लायंस क्लब डिवाइन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंत्री अग्रवाल ने दिलाई शपथ

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने नए अध्यक्ष रजत भोला को बैच पहनाकर क्लब की जिम्मेदारी सौपी। साथ ही नए सदस्यों को शपथ भी दिलाई। साथ ही मंत्री डा. अग्रवाल जी ने क्लब द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डा. अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मंत्री डा. अग्रवाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की स्थापना जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से वर्ष 2008 में की गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा की देखरेख में संस्था आज भी अपने उद्देश्यों को भलीभांति पूरा कर रहा है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि समाज हित में कार्य करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और जज्बे की जरूरत होती है, जो लायंस क्लब डिवाइन के भीतर है। कहा कि करीब 15 वर्षों में क्लब की ओर से जरूरतमंदों की मदद की दिशा में अहम कार्य किये। साथ ही पौधरोपण के जरिये क्लब ने न सिर्फ लोगों में एक अलख जगाई, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध करने का भी काम किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने कोविड काल में 800 से अधिक खाने के पैकेट वितरित किए, जबकि एक माह का राशन भी जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया है, जो कि सराहनीय है। उन्होनंे प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब की उत्पत्ति जिस उद्देश्य के साथ हुई थी, वह आज भी कायम है।

इस मौके पर क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष रजत भोला ने अपने कार्यकाल में क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण, निर्धन बच्चों को शिक्षा दिलाने, जरूरतमन्दों को स्वास्थ्य लाभ में मदद करने सहित आगामी कार्यों को गिनाया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने बताया कि क्लब प्रतिवर्ष तीर्थयात्रियों को मात्र 10 रूपये में भरपेट भोजन उपलब्घ कराता है, इसके अलावा शीतकाल में चाय नाश्ता, करीब 13000 लोगों को रक्त उपलब्ध कराया है। बताया कि क्लब के 10 से अधिक सदस्यों ने 50 बार से अधिक रक्तदान किया है। बताया कि लायंस क्लब डिवाइन ने अभी तक 200 से ज्यादा निर्धन युवतियों की शादी तथा 100 से अधिक निर्धन छात्राओं की स्कूल की फीस व यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई है। दीपावली मेला के माध्यम से संस्था प्रतिवर्ष नगर के मेधावियों का सम्मान और उनके टेलैंट को निखारने का मंच प्रदान करती है।

इस मौके पर क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रजनीश गोयल, वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज बिजल्वाण, ए के मित्तल, विनय मित्तल, विनोद शर्मा, क्लब के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, अध्यक्ष रजत भोला, सचिव मोहित गनेरिवाला ,गौरव गर्ग, उमा किंगर, मधु गनेरीवाला, आशु गर्ग, कोषाध्यक्ष घनश्याम डंग,नवीन गाँधी ,विशाल संगर मुकेश अग्रवाल ,दिनेश अरोरा महेश किंगर ,हेमंत सुनेजा, मेघना भोला, शीनम डंग, गरिमा मिश्रा, हरजीत सिंह, अमित सूरी, पवन शर्मा, शिवम टुटेजा सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ऋषिकेश पुलिस ने 10 हजार रूपये की इनामी आरोपी को किया अरेस्ट

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दस हजार रूपये के इनामी बदमाश को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक वर्ष पूर्व चैन स्नैचिंग के असफल प्रयास में फरार चल रहा था।

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पिछले वर्ष पांच अगस्त 2021 को कोतवाली ऋषिकेश में महिला शिकायतकर्ता सोनी भट्ट पत्नी गणेश भट्ट निवासी मनसा देवी गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश ने तहरीर दी थी। बताया था कि 5 अगस्त की शाम पौने पांच बजे मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति पीछे से आए।

बताय कि उनमें से एक व्यक्ति द्वारा उतर कर किसी का पता पूछा गया तथा इसी बीच दूसरा व्यक्ति मेरे गले से सोने की चेन खींचने लगा। उसके द्वारा बार-बार चेन खींचने की कोशिश की गई। जब मेरे द्वारा शोर मचाया गया तो, भीड़ एकत्रित होती देख उनमें से एक ने हवा में फायरिंग की और वो सभी भाग गए। मौके पर इनके द्वारा मोटरसाइकिल तथा एक बैग छोड़कर भाग गए हैं।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही चार लोगों को 10 अगस्त 2022 को मनसा देवी गुमानीवाला से 02 देसी तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 02 चाकू के साथ गिरफ्तार किया था।

कोतवाल रवि सैनी ने इनामी बदमाश की पहचान संदीप पाल पुत्र मनीराम निवासी ग्राम बड़ोद थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में कराई है। बताया कि आरोपी मुजफ्फरनगर में छह मामले में आरोपी है, जिस पर मुकदमें चल रहे है।

श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति ने सम्मानित किया

श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति ने रविवार को सम्मान समारोह आयोजित कर महाकुंभ के दौरान देवडोली शोभायात्रा और स्नान कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 80 लोगों को सम्मानित किया।
रविवार को ढालवाला स्थित एक होटल में श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति ने सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह का शुभारंभ पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी और शिक्षाविद समिति के संस्थापक विद्या दत्त रतूड़ी ने किया। दोनों अतिथियों ने बीते वर्ष हुए महाकुंभ के दौरान देवडोली शोभायात्रा व स्नान कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ढालवाला, ऋषिकेश और टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के लोागें को स्मृति चिह्न और देकर मानपत्र प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में भगवान सिंह रांगड़, गजेंद्र सिंह कंडियाल, ऊषा भंडारी, द्वारिका बिष्ट,माधुरी चमोली, ज्योति सजवान, रतन सिंह पंवार, डॉ एस. एन. रतूड़ी, चंदन सिंह पोखरियाल, महिपाल बिष्ट, विजयपाल रांगड़, घनश्याम नौटियाल, सुरेंद्र भंडारी, रमेश पैन्यूली, भुवन चंद पंत, विनय उनियाल, धन सिंह रांगड़, राम सिंह सजवाण, माधवानंद रतूड़ी, सुनीता बिष्ट, उषा चमियाला, सरस्वती जोशी आदि सहित कुल 80 लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम संचालक डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने बताया कि इन लोगों को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रदत सम्मान पत्र व स्मृति चिह्न वितरित किए गए हैं। मौके पर समिति उपाध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल, सचिव द्वारिका प्रसाद भट्ट, शिवप्रसाद चमोली, हर्षमणि व्यास, स्वामी नागेंद्र पुरी महाराज, संजय शास्त्री, स्वामी मुकुंद दास कृष्ण महाराज, भोपाल सिंह चौधरी, आसाराम व्यास, पितांबर दत्त पैन्यूली आदि उपस्थित रहे।

40 प्रतिभागियों ने योग क्रियाओं का किया प्रदर्शन

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में नगरस्तरीय योग प्रतियोगिता हुई। इसमें 40 प्रतिभागियों ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया।
गुरुवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि योग जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इससे शारीरिक, मानसिक समृद्धि तो होती ही है, साथ ही यह रोजगार के साधन के रूप में भी संपूर्ण विश्व मे प्रसारित हो रहा है। यहां तक कि बड़े-बड़े मेडिकल साइंस के कॉलेजों से लेकर पांच सितारा होटलों में भी स्पेशल योगाचार्य नियुक्त किए जाते हैं। योग चित वृति को एकाग्र करने के साथ आरोग्यता प्रदान करने का स्रोत है। यह विधा स्कूलों से ही निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ती है। विद्यालय के योगाचार्य जगदम्बा प्रसाद थपलियाल ने कहा कि नगर से चयनित होकर प्रतिभागी जनपद और राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के 6 विद्यालयों से लगभग 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया।
मौके पर यमुना प्रसाद त्रिपाठी, विकास नेगी, प्रवीण रावत,पंकज सती, चरणपाल, रवीन्द्र बहुगुणा, मोनिका चौहान, मंगलेश , पूनम बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की बोर्ड बैठक में सभासदों ने घरों से कूड़ा उठान में सोर्स सेग्रीगेशन में लापरवाही बरते जाने पर नाराजगी जताई। इसके बाद पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी बिफर गए, उन्होंने मौके पर ही संबंधित कार्यदायी संस्था के कर्मियों को बुलाया और जमकर फटकार लगाई। कहा प्रत्येक घर से सेग्रिगेशन में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की बोर्ड बैठक में प्रत्येक घर से कूड़ा न उठाए जाने की समस्या सभासदों ने अध्यक्ष के समक्ष रखी। पालिकाध्यक्ष रतूड़ी ने कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजरों को बुलाया और सभी को फटकार लगाई। पालिकाध्यक्ष ने सुपरवाइजरों को प्रत्येक घर से कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए। तंग गलियों में आवाज लगाकर कूड़ा उठाने के लिए कहा, साथ ही कूड़ा न देने वालों के नाम नोट कर निकाय कार्यालय में देने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बोर्ड बैठक में क्षेत्र के आवारा और पालतु कुत्तों पर चर्चा की गई। पर्यावरण मित्रों को ड्रेस उपलब्ध करवाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बताया कि गंगा क्षेत्र में पशुओं द्वारा गंदगी किए जाने पर पांच हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा। पशुपालकों के लाइसेंस बनाए जायेंगे।
मुनीकीरेती-ढालवाला क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र में भवन और संपत्ति पर कर लगाया जाएगा। नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों के लिए ओपन जिम सामग्री लगाई जाएगी। साथ ही पालिका के बकायेदारों के खिलाफ आरसी की कार्रवाई किए जाने का निर्णय भी लिया गया। पालिका क्षेत्र में गंगा घाट, आस्था पथ पर क्योस्क के माध्यम से दुकान बनाकर सौंदर्यीकरण किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
मौके पर ईओ तनवीर मारवाह, सभासद मीनू, सुभाष चौहान, धर्म सिंह, मनोज बिष्ट, गजेंद्र सिंह सजवाण, बिरेंद्र सिंह चौहान, सुषमा नेगी, विनोद सकलानी, वंदना थलवाल, सोविता भंडारी, सांसद प्रतिनिधि भगवती काला, विधायक प्रतिनिधि दीपक थलवाल, वरिष्ठ लेखालिपिक बेताल सिंह, कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, लिपिक प्रकाश अवस्थी, पिंकी तड़ियाल, विकास सेमवाल, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

कूड़ा निस्तारण की प्रथम किस्त मिलने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

तीर्थनगरी के कूड़ा निस्तारण के लिए वित्त, शहरी विकास मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल जी ने दो करोड़ 32 लाख 48 हजार 800 रूपये की पहली किस्त व्यय करने के लिए अवमुक्त की है, जिस पर तीर्थनगरी पहुंचने पर मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत और आभार किया गया। इस मौके पर एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई। इस मौके डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
बता दें कि पूर्व में नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत खाली भूखंड से कूड़ा निस्तारण के लिए छह करोड़ 45 लाख रूपये की कुल स्वीकृति की। जिसमें प्रथम किस्त के रूप में दो करोड़ 32 लाख 48 हजार 800 रूपये आज व्यय किये जाने हेतु अवमुक्त किए गए।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश पहुंचे। यहां रेलवे रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल जी ने बताया कि ऋषिकेश में खाली भूखंड पर पड़े कूड़े के निस्तारण के लिए उनकी ओर से सदैव प्रयास किया गया। इसी संदर्भ में छह करोड़ 45 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है और इसमें प्रथम किस्त के रूप में आज 2 करोड़ 32 लाख 48 हजार 800 रूपये व्यय करने के लिए अवमुक्त किए हैं।
डा. अग्रवाल ने कहा कि मंत्री बनने के बाद ऋषिकेश के सौंदर्यीकरण को दोगुनी गति के साथ कार्य किया जा रहा है। बताया कि कूड़ा निस्तारण और पार्किंग उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। डा. अग्रवाल जी ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के साथ ही पार्किंग का कार्य प्रगति पर है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश सहित मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम का कायाकल्प होने जा रहा है। बताया कि 1600 करोड़ रूपये की धनराशि से न सिर्फ पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों बल्कि स्थानीय नागरिकों, व्यापारिक वर्ग को भी लाभ मिलेगा। डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि उनके प्रयासों से संजय झील आज अपने अस्तित्व में आ सकी है।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा दिनेश सती, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय शास्त्री ने कहा कि विपक्ष और कुछ पार्टी के धोखेबाज लोगों ने प्रपंच कर धरना प्रदर्शन किया और सरकार सहित लोकप्रिय विधायक को बदनाम करने की साचिश रची। कहा कि मंत्री व विधायक डा. अग्रवाल ने कभी धन की कमी नहीं आने दी। इसी के चलते जनता ने उन्हें चौथी बार अपना विधायक चुना है।
वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम और विकास तेवतिया ने कहा कि लगातार जनता के बीच कुछ तथाकथित और विपक्ष के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। कहा कि वर्षाकाल के दौरान तीन माह तक मशीन कूड़ा निस्तारण का कार्य नहीं कर पाती है। ऐसे में विरोधियों द्वारा धरने पर बैठकर धन अभाव की बात कहकर दुष्प्रचार किया गया, जो कि गलत है। कहा कि यह उनकी आदत में शुमार है। उन्होंने समस्त पार्षदों की ओर से मंत्री डा. अग्रवाल का स्वागत किया, जबकि पार्टी संगठन की ओर से मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने मंत्री अग्रवाल का भव्य स्वागत और आभार जताया। इस मौके पर मिष्ठान खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शास़्त्री, संजय व्यास, प्रदीप दुबे, राजपाल ठाकुर, अनिल ध्यानी, मंडल महामंत्री सुमित पंवार, जयंत शर्मा, पार्षद विकास तेवतिया, शिव कुमार गौतम, राजेश दीवाकर, सुंदरी कंडवाल, सोनू प्रभाकर, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, वीरेंद्र रमोला, प्रधान रायवाला सागर गिरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल दीवाकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, जिला संयोजक अभाविप शिवम शर्मा, देवदत्त शर्मा, पूर्व पार्षद शारदा, अशोक पासवान, कविता शाह, किशन मंडल, रूपेश गुप्ता, शंभू पासवान, सुजीत यादव, माया घले, राजकुमारी पंत, विवेक शर्मा, रविंद्र बिरला, जगावर सिंह, राहुल प्रजापति, अंकुर प्रजापति, संजीव सिलस्वाल, विनोद भट्ट, नरेंद्र पंडित, सौरभ गर्ग, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहें

शव निकालने गये दो लोग भी नदी के बहाव में फंसे, एसडीआरएफ ने बचाया

एसडीआरएफ को चीला चौकी से सूचना मिली कि नदी में एक शव दिखाई दे रहा है और साथ मे 2 लोग भी नदी में फंसे हैं। टीम ने तुरंत ही राफ्ट की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। मौके पर पहुंचकर शव और दोनों ब्यक्तयों को राफ्ट से किनारे लाये। टीम ने शव को लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपर्द किया। जिसकी पहचान पृथ्वीधर कोटनाला उम्र 62 डिफेंस कॉलोनी देहरादून के रुप में हुई। जानकारी के अनुसार वे 3 सितम्बर को अपने बड़े भाई से मिलने गीता नगर ऋषिकेश आये थे। लेकिन वापस घर देहरादून नही पहुंचे।
बताया कि काफी खोजबीन करने पर पता लगा कि इनकी स्कूटी चीला बैराज की तरफ देखी गयी। जिस पर परिजनों ने नदी में देखा कि शव जैसा कुछ दिखाई दे रहा है। जिस पर 2 ब्यक्ति शव तक पहुंचे ही थे कि नहर का जलस्तर बढ़ने लगे गया जिससे वे वही फंस गये और अंधेरा हो गया। रेस्क्यू टीम में निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण, चौकी प्रभारी श्रद्धानंद सेमवाल, जितेंद्र सिंह, मातबर सिंह, अनूप सिंह, शिवम सिंह, सुमित नेगी, अमित कुमार शामिल रहे।

निर्माणाधीन इमारत में शव मिलने से मचा हड़कंप

पुराना रोडवेज बस अड्डा मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर फांसी के फंदे से लटका मिला। इससे साथी मजदूरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पुराना रोडवेज बस अड्डा स्थित बंगाली मंदिर रोड पर एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की पहली मंजिल में एक मजदूर का शव दुपट्टे से लटका पड़ा है। सूचना मिलने पर सीओ डीसी ढौंडियाल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले साथी मजदूरों से मामले में पूछताछ की गई। पुलिस ने मृतक की पहचान रबिन टुडू (19( पुत्र बिमल टुडू निवासी बादलपुर, जिला दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में कराई है। सीओ डीसी ढौंडियाल ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा।

अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन महाकवि सम्मेलन में डा. धीरेंद्र रांगड़ ने किया प्रतिभाग

विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही बुलंदी साहित्य सेवा समिति द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन महाकाव्य सम्मेलन में ऋषिकेश के डॉ. धीरेन्द्र रांगड़ ने प्रतिभाग कर शानदार प्रस्तुति दी।

दिनांक 21 अगस्त से प्रारंभ हुए अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल काव्य महाकुंभ जिसमें विश्व के 35 देशों के 2000 से अधिक काव्य महारथियों ने शिरकत कर चुके हैं। यह कार्यक्रम अनवरत 300 घंटे से लगातार चल रहा है जिसका प्रसारण यूट्यूब चौनल में हो रहा है। 5 सितंबर तक चलने वाला यह कार्यक्रम एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहा है।

उत्तराखंड के लोकप्रिय कवि एवं साहित्यकार डॉ. धीरेन्द्र रांगड़ ने वर्तमान परिदृश्य, राष्ट्र भाषा, राष्ट्रप्रेम, कोरोना, उत्तराखंडी सांस्कृतिक परम्परा आदि विषयों पर मुक्तक,गीत, कविताओं की 30 मिनट की मनमोहक व प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

बुलन्दी संस्थान् के संस्थापक व अध्यक्ष विवेक बादल बाजपुरी तथा संरक्षक पंकज शर्मा की टीम द्वारा पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं। 21 अगस्त 2022 से संस्थान के यूट्यूब चौनल तथा जूम एप पर अनवरत चल रहा विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल ऑनलाइन महाकवि सम्मेलन में भारत सहित नेपाल कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दुबई मॉरिशस, सऊदी ओमान सहित विश्व के 35 देशों के हिंदी भाषीय साहित्यकार सम्मलित हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री निशंक ने डा. राजे नेगी को दिया चिकित्सा रत्न अवॉर्ड 200

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश के त्यौहार भारतीय संस्कृति के परिचायक हैं। सांझा संस्कृति की विरासत को कायम रखने के लिए तमाम त्यौहारों को उत्साह के साथ मनाना चाहिए। उक्त विचार उन्होंने गणेशोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए व्यक्त किए।

रानीपोखरी दुजियावाला ग्रामसभा में चल रहे पांच दिवसीय गणेशउत्सव कार्यक्रम के समापन पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल एवं कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय अपराध जांच एजंसी के प्रदेश अध्यक्ष सूरज ने स्वास्थ्य एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में डॉ राजे नेगी द्वारा लगातार किये जा रहे उल्लेखनीय कार्याे के लिए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि डॉ निशंक ने अपने संबोधन में डॉ नेगी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने चिकित्सक पेशे के साथ साथ लगातर सामाजिक कार्याे में सक्रिय बने रहना एवं लोक भाषा,लोकसंस्कृति के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सहभागिता निभाना एक मिशाल है।

इस मौके पर ग्राम सभा रानीपोखरी प्रधान सुधीर रतूड़ी को स्वच्छता ग्राम पुरुस्कार के लिए पूरे देश मे आठवें एवं प्रदेशभर में प्रथम स्थान पाने हेतु बेस्ट ग्राम सेवक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी नरेंद्र सिंह नेगी, रविन्द्र बेलवाल, नंद किशोर शर्मा, अभिनव, अशोक कपूरवान, विजय भट्ट, अनिल कुमार, प्रशांत कुमार, ममता नयाल, पंकज शर्मा, नरेंद्र रावत, उत्तम असवाल आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।