एसआई विकेंद्र कुमार को मिला विधौली चौकी का प्रभार


देहरादून जिले के सेलाकुई थाने में तैनात उपनिरीक्षक विकेंद्र को एसएसपी देहरादून ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। वे अब थाना प्रेमनगर के विधौली चौकी का प्रभार संभालेंगे।

देहरादून के एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने कई पुलिसकर्मियों को इन दिनों इधर उधर किया। इसी के साथ उन्होंने सेलाकुई थाने में तैनात उपनिरीक्षक विकेंद्र कुमार को विधौली चौकी का प्रभार सौंपा है। इस दौरान नई जिम्मेदारी मिलने पर विकेंद्र कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था को कायम बनाए रखना की उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ अपराधिक गतिविधियों प अंकुश लगाया जाएगा। बताया की आमजन को लेकर काम किया जाएगा।

वे इससे पहले पौड़ी और टिहरी के मुनिकीरेती में तैनात रहे चुके हैं। कैलास गेट चौकी प्रभारी के तौर पर उनका कार्य बेहतर रहा। साथ ही वे लोगों के साथ सामंजस्य बनाने काबिल है।

चंद्रेश्वर नगर में जलभराव की स्थिति देख एआईसीसी सदस्य ने की अपील, तटीय स्थान छोडें, महफूज जगहों पर जाएं

न्यू चन्द्रेश्वर नगर क्षेत्र में देर रात से ही नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध से लगे घरों के निचले तल में पानी भर गया। आज मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला मौके पर गए और प्रभावित क्षेत्र में जाकर लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि कई वर्षों से न्यू चन्द्रेश्वर नगर क्षेत्रों जल भराव की समस्या आती रही हैं परन्तु शासन प्रशासन द्वारा बरसात के ऐसे समय में कोई इन्तजाम नहीं किये जाते। जिस कारण हर बारिश में यहॉं के लोगों को भारी नुकसान के साथ जानमाल की सुरक्षा भी करनी पड़ती है। वर्तमान में ऋषिकेश क्षेत्र में कई ऐसे इलाके हैं जहां ऐसी स्थिति बनी है। उन्होंने प्रभावितों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। साथ ही शासन प्रशासन से माँग की कि बाढ़ प्रभावित घरों में रहने वाले लोगों कीड़े रहने व खाने की व्यवस्था की जाये।

मौके पर राजेश शाह, राजू गुप्ता, गौरव झा, इमरान, लालबाबू, ज्योति हलदर, मोहित कुमार, राकेश, ऋषि यादव आदि मौजूद थे।

स्थानीय बाजार से शाॅपिंग कर निभाएं जिम्मेदार नागरिक की भूमिकाः प्रतीक कालिया


युवा व्यापारी व नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश के महामंत्री प्रतीक कालिया ने नगर की सम्मानित जनता से स्थानीय व्यापारियों की दुकान से ही शाॅपिंग करने का आह्वान किया है। उन्होंने इसके फायदे भी गिनाए हैं।

प्रतीक कालिया इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे है। उनका कहना है कि आॅनलाइन खरीददारी में लोगों के साथ ठगी हो रही है, वर्तमान में आॅनलाइन लूट की खबरें ज्यादा प्रचलन हैं। ऐसे में हमें अपने स्थानीय दुकानों से ही सामान खरीदना चाहिए। इससे आपको बेहतर दाम, क्वालिटी और पसंद न आने पर बदलने की भी च्वाइस मिलती है। वहीं, कोविड काल में आर्थिक दौर से जूझ रहे व्यापारियों को उबरने में मदद मिलेगी।

कालिया ने ‘‘आओ एक वादा करें’’ का नारा देकर स्थानीय दुकानदारों से ही सामान खरीदने की पैरवी की है। उनका मानना है कि इससे आपका पैसा नगर में ही रहेगा। लाॅकडाउन के बाद लोकल व्यापारी की मदद होगी और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका भी निभाई जा सकती है।

चेतावनी रेखा 339.50 मीटर के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर, तटीय इलाकों में अलर्ट


ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने की वजह से गंगा का जलस्तर रात्रि में ओर भी बढ़ने की आशंका है। इसको देखते हुए प्रशासन और पुलिस सकते में आ गई है और पुलिस ने गंगा नदी से सटे इलाकों को खाली करवा दिया है। वहीं, गंगा घाटों को भी पूरी तरह से खाली किया जा रहा है।

इस समय गंगा का जलस्तर नापने पर वह चेतावनी रेखा से आधा मीटर नीचे पाया गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा चेतावनी रेखा 339.50 मीटर से करीब आधा मीटर नीचे है। आयोग ने गंगा का जलस्तर रात्रि में बंढ़ने की आशंका जताई है। ऋषिकेश का त्रिवेणी घाट का आरती स्थल पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।

ग्रामीणों ने जयेंद्र रमोला को किया सम्मानित, फागिंग कार्य शुरू करवाने से हुए उत्साहित

ग्रामसभा गुमानीवाला और भट्टोवाला में पिछले 16 दिनों से लगातार फागिंग अभियान शुरू करवाने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। अभियान की शुरूआत करने वाले एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला की ग्रामीणों ने खुले मन से प्रशंसा की है। आज ग्रामीणों ने जयेंद्र रमोला को माला पहनाकर उनका आभार प्रकट किया।

मौके पर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि वह अमृतुल्य ग्रुप के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ कि वे लोग चुने जनप्रतिनिंधि न होने के बावजूद आगे बढ़कर अपने गाँव के विषय में सोचा। बताया कि वह पिछले वर्ष से ही बरसात शुरू होने से पहले ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में फोंगिग के लिये कार्य कर रहे हैं। क्योंकि ऋषिकेश विधानसभा में डेंगू के मच्छरों का प्रकोप पिछले कुछ वर्षों से बहुत अधिक रहा है उसको देखते हुऐ हमारे द्वारा गठित कांग्रेस कंट्रोल रूम के माध्यम से मुफ्त में फोगिंग की व्यवस्था की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।

अमृतुल्य ग्रुप के अध्यक्ष रमेश भट्ट ने कहा कि हमारी ग्रामसभा का अधिकतर हिस्सा जंगल से सटा है जिसके कारण मच्छरों व कीट पंतगों का प्रकोप बरसात में अधिक होने लगता है जिस कारण हमारे ग्रुप ने फोंगिग करवाने के लिये जयेन्द्र रमोला से आग्रह किया और उनके माध्यम से हमने यह कार्य पिछले सोलह दिनों में पूर्ण करवाया।

पूर्व प्रधान सतीश रावत ने कहा कि हमारा ग्रुप व हमारी ग्रामसभा के सभा सदस्य जयेन्द्र रमोला का आभार व्यक्त करते हैं और हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी जनहित के कार्यों के लिये वह हमारी मदद करते रहेंगे।

आभार स्वागत कार्यक्रम में अमृतुल्य ग्रुप के सदस्य अरुण बिष्ट, देवेन्द्र बैलवाल, विनोद पोखरियाल, राजेन्द्र रावत, हीरा सिलस्वाल, चन्द्रमोहन पोखरियाल, दिनेश गुसाँई, धर्मेंद्र, विनोद भट्ट, संदीप राणा, बलदेव झाबा, रणबीर राणा, अभय आदि उपस्थित थे।

‘आप’ ने चलाया उत्तराखंड सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम, 100 दिन के कार्यकाल पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत के 100 दिन पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने कटाक्ष किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए इस कार्यकाल को निराशाजनक बताया।

संगठन मंत्री दिनेश असवाल के नेतृत्व में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेपाली फार्म तिराहे पर राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदशर्नकारियों ने कहा कि अनेकों गंभीर मुद्दों पर सरकार के मुखिया की जिस प्रकार जबान लड़खड़ाई है कुछ वही झलक सरकार के निर्णयों में भी दिखाई दे रही है। भाजपा ने प्रदेश में मुख्यमंत्री का मुखौटा बदलकर जनता को गुमराह करने की जो चाल चली है उसे प्रदेश की आवाम समझ चुकी है। तीरथ रावत सरकार के सौ दिन पर पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी डा राजे सिंह नेगी ने कहा कि प्रचंड बहुमत के बाद भी मुख्यमंत्री को बदलना राज्य के लिए चिंता का विषय है। अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री का मुखौटा बदल दिया।

अब तीरथ सरकार की सौ दिन की गाथा ऐसे गाई जा रही है जैसे नया जनादेश मिला हो। तीरथ सरकार की बड़ी उपलब्धि राज्य की महंगाई दर को राष्ट्रीय महंगाई दर से भी आगे ले जाना है। प्रदशर्नकारियों में अमित बिश्नोई, धनपाल रावत, चंद्रमोहन भट्ट, नरेंद्र सिंह, सेम डिसूजा, सुनील कुमार, उत्तम सिंह पंवार, गणेश बिजल्वाण, दिनेश कुलियाल, विनायक गिरी, विक्रांत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

डोईवाला में विश्राम के बाद शनिवार को सीएम आवास पहुंचेगे परिवहन व्यवसायी


उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने चारधाम यात्रा शुरू करवाने और टैक्स में राहन देने के अलावा वाहन स्वामी, चालक व परिचालकों की समस्याओं को लेकर सीएम आवास के लिए पदयात्रा आज से शुरू की। सभी व्यवसायी एक साथ सीएम आवास के लिए पैदल ऋषिकेश से निकले, शाम होने तक पदयात्रा डोईवाला गुरूद्वारा पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को पदयात्रा सीएम आवास के लिए प्रस्थान करेगी।

महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि कोरेाना महामारी के चलते परिवहन व्यवसाय पूरी तरह से ठप हो चुका है। मगर, सरकार ने अभी तक परिवहन व्यवसायियों की सुध नहीं ली है। चार धाम की यात्रा न संचालित होने से परिवहन व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति तक डगमगा गई है। इसके बावजूद यात्रा पर प्रतिबंध सरकार द्वारा लगाया हुआ है। उन्होंने बताया कि आज पदयात्रा डोईवाला तक पहुंच सकी है। यहां गुरूद्वारे में रात्रि विश्राम के बाद महासंघ सदस्य शनिवार को सीएम आवास पहुंचेगे और वहां सीएम तीरथ सिंह को यात्रा शुरू करने, दो वर्ष का टैक्स छोड़ने, वाहनों की आयु सीमा बढ़ाने सहित अन्य मांगों पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पदयात्रा में टीजीएमओसी के उपाध्यक्ष यशपाल राणा, संचालक बलवीर सिंह रौतेला, यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन चंद रमोला, संयुक्त रोटेशन के प्रभारी मदन कोठारी, ऋषिकेश डीलक्स टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग, जीप कमांडर यूनियन अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, ललित सक्सेना, चंदन सिंह पंवार, दाताराम रतूड़ी, प्यार सिंह गुनसोला, मनोज आर्य, योगेश उनियाल, नवीन तिवारी, राम सिंह फरस्वान, नवीन चंद रमोला, बलवीर सिंह रौतेला, मेघ सिंह चैहान, आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।

केंटोनमेंट जनरल अस्पताल का सीएम तीरथ सिंह ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने छावनी परिषद् गढ़ी कैन्ट में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुनर्निर्मित केन्टोनमेंट जनरल हॉस्पिटल का शुभारम्भ किया। इस हॉस्पिटल में 150 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था है। जिसमें 10 बेड में आईसीयू एवं 11 वेंटिलेटर की व्यवस्था भी है। इस अस्पताल का पुनर्निर्माण मात्र 45 दिन में किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छावनी परिषद द्वारा बहुत कम समय में आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल का पुनर्निर्माण किया गया, इसके लिए उन्होंने छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एसएन सिंह एवं सीईओ तनु जैन का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी संभावित लहर के दृष्टिगत राज्य में सभी तैयारियां की गई है। राज्य में ऑक्सीजन बैड, आईसीयू, वेंटिलेटर आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। जिला अस्पतालों के अलावा सीएचसी स्तर तक भी ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। डीआरडीओ के सहयोग से ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में आधुनिक कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि छावनी परिषद में इस अस्पताल के पुनर्निर्माण से मरीजों को ईलाज के लिए अन्यत्र नहीं भटकना पड़ेगा। पिछले कुछ समय में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से सुधार हुआ है। देहरादून में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की संख्या में काफी वृद्धि की गई है।

इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक हरवंश कपूर, छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एस.एन सिंह, सीईओ तनु जैन, महन्त कृष्ण गिरी, महन्त भरत गिरी आदि उपस्थित थे।

‘सेवा समर्पण और विश्वास के 100 दिन’ विकास पुस्तिका का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संक्षिप्त व सादगीपूर्ण कार्यक्रम में ‘सेवा, समर्पण और विश्वास के 100 दिन’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका का प्रकाशन सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा किया गया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चैहान, उमेश शर्मा काउ, खजानदास, सहदेव सिंह पुंडीर, राजकुमार ठुकराल, रामसिंह कैड़ा, विनोद कण्डारी, सूचना महानिदेशक रणबीर सिंह चैहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अपर निदेशक डा. अनिल चंदोला ने किया।

विकास पुस्तिका के विमोचन से पूर्व दो मिनिट का मौन रख कर 2013 की केदारनाथ आपदा व केाविड में प्राण गंवाने वाले लेागों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले 100 दिन में सरकार ने कोविड से सफलतापूर्वक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिन में ही वे स्वयं कोविड संक्रमित हो गए। इस पर गाईडलाईन का पूरी तरह से पालन करते हुए उन्हें एक कक्ष में ही कई दिनों तक रहना पड़ा। परंतु इस अवधि में भी उन्होंने अधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग कीं। दूर दराज के क्षेत्रों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण के लिए वर्चुअल चैपालों का आयेाजन किया। इनमें वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को दूर किया गया। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने मौके पर ही जनता की समस्याओं का समाधान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे गांव की मिट्टी से जुड़े हैं और ग्रामीणों व आम जन के दुख दर्द को भली भांति जानते हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से विकास प्राधिकरणों को हटाया ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने में परेशान न होना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विकास की रणनीति बना रहे थे तो कोविड की दूसरी लहर पूरे देश में आ गई। किसी को पता नहीं था कि कोविड की दूसरी लहर इस तरह का रूप लेगी। परंतु जल्द ही हमने स्थिति को पूरी तरह से सम्भाल लिया। पिछले लगभग तीन माह में हमने आईसीयू बेड, आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर आदि की संख्या कई गुना तक बढ़ा दी। प्रत्येक जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट स्थापित किए। सीएससी तक भी आक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के निर्देशों पर डीआरडीओ ने ऋषिकेश में 500 बेड का कोविड अस्पताल 14 दिन में तैयार कर दिया जबकि हल्द्वानी में 21 दिन में तैयार कर दिया। हमने राज्य में काफी तैयारी कर ली हैं। हम केाविड की तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों की आजीविका पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़ी है। केाविड के प्रभाव से पर्यटन व्यवसायियों को हुए नुकसान की भरपायी के लिये उन्हें 5 हजार रूपये की एकमुस्त आर्थिक सहायता दिये जाने का निर्णय लिया है। इससे लगभग 50 हजार पर्यटन उद्योग भी लाभान्वित होंगे। यही नहीं पर्यटन सेक्टर से जुड़े टूर ऑपरेटरों, एडवेंचर टूर ऑपरेटरों और राफ्टिंग गाइडों को भी 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने का निर्णय लिया है। पर्यटन स्वरोजगार के लाभार्थियों को ब्याज में छूट के साथ ही लाइसेंस फीस को माफ करने की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने 18-44 वर्ष वालों को निशुल्क टीकाकरण और गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 45 से अधिक उम्र वालों में लगभग 65 फीसदी का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। कोविड को देखते हुए प्रदेश में हम विशेष खाद्यान्न सहायता दे रहे हैं। साढ़े सात किलो प्रति राशन कार्ड खाद्यान्न मिलता था जिसको बढ़ाकर बीस किलो प्रतिमाह कर दिया है। आपदा में पहली बार चीनी उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री और अनेक केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर राज्य के विकास पर विचार विमर्श किया। उन्हें राज्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति विशेष आस्था है। कहा कि उत्तराखण्ड को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिल्ली दौरे में हम पूरी तैयारी से गए। वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भेंट के दौरान मंत्रालयों के और राज्य के अधिकारी भी साथ बैठते थे। इससे मौके पर ही उत्तराखण्ड के हित में बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। हर मंत्रालय ने कुछ न कुछ दिया ही है।

आईडीपीएल, ऋषिकेश को स्पेशल टूरिज्म जोन के रूप में विकसित किए जाने की योजना को स्वीकृति दी गई है। दिल्ली-रामनगर कार्बेट इको ट्रेन चलाने की सैद्धांतिक सहमति के साथ ही, टनकपुर-बागेश्वर और डोइवाला से गंगोत्री-यमनोत्री के रेललाइन के सर्वे की भी सहमति दी गई है। हरिद्वार में हेलीपैड बनाने के लिए बीएचईएल द्वारा 4 एकड़ भूमि राज्य सरकार को दिये जाने की भारत सरकार द्वारा सहमति दी गई है। कुमायूं में एम्स के लिए भी केंद्र सरकार से अनुरोध किया है।

उच्चस्तरीय जांच करवा कर सड़ते राशन के जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएं

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कोरोना में लॉक डाउन को लेकर पिछले वर्ष व इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगो के लिये सरकार द्वारा राशन ऋषिकेश तहसील में स्टोर करवाया गया था। कहा कि ऋषिकेश तहसील के स्टोर में राशन जरूरतमंदों को ना देकर वहीं रखा गया जोकि सड़ गया है। ऐसे में कहीं ना कहीं प्रशासन की असंवेदनशीलता व लापरवाही नजर आती है। जिसका हम विरोध करते हैं और इस प्रकरण की जाँच जिला स्तर पर उच्चाधिकारियों से कराये जाने की माँग करते हैं। क्योंकि यह तहसील ऋषिकेश का ही मामला है इसलिये इस प्रकरण की जाँच तहसील स्तर से ना करवाकर जिला स्तर से करवाई जानी चाहिये।

पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा है ये कहीं ना कहीं बड़ी लापरवाही है हो सकता है हमें यकीन है इसमें किहीं ना कहीं सत्ता पक्ष के लोगों की मिलीभगत है। इसलिये उच्च अधिकारी से जाँच करवाना न्यायोचित होगा ताकि दोषियों का पर्दाफाश हो और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं इसकी उच्चस्तरीय जाँच के लिये आगे कार्यवाही को लिखेंगें। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद जगत सिंह नेगी, एडवोकेट पुष्कर बंगवाल, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधान जयेन्द्र पाल सिंह रावत, राजकुमार तलवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह राणा, सेवादल नगर अध्यक्ष रामकुमार भतालिये, एडवोकेट अभिनव मलिक, विक्रम भण्डारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमित त्यागी, पुरंजय राजभर, गौरव यादव, इमरान सैफी, अमित कश्यप, विजेन्द्र सिंह, प्यारेलाल जुगरान आदि उपस्थित थे।