पेयजल निगम अधिकारियों से हुई स्पीकर की बैठक, केएफडब्ल्यू प्रोजेक्ट पर हुआ मंथन

जर्मन सरकार के क्लाइमेट प्रूफिग प्रोजेक्ट (केएफडब्ल्यू) के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में 462.93 करोड़ रुपये की लागत से 180 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही पंपिग स्टेशन एवं एसटीपी प्लांट निर्माण का कार्य भी होगा। जिसके प्रथम फेस के पांचवें पैकेज में लगभग 132 करोड रुपए की लागत से कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे जिसकी टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही।

बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) उत्तराखंड पेयजल निगम के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में इस सीवर योजना के निर्माण कार्यों को लेकर चल रही कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि केएफडब्ल्यू जर्मन बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना की प्रथम चरण के पैकेज नंबर के अंतर्गत 132 करोड़ रूपए की लागत से सर्वहारा नगर, वीरभद्र मार्ग सोमेश्वर नगर, गंगा नगर, बापू ग्राम, शिवाजीनगर, मीरा नगर, गंगा विहार सोमेश्वर मंदिर मार्ग एवं सुभाष नगर क्षेत्र में 56 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाने के साथ ही आस्था पथ एवं आवास विकास में दो पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया के बाद शीघ्र ही प्रारंभ किया जाए

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना के सम्बंध में वे कई बार अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना के क्रियान्वयन संबंधी कार्रवाई करते रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि 462.93 करोड़ रुपये की लागत से सीवर योजना के निर्माण कार्यों के धरातल पर उतरने की कार्रवाई अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका लाभ ऋषिकेश की शहरी एवं ग्रामीण जनता को मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को योजना से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाहियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्रवाल ने इस योजना के अंतर्गत त्रिवेणी कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, भैरव कॉलोनी को भी जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

पेयजल निगम के अधिकारियो द्वारा बताया गया कि केएफडब्ल्यू योजना के अंतर्गत पहले चरण में ऋषिकेश नगर के समस्त वार्ड एवं खदरी खड़कमाफ, गुमानीवाला, श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्र में 180 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही आस्था पथ व आवास विकास में एक-एक सीवरेज पंपिग स्टेशन तथा खदरी खड़कमाफ ग्रामीण क्षेत्र में 2-0 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है। इसके तहत लगभग सवा लाख से अधिक जनसंख्या को सीवर योजना से लाभान्वित किया जायेगा एवं यह परियोजना आने वाले 30 सालों को ध्यान में रख कर बनायी गयी है।

इस अवसर पर पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक आरके सिंह, परियोजना अभियंता रविंद्र सिंह, परियोजना अभियंता धर्मेंद्र प्रसाद उपस्थित थे।

कांग्रेस के नौ सैनिकों ने मिशन 2022 के लिए पेश किया दावा


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नौ नेताओं ने दावेदारी पेश की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व अन्य संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे के समक्ष सैनी आश्रम हरिद्वार में अपना सम्पूर्ण राजनीतिक व सामाजिक विवरण प्रस्तुत किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य वीरेंद्र राठौर के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जिसमें अब तक किये गये संगठन के कार्य व सामाजिक रूप से आम जन के साथ किये कार्यों का विवरण रखा। जिसके आधार पर संगठन से अधिकृत प्रत्याशी बनाने के लिये कमेटी से अपील की। रमोला ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने एक-एक कर दावेदारों से मुलाकात की।

स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा, पूर्व प्रत्याशी राजपाल खरोला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय सारस्वत, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, ऋषिकेश नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीप शर्मा, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष सुधीर राय, सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष रामविलास रावत ने दावा पेश किया।

युवाओं में ऋषिकेश विस में परिवर्तन के लिए दिख रहा उत्साहः राजपाल

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने आज मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा के तहत खदरी मार्केट और चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी तक क्षेत्रों में युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जागरूक किया।
खरोला ने कहा की मतदाता जागरूकता अभियान 11 दिवसीय था परन्तु क्षेत्र से मिल रहे अपार प्यार और स्नेह से इस कार्यक्रम को 8 दिन और आगे बढ़ाकर 25 दिसम्बर को समापन किया जाएगा।
खरोला ने कहा की युवाओं को जागरूक कर वोट बनवाने की हमारी मुहीम से ऋषिकेश विधानसभा के युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में नाम जुडवाने में टॉप फाइव में शामिल हुआ और हमे पूर्ण विश्वास है की 8 दिन कार्यकम और बढाने से ऋषिकेश विधानसभा का नाम शीर्ष पर होगा।
खरोला ने कहा की ग्रामीण और नगर निगम क्षेत्रों में पदयात्रा के दौरान युवाओं को वोट बनाने की विभिन्न तरीको से समझाया जा रहा है और उन्हें वोट करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
खरोला ने कहा की युवा वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाँ कर मतदान करने के लिए भी जोश दिखा रहे है जिससे हमारे अभियान को सफलता और अधिक मिल रही है।

इस दौरान राजेंद्र गैरोला, देवेंद्र प्रजापति, विजयपाल पवार, सोनू पांडेय, दीपक धमंदा, दिनेश पंवार, महावीर बिष्ट, देवेंद्र रावत, रमेश रंगड़, गब्बर कैंतूरा, राजेश्वरी चौहान, ममता नेगी, प्रदीप राणा, राजेंद्र डोभाल, सुंदर सिंह रावत, हेम पुंडीर, पवन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

ऋषिकेशः कांग्रेस नेता ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र के पांडेय प्लॉट में आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर सुझाव लिये।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत जिसमें आम जनमानस से और सामाजिक संगठनों व सभी वर्गों से विधानसभा ऋषिकेश के क्षेत्र हित में उनके सुझावों को मांग रहे हैं और उन पर चर्चा भी कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज ऋषिकेश की ग्रामीण क्षेत पांडेय प्लॉट में जनसंपर्क किया और आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा के अभियान के तहत लोगों से प्रतिज्ञापत्र के लिए सुझाव लिए। रमोला ने बताया कि आमजनमानस से जनसंपर्क के दौरान लोग अपनी समस्याओं से भी अवगत करवा रहे हैं जैसे कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था, आधार कार्ड व पहचान पत्र ना बनना जैसी विभिन्न समस्याएं भी साझा कर रहे हैं।

रमोला ने जानकारी दी कि कल ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों के साथ सनराइज़ वैडिंग प्वांइट में व्यापार व व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर प्रतिज्ञा पत्र में सम्मिलित करने वाले बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी।

ज़िला सचिव रमा चौहान ने कहा कि “आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञाष् इस अभियान में युवाओं और महिलाओं के सुझाव काफी मिल रहे हैं इसी तरह डोर टू डोर जाकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता व आमजनमानस तैयार हैं आज कांग्रेस के प्रति अपना भरोसा दिखाते हुए भाजपा को हटाने का प्रण ले लिया है।

कार्यक्रम में उपस्थित हर्षपति सेमवाल, गौतम सिंह नेगी, उप प्रधान रोहित नेगी, रायवाला महिला ब्लॉक अध्यक्षा अंशुल त्यागी, निर्मल रांगढ, अलका क्षेत्री, ललिता देवी, पूर्व कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र त्यागी (बिट्टू), चंद्रमोहन नेगी, अमित धस्माना, शुभम रावत, सतेन्द्र रावत, राजकुमार मल्होत्रा, बच्चन सिंह नेगी, आदित्य झा आदि लोग रहे।

बूथों को मजबूत करेगी आप, राष्ट्रीय दलों को देगी टक्कर

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट में दक्ष बनाने के लिए पार्टी हाईकमान हर आवश्यक ट्रेनिंग दे रही है। आज ऋषिकेश विधानसभा के शहरी क्षेत्र के पार्टी कार्यालय पहुंचे जंगपुरा दिल्ली के विधायक एवं उत्तराखंड सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने बूथ समीक्षा बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए दिल्ली जंगपुरा से विधायक एवं उत्तराखंड सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि बूथों की मजबूती से ही सियासत की पिच पर शानदार नतीजे पाए जाते हैं।उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में तमाम बूथों को यूथों से सुसज्जित किया जायेगा। उनको सपोर्ट देने के लिए पार्टी की महिला विंग की सदस्य वरिष्ठ ऊर्जावान सदस्यों के साथ सहयोग करेंगी। गांव गांव तक दिल्ली के विकास माडल को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को भाजपा और काग्रेस की मानसिकता से बाहर निकालने का आह्वान भी किया। कहा कि आप उत्तराखंड में जल, जंगल, जमीन सहित तमाम मूलभूत समस्याओं को लेकर चुनाव लड़ेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन, बिजली, पानी, सड़क पर आप पार्टी का फोकस रहेगा।

इससे पूर्व बैठक के लिए पहुंचे विधायक प्रवीण कुमार का पार्टी के तमाम पदाधिकारियों सहित ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला उपाध्यक्ष सीता पयाल, नीलम क्षेत्री, रजनी कश्यप, उषा बुडाकोटी, कंचन, सरदार निर्मल सिंह, पंकज गुसाईं, दिनेश कुलियाल, होम बहादुर क्षेत्री, चन्द्र मोहन भट्ट, सुनील वर्मा, अभिषेक थापा, राहुल थापा, पीयूष जोशी, सुनील सेमवाल, प्रभात झा, विक्रांत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

आप के प्रदेश प्रभारी का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष यशपाल आर्य के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आप की देवभूमि उत्तराखंड में दलित विरोधी मानसिकता का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के विरुद्ध नारेबाजी की। पुतला फूंककर मोहनिया के खिलाफ आक्रोश जताया। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि दिनेश मोहनिया की मानसिकता भी भाजपा की मानसिकता से मैल खाती है। एक बड़े नेता के लिए इस तरह के अपशब्द दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाते है। देवभूमि में इस तरह की मानसिकता वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने तल्ख लहजे में कहा कि आप नेता इस तरह की हरकतों से बाज नहीं आए तो कांग्रेस उन्हें सबक सिखाएगी। कहा कि आप के प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष यशपाल आर्य के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया है, इसकी कांग्रेस पुरजोर निंदा करती है। इस तरह की टिप्पणी से आप का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, विवेक तिवाड़ी, सुधीर राय, मदनमोहन शर्मा, नवीन रमोला, राकेश सिंह, नंदकिशोर जाटव, चंदन सिंह पंवार, परमेश्वर राजभर, अशोक शर्मा, मदन शर्मा, प्रवीण गर्ग, रूकम पोखरियाल, जतिन जाटव, इमरान सैफी, आर्यन गिरी, कृष्ण पाल, बुरहान अली, शाहरुख आदि शामिल रहे।

कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक पर हमला

एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने साथियों सहित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता व सह प्रभारी दीपिका पाण्डे का जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने ने कहा कि पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य पर जानलेवा हमला होने के विरोध में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना दिया जा रहा है जिसमें शिरकत करने के लिए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सोशल मीडिया अध्यक्ष रोहन गुप्ता व सह प्रभारी दीपिका पाण्डे भी देहरादून पहुंचे है।
रमोला ने कहा कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था चरमरा गई है जब प्रदेश में वरिष्ठ पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आमजन की सुरक्षा कैसे हो पायेगी। इसीलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तराखण्ड की जनता सता से बाहर करने का काम करेगी और आने वाली कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को व्यवस्थित कर प्रदेश की आमजन मानस को भय मुक्त वातावरण देने का काम करेगी।
स्वागत करने वालो में जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी; पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उनियाल, कार्यवाह अध्यक्ष सुधीर राय, नवीन रमोला, मदन कोठारी, बलवीर रौतेला, इमरान सैफी, अनिल चौधरी, रवि बहादुर, जितेंद्र त्यागी, हिमांशु जाटव, आदित्य झा, संजय शर्मा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बूथ प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस नेताओं ने बताया भाजपा सरकारों को कैसे घेरे

कांग्रेस द्वारा आयोजित ऋषिकेश विधानसभा का बूथ प्रशिक्षण शिविर श्री भरत मन्दिर परिसर हॉल में झण्डा चौक में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें 180 बूथों के बूथ अध्यक्षों बीएसए ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रदेश चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय सारस्वत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य की सरकारें सत्ता के मद में अहंकारी हो गई है, जो की लोकतंत्र को कुचलने का कार्य कर रही है। जिसके शासनकाल में किसान मजदूर महिलाएं और सभी जवान परेशान हैं। जिसका अंहकार किसान मोर्चा के तीन काले कानून को वापस लेने के लिए चलाएं गए आंदोलन के दौरान के काले कानून को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वापस.लिए जाने के बाद टूटा है। भाजपा के शासनकाल में अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़े हैं, बेरोजगार युवा हो या महिलाएं सभी बेरोजगार है। महंगाई ने आम महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। तेल व सब्जी मसाले व गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। परिणाम स्वरूप उत्तराखंड में चार में से एक युवा बेरोजगार है बेरोजगारों की संख्या शहरों के साथ गांव में भी पहुंच चुकी है सरकार की उदासीनता के कारण एनएचएम संविदा और उपनल कर्मचारियों का भविष्य भी खतरे में पड़ गया है। यदि सरकार को रोजगार देने की याद आती है तो देहरादून के मेयर की बेटी दिखाई देती है और या विधानसभा अध्यक्ष का बेटा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बुरे हाल हाल हैं इमरजेंसी भी बुरी हालत से गुजर रही है। लेकिन नर्सिंग स्टाफ की परीक्षा तीन बार रद्द हो चुकी है यही हाल वन विभाग के दरोगा की परीक्षाओं का भी है। उन्होंने कहा कि अब राज्य की जनता ने निर्णय कर लिया कि वह भाजपा की सरकार को पूरी तरह से उखाड़ फेंकेगी, और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जाने वाली फर्जी तरीके से वोटिंग को रोकने के लिए बूथ प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया है। जिसमें कांग्रेस के ट्रेनर सभी कार्यकर्ताओं को बूथ से संबंधित जानकारियां देकर उन्हें प्रशिक्षित करेंगे।
ऋषिकेश प्रशिक्षण शिविर के संयोजक जयेन्द्र रमोला ने बताया कि इसमे प्रत्येक बूथों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के लिये बुलाया गया है, प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेतृत्व में व प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डे सिंह की देख रेख में बूथों पर कांग्रेस की फ़ौज तैयार की जा रही है जिसमें प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कांग्रेस जनों को बूथ का प्रशिक्षण समय समय दिया जा रहा है जो कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में जानकारी दी कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाएं।

रमोला ने बताया कि कार्यकर्ता पार्टी की जान होते है उन्हीं के बल बूते पार्टी सत्ता में आती है और साथ में बूथ कमेटी के लिए कार्यक्रम व कार्य निर्धारित करना जैसे की मतदाता सूची पर कार्य करना, मतदाताओं का आकलन करना, नए मतदाताओं और युवाओं का नाम जोड़ना, डोर टू डोर प्रचार, बूथ स्तर पर विभिन्न समुदाय के साथ बातचीत और समाज सेवा के माध्यम से पकड़ बनाना और साथ में सोशल मीडिया संचार रणनीति मिशन उत्तराखंड 2022 की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण शिविर में दिल्ली से आए प्रशिक्षक राजीव साहू अजय जोशी व महेश प्रताप राणा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, महानगर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, डा. के एस राणा, प्रदेश महासचिव दीप शर्मा, जय सिंह रावत, गजेन्द्र विक्रम शाही, पार्षद राकेश मिंया, मदन मोहन शर्मा, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, दीपक जाटव, वरूण शर्मा, अंशुल त्यागी, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद भगवान सिंह, पार्षद जगत नेगी, मनोज गुसाँई, विजयपाल रावत, शैलेंद्र बिष्ट, विवेक तिवारी, ललित मोहन, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, निर्मला कुमांई, रमा चौहान, देवी प्रसाद व्यास, सनमोहन सिंह रावत, जितेन्द्र पाल, लल्लन राजभर, विमला रावत, नीरज चौहान, परमेश्वर राजभर, शैलेन्द्र गुप्ता, चन्द्रकान्ता जोशी, अलका क्षेत्री, मंजू क्षेत्री, सपना, रमेश रांगढ, गौरव यादव, गौरव राणा, अमित पाल, सुमित त्यागी, रोहित नेगी, गम्भीर गुलियाल, धर्मेन्द्र गुलियाल, संजय शर्मा, दिनेश चन्द्र, आशु नेगी, सुभाष, गीता सोढी, बिजेन्द्र कुमार, राजीव बर्तवाल, उत्तम दास, प्रदीप चन्द्रा, विजय कर्नाटक, संजय कर्नाटक, इमरान सैफी, सतीश रावत, मनीष व्यास, मनोज बिष्ट, आकाश रावत, अभिषेक शर्मा, सतीश कौशिक, अवशेष नेगी परमेश्वर राजभर, किशोर, दीनदयाल राजभर, पवन राजभर, मनोज त्यागी, राम बदन, शैलेंद्र गुप्ता, नंद किशोर जाटव, चंद्रकांता जोशी, लक्ष्मी कश्यप, प्रीति नेगी, चंद पाल, विद्यावती, अंजली कश्यप, शिल्पी सिंह, लक्ष्मी उनियाल, यशोदा राणा, पिंकी, शिवानी, सरोजिनी देवी, मीना नाथ, बाबूराम धारवान, मालती तिवारी, मदन कुमार शर्मा, शोभा भट्ट, कमला शर्मा, प्रवीन गर्ग, पूर्व प्रधान बीरेन्द्र सिंह, भगवती सेमवाल, सोहन लाल चमोली आदि मौजूद रहे।

गुरु नानक सिखों के ही गुरु ही नहीं, पूरे विश्व के भी गुरु है-विस अध्यक्ष

श्री गुरुनानक देव महाराज का 552वां प्रकाश उत्सव श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश के खुशहाली की कामना की।
गुरुद्वारा सिंह साहिब के तत्वावधान में रेलवे रोड़ स्थित नानक निवास में दोपहर को दीवान सजाया गया। हजारों लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेका व गुरु की अमृत वाणी सुनी। गुरु का अटूट लंगर भी छका। भक्तों ने शंख ध्वनि और घंटा घडियालों के साथ पूजन अर्चन की गई। इसी बीच गुरुनानक देव के जयकारों से जहां प्रांगण गूंज उठा, वहीं भक्ति भजनों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा। भक्ति भजनों से समां बांधा।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने गुरुपर्व दी सुब नु लाख लाख बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जंयती कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। आज के दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक सिखों के ही पहले गुरु ही नहीं है, बल्कि पूरे विश्व के भी गुरु हैं। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव ने अपने उपदेशों से साम्प्रदायिक एकता और सद्भाव की ज्योति जलाई थी। गुरू नानक देव का जीवन एवं उनके सिद्धान्त हमें उदारता अपनाने और अहंकार से दूर रहने की सीख देते हैं। गुरु नानक ने सार्थक जीवन के तीन संदेश दिए, जिसमें भगवान के नाम का जप करना, कड़ी मेहनत करना और जरूरतमंदों की मदद करना शामिल है।
इस अवसर पर सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार गोविंद सिंह, सरदार मंगा सिंह, सरदार गोल्डी सिंह पार्षद, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, सरदार इंदर सिंह, सरदार बूटा सिंह, परमवीर सिंघल, इंद्रपाल सिंह, प्रेम सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार अमरप्रीत सिंह, सरदार अमनदीप, हरीश आनंद, रामकुमार संगर, सुमित सेठी, सरदार परमजीत सिंह, बिना देवी, कमलेश जैन, कपिल गुप्ता, हैप्पी सेमवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रायवाला के प्रतीत नगर में स्पीकर ने लगाया जनता मिलन कार्यक्रम


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा प्रतीत नगर में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट लगाए जाने हेतु अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की जन उपयोगी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।

रायवाला के हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया साथ ही क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कराए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के लिए स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने चित परिचित अंदाज में जनता के बीच पहुंचकर बुजुर्गों का माल्यार्पण कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार संघर्षशील है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं व महिलाओं को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है। कहा की प्रतीत नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण, बिजली, पेयजल, सहित अन्य विकास कार्यों को प्रमुखता से किया गया है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे उसके लिए वे संकल्पित हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया और अब प्रधानमंत्री मोदी इसे संवार रहे हैं। पिछले साढ़े चार साल में ऋषिकेश क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। अभी भी जो काम बचे हैं, उन्हें पूर्ण कराने को वे प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में हर घर में नल से जल पहुंचाने का उनका संकल्प है।

कहा कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना हमारे पहाड़ों में रहने वाली घस्यारी बहनों के सिर के बोझ को कम करने का काम करेगी। योजना के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 2/किलो के दर से चारा उपलब्ध कराया जाएगा। ‘मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना’ बहुपयोगी योजना है। इसके लागू होते ही पहाड़ की महिलाओं को पशुचारे की समस्या से छुटकारा मिलेगा। उन्हें जान का जोखिम कम रहेगा और उनका श्रम व समय भी बचेगा।

इस अवसर पर प्रतीत नगर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा ग्राम सभा प्रतीत नगर में अभी तक 65 लाख रुपए की विधायक निधि से सड़क निर्माण कार्य, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने सहित कई अन्य विकास कार्य कराए गए हैं वहीं विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागों के माध्यम से करोड़ों की लागत से हुए कार्यों से प्रतीत नगर क्षेत्र विकास की दौड़ में सबसे आगे हैं।

इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी एवं स्थानीय निवासी राजेश जुगलान ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से रायवाला क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई एवं बाढ़ सुरक्षा के लगभग 49 करोड़ के कार्य पूर्ण हो चुके है। लगभग 16 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य वर्तमान में प्रक्रिया में है।

इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को दीपावली, ईगास पर्व एवं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, उप प्रधान अंजना चौहान, प्रधान सागर गिरी, प्रधान अनिल कुमार, प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष सोबन सिंह कैंतूरा, चंद्रकांता बेलवाल, बबीता रावत, ज्योति जुगलान, कृष्णा जोशी, मधु पेटवाल, अनीता देवी, दुलारी देवी, अंजू देवी, लक्ष्मी गुरुंग, सतपाल सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश जुगलान द्वारा किया गया।