वीर बाल दिवस पर जोरावर सिंह और फतेह सिंह को किया गया याद

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह की याद में वीर बाल दिवस मनाया।

रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की मानवता की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानी को नमन करते हुए वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने अपनी शहादत दे दी, लेकिन धर्म पर आंच नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि मुगल शासक वजीर खां ने साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेहसिंह को उनकी माता गुजरी देवी के साथ गिरफ्तार कर जब इस्लाम कबूल करने को कहा। मगर सात वर्ष के जोरावर और पांच वर्ष के फतेहसिंह ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने धर्म के नाम पर सिर कलम करवाना सही समझा, लेकिन झुकना नहीं’। वजीर खां ने दोनों को जिंदा दीवार पर चिनवा दिया। यह देख माता गुजरी देवी ने भी अपने प्राण त्याग दिए।

इस मौके पर अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, अनिता ममगाई, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, नितिन सकसेना, पवन शर्मा, सरदार मंगा सिंह, प्रदीप कोहली, नंद किशोर जाटव, सन्दीप गुप्ता, इंद्र कुमार गोदवानी, बृजेश शर्मा, शम्भू पासवान, दिनेश सती, रूपेश गुप्ता, राधे जाटव, गगन बेदी, जितेंद्र अग्रवाल, दीपक बिष्ट, सोनू पांडेय, राजपाल ठाकुर सहित सेकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ऋषिकेश में 1800 करोड़ से विकास कार्यों को लेकर हुई हितधारकों की बैठक

उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के अंतर्गत ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन व स्वर्गाश्रम में 1800 करोड के माध्यम से निकायों के विकास को लेकर संबंधित क्षेत्रों के हितधारकों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने की।

सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में डॉ अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की बाह्य सहायतित परियोजना के तहत ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन व स्वर्गाश्रम में 1800 करोड की धनराशि से वेंडिंग जोन, सीवरेज सिस्टम, पेजयल आपूर्ति, नगरीय यातायात प्रबंधन, बाढ़ प्रबंधन, हरित विकास व सौंदर्यीकरण, पार्किंग आदि कार्य किए जाने हैं। बताया कि अगले छह साल के भीतर यह कार्य किए जाएंगे। जिसमें प्रथम चरण में 900 करोड़ तथा दूसरे चरण में 900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

बैठक में पुरानी सीवरेज लाइन को चौड़ी करने, ब्रह्मपुरी के समीप राफ्टिंग को साइलेंट जोन घोषित करने, ट्रांसपोर्ट नगर की मांग, नगर के चौराहों का जैसे शंख, धनुष आदि की आकृति में सौंदर्यीकरण, फायर ब्रिगेड की लाइन अलग से किए जाने, यात्रा काल में बाईपास से ट्रैफिक शिफ्ट न करने, गौ सेवा केंद्र खोले जाने, गला व कृषि व्यापारियों के लिए नवीन मंडी स्थल तलाश करने तथा स्थापत्य पर पेयजल व्यवस्था किए जाने संबंधित अन्य कई सुझाव प्राप्त हुए।

इस अवसर पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझाव पर अमल किया जाएगा। इसके अलावा ननेकपच/हउंपस.बवउ के जरिए भी लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। इससे पूर्व, बैठक में उपस्थित हित धारकों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल का 1800 करोड़ रुपए से विकास कार्यों के लिए करने पर आभार प्रकट किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान, कार्यक्रम निदेशक यूयूएसडीए चंद्रेश कुमार, अपर कार्यक्रम निदेशक यूयूएसडीए विनय मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, महामंत्री प्रतीक कालिया, व्यापारी नेता पंकज गुप्ता, राजेश व्यास, नरेश अग्रवाल, ललित जिंदल, पवन शर्मा, अखिलेश मित्तल, दीप शर्मा, संजय शास्त्री, जगमोहन सकलानी, महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष कविता शाह, पंजाबी महासभा से सुभाष कोहली, केके लाम्बा, प्रदीप गुप्ता, विवेक वर्मा, प्रदीप कोहली, स्वामी हरीग्रीवाचार्य, कपिल गुप्ता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश मियां, सीए चंद्रशेखर, राम कृपाल गौतम, दीपक धमीजा आदि मुनिकीरेती, तपोवन व स्वर्गाश्रम क्षेत्र के व्यापारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

गंगा कॉरिडोर को विकसित करने को जनप्रतिनिधियों के सुझावों को करेंगे शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को आगामी 25 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कॉरिडोर को विकसित करने के लिए जन प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल किया जाएगा। अभी जो कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं इसमें कॉरिडोर के क्षेत्र में आने वाले भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा। सौंदर्यीकरण का कार्य बिना ध्वस्त किए किया जाएगा।पौराणिक स्थलों के स्वरूप को भी यथावत रखा जाएगा। गंगा कॉरिडोर के तहत हरिद्वार और ऋषिकेश में ओपन स्पेस विकसित किया जाएगा। इससे स्नान पर्वों पर भीड़ का दबाव भी काम होगा।

38 वें राष्ट्रीय खेल में योग को शामिल करने के बाद मुहिम तेज होना तय

ओलंपिक में योग को शामिल करने की मुहिम अब उत्तराखंड से परवान चढे़गी। 38 वे राष्ट्रीय खेलों में योग को शामिल करने के दूरगामी परिणाम तय माने जा रहे हैं। उत्तराखंड के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की खुशी अपनी जगह है। इसके अलावा, एक खेल के रूप में योग का राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण भी उत्तराखंड की ही धरती पर हो रहा है।

योग को ओलंपिक खेलों में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार ने एक अभियान छेड़ा हुआ है। कई मंचों पर भारत अपनी इस मांग को प्रभावशाली ढंग से उठा चुका है। केंद्र सरकार प्रयासरत है कि अगले ओलंपिक खेलों में योग को र्प्रारंभिक तौर पर शामिल कर लिया जाए। इसके बाद, वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में योग को एक मेडल गेम के रूप में मान्यता मिल जाए। राष्ट्रीय खेलों का योग को हिस्सा बनाने की बातें पहले से होती रही हैं, लेकिन उत्तराखंड में होने जा रहे 38 वें राष्ट्रीय खेल में इसे औपचारिक तौर पर शामिल कर लिया गया है। उत्तराखंड और योग प्रेमियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा डीके सिंह इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दे रहे हैं। बकौल, डा सिंह-मुख्यमंत्री ने भारतीय ओलंपिक संघ से इसके लिए ठोस पैरवी की। इसके नतीजतन ही योग अब राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ पर पडे़गा अब दबाव
भारत की ओर से अभी तक ओलंपिक खेलों में योग को शामिल करने की मांग जरूर की जा रही थी, लेकिन उसके अपने राष्ट्रीय खेलों में ही यह शामिल नहीं था। अब 38 वें राष्ट्रीय खेलों में योग के शामिल होने से अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के समक्ष प्रभावपूर्ण पैरवी संभव हो सकेगी।

दुनिया में लगातार बढ़ रही योग की स्वीकार्यता
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के काबिज होने के बाद से योग की स्वीकार्यता पूरी दुनिया में बढ़ी है। योग के ब्रांड अंबेसडर बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग का व्यापक प्रचार-प्रसार किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रभाव भी बढ़ा है। केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने योग को लेकर एक अलग फेडरेशन का निर्माण किया है। इस फेडरेशन के मार्फत ही योग को ओलंपिक में शामिल करवाने की पैरवी की जा रही है।

दो-तीन दिन के भीतर डीओसी उत्तराखंड में
योग और मलखंब को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने का औपचारिक पत्र उत्तराखंड को प्राप्त हो गया है। शुभंकर समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डा पीटी ऊषा ने सार्वजनिक तौर पर इसकी जानकारी साझा की थी। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा डीके सिंह के अनुसार-दो-तीन दिन के भीतर इस संबंध में डायरेक्टर ऑफ कम्पटीशन (डीओसी) की टीम उत्तराखंड पहुंच रही है। योग की प्रतिस्पर्धा अल्मोड़ा में कराई जा रही है, जबकि मलखंब के लिए खटीमा चयनित किया गया है।
———————————-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योग का दुनिया भर में व्यापक प्रचार प्रसार हुआ है। वह दिन दूर नहीं, जब योग ओलंपिक खेलों का भी हिस्सा होगा। उत्तराखंड इस मामले में सौभाग्यशाली है कि वह 38 वें खेलों की मेजबानी योग खेल के साथ कर रहा है। निश्चित तौर पर इससे ओलंपिक में योग को शामिल करने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

ऋषिकेश में राफ़्टिंग बेस स्टेशन को सीएम ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

केंद्र सरकार द्यारा पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के अंतर्गत ऋषिकेश में आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में अपनी जगह बना चुका है। अब यहां 100 करोड़ की लागत से राफ्टिंग बेस स्टेशन तैयार किए जाने से, राफ्टिंग गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित हो सकेंगी। इससे ऋषिकेश में राफ्टिंग गतिविधियां तेज होंगी, जिसका लाभ आस पास के क्षेत्र में पयर्टन गतिविधियां बढ़ने के रूप में मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस परियोजना के तहत राफ्टिंग केंद्रों पर शौचालय, कपड़े बदलने की सुविधा के साथ ही खानपान की सुविधा भी विकसित की जाएंगी। साथ ही तपोवन क्षेत्र में भीड़-भाड़ कम करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का भी निर्माण किया जाना है। इस परियोजना के माध्यम से लगभग 1500 लोगों को रोजगार मिलने का भी अनुमान है। योजना के लिए ज़मीन उपलब्ध कराने में राज्य सरकार पूरा सहयोग देगी। दो वर्ष की तय समय सीमा में इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
———————————–
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में उत्तराखंड के लिए विशेष स्थान है। यही कारण है कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उत्तराखंड को हर स्तर पर सहयोग मिल रहा है। चारधाम यात्रा मार्ग, कर्णप्रयाग रेल लाइन से लेकर हमारे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर हो रहे विकास कार्य इसके उदाहरण है। अब मोदी जी ने ऋषिकेश के लिए 100 करोड़ रुपए की विकास परियोजना को मंजूरी प्रदान कर, उत्तराखंड के लोगों को एक और उपहार दिया है। इसके लिए उत्तराखंडवासी उनके हमेशा आभारी रहेंगे।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

ऋषिकेश को विशेष वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री ने जताया केंद्र का आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को ‘स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2024 – 25 योजना‘ के तहत 66 करोड़ रुपए का विशेष लोन (सहायता) जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में पयर्टन विभाग के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के लिए योजना के तहत कुल 100 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 66 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। जबकि दूसरी किश्त के 34 करोड़ रुपए, प्रथम चरण की सहायता 75 प्रतिशत तक खर्च करने पर जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंबे समय से इस विशेष वित्तीय सहायता के लिए प्रयासरत थे, उनकी इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बात भी हो चुकी थी।

मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है, प्राप्त वित्तीय सहायता से सरकार ऋषिकेश को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल के सिद्धांत को सीएम धामी ने बढ़ाया आगे

प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन, हमारे शहरी जीवन के सामने एक चुनौती बनकर उभर रहा है। ऐसे में ऋषिकेश नगर निगम ने प्लास्टिक कूड़े का प्रबंधन कर नगर निकायों के सामने उदाहरण पेश किया है। नगर निगम प्लास्टिक कूड़े को ना सिर्फ सफलता पूर्वक एकत्रित कर रहा है, बल्कि इसे रीसाइकिल के जरिए फिर कई तरह से इस्तेमाल भी कर रहा है।

तीर्थनगरी के साथ ही राफ्टिंग-कैम्पिंग का प्रमुख केंद्र होने के कारण ऋषिकेश में वर्षभर श्रद्धालुओं और पयर्टकों की भीड़ भाड़ लगी रहती है। इस कारण यहां प्लास्टिक कूड़ा का प्रबंधन चुनौतीपूर्ण काम है। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी की पहल पर इसके लिए ऋषिकेश नगर निगम ने सबसे पहले आईएसबीटी, त्रिवेणी घाट और वीरभद्र में प्लास्टिक बैंक की स्थापना की, प्लास्टिक बैंक के बॉक्स बनाने के लिए पुरानी प्लास्टिक बोतलों को ही इस्तेमाल किया गया। जिसमें लोग खुद खाली बोतलें या अन्य प्लास्टिक कचरा डालते हैं, इन प्लास्टिक बैंक से अब तक करीब 400 किलो तक प्लास्टिक रीसायकल हो चुका है। इस प्रयोग की सफलता को देखते हुए नगर निगम अब नटराज, ट्रांजिट कैंप, रेलवे स्टेशन में भी प्लास्टिक बैंक स्थापित करने जा रहा है।

वेस्ट टू वंडर पार्क

ऋषिकेश नगर निगम ने परिसर में प्लास्टिक वेस्ट से ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क भी तैयार किया है, जिसमें पुराने टायर, खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइट, साइकिल- स्कूटर जैसे सामान से बच्चों के झूले और सजावटी सामान तैयार किए गए हैं। साथ ही नगर निगम रीसायकल प्लास्टिक से बैंच, ट्री कार्ड, प्लास्टिक बैंक बॉक्स भी तैयार कर रहा है।

महिला समूहों को जोड़ा अभियान से

ऋषिकेश नगर निगम में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, के बावजूद पहले यूजर चार्ज, महज तीन लाख महीने तक ही जमा हो पाता था, लेकिन अब नगर निगम ने यूजर चार्ज वसूलने का काम, महिला स्वयं सहायता समूहों (त्रिवेणी सेना) को दे दिया है, जिसके बाद नगर निगम का कलेक्शन 13 लाख के पार चला गया है। इसमें से नगर निगम महिला समूहों को 25 प्रतिशत लाभांश देता है। इस तरह करीब 250 महिलाओं को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है।

————————————–
सभी निकायों को प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में निकायों के स्तर पर कई नवीन प्रयास किए जा रहे हैं, कुछ जगह क्यूआर कोड के जरिए भी प्लास्टिक की वापसी की जा रही है। सरकार इस दिशा में बेहतर काम करने वाले निकायों को पुरस्कृत भी कर रही है।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

लायंस डिवाइन मेले के विजेता हुए पुरस्कृत

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा बीते सप्ताह हुए लायंस डिवाइन दीपावली मेले के लकी कूपन के भाग्यशाली विजेताओं को आज पुरस्कृत किया गया।

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने बताया कि प्रथम पुरस्कार हीरो बाइक रानीपोखरी निवासी अजय सिंह बिष्ट, द्वितीय पुरस्कार टीवी प्रगति विहार निवासी सिमरनजीत सिंह, तृतीय पुरस्कार रेफिजरेटर गंगा नगर निवासी ललित चौधरी, चतुर्थ पुरस्कार वाशिंग मशीन तपोवन निवासी दीप चंद तथा पंचम पुरस्कार दो गद्दे गंगानगर निवासी आकाश टूटेजा को प्रदान किये गये।

इस अवसर पर ’संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष ला विनोद बिष्ट ने बताया कि आज ही क्लब द्वारा आवास विकास स्थित विद्यालय में दो छात्रों को भी सम्मानित किया गया है जिसमें उन्हें एक कंप्यूटर तथा नगद धनराशि तथा गत दिनों निराश्रित पशु के हमले में घायल महिला को भी क्लब द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस अवसर पर समाजसेवी निशांत मालिक, सचिव विनीत चावला, कोषाध्यक्ष शिवम अग्रवाल, महेश किंगर, विकास ग्रोवर, नवीन गांधी, दिनेश अरोरा आदि उपस्थित रहे।

गोवर्धन पूजनः मंत्री ने प्रेम से लगाए श्रीकृष्ण को 56 भोग

श्री जयराम अन्नक्षेत्र में गोवर्धन पूजन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की और श्रीकृष्ण भगवान को 56 भोग लगाया। साथ ही विशेष आरती कर देश प्रदेश की उन्नति की कामना की।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों के लिये गोवर्धन पूजा अत्‍यंत के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है क्योंकि इसमें गाय माता की पूजा की जाती है। साथ ही कई अन्‍य जगहों पर यह पूजा पर‍िवार की सुख-समृद्धि, अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र की कामना के लिए भी की जाती है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। बताया कि आज के दिन पूजा में लोग अपने घरों में कान्‍हा का अच्‍छे से साज-श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त देखकर उनकी पूजा-आराधना करटे है। कान्‍हा के समक्ष अपनी समस्‍त मनोकामनाओं की अर्जी लगाकर उसे पूरी करने की व‍िनती करते है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन भगवान कृष्‍ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। यही नहीं इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ कहा जाता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट यानी क‍ि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्‍ण ने देवराज इंद्र के घमंड को चूर-चूर कर दिया था और गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।

इस मौके पर जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, हर्ष वर्धन शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जग मोहन सकलानी, राजकुमार अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, जगमोहन सकलानी, वचन पोखरियाल, अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप शर्मा आदि भक्तजन मौजूद रहे।

वहीं, आवास विकास वेलफेयर एवं कल्चरल सोसायटी की ओर से भगवान श्री गोवर्धन जी का 15 वां भव्य अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। बताया कि आज के दिन पूजा में लोग अपने घरों में कान्‍हा का अच्‍छे से साज-श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त देखकर उनकी पूजा-आराधना करटे है। कान्‍हा के समक्ष अपनी समस्‍त मनोकामनाओं की अर्जी लगाकर उसे पूरी करने की व‍िनती करते है।

इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, महामंत्री आशीष द्रविड़, पार्षद तनु तेवतिया, सुरेंद्र मोहन पाहवा, सुशील वर्मा, एसपी अग्रवाल, एसके पांडे, पंकज चंदानी, रूपेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

उधर, दुर्गा मंदिर देहरादून रोड पर भी डॉ अग्रवाल ने अन्नकूट कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्र राणा, महामंत्री दीपक धमीजा, ललित मोहन मिश्रा, राकेश मियां, रूपेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

वहीं, शीशम झाड़ी स्थित स्वामी नारायण आश्रम में आयोजित अन्नकूट कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्वामी नारायण, विजय पाल शर्मा, शम्भू पासवान, सुजीत यादव, चंदू यादव आदि उपस्थित रहे।

वही बंगाली मंदिर रोड स्थित राजीव लोचन आश्रम में आयोजित अन्नकूट कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्वामी हरिग्रवाचार्य, कृष्ण कुमार सिंघल, हरीश तिवारी, शिवकुमार गौतम, राजू नरसिम्हा आदि उपस्थित रहे।

विश्व एकता दिवस पर मंत्री अग्रवाल ने किया धावकों को सम्मानित

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करने वाले धावकों को सम्मानित किया। इस दौरान दीपोत्सव की बधाई दी गई।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अभिषेक यादव, खुशी सैनी, चांदनी साहनी, अंजलि गुप्ता, अभिषेक त्रिशूलिया, मंजू गुप्ता, दीपा भारद्वाज को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

डॉ अग्रवाल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करने वाले, राष्ट्र के महानायक, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया, उनका संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता, और अटूट समर्पण के माध्यम से अखंड भारत का सपना साकार किया। 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाया, और हमें एक ऐसा भारत दिया जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंभू पासवान, कोच प्रवीण रावत, रूपेश गुप्ता, विकास तेवतिया, राजपाल ठाकुर, राम कृपाल गौतम, लल्लन राजभर, रोशन रांगड आदि उपस्थित रहे।