सफाई नायकों ने पालिका परिसर में काटा हंगामा

नगर पालिका ऋषिकेश में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में गड़बड़ी का लगाया आरोप
बैकडोर से तीन सफाई नायकों को लाभ देने से नाराज बताए जा रहे
ऋषिकेश।
शुक्रवार को नगर पालिका ऋषिकेश में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर पांच सफाई नायकों ने हंगामा काटा। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में पारदर्शिता नही अपनाई जा रही है। लंबे समय से जिन लोगों ने आवेदन कर रखा है, उन्हें दरकिनार करके अपने चहेतों को रखा जा रहा है। 101
नगर पालिका ऋषिकेश में सफाई नायकों ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाकर हंगामा काटा। उनका कहना है कि कुछ रोज पहले ही 20 सफाई कर्मचारियों नियुक्ति की गई थी, लेकिन ड्यूटी पर अन्य लोग आ रहे है। आरोप लगाया कि पालिका के कुछ सफाई नायकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उनके परिवार वालों को बैकडोर से भर्ती कर लिया गया। उनका आरोप है कि लंबे समय से बेरोजगार युवाओं ने पालिका में अर्जी लगाई हुयी, लेकिन पालिका के कुछ सफाई नायक अपने चहेतों को भर्ती कर रहे है।
सफाई निरीक्षक अरविन्द डिमरी के समझाने के बाद सफाई नायक शांत हुए। उन्होंने इस क्रम में गलती सुधारने का आश्वासन दिया। सूत्रों के अनुसार पालिका में घटित घटनाक्रम के बाद कुछ सफाई नायकों के परिवार से कर्मचारी के रुप में भर्ती की बात सामने आने पर गुरुवार को अन्य सफाई नायक बिगड़ गये। पालिका प्रशासन में सफाई नायकों के हो-हल्ले से हड़कंप मच गया। रोष जताने वालों में सफाई नायक महेन्द्र, नरेश खैरवाल, विनोद, जितेन्द्र, मुकेश शामिल रहे।

आउटसोर्सिंग के माध्यम कुछ सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। तीन सफाई नायकों को लाभ देने की बात मिथ्या है। फिर भी मामला उठा है तो देखा जायेगा, कहीं कोई गड़बड़ी तो नही हुई है।
वीपीएस चौहान अधिशासी अधिकारी पालिका ऋषिकेश।

रियल एस्टेट एसोसिएशन ने शहर में दवा छिडकाव की

ऋषिकेश।
शहर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टाइफाइड फैलने पर नगर पालिका ऋषिकेश भले ही हरकत में न हो, लेकिन रियल एस्टेट कारोबारी इसकी रोकथाम के लिए आगे आए हैं। रविवार को रियल एस्टेट एसोसिएशन ने शहर में दवा छिडकाव की। एसोसिएशन पूरे सप्ताहभर शहर में दवा का छिडकाव कराएगी। 101
शहर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टाइफाइड पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीमार लोगों से सरकारी और निजी अस्पताल अटे पड़े हैं। बीमारी बढ़ने के बावजूद नगर पालिका कीटनाशक दवा का छिड़काव करने को लेकर गंभीर नहीं है। रविवार को रियल एस्टेट एसोसिएशन ने शहर में दवा का छिडकाव कराया। शहर के तिलकमार्ग, मनीराम मार्ग, हीरालाल मार्ग, गोविन्द नगर मार्ग, पुराना रोडवेज अड्डं में दवा का छिड़काव किया गया। रियल एस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा कि शहर में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। इसलिए एसोसिएशन ने शहरहित में दवा का छिडकाव कराने का निर्णय लिया है।
इस दौरान उपाध्यक्ष दीपक चुग, संजय व्यास, प्रदीप दुबे, विरेन्द्र जोशी, हरेन्द्र रावत, धीरज मखीजा, सरदार मंगा सिंह, नितिन गुप्ता, नवीन भट्ट, निशांत मलिक, मानव जौहर, अनिल कुकरेती, विवेक तिवारी, दीपक थापा, गोपाल सती, निपुण गुप्ता, कोमल सिंह, अशोक पाल, विशाल कक्कड़, राजेश अरोड़ा, अजीत कालरा, प्रदीप गुप्ता, नितिन गावड़ी आदि मौजूद थे।

उभरते कलाकारों को मिलेगा मौका

ऋषिकेश।
श्री सत्या साईं आर्गेनाइजेशन इंडिया ऋषिकेश के तपोवन में वैदिक लर्निंग सेंटर खोलेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत घाट और सेंटर का उद्घाटन करेंगे। संस्थान गंगातट पर साईं स्नान घाट बनाने के साथ नाम संकीर्तन का आयोजन करेगा। इसमें उभरते कलाकारों को मौका दिया जाएगा। 106
संस्थान के अध्यक्ष निमेश पंड्या ने तपोवन स्थित सत्या साईं मंदिर में जानकारी देते हुए बताया कि आर्गेनाइजेशन देश के 20 राज्यों में काम कर रहा है। संस्थान ऋषिकेश में लोगों की जरूरतों के अनुसार सेवाएं देगा। इसमें तपोवन में सत्या साईं स्नानघाट, सत्या साईं वैदिक लर्निंग सेंटर खोला जाएगा। साथ ही सत्या साईं संकीर्तन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यूपी-उत्तराखंड प्रभारी राजीव चोपड़ा ने बताया कि ऋषिकेश के तपोवन में तीन दिन कार्यक्रम होंगे। सत्या साईं अन्नपूर्णा हॉल का उद्घाटन रवीश खन्ना ने किया। सत्या साईं स्कूल तपोवन के छात्रों के स्वराजंलि नाटक की प्रस्तुति दी। समापन गंगा आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर आरते रत्नाकर, एसजे राघवी आदि उपस्थित थे।

सरकारी अस्पताल में सुविधाएं न होने से भड़के भाजपाई

ऋषिकेश।
शहर में बीमारियां फैलने पर गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं नाकाफी होने पर रोष जताया। कहा कि ऋषिनगरी में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों पर मरीजों को लूटने का आरोप लगाया।103
मुनिकीरेती मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कैलाशगेट पर जमा हुए और प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश और मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर और टाइफाइड तेजी से फैल रही है। सरकारी अस्पताल में संसाधनों की कमी से लोग परेशान हैं। प्राइवेट अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं और मनमानी फीस वसूल रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि सरकारी अस्पताल में सुविधाएं नहीं बढ़ाई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शांति गौड़, इन्द्रा आर्य, मीनाक्षी जोशी, शांति ठाकुर, भरत बिष्ट, अनिल बडोला, विजय रावत, विजय असवाल, विक्रम सिंह, मनीष कुकरेती, कलावती, सुनीता खंडूड़ी, मंजू गोस्वामी, सचिन रस्तौगी, डीसी जोशी, सुनील कंडवाल, मनोरमा रावत, संजय बहुगुणा आदि शामिल थे।

शहर में दवा का छिड़काव न होने से भड़के मायाकुण्डवासी

बस्तियों में डेंगूएचिकन गुनिया का प्रकोप तेजी से फैला
प्रदर्शनकारियों ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर दवा छिड़काव की मांग की
ऋषिकेश।
आधा दर्जन मोहल्लों के लोगों ने नगर पालिका ऋषिकेश में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वह शहर में चिकन गुनिया, डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद दवा का छिड़काव न होने से नाराज है। चेतावनी दी कि यदि जल्द कीटनाशक दवा का छिड़काव न किया तो आंदोलन किया जायेगा।103
शहर में वायरल, मलेरिया, डेंगू व टाइफाइड मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से नाराज मायाकुण्ड, चन्द्रेश्वरनगर, कुम्हार बाडा, शान्तिनगर, सर्वहारानगर व भैरव मंदिर के लोग पालिका पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मायाकुण्ड निवासी धनश्याम भट्ट ने कहा कि शहर में डेंगू, मलेरिया पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। प्राइवेट अस्पताल मरीजों से अटे पड़े है। लेकिन पालिका बीमारी से बचाव को कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव नहीं कर रही है। पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा एवं ईओ ने क्षेत्र का भ्रमण कर दवा छिड़काव का भरोसा दिया। लेकिन पालिका सफाई व दवा छिड़काव को लापरवाही बरत रही है। प्रदर्शनकारियों में संजय सिंह, जयपाल सिंह, प्रभुदयाल, उमेश मिश्रा, नरेन्द्र थापा, मनबहादुर, कमलेश देवी, विरेन्द्र कुमार, गीता देवी, इन्द्रा देवी, शोभा देवी, पुष्पा देवी, राधा दासी, संगीता देवी आदि शामिल थे। उधर, ईओ विजय सिंह का कहना है साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कीटनाशक दवा का छिड़काव करने को सफाई विभाग को निर्देशित किया जायेगा।

बेघरों का शहर में हंसिया प्रदर्शन

ऋषिकेश।
कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने शहर में हंसिया प्रदर्शन किया। साथ ही भूमिहीनों को पट्टे देने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी न सुनी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 104
रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्रित होकर प्रकोष्ठ से जुड़े लोगों ने हाथों में हंसिया लेकर प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए पुराना बस अड्डा मार्ग, हीरालाल माग, तिलक रोडए हरिद्वार मार्ग, मायाकुंड, त्रिवेणीघाट, रेलवे मार्ग होकर वापस धरना स्थल पर पहुंचे। प्रकोष्ठ के संयोजक विजयपाल रावत ने कहा कि बेघर नया आबाद ग्रांट एक्ट की तर्ज पर भूमि पट्टे देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है।
प्रदर्शनकारियों में सोहन सिंह रौतेला, सुमित चौधरी, मधु बिजल्वाण, सविता देवी, बबीता देवी, विमला पंवार, सरला देवी, कुसुमनाथ, रामेश्वरीए नीला विश्वास, राधा वर्मा, मुलायम सिंह, बलवंत सिंह, फकीरचंद, लोकेन्द्र, राहुल कुमार, छोटेलाल, सतपाल, तारा देवी, अनिता शमा, राजकुमारी आदि शामिल थे।

दून में महिला कांग्रेस की रैली 11 को

पेट्रोल.डीजल की कीमतों बढ़ोतरी के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने दी जानकारी
ऋषिकेश।
महिला कांग्रेस 11 सितबंर को राजधानी में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पेट्रोल.डीजल के दामों पर बढ़ोतरी पर रोष जताया जाएगा। महिला कांग्रेस ने केंद्र पर राज्य सरकार को सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया है।
प्रेस क्लब में गुरुवार को देहरादून महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल.डीजल के दाम कई बार बढ़ाए गए। इसी के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून में रैली निकालने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सरोज देवराड़ी, जिला उपाध्यक्ष बीना चौहान, पार्वती बडोला, पुष्पा मिश्रा, कमला शर्मा आदि उपस्थित थे।
101
मधु सेमवाल ने ऋषिकेश से जताई दावेदारी
पत्रकारवार्ता के दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संगठन पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं ऋषिकेश से दावेदार हैं, लेकिन टिकट किसी को भी मिले महिलाएं प्रत्याशी की जीत के लिए जुटेंगी। कहा कि महिलाएं सरकार की योजनाएं जनता के बीच ले जाने के लिए भी अभियान चला रही है। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।

तीसरी बार पकड़ा गया पतंजली का घी

टेक्स चोरी के आरोप में मंडी समिति ने जुर्माना भी वसूला
ऋषिकेश।
मंडी समिति के सचल दल ने बुधवार सायं नेपाली फॉर्म के नजदीक एक वाहन से पतंजली का घी टेक्स चोरी के आरोप में पकड़ लिया। पचास हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूलने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि पतंजली का घी तीसरी बार मंडी समिति ने टेक्स चोरी के आरोप में पकड़ा है। 112
मंडी समिति के सचल दल ने बुधवार देर सायं नेपाल फार्म के नजदीक वाहन संख्या यूके 08सीए् 2049 को रोका। वाहन में मैण् पतंजली एग्रो प्रालि हरिद्वार का गाय का देशी घी 2 कुन्तल 80 किलो, बासमति चावल 1 कुन्तल 50 किलो सामग्री थी। मंडी शुल्क से संबधित कोई कागज चालक के नही दिखा पाने पर मंडी सचल दल ने पचास हजार तीन रुपये का शुल्क वसूला। वहींए एक अन्य वाहन संख्या डीएल 1एलके 0178 विशाल मेगा मार्ट देहरादून जा रहा था, को भी सचल दल ने रोक दिया। वाहन में 3 कुन्तल 40 किलो बासमति चावल लदा था। अभिलेख नही दिखाने पर सचल दल ने दस हजार पांच सौ पिचानवे रुपये का जुर्माना वसूला।
मंडी समिति अध्यक्ष रामविलास रावत ने बताया कि सचल दल ने अलग.अलग तीन वाहनों से मंडी शुल्क के तेहत्तर हजार नौ सौ अड़तालीस रुपये की जुर्माना राशि वसूली। बताया कि सचल दल का अभियान आगे भी जारी रहेगा। सचल दल में मंडी सहायक चंद्रशेखर, किशन पाल सिंह, अनुपम सक्सेना, देवेन्द्र कुमार, भगवती सिल्सवाल, संजीव कुमार शामिल थे।

सरकार से नया आबाद ग्रांट एक्ट लागू करने की मांग

104
एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
ऋषिकेश।
उत्तराखण्ड गरीब बेघर प्रकोष्ठ के लोग तहसील में गरजे। धरना स्थल से वादा निभाओ रैली लेकर तहसील पहुंचे प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एसडीएम कुश्म चौहान के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है। चेताया कि मांग पूरी न हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
गुरूवार को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ के लोगों ने संयोजक विजयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में वादा निभाओ रैली निकाली। रैली धरना स्थल से तहसील परिसर पहुंची। रैली में मौजूद बड़ी संख्या में गरीबों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो प्रकोष्ठ के लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में सोहन सिंह रौतेला, सुमित चौधरी, गौर सिंह पंवार, हंसराज बलूनी, बलवंत सिंह बिष्ट, ऋषि कश्यप, लोकेंद्र, राहुल कुमार, छोटेलाल, सतपाल देवेंद्र, कुसुमनाथ, राजेश्वरी, किरन नेगी आदि शामिल थे।

प्रशासन ने दी चेतावनी
वादा निभाओ रैली को लेकर पहुंचे प्रकोष्ठ के संयोजक विजयपाल सिंह रावत को एसडीएम कुश्म चौहान ने चेतावनी दी है कि आगे से इस प्रकार की रैली या धरना प्रदर्शन की पूर्व सूचना प्रशासन को बताई जाये। उन्होंने धरना स्थल पर बैठे लोगों का भी सत्यापन उपलब्ध कराने को भी कहा। कहा कि धरना स्थल पर चल रहे क्रमिक अनशन की अनुमति के मामले में भी प्रकोष्ठ के लोगों की कई शिकायतें आ चुकी हैं।

पुलिस ने 9 वारंटी दबोचे

ऋषिकेश।
कोतवाली वीसी गोसाईं ने बताया कि एसएसपी दून के निर्देश पर क्षेत्र के 9 वारंटियों को दबोच लिया गया है। जिन्हें गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया। बताया कि वारंटियों में सरोज निवासी नई जाटव बस्ती को आबाकरी अधीनियम, जुम्मन सिंह निवासी सर्वहारानगर को बलवा करने, कृष्णा निवासी जाटव बस्ती आबाकरी अधीनियम, संतोष निवासी जाटव बस्ती आबकारी अधीनियम, सुभाष तिवारी निवासी संब्जी मंडी बलवा करने, हरीश रतूड़ी निवासी आईडीपीएल चौक बांउस मामले में, जीत सिंह निवासी आईडीपीएल धारा 125 के तहतर्, ंपकीं निवासी आईडीपीएल शराब अधीनियम, नीरज निवासी इंद्रानगर को आबकारी अधीनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी पिछले कई समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।

शराब पकड़ी
मुनिकीरेती पुलिस ने तपोवन क्षेत्र से एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूटी में शिवपुरी की ओर से शराब लेकर आ रहे थे। जिन्हें तपोवन पुलिस चौकी के पास से पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी सीएस बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गणेश मंडल निवासी घुघतानी तपोवन व परमेश्वर राय निवासी स्विस कॉटेज तपोवन के रूप में कराई है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया।