सड़क, नाली के निर्माण कार्य को गलत ठहरा बीस बीघा में नागरिकों ने जताया विरोध

बीस बीघा गली नं० 4 में निर्माणाधीन सड़क व नाली मानकों के अनुरूप न बनने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला समेत स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

मंगलवार को बीस बीघा के स्थानीय लोगों ने सड़क व नाली के गलत निर्माण की सूचना एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला को दी। मौके पर पहुंच उन्होंने इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता से की। जिसके तत्काल बाद लोनिवि के सुपरवाइजर व ठेकेदार ने मौके का निरीक्षण किया और इस समस्या के निवारण का आश्वासन दिया।

मौके पर स्थानीय निवासी सज्जन कुमार शर्मा, नितिन शर्मा, प्रेम सिंह चैहान, लोकेश कुमार, पूरण सिंह, कृपाल सिंह, अलका गुप्ता, वीर सिंह पयाल, सरदार सिंह पयाल, प्रदीप जुगलान, नंदा देवी आदि लोग उपस्थित थे।

तीर्थनगरी में सरकार के विरूद्ध व्यापारी थाली बजाकर जताएंगे विरोध

व्यापारियों की सुध न लेने और नई गाइडलाइन के विरोध में बुधवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में तीर्थनगरी का व्यापारी थाली बजाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएगा।
प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र और महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का प्रदेश नेतृत्व तथा उनकी इकाइयां अपने अपने स्तर से प्रदेश सरकार को यह बताने का प्रयास करती रही है। व्यापारियों की कमर पूरी तरह से टूट गई है। कहा कि व्यापारियो के सामने आर्थिक समस्या पैदा हो गई है।

प्रदेश सरकार से यह भी मांग की गई थी कि सिलसिलेवार रूप से ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी जाए। भले ही समय अवधि 3 से 4 घंटे ही हो किंतु प्रदेश सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। कहा कि पड़ोसी राज्यों यूपी, हरियाणा आदि में आशिक ढील देनी आरंभ कर दी गई है, जबकि उत्तराखंड में अनलॉक की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। यहां की स्थिति अब पहले से बेहतर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जगाने हेतु 2 जून को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अपने व्यापारियों के साथ त्रिवेणी घाट चैक पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संकेतिक थाली बजाने का काम करेगी। जिससे कि प्रदेश सरकार को यह आभास हो कि व्यापारी अब चुप बैठने वाला नहीं है तथा अब यदि शीघ्र ही बाजार नहीं खोला गया, तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

हरिपुरकलां में जरूरतमंदों तक सत्यमेव जयते समिति ने पहुंचाई राशन की किट

सत्यमेव जयते समिति हरिपुर कलां के तत्वावधान में जरुरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की जा रही है। अभियान के तहत दीप्त कुटीर आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी योगेश्वरानंद महाराज के सहयोग से दर्जनों परिवारों को राशन वितरित किया गया।

समिति के अध्यक्ष अनिल जोशी व समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते अनेक परिवार आर्थिक रूप से बदहाल हैं। रोजगार बंद होने से अनेक परिवारों की रोजी-रोटी छिन गई है। ऐसे में समिति ने जरूरतमंदों को राशन की किट बांटकर उनकी मदद करने की मुहिम शुरु की है। उनकी टीम जरूरतमंदों को तलाश कर उन्हें राशन किट प्रदान कर रही है। उन्होंने अन्य लोगों से भी आग्रह किया है कि जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करें। भूखे पेट लोगों को न सोने दें। इस दौरान राजन बडोनी,दिनेश थपलियाल, सुनील जुगरान,सीमा, अनिता सिलस्वाल, शशी कंडवाल, संगीता सिलस्वाल, राहुल चमोली आदि उपस्थित थे।

भारतीय नौ सेना में चयनित हुए ऋषिकेश के अमन नौटियाल


तीर्थनगरी के गुमानीवाला अमित ग्राम निवासी अमन नौटियाल का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर शामिल होने पर स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके परिजनों से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अमन नौटियाल के परिजनों को सम्मानित भी किया।

बता दें कि अमन नौटियाल विगत दिनों भारतीय नौसेना अकादमी अजमेरा केरल में पासिंग आउट परेड के दौरान सब लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। तीर्थनगरी ऋषिकेश से एक और सपूत को मातृभूमि की सेवा करने का अवसर मिला है इससे परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है।

कहा कि अमन की कामयाबी से ऋषिकेश क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। अमन ने अपनी मेहनत व काबलियत के बल पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है, उन्होंने साबित कर दिया है कि दृढ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को अमन से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में प्रयास करने की अपील की है।
इस अवसर पर अमन नौटियाल के पिता सूरज नौटियाल, ममता नौटियाल, गोदावरी देवी, आयुष नौटियाल, विनोद सेमवाल, मीना कंडवाल, गोपाल बिजलवान, सुमन तडियाल, डॉ विनोद नौटियाल, डॉ रजनी नौटियाल, पार्षद विरेंद्र रमोला, धन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

सांकेतिक धरना देकर कांग्रेस ने सरकार को महंगाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर घेरा

बढ़ती महंगाई एवं गिरती हुई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर ऋषिकेश कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि पूरे देश में महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है डीजल, पेट्रोल, गैस सब के रेट व खाद्य पदार्थ के दाम आसमान छू रहे हैं बेरोजगारी दर सरकार की पकड़ से बाहर आ रही है तथा स्वास्थ्य सेवाएं सरकार के नियंत्रण में नहीं है। जिससे कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु दर दुनिया में सर्वाधिक भारत में ही है। इन्हीं सब बातों को पहुंचाने व सरकार की जनविरोधी नीतियां जनता के सम्मुख रखने हेतु आज कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश द्वारा यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश के युवाओं के सामने भविष्य को लेकर अंधकार छाया हुआ है अगर सरकार शीघ्र ही नई चैती तो कांग्रेस को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्णतः नाकाम है जिस कारण पूरे देश में कोरोना से मरने वालों की दर उत्तराखंड में सर्वाधिक है। सरकार को इससे तुरंत नियंत्रण में करना चाहिए।

धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला अध्यक्ष सरोज देवराड़ी, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, विजय पाल सिंह रावत, विक्रम भंडारी, रुकम सिंह पोखरियाल, नंदकिशोर जाटव, पुरंजय राजभर, प्यारेलाल जुगरान, अशोक शर्मा, रामकुमार, राजू गुप्ता, इमरान सैफी, ज्ञानेश चंद्र मिश्र, राममूर्ति, नरेश कंडवाल, पूजा शर्मा, देव शाह, हर्ष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सीएम तीरथ और केंद्रीय मंत्री निशंक को विस अध्यक्ष ने टोल प्लाजा से होने वाले नुकसान से कराया अवगत

टोल प्लाजा के विरोध का मामला सीएम तीरथ सिंह रावत तक पहुंच गया है। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम को बताया कि टोल प्लाजा के यहां बनने से स्थानीय लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। साथ ही आवागमन में भी दिक्कतें आएंगी, जबकि एक टोल प्लाजा कुछ की दूरी पर पूर्व में ही बना हुआ है। इस पर सीएम ने सकारात्मक कार्रवाई का संकेत दिया। वहीं, स्पीकर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भी इस मामले की जानकारी दी।

सीएम से मुलाकात के दौरान स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नेपाली फार्म का टोल प्लाजा लगाए जाने से स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में रोष उत्पन्न हो गया है। इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्व से ही एक टोल प्लाजा लछीवाला में स्थापित है जिसकी दूरी नेपाली फार्म से लगभग 15 किलोमीटर से अधिक नहीं है, नेपाली फार्म पर स्थापित किए जा रहे दूसरे टोल प्लाजा के कारण स्थानीय लोगों को जहां एक और आर्थिक कर का बोझ पड़ेगा वही समय भी व्यर्थ होगा। ने कहा कि दोहरे टोल प्लाजा के लगने से निश्चित रूप से आम जनता तथा अन्य आवागमन करने वाले वाहनों पर अनावश्यक वित्तीय भार पड़ने के साथ-साथ समय की भी बर्बादी होगी। कहा कि इतनी कम दूरी पर जनता से दो बार टोल टैक्स लेना कदापि न्यायोचित भी नहीं है।
स्पीकर ने लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु से दूसरी बार फोन पर वार्ता कर इस समस्या का तत्काल समाधान करने की बात कही।

एम्स में आयोजित वेबिनार में बच्चों के बढ़ते मोटापे पर चिंता व्यक्त की गई

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में बच्चों में बढ़ते मोटापे की वृद्धि को रोकने के लिए जंक फूड पैकेजों में चीनी, नमक व वसा के चेतावनी लेवल को दर्शाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि इस मामले में ठोस नीति बनाने की नितांत आवश्यकता है। एम्स ऋषिकेश ने वेबिनार के माध्यम से पैकेज फूड्स में चीनी, नमक और वसा के चेतावनी लेवल को दर्शाने के लिए जनजागरुकता मुहिम की शुरुआत की है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों में होने वाली मोटापे की वृद्धि स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक है। राष्ट्रीय स्तर के इस वेबीनार में देश के विभिन्न मेडिकल संस्थानों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि जंक फूड में चीनी, नमक और वसा पर चेतावनी लेबल और इनकी मात्रा का उल्लेख होने से भारत में बच्चों में बढ़ती मोटापे की वृद्धि को रोका जा सकता है। संस्थान के डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक होने के नाते हम सभी को इस समस्या को समझना होगा। इस स्थिति को रोकने के लिए अकेले बच्चे या उनके परिवार वाले ही नहीं बल्कि नीति निर्माताओं, खाद्य उद्योग और चिकित्सकों का सामुहिक कर्तव्य है।

क्लिनिकल एपिडेमियोलॉजी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिलियरी साइंसेज के प्रोफेसर उमेश कपिल का कहना है कि जंक फूड वाले पैकेजों में भारत को नमक, चीनी और संतृप्त वसा के लिए स्पष्ट कट ऑफ स्थापित करने की आवश्यकता है। डब्ल्यूएचओ ने फ्रंट ऑफ पैकेजिंग लेबलिंग (एफओपीएल) को एक नीति के रूप में पहचाना है। इस नीति के लागू होने से बच्चों और उपभोक्ताओं को सूचना के साथ स्वस्थ भोजन का विकल्प चयन करने में मदद मिलेगी। एम्स ऋषिकेश में इस प्रोजेक्ट का संचालन कम्यूनिटी एवं फेमिली मेडिसिन विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर डा. प्रदीप अग्रवाल कर रहे हैं।

विक्रम टैम्पो व्यवसाईयों को टैक्स में छूट देने और आर्थिक मदद देने की उठी मांग

उत्तराखंड प्रदेश विक्रम टैम्पो महासंघ ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपा। महासंघ अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि कोरोनाकाल ने सभी प्रकार के व्यवसायों को ठप कर दिया है। परिवहन व्यवसाय भी पूरी तरह से ठप पड़ा है। इसके चलते व्यवसाय से जुड़े ऑटो, विक्रम चालक व मालिक भी परेशान हैं। उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

बीते सवा साल से चल रही इस महामारी ने वाहन चालकों व मालिकों की आर्थिक स्थिति खराब कर दी है। उन्होंने कहा कि वाहनों पर लिए गए ऋण की किस्तों को आगे बढ़ाया जाए, परिवहन संबंधित दस्तावेजों पर विलंब शुल्क नहीं लेने, विक्रम व ऑटो वाहनों के टैक्स, इंश्योरेंस, परमिट आदि की अवधि को एक साल के लिए बढ़ाने, ऑटो व विक्रम मालिक और चालकों को आर्थिक मदद देने की मांग की। मौके पर उत्तराखंड विक्रम मालिक चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस भंडारी, देवभूमि ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र लांबा, विक्रम मालिक एवं चालक एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार, पंकज वर्मा, ऑटो रिक्शा एसोसिएशन त्रिवेणी घाट के अध्यक्ष सोहन आदि उपस्थित थे।

विरोधः छिद्दरवाला में टोल टैक्स नहीं बनने दिया जाएगा

नेपाली फार्म में प्रधान संगठन श्यामपुर न्याय पंचायत के सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर टोल प्लाजा का विरोध किया। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेसजन इस आंदोलन में प्रधान संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। इस मामले में राजनैतिक भावना से ऊपर उठकर आगे आने की जरूरत है। इस दौरान सभी ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का निर्णय लिया।

पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि नेपाली फार्म पर किसी भी हालत में टोल प्लाजा नहीं बनने दिया जाएगा। कहा कि यहां से मात्र 21 किमी दूर लच्छीवाला में पहले से ही टोल प्लाजा है। ऐसे में यहां एक ही मार्ग पर दो टोल प्लाजा बनाया जाना गलत है। एक सप्ताह के भीतर अगर टोल प्लाजा का काम रुकवाने को लेकर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन तीव्र किया जाएगा।

धरने में जीएमवीएन के डायरेक्टर आशुतोष शर्मा, आप पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डा. राजे नेगी, कनक धनाई, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल जेठुरी, जयेन्द्र रावत, गोकुल रमोला, विजयपाल रावत, संजय पोखरियाल, रोहित नेगी, भगवती सेमवाल, रमन रांगड, गौहरी माफी प्रधान रोहित नौटियाल, ग्राम प्रधान साहबनगर ध्यान सिंह असवाल, शांति थपलियाल, प्रधान रायवाला सागर गिरी, प्रधान प्रतीत नगर अनिल कुमार, प्रभाकर पैन्यूली, राजेश व्यास, जिपं सदस्य दिव्या बेलवाल, चन्द्रकान्ता बेलवाल, बॉबी रांगड, राकेश कंडियाल, राकेश गौड़, गोकुल रमोला, दिनेश रावत, बिट्टू त्यागी, गजेन्द्र विक्रम शाही, अमन पोखरियाल, रविन्द्र राणा, मनोज पंवार, नरेश कुमाई, आशा सिह चैहान, बरफ सिह पोखरियाल, दीपक नेगी, सतीश रावत, युद्ध बहादुर भण्डारी, लक्की पैनयूली, अल्का क्षेत्री, चन्द्कान्त कलूडा मनोज बिष्ट, अंबर गुरुंग, कमल रावत, प्रवीण बिष्ट, रूकम पंवार, अजय मोहन रागड, फूल सिह बगियाल, गब्बर कैंतुरा आदि उपस्थित थे।

सीएम ने परिवहन व्यवसाईयों को दिया मदद का भरोसा, की थी टैक्स माफ और आर्थिक मदद की मांग

उत्तराखंड परिवहन व्यवसाईयों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की और आर्थिक मदद के साथ परिवहन व्यवसाईयों के एक वर्ष का टैक्स माफ किए जाने की गुजारिश की।

मेयर ऋषिकेश और उत्तराखंड परिवहन महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय के नेतृत्व में परिवहन व्यवसायियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। सुधीर राय ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष चारधाम यात्रा स्थगित होने की वजह से परिवहन व्यवसायियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। कोरोना के कारण प्रदेश में पर्यटन और परिवहन व्यवसाय पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इससे परिवहन व्यवसायियों की हालत खराब हो गई है। सरकार से इस स्थिति से उबारने के लिए ऐसी ठोस नीति बनाए जाने की मांग की, जिससे वाहन स्वामी वापस मुख्यधारा से जुड़कर अपना जीवन निर्वहन कर सकें। उन्होंने समस्त कॉमर्शियल वाहनों का वर्ष 2021-2022 का टैक्स किए माफ करने, परिवहन व्यवसायियों को 10 से 15 हजार तक का आर्थिक मुआवजा देने, कोरोना से निपटने के पश्चात चार धाम यात्रा संचालित कराने के लिए रोड मैप तैयार करने आदि की मांगें की। सीएम तीरथ सिंह रावत ने सकारात्मक कार्यवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त रोटेशन प्रभारी मदन कोठारी, संयुक्त रोटेशन उपाध्यक्ष नवीन रमोला आदि मौजूद रहे।