ड्रेनेज सिस्टम नही होने से नगर क्षेत्र में पानी भरा-जयेन्द्र रमोला

गंगा का जल स्तर बढ़ने पर चन्द्रेश्वर नगर के तटीय क्षेत्रों के घरों पर लगभग तीन फीट पानी भर गया, जिसमे लोगों को घरों में आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़। वहीं, एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों की समस्या को देखते हुए प्रशासन के अधिकारियों से बात की।
जयेंद्र रमोला ने कहा कि लोगों के घरों में बार-बार पानी भरने से सरकार के दावों की पोल खुल रही है। सरकार सड़कों व ड्रेनेज सिस्टम पे लाखों रुपए खर्च करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर हल्की सी बारिश में भी ऋषिकेश की सड़कों में पानी भर जाता है। इस लापरवाही का खामियाजा ऋषिकेश की जनता को बार-बार भुगतना पड़ रहा है।
रमोला ने बताया कि यही हाल ऋषिकेश के गौहरी माफ़ी ग्रामसभा का भी है, जहां हर वर्ष गांव चारों तरफ से पानी से घिर जाता है, जिसके कारण लोगों के घरों व फसलों सहित जान माल का भी खतरा भी बना रहता है। आज भी गौहरी माफ़ी ग्रामसभा में पानी आने से बहुत से लोगो की रैस्क्यू कर बचाया जा रहा है।
रमोला ने सरकार से मांग की कि इस बारिश से हुए नुकसान का मुआवज़ा सरकार प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द दे। मौक़े पर राजेश शाह, राजू गुप्ता, पिंटू प्रजापति, ज्योति हलदर, आदित्य झा, गौरव झा, संजय, राजकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

विस अध्यक्ष ने निर्माण कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित विभागीय अधिकारियों के संग ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैराज स्थित कैम्प कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने लोनिवि अधिकारियों से क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न सड़कों को तेजी से पूरा करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यो की गुणवता में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सड़कों के निर्माण को लेकर अधिकारियों को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों की प्रगति की समय-समय पर विभागीय समीक्षा करने को भी कहा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों जन आशीर्वाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों के निर्माण के लिए की गई 20 करोड़ रुपए की घोषणा के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में जिन सड़कों का निर्माण कार्य किया जाना है उनका शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार किया जाए जिससे सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन सड़क निर्माण कार्य में लॉकडाउन एवं बरसात के कारण देरी हुई है, उनका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण करा लिया जाए। जिन सड़कों का पैच वर्क कराया जाना है, उन्हें भी समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए ताकि जनता को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
विस अध्यक्ष अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा है कि जिन मार्गों के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें शासन से धनराशि स्वीकृत कराए और जिन सड़क मार्गो की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन मार्गो के शिलान्यास कार्यक्रम शुरू कराए जाएं और जिन सड़क मार्गो का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके शीघ्र लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न कराए जाएं।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता आरसी कैलकुला एवं अपर सहायक अभियंता लक्ष्मीकांत गुप्ता मौजूद थे।

कर्नल कोठियाल ने अपनी अब तक की सफलता का श्रेय युवाओं को दिया

आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित हो चुके कर्नल अजय कोठियाल ने हरिपुरकलां क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति के बीच आयोजित कार्यक्रम में कर्नल कोठियाल ने उत्तराखंड के नव निर्माण में युवाओं से सहयोग का आह्वान किया। कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने अपनी अब तक की सफलता का श्रेय युवाओं को दिया। उन्होंने कहा कि सेना में रहते हुए उन्होंने जिस भी आपरेशन में हिस्सा लिया, उसे युवाओं ने ही सफल बनाया। कहा कि मुझे उम्मीद है उत्तराखंड के युवा मेरा साथ देंगे। उन्होंने कहा कि अब हम सबको मिलकर उत्तराखंड का नवनिर्माण करना है। पिछले 20 साल से भाजपा व कांग्रेस ने साठगांठ कर रखी है कि एक बार तुम लूटो, एक बार हम लूटेंगे। दोनों ही पार्टी के बड़े नेताओं के स्टिंग हो चुके है। लेकिन दोनों ही एक-दूसरे की जांच नहीं कराते। अब पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के ही काम आएगी।
इससे पूर्व बिरला फार्म हरिपुर कला स्थित श्रीदेवी प्रवीण आश्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व इकाई अध्यक्ष विक्रम रावत के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। सैकड़ों संतो की गरिमामय उपस्थिति के बीच आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल एवं ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने सभी नए साथियों को पार्टी की टोपी एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भारत माता मंदिर के महंत एवं पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए सभी संतो का आश्रीवाद कर्नल अजय कोठियाल के साथ है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर जगदीशानंद समेत विभिन्न मंडलियों के संत समाज के साथ ही स्थानीय निवासी करण भारद्वाज, मनीष भंडारी, शुभम कुकरेती, नवीन कुमार, विकास कुमार, अश्वनी सिह, राहुल दुबे, अजय रावत, प्रभात झा, नरेंद सिंह, विक्रांत भारद्वाज, मनमोहन नेगी, ललित कुकरेती, दिनेश चंद्र थपलियाल, नीरज कशयप, हिमांशु नेगी, अंशु सिंह समेत दर्जनों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।

साल के 365 दिनों में होना चाहिए कन्या पूजन

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उत्तराखंड के संगठनात्मक 14 जिलों के 252 मंडलों में भव्य कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में ऋषिकेश मंडल में महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आवास विकास क्षेत्र में कन्या पूजा कार्यक्रम के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश मंडल में आवास विकास स्थित मंडल उपाध्यक्ष भावना भट्ट के आवास पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम के दौरान विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष उषा जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजना एवं कार्यों को अधिक से अधिक सक्रिय होकर जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को और अधिक शक्तिशाली बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित सहायक जनसंपर्क अधिकारी कौशल बिजलवान ने कहा कि कन्या पूजन के माध्यम से पूरे भारतवर्ष को यह विश्वास दिलाया जा रहा है कि सिर्फ 9 दिन ही कन्याओं का सम्मान नहीं करना चाहिए। अपितु देवी स्वरूप कन्या का 365 दिन सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन किया गया एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माधवी गुप्ता, सिमरन गाबा, पुष्पा नेगी, भावना किशोर गौड़, कंचन बंसल, शमिष्टा पटेल, पूर्णिमा तायल, उषा अरोड़ा, मेघा शर्मा, शारदा शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष अंकित पाण्डेय, सुमित सेठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई-रमोला

ग्रामसभा गुमानीवाला के रूषाफार्म में एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बूथ स्तर पर महिलाओं व बुजुर्गों के साथ संवाद करते हुए भाजपा सरकार के विफल कार्यकाल और कांग्रेस द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मज़बूती को लेकर कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है और महंगाई से सबसे ज्यादा परेशान घर की महिलाएं है। खाद्य पदार्थों से लेकर गैसे के दाम आज आसमान छू रहे है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आम जनमानस का जीना दुसवार हो गया है।
रमोला ने कहा कि अब समय आ गया है मातृ शक्ति को जागना पड़ेगा और सबको एकजुट होकर भाजपा को 2022 में प्रदेश और 2024 में देश से उखाड़ फेंकने का काम करना पड़ेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बूथ जिला प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, जितेन्द्र त्यागी, सरोजिनी देवी, बसंती देवी, मीना कंडियाल, रोशनी देवी, दर्शनी रावत, शकुंतला देवी आदि बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रही।

ऋषिकेश विधानसभा में खेल स्टेडियम होना जरुरी-खरोला

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायवाला में स्व. सजेंद्र चौधरी एवं स्व. शिवा ढौंडियाल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच मे बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया और विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 15 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें उत्तम प्रदर्शन दिखाते हुए हरिद्वार की शंकर गोस्वामी की कप्तानी में अन्ना 11 टीम ने जीत हासिल की।
इस अवसर पर खरोला ने खिलाडियों और दर्शको को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के नौजवान व समाज का मोबाइल सहारा बन गया है। लोग खेल से दूर होते जा रहे हैं जबकि शरीर को तंदुरुस्त बनाने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटे प्रतिदिन जिम, व्यायाम व कोई भी खेल मैदान में जरूर देना चाहिए। खेल खेलने से शरीर में स्फूर्ति के साथ एकाग्रता आती है।
इस दौरान खरोला ने ऋषिकेश के युवा खिलाडियों को भरोसा दिलाया कि वे खेल और खिलाड़ियों के हित में हर संभव मदद करते रहेंगे। उन्होंने खिलाडियों से अपील की कि वे इस क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए अन्य युवाओं को भी प्रेरित करते रहे।
खरोला ने कहा यदि हमारी सरकार होती तो निश्चित ही अभी तक ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत एक खेल स्टेडियम बन चुका होता। उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में युवा खिलाड़ियों के लिए एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। खरोला ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अनंत शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस मौके पर दिव्या बेलवाल (जिला पंचायत सदस्य), अनिल कुमार (प्रतीतनगर प्रधान), सागर गिरी (रायवाला प्रधान), रायवाला थाना अध्यक्ष भुवन चंद पुजारी, संजय धनाई (उप प्रधान खांड गांव), मुकेश भट्ट (अध्यक्ष इकोसमिति आयोजन मंडल), अजय धैनी, जसवीर शर्मा, नवीन, अमित शर्मा, धनपाल खरोला, मानसिंह तोपवाल, हिमांशु, मुकेश रायल, आशीष डंगवाल, गणेश भारद्वाज, राव शदाब, सूरज राय, सूरज राय, हिमांशु, सलमानी, अमित पटवाल, राकेश नेगी, दीपक शाही, साहिल कुमार आदि उपस्थित रहे ।

सांस्कृतिक टोलियों का भी संरक्षण करे सरकार-रमोला

प्रतीत नगर ग्रामसभा में स्थित प्राचीन बनखंडी महादेव मन्दिर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने गढ़वाल महासभा (गढ़ भूमि सांस्कृतिक विकास चेरिटेबल ट्रस्ट) सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कीर्तन मंडली को दरी भेंट की। साथ ही आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि हम सबको हमारी संस्कृति व धर्म से जुड़े आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिये और ऐसे कार्यक्रमों में हर संभव मदद के प्रयास करने चाहिये। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों व कीर्तन से जुड़े लोगों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति व धर्म के विषय में जानकारी मिलती रहती है। यह अच्छा प्रयास है कि समय समय पर यहां की समिति व कीर्तन मंडली के माध्यम आस पास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलता है।
रमोला ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में भजन-कीर्तन तथा पौराणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित मंडलियां होती हैं, जो रामलीला, कृष्णलीला, त्योहारों, उत्सवों, मेलों एवं सांस्कृतिक आयोजनों में स्वयं के संसाधनों से प्रस्तुति देती हैं। धीरे-धीरे ये मंडलियां विलुप्त होती जा रही हैं। इनके उत्साहवर्धन के लिए हमें इनकी मदद करती रहनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार हर पौराणिक मन्दिरों को चिन्हित करें और इन मन्दिरों का जीर्णाेधार कर इनको सुंदर व भव्य बनाने के साथ साथ कीर्तन मंडलियों की मदद के लिये भी प्रयास करें।
कार्यक्रम में मोहन कण्डवाल, सतीश रावत, रवीन्द्र बिजल्वाण, दर्शन नेगी, गीता देवी, लता, राजमती पंवार, बबली देवी, रेखा थपलियाल, अंजू बडोला, संगीत उनियाल, देवकी देवी, सुधा नेगी, सावित्री, शोभा, अजय तड़ियाल, शुरवीर सिंह पंवार आदि लोग उपस्थित रहें।

खरोला ने की, मृत किसानों की आत्मा शांति को प्रार्थना

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने आज त्रिवेणी घाट पर मां गंगा से लखीमपुर हिंसा में मारे गए चार किसानों और कृषि क़ानून को रद करने के लिए हो रहे आंदोलन के दौरान मृत हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर खरोला ने कहा कि लखीमपुर में प्रदर्शन कर रहे किसानो पर केंद्रीय मंत्री के बेटे ने गाड़ी से चढ़ाकर उनकी हत्या की हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अभी तक कोई कार्रवाई होती नही दिख रही है। खरोला ने कहा कि जो किसान देश को खाना खिलाता है, भाजपा उन्ही को गाडियों से रौंद रही है। वहीं, घटना में मारे गये किसानों के परिवार से मिलने जाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है।
खरोला ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्यारी है। उन्होंने कहा कि कृषि क़ानून को रद करने के लिए अभी तक 600 से अधिक किसानो की मौत हो चुकी है, जो पसीना खेतो में फसलो को उगाने में लगता था आज वो पसीना कृषि कानून को रद करने के लिए सड़कों में बह रहा है। कहा कि हर एक कांग्रेस का कार्यकर्ता किसान भाइयों के साथ है।

सियासी बिछात में राजे नेगी बने आप के ऋषिकेश प्रभारी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने पार्टी के बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे राजे सिंह नेगी को ऋषिकेश विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही नेगी की ऋषिकेश विधानसभा की सीट से उनके टिकट पर मुहर भी लगभग लग गई है।
बताते चलें कि पिछले वर्ष आज ही के दिन ऋषिकेश के प्रमुख समाजसेवी राजे सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। इस एक वर्ष के दौरान पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रियता के चलते वह पार्टी हाईकमान के सामने लगातार अपना कद ऊंचा करते चले गये। उन्हें पहले जिला मीडिया प्रभारी उसके बाद बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उस पर खरा उतरते ही उन्हें विधानसभा ऋषिकेश का प्रभारी भी नियुक्त कर दिया गया। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड की तमाम विधानसभाओं में प्रभारी की नियुक्ति कर संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट फाईनल करने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। उधर, राजे सिंह नेगी को ऋषिकेश विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला अध्यक्ष अमित बिश्नोई, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, दिनेश कुलियाल, चन्द्रमोहन भट्ट, प्रभात झा, रजनी कश्यप, कुसुम राठी, योगाचार्य भारती, उषा बुडाकोटी, मनमोहन नेगी, अजय रावत, विक्रांत भारद्वाज, धनपाल रावत, प्रवीन असवाल, मंजू शर्मा, लोकेश तायल ने हर्ष जताया है।

व्यापारियों की समस्या का जल्द समाधान निकालने का आश्वासन

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून रोड स्थित न्यू मार्केट में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने न्यू मार्केट की आंतरिक सड़कों एवं नाली के निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 7 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों की समस्याओं को भी सुना।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने भी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए न्यू मार्केट रोड की आंतरिक सड़क एवं नाली निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 7 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान व्यापारियों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना किए जाने के संबंध में भी विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी मांग रखी। विस अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण की पहली एवं दूसरी लहर के दौरान व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर अपनी सेवा दी गई जोकि सराहनीय है। विस अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा भी कोरोना काल के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए उसी संकल्प के साथ 13 हज़ार से अधिक राशन किट वितरित की गई। वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 61 हज़ार मास्क एवं सेनीटाइजर वितरित किए गए जो कि अभी तक अनवरत जारी है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को मास्क एवं सेनीटाइजर भी बांटे।
विस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों को सभी बुनियादी सुविधाओं मुहैया करवाना है, जनसेवा और विकास उनके राजनीतिक जीवन का मूलमंत्र है। इसी के सहारे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का बिना किसी भेदभाव से चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जनता से किये वादों को पूरा करने का भरसक प्रयास किया है।
इस अवसर पर संजय शास्त्री, नगर निगम पार्षद रीना शर्मा, राम अरोड़ा, विकी शेट्टी, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, सतवंत अग्रवाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज कालरा, सुनील अरोड़ा, व्यापार सभा के महामंत्री पदम शर्मा, शकुंतला शर्मा, नागपाल ट्रांसपोर्ट के सोहनलाल शर्मा, रमन अरोड़ा, पार्षद शिव कुमार गौतम, अंकित पांडे, कमल अरोड़ा, मंडल महामंत्री सुमित पवार, सचिन अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।