भाजपा और आप के बीच जुबानी जंग तेज

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल ने हमेशा ही देश विरोधी तत्वों के सुर में सुर मिलाने और तुष्टीकरण की राजनीति की है और अब चुनाव से ठीक पहले वह उत्तराखंड में जिस तरह घोषणाएं कर रहे हैं उसका उनको कोई लाभ नहीं होने वाला है, क्योंकि वह विश्वास खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज आध्यात्मिक तीर्थ की बात करने वाले केजरीवाल हमेशा राम मंदिर के विरोधियों के सुर में सुर मिलाते रहे हैं। अचानक उनका सनातन में आस्था और भक्ति में विश्वास का जाग्रित होना चुनावी महत्वाकांक्षा से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि सैन्य बहुल उतराखंड के लोग उनके सर्जिकलस्ट्राइक में सुबूत मांगने और देश द्रोहियो की पैरोकारी करने से भी व्यथित हैं।
कोरोना काल में भी वह उत्तराखंड के कोटे के ऑक्सीजन सिलेण्ड़र और जरुरी दवाओ के कोटे को भी कालाबाजारी के लिए डंप कर चुके हैं और अदालत को भी गुमराह कर चुके हैं। केजरीवाल के अस्पतालों को लेकर झूठे दावो की पोल कोरोना के समय खुल चुकी हैं। पराली को लेकर घोटाला भी सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि पहले केजरीवाल को दिल्ली की स्तिथी को व्यवस्थित करना चाहिए, क्योंकि दिल्ली बरसात में पानी का कटोरा बन जाता है और अब प्रदूषण के चलते वहां पर सांस लेना मुश्किल हो गया है। झूठी और झान्सा देने की राजनीति अधिक समय तक नहीं चल सकती, क्योंकि केजरीवाल जनता का विश्वास खो चुके हैं। अस्तित्व की तलाश में वह अब लगातार घोषणाएं कर रहे हैं जिनका कोई अर्थ नहीं है और न ही लोगो को उन पर विश्वास है।

गृहक्षेत्र पहुंचने पर सीएम धामी का हुआ जोरदार स्वागत


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पॉलीप्लेक्स कॉर्पाेरेशन लिमिटेड मैदान खटीमा पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका पूरे उत्साह व उमंग के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, अध्यक्ष मंडी समिति नंदन सिंह खड़ायत, मंडल अध्यक्ष सतीश गोयल, नवीन बोरा, गोपाल बोरा, संतोष अग्रवाल, नवीन कन्याल, किशोर राणा, रमेश जोशी, किशन सिंह किन्ना, दिनेश अग्रवाल, गंभीर सिंह धामी, मनोज साही, रमेश ढींगरा, विनोद जोशी, सतीश अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, शशांक बिष्ट, मनोज बाजवा, सतीश भट्ट, सिद्धांत सिंह, अमित पांडे, भुवन जोशी, कुंदन मनोला, वरुण अग्रवाल, अज्जू सिंह आदि शामिल थे। इसके साथ ही जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई द्वारा भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इसके साथ ही उन्होंने पॉलीप्लेक्स कारपोरेशन मैदान तथा नगला तराई स्थित अपने आवास पहुँच कर क्षेत्रवासियों से भेंट की तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने अपने आवास के पास चल रहे पेंटिंग कार्य मे प्रतिभाग करते हुए पेंटिंग भी की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. आरबी सिंह की शोक-सभा व स्वर्गीय बाबूराम कुशवाहा के घर पहुंच कर दुःख एंव संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बन्धाया।

सीएम ने लोहियाहेड विद्युत लाइन अंडर ग्राउंड करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत तथा शहर की प्रमुख सड़कों की डीपीआर तैयार कर शासन में भेजने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को दिए।

प्रेसवार्ता के दौरान सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार ने भी पेट्रोल की कीमत पर 2 रूपए प्रति लीटर दाम कम किया है। उन्होंने कहा कि अधिकतम लोगों को फायदा पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की तर्ज पर विकास कार्य किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 नवम्बर को लगभग 400 करोड़ की कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

व्यापारियों को दीपावली की बधाई देकर प्रदेश महामंत्री कांग्रेस ने राजनीति में पैदा की हलचल


दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजय सारस्वत ने नगर के व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

बड़ी संख्या में महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय सारस्वत के नेतृत्व में बाजार में निकले। जहां उन्होंने सभी व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि गत लगभग पिछले पौने 2 साल के पश्चात दिवाली पर बाजार में कुछ रौनक दिख रही है। ईश्वर सभी व्यापारियों को धनधान्य से पूर्ण करें और सब का व्यापार सफलता के नए आयाम पाए। बाजार भ्रमण के दौरान विजय सारस्वत ने मेयर अनीता को भी बधाई दी।

इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अरविंद जैन, राजकुमार तलवार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शैलेंद्र बिष्ट, पार्षद राकेश मियां, राहुल शर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री लल्लन राजभर, दीनदयाल राजभर, नंदकिशोर जाटव, रकम पोखरियाल, अश्वनी डंग, जगमीत, संजय भारद्वाज, दीपक बंसल आदि उपस्थित रहे।

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की आप पार्टी ने उठाई मांग

छोटी दीपावली पर्व के बावजूद आप के कार्यकर्ताओं ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार बुधवार की दोपहर नेपाली फार्म तिराहे पर वेदस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार पर हल्ला बोला।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा तीर्थ की मयार्दाओं को तार-तार कर रही है जिसे किसी सूरतेहाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को हिंदू धर्म के खिलाफ बताया है और इसे तुरंत भंग करने की मांग की। इस गंभीर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान करते हुए विधानसभा प्रभारी नेगी ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आते ही सबसे पहले इस काले कानून को समाप्त कर पार्टी तीर्थ पुरोहितों के पारंपरिक अधिकारों को बहाल करने का काम करेगी।

प्रदर्शनकारियों मे पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, चंद्रमोहन भट्ट,गोविंद रावत,मनसोधन यादव,आशु पाल,अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी, मोनू कश्यप, मोनू भाई, पंकज गुसाईं, सुनील सेमवाल, जगदीश कोहली, प्रभात झा, अनूप रावत, देवराज नेगी, विक्रांत भारद्वाज, हिमांशु नेगी, नीरज कश्यप, अश्वनी सिंह, नरेंद्र सिंह, शीशपाल वर्मा, मनोज कश्यप, पंकज रस्तोगी, मूलचंद कश्यप, जयेन्द्र प्रसाद, सौरव पुंडीर, राहुल दुबे, जाकिर, दीपक कश्यप, पुरुषोत्तम साहू, विकास तोमर, शुभम देव, समीर भारद्वाज, राहुल भंडारी, अजय ठाकुर, समीर, मदन ठाकुर, अंकित डबराल आदि शामिल थे।

डबल इंजन की सरकार में पटरी से उतरा विकासः डॉ नेगी

खदरी श्यामपुर के दिल्ली फार्म में आयोजित जनसभा को संबोधित करते आप विधानसभा प्रभारी डॉ राजे नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के विकास के दावे खोखले हैं।हकीकत में डबल इंजन इंजन की सरकार बनने के बाद विकास पूरी तरह से पटरी से उतर गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास का मॉडल आम आदमी पार्टी ने तैयार कर लिया है। मिशन 2022 फतह करते ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ नये उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार किया जायेगा।जनसभा के दौरान समाजसेविका उषा बुडाकोटी की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा। जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी डॉ राजे नेगी ने कहा कि ऋषिकेश शहर में पार्किंग ओर टचिंग ग्राउंड की समस्या का आजतक कोई समाधान नही हो पाया है। राजकीय अस्पताल ऋषिकेश रेफर सेंटर बन चुका है.आपातकालीन स्थिति में एम्स में मरीजों को बेड मुहय्या नही हो पाते। पिछले दो दशक में राष्ट्रीय दलों ने जनता को ही नही अपने कार्यकर्ताओं को भी ठगने का काम किया है।

इस अवसर पर पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन भट्ट, अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, विधानसभा महासचिव पंकज गुसाईं, कुलदीप राणा, सुनील सेमवाल, जगदीश कोहली, अजय रावत, प्रभात झा, सुषमा राणा, पूजा देवी, रश्मि देवी आदि उपस्थित थे।

एआईसीसी सदस्य ने नेपाली समुदाय के बीच जाकर सुने उनके विचार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर न्याय पंचायत स्तर आयोजित होने वाले गाँव गाँव कांग्रेस कार्यक्रम के अंतिम दिन कल देर शाम को श्यामपुर न्याय पंचायत के ग्रामसभा प्रतीत नगर में नेपाली समुदाय के वरिष्ठ जनों व महिलाओं के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन कर वरिष्ठ जनों व सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों का माल्यार्पण कर शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि तीन दिन तक चले गाँव गाँव कांग्रेस कार्यक्रम के माध्यम से हमने नेपाली समुदाय के लोगों के बीच जाकर उनके विचारों को सुना साथ ही उनको पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के किए गए हर वर्ग व हर समुदाय के लिये किये गये जनहित के कार्यों से अवगत कराया । 

रमोला ने बताया आज अगर कोई ग़रीबों व हर समुदाय को साथ लेकर उनके हितों की बात करती है तो वह कांग्रेस है, कांग्रेस ने कभी किसी गरीब का घर उजड़ने नहीं दिया कभी किसी गरीब के मुँह से निवाला नहीं छीना परन्तु आज इस जनविरोधी सरकार में आम लोगों की जेब में डाका डालने का काम किया है उनके मु्ंह से खाने का निवाला निकालने का काम किया है परन्तु अब हमको आने वाले 2022 के चुनाव में इनको जवाब देने का काम करना है हमको आम जन के हितों की लड़ाई लड़नी है ।

रमोला ने बताया कि आज इसी कार्यक्रम के तहत हमने वयोवृद्ध पंडित राधारमण अधिकारी, गोरखा सुधार समिति के अध्यक्ष क्षेत्र बहादुर मल्ल, वरिष्ठ कांग्रेसी इवकला शर्मा, ज्योतिषाचार्य हरि कृष्ण अधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी कीर्ति राम नौटियाल व राधा कृष्ण समिति की अध्यक्ष ममता गोसाईं को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम का संचालन ज़िला कांग्रेस सचिव अलका क्षेत्री ने किया ।

कार्यक्रम में गोरखा सुधार समिति के संरक्षक चन्द्र बहादुर थापा, अध्यक्ष क्षेत्र बहादुर मल्ल, टीका बहादुर थापा, चित्रबीर क्षेत्री, बिष्णु थापा, ख़ेमे बहादुर शाही, द्वारिका प्रसाद जोशी, गोपाल थापा, कांग्रेस नेता प्रकाश पाण्डेय, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, दीपा चमोली, मंजु क्षेत्री, यशोदा देवी, सपना देनी, लल्लन राम, अशोक थापा, किशन नौटियाल, शान्ति देवी मल्ल, रुक्मणी देवी मल्ल, सपना थापा, मैना देवी, लीला देवी शर्मा, पार्वती देवी शाही, मनु थापा, संदीप खंतवाल, जितेन्द्र त्यागी, रवीन्द्र बिजल्वाण, दर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

पीएम के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत में बढ़ती नौकरियों की समस्या, काम की कमी, कारोबार का ठप्प होना और सरकारी संस्थानों का निजी हाथों में चले जाने के कारण आज युवा निराश हो गया है। घटते रोजगार ने कोरोना काल में भारत की 14 करोड़ से ज्यादा आबादी को बेरोजगार बना दिया, जिसका परिणाम है ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ आज के दिन मनाया जा रहा है।

कहा कि देश की युवा जनता आज पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई के साथ-साथ देश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए भी चेता रही है।

आध्यात्मिक राजधानी को लेकर कर्नल कोठियाल ने कि संत समाज से मुलाकात

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का रोड़ मैप तैयार कर लिया है। इस पर रायशुमारी के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा रिटार्यड कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ महामंडलेश्वरों एवं जगतगुरु शंकराचार्य से मुलाकात की।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए फुल प्रूफ प्लान तैयार है। इसके लिए वर्कआउट शुरू कर दिया गया है।पार्टी ने वेबसाइट लॉन्च करते हुए अब लोगों से इसमें रजिस्ट्रेशन करने की अपील भी की है। उन्होंने संत समाज को बताया पार्टी का मकसद अध्यात्म से जोड़कर लोगों को रोजगार दिलाना है। कोठियाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पूरे विश्व में धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। आप के सुप्रीमो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देवभूमि उत्तराखंड को पूरे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की बात कही थी, अब उसे पूरा करने का समय आ चुका है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा कुंभ नगरी हरिद्वार, प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां धारी देवी मंदिर, पाताल भुवनेश्वर मंदिर, गोलू देवता, तुंगनाथ, रुद्रनाथ, गोपीनाथ, जोशीमठ में नरसिंह भगवान का मंदिर, महासू देवता, बाबा विश्वनाथ मंदिर समेत कई तीर्थस्थल ऐसे हैं, जिनका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है।गंगा और यमुना का उद्गम उत्तराखंड से ही होता है और प्रसिद्ध योगनगरी ऋषिकेश भी उत्तराखंड में ही है।उन्होंने कहा कि राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम भी इसी उत्तराखंड के कोटद्वार में है। यानी पूरा उत्तराखंड धर्म और अध्यात्म का जीवंत प्रमाण है, जिससे कोई भी अनभिज्ञ नहीं है। आध्यात्मिक राजधानी के संकल्प का मतलब इन समस्त धार्मिक स्थलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करना है, ताकि यहां आनेवाले श्रद्धालुओं को तमाम सुविधाएं मिल सकें और वे बार-बार उत्तराखंड आते रहें। इससे जहां एक ओर उत्तराखंड की ख्याति पूरे विश्व में बढ़ेगी, वहीं रोजगार के भी कई अवसर पैदा होंगे। जिसका लाभ स्थानीय युवकों को मिलेगा।

इससेे पूर्व कर्नल कोठियाल ने विश्व प्रसिद्ध भारतमाता मंदिर के दर्शन किए।इसकेे प्रश्चात उन्होंने नरसिंह देवता मंदिर में माथा टेक महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज से आश्रीवाद लिया।उसके बाद कनखल स्तिथ श्री जगतगुरु आश्रम जाकर जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर महाराज से आश्रीवाद लिया। ततपश्चात वह दक्षिण कालेश्वर मंदिर पहुँचे जहां उन्होंने निरंजन पीठादीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद महाराज से भेंटकर आश्रीवाद लिया।इस मौके पर उत्तराखंड सह प्रभारी राजीव चौधरी, चुनाव केपेनिंग प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली,आप बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी,विक्रांत भारद्वाज,रंजीत नेगी,देवेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।

संतों का आशीर्वाद लेकर मिशन 2022 के लिए जुटे कर्नल कोठियाल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल मिशन 2022 के लिए संतों की शरण पहुंचे। हरिपुर कलां क्षेत्र में विभिन्न संत, महंतो और महामंडलेश्वरों से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाए जाने के लिए संतों से सुझाव भी लिए।

इस अवसर पर कनर्ल कोठियाल ने सभी महात्माओं को केदारनाथ धाम त्रासदी के प्रतीक चिन्ह के रूप में बनाये गए शिवलिंग एवं त्रिशूल भेंट किये।

हरिपुर कला पहुँचकर सबसे पहले कर्नल कोठियाल ने भारतमाता मंदिर के महंत एवं पंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज से भेंटवार्ता की। उसके बाद वह हरिसेवा आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, भारत साधु समाज के अध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती महाराज से भी मिले और उनसे उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाए जाने को लेकर मंत्रणा की। इस मौके पर महामण्डलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज एवं महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कर्नल कोठियाल को दोशाला ओढ़ाकर एवं रुदाक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया।

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड को विश्व के हिंदुओ की आध्यत्मिक राजधानी बनाना श्आपश् का सपना है जिसे मिशन 2022 के पूर्ण होते ही साकार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश का संत समाज सनातन परंपराओं का बखूबी निर्वहन कर रहा है। राष्ट्र के निर्माण में संतों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। समाज में भटके हुए लोगों को सदमार्ग संत ही दिखाते हैं। सामाजिक विकृतियों को दूर करने के लिए संतों को आगे आना होगा तभी समाज से कुरीतियां साफ होंगी। उन्होंने कहा जब -जब समाज में कुरीतियां बढ़ी हैं ऐसे समय में सामाजिक समरसता के लिए संत समाज ही आगे आया है। संत सेवा करते हैं और उसका फल सभी को मिलता है।हमें अपने महापुरुषों, ऋषियों व संतों द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलकर राष्ट्र व समाज को ओर अधिक मजबूत बनाना है व उनके दिखाये गये पदचिन्हों पर चलने के लिए स्वयं तथा दूसरों को भी प्रेरणा देनी है। इस दौरान आप के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी, दिल्ली आप उत्तराखंड प्रकोष्ठ अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती, विनोद कपूरवान, सत्यव्रत पंत, महंत विनायक गिरी, विक्रांत भारद्वाज, नरेंद्र सिंह हिमांशु रावत, आलोक पटेल नीरज कश्यप आदि उपस्थित रहे।

लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस हमें न दे सीखः मदन कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भाजपा को लोकतान्त्रिक सीख दी जा रही है जो कि हास्यास्पद है और बेहतर होता कि वह अपनी पार्टी के नेताओं को इस बारे में ज्ञान देते। कौशिक ने कहा कि अपने ही प्रधानमन्त्री के बनाए कानून को रद्दी की टोकरी में फेंकते समय लोकतन्त्र कंहा था और उससे पहले देश में इमर्जेंसी थोपने वाले अब लोकतंत्र कहा सिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रदेश ही नहीं,बल्कि पूरे देश में गुटबाजी और अन्तर्कलह जगजाहिर है और कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि तब वह लोकतंत्र को किस तरह से सुशोभित कर रही थी। उत्तराखंड में कांग्रेस के पहले से ही तीन गुट माने जाते हैं और अब गुटबाजी के कारण 6 गुट बन गये हैं। 5 अध्यक्ष और एक चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत का माना जाता है। विवाद पर लोकतंत्र का ज्ञान बांटने वाली कांग्रेस की स्तिथि ‘‘घर में नहीं है दाने, अम्मा चली भुनाने’’ की है। कांग्रेस सत्ता में रही तो सरकार और संगठन में शीत युद्ध खुलकर दिखा और विपक्ष में रही तो संगठन में कब्जे की लड़ाई सामने आती रही। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को केवल कार्यकर्ताओ की पह्चान गुट के आधार पर की जाती है और उनके पीछे क्षत्रपो का नाम लिया जाता है।

महत्वाकांक्षी इस कदर हावी है कि राजनैतिक अस्तित्व और मुख्यमंत्री की लड़ाई भी साथ साथ चल रही है। लेकिन कांग्रेस को न लोकतंत्र की चिन्ता है और न ही इस बात का फर्क की पार्टी में कार्यकर्ताओ, युवाओ पर क्या फर्क पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बेहतर है कि वह अपने घर में चल रहे बबाल को शांत करे और लोकतंत्र की रक्षा करे। क्योंकि इसी के चलते आज कांग्रेस हाशिये पर खिसक गयी है।