सीएम ने चंपावत में किया 1 अरब 62 करोड़ 15 लाख, 76 हजार (16215.76) की 45 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृ-शक्ति को समर्पित “संगज्यू-2024“ कार्यक्रम में जनपद चंपावत के लोहाघाट पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट से रामलीला मैदान लोहाघाट तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जनता पहुंची जनता ने पुष्प वर्षा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यक्रम के दौरान पहाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली। जिसमें सांस्कृतिक दलों और छोलिया नृत्य, स्थानीय जनता द्वारा ढोल दमाऊ बजाकर व पारंपरिक परिधानों में सज धज कर महिलाओं ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इससे पूर्व महिला पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य पर आधारित कार्यक्रम संग्ज्यू – 2024 के दौरान महिला पीआरडी, एनसीसी, एनएसएस व नर्सिंग कॉलेज की महिलाओं,बालिकाओं के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं व स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने देवी शक्ति स्वरूप 9 कन्याओं का पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

इस दौरान जनपद चंपावत के विभिन्न विकास खण्डों में गठित सहकारिताओं एवं समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों एवं अन्य विभागों एनआरएलएम, पशुपालन, महिला डेयरी,दुग्ध संघ, उद्यान आदि परियोजनाओं के स्टाल लगाए गए थे। इन स्टाल में ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर श्री धामी ने वहां लगे स्टालों का निरीक्षण कर महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की।

सीएम धामी ने पहाड़ की पारंपरिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं के साथ ओखली में धान कूटने, रिंगाल की टोकरी बुनने के साथ ही लोहाघाट काली कुमाऊं की प्रसिद्ध हाथ से बनने वाली कढ़ाई व अन्य लोहे के सामान को अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाते आ रहे उद्यमियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वे अपने आमा-बूबू के समय से ही लोहाघाट की कढ़ाईयों का प्रयोग ही नहीं करते बल्कि अपने ईष्ट मित्रों को सौगात के रूप में देते आ रहे हैं। उनका कहना था कि लोहे की कढ़ाई में भोजन बनाने से हमें प्राकृतिक रूप से आयरन मिलने लगता है, इस दौरान उन्होंने स्वयं भी लोहे की चादर पीट कर, कहा कि हमारे ये बुजुर्ग इसी प्रकार पीढ़ी दर पीढ़ी पसीना बहाकर हमें लोहे की कढ़ाई का गजब का स्वाद बनाए हुए हैं

स्टालों के निरीक्षण के दौरान बाल विकास विभाग के स्टाल में मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को केक भी खिलाया। उन्होंने कहा की पहाड़ की विषम परिस्थितियों में भी पहाड़ की महिला हाड़तोड़ मेहनत कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना अन्य को भी स्वरोजगार उपलब्ध करा रही हैं।

आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री धामी ने सरस्वती शिशु मंदिर में महिलाओं के साथ झोड़ा, चाचरी व होली गायन में प्रतिभाग कर पुरानी यादों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं संग चूख सानकर स्वयं भी खाया तथा अन्य को भी खिलाया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को अधिक बल देने व महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार विशेष कार्य कर रही है।

नारी शक्ति को समर्पित संगज्यू- 2024 कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें उन्होंने 5 महिलाओं, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, नेहा ढेक, विनीता फर्त्याल व सुमनलता को सम्मानित किया।

इस अवसर पर 4 सहकारी समितियों सचिव हरीश चंद्र की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड चंपावत, निर्मल चंद्र भट्ट की धरमघर समिति, डीकर चंद की बाराकोट समिति व श्याम सिंह बिष्ट की रोलमेल समिति को ’प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लाइसेंस वितरित किए गए।

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत जनपद की ग्राम खिरद्वारी की एकमात्र वनराजी जनजाति के 14 परिवारों को भूमि पट्टे(आवास स्थल) प्रदान किए।

अपने संबोंधन में मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों और प्रयासों से अवगत कराते हुए नारी शक्ति को इस पर्वतीय राज्य की रीढ़ कहा। कहा कि चाहे उत्तराखण्ड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो अथवा महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना के लाभ की बात हो, ऐसी योजनाओं से आज महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर और सशक्त होकर उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने में अपना योगदान दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को पारित कर जनता से किया वादा उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को देश एवं महिलाओं के विकास में मील का पत्थर कहा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी जाति, धर्म समुदाय के लिए न होकर पूरे राज्यवासियों के हितों के लिए है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को आगे लाने का सपना पीएम का है आज हमारी माताएं बहनें आगे बढ़ रही हैं,नए भारत की तस्वीर बनने में महिलाएं सबसे आगे खड़ी हैं व नेतृत्व कर रही हैं।

सीएम ने कहा कि श्री राम मंदिर का ऐतिहासिक निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटा कर कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत का हिस्सा बनाया। उन्होंने कहा कि इस देव भूमि की आबोहवा खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी देव भूमि की छवि खराब करने का प्रयास करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई गतिमान है तथा यह इसी प्रकार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी कार्य में बाधा डालेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है यहां के विकास का मॉडल अन्य हिमालयी राज्यों को भी एक संदेश व अनुकरणीय करेगा।अनेक विकास कार्य चंपावत जिले में किए जा रहे हैं। पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारा राज्य निरंतर विकास के लिए अग्रसर है। अग्रणी जनपद व प्रदेश बन रहा है। इसमें हमारी महिलाओं की अहम भूमिका है। वह श्रेष्ठ चंपावत व श्रेष्ठ राज्य के लिए अपनी भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के “विकल्प रहित संकल्प“ को पूर्ण कर रही है। आज उत्तराखंड को आदर्श बनाने हेतु चंपावत जिले से शुरुआत की गई है। इस जिले को आदर्श जिला बनाया जा रहा है जो आदर्श उत्तराखंड की ओर ले जाएगा।

संगज्यू- 2024 कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद विकास हेतु कुल 45 योजनाओं, कुल लागत 162 करोड़, 15 लाख 76 हजार (16215.76) का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जनपद चंपावत विधानसभा हेतु कुल 10 योजनाओं लागत 25 करोड़ 4 लाख 16 हजार (2504.16) का लोकार्पण तथा 16 विकास योजनाओं लागत 86 करोड़ 90 लाख 17 हजार (8690.17) का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही लोहाघाट विधानसभा हेतु 11 विकास योजना लागत 28 करोड़ 83 लाख 54 हजार (2883.54) का लोकार्पण व 08 विकास योजनाओं लागत 21 करोड़ 37 लाख 89 हजार (2137.89) का शिलान्यास किया।

जिसमें विधानसभा क्षेत्र चंपावत अंतर्गत सिंचाई खंड के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत ग्राम ऊचोलीगोठ में शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर स्नान घाट का निर्माण कार्य (लागत 459.65), विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत शारदा नदी के दॉये पार्श्व पर घस्यारा मण्डी बस्ती पर शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य (लागत 607.48), राज्य आपदा मद के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के जनपद चम्पावत में बाढ़ से तहसील टनकपुर के अन्तर्गत हुड्डी नदी के बायें पार्श्व पर स्थित ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना कार्य (लागत 336.54)।
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के जिला चंपावत के अंतर्गत नगर पालिका टनकपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य (मा० मुख्यमंत्री घोषणा) (लागत 296.79), जनपद चंपावत में शारदा राजि टनकपुर के अंतर्गत ककराली प्रथम बीट कक्ष संख्या- अ में वन चौकी का निर्माण (केम्पा योजना) (लागत 107.30)।
उत्तराखंड कृषि उत्पाद विपणन बोर्ड रुद्रपुर के विधानसभा चंपावत हेतु राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नारियल गांव का सुधारीकरण एवं पशुओ हेतु शेड व प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण (लागत 441.85)।
पर्यटन विभाग के टनकपुर क्षेत्र में एरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु रनवे का विकास (लागत 55.49), पर्यटक आवास गृह टनकपुर का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 81.97), क्रांतेश्वर में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं का विकास (लागत 55.74) पर्यटक आवास गृह चंपावत का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 61.35)का लोकार्पण किया गया।

साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा जनपद चंपावत के विकासखंड चंपावत के चल्थी नौलापानी रोड में झालाकुड़ी नारायण सिंह के घर तक मोटर मार्ग का निर्माण (169.23), विकासखंड चंपावत के अंतर्गत ग्राम कोट अमोडी के ग्राम चंथेला में जूनियर हाई स्कूल तक मोटर मार्ग का निर्माण (लागत 186.74)।

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड चंपावत में महिला छात्रावास तथा आईटी लैब का निर्माण (लागत 718.42), राजकीय महाविद्यालय टनकपुर चंपावत में विज्ञान संकाय भवन का निर्माण (लागत 428.06), विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण (218.26), पशुपालन विभाग के अंतर्गत राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियाल गांव चंपावत के प्रथम चरण के सुदृढ़ीकरण का कार्य (लागत 659.01),

प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग चंपावत के राज्य योजना अंतर्गत (मानसखंड कॉरिडोर एवं पर्वतमाला योजना) जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में मां पूर्णागिरि हेतु पहुंच मोटर मार्ग एवं पैदल मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (लागत 605.68), माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत चंपावत के विधानसभा क्षेत्र के तहत ललुवापानी- हिंगलादेवी तक पूर्व निमित्त कच्चे पैदल मार्ग को पूर्ण विद्यमान चौड़ाई में सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सुधारीकरण कार्य (लागत 208.98), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत राज्य मार्ग संख्या- 111 लालुवापानी- बैनलेख मोटर मार्ग का हॉटमिक्स द्वारा उदारीकरण का कार्य (लागत 473.34), माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत चंपावत की आंतरिक संपर्क मार्ग का हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 992.12), माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र के तहत टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र के विभिन्न आंतरिक मार्गों का हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 326.19), माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत राज्य मार्ग संख्या 109 सुखीढाग- धूरा- रीठा साहिब की ब्रजनगर- तालियांबाज प्रभाग तथा राज्य मार्ग संख्या 110 सुखीढाग- श्यामलाताल मोटर मार्ग में हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 638.52)।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के जनपद चंपावत अंतर्गत डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी टनकपुर हेतु 66 बेडड महिला छात्रावास का निर्माण (लागत 575.04) तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना अंतर्गत जनपद चंपावत के टनकपुर में 50 सैयायुक्त आयुष चिकित्सालय के भवन निर्माण (लागत 1503.91)।

पर्यटन विभाग के अंतर्गत 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत श्यामलाताल क्षेत्र का विकास (लागत 490.94) का शिलान्यास किया।

वही निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य योजना के तहत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत लोहाघाट डिग्री कॉलेज से गंगनौला नसखोल खालगड़ा मोटर मार्ग के 8 से 12 किलोमीटर तक पुननिर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य (लागत 328.5) तथा राज्य योजना अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के तड़ीगांव इंद्रपुरी मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण व सुधार कार्य (लागत 186.02)।

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में महिला छात्रावास निर्माण कार्य (लागत 351.80), राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में वाणिज्य संकाय भवन का निर्माण कार्य (लागत 236.27), राजकीय महाविद्यालय पाटी चंपावत के भवन का निर्माण कार्य (लागत 360.90)।

सिंचाई खंड लोहाघाट द्वारा नाबार्ड मद के अंतर्गत जनपद चंपावत के विकासखंड पाटी में लाधीया नदी के बाएं पार्श्व पर स्थित रीठा साहिब की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना (लागत 366.52), विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट अंतर्गत नाबार्ड मद के अंतर्गत विकासखंड पाटी के लधिया नदी के दाएं पार्श्व पर तथा किवाड़ी नाले के दाएं एवं बाय पार्श्व पर स्थित ग्राम परेवा (कलोता) सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना भाग- 2 (लागत 295.34), विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में नाबार्ड मद के अंतर्गत विकासखंड पाटी के कुलियाल गांव में बाढ़ सुरक्षा योजना बनाई जाएगी (लागत 402.63)।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम लोहाघाट द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट पुरुष एवं महिला छात्रावास (लागत 136.110)।
ग्रामीण निर्माण विभाग चंपावत द्वारा विकासखंड पाटी में टाइप 3 के 6 आवासीय भवनों का निर्माण कार्य (लागत 130.00) तथा पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटक आवास गृह लोहाघाट का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 89.41) का लोकार्पण किया गया। तथा निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा लोहाघाट में बारकोट ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र में रोड का डामरीकरण कार्य के अंतर्गत उधुनदूंगा कोठेरा मोटर मार्ग में पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य (लागत296.21)।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य (लागत 440.49) व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट के टाइप 3 आवासीय भवनों का निर्माण (लागत 200.00)।

जल संस्थान चंपावत के एडीधुरा पंपिंग पेयजल योजना (लागत 497.01), पाटन- पाटनी पंपिंग पेयजल योजना (लागत432.00)।

पर्यटन विभाग चंपावत की मानस खंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पाताल रुद्रेश्वर में अवस्थापना सुविधाओं का विकास (लागत 229.18)।

धर्मस्य विभाग की जनपद चंपावत के विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत खोलासुनार के एडी बयानधूरा मंदिर का सौंदर्य करण किया जाएगा (लागत 22.00) तथा ग्राम पंचायत झिरकुनी के प्रसिद्ध देवी मैया मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा (लागत 21.00) का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय टम्टा ने कहा कि क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़कर मुख्यमंत्री द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा ने भी जनता को संबोधित किया।

संगज्यू – 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र विकास के लिए कई घोषणाएं की।

जिसमें, लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। लोहाघाट होली महोत्सव को प्रतिवर्ष राजकीय अनुदान दिया जाएगा। लोहाघाट के गोरखानगर में अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा।
लोहाघाट विधानसभा में मटियानी के रौसाल- किमतोली मार्ग को हॉट मिक्स की किया जाएगा। गुमदेश क्षेत्र के ग्राम पंचायत काल से तल्लादेश – रमोला तक जोड़ा जाएगा। ग्राम सभा चमलदेव के धौलीसीलिंग में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
ग्राम पंचायत बालिक रोड के तोक जोशीखोला उनकी तोक से शमशान घाट तक 3 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।
राजकीय इंटर कॉलेज भींगराड़ा में एनसीसी विषय खोला जाएगा।
पाटी के सांगो-घिंगारुकोट बासुबास बसवाड़ी तक 4 किलोमीटर तक की सड़क सुधारीकरण, डामरीकरण व विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा।
चंपावत गौड़ी से किमतोली रोड का चौड़ीकरण व सुधारीकरण किया जाएगा।
ग्राम पंचायत बाराकोट की अनुसूचित बस्ती खकनिया प्रिताबजरान में ततकिना सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
कामाजूला- रेघाडी – भनार मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं पनार पुल तक मिलान एवं विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा।
लोहाघाट नगर पालिका का मास्टर प्लान के तहत सुनियोजित रूप से विकास किया जाएगा।
विकासखंड लोहाघाट अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत के आंतरिक मोटर मार्गो के 25 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विकासखंड लोहाघाट की ग्राम पंचायत सेलपेडू- मंडलक- गुरेड़ी एवं मजपीपल में चमलेश्वर गधेरे में लिफ्ट परियोजना पेयजल योजना बनाई जाएगी।
ग्राम पंचायत ठाटा विकासखंड लोहाघाट का जूनियर हाई स्कूल का उच्चीकरण किया जाएगा। तथा लोहाघाट की रामलीला के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा सांसद अजय टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महारा, पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, नेहा ढेक, सुमनलता,रेखा देवी जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग व अन्य मौजूद रहे।

चंपावत में सीएम ने किया स्थानीय लोगों से सीधा जन संवाद

“गांव चलो अभियान“ अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के ’ग्राम ठाटा (वि0ख0 लोहाघाट) दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुमदेश की क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई जनता अपने मुख्यमंत्री का स्वागत करने उमड़ी।

अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी जनता के बीच नन्हे बच्चों से भी रूबरू हुए और उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ठाटा गांव के मां भगवती मंदिर में पूजा अर्चना कर जनपद व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

रात्रि चौपाल के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओ से रूबरू हुए। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे काम को आमजन के बीच बैठकर ही समझा जा सकता है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान व सभी पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ हर गांव, हर परिवार तक पहुंचाए जाने पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घर-घर तक आज रसोई गैस पहुंच गई है। साथ ही अब घर-घर शुद्ध पानी पहुंच रहा है।

ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि हमें पहले फोला (गगरी) लेकर सुबह 3 बजे पानी लेने जाना पड़ता था पर अब घर पर ही पानी आ गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लाए जिसमे 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। जहा पहले पैदल चलकर जाना पड़ता था वहा आज गांव गांव में सड़क सुविधा हो रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ कर और अधिक सशक्त बनाए जाने के लिए लखपति दीदी योजना पर कार्य किया जा रहा है। राज्य के अंतर्गत रोजगार के साथ ही युवा स्वरोजगार की ओर बढ़े। इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने हेतु कई विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यह जनपद राज्य के साथ-साथ पूरे देश में एक आदर्श जिले की मिसाल बने। मुख्यमंत्री ने गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’राज्य के अंतर्गत होमस्टे को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने धारा 370 को खत्म कर कश्मीर के लोगों को देश की मुख्यधारा से जोड़ा है। तीन तलाक को खत्म कराया। भगवान श्री राम को टैंट से उनके असली घर में विराजमान कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि उत्तराखंड में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून लाएंगे। राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक पास कर प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के सहयोग से ही यह इतिहास बनाने का मौका मिला। हमने जो कहा वह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश है। यहां की भूमि देवभूमि है। यहां बिलकुल भी गलत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज उत्तराखंड को आदर्श बनाने हेतु चंपावत जिले से शुरुआत हुई है। इस जिले को आदर्श जिला बनाया जा रहा है। जो आदर्श उत्तराखंड की ओर बढेगा। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है, यह प्रधानमंत्री जी का दृष्टिकोण है, इस दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मिले, इसके लिए अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य से भ्रष्टाचार खत्म हो इसके लिए 1064 सेवा शुरू की गई है। राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ को पूर्ण कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार एवं जनता आपसी समन्वय से हर संभव कार्य करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना अनुसार हम उत्तराखंड राज्य के विकास को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी आपसी समन्वय, इच्छा शक्ति, संकल्प शक्ति और सामूहिक शक्ति से हर कार्य को सरलीकरण कर उसका समाधान करेंगे।

सांसद अजय टम्टा ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस विधेयक को पास कराकर इतिहास रचने के साथ ही देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सीमांत क्षेत्र के ठाटा गांव की पल्लवी पंत जो आरबीआई में अधिकारी पद पर निकली है, उनके दादा आनंद देव जी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, मां भगवती मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के साथ खड़ी होली गायन व देव स्तुति में शामिल हुए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान ग्राम ठाटा मोहित पाठक ने कहा कि आज क्षेत्र में पेयजल व सड़क जैसी महत्त्वपूर्ण समस्या दूर हुई है। इसके अलावा महिलाओं के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं संचालित हैं।

अल्मोड़ा में सीएम ने उत्कृष्ट महिलाओं को वितरित किए चेक, बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव (दीदी भुली हाथ लगाल, उत्तराखंडक हौल अमृत काल) में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 20213.60 लाख रू0 की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें 11702.67 लाख रू0 की योजनाओं का लोकार्पण एवं 8510.93 लाख रू0 की योजनाओं का शिलान्यास है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने देवी शक्ति के स्वरूप 10 कन्याओं का पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रूलर बिजनेस इन्क्यूवेटर में 21 महिला उद्यमियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उज्जवला सहकारिता की अध्यक्ष कमला लटवाल ने मुख्यमंत्री को सहकारिता के क्षेत्र में किये गये कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 98 लाख का टर्नओवर प्राप्त किया जिसमें से 10 लाख 15 हजार का लाभांश उन्हें प्राप्त हुआ। रूलर बिजनेस इन्क्यूवेटर आरबीआई से जुडी भवना शर्मा ने मुख्यमंत्री का पूरे प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान ललिता काण्डपाल ने मुख्यमंत्री को अपने द्वारा किये जा रहे मशरूम उत्पादन के बारे में बताया। प्रबन्धक आरबी आई योगेश भट्ट ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा का 5 हजार लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था उसमें जनपद अल्मोड़ा ने समय से पूर्व अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को पारित कर जनता से किया वादा उन्होंने पूरा कर दिया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को देश एवं महिलाओं के विकास में मील का पत्थर कहा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी जाति, धर्म समुदाय के लिए न होकर पूरे राज्यवासियों के हितों के लिए है।

उन्होंने कहा कि गोल्जू भगवान की पावन धरती अल्मोड़ा में आकर वें स्वयं को अभिभूत महसूस कर रहे हैं। इतने बड़े जन सैलाब के द्वारा अल्मोड़ा से किए गए स्वागत के लिए उन्होंने अल्मोड़ा वासियों का अभिनंदन किया एवं धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जनसैलाब हमारे संकल्प में ऊर्जा भरने का काम करता है। चंद राजाओं की भूमि सांस्कृतिक विशेषताओं को संजोए हुए हैं। यहां आर्गेनिक कृषि, दुग्ध विकास, एपन की अपनी अलग पहचान है। इन विशेषताओं को गति देकर अल्मोड़ा में विकास का नया आयाम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के मंत्र पर हमारी सरकार अग्रसर है। कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि प्रदेश है। यहां हमेशा से सुख शांति से लोग जीवन यापन करते हैं। इस देवभूमि की आबोहवा खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी देवभूमि की छवि खराब करने का प्रयास करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई गतिमान है तथा यह इसी प्रकार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी कार्य में बाधा डालेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से महिलाओं की आर्थिकी में वृद्धि होगी एवं रोजगार सृजन करने में भी मददगार होंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यमशीलता को बढ़ावा देने हेतु 111 करोड़ रुपए के ऋण चेक महिलाओं को वितरित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो घोषणायें की उनमें भतरौजखान में स्टेडियम का निर्माण, विकासखण्ड लगमड़ा के सर्वादय इण्टर कालेज में 04 कक्षों का निर्माण कार्य, तिलोरा में सिंचाई पम्पिंग योजना, विकासखण्ड हवालबाग के समीप मिनी स्टेडियम का निर्माण, सल्ट के गुलमरा-गैरखेत मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं विकासखण्ड द्वाराहाट के ग्रामसभा सकुनी में शुक्रेश्वर महादेव मन्दिर का जीर्णाद्वार का अवशेष कार्य है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मातृ-शक्ति आजीविका महोत्सव’ में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल्स एवं शिल्पकार गैलरी का निरीक्षण किया। मातृशक्ति द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन करते हुए पहाड़ी नमक पीसने व घी तैयार कर पुरानी स्मृतियों को जीवंत किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित ताम्र शिल्प उत्पादों, हथकरघा उत्पादों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वैज्ञानिक सिद्धांतों पर बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्टों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘एक जिला-दो उत्पाद’ योजना के साथ ही नवाचारों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दे रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी सफल उद्यमी महिलाओं को बधाई देते हुये कहा कि जिस तरह से आपके द्वारा जो कार्य किया जा रहा है उसी तरह आप काम करते रहिये और अन्य लोगों को भी आगे बढ़ाने का काम करते रहिए।

इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौर में नई नई उपलब्धियां प्रदेश हासिल कर रहा है। समान नागरिक संहिता को लागू करने पर उन्होंने पूरे संसदीय क्षेत्र की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा प्रदेशवासियों को बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन विभु कृष्ण ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा, रानीखेत लीला बिष्ट, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, सल्ट महेश जीना, कपकोट सुरेश गड़िया, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, महिला आयोग उत्तराखंड की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा, अनिल शाही समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मातृ-शक्ति कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मातृ-शक्ति को समर्पित “दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल“ कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया।

अल्मोड़ा पहुंचने पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने जय श्री राम के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रोड़ शो के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गडियां, विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत लीला बिष्ट भी मौजूद रहे।

सीएम ने उपद्रव की घटना की स्थिति जान घायलों का जाना हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर गुरुवार को सांय हुई उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई घटना में घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगम कर्मी और पत्रकार साथियों का भी हाल चाल जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट उपलब्ध हैं। इस घटना में शामिल सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर, उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जायेगी। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये हर समय सजग रहे तथा हर स्थिति में अमन चैन एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहें।

मुख्य सचिव ने डीएम नैनीताल व एसएसपी को दिए निरंतर सर्तकता बनाने के निर्देश

हल्द्वानी के बनभूलपुरा के हिंसा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर निरन्तर सर्तकता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। राधा रतूड़ी ने बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा एवं शान्ति को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश दिए हैं।

इस दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने डॉक्टर्स को घायलों को आवश्यक उपचार के साथ ही उनका मनोबल बनाए रखने की हिदायत भी दी।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी डीआईजी कुमाऊँ, जिलाधिकारी नैनीताल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य उच्च अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। हालात सामान्य है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। बनभूलपुरा के प्रभावित क्षेत्र के अलावा हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में ऐसी घटना ना हो इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीमो को तैनात किया गया है। उन्होंने आम जनता की क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहना की। सीएस ने कहा कि स्थिति का जायजा ले लिया गया है, मुख्यमंत्री स्थिति की निरंतर जानकारी ले रहे हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनता से अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, जिलाधिकारी वंदना, डीआईजी योगेन्द्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा सहित अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे ।

सीएम ने दिए अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।
मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।
जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।

विभिन्न विकास कार्यों को सीएम ने दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत ब्यानधुरा बाबा मंदिर तक पेयजल आपूर्ति एवं सड़क निर्माण कार्य हेतु 3.58 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा चम्पावत के अन्तर्गत पंचमुखी गौशाला धाम बनाये जाने हेतु 1 करोड़, घटोत्कच मंदिर परिसर में चाहरदीवारी व दो कक्षों के निर्माण कार्य एवं मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु 1 करोड़ एवं टनकपुर में मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस हेतु भूमि एवं भवन उपलब्ध कराने के लिये प्रथम चरण के कार्य हेतु 11 लाख 86 हजार धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत वार्ड खटीमा शहीद स्थल पर तिरंगा निर्माण कार्य हेतु 47 लाख 82 हजार की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है।

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को मेडिकल टूरिज्म से जोड़ने के निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को राज्य का एक आदर्श एवं बेहतरीन मेडिकल कॉलेज बनाने की कार्ययोजना पर गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम को दिए हैं।
सोमवार को विधानसभा भवन में आयोजित पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की संशोधित प्रोजेक्ट की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसकी ईएफसी के प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट किया कि पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक महत्वकांक्षी परियोजना है। इसे प्रदेश के एक आदर्श मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने के साथ ही मेडिकल टूरिज्म से भी जोड़ा जाएगा।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि कार्यदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट को नेशनल मेडिकल कमीशन के मानकों के अनुरूप संशोधित कर दिया गया है। मुख्य सचिव ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के टीचिंग हॉस्पिटल में एक रैनबसेरे के निर्माण के भी निर्देश दिए हैं।
उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज हेतु 768.89 करोड़ रूपये के संशोधित प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। पेयजल निगम द्वारा इस प्रोजेक्ट को नेशनल मेडिकल कमीशन तथा इण्डियन पब्लिक हेल्थ स्टैण्डर्ड की गाइडलाइन्स के अनुसार संशोधित किया गया है।
बैठक में सचिव डा0 आर राजेश कुमार, श्री एस एन पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम ने पीएम द्वारा लिखित एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक की छात्रों को भेंट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम से ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देश के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘ एग्जाम वॉरियर्स’ भी प्रदान की।

परीक्षा पे चर्चा के दौरान उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जनपद की कक्षा 07 की छात्रा स्नेहा त्यागी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि हम आपकी तरह सकारात्मक कैसे हो सकते हैं? प्रधानमंत्री ने स्नेहा की जिज्ञाशा का समाधान करते हुए कहा कि उनकी प्रकृति है कि वे हर चुनौती को चुनौती देते हैं। उसके कारण उन्हें नया सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि उनके भीतर आत्मविश्वास है कि देश के 140 करोड़ देशवासी उनके साथ हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी, सारगर्भित और व्यावहारिकता से परिपूर्ण उद्बोधन सुनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हमारा सम्पूर्ण जीवन एक परीक्षा है और इस परीक्षा में हार और जीत उतनी महत्वपूर्ण नहीं है, जितना कि हमारी सकारात्मक सोच, क्योंकि एक सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति जीवन की किसी भी परीक्षा में असफल नहीं हो सकता। मन की बात हो या परीक्षा पे चर्चा इन दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा से पूर्व बच्चों को जिस प्रकार उनके माता-पिता और परिजनों द्वारा मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाता है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से देश के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने परीक्षा में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से अपील की कि परीक्षा के समय बच्चों पर अनावश्क दबाव न डालें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि अपने जीवन में कार्य करने के लिए जो भी क्षेत्र चुनें, उसमें लीडर की भूमिका में कार्य करें। जीवन में जो भी लक्ष्य निर्धारित करना है, उसको प्राप्त करने के लिए पूरी तन्मयता से जुट जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा का आंकलन किसी भी एक परीक्षा में सफल या असफल होने पर नहीं किया जा सकता, क्योंकि प्रतिभा तथा बौद्धिक क्षमता किसी भी परीक्षा से ऊपर है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि महान लोगों की जीवनी जरूर पढ़ें। इससे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। समाज में बड़े कार्य करने वाले अधिकांश लोग सामान्य परिस्थतियों से आगे बढ़े हैं। जब मेहनत के साथ सकारात्मक सोच का मिश्रण हो जाता है तो व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक सविता कपूर, उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं राज्य के विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षकगण जुड़े थे।