ऋषिकेश में कांग्रेस का प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर जबरदस्त अंसतोष सामने आ रहा है। आलम यह है कि दो दावेदार पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला दोनों ही एक मंच पर आये। दोनों ने ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच खुला ऐलान किया कि वह मौजूदा फैसले के खिलाफ पहले राज्य स्तरीय आला नेताओं के पास जाएंगे। उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से गुहार लगाई जाएगी। इसके बाद भी सही निर्णय नहीं हुआ, तो आगे का फैसला लिया जाएगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची में ऋषिकेश विधानसभा का टिकट एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला को मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही दावेदार रहे शूरवीर सिंह सजवाण और राजपाल खरोला के समर्थक असंतुष्ट हैं। दोपहर बाद श्यामपुर स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में जुटे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ ने एक स्वर में इस फैसले का विरोध किया। इस दौरान दो बार कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राजपाल खरोला ने कहा कि वह पिछले 15 वर्षों से भाजपा के गढ़ को ध्वस्त करने की कोशिश में जुटे हुए हैं, और आज जब समय आया तो एक ऐसा फैसला किया गया जिससे कांग्रेस को ही नुकसान होने का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में अगर कांग्रेस हारी तो इसकी पीड़ा हमारे जैसे कार्यकर्ताओं को होगी। इसलिए हाईकमान को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। खरोला ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व यदि यह कह दे कि उनके इस फैसले से पार्टी की जीत सुनिश्चत है, तो वह कोई सवाल नहीं उठाएंगे। लेकिन पार्टी को एकबार फिर से ताजा सर्वे कराना चाहिए और उसके बाद फैसला लेना चाहिए।
पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व पर भरोसा है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा। कहा कि वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के मन की बात पहले राज्य और फिर केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। तब भी निर्णय में बदलाव नहीं हुआ तो आगे कदम उठाने पर फिर से विचार करेंगे। वहीं इस मंच पर दोनों ही नेताओं के समर्थकों ने भी पार्टी को अपना फैसला बदलने की अपील की है।

एकजुट होकर रमोला को जिताने का किया आह्वान

दिल्ली से ऋषिकेश विधानसभा सीट का टिकट लेकर मंगलवार शाम लौटे कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान रमोला ने पार्टी हित में सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
मंगलवार शाम कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला का हरिपुरकला, रायवाला, नेपालीफार्म, श्यामपुर, लक्कड़घाट, गुमानीवाला शहीद स्मारक, आईडीपीएल सिटी गेट, काले की ढाल आदि स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद रमोला सीधे ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे। यहां भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी रमोला ने झंडा चौक स्थित प्राचीन भरत मंदिर में जाकर माथा टेका।
मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव और गढ़वाल मंडल प्रभारी सोशल मीडिया दीपक जाटव, महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, जगजीत सिंह, अखिलेश मित्तल, मदन मोहन कोठारी, तेजपाल पंवार, अलका क्षेत्री, अंशुल त्यागी, राधा रमोला, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, अजय धीमान, सौरभ वर्मा, विवेक तिवाडी, शिवा सिंह, रामप्रकाश भटालिए, योगेश शर्मा, विमला रावत आदि शामिल रहे।

कांग्रेस ने 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

सूत्रों के हवाले से उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर। आज हुई सीईसी की बैठक में इन नामों पर लगी मोहर, सूची हुई जारी

डोईवाला- मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर- बरखा रानी
झबरेड़ा- वीरेंद्र जाती
खानपुर- सुभाष चौधरी
लक्सर- अंतरिक्ष सैनी
रामनगर- हरीश रावत
लालकुआं- संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी- डॉ0 महेंद्र पाल
लैंसडौन- अनुकृति गुसाईं

आप ने पहली उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, पहली लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नाम

आप पार्टी ने नए साल के पहले हफ्ते में अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट आज जारी कर दी है। इस मौके पर आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर लिखा है।
उत्तराखंड में प्रत्याशियों की पहली सूची सभी क्रांतिकारी साथियों को हार्दिक बधाई, आइये सब मिलकर उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना पूरा करें।
आप पार्टी ने पहली लिस्ट में 24 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं जिनमें आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल का नाम भी शामिल है। आप प्रभारी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में लगभग सभी विधान सभा प्रभारियों को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है।
कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री, शिशुपाल सिंह रावत रामनगर, भूपेश उपाध्याय कपकोट, दीपक बाली काशीपुर, बसंत कुमार बागेश्वर (एससी), प्रेम सिंह भगवानपुर (एससी), अमित जोशी अल्मोड़ा, डिम्पल सिंह राजपुर रोड (एससी), यूनुस चौधरी जसपुर, सुरेश सिंह बिष्ट सल्ट, प्रशांत राय रानीपुर, विजय शाह घनसाली (एससी), नवनीत राठी मंगलौर, राजेश बिष्ट लोहाघाट, मदन महर चंपावत, समित टिक्कू हल्द्वानी, मनोहर लाल पहाड़ी पौड़ी (एससी), राजे नेगी ऋषिकेश, हरीश चंद्र आर्य सोमेश्वर (एससी), दिगमोहन नेगी चौबट्टाखाल, प्रवीण बंसल विकासनगर, ई. शादाब आलम पिरान कलियर, नरेश शर्मा हरिद्वार ग्रामीण, अजय जायसवाल सितारगंज से उम्मीदवार बनाये गये है।
आप प्रभारी ने बताया कि जल्द ही पार्टी अन्य नामों की घोषणा भी कर देगी। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी ने पहले ही प्रदेश की जनता से वादा किया था कि वो अपने उम्मीदवारों के नाम सबसे पहले सार्वजनिक करेंगे ताकि उम्मीदवार जनता के बीच जा सकें और पार्टी का प्रचार करते हुए वोट मांग सकें। उन्होंने दोनों दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो दल पहले हमें चेहरों को लेकर ताने मारते थे आज उन्हीं दलों को यह समझ नहीं आ रहा है कि वो टिकट किसे दें लेकिन आप पार्टी का हर आम चेहरा ही जनता का चेहरा होता है और जनता का प्यार और समर्थन को देखते हुए जल्द ही अन्य नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

कांग्रेस नेता ने ऋषिकेश की जनता से की अपील, प्रतिज्ञा पत्र बनवाएं

कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने आपकी आवाज़ हमारी प्रतिज्ञा नाम से चलाये जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश विधानसभा के सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सकों के साथ सनराइज वेडिंग पॉइंट में संवाद कर ऋषिकेश विधानसभा की स्वास्थ्य व चिकित्सकों समस्याओं पर चर्चा कर सुझाव लिए, जिसमें कई सुझाव आये जिसमें मुख्य रूप से सरकार द्वारा लागू सीईए को समाप्त करने, डाक्टरों की सुरक्षा व विधानसभा क्षेत्र में अच्छे स्कूल की कमी व खेल कॉम्प्लेक्स ना होना विशेष मुद्दे रहे ।

जयेन्द्र रमोला ने बताया कि हम ऋषिकेश विधानसभा के बुद्धि जीवी वर्ग, डाक्टर, अध्यापक, व्यापारी वर्ग, युवाओं से संवाद स्थापित कर ऋषिकेश विधानसभा के रूके विकास में सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं जिसको आने वाले चुनाव में हम अपने प्रतिज्ञा पत्र में इनमें आये महत्वपूर्ण सुझावों को सम्मिलित करेंगे इसी क्रम आज हमने ऋषिकेश विधानसभा के डाक्टरों से बैठक के माध्यम से संवाद स्थापित किया व उनके सुझाव लिये साथ ही ऋषिकेश की समस्याओं पर चर्चा की व उसका कैसे निवारण हो उस पर भी विचार लिये गये।
आज वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा कई सुझाव आये जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्रों पर मूल भूत सुविधाओं की पूर्ती व स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों की कमी होना है जिससे निम्न व मध्यम वर्गीय लोगों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं गरीब तपके के लोगों को निजी अस्पतालों की ओर जाना पड़ता है जिसका ख़र्चा आम आदमी के जेब पर भारी पड़ता है ।आईएमए के सचिव डॉ० राजेश अग्रवाल ने कहा कि सी०इ०ए० को ख़त्म करना चाहिये इससे आज नये क्लीनिकों व अस्पतालों को खेलने में दिक़्क़तें आ रही हैं इसलिये आज अस्पतालों में फ़ाइव स्टार कल्चर ने जगह ले ली है यह फ़ाइव स्टार कल्चर समाप्त होना चाहिए ताकि आम आदमी को सस्ता और अच्छा इलाज मिल सके।

रमोला ने जानकारी दी कि डा० दीपक गोयल व डा० हरीश द्विवेदी ने अपने सुझाव लिखित रूप में भेजे।
चर्चा में आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनिता पुरी, सचिव डा० राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के एन लखेड़ा, डा० एस डी उनियाल, डा० सावित्री उनियाल, डॉ० यूपी सिंह, डॉ० रामकुमार भारद्वाज, डॉ० हरिओम प्रसाद, डॉ० विजय जोशी, डॉ.राजेन्द्र गर्ग, डॉ० प्रियंका गोयल, डॉ० बलवीर भंडारी, डॉ० डी श्रीवास्तव, डॉ० अरुण कुमार, डॉ० अजय शर्मा, डॉ० अनिल डबराल, डॉ० अमित अग्रवाल, डॉ० भास्कर आनन्द, डॉ.ए के सेठी, डॉ० ओ एस कंडारी, डॉ० डी पी रतूड़ी, डॉ. संजीव गर्ग, डॉ० अश्वनी कंडारी, डॉ० राहुल नेगी, डॉ० शरद, डॉ० महादेव काला, डॉ० चित्र सिंह, ललित चौधरी, कृष्णा रमोला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नगर उद्योग व्यापार महासंघ के महामंत्री अखिलेश मित्तल ने किया।

ऋषिकेश विस क्षेत्र में आप की दिल्ली विधायक ने किया लांच सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड कैंपेन

आम आदमी पार्टी ने मातृ शक्ति संवाद कार्यक्रम में पार्टी की सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड कैंपेन की जानकारी दी। इस दौरान दिल्ली शालीमार बाग की विधायक वंदना कुमारी ने बताया की आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड कैंपेन की शुरुवात की है। जिसके लिए महिला गारंटी रेजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है।

कृष्णा नगर कॉलोनी के लेडीज क्लब में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए वंदना कुमारी ने कहा कि ये गारंटी महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा क़दम साबित होगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की इस गारंटी को लेकर पूरे उत्तराखंड में महिलाओं के अंदर खासा उत्साह है और महिलाएं इस गारंटी के बाद काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड की प्रत्येक महिला को केजरीवाल की चौथी गारंटी एक रुपये प्रति माह महिला सम्मान राशि के बारे में बताना है और महिलाओं को उत्तराखंड में सशक्त करना पहला लक्ष्य है। ताकि हमारी मातृ शक्ति को अब किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े। इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड बनाने में महिला शक्ति का बड़ा योगदान है। लेकिन पिछले 21 सालों में भाजपा और कांग्रेस ने उनके हालात बद से बदतर करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।उन्होंने कहा,जब से अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की महिलाओं को चौथी गारंटी दी है तब से उत्तराखंड की महिलाओं में उत्साह है। महिलाओं को हौसले के साथ साथ आने वाले समय में बेहतर जीवन मिलेगा।
इस अवसर पर जोनल प्रभारी अमित मिश्रा, हेमा भंडारी, दिनेश असवाल, सीता पयाल, उषा बुडाकोटी, सुषमा राणा, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, पूजा नेगी, गोदावरी देवी, अमित मोहन, अरुण कुमार, चंद्रमोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल, सुनील सेमवाल, भानु वर्मा, पंकज गुसाईं, सरदार निर्मल सिंह, गुरुप्रीत सिंह, अभिषेक थापा, राहुल थापा, चन्द्र प्रकाश क्षेत्री, विक्रांत भारद्वाज, प्रभात झा, अश्वनी सिंह, जय प्रकाश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेशः गली मोहल्लों में कांग्रेस नेता ने मांगे सुझाव

ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामसभा प्रतीत नगर के मुर्गी फार्म, एलजी प्लॉट, नदी पार मोहल्ला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व स्थानीय कांग्रेसजनों ने आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर-घर जाकर आमजनमानस से ऋषिकेश के विकास के लिए सुझाव माँगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है जिसमें मुख्य स्थानीय समस्याओं व उनके मुख्य सुझावों को हम ऋषिकेश प्रतिज्ञा पत्र में शामिल करेंगे, जिसमें अधिकतर युवाओं और महिलाओं के सुझाव काफी मिल रहे हैं इसी तरह घर घर जाकर कांग्रेस की मज़बूती के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किये कार्यों के बारे में जानकारी दे रहे हैं ।साथ ही आमजन मान चुका है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की विफलताओं से सभी परेशान हैं, रमोला ने बताया कि भाजपा सरकार में बढ़ती महँगाई से आमजनमानस बहुत परेशान हो चुका है और एक बार फिर कांग्रेस के प्रति अपना भरोसा दिखाते हुए भाजपा को हटाने का प्रण ले कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनायेंगे।

ज़िला महासचिव दीपा चमोली ने कहा कि ग्राम सभा प्रतीत नगर की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है, वर्ल्ड बैंक द्वारा ग्राम सभा में पानी के पाइप बिछाने के कारण सड़कों को खोद दिया है परंतु पाइप लाइन बिछने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है जिससे सड़कों में वाहन की तो बात दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में बिजली, पानी की काफी समस्याएं हैं जिससे आम जनमानस परेशान है। आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

जनसम्पर्क में पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, वार्ड सदस्य संदीप खंतवाल, बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, दीपा चमोली, अलका क्षेत्री, गीता देवी, ग्रामसभा अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, ओमप्रकाश पांडे, अजय कुमार, लल्लन यादव, विवेक रावत, जितेन्द्र त्यागी, राजन बिष्ट, गब्बर कैन्तुरा, पूरन बहादुर थापा, सुंदर थापा, हेमलाल शर्मा, किशोर कुमार, राजकुमार, किशोर सिंह नेगी, रवीन्द्र बिजल्वाण, पिंटू प्रजापति आदि मौजूद थे।

मिशन 2022ः कांग्रेस नेता का ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रतीत नगर के वैदिक नगर 1, 2 और 3 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया व आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान चलाया और स्थानीय जनता से सुझाव लिए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में प्रतिज्ञा पत्र के लिए आम जनमानस के साथ संवाद कर सुझाव भी माँगे।

पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस अभियान को आम जनमानस का समर्थन मिल रहा है और वह इस अभियान से जुड़ रहे हैं जिसमें मुख्य तौर पर युवा और महिलाओं की भागीदारी अधिक है। प्रधान ने बताया कि विधानसभा ऋषिकेश को विकसित करने के लिए पर्यटन के क्षेत्र से, व्यवसाय के क्षेत्र से, स्वास्थ्य के क्षेत्र से आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं के सभी वर्गाे से क्षेत्र हित में सुझाव मांग रहे हैं और उनके सुझावों को ऋषिकेश के प्रतिज्ञा पत्र में शामिल करेंगे।

जनसंपर्क में यशपाल सिंह पंवार, सतीश रावत, रायवाला महिला ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी जिला महासचिव अलका क्षेत्री, मंजू पाठक, सपना ठाकुर, ज़िला महासचिव गीता देवी, जिला बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, राजेश गौड़, विश्वमोहन राणा, सतीश, लल्लन प्रसाद, संजय कुमार, गब्बर कैंतुरा, किशोर कुमार, राजन बिष्ट आदि शामिल थे।

परिवर्तन के लिए युवा मतदाता हैं तैयारः राजपाल

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने मतदाता जागरूकता अभियान की पदयात्रा का कार्यक्रम ग्रामसभा हरिपुर में युवाओं को वोट बनाने के लिए जागरूक किया।

खरोला ने कहा की 2 दिसम्बर से लगातार चलने वाले मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा में युवाओं को वोट बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और उन्हें वोट बनाने के विभिन्न उपाय बताये जा रहे है।

खरोला ने कहा की ऋषिकेश विधानसभा की जनता से इस अभियान को बहुत प्यार मिल रहा है और क्षेत्रवासी बढ़ चढ़कर इस अभियान के साथ जुड़ रहे है ।

खरोला ने कहा की मतदान करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है. यह एक महापर्व की भांति है. जिसके माध्यम से सभी धर्म, जाति, समुदाय के द्वारा चुनकर आने वाला जन प्रतिनिधि उनके सर्वांगिण विकास के लिए सरकारी कार्यों व योजनाओं का निर्धारण करते हैं।

खरोला ने कहा की राष्ट्रहित में अपने मताधिकार का प्रयोग कर कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। 18 वर्ष की आयु 1-1 2022 को पूर्ण करने वाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होना चाहिये, वोट मतदान करेंगे तो हमारे समाज का और राष्ट्र का विकास होगा।

इस दौरान अन्नी शर्मा, शंभू प्रसाद राणा कोटी, भारत लखेड़ा, रवि बाबू शर्मा, देवेंद्र रावत, मुकेश मनोरी, मुकेश गौर, कपिल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, आनंद मिश्रा, सुरेश पटवाल, धनपाल खरोला, आशुतोष सुयाल, पूजा तिवारी, प्रिया तिवारी, अमर, हरि शुक्ला, शंकर नवीन, पारस अग्रवाल, मधुबर बर्थवाल आदि लोग मौजूद रहे।

आप के बढ़ते जनाधार से भाजपा में घबराहटः डा. नेगी


आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर बड़ा हमला कर सियासत के मैदान को गरमा दिया है।

आज पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। इसमें विधानसभा प्रभारी डॉ नेगी ने राज्य को चार साल पीछे ढकेलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजस्व घाटे के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत दोषी हैं।अपने कार्यकाल में उन्होंने कोई विकास कार्य नही किया।नतीजतन, भाजपा को उन्हें सीएम से हटाने पर मजबूर होना पड़ा।विधानसभा सभा प्रभारी ने कहा कि त्रिवेन्द्र रावत कहते हैं कि घोषणा करने का अधिकार सिर्फ मुख्यमंत्री को होता है तो वो जनता को बताएं कि आपकी कितनी घोषणाएं आज तक पूरी हुई। आप के नेता नेेगी ने दावा किया की आप पार्टी के बढते जनाधार से बीजेपी घबरा गई है।

कहा कि बीजेपी एक जुमलेबाज पार्टी है जिसके जुमलों से अब जनता बोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी काम की राजनीति करने वाली पार्टी है, आप जो कहती है वो करके दिखाती है और इस बार काम के नाम पर वोट पडेंगे। पत्रकार वार्ता में संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सीता पयाल कार्यालय प्रभारी सरदार निर्मल सिंह सोशल मीडिया प्रभारी सुनील सेमवाल आदि उपस्थित थे।