कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


कांग्रेस भवन के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर सरकार के खिलाऊ प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में घोटाले-घपले बढ़ रहे हैं। करोड़ों देशवासियों की आस्था के प्रतीक कुंभ में फर्जी कोविड जांच घोटाले से देश में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता का नाम लाइब्रेरी घोटाला में सामने आया है। इससे जनता के समक्ष अब सारी पोल खुल गई है। जनता आगामी चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि यह सरकार जनता को हर प्रकार से लूटने में लगी हुई है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों सहित तमाम चीजें महंगी हो गई है। जनता महंगाई से त्रस्त है। कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इसे गरीब जनता से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा ने कहा कि सरकार गलत तरीके से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाकर जनता का शोषण करने में लगी है। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरोज देवराडी, ललित मोहन मिश्रा, रामकुमार भर्तोलिया, सुधीर राय, पार्षद भगवान सिंह पंवार, दीपक धमांदा,नंदकिशोर जाटव, अभिषेक शर्मा, हुकम पोखरियाल, राजेंद्र जाटव, कमलेश शर्मा, अशोक शर्मा, विष्णु कुमार, विक्रम भंडारी, संजय टंडन, सचिन, प्रतीक्षा आदि शामिल रहे।

वर्चुअल तरीके से सीएम ने आक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से राज्य के 05 अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण एवं एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने जिन पांच ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। उनमें जिला चिकित्सालय बागेश्वर में 250 एल.पी.एम., जिला चिकित्सालय चम्पावत में 100 एल.पी.एम., जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में 200 एल.पी.एम., हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट एवं कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में 1000-1000 एल.पी.एम.के प्लांट शामिल हैं। इन पांच संयत्रों द्वारा प्रतिदिन 4.76 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। पिथौरागढ़ में अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन की मदद से 600 एल.पी.एम. का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है, जिसका मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शुभारम्भ किया। उन्होंने अजीम प्रेमजी का आभार भी व्यक्त किया।

बागेश्वर में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए समाजसेवी गोपाल गोस्वामी ने सी.एस.आर के तहत प्रदान किया है। चम्पावत, पिथौरागढ़ एवं देहरादून में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भारत सरकार द्वारा पीएम केयर फण्ड के तहत राज्य को मिले हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पिछले तीन माह में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य हुआ है। कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई है। आईसीयू, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन बेड की संख्या में काफी वृद्धि की गई है। सीएचसी स्तर तक भी कोविड केयर सेंटर बनाये जा रहे हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में 500-500 बेड के आधुनिक कोविड केयर सेंटर बनाये गये हैं। इनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन कोविड केयर सेंटरों में बच्चों के वार्ड के सामने उनके माता और पिता के लिए भी रहने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। अभी राज्य में 17 ऑक्सीजन प्लांट कार्यशील हैं, जबकि 17 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य चल रहा है। इसके अलावा 11 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। राज्य के अस्पतालों में 5675 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तथा 14349 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। 2494 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तथा 6231 ऑक्सीजन सिलेंडर जल्द राज्य को मिलने वाले हैं।

शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से सुधार लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना से कोविड की संभावित तीसरी लहर में लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण एवं सवंर्द्धन के लिए हम सबको अपना योगदान देना होगा। उन्होंने अपील की कि हरेला पर्व पर अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर बागेश्वर विधायक चन्दन राम दास, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, सबंधित जनपदों के जिलाधिकारी, सीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस विस चुनाव को तैयार, भाजपा सरकार के घोटाले जनता के बीच लेकर जाएं कार्यकर्ताः लोकेश वशिष्ठ


एआईसीसी के पर्यवेक्षक लोकेश वशिष्ठ आज ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की न सिर्फ नब्ज टटोली, बल्कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं को मंत्र तक दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अनेक घोटाले सामने आए, जिनमें कोविड काल में आरटीपीसीआर घोटाला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मदन कौशिक का लाइब्रेरी घोटाला प्रमुख है। कहा कि इन घोटालों की सूची तैयार कर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और भाजना की जनविरोधी नीतियों को रखें।

इससे पूर्व कांग्रेस भवन में एआईसीसी पर्यवेक्षक लोकेश वशिष्ठ का स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत सहित, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने उनका आदर सत्कार किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, पूर्व कबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पार्षद मनीष शर्मा, सरोज देवराडी, विजयपाल सिंह रावत, ललित मोहन मिश्र, पार्षद राकेश सिंह, देवेंद्र प्रजापति, लल्लन राजभर, राधा रमोला, विजय लक्ष्मी शर्मा, भगवान सिंह पंवार, शिवा सिंह, रुकम सिंह पोखरियाल, विवेक तिवारी, देवेंद्र पाल सिंह रावत, भगवती प्रसाद सेमवाल, सुधीर राय, राम कुमार भर्तौलिया, संजय भारद्वाज, सोनू पाण्डे, अभिषेक शर्मा, संजय भट्ट, पुरँजय राजभर, जितेंद्र यादव, नंद किशोर जाटव, परमेश्वर राजभर, अजय धीमान, मनोज गुसाईं अशोक शर्मा, चन्द्र कांता जोशी, विक्रम भंडारी, गजेन्द्र विक्रम शाही आदि उपस्थित रहे।

जनता दरबार में सीएम ने समस्याओं को मौके पर ही निपटाया

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जायेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जायेगा। निर्धारित समयावधि में अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। जिन समस्याओं को त्वरित समाधान हो सकता, उनका मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं।

नगर निगम ऋषिकेश के बाहर सड़क हादसा, युवक की मौत

ऋषिकेश में नगर निगक के सामने एक तेज गति से चल रहे ट्रक की चपेट में आकर चमोली मूल के युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है, जबकि परिचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे तेज गति से चल रहे ट्रक ने नगर निगम के सामने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार के सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल ने मृतक की पहचान 20 वर्षीय चंदन पुत्र मोहनराम, निवासी नटराज चैक, ऋषिकेश, मूल निवासी मंडोली चमोली के रूप में कराई है।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया की मृतक बैराज रोड स्थित गंगा किनारे होटल में कार्यरत था। सुबह वह ड्यूटी पर ही जा रहा था। फिलहाल ट्रक संख्या यूपी 24 टी 0667 को कब्जे लेकर आईडीपीएल चैकी में खड़ा दिया है।

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ हुई नोकझोंक, हफ्तेभर का मिला समय

रेलवे फाटक श्यामपुर में अतिक्रमण हटाने रेलवे की टीम पहुंची। यहां टीम को स्थानीय नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसी बीच नोंकझोंक भी देखने को मिली। इसके बाद एक सप्ताह का समय अतिक्रमित लोगों को रेलवे की ओर से दिया गया।

श्यामपुर रेलवे फाटक पर रेलवे की टीम दलबल के साथ पहुंची। उन्होंने अतिक्रमण हटाना शुरू किया ही था कि विरोध शुरू हो गया। क्षेत्रवासी अतिक्रमणकारियों को समय देने की मांग करने लगे। लेकिन रेलवे के अधिकारी अतिक्रमण हटाने को लेकर अड़े रहे। इस बीच कांग्रेस एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में ग्रामप्रधान विजयपाल जेठुरी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी रेल अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ये लोग वर्षों से यहां पर रह रहे हैं। भले ही जमीन रेलवे की हो, लेकिन कोरोना संकमण के चलते इन्हें समय दिया जाये। जिस पर रेल अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय दे दिया। ग्राम प्रधान विजयपाल जेठुरी ने कहा कि श्यामपुर फाटक के पास पिछले कई सालों से रेलवे की जमीन में अतिक्रमण हो रखा है। जिसे हटाने के लिए रेल विभाग की टीम जेसीबी के साथ पहुंची थी।

ग्राम पंचायत की जमीन में इन लोगों की व्यवस्था करने में अभी समय लगेगा। इसलिये इन्हें समय दिया जाये। मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि दिनेश पंवार, श्यामपुर व्यापार संघ अध्यक्ष जसपाल चैहान, जिला महासचिव राजेन्द्र गैरोला सहित बढ़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कांग्रेस नेता रमोला ने उठाई छिद्दरवाला में प्रसव केंद्र खोले जाने की मांग


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून को छिद्दरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द से जल्द बनाये जाने व प्रसव केंद्र को सुचारू रूप से चलाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जयेन्द्र रमोला ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिद्दरवाला जिसके अंतर्गत ग्राम सभा छिद्दरवाला, साहब नगर, चक जोग्गीवाला, जोगीवाला माफी, खैरी कूर्द, खैंरी कलां, गढी मयचक, श्यामपुर, भट्टोंवाला, गुमानीवाला, खदरी खड़कमाफ, रायवाला, गौहरी माफी, प्रतीत नगर, खाँड गाँव आते है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ ही अन्य आवागमन वाले लोगों को भी सुविधा मिलती थी। मगर, प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य केंद्र का कुछ हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग चैड़ी करण में समाहित हो गया है जिस कारण स्वास्थ्य केंद्र जीर्ण शीर्ण स्थिति मे संचालित हो रहा है। जिसके कारण समस्त ग्राम सभा के लोगो को बहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन प्रेषित करने वाले जिला महासचिव गोकुल रमोला, कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही, मनोज पंवार, रविन्द्र राणा, कुंवर सिंह गुसांई, दीपक नेगी, यश अरोड़ा रहे।

एमडीडीए 28 लाख 70 हजार रूपए की लागत से भट्टा कॉलोनी में सीसी मोटर मोटर मार्ग का करेगा निर्माण, हुआ शिलान्यास


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर ग्राम पंचायत के भट्टा कॉलोनी में स्पीकर प्रेम चंद अग्रवाल ने 28 लाख 70 हजार रुपए की लागत से एमडीडीए द्वारा निर्माणाधीन सीसी मोटर मार्ग का शिलान्यास किया।

स्पीकर ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा ऋषिकेश विधानसभा में अनेक विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। जिससे जनता लाभान्वित हो रही है। कहा कि श्यामपुर बाईपास में 92 लाख लागत से पथ प्रकाश व्यवस्था का कार्य गतिमान है।

इस अवसर जनसमुदाय को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किया गया। इस अवसर पर एमडीडीए के सचिव हरवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड, उप प्रधान अमित कालूडा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, पूर्व प्रधान केदार सिंह कालूडा, राजवीर रावत, राजपाल पंवार, रमेश प्रसाद जुयाल, सोनी कलूड़ा, अंजली देवी, सोमवती रावत, अनीता रावत, मोनिका देवी, सीमा रांगड, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता श्याम सुंदर शर्मा, अवर अभियंता पूर्णानंद बहुगुणा, अनुज शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रमन रंगड ने किया।

आम आदमी पार्टी कर्मियों ने भाजपा सरकार के पाप के घड़े को फोड़कर प्रदर्शन


आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कोयल घाटी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने कुंभ मेले में हुए आरटीसीपीआर फर्जीवाड़े के खिलाफ घड़ा फोड़कर प्रदर्शन किया।

संगठन मंत्री दिनेश असवाल के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफजमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार का पाप का घड़ा भर चुका है। आज प्रदेश की 70 विधानसभाओं में आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ अपना विरोध जताया है। आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के पाप के घड़े को फोड़कर उसे सत्ता से बेदखल कर करने का काम करेगी।

प्रदर्शनकारियों में जिला मीडिया प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी, पूर्व प्रवक्ता विजय पवार, अमित विश्नोई, धनपाल रावत, गणेश बिजलवान, अंकित नैथानी, राहुल चैरसिया, रजनी कश्यप, नीलम, जगदीश कोहली, चन्द्र मोहन भट्ट, अमन नौटियाल, शुभम रावत, प्रवीण असवाल, मंडल अध्यक्ष विनायक गिरी, नरेंद्र सिंह, महावीर अमोला, ऋषि यादव, बंटी सैनी, रोहित नेगी, गौरव त्यागी, मनोज कश्यप आदि शामिल रहे।

चौकी इंचार्ज पर महिला से दुव्र्यहार का मामला, डीजीपी ने किया सस्पेंड


ऋषिकेश में आईएसबीटी चौकी इंचार्ज को अपनी पूर्व मकान मालकिन से दुव्र्यहार करने पर सस्पेंड किया गया है। मामले को लेकर पीड़ित महिला डीजीपी अशोक कुमार से मिली थी।

बीते 21 जून को पीड़ित महिला ने आईएसबीटी चौकी इंचार्ज विनय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीजीपी अशोक कुमार के समक्ष अपनी बात रखी। बताया कि दारोगा विनय शर्मा ने शराब के नशे में चूर होकर उनके साथ दुव्र्यहार किया। मामले को गंभीर पाते हुए डीजीपी ने ऋषिकेश कोतवाल को आदेश जारी करते हुए दारोगा विनय शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया। साथ ही मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को सौंपी है।