस से की अवैध शराब पर लगाए जाने की मांग


भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर पुलिस चैकी पहुंच ज्ञापन दिया। मोर्चा के श्यामपुर मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत ने कहा कि रायवाला से लेकर मंशा देवी क्षेत्र तक शराब की अवैध विक्री हो रही है। इससे युवा वर्ग गलत संगति में पड़कर अपना भविष्य बिगाड़ रहा है। क्षेत्र के लोग बहुत परेशान हैं। उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। मौके पर रवि शर्मा, प्रशांत चमोली, विकास सेमवाल, संजय राणा, आशीष रानाकोटी, विजय जुगलान, कुलदीप रावत आदि उपस्थित रहे।

यात्रा और परिवहन व्यवसाय को लेकर महासंघ और परिवहन प्राधिकरण के बीच हुई वार्ता

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के प्रतिनिधिमंडल एवं राज्य परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों के मध्य चार धाम यात्रा एवं परिवहन व्यवसाय की विभिन्न समस्याओं को लेकर परिवहन आयुक्त कार्यालय देहरादून में एक विस्तृत वार्ता हुई।

महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय ने विभागीय अधिकारियों को परिवहन व्यवसाय की विभिन्न समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के कारण परिवहन व्यवसाय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है ऐसे में परिवहन विभाग एवं सरकार को चाहिए कि शीघ्र अति शीघ्र वाहन स्वामी की समस्याओं को निस्तारित करें उन्होंने बताया कि 2 साल से वाहन का संचालन बिल्कुल नहीं हो पाया है। इसलिए सरकार द्वारा वाहनों की आयु सीमा में 2 वर्ष की वृद्धि एवं 2 वर्ष का टैक्स माफ सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए एवं वाहनों के समर्पण की पुरानी नीति शीघ्र अति शीघ्र लागू करी जानी चाहिए। महासंघ प्रतिनिधियों द्वारा परिवहन आयुक्त दीपेंद्र चैधरी को वाहनों की आयु सीमा में 2 वर्ष की वृद्धि के संबंध में प्रत्यावेदन भी दिया गया।

बैठक में परिवहन आयुक्त दीपेंद्र चैधरी, उपायुक्त एसके सिंह, सहायक परिवहन आयुक्त सुधांशु गर्ग एवं सहायक परिवहन आयुक्त अनीता चमोला उपस्थित थे। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में नवीन रमोला उपाध्यक्ष यातायात पर्यटन सहकारी संघ, मदन कोठारी, प्रभारी संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति, मोहित नेगी, महंत विनय सारस्वत, बलवीर सिंह रौतेला, मेघ सिंह चैहान, योगेश उनियाल, भगवान सिंह राणा आदि उपस्थित थे।

मिशन 2022ः चंद्रेश्वर नगर में एआईसीसी सदस्य ने तैयार की युवाओं की टीम


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूती को लेकर नगर निगम क्षेत्र के चंद्रेश्वर नगर के युवाओं के साथ बैठक कर युवाओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 पर परिचर्चा कर युवाओं से सुझाव सांझा किये।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि देश व प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महँगाई व भ्रष्टाचार से आज का युवा आजिज आ चुका है, युवाओं को आज अहसास हो गया है कि झूठ बोलने वाली भाजपा की सरकार युवा विरोधी सरकार है इस सरकार में युवाओं के लिये कोई रोड मैप नहीं है बस यह सरकार आम आदमी को लूटने का काम कर रही है इसलिये आज सभी युवाओं को एक साथ एकजुट होकर कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा और ये जो भाजपा की निकम्मी सरकार है इसे जड़ से उखाड़ फेंकने का काम युवाओं को करना होगा।

रमोला ने बताया कि हमने युवाओं से सुझाव लिये व उनके सुझावों को बड़ी गंभीरता से सुना व युवाओं से एक सुझाव ऋषिकेश पी०जी० कॉलेज पर आया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ने घोषणा की कि कॉलेज को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का मुख्य कैंपस बनाया गया है परन्तु ऐसा नहीं हुआ जिससे छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है ।

युवा नेता सत्या राजभर ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी क्षेत्र की जनता को भाजपा की रोजगार विरोधी व कमीशन खोर सरकार के बारे मे जनता को रूबरू करना अति आवयक है भाजपा की ये सरकार सिर्फ घोषणा करना जानती है नाकि उसको अमल करती है इसीलिय आज प्रति वर्ष दो करोड़ का रोजगार देने वाली सरकार ने करोड़ों के राजगीर छीन लिये हैं। बैठक के उपरांत सभी युवाओं ने आगामी २०२२ के चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया ।

मौके पर जिला महासचिव युवा कांग्रेस यश अरोड़ा, एनएसयूआई महानगर सचिव सागर कोयल, रोशन राजभर, विशाल जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक राम, राहुल राजपूत, वसीम, अर्जुन राजभर, भीम कुमार, राहुल भोखंडी, लकी धीमान, अनिल कुमार, सूरज राजभर, अमन गुप्ता, मनीष गुप्ता, जाकिर अहमद, सुधाकर, सूरज गुप्ता, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

सांसी गैंग के तीन आरोपियों को ऋषिकेश पुलिस ने किया अरेस्ट, चोरी का है मामला

कोतवाली पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में गहने चोरी होने के आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों को हरियाणा के सांसी गैंग से जुड़ा बताया। वहीं, मामले में गहने और डेढ़ लाख रूपये की नगदी बरामद की है।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी के अनुसार, ढालवाला निवासी ऋतुराज कुड़ियाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 18 जून को आईएसबीटी ऋषिकेश में चोरों ने उनकी पत्नी के बैग से ज्वेलरी चुरा ली। वहीं सोहन सिंह नेगी पुत्र मोहन सिंह नेगी निवासी गढ़वाली मोहल्ला, बालावाला और राजेंद्र सिंह रमोला पुत्र उदय सिंह रमोला निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, हरिद्वार ने भी ज्वेलरी चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। तीनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस टीमों ने तहकीकात शुरू की थी। खुलासे के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इस दौरान रविवार की शाम को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त चोरी की घटनाओं में शामिल रहे तीन लोगों को ऋषिकेश आईएसबीटी से गिरफ्तार किया।

इनकी पहचान संजय कुमार पुत्र मंथीराम, विनोद कुमार पुत्र सतवीर सिंह दोनों निवासी करतारपुर थाना सिटी रोहतक और सत्यवान पुत्र चंदू निवासी ग्राम पेटवाण थाना नारनौल जिला हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है। दो आरोपी सोनू और मुकेश अभी फरार चल रहे हैं।

परिवहन व्यवसायियों ने पेट्रो पदार्थों में वृद्धि करने पर किया प्रदर्शन


ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर परिवहन संस्थाओं के सदस्यों ने काली बंधी बांध ऋषिकेश तहसील में प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रौतेला ने कहा कि केंद्र सरकार के पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार भारी वृद्धि के कारण वाहन मालिकों को वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। डीजल मूल्य वृद्धि के कारण महंगाई भी अपने चरम पर है। केंद्र सरकार को पेट्रोल एवं डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर डीजल का अवमूल्यन करना चाहिए।

ऑटो विक्रम परिवहन महासंघ के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार का कोरोनाकाल में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि करना व ऑल इंडिया परमिट पॉलिसी एवं स्क्रैप पॉलिसी लाना निंदनीय है। उन्होंने डीजल की कीमतों को कम करने, परिवहन व्यवसायियों को राहत देने आदि मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन देने वालों में भगवान सिंह राणा जिला अध्यक्ष जीप कमांडर एसोसिएशन, बलवीर सिंह नेगी अध्यक्ष जीप कमांडर एसोसिएशन, विजय पाल सिंह रावत अध्यक्ष टैक्सी यूनियन, विनोद भट्ट संचालक गढ़वाल मंडल, योगेश उनियाल संचालक यातायात पर्यटन, मेघ सिंह चैहान संचालक टिहरी गढ़वाल मोटर, हेमंत ढंग अध्यक्ष डीलक्स टैक्सी मेक्सी, बालम सिंह मेहर संचालक रूपकुंड पर्यटन विकास, जयप्रकाश नारायण अध्यक्ष इनोवा टैक्सी, रामचंद्र व्यास सचिव जीप कमांडर यूनियन, ललित सक्सेना, कुलदीप धस्माना, बृजेश उनियाल, देवेश डोभाल, मुकेश नेगी आदि उपस्थित रहे।

नगर के उत्कृष्ट समाजसेवियों का हुआ सम्मान


कांग्रेस जनसहायता केंद्र में कांग्रेस सेवा दल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला व कांग्रेस प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ध्वज वंदना की गई। उसके पश्चात समाज सेवा में बेहतर कार्यों के लिए एलआईसी के विकास अधिकारी राजेन्द्र जोशी, गोकुल रमोला व सेवा दल के नीरज त्यागी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि पूरा देश महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के दलदल में फंस चुका है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा।

एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि सेवा दल एक अनुशासित दल है। सेवादल कांग्रेस संगठन का अभिन्न अंग है। मौके पर सेवादल प्रदेश महामंत्री नीरज त्यागी, कांग्रेस सैनिक विभाग के प्रदेश महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही, सत्येन्द्र पंवार, लक्ष्मण सिंह, रवीन्द्र राणा, पंकज रावत, राजेंद्र जोशी, रामकुमार भतालिये, देव पोखरियाल, रुकुम पोखरियाल, विनोद चैहान, लविश जायसवाल, रोशनी देवी, सीमा देवी, ओमप्रकाश, नीरज कंडवाल, आर्यन गिरी, शंकर सिंह, शेर सिंह सक्सेना, राममूर्ति, किशन आर्य, हर्ष शर्मा, मुन्ना असवाल, देवेंद्र सिंह, आदित्य पंवार, सरोजनी थपलियाल, प्रतिभा देवी, ऋषि कुमार, बाबूराम दरवाना, पंकज रावत आदि उपस्थित रहे।