ऋषिकेश।
बुधवार को एम्स ऋषिकेश के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर परिसर में ही धरना देते हुए एम्स प्रशासन से गुहार लगाईं। प्रशासन को सौंपे पत्र में कर्मचारियों ने आउटसोर्सं कपंनी पर कर्मचारियों का मनचाहा वेतन काटने का गंभीर आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने पीएफ मानकों के अनुरूप नही काटने, 2016 से महंगाई भत्ता की स्वीकृति एम्स प्रशासन से मिलने के बाद भी कर्मचारियों को इसका लाभ न देने की बात कही। कहा कि जानकारी लेने पर निकालने की धमकी दी जाती है। एम्स प्रशासन से वार्ता के बाद दोपहर 12 बजे कर्मचारी अपने काम पर लौट गए। कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार से एम्स में कुछ समय के लिए व्यवस्थाएं चरमरा गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि एम्स प्रशासन ने कर्मचारियों के मांग पत्र को गंभीरता से लिया है। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो, इसके लिए आउटसोर्स कंपनी को तलब किया जा रहा है। आउटसोर्स कंपनी को नियम और ठेका शर्तों का पालन करना होगा।
Category: स्वास्थ्य
व्यवस्था परिवर्तन मंच ने किया युवाओं को जागरूक
ऋषिकेश।
शुक्रवार को सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का मंच के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। शिविर में ब्लड डोनेशन के लिए 30 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें से 24 युवाओं को रक्तदान के लिए ही स्वस्थ पाया गया। शेष युवाओं में हीमोग्लोबिन, वजन और ब्लड प्रेशर की कमी मिली। ब्लड बैंक प्रभारी डा. मुकेश पांडेय ने रक्तदाताओं को स्वस्थ रहने के लिए समुचित खानपान, पानी का अधिक उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही रक्तदान को प्रेरित किया।
इस दौरान मंच अध्यक्ष डा. नेगी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रकाश डाला। बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर व्यक्ति को समुचित उपचार देने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से यह दिन निर्धारित किया। ताकि दुनिया में रक्ताल्पता, पोलियो, टीबी, मलेरिया, एड्स, स्वाइन फ्लू जैसी बिमारियों की रोकथाम की जा सके।
शिविर में शहर के अलावा हरिपुरकलां, श्यामपुर, गुमानीवाला, बापूग्राम, ढालवाला, चौदहबीघा, आदि इलाकों से युवाओं ने प्रतिभाग किया। मौके पर ज्योत्सना थपलियाल, भूपेंद्र फरस्वाण, संदीप पांडेय, विक्की कठैत, राजा ढिंगरा, एचबी नौडियाल, उत्तम सिंह असवाल, लक्ष्मण धर्मशक्तू, वीरेंद्र नौटियाल, रवि कुकरेती, धूर्म ंसह रावत, द्वारिका भट्ट, नितेश अग्रवाल, बलराम शाह आदि ने सहयोग किया।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एसआरएचयू ने किया लोगों को जागरूक
डोईवाला।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक चिकित्सा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रजत रे ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संस्था के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 350 मिलियन लोग अवसाद से ग्रसित हैं। बताया कि अवसाद के कई कारण हंै। जिसमें व्यक्ति का विपरीत परिस्थितियों के साथ तालमेल करने में असफल रहने पर नकारात्मक हो जाना प्रमुख है। उन्होंने मरीजों को पुरानी बातें भूलकर तनाव से बचने की सलाह दी।
सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ. एके श्रीवास्तव की अगुवाई में कुड़कावाला डोईवाला में अवसाद को लेकर जागरूकता रैली निकालने के साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसमें एमबीबीएस के छात्रों ने राइका तेलीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक व पोस्टर प्रर्दशनी से बच्चों को अवसाद के लक्षणों व उपचार की जानकारी दी। साथ ही रैली से लोगों को सही जीवनशैली अपनाने को जागरूक किया।
सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. जयंती सेमवाल ने बताया कि आजकल के समय में उम्रदराज व व्यस्क व्यक्तियों के अलावा युवा वर्ग भी अवसाद की चपेट में तेजी से आ रहा है। इसका कारण युवकों को अपने करियर में कड़ी प्रतिस्पद्र्धा एक कारण है। जिससे लक्ष्य तय करने में उन्हें अवसाद जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. शिल्पी, डॉ. रजनीश, फरजाना अंसारी, रीता भट्ट व आराधना मौजूद थे।
160 किलो की महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म
ऋषिकेश।
हार्मोनल अंसुतलन के कारण 34 वर्षीय देहरादून निवासी संजना का वजन 160 किग्रा है। संजना के पहले से दो बच्चे हैं। तीसरी बार जब संजना ने गर्भधारण किया तो प्रसव की जटिलताओं के कारण दून के ज्यादातर चिकित्सकों ने उनका केस लेने से मना कर दिया। ऐसे में उन्होंने एम्स ऋषिकेश से संपर्क किया। अत्यधिक जटिलता के कारण एम्स के डॉक्टरों ने संजना को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट रेफर किया।
यहां पर महिला रोग चिकित्सक डॉ. देवनंदा चौधरी ने संजना की प्रारंभिक जांचों के बाद सर्जरी का फैसला लिया। बताया कि संजना के पहले दोनों बच्चे भी सर्जरी से ही पैदा हुए थे। हालांकि इस बार बहुत ज्यादा वजन और हाई ब्लड प्रेशर के कारण सर्जरी में जटिलाताएं और भी बढ़ गईं। बच्चे के गले में गर्भनाल भी लिपटी हुई थी। कुछ घंटों की जटिल सर्जरी के बाद संजना ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
सर्जरी सफल बनाने में डॉ. दीपमाला, डॉ. गुरजीत खुराना, डॉ. पारुल का विशेष योगदान रहा। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने हाईरिस्क सर्जरी सफल बनाने वाले डॉक्टरों की टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने संजना और बच्चे के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
ऑटोनॉमस कॉलेज में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम
ऋषिकेश।
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ देहरादून की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मनोवैज्ञानिक डॉ. अनुराधा ने तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। वीडियो फिल्म दिखाकर भी छात्रों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू से शारीर को होने वाले नुकसान के बारे में समझाया गया। नाटक में रिम्पी प्रसाद, कमल सोनू, शिवम चौधरी, हिमांशु लूकर, रोहित शर्मा ने भाग लिया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में मनविंदर कौर ने पहला, सेफाली विश्वास ने दूसरा एवं हर्ष कुमार ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत चंद्रा, सामाजिक कार्यकत्री रेखा उनियाल, डीईओ अनुराग उनियाल, एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजू भट्ट, एनसीसी इंचार्ज डॉ. सतेन्द्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. दयाधर दीक्षित आदि उपस्थित थे।
सीएम ने प्रेमनगर अस्पताल पहुंचे, स्टाफ में मचा हड़कंप
देहरादून।
शुक्रवार सायं को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, प्रेमनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। रावत ने अस्पताल की पंजिकाएं भी चेक की। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर की। अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के भी निर्देश दिये। सीएम के अचानक अस्पताल में पहु़ंचने से स्टाफ मे हड़कंप मचा रहा। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी मौजूद थे।
एमसखी प्रोजेक्ट का आशाओं को प्रशिक्षण
ऋषिकेश।
एम सखी परियोजना की प्रबंधक डॉ. गौरी बिष्ट ने आशा कार्यकत्रियों को मोबाईल एप्लीकेशन की जानकारी दी। बताया कि मोबाईल एप्लीकेशन के द्वारा आशाओं की कार्य क्षमता बढ़ेगी। इंट्रा हेल्थ इंटरनेशनल के द्वारा एम सखी प्रोजेक्ट गांवों में चलाया जा रहा है। डॉ. गौरी ने मोबाईल एप्लीकेशन के कार्य करने के तरीके बताये। एप्लीकेशन के माध्यम से जच्चा-बच्चा के हेल्थ की सारी जानकारी अपटेड रहेगी। बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करना है। डॉ. गौरी ने जानकारी दी कि आकंड़ों के अनुसार, पहला घंटा, पहला दिन, पहला हफ्ता और पहला महिने में जच्चा-बच्चा की सर्वाधिक मृत्यु होती है। इसे रोकने के लिए मोबाईल एप्लीकेशन सहायक सिद्ध होगी। क्योकि आशा गर्भवती महिलाओं की पूरी जानकारी व चिकित्सीय परामर्श को एप्लीकेश के माध्यम से अप टू डेट रखेंगी। जिससे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर नजर रखी जायेगी। मौके पर डॉ. राजीव, सौरव, सुनील जखमोला, वशिष्ट मौर्य, बिनीत बहुखण्डी व लीला उनियाल आदि मौजूद थे।
स्मार्ट किडजोन पब्लिक स्कूल में निशुल्क जांच शिविर
ऋषिकेश।
श्री सांई आई केयर एंड स्पीच थेरेपी सेंटर की ओर से स्मार्ट किडजोन पब्लिक स्कूल श्यामपुर में निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 164 स्कूली बच्चों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ स्कूल के निदेशक भूपेन्द्र जैन एवं प्रधानाचार्य वेदप्रकाश धस्माना ने किया। समाजसेवी डा.राजे सिंह नेगी ने अमर शहीद भगत सिंह,सुखदेव व राजगुरू के चित्र पर पुष्प चढाये। स्पीच थेरेपिस्ट डा.दीक्षा पयाल ने 164 स्कूली बच्चों की आंख,कान की जांच की। कुछ स्कूली बच्चों की नजर कम पाई गई। जिन्हें नजर के चश्मे दिये गये। उन्हें हरी सब्जियां खाने की सलाह दी गई। इस मौके पर उत्तम सिंह असवाल, रश्मि नौटियाल, माधवी महेश्वरी, पारूल राणा, लक्ष्मी चौहान, प्रियंका रावत, रेनू नेगी, तनूजा पोखरियाल, सुमन रावत, रेनू पोखरियाल, अंकिता रतूडी आदि उपस्थित थे।
लायंस क्लब के रक्तदान शिविर में 65 यूनिट ब्लड एकत्रित
ऋषिकेश।
गुरुवार को सीमा डेंटल कॉलेज व हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. हिमांशु ऐरन, डॉ. निलोतपाल चौधरी व पंकज चंदानी ने संयुक्त रुप से किया। रक्तदान शिविर में 65 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। ऋषिकेश एम्स के ब्लड बैंक की टीम ने टलड एकत्रित किया। एम्स के ब्लड बैंक प्रमुख डॉ. निलोतपाल चौधरी ने छात्रों व स्टाफ कर्मचारियों को रक्तदान की महत्ता बताई। कहाकि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती है। हर स्वस्थ मनुष्य को वर्ष में एकबार रक्तदान करना चाहिये।
लायंस क्लब के अध्यक्ष पंकज चंदानी ने कहाकि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये। जिससे कि किसी जरुरत मंद व्यक्ति की जिंदगी को बचाया जा सके। मौके पर डॉ. सुशांत, डॉ. विक्रम, डॉ. निकिता, डॉ. प्रेम प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमरन्दिर तुली, डॉ. गगन शर्मा, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. मुदित अग्रवाल, डॉ. ऋचा बंसल, डॉ. सुरेश, अभिनव गोयल, शुभम गुप्ता, लविश अग्रवाल, सुशील छाबरा, धीरज मखीजा, अतुल जैन, अरविन्द किंगर, अकुंर अग्रवाल, विनय आडवानी, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद थे।
क्षय रोगियों को प्रोटीन पाउडर के पैकेट बांटे
ऋषिकेश।
टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने हंस कल्चरल सेंटर के सहयोग से 38 क्षय रोगियों को प्रोटीन पाउडर के पैकेट बांटे। इस दौरान लोगों को क्षय रोग और उसके निदान के प्रति जागरूक किया गया। कैलाश गेट स्थित हंस कल्चरल सेंटर के दफ्तर में सेंटर के प्रभारी प्रदीप राणा और प्रभारी टीबी सेल डॉ. बीएम शर्मा ने क्षय रोगियों को 38 प्रोटीन पाउडर के पैकेट बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही क्षय रोग से बचा जा सकता है। इस अवसर पर बृहस्पति कोटियाल, लंकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
