मंत्री अग्रवाल ने नए कोतवाल को दिए निर्देश, ऋषिकेश कोतवाली में तैनात प्रभारी ने की मुलाकात

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल जी से कोतवाली ऋषिकेश के नए प्रभारी निरीक्षक श्री शंकर सिंह बिष्ट ने मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने नगर की जाम की समस्या से रूबरू कराते हुए इसे दूर करने तथा कानून व्यवस्था आदि के लिए निर्देशित किया।

बैराज रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन अपनी व्यवस्था को व्यवस्थित करे, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतें नागरिकों को न आये। कहा कि इसके लिए यातायात को लेकर रोडमैप तय किया जाए और लोगों को जाम की समस्या से जुझना न पडे़।

डा. अग्रवाल ने कहा कि तीर्थनगरी में कानून व्यवस्था, मादक पदार्थों की तस्करी न हो, इसके लिए व्यापक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि आस्था पथ पर अराजकतत्वों का बोलबाला ज्यादा है। इसके लिए पुलिस की टीम आवश्यकतानुसार गश्त अवश्य करें, जिससे आस्था पथ की संपत्ति को भी सुरक्षित रखा जा सके।

डा. अग्रवाल ने श्यामपुर फाटक पर निदेर्शित करते हुए कहा कि यहां पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे जाम की समस्या पैदा न हो। उन्होंने कहा कि नगर में अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

जेपी नड्डा और बलूनी के जन्मदिन पर किया गंगा में दुग्धाभिषेक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी जी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में जन्मदिन मनाया। इस मौके पर माँ गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। साथ ही मिष्ठान खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गयी।

साईं घाट स्थित गंगा तट पर एकत्र कार्यकताओं को सम्बोधित कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। वह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय लेते है, यही उनकी खासियत है।

डॉ अग्रवाल ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी जी को भी जन्मदिन पर बधाई दी। कहा कि अनिल बलूनी जी का मार्गदर्शन सदैव उत्तराखंड को मिलता है, उनका मार्गदर्शन से राज्य को अनेक सौगातें मिली हैं।

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने माँ गंगा से श्री नड्डा और श्री बलूनी जी के सदा स्वस्थ और दीर्घायु रहने की भी कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, मडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मण्डल महामंत्री पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, जितेंद्र अग्रवाल, मनोज ध्यानी, चेतन शर्मा, राधे जाटव, अनिल ध्यानी, मेजर गोविंद सिंह रावत, रमेश अरोड़ा, दीपक बिष्ट, राजपाल ठाकुर, पार्षद प्रदीप कोहली, पूर्व पालिका अध्यक्ष शम्भू पासवान, विनोद भट्ट, रूपेश गुप्ता, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, भावना किशोर गौड़, सुरेंद्र कक्कड़, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, राजबाला पाल, गुड्डी कालूड़ा, निवेदिता सरकार, आशा शुक्ला, रुचि जैन, संगीता, रेखा चौबे, अभिनव पाल, राकेश पाल, गोपाल सती, रंजन अंथवाल, शशि मिश्रा, अविनाश भारद्वाज, मोहित, रोशन, कृष्णा, रवि, माहिर रवि कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंशा देवी में पुलिया निर्माण करने पर स्थानीयों ने किया विधायक अग्रवाल का आभार

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मंशा देवी में सड़क निर्माण के लिए 05 लाख रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने मनसा देवी में पुलिया बनाने पर मंत्री डॉ अग्रवाल का आभार भी व्यक्त किया।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में वह कार्य करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें चौथी बार जनता ने अपना आशीर्वाद देकर पुनः सेवा करने का अवसर दिया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनकी विधायकी के साढ़े 16 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों का चहुँमुखी विकास हुआ, जबकि पूर्व में यहाँ बिजली कनेक्शन तो थे, मगर लाइट नहीं आती थी। इसी तरह मुख्य मार्ग का अलावा आंतरिक सड़कें नहीं थी। कहा कि उनके जनप्रतिनिधि बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदली है, ग्रामीण क्षेत्र भी अब शहरी क्षेत्रों की तरह दिखाई देते हैं।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते है, उन्हीं के मार्गदर्शन में राज्य की धामी सरकार भी कार्य कर रही है।

उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने राज्य को देश के अग्रणीय राज्य में शामिल करने संकल्प लिया है। आप सभी इसमें अपना योगदान करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, पार्षद विजेंद्र मोंगा, गढ़वाल मंडल प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा संजीव कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष विजय जुगलान, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल कुमार, गीता मित्तल, पूनम डोभाल, समाजसेवी मानवेन्द्र कंडारी, ममता सकलानी आदि उपस्थित रहे

सीएम धामी का सख्त रुख़, दो एक्सएन निलंबित

मुख्यमंत्री धामी के गड्ढा मुक्त अभियान में हिलाहवाली करने वाले दो लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने लोनिवि के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। सचिव लोनिवि पंकज पांडे ने गुरुवार को निलंबन आदेश जारी कर दिये हैं।

विजय कुमार, अधिशासी अभियंता (ईई) राजमार्ग खंड हल्द्वानी को भवाली क्षेत्र की सड़कों की स्थिति को सही न रख पाने के मामले में निलंबित किया गया। ईई अस्थाई खंड ऋषिकेश धीरेंद्र कुमार को जोगीवाला लाडपुर रायपुर रोड सहस्रधारा क्रासिंग से होते हुए खैरी मानसिंह के पास सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी अपनी पिछली बैठक में ही स्पष्ट संकेत दे चुके थे कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता की कमी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं। की जाएगी लिहाज़ा ताज़ा मामलों को देख अब सभी इंजीनियर अपने क्षेत्र में सड़कों के पुनः निरीक्षण में जुट गये हैं।

एसडीएम से की कोयल घाटी तिराहे पर डिवाइडर बनाने की मांग

कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेक तिवारी ने ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे कोयल घाटी तिराहे पर डिवाइडर बनाने को लेकर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सोपा। जिसमें उन्होंने कहा कि हरिद्वार रोड पर डिवाइडर बनाने के लिए पहले भी मांग की गई थी लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मांग को अनसुना कर दिया। जिसका खामियाजा दीपावली की रात को देखने को मिला।

कोयल घाटी किराए पर डिवाइडर ना होने से दो लोगों की जान चली गई। डिवाइडर ना होने से यहां पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ऋषिकेश हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पर गड्ढे के साथ ही कई खामियां नजर आती है। जिसको अभिलंब ठीक करने की आवश्यकता है। उन्होंने उप जिलाधिकारी से कोयल घाटी तिराहे पर अभिलंब डिवाइडर लगाने की मांग की है। जिससे सड़क हादसे पर रोक लगाई जा सके।

गौरव के पलः वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिधिनित्व करेंगी तीर्थनगरी की शिवानी

उत्तराखंड तीर्थ नगरी ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता पुर्तगाल में होने वाली आगामी वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंिपयनशिप 2023 में भारत के किक बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित होने वाली उत्तराखंड की शिवानी गुप्ता विदेश की धरती पर 70 किलो भार वर्ग लाइट कांटेक्ट इवेंट, किक लाइट इवेंट में चुनौती पेश करेंगी।

इस अवसर पर वाको इंडिया किक बॉक्सिंग अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं उत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कोटनाला, ओम प्रकाश मल, महासचिव सत्येंद्र कुमार, देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर, महासचिव अलक्षेंद्र सिंह सहित नगरभगर के गणमान्य लोगों व खेल प्रेमियों ने शिवानी गुप्ता को चयन के लिए बधाई दी। बता दें कि भारतीय किकबॉक्सिंग टीम पुर्तगाल के लिए 18 नवंबर को रवाना होगी।

कांग्रेस की ऋषिकेश इकाई ने छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के लिए मांगे वोट


छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी की हार के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित नेगी की हार के लिए ऋषिकेश कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया।

प्रेस क्लब में हुई वार्ता के दौरान रोहित के साथ प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने कई नामों का जिक्र करते हुए उन्हें हार का जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इससे प्रदेश नेतृत्व को भी अवगत कराया गया है। कहा कि इस संबंध में कई तथ्य का ऑडियो और वीडियो होने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य कॉलेजों में भी इस तरह का भीतरघात हुआ है।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए स्थानीय उत्पाद खरीदे

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर नगर के मुख्य बाजारों में पहुंच कर स्थानीय व्यापारियों, खरीददारी करने आए लोगों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
शनिवार को दीपावली के पावन अवसर पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर क्षेत्रों के बाजारों में स्थानीय व्यापारियों, फूल विक्रेताओं, पटाखा व्यापारियों एवं खरीदारी को पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।
इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल हैं दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज की शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए स्थानीय लोगों द्वारा हाथ से निर्मित दीप भी खरीदे।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने दीपावली पर्व पर सभी लोगों के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और उन्नति की भी कामना की। उन्होंने बधाई संदेश देने के दौरान लोगों से स्थानीय उत्पादों को खरीदने की भी अपील की।
इस मौके पर मंत्री अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि प्रभा अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष सुमित पवार, पार्षद शिव कुमार गौतम, अरुण बडोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

जीएसटी विभाग की योजना से जागरुक हो रहे उपभोक्ता

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के लक्की ड्रा के लाभार्थियों को पुरस्कार वितरित किये। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मोबाइल फ़ोन, स्मार्ट वाच और हेड फ़ोन वितरित किये।
शुक्रवार को जीएसटी भवन ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने बताया कि योजना के अन्तर्गत दिनांक 01 सितम्बर, 2022 से अब तक 48,658 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं, जिनके द्वारा 246,178 बिल अपलोड किये गये हैं तथा जिनका कुल मूल्य रु0 93,45 करोड़ है। बताया कि दिनांक 01 अप्रैल, 2023 से दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 अब तक 18,437 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं। जिनके द्वारा 159,263 बिल अपलोड किये गये हैं तथा जिनका कुल मूल्य रु0 52.12 करोड़ है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह है एवं उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड किया गया है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में दिनांक 01 सितम्बर, 2022 से दिनांक 31 मार्च, 2023 तक लागू बिल लाओ ईनाम पाओ योजना को दिनांक 30 नवम्बर, 2023 विस्तारित किया गया है। बताया कि योजना को दिनांक 01 अप्रैल, 2023 से, ऑनलाइन खरीद पर प्राप्त बिलों को छोड़कर, जीएसटी के अंतर्गत समस्त कराधेय वस्तुओं तथा सेवाओं के विरुद्ध जारी बिलों पर लागू किया गया है। इसके अंतर्गत दिनांक 30 नवम्बर, 2023 तक बीलिप एप पर बिल अपलोड करने वाले ग्राहकों को मासिक पुरस्कारों के अंतर्गत 1500 पुरस्कार दिए जायेंगे तथा दिनांक 01 सितम्बर, 2022 से दिनांक 30 नवम्बर, 2023 तक अपलोड किये गए बिलों पर ग्राहकों को दिनांक 30 नवम्बर, 2023 के पश्चात मेगा पुरस्कार भी दिए जायेंगे।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त अपलोड किये गए प्रत्येक बिल पर customer reward प्रोग्राम लागू करते हुए प्रत्येक अपलोडेड बिल पर पॉइंट्स दिए जाने की व्यवस्था है, जो पुरस्कार/ कैश बैक/ डिस्काउंट कूपन के रूप में दिए जायेंगे। इस योजना में जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे व्यापारियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा, जिनके प्रतिष्ठान से सर्वाधिक बिल अपलोड किये जायेंगे तथा उनके द्वारा ग्राहकों से सर्वाधिक संख्या में एप डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करते हुए योजना के वृहद प्रचार प्रसार में योगदान दिया जाएगा । इस प्रकार योजना की परिधि को अत्यधिक विस्तृत करते हुए इसे अधिक आकर्षक बनाया गया है।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि गत वर्ष 2022-23 (माह अक्टूबर तक) रु0 4328 करोड़ राजस्व की तुलना में संगत वर्ष 2023-24 (माह अक्टूबर तक) में रु0 4776 करोड़ राजस्व प्राप्त किया गया है, जो कि लगभग 09% अधिक है। वर्ष 2023-24 के लिए राज्य कर विभाग हेतु बजटीय राजस्व लक्ष्य रु0 8814 करोड़ रखा गया है l इस क्रम में माह अक्टूबर, 2023 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य रु0 4861 करोड़ के सापेक्ष रु0 4776 करोड़ की प्राप्ति कर ली गयी है, जो कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य का लगभग 98% है।

मंत्री अग्रवाल ने आपदा प्रभावितों को बांटे 20 लाख रुपये के चेक

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बीते माह अगस्त में आई आपदा से मंशा देवी वार्ड संख्या 37 में 800 प्रभावित परिवारों को करीब 20 लाख रुपए की राहत राशि के चौक वितरित किये।
रविवार को मंशा देवी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि अगस्त माह में अत्यधिक भारी वर्षा के कारण ऋषिकेश विधानसभा में काफी नुकसान निरीक्षण के दौरान देखने को मिला।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनके द्वारा मौके पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा भी लिया गया था बताया कि मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर मुआवजा राशि देने के निर्देश भी दिए थे।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार जनता के साथ खड़ी है। कहा कि लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में सभी ने धैर्य रखते हुए एक दूसरे की मदद की। डॉ अग्रवाल ने मौके पर वार्ड संख्या 37 में 800 आपदा से प्रभावित परिवारों को करीब 20 लाख रुपए के आपदा राहत के चेक वितरित किए।
इस मौके पर तहसीलदार चमन, मंडल अध्यक्ष भाजपा वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, पार्षद विजेंद्र मोंगा, गढ़वाल मंडल प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा संजीव कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष विजय जुगलान, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल कुमार, गीता मित्तल, पूनम डोभाल, समाजसेवी मानवेन्द्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, ममता सकलानी आदि उपस्थित रहे।