तीर्थनगरी के छात्र हरिशंकर ने आक्सीजन फाउंडेशन के लिए दिए 50 हजार

तीर्थनगरी में बीटेक अंतिम वर्ष के एक छात्र ने देशभर में आक्सीजन की कमी को न सिर्फ महसूस किया, बल्कि उन्होंने इस पर अपनी ओर से सहयोग देने का भी मन बनाया। इसके लिए उन्होंने पेटीएम आक्सीजन फाउंडेशन में निजी खर्चे की सेविंग से 50 हजार रूपए दान में दिए है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गौंडा जिले के जौहाना गांव निवासी हरिशंकर यादव पुत्र पदमेश्वरी यादव तीर्थनगरी के एक निजी संस्थान से बीटेक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं। पढ़ाई में होनहार हरिशंकर बनखंडी में किराय पर कमरा लेकर रहते है। उनका कहना है कि देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लोगों की आक्सीजन न मिल पाने की वजह से मौत तक हो जा रही है। ऐसे में देश में आक्सीजन का अभाव हो गया है। विदेशों से भारत को मदद मिल रही है तो फिर हमें भी इसमें कुछ योगदान देना चाहिए, आखिर यह देश हमारा ही तो है।

हरिशंकर ने बताया कि इसके लिए उन्हांेंने पेटीएम का आक्सीजन फाउंडेशन को चुना। यहां उन्होंने आॅनलाइन 50 हजार रूपए दान किए है। उनका मानना है कि इन रूपयों से किसी का जीवन बच सकेगा तो मुझे दुआ मिलेगी। उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से भी इस तरह का सहयोग करने की अपील की।

ऋषिकेशः कोविड मरीज और सीनियर सिटीजन की मदद को जारी हुआ हेल्प लाइन नंबर

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस बुजुर्ग और कोरोना संक्रमण मरीजों के लिए हेल्पिंग हैंड बने है। पुलिस ने एक हेल्प लाइन नंबर 9897244109 जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर पर अकेले रहने वाले व्यक्तियों को दवाइयां, राशन और गैस आदि जरूरत की वस्तुएं तत्काल प्रभाव से उपलब्ध करवाई जाएंगी।

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। खासकर बुजुर्गों के लिए यह समय किसी संकट से कम नहीं है। ऐसे में स्थानीय पुलिस ने घरों में अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन और व्यक्तियों की मदद का बीड़ा उठाया है। उन्हें जरूरत का सामान लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। एक कॉल पर उनके सामने सामान उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए एक उपनिरीक्षक और चार कांस्टेबल की टीम गठित की गई है। यह हर समय सेवा के लिए तत्पर रहेगी। कोतवाल ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

ऋषिकेशः राजकीय चिकित्सालय के औचक निरीक्षण को पहुंचे स्पीकर

कोरोना संक्रमण का प्रभाव दिनों दिन बढ़ रहा है। इस निमित्त स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने पं. शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तमाम कोविड की व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया।

स्पीकर ने कहा कि ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में 20 बेड कोविड-19 संक्रमित रोगियों के लिए निर्धारित किए गए हैं वर्तमान में अभी सभी बेड भरे हैं स रोगियों का विधिवत चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। यहां आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट निरंतर चल रहे हैं। ओपीडी सामान्य रूप से चल रही है।

कहा कि तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त है आवश्यकता सिर्फ इस बात की है कि हम स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिजन एवं आसपास की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोविड-19 के वार्ड, ओपीडी एवं जिन स्थानों पर कोविड-19 से संबंधित टेस्ट हो रहे है। उन सभी जगह का निरीक्षण किया एवं रोगियों से उनकी कुशलक्षेम पूछी।

स्पीकर ने रोगियों का ढांढस बांधते हुए कहा कि सावधानी अवश्य रखें सब कुछ सामान्य हो जाएगा। कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अवश्य पालन करना है।

कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सरकार द्वारा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन पर अपने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

कोरोना संकट की घड़ी में कांग्रेस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि पूरे देश में कोरोना का प्रकोप जारी है और सरकारें फेल हो चुकी हैं। मगर, हमें सरकारों की ओर ना देखकर स्वयं कोरोना पीड़ितों की मदद करनी चाहिये।

जल्द ही कांग्रेस परिवार की ओर से ऋषिकेश में कोरोना मरीजों की मदद के लिये कंट्रोल रूम तैयार किया जायेगा। जिसमें मैं और मेरे कांग्रेस के साथी हर समय मदद के लिये तैयार रहेंगे।
साथ ही रमोला ने कहा कि ऋषिकेश में एम्स के बाहर से एम्बुलेंसों द्वारा मनमानी वसूली की जा रही है। जिसको सरकार व शासन को अपने स्तर पर संज्ञान लेना चाहिये अन्यथा हमें स्वयं इसका संज्ञान लेकर कार्यावाही करेंगे।

जिला देहरादूनः 26 अप्रैल से एक सप्ताह का कोरोना कर्फ्यू

राजधानी में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिला मजिस्ट्रेट, देहरादून ने सोमवार 26 अप्रैल शाम 7 बजे से 3 मई सोमवार सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए है।
जनपद देहरादून के नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून एवं छावनी परिषद गढीकैन्ट और क्लेमनटाऊन के क्षेत्र पर ये लागू होंगे।
1- दिनांक 26 अप्रैल 2021 (सोमवार) की सांय 07 बजे से दिनांक 03 मई 2021 (सोमवार) प्रातः 05 बजे तक जनपद देहरादून के नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून एवं छावनी परिषद गढीकैन्ट और क्लेमनटाऊन के क्षेत्रार्न्तगत पूर्णतः कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान निजी वाहनों का आवागमन भी पूर्णतयाः प्रतिबन्धित रहेगा।
2- उक्त कोरोना कर्फ्यू अवधि में निम्नवत सेवाओं से जुड़े दुकानो व वाहनो को सशर्त छूट निम्न प्रकार से रहेगी: फल, सब्जी की दुकानें, डेरी, बेकरी, मीट-मछली (वैध लाईसेंसधारी) की दुकाने, राशन की दुकाने, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकाने तथा पशुचारा की दुकाने अपरान्ह 04 बजे तक ही खुली रह
पेट्रोल पम्प व गैस आपूर्ति तथा दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेगी।
आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनो तथा सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी हेतु आवागमन में छूट होगी। हवाई जहाज, ट्रेन तथा बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी।
→ शादी और संबन्धित समारोहों में प्रवेश करने के लिए बैंकेट हॉल / सामुदायिक हॉल और विवाह समारोहों से संबंधित
व्यक्तियों / वाहनों की आवाजाही हेतु प्रतिबन्धों के साथ छूट रहेगी समारोह स्थल पर 50 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकेंगे ।
→ सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेगे तथा इनसे जुड़े हुए कार्मिक एवं मजदूरो तथा निर्माण सामग्री के वाहनो को आवागमन में छूट रहेगी।
→ औद्योगिक इकाईयो, तथा इनके वाहन व कार्मिकों को आने-जाने की छूट होगी। → रेस्टोरेन्ट तथा मिठाई की दुकानो से होम डिलवरी में छूट रहेगी
शव यात्रा से संबंधित वाहनो को छूट रहेगी तथा अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति सम्मलित नही हो सकेंगे।
→ केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के अधीन समस्त शासकीय तथा अशासकीय कार्यालय (आवश्यक सेवा के कार्यालयों को छोड़कर) बन्द रहेंगे।
→ मालवाहक वाहनो के आवागमन में छूट रहेगी।
→ वास्तविक रूप से चिकित्सालय उपचार हेतु जाने वाले व्यक्तियों के वाहनों को आवागमन में छूट होगी।
कोविड 19 जांच एवं टीकाकरण हेतु निकटवर्ती केन्द्र तक आवागमन की छूट होगी।
→ पोस्ट ऑफिस तथा बैंक यथा समय खुले रहेंगे।
दिनांक 26.04.2021 को बाजार सांय 05 बजे तक खुले रहेंगे तथा सांय 07 बजे से पूर्व की भाँति रात्रि कर्फ्यू

दूरदर्शन में दिखेंगे ऋषिकेश के प्रभु, पूर्व सीएम बहुगुणा का निभा रहे हैं रोल

ऋषिकेश बाल कलाकार प्रभु भट्ट जल्द ही पर्दे पर दिखाई देंगें। जी हां, दूरदर्शन पर यूपी के पूर्व सीएम व उत्तराखंड के मूल निवासी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन पर आधारित फिल्म में वह दिखाई देंगे। इस फिल्म में प्रभु भट्ट ने स्व. बहुगुणा के बचपन का किरदान निभाया है।

आईडीपीएल निवासी बाल कलाकार प्रभु भट्ट के किरदार की यह फिल्म दुरदर्शन में रविवार को प्रसारित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले प्रभु भट्ट जेएसआर प्रोडक्शन की 72 आवर्स में भी अभिनय कर चुके है और इसी वर्ष उनकी दो फिल्म सौम्या गणेश जो पद्माँ सिद्धि फिल्म्स के बैनर तले बनी है और बधाई दो रिलीज होने वाली है। बधाई दो, बधाई हो का सीक्वल है और जंगली प्रोडक्शन की फिल्म है। इसमें प्रभु अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के भांजे का किरदार निभाते दिखाई देंगे। प्रभु भट्ट 9 वर्ष के है और निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल श्यामपुर में कक्षा 4 के विद्यार्थी है। प्रभु के पिता ऋषि राज भट्ट भी फिल्मों से जुडे है वह अभिनय के साथ साथ फिल्मों में राइटर का कार्य भी करते हैं।

मुख्यमंत्री ने किया छावनी परिषद अस्पताल का निरीक्षण, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कैंट स्थित छावनी परिषद जनरल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने छावनी परिषद की सी.ई.ओ. सुश्री तनु जैन को अस्पताल में कोविड-19 के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून डॉ आशीष श्रीवास्तव को भी इस संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान करने को कहा, मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व शौचालय आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

छावनी परिषद की सीईओ तनु जैन ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर इस अस्पताल परिसर में 130 बेड की व्यवस्था कोविड-19 के दृष्टिगत कर दी जाएगी। इससे यहां पर भी पीड़ितों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

कोविड केयर सेंटर में ठहरने वालों को निशुल्क दी जाए आवश्यक सामग्री की किटः तीरथ सिंह रावत

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, देहरादून में बनाये गये कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस कोविड सेंटर में कोविड- 19 के मानकों के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। अभी इसकी क्षमता 450 बेड है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यहाँ 500 बेड तत्काल और बढाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने साफ साफ निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटर में ठहरने वाले लोगों के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से फ्री में आवश्यक सामग्री की किट दी जायेगी और भोजन की व्यवस्था की जाये। कोविड केयर सेंटर में सैनिटाइजिंग, थर्मल स्क्रीनिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं कोविड के मानकों के हिसाब से अन्य समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएँ।

मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि यहां आक्सीजन सपोर्ट बेड रखे जायें तथा गुणवत्ता युक्त भोजन की व्यवस्था की जाये। शौचालयों को पूर्ण सैनिटाइजिंग के साथ साफ सुथरे रखने के भी निर्देश दिए हैं। किसी कोरोना संक्रमित की स्थिति कुछ बिगङने पर तुरंत हायर सेंटर रैफर करते हुए वहां पहुंचाने की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने डीएम देहरादून को सख़्त निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमितों के बेसलाइन असेसमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करें हो और आवश्यकता अनुसार उनके ईलाज की व्यवस्था करायें। निजी अस्पतालों से भी कोविड बेड की क्षमता बढाने में सहयोग लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कि सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है कि आम जन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाये। सभी जिलों के अस्पतालो में पर्याप्त आक्सीजन है। दवाईयों व अन्य जरूरी उपकरणों की भी पूरी उपलब्धता है।उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार अपने समस्त संसाधनों से पूर्ण निष्ठा से प्रतिबद्ध है कि अपने प्रदेश की जनता की हर सम्भव मदद और बेहतर चिकित्सा मुहैय्या कराए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार जनता के लिए तथा जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।

नाव घाट से सटा नारायण कैफे शाॅर्ट सर्किट का हुआ शिकार, 13 लाख का नुकसान

कंगाली में आटा गिला, एक तो कोरोना संक्रमण के चलते कामकाज प्रभावित हुआ है, ऊपर से लोगों को गंगा नदी का शानदार नजारे दिखाता और युवाओं में काफी लोकप्रिय नारायण कैफे शाॅर्ट सर्किट का शिकार हो गया। कैफे संचालक के अनुसार 13 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। फायर कर्मियों ने आग पर तो काबू पाया। मगर, तब तक बहुत देर हो गई थी। वूडन से बना पूरा कैफे भस्म हो गया।

दरअसल, नावघाट के पास तरूण विश्वास की नारायण कैफे चलाते थे। आज सुबह तड़के 5.25 बजे यहां एकाएक आग लग गई। आग की लपटों ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग की लपटों से उठने वाले धुएं को देख स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कैफे मालिक मौके पर पहुंचे और फायर कर्मियों को सूचित किया। सूचना पाकर फायर कर्मी भी पहुंचे। करीब दो घंटे बाद भीषण आग पर काबू पाया गया। मगर, कैफे पूर तरह जलकर राख हो गया। वहीं, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। उधर, कैफे संचालक के मुताबिक 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बीएससी, एमएससी सहित नेट की तैयारी कर रहे विद्यार्थी डा. खाती की पुस्तक ने भी कीजिए ज्ञान अर्जित

राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश (श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस) के रसायन विभाग में कार्यरत प्रोफेसर डा. पूरन सिंह खाती की पुस्तक Pollutant Dynamics in some of the lakes of Nainital ऐसे युवाओं को समर्पित है, जो वर्तमान में नेट, सेट तथा पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा ‘जल’ विषय पर जो पीएचडी करने की चाह रखते है, उनके लिए वह वरदान का कार्य करेगी। यही नहीं डा. खाती की इस पुस्तक से बीएससी तथा एमएससी के विद्यार्थियों को भी उचित लाभ मिलेगा।

डा. पूरन सिंह खाती ने इस पुस्तक को बहुत ही सरल और सहज भाषा में लिखा है इसमें उनके शोध कार्य सम्मिलित है। बतौर डा. खाती बताते हैं कि यह पुस्तक में जल से संबंधित सभी जानकारियां है, इसे विद्यार्थी गूगल पर भी सर्च कर पढ़ सकते है।

इस किताब में डॉक्टर खाती डॉक्टर खाती ने विशेष रुप से उन झीलों का वर्णन किया है। नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, खुरपा ताल तथा सात ताल इन पांच लेखों में डॉक्टर खाती ने अपना शोध कार्य किया है। आपको बता दें कि डॉक्टर खाती ने अपना शोध कार्य सुपरवाइजर प्रोफेसर एस पीएस मेहता डीएसबी केंपस नैनीताल कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल के निर्देशन में किया है।
डॉक्टर खाती ने वाटर से संबंधित कार्य आईआईटी रुड़की, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी पंतनगर तथा डब्ल्यूटीए नोएडा तथा डीएसबी परिसर नैनीताल मैं किया है।