क्षेत्रपं बीना चौहान ने खदरी क्षेत्र में शुरू करवाई फागिंग

न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में मच्छरों के प्रकोप इन दिनों काफी बना हुआ है, इसको देखते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान ने क्षेत्र में फागिंग का कार्य शुरू करवाया है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान ने एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला को क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें क्षेत्र में फागिंग कार्य करने की मांग की गई। जिसके बाद जयेंद्र रमोला ने तत्काल ग्रामीण क्षेत्रों में फागिंग मशीन भेजी। फागिंग कार्य क्षेत्र के चोपड़ा फार्म, प्रगति पुरम, भागीरथी पुरम, साईं विहार, गुलजार फार्म व विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान ने कहा एक तरफ जहां लोग वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे हैं,वही दूसरी तरफ मच्छरों के प्रकोप से डेंगू, मलेरिया जैसी घातक बीमारियां ग्रामीणों को डर सता रही है, एैसे मे क्षेत्र में फागिंग कार्य करने से बचाव व रोकथाम किया जा सकता है।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता नवीन नेगी ने बताया ग्रामीण पिछले कुछ सालों से मच्छरों से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से पीड़ित रहे हैं, जिससे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागिंग का कार्य क्षेत्र में किया जा रहा है।

इस अवसर पर पंचायत सदस्य लक्ष्मण राणा, समाजसेवी विनोद चैहान, अनिल रावत, अनूप रावत, नवीन नेगी, राजेंद्र चैहान, रामस्वरूप भट्ट आदि उपस्थित रहे।

टोल प्लाजा के विरोध में प्रधान संगठनों के साथ आई कांग्रेस, बोली मिलकर लड़ेंगे और बनने नहीं देंगे

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि कहा क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा दिया गया बयान अत्यंत निंदनीय है उनके द्वारा कहा गया कि उन्हें मालूम चला है के एक टोल प्लाजा रायवाला क्षेत्र में बनाया जा रहा है जिस क्षेत्र के विधायक को 15 सालों में रायवाला और छिददरवाला का ही फर्क नहीं मालूम हुआ वह विधायक क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निवारण कैसे कर पाएगा। यह अपने आप में सोचनीय विषय है।

खरोला, ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक की बगैर जानकारी के केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी पहले हरिपुर के फ्लाईओवर और अब छिद्रवाला के टोल प्लाजा मे की जा रही मनमानी से स्पष्ट हो जाता है। विधायक अपनी ही डबल इंजन की सरकार में कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

प्रधान संगठनों के नेतृत्व में कांग्रेस चलाएगी आंदोलनः जयेंद्र रमोला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज कांग्रेस जन और विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा नेपाली फार्म टोल प्लाजा के विरोध में धरना व प्रदर्शन किया जाना तय किया गया परन्तु टोल प्लाजा की समस्या ग्राम स्तर पर आम जन की समस्या है इसलिए सभी कांग्रेस जनो ने निर्णय लिया कि ग्राम प्रधानों के नेतृत्व ही यह आंदोलन चलाना ठीक रहेगा जिसमे सभी दलों के लोगो को आमंत्रित कर इस जन विरोधी फैसले के विरुद एक जुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

जयेन्द्र रमोला ने मंच के माध्यम से कहा यहाँ प्रदेश से लेकर नगर निगम तक भाजपा की सरकार है उसके बावजूद भी भाजपा के साथ साथ अन्य दलों से चुने ज प्रतिनिधि धरना और प्रदर्शनकरने को मजबूर हैं जबकि विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद को इस समस्या पर कड़ा रूख अपनाते हुए जनता के साथ खड़ा होना चाहिये।

धरने में आप पार्टी से राजे नेगी, कनक धनांई, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल जेठुरी, जयेन्द्र रावत, गोकुल रमोला, विजयपाल रावत, संजय पोखरियाल, शांति थपलियाल, रोहित नेगी, भगवती सेमवाल, रमन रांगड, ग्रामसभा गौहरी माफी प्रधान रोहित नौटियाल, ग्राम प्रधान साहबनगर ध्यान सिंह असवाल, खदरी ग्रामसभा प्रधान प्रतिनिधि शांति थपलियाल, सागर गिरी प्रधान रायवाला, प्रधान प्रतीत नगर अनिल कुमार, प्रधान हरिपुर गीतांजलि जखमोला, दिनेश पंवार, प्रभाकर पैन्यूली, राजेश व्यास, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, चन्द्रकान्ता बैलवाल, बॉबी रांगड, राकेश कनडियाल, राकेश गोड गोकुल रमोला, दिनेश रावत ,बिट्टू त्यागी,गजेन्द्र विक्रम शाही अमन पोखरियाल, रविन्द्र राणा मनोज पवार, नरेश कुमाई, आशा सिह चैहान, बरफ सिह पोखरियाल, दीपक नेगी, सतीश रावत ,युद्ध बहादुर भण्डारी, लक्की पैनयूली, अल्का क्षेत्री, चन्द्कान्त कलूडा मनोज बिष्ट, अम्बर गुरुंग, कमल रावत प्रवीण बिष्ट, रूकम पवार अजय मोहन रागड, फूल सिह बगियाल गब्बर कैंतुरा आदि मौजूद थे।

गढ़ सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों में बांटे मास्ट, सेनिटाइजर और औषधि किट


कोविड महामारी के अवसर पर जरूरतमंदों को औषधि उपलब्ध कराने में गढ़ सेवा संस्थान अहम भूमिका निभा रहा है। संस्थान की ओर से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह औषधि किट वितरित की जा रही है, इससे संक्रमित लोगों को काफी मदद मिल पा रही है।

गढ़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने बताया कि संस्था की ओर से ऋषिकेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है। कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ समाज के सुरक्षा का भी ध्यान रखना है।

कहा कि गढ़ सेवा संस्थान इस कठिन दौर में प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा है कि जरूरतमंद लोगों को औषधि की कीट भी दी जा रही है जिससे लोगों को कुछ राहत अवश्य मिल सलेगी।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव रविंद्र राणा ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के अंदर दहशत का माहौल है। ऐसे समय में स्वयं की जागरूकता के साथ-साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि इस कोरोना काल के संक्रमण से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि गढ़ सेवा संस्थान द्वारा लोक संस्कृति के क्षेत्र के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है ताकि जरूरतमंद लाभान्वित हो सके।

इस अवसर पर ताजेंद्र सिंह नेगी, अरुण बडोनी, सुमित पवार, भगवती रतूड़ी, मनोज ध्यानी आदि सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री तीरथ ने आईडीपीएल ऋषिकेश में 500 बेड के कोविड सेंटर का किया उद्घाटन

कोविड केयर सेंटर में सभी ऑक्सीजन युक्त बेड की सुविधा

100 आईसीयू बेड की भी है व्यवस्था

ब्लैक फंगस के मरीजों और बच्चों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आईडीपीएल ऋषिकेश में डीआरडीओ द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्थाई कोविड केयर सेंटर (राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एम.वी.सी) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

आधुनिक सुविधायुक्त इस कोविड केयर सेंटर में सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। 100 बेड में आईसीयू की व्यवस्था भी है। इसमें म्यूकरमायोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों एवं बच्चों के लिए भी अलग से वार्ड बनाये गये हैं। बच्चों के वार्ड में स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी आईसोलेशन एरिया बनाया गया है। मात्र 02 सप्ताह में डीआडीओ द्वारा इसे तैयार किया गया है। इस कोविड केयर सेंटर का क्लीनिकल मैनेजमेंट एम्स ऋषिकेश द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से वृद्धि की गई है। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आईसीयू एवं ऑक्सीजन बेड की पर्याप्त उपलब्धता है। जल्द ही हल्द्वानी में भी 500 बेड का कोविड केयर सेंटर बनकर तैयार हो जायेगा। आई.डी.पी. एल ऋषिकेश में राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एम. वी.सी के नाम से यह कोविड केयर सेंटर बनाया गया। मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि राइफलमैन जसवंत सिंह रावत ने 1962 भारत-चीन युद्ध में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। इस युद्ध में वे शहीद हो गए थे। पौड़ी के बीरोखाल के बाड्यू पट्टी में जन्मे जसवंत सिंह रावत की वीरता की कहानी आज भी सबको प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, एम्स निदेशक प्रो. रविकान्त, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डिप्टी मेडिकल सुप्रिटेंट एम्स ऋषिकेश डॉ. मधुर उनियाल एवं डीआडीओ के अधिकारी उपस्थित थे।

स्टाफ नर्स किया मृतक रोगी का मोबाइल चोरी, पुरूष मित्र के साथ अरेस्ट

देहरादून के एक अस्पताल में स्टाफ नर्स की करतूत ने सभी को चैका दिया। दरअसल एक मृतक रोगी का महंगा मोबाइल स्टाफ नर्स ने अपने मित्र की मदद से चोरी कर लिया। पुलिस जब पीड़ित की तहरीर पर छानबीन शुरू की तो दोनों आरोपी पकड़ में आए।

शिकायतकर्ता अमनदीप गिल पुत्र स्व. अवतार सिंह गिल निवासी 156-फेज-02, बसन्त विहार देहरादून ने बताया कि बीते 21 अप्रैल को उनके पिता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हे मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनकी आठ मई को मृत्यु हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में ही उनके पिता का महंगा मोबाइल फोन चोरी हो गया। बताया कि उक्त फोन में बहुत ही जरूरी और कान्फिडैशियल डाटा है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू की। मालूम चला की अन्य रोगियों के साथ भी चोरी की वारदातें हुईं है। यही नहीं, कोविड महामारी के दौरान जीवन रक्षक दवायें व रेमीडिसीवर इंजेक्शन भी चोरी करके बाहर भेजे जाने की घटना का उल्लेख भी नर्सिंग स्टाफ द्वारा हुआ। पुलिस ने मोबाइल पर चल रहे दो नंबरों के आधार पर मोबाइल को प्राप्त किया।

सीओ डालनवाला जूही मनराल ने आरोपी की पहचान रूकइया पुत्री मोबिन निवासी संस्कृति लोक काँलोनी, ब्राहमणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून के रूप में कराई। बताया कि आरोपी स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है और उसके साथी पुरूष मित्र सलमान अहमद पुत्र खुशनुद निवासी नगीना, मोहम्मदपुर त्रिलोक, बिजनौर यूपी हाल निवासी चुक्खुवाला मोहल्ला थाना कोतवाली नगर, देहरादून के रूप में कराई।

छिद्दरवाला में टोल प्लाजा बनाने को लेकर उठे विरोध के सुर, अब तक यह जनप्रतिनिधि उठा चुके हैं आवाज


छिद्दरवाला में बनने जा रहे टोल प्लाजा का विरोध अब तेज हो गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसके विरोध में आवाज उठाई है यहां टोल प्लाजा को सही नहीं बताया है।

आज कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला छिद्दरवाला पहुंचे। यहां प्रदेश महासचिव ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। एनएच के अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि यह केंद्र सरकार के नियमों के तहत कार्य किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि एक तरफ ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के लोग लच्छीवाला में बने टोल प्लाजा से परेशान हैं। अब वही केंद्र सरकार एक और टैक्स ऋषिकेश विधानसभा वासियों के ऊपर लगाने जा रही है। कहा कि लच्छीवाला टोल प्लाजा बनने के बाद श्यामपुर, रायवाला, छिद्दरवाला, हरिपुरकलां में रहने वाले तमाम लोगों को रोजमर्रा के काम से जाने पर भी टोल प्लाजा में पैसे देने पड़ेंगे। कहा यह अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है एक तरफ कोरोना की महामारी से लोगों की कमर टूटी हुई है दूसरी तरफ इस तरह के जजिया कर लगाना शायद इस सरकार की आदत बन गई है।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि छिद्दरवाला टोल प्लाजा को अभिलंब स्थगित न करने पर कांग्रेस पार्टी इसके लिए आंदोलन करने पर बाध्य होगी। इस दौरान साहब नगर प्रधान ध्यान सिंह असवाल सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बर्दाश्त नहीं किया जा जाएगा छिद्दरवाला में टोल प्लाजाः जयेंद्र रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के अन्तर्गत नेपाली फार्म के नजदीक हाइवे प्राधिकरण द्वारा टोल प्लाजा बनाने की तैयारी चल रही है। जो कि सही नहीं है जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। कहा कि सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय लेकर आम जन को हर रूप से तोड़ने का काम कर रही है। पहले ही सरकार द्वारा बिजली, पैट्रोल, डीजल, रसोई तेल, सिलेंडर सहित कई रोजमर्रा की चीजों के दामों में वृद्धि कर दी है और जहां पूर्व में डोइवाला में टोल प्लाजा लगाकर वसूली की जा रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ किलोमीटर में ही फिर से टोल प्लाजा लगवाने की तैयारी सरकार ने कर ली है जो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अगर सरकार इसको रोकने काम नहीं करेगी तो हमें मजबूरन सड़कों पर बैठकर व उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कहा कि जल्द ही इसमें रणनीति तय कर आंदोलन शुरू किया जायेगा।

जिपंस संजीव चौहान ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे टोल प्लाजा का प्रस्ताव निवेश करने को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को एक पत्र लिखा गया। पत्र में केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया गया है कि हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म के पास बन रहे टोल प्लाजा से स्थानीय लोगों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ेगा। साथ ही अवगत कराया कि उक्त स्थान पर टोल प्लाजा बनने से कई ग्राम सभाओं का संपर्क टोल टैक्स देकर साधना पड़ेगा। आबादी भरे क्षेत्र में टोल प्लाजा बनने से स्कूली छात्र – छात्राओं, बीमार व्यक्ति एवं नौकरी के लिए लालतप्पड इंडस्ट्रियल एरिया में जाने वाले लोगों को टोल टैक्स देकर रोजी-रोटी का साधन जुटाना पड़ेगा।

जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से निवेदन किया है और उम्मीद जताई है कि टोल प्लाजा उक्त स्थान पर नहीं बनाया जाएगा।

सादगी पूर्वक रहा स्पीकर का जन्मदिन, निराश्रितों बच्चों को डेढ़ लाख की धनराशि देने की घोषणा

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल का जन्मदिन निराश्रित बच्चों, कुष्ठ रोगियों को समर्पित रहा। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने नाभा हाउस छात्रावास के 44 निराश्रित एवं गरीब बच्चों को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 1 लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि नाभा हाउस छात्रावास के बच्चों के लिए उनका विशेष लगाव रहा है इन बच्चों में प्रतिभा की कोई भी कमी नहीं है। नाभा हाउस द्वारा सभी बच्चों को अच्छी परवरिश एवं शिक्षा दी जा रही है। वह अपने अध्यक्ष विवेकाधीन कोष की सहायता राशि निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को पूरे प्रदेश में वितरित कर रहे हैं।

कहा कि कोविड संक्रमण की विकट परिस्थितियों में यह सहायता राशि जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने नाभा हाउस की प्रधानाचार्य सुशीला बर्थवाल द्वारा बच्चों के शिक्षा व अन्य सभी व्यवस्थाओं को लेकर दिये जा रहे योगदान की सराहना की है।

इससे पूर्व उन्होंने कुष्ठ रोगियों को फल, राशन, मास्क, सेनिटाइजर वितरित किए। रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। सोमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर देश व प्रदेश को कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना भी की। कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया।

डेंगू से निपटने को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू करवाई जाएगी फोगिंग सेवा, आज से ग्रामीण क्षेत्र में शुरू

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते मच्छरों के कारण होने वाली डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिये ग्रामीणों के आग्रह पर फोगिंग कार्य का श्यामपुर जनसहायता कार्यालय से शुभारंभ किया।

एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहां एक ओर कोरोना का प्रकोप है वहीं दूसरी ओर अब मच्छरों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है और पूर्व वर्षों की भाँति ऋषिकेश क्षेत्र में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से क्षेत्रवासी बजे पीड़ित रहे हैं और सबसे अधिक डेंगू का बड़ा प्रकोप रहा है इसलिये पिछले वर्षों की भाँति इस वर्ष भी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दो फोगिंग मशीनों से फोंगिग करवायी जायेगी ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सके ।आज खदरी ग्रामसभा के चोपड़ा फार्म व श्यामपुर ग्रामसभा में फोगिंग करवाई जायेगी ।

खैंरीकलां के उपप्रधान रोहित नेगी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में तो नगर निगम द्वारा फोगिंग की व्यवस्था होती रहती हैं परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में हम लोग इस सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं इसलिये हमारे आग्रह पर रमोला जी द्वारा यह व्यवस्था करवाई जा रही है हम सभी इनका आभार प्रकट करते हैं। फोगिंग शुभारम्भ में कुलदीप असवाल, विनोद चैहान, गोकुल रमोला, रमा चैहान, रोहित नेगी आदि मौजूद रहे।

ऋषिकेशः सेनिटाइजेशन के लिए 10 लाख 50 हजार रूपये की विधायक निधि की घोषणा

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों को लेकर स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। इस दौरान स्पीकर ने विस क्षेत्र में अपनी विधायक निधि से ट्रॉली ट्रेक्टर एवं टैंकर के लिए 10 लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि उन सभी वंचित क्षेत्रों को भी सैनिटाइज किया जाएगा जहां अभी तक सैनिटाइजेशन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि ट्रॉली ट्रैक्टर के माध्यम से क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया जाएगा जिससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम की जा सकेगी। स्पीकर ने कहा कि आज जब प्रदेश और देश कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर से प्रभावित है तो ऐसे संकट के समय में जन प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों को अपनी दुगनी ऊर्जा और सहयोग के माध्यम से इस महामारी के विरुद्ध चल रही लड़ाई में अपना सक्रिय योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जीवन और जीविका दोनों पर असर पड़ रहा है और कोरोना की चेन तोड़ने के उद्देश्य से कोरोना कर्फ्यू जैसी व्यवस्था प्रभावी की गई है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि ऐसी परिस्थिति में सभी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तन-मन-धन से जनसेवा में जुटें।

इस अवसर पर खैरीकला के प्रधान चंद्र मोहन पोखरियाल, जोगीवाला माफी प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, गोहरीमाफी के प्रधान रोहित नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शमा पवार, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, रोशन कुडियाल आदि उपस्थित थे।

जरूरतमंदों के आवागमन को एडवोकेट अजय कथूरिया ने दिया अपना निजी वाहन

कोविड संक्रमण को देखते हुए जहां तमाम सामाजिक संगठन आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। पुलिस के सिपाही बिना परवान किए हर वक्त लोगों की सेवा में तैनात है। इसी कड़ी में अब एक नाम अधिवक्ता अजय कथूरिया का भी जुड़ गया है।

जी हां, बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कथूरिया ने अपना निजी वाहन को जरूरतमंद, बीमार रोगी और असहाय लोगों को समर्पित किया है। कोरोना काल तक उनकी ओर से यह सेवा जारी रहेगी। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति द्वारा निसंकोच रूप से वाहन की सेवा प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए वह वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कथूरिया को उनके मोबाइल नंबर 9897240442 पर संपर्क कर सकता है।