पड़ौसी देशो से संबंध खराब होने में वर्तमान सरकार की भूमिका-खरोला

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बताया कि आज महानगर कांग्रेस कार्यालय ऋषिकेश में आगामी 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की 50वीं वर्षगांठ पर प्रियदर्शिनी शौर्य सम्मान दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने के लिए आज उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
इस अवसर पर खरोला ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के दिशा निर्देशानुसार पुरे देश में 31 अक्टूबर को पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जा रहा है। इसी के तहत महानगर कांग्रेस ऋषिकेश, ब्लाक कांग्रेस श्यामपुर, ब्लाक कांग्रेस रायवाला के समस्त कांग्रेस जन आडवाणी धर्मशाला, श्यामपुर में एकत्रित होकर वतन के लिए जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे।
वहीं, खरोला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में विश्व शक्तियों के सामने न झुकने के नीतिगत व समयानुकुल निर्णय ने पाकिस्तान को विभाजित करते हुए बांग्लादेश को अलग देश का निर्माण कर दक्षिण एशिया का भूगोल बदल डाला था। पाकिस्तान पर यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक थी और इस युद्ध में हजारों हजार पाकिस्तानी सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया गया था। इस युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अहम योगदान रहा।
खरोला ने कहा कि बांग्लादेश और भारत की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है, मगर आज की सरकार द्वारा हमारे देश और बांग्लादेश के बीच संबंध खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। सरकार विदेश नीति को लेकर चाहे अपनी कितनी ही पीठ थपथपाए, लेकिन सच्चाई यह है कि जिन पड़ोसी देशों के साथ हमारे संबंध हमेशा से ही मधुर रहे। इस सरकार के नकारापन के कारण वह खराब हो रहे हैं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, शूरवीर सिंह सजवान, के.एस. राणा, विजय पाल रावत, भगवती सेमवाल, सुधीर राय, जय सिंह रावत, बर्फ सिंह पोखरियाल, देवेंद्र सिंह रावत, शैलेंद्र बिष्ट, लल्लन राजभर, सतीश रावत, अरविंद जैन, ललित मोहन मिश्रा, मनीष शर्मा, मदन मोहन शर्मा, सरोज देवराड़ी, मधु जोशी, रुकम पोखरियाल, मनोज गुसाई, प्यारे लाल जुगरान, सतीश रावत, किशोर गौड़ आदि मौजूद रहे।

खदरी खड़गमाफ में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन, जनसमस्यायें सुनी

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज खदरी खड़गमाफ में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में आंतरिक सड़क मार्गाे के निर्माण के लिए 7 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं विस अध्यक्ष अग्रवाल के समक्ष रखी। वहीं विस अध्यक्ष ने मौक़े पर ही जन समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के संग वार्ता कर समस्याओं का निदान किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा फूल माला से विधानसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खदरी खड़गमाफ क्षेत्र में विकास की अपार संभावना हैं। विगत कई वर्षों से इस क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं उन्हें पूरा किया जायेगा। विस अध्यक्ष ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं जो बदस्तूर जारी रहेंगे। विकास की दृष्टि से ऋषिकेश विधानसभा को धन की कमी कभी भी आड़े नहीं आने दी गयी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र का सर्वांगिक विकास उनका संकल्प है।गांवों तक सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुंचाने की पूरी कोशिश है. केन्द्र और राज्य की सरकार की योजना से घरदृघर बिजली, नल से शुद्ध पानी एवं सड़कों का जाल बिछाया गया है।
इस अवसर पर सतपाल सैनी, कुसुम डबराल, वीरेंद्र प्रसाद रयाल, विजय भट्ट, जवाहर सिंह रावत, विनोद डबराल, गौतम राणा, सुबोध कंडवाल, राकेश डबराल, प्रदीप धस्माना, उमादत्त बेलवाल, मीना भट्ट, रूपराम बेलवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतीत नगर में 15 लाख की विधायक निधि से बनेगी आंतरिक सड़कें

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र प्रतीत नगर में विस अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान रायवाला क्षेत्र मे आंतरिक मोटर मार्गो के निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपए देने की घोषणा की जबकि विधायक निधि से ही क्षेत्र में 50 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

     प्रतीत नगर स्थित एक स्थानीय वेडिंग पॉइंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा है कि रायवाला में आंतरिक मोटर मार्गो के लिए लोक निर्माण विभाग एवं एमडीडीए के माध्यम से करोड़ों रुपए की लागत से मोटर मार्ग निर्माण किए गए हैं सड़कों का जाल बिछा हुआ है जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा हो रही है।

      उन्होंने कहा है कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति, के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं संचालित की जा रही है प्रत्येक परिवार के लिए 1 रुपए में पेयजल कनेक्शन और भविष्य में पर्याप्त मात्रा में पेयजल प्राप्त होगा । विद्युत व्यवस्था को लेकर भी ऋषिकेश विधानसभा सहित रायवाला में कार्य किए गए हैं जिससे लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिली है जबकि बंचिंग केबल के माध्यम से स्थानीय लोगों को सुविधा हो रही है तथा विद्युत लाइनों से होने वाले खतरे से भी निजात मिलेगी ।

    कहा कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जो ऋषिकेश विधानसभा में सतत लक्ष्य की ओर अग्रसर है उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि चुनाव का समय नजदीक आते ही लोग तरह-तरह के आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं परंतु उन्होंने हमेशा विकास को महत्व दिया है और विकासवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

     इस अवसर पर श्यामपुर मंडल के अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा है कि प्रदेश सरकार सहित ऋषिकेश विधानसभा में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने  विकास का श्रेय स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को दिया ।उन्होंने कहा है कि श्री अग्रवाल ने हमेशा जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने स्पीकर को विकास कार्य कराने को लेकर सम्मानित भी किया।

      कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, रायवाला के प्रधान सागर गिरी, उप प्रधान प्रतीत नगर अंजना चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति जुगलान, कृष्णा जोशी, सतपाल सैनी, राम बहादुर क्षेत्री, बबीता कमल कुमार, सरदार बलविंदर सिंह, चंद्रकांता बेलवाल, मोहन कंडवाल, टीका राम जोशी,  मुकेश नेगी, सुरेंद्र नेगी, आशीष उनियाल, ज्योति देवरानी, दुलारी देवी, रूपा असवाल, गोपाल रावत आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश जुगलान ने किया।

विस अध्यक्ष ने करवा चौथ पर 5 लाख रुपये के चेक बांटे

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने करवा चौथ व्रत के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 81 सुहागिन महिलाओं को 5 लाख रुपए के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने सभी महिलाओं को करवा चौथ व्रत की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने कहा कि करवा चौथ व्रत उत्तर भारत के अनेक प्रान्तों में मनाया जाने वाला पर्व है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियां मनाती हैं। व्रत सुबह सूर्याेदय से शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी नारियां करवाचौथ का व्रत बडी़ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र स्वरूप श्रीगणेश जी की अर्चना की जाती है। विस अध्यक्ष ने कहा कि करवाचौथ को रात में चन्द्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत ही सुहागिन महिलाएं भोजन ग्रहण करती है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद लव कांबोज, रविंद्र राणा, पार्षद अनीता प्रधान, रजनी बिष्ट, सीमा रानी, शिवानी भट्ट, ममता नेगी, सुभाष बाल्मीकि, जय कुमार उपाध्याय, जयंत किशोर शर्मा, दुर्गा देवी, विनोद भट्ट आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वीर भद्र मंडल की महामंत्री एवं पार्षद सुंदरी कंडवाल ने किया।

ऋषिकेश विधानसभा में बदलाव के दिख रहे सकारात्मक संकेत-रमोला

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 4 में एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला की अध्यक्षता में आज वोटर लिस्ट वितरण का कार्य किया गया। इसके तहत वार्ड नं. 4 में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बूथ स्तर पर महिलाओं व युवाओं के साथ संवाद कर दो बूथों पर वोटर की जांच कार्य को शुरु किया गया। जिसमें छूटे व नये वोटों को जोड़ने के लिये रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि वोटर लिस्ट वितरण व सत्यापन का कार्य लगातार जारी रखते हुए नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या चार में अधिक से अधिक महिलाओं व युवाओं को बूथ स्तर पर जोड़ने का कार्य किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने भागीदारी की। इसके साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई ।
रमोला ने कहा कि आज महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है और महंगाई से सबसे अधिक परेशान मातृ शक्ति हुई है। आज रसोई का बजट बिगड़ गया है। एक तरफ रोजगार ठप्प हो गया है, बेरोज़गारी चरम पर है लेकिन भाजपा सरकार इन हालातों पर कुछ नही बोल पा रही है।
पार्षद शकुंतला शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि मातृ शक्ति को जागना पड़ेगा और सबको एकजुट होकर भाजपा को 2022 प्रदेश से और 2024 में देश से हटाने का कार्य करना पड़ेगा।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी नवदीप हुड्डा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, परीक्षा धीमान, सुधीर कुमार, रेनू शर्मा, राज देवी, श्रेष्ठा देवी, जितेन्द्र त्यागी, ओमप्रकाश शर्मा, जयपाल बिट्टू, बिक्रम, सुधीर रावत, सुबोध कुमार, चन्द्रपाल, कुन्ती धीमान, रामकुमार, नीरज शर्मा, शीनू शर्मा, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार सहित लोग उपस्थित रहे।

उत्तराखंड की सपा के भविष्य को लेकर चर्चा

समाजवादी पार्टी, उत्तराखण्ड के प्रदेश कार्यालय पर आज ऋषिकेश विधानसभा चुनाव के साथ जनपद देहरादून की समस्त विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई।
इस मौके पर प्रदेश सचिव व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने प्रदेश संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सपा प्रदेश की सभी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने जा रही हैं। सपा नेताओं से लोगों के बीच जाने और पार्टी की नीति रीति से लोगों को जानकारी देने की बात कही। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आलोक राय, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव मौजूद रहे।

माता के जागरण में प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रेश्वर नगर में जय दुर्गा समिति द्वारा आयोजित माँ भगवती के जागरण में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशी के लिए दुआ भी मांगी।
खरोला ने कहा कि हाल में प्रकृति के भयावह रूप से हुई त्रासदी से प्रदेश वासियो को कई परेशानियों से होकर गुजरना पड़ा है। वह मां भगवती से कामना करते है कि इस त्रासदी के दौर पर प्रदेशवासियो की रक्षा करे और प्रदेश में सुख शांति बनी रहे।
इस मौके पर भरत लाल यादव, संजीव चौहान, तेज बहादुर यादव, जितेंद्र पाल पाठी, देवेंद्र प्रजापति, एकान्त गोयल, मोहित कुमार, विशाल चौहान, अंकित कुमार, देवेंद्र सिंह, सुमित कुमार, उदय, नीरज सिंह, श्याम शर्मा, सुजीत यादव, चंदेश्वर यादव, अशोक कुमार, ऋषभ मित्तल, संजीत कुमार, विशाल कुमार, रोहित राम, अंकित धीमान, अमन पाण्डेय, गोपी चंद, नीरज कुमार, ऋषि राम, ऋतिक राम, प्रदीप गौड़, ऋतिक पाल और सैकड़ो क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने 9 बूथों पर आज फिर चलाया सत्यापन कार्य

ऋषिकेश विधानसभा में कांग्रेस द्वारा बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट का वितरण और जांच करने का कार्य किया गया। आज ग्रामसभा छिद्दरवाला, साहबनगर, चकजोगीवाला व जोगीवाला माफ़ी के नौ बूथों पर कार्य किया गया। जिसमें सभी बूथ कमेटियों को वोटर लिस्ट सौंपी गई व उसमें सभी वोटरों के नाम व त्रुटियों को जांच करने के लिये कहा गया। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी नवदीप हुड्डा मौजूद रहे।
इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पहुंच कर बूथ गठन के साथ कांग्रेस को 2022 के विधानसभा चुनाव में जिताने के लिये पूर्ण रूप से तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज बैठक कर हमने वोटर लिस्ट वितरण व जांच कार्यक्रम अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से घर घर जाकर मिलने का कार्य किया। लोगों से विधानसभा चुनाव में जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान किया।
रमोला ने बताया कि कांग्रेस से नये लोगों के जोड़ने के बाद उनको बूथों की जानकारी भी देने का कार्य किया जा रहा है।
वहीं, युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी नवदीप हुड्डा ने कहा कि जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और युवाओं को ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। ऐसे में आगामी चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने और राज्य में सरकार बनाने की संभावनाएं ज्यादा प्रबल हो गई है।
बैठक में ज़िला बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, ज़िला महासचिव गोकुल रमोला, ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, हरि सिंह राणा, पूरण चन्द रमोला, आशा सिंह चौहान, कुंवर गुसाँई, रवि राणा, अमन पोखरियाल, दीपक नेगी, मोहन डोबलियाल, प्रवीन बिष्ट, कमल बिष्ट, टीका राम व्यास, प्रीति नेगी, मनोज पंवार, हरभजन सिंह चौहान, जितेन्द्र त्यागी, राकेश बगियाल, सोहन सिंह थलवाल, राकेश गौड, कैलास नौटियाल, धन बहादुर, रोशन व्यास, रमेश चौहान, बादल थापा, विजय थापा, आशु नेगी सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।

कांग्रेस ने शुरु किया, बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट जांचने का कार्य

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला की अध्यक्षता में आज बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट को वितरण करने का कार्य किया गया। मौके पर युवा कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी नवदीप हुड्डा उपस्थित रहे।
इस अवसर जयेन्द्र रमोला ने बताया कि हमनें बूथ स्तर पर पहुंच कर बूथ गठन के साथ-साथ बूथ पर वोटर लिस्ट वितरण का कार्य भी शुरू कर दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य वोटर की पहचान करना, वोटर सूची में त्रुटियों का सुधार करना और छूटे वोटरों का नाम जुड़वाना शामिल है। हर मतदाता को मतदान कराने के लिए कांग्रेस यह मुहिम चला रही है।
रमोला ने बताया कि बूथ मज़बूती के साथ-साथ नये लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। जल्द ही सभी बूथों पर वोटर लिस्टों का सर्वे कार्य पूरा कर घर-घर जाकर कांग्रेस का प्रचार शुरू किया जायेगा।
युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी नवदीप हुड्डा ने कहा कि युवा कांग्रेस ने प्रदेश में लगभग चालीस सीटों पर अपने कॉर्डीनेटर लगाये हैं जिनके माध्यम से बूथों पर कमेटियां बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिये युवाओं व महिलाओं की टीम तैयार कर कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में बूथ स्तर पर कार्य लिया जायेगा।
बैठक में ज़िला बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र बेलवाल, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, गुमानीवीला इकाई अध्यक्ष हीरा सिल्सवाल, जितेन्द्र त्यागी, ज़िला सचिव लक्ष्मी उनियाल, सरोजिनी देवी, मंजू नाथ, शिवानी राणा, यशोदा राणा, स्वाती नौडियाल, शिवानी खत्री, हिमानी, पिंकी देवी, अनिस्का, आदित्य झा सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

बरसात ने खोली पोल, विधायक के विकास कार्य पानी में बहे-खरोला

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने बताया कि लगातार दो दिन से राज्य में हो रही बरसात से गंगा का पानी खतरे के निशान तक पहुच गया है। ऋषिकेश विधानसभा में बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्था न होने से व शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की नालियों के बंद होने से बारिश का पानी मलबे के साथ सडको पर और लोगो के घरो में जा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, खरोला ने लगातार दो दिन से हो रही बरसात के बाद आज ऋषिकेश विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जगह-जगह जलभराव की समस्या हो रखीं है। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है और गंगा आरती स्थल सहित घाट पर बनी पुलिस की आपदा प्रबंधन चौकी भी डूब गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तो की मरम्मत और नए पुस्तो का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों के खेत और जमीन बहने की जद तक आ गये है।
खरोला ने कहा कि केवल दो दिन की बारिश से सरकार की बाढ़ के विरुद्ध बनायी गई सारी व्यवस्थाए चौपट निकली। 14 साल से विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय विधायक तमाम घोषणा करने में लगे है कि उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के लिए कई कदम उठाये है परन्तु आज 14 साल का विकास दो दिन की बारिस में बह गया।
खरोला ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि भारी बरसात से ऋषिकेश विधानसभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित हो रखे है और ग्रामीण क्षेत्रों में धान की फसल के खराब होने से किसान सरकार से आर्थिक मदद की उम्मीद लगाए बैठे है। ऐसे में सरकार अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मदद को आगे आये।