भाजपाई बोले भारत बंद का करें विरोध

ऋषिकेश।
रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत के नेतृत्व में भाजपाइयों ने स्वर्गाश्रम-जौंक, लक्ष्मणझूला, भारत साधू समाज मार्केट सहित अन्य जगहों पर जाकर लोगों से अपील की वे नोटबंदी के विरोध में भारत बंद का समर्थन न करें। पंचायत अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था पर बेहतर प्रभाव पड़ेगा। राजनीति और चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी हो सकेगी। कृत्रिम अमीरी पर नकेल, नकली व जाली नोटों से छुटकारा, आतंकवाद से छुटकारा व ईएमआई कम होने से आम लोगों को फायदे होंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पंम्फलेट भी बांटे।
106लोगों से अपील करने के इस अभियान में मंडल अध्यक्ष भरत लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, मंडल महामंत्री बृजेश चतुर्वेदी, त्रिवेन्द्र सिंह नेगी, सभासद गजेन्द्र नागर, चन्द्रशेखर गुप्ता, लाखन सिंह नेगी, राम प्रसाद बिजल्वाण, भानू मित्र शर्मा, गुरुपाल बत्रा, गोपाल अग्रवाल, सचिन चोपड़ा, नवनीत राजपूत, मीनाक्षी भंडारी, संतोषी देवी, पूनम तड़ियाल, बबली देशवाल, विनिता शर्मा, पूजा आर्य, जितेन्द्र धाकड़, मोहन नागर, महेश नागर, प्रवेश तड़ियाल, रामजी पाण्डेय, विकास शर्मा, जीतू अवस्थी, निपूण धाकड़, अरविन्द्र नेगी, मनोज डोबरियाल, संजीव वर्मा, श्याम वर्मा, संजय गुज्जर सहित अन्य थे।

पुलिस गुमशुदगी दर्ज नही कर रही है जज साहब

ऋषिकेश।
रविवार को श्यामपुर ग्राम सभा खदरी खडकमाफ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने ऋषिकेश न्यायधीश सिविल जज सीनियर डिविजन अभिषेक श्रीवास्तव के सामने विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली की पोल खोलकर रख दी। मौके पर ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिलने का आरोप लगाया। वहीं मित्र पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी ग्रामीणों ने सवाल खडे किये। ग्रामीण राम प्रसाद ने अपने होनहार बेटे की उच्च शिक्षा के लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ नही मिलने की शिकायत की। बोक्सा जाति के चतर सिंह ने पुलिस पर अपने दामाद की गुमशुदगी दर्ज करने मे टालमटोल करने का आरोप लगाया। 101
ऋषिकेश न्यायधीश सिविल जज सीनियर डिविजन अभिषेक श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुण्डीर, उपप्रधान टेकसिंह राणा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप सिंह, एसएम सिलस्वाल, तुलसा देवी, रायचन्द गौड़, समाजसेवी विनोद जुगलान, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य सुचित्रा सिंह आदि उपस्थित थे।

श्यामपुर के ग्रामीणों को कांग्रेस व भाजपा का समर्थन

मांगें पूरी न होने तक आंदोलन की चेतावनी

ऋषिकेश।
बीते चार दिनों से वार्ड नंबर पांच में सड़क निर्माण, ग्रामसभा श्यामपुर का सीमांकन, अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी है। शनिवार को युवा कांग्रेस ने धरनास्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहन अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, जयेन्द्र रमोला, अरविन्द जैन, यज्ञव्रत शर्मा, मनोज त्यागी, सौरभ नैथानी, गौरव राणा, अजय धीमान, अमरदीप सिंह, अमन शर्मा, अमरदीप धीमान, गौरव कुमार, राकेश कुमार, सौरभ शर्मा, अमनदीप नेगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं भाजपा के पूर्व जिलायक्ष गोविंद अग्रवाल ने ग्रामीणों के धरने को अपना समर्थन दिया।

पुराने नोट से भुगतान को आखिरी दिन उमड़े लोग

ऋषिकेश।
पुराने नोट से बिल जमा करने का अंतिम दिन होने से कुछ विभागों में काउंटर खुलने से पहले ही लाइन लग गई। ऊर्जा निगम के नगरपालिका, शैलविहार, श्यामपुर,रायवाला में बिल जमा करने सुबह से ही लाइन लग गई। उपभोक्ताओं ने अपने बिल जमा कर करीब 12 लाख रूपये निगम के खाते में जमा करवाये। जलसंस्थान में भी 3 लाख रूपये बिल के जमा हुये। एआरटीओ में 5 लाख रूपये टैक्स के रूप में जमा किये गये। दूरसंचार में दो लाख, पालिका टैक्स काउंटर पर पौने दो लाख रूपये बिल के रूप में लोगों ने जमा करवाये। ऊर्जा निगम के नगर पालिका काउंटर पर भीड़ बढ़ने पर एक बजे लाइन में लगे लोगों को टोकन देने पड़े। 101एक बजे बाद पहुंचे लोगों के बिल नहीं जमा किये गये। इस पर उपभोक्ताओं के साथ काउंटर पर मौजूद लोगों की कहासुनी भी हुई। नोटबंदी के बाद से अब तक विभिन्न विभागों पांच करोड़ रूपये बिल के रूप में जमा किये गये है। इससे विभागीय राजस्व में इजाफा हुआ है। बीते वर्ष नवबंर माह तक आधी रकम ही जमा हो पाई थी।

बूथों की गतिविधियों का इंटरनेट पर होगा लाइव प्रसारण

ऋषिकेश।
बुधवार को तहसील ऋषिकेश में एसडीएम ऋषिकेश ने निर्वाचन बैठक बुलाई जिसमें ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में बूथ व्यवस्था व सुरक्षा के बारे में योजना तैयार की गई। सुरक्षा की दृष्टि से ऋषिकेश के बूथों पर पहली बार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। चुनाव के दौरान बूथ का लाइव प्रसारण भी होगा। बूथों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। पुराने रिकॉर्ड के आधार पर प्रशासन ने ऋषिकेश के हरिचन्द आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, स्वामी सत्यमित्रानंद इंटर कॉलेज हरिपुरकला, प्रेम पाठशाला गुमानीवाला को संवेदनशील चिह्नित किया है। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल, आंगनबाड़ी केन्द्र मोतीचूर भी सीसीटीवी निगरानी में रहेगा जबकि राजकीय इंटर कॉलेज इठारना डोईवाला व भरत मंदिर इंटर कॉलेज में वीडियोग्राफी की जाएगी। 104राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक व दो कुम्हारवाड़ा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाभा हाउस में प्रशासन चुनाव के दौरान फोटोग्राफी कराएगा। जबकि प्रेम पाठशाला गुमानीवाला, हरिचन्द गुप्ता इंटर कॉलेज व राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एक व दो में मतदान की हर गतिविधियों को वेब कास्टिंग के जरिए इंटरनेट पर लाइव प्रसारण कराया जाएगा। तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि बूथों की सुरक्षा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बूथों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े ऊर्जा विभाग, जलसंस्थान,पुलिस प्रशासन व खण्ड शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।

गृहणियों का बजट प्रबंधन आ रहा काम

ऋषिकेश।
कहते हैं कि गृहिस्थी गृहिणी से चलती है। बेहतर प्लानिंग और बचत की आदत से घर चलाने में दिक्कत नहीं आती है। पुराने नोट चलन से बाहर क्या हुए। हर तरफ हड़कंप मचा गया। आवश्यक खर्चों को लेकर सबके अपने-अपने तर्क हैं, लेकिन का बजट घर चला रही महिलाएं भी अपने तर्क दे रही हैं। महिलाएं इस मुश्किल घड़ी में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनका बजट प्रबंधन इसमें काम आ रहा है।

aगंगा नगर निवासी अनिता जोशी गृहिणी हैं। घर के काम के साथ अपने पति विवेकानंद जोशी की स्कूल ड्रेस की दुकान में भी हाथ बंटाती हैं। उनका कहना है कि दिक्कत तो हो रही है। घर खर्च के लिए खुले पैसे बहुत जरूरी होते हैं। सरकार की प्लानिंग कुछ भी हो, हमें उसमें सहयोग करना चाहिए। आखिर उनके भविष्य का सवाल है। थोड़ा कष्ट तो झेलना ही पड़ेगा।

bरेलवे रोड निवासी लता तिवाड़ी का कहना है कि छोटी-छोटी बचत इस समय काम आ रही है। बाजार से जरूरी सामान की लिस्ट बनाई है। उन्हें ही खरीद रहे हैं। नियमित दुकान से उधार सामान लेने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। फिजूलखर्ची रुक गई है। सरकार का निर्णय को सही है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं बेहतर करना भी सरकार की जिम्मेदारी है।

cढालवाला निवासी पुष्पा देवी ने पोते के लिए दुकान से स्कूल का स्वेटर खरीदा। दुकानदार ने खुले पैसे मांगे तो उन्होंने दस, बीस और पचास रुपये के नोट दिए। बताया कि आम आदमी का खर्च कितना है। बचत के पैसे मुश्किल घड़ी में काम आ रहे हें। आवश्यकता के अनुसार खर्च करने के लिए बैंक रुपये दे रहा है। पोते को स्वेटर की जरूरत थी, वही खरीदा है।

श्री गुरूराम रॉय में इण्डस टावर लिमिटेड नोएडा की कार्यशाला

ऋषिकेश।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता इण्डस टावर लिमिटेड नोयडा के अमित कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सड़क पर अपनी सुरक्षा हम स्वयं कर सकते हैं। यदि सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए तो देश में शायद ही कोई सड़क दुर्घटना हो। कहा कि आजकल के नौजवान छात्र स्कूटी व बाइकों को फर्राटे से दौडाते हैं।103 जिससे दुपहिया वाहन के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने के अधिक संभावनाएं होती है। दुपहिए वाहन चालकों को हैलमेट व चौपहिए वाहन चालकों को सीट बैल्ट अवश्य पहनना चाहिए। कार्यशाला में हरवीर चौधरी, शुभम नारंग, नरेन्द्र ठाकुर, अमित शर्मा, अनिल, कमल वाष्र्णेय, कपिल, विकास, नीरज, नीलेश, राजपाल, श्रीओम कविता, चंचल आदि उपस्थित थे।

नोटबंदी से तहसील के सब रजिस्ट्री दफ्तर में भी पसरा सन्नाटा

ऋषिकेश।
पांच और हजार रुपये के नोट बंद होने का प्रॉपर्टी कारोबार पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इनदिनों तहसील के सब रजिस्ट्री दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है। अनुमान है कि इससे जमीन, मकान और फ्लैट के रेट में गिरावट आ सकती है।
ऋषिकेश तहसील स्थित सब रजिस्ट्री दफ्तर में हररोज 40 से 50 रजिस्ट्री होती हैं। इनदिनों महज पांच से छह भूमि, मकान या फ्लैट की रजिस्ट्री ही हो पा रही हैं। मंदी का असर भूमि की खरीद-फरोख्त पर पड़ता दिख रहा है। एक अनुमान के अनुसार जमीन के रेट में 20 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। यहीं हाल आवासीय कांम्पलेक्स बनाने वाले बिल्डरों का भी है। फ्लैट के रेट भी 15 से 20 प्रतिशत गिरावट का अनुमान है। उत्तराखंड बनने के बाद से प्रॉपर्टी कारोबार बूम पर था। प्रॉपर्टी कारोबार मंद पड़ने से बिल्डर खासे परेशान हैं।
104
सब रजिस्ट्री दफ्तर को 69 करोड़ का लक्ष्य
सब रजिस्ट्री दफ्तर के सब रजिस्ट्रार जितेन्द्र कुमार बताते हैं कि ऋषिकेश में हररोज 40 से 50 रजिस्ट्री होती हैं। इनदिनों बेहद कम रजिस्ट्री हो रही है। राज्य को रजिस्ट्री से बीते वर्ष 880 करोड़ का राजस्व मिला था। जबकि इस वर्ष 1200 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। ऋषिकेश को 69 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। मंदी के चलते इस वर्ष लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद कम है।

आईआरआई रुड़की की टीम ने पालिका सड़कों के सैंपल लिए

25 अक्तूबर से कार्य की गुणवत्ता की कमी के चलते पालिका की मिर्नाणाधीन सड़कों का काम हो रखा है बंद

ऋषिकेश।
शुक्रवार को सिचाईं अनुसंधान रुड़की (आईआरआई) की टीम ने आवास विकास स्थित सड़क के सैंपल लिये। टीम ने मशीन के द्वारा सड़क की कोर कटिंग की। टीम सैंपल को रुड़की लैब में जांच करेगी। जिसके बाद पालिका प्रशासन व शहरी विकास विभाग उत्तराखंड को रिपोर्ट भेजी जायेगी। गौरतलब है कि स्थानीय सभासद विकास तेवतिया के घटिया सड़क निर्माण के आरोप पर सड़कों की जांच की जा रही है।
पूर्व में 25 अक्तूबर को आईआरआई की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने प्रथम दृष्टया ही सड़क कार्य को अंसतोष जनक बताया था। मानकों के विपरीत निर्माण कार्य करने पर दोबारा से सड़क बनाने की बात सामने आयी थी। टीम ने निर्माण कार्य के सैंपल भरने के निर्देश दिये थे। जिसके तहत शुक्रवार को टीम ने सड़क के सैंपल लिये। पालिका प्रशासन के द्वारा निर्माण एजेंसी से कार्य रुकवा दिया गया था। 102
अब जांच में दोषी पाये जाने पर शासन, पालिका के भ्रष्ट अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के खिलाफ क्या निर्णय लेता है, यह तो समय ही बतायेगा। वहीं, सभासद विकास तेवतिया का कहना है कि आईआरआई रुड़की की जांच से पालिका में निर्माण कार्य की पोल खुलेगी। आरोप लगाया कि कमीशन का मोटा खेल सड़क निर्माण कार्य में खेला गया है। पालिका के अवर अभियंता वेदप्रकाश बधानी ने कहाकि टीम ने सड़क के सैंपल लिये है। जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।

आंदोलनकारियों का किशोर उपाध्याय ने किया सम्मान

ऋषिकेश।
श्यामपुर भल्लाफार्म में राज्य आंदोलनकारी अधिकार संगठन द्वारा आयोजित प्रदेश महासम्मेलन एवं राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह के वरिष्ठ आंदोलनकारी सम्मान समारोह में वरिष्ठ एवं ऐसे आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया जिनकी भागेदारी आंदोलन में होने के बावजूद चिन्हित होने से वंचित रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथी पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग जिन्होंने राज्य स्थापना के लिए अपना बलिदान दिया 110उन्हें आज भी कोई पहचान नहीं मिल पायी है, हमें ऐसे लोगों का भी सम्मान जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा सरोजनी कैंतुरा, विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल, डॉ. नंद किशोर उपाध्याय, राजेन्द्र तिवारी, ज्योति सजवाण, सुशील बलोनी, कमला रावत, रामदेव, अनिल रस्तोगी, मधु सेमवाल आदि उपस्थित थे।