स्वर्ण पदक जीतने पर आप ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर शहर को गौरवान्वित करने वाले युवाओं ने अब खेलों के बड़े मंचों पर भी सफलता की इबारतें लिखनी शुरू कर दी हैं। सहासिक खेल कराटे के बाद अब फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस में भी ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह शानदार सफलता नेपाल में 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच नेपाल के काठमांडू पोखरा में आयोजित इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैम्पियनशिप 2021 में तीर्थ नगरी के खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हासिल हुई है। उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए ऋषिकेश के आर्यन बिष्ट ने वॉलीबॉल में स्वर्ण, अशोक सैनी ने फुटबाल में स्वर्ण एवं सिद्धार्थ शरदा ने टेबिल टेनिस में स्वर्ण पदक अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ियों, फुटबाल कप्तान एवं कोच अभिषेक रांगड़ के नेतृव्व में ऋषिकेश से गए थे।
तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। नेपालीफार्म स्तिथ पार्टी कार्यालय में ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि शहर के लिए गौरव की बात है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के खिलाड़ी बड़े मंचों पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के हर हुनरमंद खिलाड़ी की हर संभव मदद की जाएगी। स्वागत करने वालों में संगठन मंत्री दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल, मनमोहन नेगी, नरेंद्र सिंह, अजय रावत, हिमांशु नेगी, अश्वनी सिंह, चंद्रमोहन भट्ट, सुनील सेमवाल, पंकज गुसाईं उपस्थित रहे।

स्व. बहुगुणा के पद्चिन्हों पर चलकर ही होगी पर्यावरण की सुरक्षा

हरिपुर कलां पहुंचने पर विश्व विख्यात पर्यावरणविद स्व. सुंदर लाल बहुगुणा के बेटे वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा को महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज और आप नेता राजे सिह नेगी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपनी लेखनी के जरिए सामाजिक व्यवस्थाओं और ज्वलंत मुद्दों पर निष्पक्षता के साथ अपनी बात रखने वाले बहुगुणा ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। उत्तराखंड राज्य भी राजनीतिक दृष्टिकोण से परिवर्तन की राह पर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण जिन सपनों और अपेक्षाओं के साथ किया गया था, उसमें दो दशक बीतने के बावजूद अब तक सफलता नहीं मिली है। जिसकी वजह से राज्य आंदोलनकारियों सहित उत्तराखंड की मातृ एवं युवा शक्ति नए विकल्प की तलाश में है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने कहा कि विश्व विख्यात पर्यावरणविद् स्वर्गीय सुंदर लाल बहुगुणा के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर ही उन्होंने जनसेवा के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया था। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर उनके उत्कृष्ट कार्याे के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। इस मौके पर समाजसेवी सच्चिदानंद पोखरियाल, यमन डबराल, विक्रांत भारद्वाज, मनमोहन नेगी, प्रभात झा, किशन लाल, अश्वनी सिंह उपस्थित थे।

सियासी बिछात में राजे नेगी बने आप के ऋषिकेश प्रभारी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने पार्टी के बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे राजे सिंह नेगी को ऋषिकेश विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही नेगी की ऋषिकेश विधानसभा की सीट से उनके टिकट पर मुहर भी लगभग लग गई है।
बताते चलें कि पिछले वर्ष आज ही के दिन ऋषिकेश के प्रमुख समाजसेवी राजे सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। इस एक वर्ष के दौरान पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रियता के चलते वह पार्टी हाईकमान के सामने लगातार अपना कद ऊंचा करते चले गये। उन्हें पहले जिला मीडिया प्रभारी उसके बाद बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उस पर खरा उतरते ही उन्हें विधानसभा ऋषिकेश का प्रभारी भी नियुक्त कर दिया गया। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड की तमाम विधानसभाओं में प्रभारी की नियुक्ति कर संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट फाईनल करने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। उधर, राजे सिंह नेगी को ऋषिकेश विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला अध्यक्ष अमित बिश्नोई, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, दिनेश कुलियाल, चन्द्रमोहन भट्ट, प्रभात झा, रजनी कश्यप, कुसुम राठी, योगाचार्य भारती, उषा बुडाकोटी, मनमोहन नेगी, अजय रावत, विक्रांत भारद्वाज, धनपाल रावत, प्रवीन असवाल, मंजू शर्मा, लोकेश तायल ने हर्ष जताया है।

आप ने पर्यटन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन कर वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन नगरी ऋषिकेश में आम आदमी पार्टी ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पिछले दो साल से आर्थिक मंदी से जूझ रहे पर्यटन कारोबारियों की पीड़ा और वर्तमान परिस्थितियों पर अपने विचार रखे।
सोमवार की दोपहर नेपाली फार्म स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। मगर इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उत्तराखंड में सिमटते पर्यटन व्यवसाय और इन से जुड़ी हुई चुनौतियों के बारे में अपनी राय रखते हुए विधानसभा के संगठन मंत्री दिनेश असवाल ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, बस जरूरत है तो ईमानदार कोशिश की। गोष्ठी को आप नेता संजय पोखरियाल, सेक्टर प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य तेजपाल असवाल, महंत विनायक गिरी, अजय रावत, मनमोहन नेगी आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कारवां

आम आदमी पार्टी का कारवां ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पार्टी की रीतियों नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ऋषिकेश द्वारा ग्राम सभा हरिपुर कलां में आयोजित कार्यक्रम में सर्किल इंचार्ज मनोज भट्ट के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामवासियों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही इस मौके पर पार्टी द्वारा हरिपुर कलां में संगठन का विस्तार करते हुए होटल व्यवसाय से जुड़े समाज सेवी अशोक झा को ग्राम सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला संगठन मंत्री दिनेश असवाल, विधानसभा सचिव दिनेश कुलियाल एवं अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी ने सभी नए सदस्यों को टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई एवं स्वागत किया।

कार्यक्रम का सचांलन करते हुए आप नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि राज्य गठन के बीस वर्ष बीत जाने के बाद भी आजतक ग्रामीण क्षेत्रो की स्तिथि जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हरिपुर कलां में एकमात्र स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी राजकीय इंटर कॉलेज में पिछले लंबे समय से विज्ञान एवं कॉमर्स विषय न होने के कारण गांव के बच्चो को पढ़ाई हेतु मजबूरन रायवाला या हरिद्वार जाना पड़ता है। यही स्थिति स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी है। ग्राम सभा मे इलाज के नाम पर कोई सरकारी प्राथमिक चिकित्सा सेंटर तक नहीं है। उसके लिए भी रोजाना कई किलोमीटर ऋषिकेश ही आना पड़ता है। वहीं नेशनल हाइवे बनने के कारण बेरोजगार हुवे स्थानीय व्यापारियों की भी सुध लेने वाला कोई नही है।

इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने वालो में संतोष गुप्ता, सतीश शर्मा, दिलावर सिंह नेगी, संजू सिंह, दीपक भदोरिया, राजेन्द्र ममगाई, जितेंद्र चैधरी, अजय सिंह, विक्रांत कुमार, मनोज कुमार, संदीप शर्मा, राकेश शर्मा, रवि चैहान, मुकेश कंडवाल आदि शामिल थे।

मरीज और तीमारदारों को सरकार ने दिया महंगे इलाज से झटकाः डा. राजे नेगी

आम आदमी पार्टी के नेता डा. राजे नेगी ने सरकार पर तंज कसा है, नेगी ने कहा कि सरकार ने नए साल पर महंगे इलाज का उपहार प्रदेश की जनता को दिया है। कहा कि होना तो इलाज को सस्ता चाहिए था, मगर महंगे इलाज देकर मरीज और तीमारदारों को झटका दिया है, प्रदेश की जनता वैसे ही आर्थिक तंगी से जूझ रही है, ऊपर से अब यह महंगा इलाज।

आज प्रेस नोट जारी करते हुए आप नेता डा. राजे नेगी ने कहा कि इलाज और दवाएं दोनों ही नए साल में महंगे हो गए हैं। सरकारी अस्पतालों में पर्चे और जांच की दरों में 10 फीसदी तक इजाफा हुआ है, तो दवाओं में दो से आठ फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनमें अधिकांश बीपी, शुगर, बुखार और दर्द निवारक के अलावा सभी प्रमुख एंटीबायोटिक्स दवाएं हैं।कोरोना काल के बीच सरकार द्वारा उपचार एवं दवाओं में की गई अप्रत्याशित वृद्धि का आम आदमी पार्टी ने पुरजोर विरोध किया है।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में नए साल से इलाज महंगा हो गया है। रजिस्ट्रेशन से लेकर भर्ती शुल्क और तमाम जांच के लिए मरीज को दस फीसदी अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। सरकारी अस्पताल में ओपीडी पर्चा पहले 25 रुपये में बनता था। जिसके लिए अब मरीज को 28 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। अल्ट्रासाउंड का शुल्क 518 से बढ़कर 570 रुपये हो गया है। इसी तरह एक्सरे में भी करीब 18 रुपये की वृद्धि हुई है। नए साल से एक्सरे 182 के बजाए 200 रुपये में किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सभी जांच, आइपीडी शुल्क आदि भी बढा हैं। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं के अनुरूप उपचार के पर्चे एवं अन्य जांच की दरों को वापस लिए जाने की मांग की।

महाकुंभ में विकास को लेकर कुम्भ क्षेत्र ऋषिकेश के साथ हुआ छलावाः डा. राजे नेगी

आम आदमी पार्टी ने कुम्भ बजट में ऋषिकेश की घोर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। पार्टी नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाला महाकुंभ प्रारंभ होने को है, लेकिन इसके बावजूद कुंभ क्षेत्र ऋषिकेश में इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। एक जारी बयान में आप के नेता डॉ नेगी ने कहा कि पिछले तमाम कुंभ मेलों के दौरान भी कुंभ क्षेत्र ऋषिकेश की घोर उपेक्षा होती आई है।

कहा कि आगामी महाकुंभ में कुंभ क्षेत्र ऋषिकेश के विभिन्न घाटों पर जब देश और दुनिया से आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे तो उन्हें भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ सकता है, इसकी बड़ी वजह ऋषिकेश के प्रति उपेेक्षित रवैय्या होगा। आप नेता डा. नेगी कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महाकुंभ के सबसे महत्वपूर्ण ऋषिकेश क्षेत्र के भरपूर विकास की बड़ी बड़ी घोषणाएं की गई थी। मेला अधिकारी से लेकर तमाम विभागीय अधिकारियों द्वारा यहां पिछले 1 वर्ष से लगातार दौरे कर महाकुंभ को लेकर कुंभ क्षेत्र अंतर्गत ऋषिकेश, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती में बैठकें ली जाती रही है लेकिन अब जबकि महाकुंभ बेहद करीब आ गया है तो कह सकते हैं कि यह तमाम बैठके सिर्फ हाथी के दांत की कहावत को ही चरितार्थ कर रही थी। उन्होंने कहा कि तीर्थ क्षेत्र ऋषिकेश में कुम्भ निधि से विकास कार्यों की उपेक्षा साफ इशारा कर रही है कि प्रदेश सरकार का फोकस महाकुंभ में पूरी तरह से सिर्फ हरिद्वार के विकास पर ही है। अन्य कुम्भ क्षेत्रों को सिर्फ विकास का सब्जबाग दिखाया गया है।

रिद्धिमा ने बढ़ाया उत्तराखंड का मानः राजे नेगी

विश्व की 100 प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं में शामिल होकर उत्तराखंड को गौरवान्वित करने वाली रिद्विमा पांडे को आम आदमी पार्टी ने सम्मानित किया है। पार्टी के नेता डॉ. राजे सिंह नेगी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोतीचूर हिमालयन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर जाकर उत्तराखंड की बेटी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर आप के नेता डॉ नेगी ने कहा कि महज 13 वर्ष की छोटी सी उम्र में रिद्धिमा पांडे ने दुनिया की 100 प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल होकर दुनियाभर में देवभूमि उत्तराखंड का मान बड़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से राज्यवासी स्वंय को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बीबीसी द्वारा जारी की गई लिस्ट में रिद्विमा सहित देश में कुल 3 ही भारतीय महिलाओं को इस लिस्ट में शुमार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह देवभूमि के लिए गर्व की बात है कि रिद्धिमा पांडे उन तीनों महिलाओं में से एक है और सबसे कम उम्र की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण इस समय एक ऐसा विषय है जिसके बारे में हम सभी को गंभीरता से सोचना चाहिए और ऐसा हो भी रहा है।
प्रकृति के लगातार हो रहे हनन और मानवीय गतिविधियों से हमारे पर्यावरण को जो चोट पहुंच रही है उसके लिए युवा वर्ग अपनी आवाज बुलंद कर रहा है और एक स्वर में प्रकृति के संरक्षण की बात कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषय को समझते हुए छोटे बच्चे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। प्रकृति को बचाने हेतु वे लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में रिद्धिमा पांडे भारत की पहली ऐसी लड़की थी जिन्होंने यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में जाकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर दमदार भाषण भी दिया था। देवभूमि की यह बेटी लगातार जंगलों के कटने, जलवायु परिवर्तन की ओर अपनी आवाज बुलंद करती रही हैं और अब उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम करने और जागरूकता फैलाने के लिए सम्मान मिल रहा है जोकि प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए गौरव की बात है।
इस दौरान रिद्धिमा के पिता दिनेश भट्ट, माता विनीता भट्ट, भाई शुभ भट्ट, आप कॉर्डिनेटर दिनेश असवाल, अमित विश्नोई, विक्रांत भारद्वाज, सीमा रावत, चेतन चैबे, संजय नेगी, सुनील कुमार, ज्योत्सना पांडेय उपस्थित थे।

जब दिल्ली में पानी फ्री हो सकता है, तो उत्तराखंड में क्यों नहींः आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड में लोगों को सस्ती बिजली और निशुल्क पानी की सुविधा मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी मौलिक सुविधाओं का लाभ जनता को दिलाए जाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का सहारा भी लिया जाएगा।

आप नेता डॉ नेगी ने कहा कि जब दिल्ली की केजरीवाल सरकार उत्तराखंड का पानी दिल्ली की जनता को फ्री दे सकती है तो उत्तराखंड सरकार को भी जनता को निशुल्क पानी की आपूर्ति करनी चाहिए। साथ ही ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड की जनता को बिजली भी सस्ते दामों में दी जानी चाहिए। लेकिन विडंबना यह है कि देश के कई राज्यों से ज्यादा महंगी बिजली और पानी के बिलों का भुगतान ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड में लोगों को करना पड़ रहा है। डॉ नेगी के अनुसार कोरोना काल के चलते पिछले 8 माह से प्रदेश में लोगों को रोजगार ठप्प है। नौकरियां छिन रही है। ऐसे में महंगी बिजली और पानी के बिलों को भरना प्रदेश की आवाम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। उत्तराखंड सरकार को इस मसले पर गंभीरतापूर्वक विचार कर लोगों के बिजली एवं पानी के बिलों में छूट देने की व्यवस्था करनी चाहिए।