ऋषिकेश।
श्री सत्या साईं आर्गेनाइजेशन इंडिया ऋषिकेश के तपोवन में वैदिक लर्निंग सेंटर खोलेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत घाट और सेंटर का उद्घाटन करेंगे। संस्थान गंगातट पर साईं स्नान घाट बनाने के साथ नाम संकीर्तन का आयोजन करेगा। इसमें उभरते कलाकारों को मौका दिया जाएगा। 
संस्थान के अध्यक्ष निमेश पंड्या ने तपोवन स्थित सत्या साईं मंदिर में जानकारी देते हुए बताया कि आर्गेनाइजेशन देश के 20 राज्यों में काम कर रहा है। संस्थान ऋषिकेश में लोगों की जरूरतों के अनुसार सेवाएं देगा। इसमें तपोवन में सत्या साईं स्नानघाट, सत्या साईं वैदिक लर्निंग सेंटर खोला जाएगा। साथ ही सत्या साईं संकीर्तन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यूपी-उत्तराखंड प्रभारी राजीव चोपड़ा ने बताया कि ऋषिकेश के तपोवन में तीन दिन कार्यक्रम होंगे। सत्या साईं अन्नपूर्णा हॉल का उद्घाटन रवीश खन्ना ने किया। सत्या साईं स्कूल तपोवन के छात्रों के स्वराजंलि नाटक की प्रस्तुति दी। समापन गंगा आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर आरते रत्नाकर, एसजे राघवी आदि उपस्थित थे।
Category: अन्य खबरै
सरकारी अस्पताल में सुविधाएं न होने से भड़के भाजपाई
ऋषिकेश।
शहर में बीमारियां फैलने पर गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं नाकाफी होने पर रोष जताया। कहा कि ऋषिनगरी में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों पर मरीजों को लूटने का आरोप लगाया।
मुनिकीरेती मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कैलाशगेट पर जमा हुए और प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश और मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर और टाइफाइड तेजी से फैल रही है। सरकारी अस्पताल में संसाधनों की कमी से लोग परेशान हैं। प्राइवेट अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं और मनमानी फीस वसूल रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि सरकारी अस्पताल में सुविधाएं नहीं बढ़ाई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शांति गौड़, इन्द्रा आर्य, मीनाक्षी जोशी, शांति ठाकुर, भरत बिष्ट, अनिल बडोला, विजय रावत, विजय असवाल, विक्रम सिंह, मनीष कुकरेती, कलावती, सुनीता खंडूड़ी, मंजू गोस्वामी, सचिन रस्तौगी, डीसी जोशी, सुनील कंडवाल, मनोरमा रावत, संजय बहुगुणा आदि शामिल थे।
शहर में दवा का छिड़काव न होने से भड़के मायाकुण्डवासी
बस्तियों में डेंगूएचिकन गुनिया का प्रकोप तेजी से फैला
प्रदर्शनकारियों ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर दवा छिड़काव की मांग की
ऋषिकेश।
आधा दर्जन मोहल्लों के लोगों ने नगर पालिका ऋषिकेश में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वह शहर में चिकन गुनिया, डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद दवा का छिड़काव न होने से नाराज है। चेतावनी दी कि यदि जल्द कीटनाशक दवा का छिड़काव न किया तो आंदोलन किया जायेगा।
शहर में वायरल, मलेरिया, डेंगू व टाइफाइड मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से नाराज मायाकुण्ड, चन्द्रेश्वरनगर, कुम्हार बाडा, शान्तिनगर, सर्वहारानगर व भैरव मंदिर के लोग पालिका पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मायाकुण्ड निवासी धनश्याम भट्ट ने कहा कि शहर में डेंगू, मलेरिया पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। प्राइवेट अस्पताल मरीजों से अटे पड़े है। लेकिन पालिका बीमारी से बचाव को कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव नहीं कर रही है। पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा एवं ईओ ने क्षेत्र का भ्रमण कर दवा छिड़काव का भरोसा दिया। लेकिन पालिका सफाई व दवा छिड़काव को लापरवाही बरत रही है। प्रदर्शनकारियों में संजय सिंह, जयपाल सिंह, प्रभुदयाल, उमेश मिश्रा, नरेन्द्र थापा, मनबहादुर, कमलेश देवी, विरेन्द्र कुमार, गीता देवी, इन्द्रा देवी, शोभा देवी, पुष्पा देवी, राधा दासी, संगीता देवी आदि शामिल थे। उधर, ईओ विजय सिंह का कहना है साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कीटनाशक दवा का छिड़काव करने को सफाई विभाग को निर्देशित किया जायेगा।
बेघरों का शहर में हंसिया प्रदर्शन
ऋषिकेश।
कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने शहर में हंसिया प्रदर्शन किया। साथ ही भूमिहीनों को पट्टे देने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी न सुनी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 
रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्रित होकर प्रकोष्ठ से जुड़े लोगों ने हाथों में हंसिया लेकर प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए पुराना बस अड्डा मार्ग, हीरालाल माग, तिलक रोडए हरिद्वार मार्ग, मायाकुंड, त्रिवेणीघाट, रेलवे मार्ग होकर वापस धरना स्थल पर पहुंचे। प्रकोष्ठ के संयोजक विजयपाल रावत ने कहा कि बेघर नया आबाद ग्रांट एक्ट की तर्ज पर भूमि पट्टे देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है।
प्रदर्शनकारियों में सोहन सिंह रौतेला, सुमित चौधरी, मधु बिजल्वाण, सविता देवी, बबीता देवी, विमला पंवार, सरला देवी, कुसुमनाथ, रामेश्वरीए नीला विश्वास, राधा वर्मा, मुलायम सिंह, बलवंत सिंह, फकीरचंद, लोकेन्द्र, राहुल कुमार, छोटेलाल, सतपाल, तारा देवी, अनिता शमा, राजकुमारी आदि शामिल थे।
दून में महिला कांग्रेस की रैली 11 को
पेट्रोल.डीजल की कीमतों बढ़ोतरी के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने दी जानकारी
ऋषिकेश।
महिला कांग्रेस 11 सितबंर को राजधानी में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पेट्रोल.डीजल के दामों पर बढ़ोतरी पर रोष जताया जाएगा। महिला कांग्रेस ने केंद्र पर राज्य सरकार को सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया है।
प्रेस क्लब में गुरुवार को देहरादून महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल.डीजल के दाम कई बार बढ़ाए गए। इसी के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून में रैली निकालने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सरोज देवराड़ी, जिला उपाध्यक्ष बीना चौहान, पार्वती बडोला, पुष्पा मिश्रा, कमला शर्मा आदि उपस्थित थे।

मधु सेमवाल ने ऋषिकेश से जताई दावेदारी
पत्रकारवार्ता के दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संगठन पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं ऋषिकेश से दावेदार हैं, लेकिन टिकट किसी को भी मिले महिलाएं प्रत्याशी की जीत के लिए जुटेंगी। कहा कि महिलाएं सरकार की योजनाएं जनता के बीच ले जाने के लिए भी अभियान चला रही है। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।
तीसरी बार पकड़ा गया पतंजली का घी
टेक्स चोरी के आरोप में मंडी समिति ने जुर्माना भी वसूला
ऋषिकेश।
मंडी समिति के सचल दल ने बुधवार सायं नेपाली फॉर्म के नजदीक एक वाहन से पतंजली का घी टेक्स चोरी के आरोप में पकड़ लिया। पचास हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूलने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि पतंजली का घी तीसरी बार मंडी समिति ने टेक्स चोरी के आरोप में पकड़ा है। 
मंडी समिति के सचल दल ने बुधवार देर सायं नेपाल फार्म के नजदीक वाहन संख्या यूके 08सीए् 2049 को रोका। वाहन में मैण् पतंजली एग्रो प्रालि हरिद्वार का गाय का देशी घी 2 कुन्तल 80 किलो, बासमति चावल 1 कुन्तल 50 किलो सामग्री थी। मंडी शुल्क से संबधित कोई कागज चालक के नही दिखा पाने पर मंडी सचल दल ने पचास हजार तीन रुपये का शुल्क वसूला। वहींए एक अन्य वाहन संख्या डीएल 1एलके 0178 विशाल मेगा मार्ट देहरादून जा रहा था, को भी सचल दल ने रोक दिया। वाहन में 3 कुन्तल 40 किलो बासमति चावल लदा था। अभिलेख नही दिखाने पर सचल दल ने दस हजार पांच सौ पिचानवे रुपये का जुर्माना वसूला।
मंडी समिति अध्यक्ष रामविलास रावत ने बताया कि सचल दल ने अलग.अलग तीन वाहनों से मंडी शुल्क के तेहत्तर हजार नौ सौ अड़तालीस रुपये की जुर्माना राशि वसूली। बताया कि सचल दल का अभियान आगे भी जारी रहेगा। सचल दल में मंडी सहायक चंद्रशेखर, किशन पाल सिंह, अनुपम सक्सेना, देवेन्द्र कुमार, भगवती सिल्सवाल, संजीव कुमार शामिल थे।
सरकार से नया आबाद ग्रांट एक्ट लागू करने की मांग

एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
ऋषिकेश।
उत्तराखण्ड गरीब बेघर प्रकोष्ठ के लोग तहसील में गरजे। धरना स्थल से वादा निभाओ रैली लेकर तहसील पहुंचे प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एसडीएम कुश्म चौहान के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है। चेताया कि मांग पूरी न हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
गुरूवार को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ के लोगों ने संयोजक विजयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में वादा निभाओ रैली निकाली। रैली धरना स्थल से तहसील परिसर पहुंची। रैली में मौजूद बड़ी संख्या में गरीबों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो प्रकोष्ठ के लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में सोहन सिंह रौतेला, सुमित चौधरी, गौर सिंह पंवार, हंसराज बलूनी, बलवंत सिंह बिष्ट, ऋषि कश्यप, लोकेंद्र, राहुल कुमार, छोटेलाल, सतपाल देवेंद्र, कुसुमनाथ, राजेश्वरी, किरन नेगी आदि शामिल थे।
प्रशासन ने दी चेतावनी
वादा निभाओ रैली को लेकर पहुंचे प्रकोष्ठ के संयोजक विजयपाल सिंह रावत को एसडीएम कुश्म चौहान ने चेतावनी दी है कि आगे से इस प्रकार की रैली या धरना प्रदर्शन की पूर्व सूचना प्रशासन को बताई जाये। उन्होंने धरना स्थल पर बैठे लोगों का भी सत्यापन उपलब्ध कराने को भी कहा। कहा कि धरना स्थल पर चल रहे क्रमिक अनशन की अनुमति के मामले में भी प्रकोष्ठ के लोगों की कई शिकायतें आ चुकी हैं।
पुलिस ने 9 वारंटी दबोचे
ऋषिकेश।
कोतवाली वीसी गोसाईं ने बताया कि एसएसपी दून के निर्देश पर क्षेत्र के 9 वारंटियों को दबोच लिया गया है। जिन्हें गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया। बताया कि वारंटियों में सरोज निवासी नई जाटव बस्ती को आबाकरी अधीनियम, जुम्मन सिंह निवासी सर्वहारानगर को बलवा करने, कृष्णा निवासी जाटव बस्ती आबाकरी अधीनियम, संतोष निवासी जाटव बस्ती आबकारी अधीनियम, सुभाष तिवारी निवासी संब्जी मंडी बलवा करने, हरीश रतूड़ी निवासी आईडीपीएल चौक बांउस मामले में, जीत सिंह निवासी आईडीपीएल धारा 125 के तहतर्, ंपकीं निवासी आईडीपीएल शराब अधीनियम, नीरज निवासी इंद्रानगर को आबकारी अधीनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी पिछले कई समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।
शराब पकड़ी
मुनिकीरेती पुलिस ने तपोवन क्षेत्र से एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूटी में शिवपुरी की ओर से शराब लेकर आ रहे थे। जिन्हें तपोवन पुलिस चौकी के पास से पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी सीएस बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गणेश मंडल निवासी घुघतानी तपोवन व परमेश्वर राय निवासी स्विस कॉटेज तपोवन के रूप में कराई है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
छात्रसंघ चुनाव में 71 छात्रों ने नोटा के विकल्प पर लगाई मुहर
कोषाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 30 छात्रों ने नोटा का प्रयोग किया
डोईवाला।
अब छात्र राजनीति में भी नोटा का विकल्प कई प्रत्याशियों के समीकरण बदल सकता है। डोईवाला डिग्री कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में इसके संकेत दिखे हैं। यहां पहली दफा छात्रसंघ चुनाव में नोट का प्रयोग हुआ। इसमें छह फीसदी छात्रों ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोट का विकल्प चुना।
पहली बार नोट का विकल्प मिलने पर युवा मतदाताओं ने इसका खुलकर प्रयोग किया है। डोईवाला डिग्री कॉकेज के छात्रसंघ चुनाव में 71 मतदाताओं ने नोटा के कॉलम में मुहर लगाई। इसका मतलब है कि मतदाताओं ने संबधित पद के लिए किसी को योग्य नही ठहराया। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या राजनीतिक पार्टियों के बढ़ते दखल और छात्र राजनीति में सुधार के लिए नोटा कारगार साबित हो पाएगा। चुनाव सुधार कार्यक्रम के तहत जब मतदाता प्रत्याशियों में किसी को भी योग्य नहीं मानता है तो नोटा का प्रयोग करता है। यह अभिव्यक्ति की आजादी के तहत मतदाता को दिया गया अधिकार है। पहली बार में ही छात्रसंघ चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में नोटा का इस्तेमाल होने को राजनीति के जानकारी बदलाव का संकेत मान रहे हैं। कहा कि इससे छात्र राजनीतिक में बदलाव आ सकता है। देखना यह होगा कि इससे छात्र राजनीति में कितना सुधार आता है।
कर्मचारियों ने फैक्ट्री संचालकों की उपजिलाधिकारी से शिकायत की
ऋषिकेश।
ढालवाला के लोगों ने आरएमआई स्टील फैक्ट्री के स्क्रेप बिक्री पर टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। बुधवार को इस बाबत स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री के लोगों से वार्ता की। उन्होंने उपजिलाधिकारी नरेन्द्रनगर से शिकायत की है।
बुधवार को ढालवाला के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आरएमआई स्टील फैक्ट्री में पहुंचे। यहां उन्होंने फैक्ट्री से जुड़े लोगों पर आरोप लगाया कि वह टैक्स चोरी कर देर रात्रि फैक्ट्री का स्क्रेप बेच रहे हैं। जबकि फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों का पिछले कई समय से भुगतान नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी हरेंद्र राणा, यशवीर सिंह पंवार, ब्रह्मचंद, मनोज शर्मा आदि का कहना है कि आरएमआई फैक्ट्री परिसर का स्क्रेप असंवैधानिक तरीके से बेचा जा रहा है। जिससे सेल्स टैक्स विभाग को भी राजस्व की हानि हो रही है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के अधिकांश कर्मचारियों का वेतन भी पिछले कई समय से नहीं दिया गया है। जिसके लिए कर्मचारी प्रयासरत हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि फिलहाल फैक्ट्री के स्क्रेप बेचने के मामले की जांच कर उस पर रोक लगाई जाय।
आंदोलन की चेतावनी दी
कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने बताया कि कर्मचारी व स्थानीय निवासी मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। कार्रवाई नहीं हुई तो फैक्ट्री परिसर में आंदोलन किया जाएगा।