डोईवाला विधानसभा में आरुषि पोखरियाल ने संभाली कमान

रविंद्र बेलवाल। हरिद्वार से प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के लिए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान उनकी बेटी आरुषि मिशन ने संभाल ली है। पेशे से कत्थक नृत्यांगना आरुषि पोखरियाल निशंक ने डोईवाला विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए जौली ग्रांट, अठूरवाला, भानीयानिया, कान्हरवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ हाथों पर मेहंदी से कमल का फूल बनाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की स्कूटी रैली के लिए को कुसुम सिद्धू, ममता नयाल और पूनम चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर आरूषी पोखरियाल ने कहा कि डॉ निशंक ने हरिद्वार लोकसभा में कई विकासशील कार्यों को आगे बढ़ाया है।मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने हरिद्वार के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की, कि डॉ निशंक को एक बार फिर से सांसद बना कर भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करें।

निशंक के नामांकन में दिग्गजों ने दर्ज कराई उपस्थिति

रविन्द्र बेलवाल। भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार लोकसभा सीट से बतौर भाजपा उम्मीदवार अपना नामांकन कराया। उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, वित्त मंत्री प्रकाश पंत आदि भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रेम नगर आश्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता भारत में रहते हैं लेकिन ना जाने किस के इशारों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की लेकिन विपक्ष के लोगों ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी हालत हो गई है कि हरिद्वार लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए कोई भी तैयार नहीं हो रहा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग और समाज के लोगों को लाभ देने का कार्य किया है।
वहीं जनसभा को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी संबोधित किया।उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव राष्ट्र की मजबूती और नए भारत के लिए हो रहा है।जो काम देश में 55 सालों में नहीं हुआ और भाजपा सरकार ने महज 5 वर्षों में करके दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2022 तक देश का एक भी व्यक्ति लेकर नहीं रहेगा।
जनसभा को कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत और मदन कौशिक ने भी संबोधित किया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के नेतृत्व में हरिद्वार लोकसभा का चौमुखी विकास हुआ है। निशंक एक सक्रिय राजनेता है जो समय-समय पर जनता की आवाज संसद में उठाते हैं। उन्होंने हरिद्वार लोक सभा की जनता से निशंक को भारी मतों से जिताने की अपील भी की।

डॉ निशंक का चुनावी शंखनाद, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा से निवर्तमान सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। आज उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचने पर नारसन से हरिद्वार तक लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर निशंक ने रोड शो किया, जिसमें पूरी लोकसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एक बार ऐसा लगा जैसे जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपना विजयी जुलूस निकाल रहे हो। अत्यधिक भीड़ देखकर डॉ निशंक का जोश भी देखने लायक था। उन्होंने टिकट मिलने पर भाजपा हाईकमान और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। कहा कि उन्होंने हमेशा विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है और उनका प्रयास रहेगा हरिद्वार लोकसभा देश की सर्वश्रेष्ठ लोकसभा बने। इस दौरान डा. निशंक ने हर एक कार्यकर्ता से जो उनके स्वागत के लिए वहां आया हुआ था मुलाकात की। सभी कार्यकर्ताओ से हाथ मिलाया और सबका अभिवादन किया।
गौरतलब है कि डॉ निशंक उत्तराखंड के बड़े भाजपा नेताओं में गिने जाते हैं। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में उन्हें सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्ष के लोग भी काफी पसंद करते थे। उनके बारे में कहा जाता है कि डॉ निशंक क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं करते हैं। यही कारण है कि आज उनके स्वागत के लिए हरिद्वार लोकसभा से कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम होते उन्होंने हर की पैड़ी में गंगा आरती कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश किया। डा निशक के सोशल मीडिया प्रभारी रविंद्र बेलवाल ने बताया कि आज की भीड़ ने साबित कर दिया है कि डॉ निशंक की जीत ऐतिहासिक होगी।
गौरतलब है कि वर्तमान मुख्यमंत्री के विरोध के बावजूद भी हाईकमान ने डॉ निशंक पर ही भरोसा किया है इसके पीछे हरिद्वार लोकसभा के अधिकतम विधायकों के द्वारा उनके पक्ष में लाबिंग करना और डॉ निशंक के मुकाबले कोई दमदार चेहरा ना मिलना बताया जा रहा है।

जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, रेट जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

मुनिकीरेेती पुलिस ने जिस्म फरोशी करते छह महिलाओं सहित चार पुरुषों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद की है। पुलिस की इस कामयाबी पर सभी प्रशंसा की है।
मुनिकीरेती पुलिस के अनुसार तपोवन स्थित होटल शिवान्ता में होटल संचालक की ओर से जिस्म फरोशी का व्यापार करने की सूचना एक महिला ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह जिमिवाल, थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने फोर्स के साथ होटल शिवान्ता में सोमवार की देर रात को दबिश दी। जहां छह महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी नौ महिला-पुरुष तथा होटल संचालक को देह व्यापार अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शाहनूर आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। जिस पर थाना मुजफ्फरनगर में वर्ष 2018 में शस्त्र अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस अन्य लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

इनकी महिला-पुरुषों की हुई गिरफ्तारी
मुनिकीरेती पुलिस ने गिरफ्तार महिला की पहचान 47 वर्षीय साधना पत्नी स्व. अशोक कुमार गुप्ता निवासी रामपुरी थाना मुजफ्फरनगर, 23 वर्षीय आयशा पुत्री आरीफ निवासी हापुड चुंगी मेरठ, 23 वर्षीय शिबा पुत्री शादाब निवासी खालापार मुजफ्फरनगर, 19 वर्षीय साहना पत्नी परवेज निवासी बुन्दुगढ थाना ननौता जिला सहारनपुर, 22 वर्षीय रेश्मा पुत्री मुस्तफ, 37 वर्षीय तोहमिना पत्नी स्व. मो. कलाम दोनों निवासी ग्राम चाकपडा थाना स्यालदा पश्चिम बंगाल के रूप में कराई। जबकि गिरफ्तार पुरुषों की पहचान 21 वर्षीय परवेज पुत्र आकिल निवासी ग्राम बुन्दुगढ थाना ननौता जिला सहारनपुर, 25 वर्षीय जान मोहम्मद उर्फ अमित पुत्र वसीरुद्घीन निवासी ग्राम ढण्ढेरा थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर, 24 वर्षीय शाहनूर पुत्र गफूर निवासी जामियानगर थाना मुजफ्फरनगर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके अलावा होटल शिवान्ता संचालक 50 वर्षीय अनूप सिंह राणा पुत्र चंदन सिंह राणा निवासी मौहल्ला सिद्घपुरम, हर्रावाला थाना डोइवाला को भी गिरफ्तार किया है।

यह सामान हुआ बरामद
मुनिकीरेती पुलिस ने होटल शिवान्ता में दबिश के दौरान गिरफ्तार महिला-पुरुषों से 13 मोबाइल फोन बरामद किए है। इसके अलावा दो दर्जन सिम, भारी संख्या में आपत्तिजनक समाग्री तथा 10000 रुपए नगद बरामद किए है।

ऋषिकेश में चार माह पूर्व किराए में लिया था फ्लैट
पुुलिस क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया ‌कि गैंग की मुखिया साधना है, उसने पति अशोक की मृत्यु हो जाने के बाद राशिद उर्फ राहुल से ‌शादी कर ली। दोनों मुजफ्फरनगर में वर्ष 2008 से देह व्यापार में संलिप्त थे। दोनों ने चार माह पूर्व ही ऋषिकेश में सीमा डेंटल के एक फ्लैट किराए में लिया था। होटल शिवान्ता के संचालक अनूप राणा की मुलाकात इनसे मुजफ्फरनगर में हुई थी।

जस्ट डॉयल से करते थे ग्राहकों की तलाश
सीओ उत्तम सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान साधना और राशिद ने बताया कि जस्ट डायल ऐप से जरिए यह ग्राहकों की तलाश किया करते थे। साधना ग्राहकों को तवोपन में अन्य होटलों पर कमरा किराए पर लेने को कहती थी। इसके बाद जान मोहम्मद उर्फ अमित ग्राहकों से रकम वसूल कर ‌होटल शिवान्ता में ग्राहकों की पसंद के मुताबिक महिलाओं को भेजता था।

एक घंटा का एक हजार, पूरी रात का सात हजार रुपए होता था चार्ज
थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि यह महिलाएं पूरी रात होटल में बिताने के पांच से सात हजार रुपए लेती थी। जबकि साधना व राशिद उक्त ग्राहकों से इससे दुगनी कीमत वसूलते थे। इसके अलावा दिन में यह ‌महिलाएं एक घंटे के एक हजार रुपए वसूलती थी।

फर्जी पहचान पत्र से लेते थे होटल में कमरा
पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में परवेज-साहना और शिबा-शाहनूर आपस में पति पत्नी है। जो सहमति से जिस्म फरोशी कराते थे। साधना व राशिद अन्य सभी महिलाओं को पहचान छुपाने के लिए फर्जी पहचान पत्र उपलब्ध कराते थे। इन फर्जी पहचान पत्र के आधार पर यह महिलाएं होटल में कमरा किराए पर लेती थी।

हरिद्वार लोक सभा से भाजपा का टिकट किसका ?

सर्वे द्वारा हरिद्वार लोक सभा के लिए भाजपा मैं टिकट की पहली पसंद जानने के लिए सर्वे किया गया।

सर्वे मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया गया।
सर्वे के नतीजे मिलते जुलते ही रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सांसद निःशंख और नरेश बंसल पे जोर दिया है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। बंसल को 3.5 फीसदी वोट ज्यादा मिले हैं और वह भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली पसंद लग रहें हैं।

नरेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहते हुए मात्रा 12 फीसदी लोगो की पसंद बने हैं।

सर्वे के परिणाम कुछ इस तरह से हैं।

नरेश बंसल : 43.5 %

निःशंख : 40 %

नरेंद्र सिंह : 12%

कोई भी नहीं : 5.5 %

अब जब की संसदीय बोर्ड का फैसला जल्द ही आने वाला है। देखना होगा की संसदीय बोर्ड किसके टिकट पर मोहर लगता है। अगर कराये गए देखा जय तो हम यही कहेंगे की हो सकता है इस बार हरिद्वार का चोकीदार नरेश बंसल ही हौं।

नरेश बंसल के लिए लाबिंग कर रहे भाजपा कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उत्तराखंड की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान शीघ्र होने वाला है।
हरिद्वार लोकसभा सीट से दो नाम चल रहें हैं, पहले मौजूदा सांसद निशंक जो फिर टिकट मांग रहें हैं और दूसरे प्रबल दावेदार हैं नरेश बंसल। निशंक मौजूदा सांसद है और टिकट के प्रबल दावेदार भी हैं। नरेश बंसल जो संगठन से जुड़े है काफी समय से महामंत्री हैं, और हरिद्वार लोकसभा से अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं।

विशेष सूत्रों की मानें तो केंद्रीय हाईकमान कुछ सीटों पर नए प्रत्याशियों का चयन करना चाहता है जिनमें हरिद्वार लोकसभा की सीट भी शामिल है। जिसमे नरेश बंसल पूर्व में भी लोकसभा हरिद्वार से अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं और लगातार संगठन और सरकार के स्तर से इन क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के कार्य जनता के बीच पैड बनाने का कार्य कर रहे हैं इसी का परिणाम है कि हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा कार्यकर्ता न केवल उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं बल्कि उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में भी मान रहे हैं कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से बंसल संगठन को एक कार्यकर्ता के रूप में मजबूत कर रहे हैं। बंसल की निष्पक्ष छवि है, कार्यकर्ताओं से मिलना जुलना उनकी हर समस्याओं मैं खड़ा होना और पिछले कई वर्षो से हरिद्वार लोकसभा मैं सक्रिय बना रहना, इसका कारण समझा जा रहा है। बंसल की हरिद्वार लोकसभा मैं जोरदार पैठ है। वहां के कई विधायक और नगरपालिका चेयरमैन इत्यादि को बंसल का समर्थन एवं आशीर्वाद माना जाता है। अब उनकी भावनाओं का भी सम्मान करते हुए पार्टी को एक बार टिकट ज़रूर देना चाहिए कार्यकर्ताओं का मानना है कि नरेश बंसल हरिद्वार लोकसभा सीट से एक मजबूत और योग्य प्रत्याशी साबित होंगे इसीलिए सर्वे में भी कई कार्यकर्ताओं ने नरेश बंसल को पहले स्थान पर रखा है विश्व सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी उत्तराखंड में नरेश बंसल का नाम भी हरिद्वार लोकसभा सीट से केंद्रीय हाईकमान संसदीय बोर्ड के पैनल में भेजा है इस पर हाईकमान ने निर्णय लेना है।

बंसल के समर्थन मैं सैंकड़ो कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रभारी थावर चाँद गहलोत, श्याम जाजू, अवं मुख्यमंत्री से मिल रहें हैं। कुछ का कहना यह भी है जो नेता हर समस्या मैं साथ रहे और जिससे उम्मीद हो, जो कार्यकर्ताओं के लिए उपल्बध रहे, हर समय साथ खड़ा रहे, टिकट उसी को ही मिलना चाहिये।

खटीमा विधानसभा के विकास में धन की कमी नहीं आएगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को तराई बीज मैदान, खटीमा मे लगभग 80 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, इसमें 15 करोड से अधिक लागत 15 योजनाओ का लोकार्पण एवं 64 करोड 22 लाख के 50 कार्यो का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर एकलव्य आवासीय विद्यालय व केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास के साथ ही एकलव्य आवासीय विद्यालय हेतु 12 करोड 24 लाख 39 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इस अवसर मुख्यमंत्री द्वारा बिज्टी से गोविदपुर-गुरूखुडा-टेडाघाट-गांधीनगर-पूर्णापुर के मार्ग का डामरीकरण, नानकमत्ता मे चिकित्सक की नियुक्ति करने, खटीमा मेलाघाट रोड व लाहियाहैड रोड पर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के प्रस्ताव बनाये जाने, खटीमा मे ट्रंचिग ग्राउण्ड, बंडिया भगचूरी मे सम्पर्क मार्ग व खटीमा सीवर लाईन का आंगणन तैयार कराये जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलवामा मे शहीद वीरेन्द्र सिंह राणा के पिता दीवान सिंह राणा को सम्मानित किया। उन्होने कहा कि हम ऐसे वीर परिवारो से जुडे रहे ताकि उनका दुःख-दर्द बांट सके। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी डा नीरज खैरवाल द्वारा शहीदो के परिवारों के कल्याण हेतु जमा कराई गई 10 लाख से अधिक की धनराशि को सराहनीय प्रयास बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 तक नये भारत के नये निर्माण की घोषणा की हैै। उन्होने कहा 2022 तक आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर, हर किसी के पास अपना घर होगा।उन्होने कहा भारत सरकार द्वारा 9 करोड से अधिक परिवारो को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये गये है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत सभी पात्र किसानो को 6 हजार रू सलाना देना प्रारम्भ कर दिया गया है। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अन्तर्गत असंगठित मजदूरो हेतु 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हजार मासिक पेंशन दी जायेगी।
उन्होने कहा आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत व अटल उत्तराखण्ड आयुष्मान योजना के अन्तर्गत प्रदेश के सभी परिवारो को लाभान्वित किया जा रहा है इसके लिए राज्य मे 175 चिकित्सालय पंजीकृत किये गये है। नन्दा देवी गौरा योजना के अन्तर्गत कन्या के जन्म के समय उसे 11 हजार रूपया व उच्च शिक्षा हेतु स्नातक की पढ़ाइ के समय 51 हजार रूपये राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होने कहा बेटे व बेटी मे भेद नही होना चाहिए आज की बेटिया सबकुछ कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियो को समर्थ बनाये ताकि वे अपने पैरो मे खडी हो सके। उन्होने कहा प्रदेश सरकार द्वारा सभी आंगनबाडी कार्यकत्रियो को मोबाईल फोन उपलब्ध कराये गये है। उन्होने कहा भ्रष्टाचार पर नकेल कसने व आम आदमी की समस्या के निस्तारण हेतु जनपदवासी 05944-250250 पर व 1905 सीएम हैल्पलाइन नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होने कहा जिलाधिकारी द्वारा विद्यालयों मे शिक्षा की गुणवत्ता को बढाने के लिए 400 विद्यालयों को विभिन्न फर्मों के माध्यम से सीएसआर व एमएसआर के अन्तर्गत गोद देकर सराहनीय कार्य किया है।
इस अवसर क्षेत्रीय सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे प्रदेश के साथ-साथ देश मे सडको की हालत मे बहुत सुधार आया है। उन्होने कहा प्रदेश सरकार द्वारा पंतनगर व देहरादून एयरपोर्ट से कई स्थानो को हवाई सेवाएं प्रारम्भ की गई है। उन्होने कहा प्रदेश सरकार भी प्रदेश मे कई स्थानों से हेलीकाप्टर सेवा भी शुरू कर रही है।
इस अवसर पर खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा खटीमा देश के वीरो की धरती है। उन्होने कहा जनजाति बच्चो के लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय व केन्द्रीय विद्यालय भविष्य मे मील का पत्थर साबित होंगे। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र मे तेजी से कार्य कर रही है। नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई गई है वही प्रदेश का चहुमुखी विकास किया जा रहा है।

हरिद्वार लोकसभा मैं सैंकड़ो कोंग्रेसियों ने थामा बीजेपी का साथ, नरेश बंसल ने दिलाई सदस्यता।

आज बड़ेडी राजपूतान( हरिद्वार) अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में राव इंतजार जो कि कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आय है के नेतृत्व में सैकड़ों अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

हरिद्वार को कुंभ की सौगात, सभी विद्युत लाइनें होंगी भूमिगत

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईपीडीएस योजना के अंतर्गत कुम्भ क्षेत्र में विभिन्न विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने वाली 388.49 करोड़ लागत की योजना का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कुम्भ स्मारक मैदान हरिद्वार में 4.99 करोड़ लागत 33/11 केवी उपसंस्थान गैण्डीखाता हेतु 22 किमी की 33 केवी लाईन का भी शिलान्यास किाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपसंस्थान गैण्डीखाता के निर्माण होने से गैण्डीखाता, चिड़ियापुर, लालढांग, मिठी बैरी, पीली पड़ाव क्षेत्र के लगभग 4000 उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी व वोल्टेज में सुधार होगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 70.11 करोड़ रूपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। खानपुर, पिरान कलियर, हरिद्वार ग्रामीण, झबरेड़ा, भगवानपुर, रूडकी तथा ज्वालापुर विधानसभा के लिए कुल 56.14 करोड़ की कुल 39 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 32 लोनिवि, 5 पेयजल व सिंचाई विभाग विभाग की 2 योजनाएं सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त विधानसभा रानीपुर, झबरेडा, हरिद्वार शहर में ग्रानिविप्र, चिकित्सा विभाग, लघु सिंचाई विभाग की 13.97 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। जिनमें रानीपुर विधानसभा में ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखण्ड द्वारा ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखण्ड-हरिद्वार के कार्यालय भवन का निर्माण, झबरेड़ा में लघु सिंचाई विभाग द्वारा कार्यालय सहायक अभियंता, लघु सिंचाई उपखण्ड रूड़की का भवन निर्माण तथा हरिद्वार शहर विधानसभा में चिकित्सा विभाग द्वारा राजकीय मेला चिकित्सालाय हरिद्वार में लोकनिजी सहभागिता के अन्तर्गत डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ क्षेत्र हरिद्वार के अन्तर्गत 33 केवी की 54 किमी तथा 11 केवी 122 किमी की भूमिगत लाईनो, 140.20 किमी की भूमिगत एलटी लाईन, 50 किमी स्ट्रीट लाईट केबल के साथ ही विभिन्न विद्युत लाईनों को भूमिगत करने से कुम्भ क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण होगा। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ जनपदवासियों के साथ ही हरिद्वार में वर्ष भर आने वाले श्रद्धालुओं को, कुम्भ एवं कांवड़ व समय-समय पर होने वाले मेलों में विद्युत सुरक्षा मिलेगी। किसी भी प्रकार के मौसम आँधी, तूफान व बरसात में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहेगी।
कार्यक्रम में कैबीनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चैहान, सुरेश राठौर, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल, पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डाॅ. विनोद आर्य, मेयर अनीता शर्मा, सचिव ऊर्जा राधिका झा, एमडी यूपीसीएल बी.सी. मिश्रा आदि उपस्थित थे।

बोंगला मैं स्वास्थ्य कैंप का नरेश बंसल ने किया उद्घाटन, 1000 से अधिक ने कराई जाँच।

बोंगला हरिद्वार मैं लगा स्वास्थ शिविर एक हजार से अधिक लोगों ने कराई निशुल्क जाँच।
हरिद्वार, 6 मार्च

हरिद्वार जनपत के बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत बोंगला मैं विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। 1000 से अधिक लोगों ने मेडिकल कैंप से स्वास्थ लाभ लिया। कैंप का आयोजन स्वदेशी जागरण मंच, एम्स ऋषिकेश और होम्योपैथिक हेल्थ सर्विस के संयुक्त तत्वावधान मैं किया गया था। कैंप का उद्घाटन उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उत्तराखंड नरेश बंसल ने किया। विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष निर्देशक होमियोपैथी डॉ राजेंद्र सिंह रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
बोंगला मैं संयुक्त तत्वावधान मैं सुबह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप का उद्धघाटन उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उत्तराखंड नरेश बंसल ने किया। इस दौरान ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर, नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा , भाजयुमो के पदाधिकारी हरजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कैंप मैं बंसल ने ब्लड प्रेशर की जाँच कराई।