हिमाचल चुनाव के बाद योगी और धामी जैसे चेहरों की तलाश में जुटी भाजपा

हिमाचल के नतीजों ने हाईकमान को सोचने में मजबूर कर दिया है कि देश में मोदी के बाद अब राज्यों में भी भाजपा को दमदार चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ना होगा। जैसे यूपी में योगी और उत्तराखंड में धामी को रखकर भाजपा ने सत्ता प्राप्त की। ऐसा हम नही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े सूत्र कह रहे है।
अगर उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन ना हुआ तो 15 सीटों पर सिमट जायेगी भाजपा। कुछ ऐसा ही भाजपा के सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे के बाद हाईकमान में उत्तराखंड में एक नही दो बार परिवर्तन किया। स्वयं पीएम को देवभूमि में हस्तक्षेप करना पड़ा और भाजपा के हाथ में पुष्कर की रिपोर्ट सबसे बेहतर और संगठनात्मक पकड़ वाली साबित हुई। कहा जाये कि अगर पीएम मोदी चुनाव से पहले पुष्कर को सीएम बनाने का दूरदर्शी फैसला न करते तो उत्तराखंड में भी होते हिमाचल जैसे हालात होते। पीएम मोदी के मंत्र को आमजन तक पहुंचाने में कामयाब रहे सीएम पुष्कर धामी भले ही चुनाव हारे लेकिन सत्ता दिलाने में कायाब रहे। हालांकि आज भी उन्हें वह लॉबी नही चपा पा रही है जो उत्तराखंड में भय, भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों में लिप्त रही। हर राह में रोड़े अटका कर उनके लिए आसान राह को भी कठिन और चुनौती पूर्ण किया जा रहा। लेकिन अपनी मुस्कान की तरह ही अकेले योद्धा की तरह लड़ कर विजय हासिल कर रहे धामी। कहा जाये तो पीएम मोदी के बाद राज्य में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता बन चुके है आज धामी।
फिर लौटते है हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में जिसने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का भी राज खोल दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले दूरदर्शी फैसला लेते हुए सीएम के रूप में युवा तुर्क पुष्कर धामी को कमान सौंपी। इस युवा सीएम ने भी रात दिन की अथक मेहनत कर पीएम मोदी के चेहरे, उत्तराखंड को लेकर पीएम मोदी के किए गए काम को घर घर तक पहुंचाया। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही जनता में भी विश्वास कायम किया। उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत इसी मेहनत का नतीजा है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का कैडर बेदम हो चुका था। ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन, जल जीवन मिशन समेत केंद्र की तमाम योजनाओं के बावजूद जनता में जोश गायब था। जनता के इसी मूड को केंद्रीय नेतृत्व ने समय रहते भांप लिया। सीएम के रूप में मौका पहले तीरथ सिंह रावत को दिया, लेकिन उन्हें तत्काल बदल केंद्र ने युवा नेतृत्व के रूप में पुष्कर सिंह धामी को जुलाई 2021 में मौका दिया। सीएम के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने भी सबसे पहले उत्तराखंड को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को उत्तराखंड के जन जन तक पहुंचाया। कार्यकर्ताओं, पार्टी कैडर में जोश भरा।
महज छह महीने के भीतर पूरे उत्तराखंड के गांव गांव को एक सिरे से नाप दिया। पार्टी के ही तमाम बड़े नेता जहां भाजपा की सीटों का आंकड़ा बामुश्किल दहाई के अंक तक पहुंचने के दावे कर रहे थे, उन्हीं दावों को खारिज करते हुए पीएम मोदी और सीएम पुष्कर धामी की जोड़ी ने प्रचंड जीत दिलाई। अब हिमाचल के नतीजों को देख कर केंद्रीय नेतृत्व को समझ आ गया है कि यदि जुलाई 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में सीएम के रूप में पुष्कर का चुनाव न करते, तो उत्तराखंड में भी हिमाचल जैसे हालात तय थे। क्योंकि उत्तराखंड में हालात हिमाचल से अधिक विकट थे। लगातार एक के बाद एक सीएम बदलने से जनता के मन में उपजे अविश्वास को विश्वास में बदलने की एक बड़ी चुनौती थी। इस चुनौती से सीएम पुष्कर धामी ने मोदी मंत्र के जरिए पार पाने में सफलता हासिल की।
जुलाई 2021 से लेकर मतदान होने तक सीएम पुष्कर धामी ने 70 विधानसभाओं को कई कई बार नापा। पूरे राज्य में भाजपा का माहौल बनाने और कमजोर सीटों को जीत में बदलने के लिए वे अपनी खटीमा विधानसभा सीट को भी अधिक समय नहीं दे पाए। दूसरी ओर खटीमा सीट पर पार्टी के ही कई दिग्गज एक के बाद एक नया षड़यंत्र रचते रहे। नेताओं का फोकस खटीमा में भाजपा को जिताने से अधिक हराने पर रहा। पार्टी संगठन के तमाम बड़े दिग्गज, कैबिनेट मंत्री अपनी सीटों से बाहर ही निकल पाए। बड़े नेताओं ने प्रदेश में भ्रमण करना तो दूर अपनी बगल की सीटों तक पर झांकने की जहमत नहीं उठाई।
उत्तराखंड की इस अंदरुनी हकीकत से पीएम नरेंद्र मोदी भली भांति वाकिफ रहे। यही वजह है, जो चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम के रूप में पीएम मोदी की पहली पसंद सीएम पुष्कर सिंह धामी ही रहे। पीएमओ के इंटेलीजेंस को पूरी खबर थी कि जिस चुनाव को उत्तराखंड के भाजपा नेता हारा हुआ मान कर चल रहे थे, उसकी जीत के असल नायक पुष्कर ही हैं। पुष्कर ही रहे, जिन्होंने पीएम मोदी के विकास मंत्र को उत्तराखंड के जन जन तक पहुंचाया। अब हिमाचल के नतीजों ने भी साफ कर दिया है कि उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत ऐसे ही नहीं मिली। ऐसे में अब उत्तराखंड में सीएम पुष्कर धामी की राह में कांटे बिछाने वालों के लिए समय आसान नहीं रहने वाला है।
मोदी द्वारा दिए गए दो मंत्र मेहनत और ईमानदारी को धरातल पर उतारने में धामी कामयाब रहे। इसी वजह से प्रधानमंत्री ने अपने केदारनाथ और बद्रीनाथ के दौरे पर धामी के काम काज की तारीफ भी की।

एक हजार गांवों में सोलर ऊर्जा से होगी विद्युत सप्लाई

उत्तराखंड के एक हजार गांवों को सोलर ऊर्जा से रोशन किए जाने के लक्ष्य पर काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बारे में प्रस्ताव कैबिनेट में पास कराने के लिए विभाग को तुरंत ड्राफ्ट बना कर देने को कहा है।
उत्तराखंड में सौर ऊर्जा उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। सरकार ने एक हजार गांवों में बंजर पड़ी पूरब मुखी जमीनों को चिन्हित भी कर लिया है। सरकार चाहती है कि इन गांवों में सौर ऊर्जा से ही विद्युत सप्लाई की जाए। धामी सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय रोजगार के साथ-साथ सस्ती बिजली भी लोगों को मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ऊर्चा सचिव को ये निर्देशित किया है कि एक हजार गांवों में सोलर ऊर्जा के प्रोजेक्ट को कैबिनेट में लाने के लिए उसका फाइनल ड्रॉफ्ट तैयार करे, ताकि इस पर सरकार इसे पास करके योजना को निर्धारित समय के साथ पूरा कराया जा सके। सौर ऊर्जा पॉलिसी को ड्राफ्ट करने का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट उन स्थानीय लोगों को निवेश करने का मौका मिलेगा जो गांवों को छोड़कर अन्य स्थानों पर रह रहे हैं उनकी बंजर भूमि से आय भी होगी।

धामी ने उत्तराखंड में सामाजिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत की-महेन्द्र भटट

भाजपा ने विधानसभा में पास महिला आरक्षण व धार्मिक स्वतंत्रता संसोधन विधेयक के पास होने पर खुशी जताते हुए इसे प्रदेश में सामाजिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत बताया है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत समूचे सदन को इस ऐतिहासिक कदम के लिए धन्यवाद दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन एवं विकास में मातृ शक्ति के अमिट योगदान के मद्देनजर, भाजपा सरकार का महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी क्षेतिज आरक्षण देने का यह कदम, समाज मे बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा। यह कदम भाजपा सरकार की मातृ शक्ति के सम्मान, स्वभिमान और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, इसी तरह जबरन या प्रलोभन से धर्मान्तरण करने वालों पर लगाम कसने के उद्देश्य से धार्मिक स्वतंत्रता कानून को अधिक सख्त बनाने वाला संसोधन विधेयक भी पार्टी के जनता से किये संकल्पों को पूरा करने वाला है। उन्होंने सदन में पास सभी विधेयकों को जनसरोकारों से जुड़ा हुआ बताते हुए स्वागत किया है।

सदन मे पेश विधेयक लोक कल्याणकारी और जनहित के अनुरूप-महेन्द्र भट्ट

भाजपा ने विधानसभा में पेश महिला आरक्षण विधेयक, धार्मिक स्वतंत्रता कानून को अधिक कड़ा करने वाले संसोधन विधेयक समेत सदन पटल पर रखे सभी विधेयकों का स्वागत किया है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मातृ शक्ति को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण, प्रदेश की आधी आबादी को उसका पूरा हक दिलाने वाला है। साथ ही उम्मीद जतायी कि जबरन धर्मान्तरण पर 10 साल की सजा ऐसे अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने का काम करेगी।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा में पेश भाजपा सरकार द्वारा पेश सभी विधेयकों को लोक कल्याणकारी एवं जन भावनाओं को पूरा करने वाला बताया। उन्होंने बहु प्रत्याशित महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के विधेयक पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस कदम के साथ भाजपा ने जनता से किये एक और संकल्प को पूरा करने का काम किया है। पहले सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर आरक्षण के खिलाफ हाईकोर्ट के निर्णय पर स्टे लिया और अब सदन में अध्यादेश लाकर धामी सरकार ने साबित किया है कि मातृशक्ति के सम्मान, स्वभिमान और सशक्तिकरण से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नही है। इसी तरह धार्मिक आधार पर प्रदेश में जनसांख्यिक परिवर्तन लाने के षड़यंत्र में लगे लोगों पर लगाम कसने के लिए धार्मिक स्वतंत्रता कानून उल्लंघन्न में 10 वर्ष तक की सजा एवं पीड़ित को 5 लाख तक के मुआवजे का प्रावधान भी हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, कूड़ा निस्तारण, पंचायती राज कानून एवं दुकान एवं स्थापन कानून के सजा प्रावधानों को लेकर जनहित में किये बदलाव, जिला योजना समिति में क्षेत्र पंचायत प्रमुख को शामिल करना, स्टाम्प व राज्य अधिकार के अंतर्गत जीएसटी कानून आदि सभी विधेयकों को राज्यवासियों को राहत देने के उद्देश्य से लाये गए है।

धामी सरकार प्रदेश के विकास में लगातार बेहतर निर्णय ले रही-विजयवर्गीय

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हाल मे घटित घटनाओं पर धामी सरकार ने त्वरित गति से उचित कार्यवाही की है और इसे जनता का सरकार की प्रति विश्वास भी बढ़ा है।
उत्तराखंड प्रवास के अंतिम दिन पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व संगठन आपसी तालमेल से प्रदेश के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज मोदी द्वारा केंद्र से किसी भी योजना का भेजा गया एक एक रुपया लाभार्थी को मिलता है जो हमारी नीयत व नीति का प्रमाण है।
उन्होंने बताया कि उन्होने बूथ मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सरकार व पार्टी के कामों की जानकरी ली है। उन्हें प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आम जनता व कार्यकर्ताओं तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव पर पूछे गए सवाल के जबाब में उन्होंने तंज किया कि उम्र के इस पड़ाव में खड़गे से काँग्रेस में परिवर्तन लाने की उम्मीद करना बेमानी है। गांधी परिवार को बस नाम का ही अध्यक्ष चाहिए और नाम का ही पीएम। उन्होंने यात्रा पर तंज किया कि उनके नाना ने ही कश्मीर में धारा 370 लगाकर भारत तोड़ों अभियान शुरू कर दिया था।
इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आरोपों पर पूछे सवालों के जबाब में कहा कि जांच एजेंसियों के सबूतों को न्यायालय स्वीकार कर रही है फिर पाक साफ होने का दावा क्यों किया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, द्वारा किया गया। इस मौक़े पर पर आदित्य चौहान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विपिन कैंथोला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, राजेंद्र सिंह नेगी, हरीश चमोली, अजीत नेगी, सत्यवीर चौहान समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा का किया वायदा, धामी करेंगे पूराः महेंद्र भट्ट

भाजपा ने भू कानून कानून अध्ययन और परीक्षण समिति द्धारा सीएम धामी को रिपोर्ट सौंपने का स्वागत करते हुए इसे जनता से किए एक और वादे को पूरा करने की दिशा महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही कमेटी द्धारा प्रस्तुत सुझावों का अध्यन करते हुए प्रदेश की जनता के हित में भू कानून में आवश्यक सुधार लाएगी।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेशवासियों द्धारा राज्य हित में वर्तमान भू कानून में परिवर्तन की मांग की जा रही थी, जिसके मद्देनजर जनहित में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिछले कार्यकाल में भू कानून के अध्यन और परीक्षण के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गयी थी। इसी परिप्रेक्ष्य में भाजपा द्धारा चुनाव के दौरान अपने दृष्टिपत्र में कमेटी से मिले हुए सुझावों पर राज्यहित में भू कानून में जरूरी बदलावों का वादा किया गया था।

अब जब तय समय सीमा में कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है तो उम्मीद है कि रिपोर्ट के अध्ययन के बाद जनता से भाजपा का किया एक और वादा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरा करने वाले हैं। इससे राज्य मे पलायन की समस्या पर भी अंकुश लगेगा और लोगों को संसाधनों का समुचित लाभ मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने दी जन्मदिन की बधाई

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर उनके आवास पर जाकर बधाई एवं नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी।
गुरुवार को उनके इंदिरा नगर स्थित आवास पर जाकर मंत्री डॉ वालों ने स्मृति चिन्ह, शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर अपनी शुभकामनाएं दी।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भट्ट के नेतृत्व में पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी। गढ़वाल व कुमाऊं के क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में उनकी अच्छी पकड़ पार्टी व संगठन को आगे बढ़ाएगी।
इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में चार बार के विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का सदैव विकास कार्यों पर फोकस रहा। ऋषिकेश विधानसभा में विकास कार्य उनके कार्यकाल में धड़ल्ले से हुए। उन्होंने सभी वर्ग और पीढ़ी के लोगों को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही।

राष्ट्रपति मतदान कार्यशाला में उत्तराखंड से वित्त मंत्री सहित तीन ने किया प्रतिभाग

नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर आज राष्ट्रपति मतदान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें देशभर से आये 28 राज्यों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड की ओर से वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास और प्रदेश महामंत्री भाजपा कुलदीप कुमार ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, भूपेंद्र यादव के साथ राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, ओम पाठक ने राष्ट्रपति मतदान को लेकर 28 राज्यों से आए प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस मौके पर एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुरमू जी को शत प्रतिशत मतदान करने का आवाहन किया गया। साथ ही कोई भी मत अवैध न जा पाए, इसके लिए जागरूक होकर मतदान करने को कहा।

महापौर रुड़की गौरव गोयल भाजपा से निष्कासित

रुड़की के महापौर गौरव गोयल को भारतीय जनता पार्टी ने छह साल के निष्कासित कर दिया है। कार्यकाल के दौरान से ही विवादों में रहे महापौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने एवं पार्टी में गुटबाजी बढ़ाने के भी आरोप है। आज ही अदालत ने एक पुराने मामले में उनके खिलाफ दोबारा जांच के आदेश पुलिस को दिए हैं।
इसके बाद हरकत में आई भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि रुड़की के महापौर गौरव गोयल लगातार पार्टी की रीति-नीति का उल्लंघन कर रहे हैं। पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त हैं। उनके द्वारा रुड़की नगर निगम में पार्टी के पार्षदों के मध्य लगातार विवाद पैदा किया जा रहा है। इसके अलावा संपत्ति के नवीनीकरण के मामले में उनके द्वारा 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगे जाने का प्रकरण भी पुलिस जांच में विचाराधीन है। विधायक गणों द्वारा जो घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा कराई गई थी, उनमें भी लगातार वह बाधा डालने का काम कर रहे हैं। साथ ही बोर्ड बैठक निर्धारित दो माह में ना बुलाकर रुड़की शहर के विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। संगठन पर भी भ्रष्टाचार के मनगढ़त आरोप लगा रहे हैं, जिसकी वजह से पार्टी की छवि को क्षति पहुंच रही है। इन सभी कारणों के चलते उनको छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। वहीं, इस संबंध में मदन कौशिक ने कहा कि रुड़की के मेयर गौरव गोयल लगातार अनुशासनहीनता कर रहे थे। संगठन में भी गुटबाजी को हवा देने का काम कर रहे थे। भाजपा एक अनुशासित संगठन हैं। यहां व्यक्ति नहीं अनुशासन सर्वाेपरि है। इसलिए उन्हें संगठन से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

दीपक बाली ने भाजपा की सदस्यता लीं, आप को लगातार दूसरा झटका

आम आदमी पार्टी को भाजपा के द्वारा लगातार झटके मिल रहे है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अजय कोठियाल को किनारे लगाकर आप ने दीपक बाली के नेतृत्व में नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों की टीम बनाई थी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में बाली ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। दीपक बाली को बीजेपी में शामिल कराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाली आप में थे लेकिन वह हमेशा से राष्ट्रवादी रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आप का दो चेहरा है, जो वो दिखावा करती है, असल में है नहीं। करीब डेढ़ माह पहले उत्तराखंड में आप की कमान संभालने वाले दीपक बाली ने भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है। काशीपुर के बड़े कारोबारी बाली करीब दो साल पहले आप में शामिल हुए थे।
बीते विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा वह काशीपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार भी रहे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। 29 अप्रैल को उन्हें उत्तराखंड यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया था।