इस्कॉन ऋषिकेश ने झूलन और बलराम जयंती पर किया भव्य आयोजन

इस्कॉन ऋषिकेश द्वारा झूलन और बलराम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पंडाल में भक्तों द्वारा हरे कृष्ण और राघा कृष्णा की मनमोहक झांकियों को झुलाया गया।
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झूलन और बलराम जयंती मनाई गई। इस दौरान 200 से अधिक श्रीकृष्ण भक्तों ने भाग लिया। इस मौके पर फूलों से सजे झूलन पर बैठे राधा और कृष्ण की सुंदर मूर्तियों ने सभी मंत्रमुग्ध कर दिया। जिन्हें भक्तों द्वारा महाआरती के बाद झुलाया गया।

इससे पूर्व पंचामृत, फलों के रस और फूलों से राधे श्रीकृष्ण का अभिषेक भी किया गया। इस अवसर पर प्रेम गौरांग दास महाराज द्वारा सभी को कृष्ण और बलराम की लीलाओं की महिमा का बखान किया। उन्होंने झूलन लीला के बारे में बताया कि झूला लकड़ी या अन्य सामग्री का न बनकर भक्ति भाव का बनाया जाता है।
इस अवसर पर इस्कॉन से जुड़े राधाकुंड दास, दीन गोपाल दास, पार्थमित्र दास, राजेश्वर दास, राजेश शर्मा और किरण भट्ट मौजूद थे।

——————-
दो दिवसीय जन्माष्टमी धूमधाम से मनाएगी इस्कॉन
इस्कॉन अगले सप्ताह 25 और 26 अगस्त (रविवार और सोमवार) की शाम को प्रत्येक वर्ष की भांति साक्षी वाटिका में दो दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव मनाने जा रहा है। इस उत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा कई विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

ब्रह्मकुमारीज बहनों ने मंत्री अग्रवाल की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल की कलाई पर ब्रह्मकुमारीज बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन का पर्व मनाया। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल जी ने ब्रह्मकुमारीज बहनों को बड़े भाई के रूप में आशीर्वाद दिया।

शासकीय आवास पर पहुंची ब्रह्मकुमारीज बहनों से मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि रक्षा बंधन सिर्फ एक धागे को कलाई पर बांधने की रस्म नहीं है, बल्कि भाई और बहन के बीच की पवित्र डोर है। जो कभी टूट नहीं सकती है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि हर घर या परिवार में बहन का होना आवश्यक है, इससे भाई-बहन के रिश्ते को बारिकी से समझने में मदद मिलती है। एक भाई की तकलीफ उसकी मां के अलावा बहन ही जानती है। इसका उदाहरण हिंदू पौराणिक कथाओं में देखने को मिलता है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि महाभारत में जब भूलवश सुदर्शन चक्र से भगवान कृष्ण की उंगली कट गई थी, यह देख द्रौपदी ने उंगली से बहते खून को रोकने के लिए कपड़े का एक टुकड़ा बांध दिया। भगवान कृष्ण द्रौपदी की भावनाओं से बहुत प्रभावित हुए और बदले में, दुनिया की सभी बुराइयों से उसकी रक्षा करने का वादा किया था। जिसे श्रीकृष्ण ने बखूबी निभाया भी।

डा. अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी के चीरहरण के दौरान, जब कौरवों ने उसे शर्मसार करने और नीचा दिखाने की कोशिश की, तो उन्हें अपमान से बचाकर अपना वादा निभाया था।

ऋषिकेशः मंत्री अग्रवाल ने किया राजकीय उप जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन मशीन का उद्घाटन

राजकीय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में सीटी स्कैन मशीन का उद्धाटन क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि यह मशीन स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह बहुत मददगार साबित होगी। कहा कि मशीन का लाभ मिलने से अब निजी अस्पतालों का रूख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही जेब पर अतिरिक्त मार नहीं झेलनी पड़ेगी।

मशीन का उद्धाटन कर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से सीटी स्कैन मशीन की मांग उठ रही थी। उसकी आवश्यकता को देखते हुए यहां मशीन को स्थापित किया गया है। बताया कि इसकी कीमत 07 करोड 19 लाख 44 हजार 250 रूपये है। बताया कि इस मशीन में समस्त प्रकार के कार्डिक एन्जीयोग्राफी स्कैन की सुविधा है। बताया कि मशीन में एक ही बार में पूरे शरीर (होलबाडी) के स्कैन की सुविधा है। उन्होंने कहा कि मशीन के यहां स्थापित होने से क्षेत्रीय जनता के साथ ही चारधाम यात्रियों, कावंड यात्रा में आने वाले श्रद्वालुओं को सुविधा का लाभ मिलेगा।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि मशीन में एक रेडियोलॉजिस्ट तथा दो टेक्नीशियन का स्टाफ रहेगा। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों से बहुत ही कम दर पर यहां सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। कहा कि वह स्वयं भी अपना उपचार सरकारी अस्पताल में ही कराते है। कहा कि बहुत जल्द यहाँ चिकित्सकों की कमी दूर होगी। बताया कि चार सर्जन के पद यहाँ के लिए स्वीकृत किये गए हैं

डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनकी ओर से हमेशा राजकीय उपजिला अस्पताल के लिए कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को मजबूत कर रही है।

इस मौके पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तारा आर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ संजय जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप चंदोला, अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, संजय शास्त्री, शिव कुमार गौतम, नितिन सकसेना, देवदत्त शर्मा, विकास तेवतिया, सोनू पांडेय, अखिलेश मित्तल, हर्ष व्यास, रेडियोलोजिस्ट डॉ उत्तम सिंह खरोला, वरिष्ठ पैथोलोजिस्ट डॉ मुकेश पांडेय, डॉ आनंद सिंह राणा, डॉ रोहित उपाध्याय, डॉ अजय नैथानी, डॉ निधि, वशुदेव कुमार, जयंत शर्मा, रूपेश गुप्ता, जितेंद्र पाल, विवेक शर्मा, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत, दीपक बिष्ट, राजू नरसिम्हा, रीता गुप्ता आदि अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

जम्मू के कठुआ में शहीदों की स्मृृति में मंत्री अग्रवाल ने किया पौधरोपण

जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच वीर जवानों की स्मृति में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह पौधे सदैव हमारे वीर शहीदों के बलिदान के लिए स्मरणीय रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान केदारनाथ की दिवंगत विधायिका शैलारानी रावत को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में डॉ अग्रवाल ने रुद्रप्रयाग के नायब सूबेदार आनंद सिंह, पौड़ी के हवलदार कमल सिंह और राइफलमैन अनुज नेगी, टिहरी के नायक विनोद सिंह और राइफलमैन आदर्श नेगी की स्मृति में अमरूद, कटहल, जामुन, नींबू, आंवला के पौधे रोपे।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, चाहे कोई भी चुनौती क्यों न हो। “देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि हमने देश के शत्रुओं को खत्म करने के लिए सशस्त्र बलों को खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि पहले देश और सशस्त्र बलों में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार ने इस कमी को दूर कर दिया है। हम अपनी सेनाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं। लोगों और संसद को हमारे सैनिकों पर पूरा भरोसा है।”

डॉ अग्रवाल ने कहा कि एक सैनिक का जीवन त्याग और तपस्या का जीवन है। यह उनका अपने देश के लिए प्रेम ही तो है कि वे अपने घर वालों को पीछे छोड़कर देश कि सेवा के लिए चले जाते हैं। कहा कि एक सैनिक का जीवन संघर्ष और गर्व का समन्वय होता है। जहाँ एक तरफ वो खतरे देश के लिए लड़ते है वही उन्हें देश के लिए क़ुर्बान होने का गर्व भी होता है। उन्होंने कहा कि हमें सदैव सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। सैनिकों के योगदान को सदा स्मरण करना चाहिए, उन्हीं की वजह से हम अमन से रह पाते है। हम सभी को सैनिकों से प्रेरणा लेना चाहिए और अपने कार्य को देश की प्रगति में लगाना चाहिए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि यदि आपको जीवन में अनुशासन का सही उदाहरण देखना हो तो एक सैनिक से अवश्य मिलें। उनका अपने देश के लिए पागलपन देखते बनता है। उनका अनुशासन उन्हें अपने घर-परिवार से दूर तो रखता ही है, साथ ही साथ भोजन, नींद और आराम को भी त्यागना पड़ता है। वाकई यह किसी तपस्या से कम नहीं।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता शाह मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, शिवानी भट्ट, जयंत किशोर शर्मा, देवदत्त शर्मा, दीपक बिष्ट, शिव कुमार गौतम, विरेन्द्र रमोला, दिनेश सती, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता, नितिन सकसेना, राजू नरसिम्हा, बृजेश शर्मा, प्रदीप कोहली, शम्भू पासवान, राम कुमार संगर, मानवेन्द्र कंडारी, नंद किशोर जाटव, सुरेंद्र कक्कड़, सोनू पांडेय, सुधा असवाल, पुनिता भंडारी, आशा शुक्ला, चंदू यादव, रूपेश गुप्ता, सुजीत यादव, अखिलेश मित्तल, विनोद भट्ट, आशीष अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मानसून की शुरूआत के साथ मंत्री अग्रवाल ने किया नालों का निरीक्षण

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर हाट बाजार के समीप नेशनल हाईवे से पुरानी चुंगी हरिद्वार मार्ग तक सड़क के दोनों ओर बने नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान नालों में गंदगी देख डा. अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मानसून से पूर्व नालों की सफाई करने के सख्त निर्देश दिए। जिस पर अधिकारियों ने पांच जुलाई तक नालों की सफाई करने की बात कही। इस दौरान नेशनल हाईवे और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

डा. अग्रवाल ने श्यामपुर से निरीक्षण की शुरूआत की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां नालों पर गंदगी होने के चलते मानसून के दौरान पानी घरों में प्रवेश करता है। जिस पर मंत्री डा. अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को नालों के सफाई के लिए निर्देशित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, चंद्रमोहन पोखरियाल, प्रभाकर पैयूली आदि उपस्थित रहे।

इसके बाद डा. अग्रवाल ने नंदू फार्म से होते हुए कोयल घाटी, हरिद्वार मार्ग, पुरानी चुंगी तक निरीक्षण किया। यहां नालों में गंदगी और बिना सफाई किये स्लैब डाले जाने पर नाराजगी जताई। इस पर अधिकारियों ने पांच जुलाई तक नालों में सफाई करने की बात कही। इस दौरान मंडल अध्यक्ष वीरभद्र मोर्चा सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला उनियाल, महामंत्री तनु तेवतिया, पुनीता भंडारी, मनोरमा, पूनम डोभाल, पिंकी धस्माना, सुमन रावत, बालम सिंह, विजय जुगलान आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान डा. अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों को कोयल घाटी पर सड़क पर बिखरी गंदगी के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता नेशनल हाइवे नवनीत पांडेय, अधिशासी अभियंता मनोज राठौर, एमएनए शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसएनए रमेश रावत, दिनेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, वन विकास निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

लायंस क्लब डिवाइन ने प्रतिदिन रात्रि में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा रात्रिकाल से त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें क्लब के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन रात्रि में 9 बजे से त्रिवेणी घाट पर सफाई की जाएगी। बीती रात्रि भी क्लब के सदस्यों ने घाट पर उपस्थित जनता व यात्रियों से भी घाट को स्वच्छ रखने की अपील की।

क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष विकास ग्रोवर ने बताया कि काफी दिनों से देखने में आ रहा था कि आरती के पश्चात त्रिवेणी घाट परिसर में काफी गंदगी फैली रहती है ,जबकि सफाईकर्मी सुबह ही सफाई को आते है इसी के दृष्टिगत क्लब द्वारा रात्रि में सदस्यों की सहायता से घाट परिसर में सफाई का जिम्मा लिया है। क्लब का प्रयास है कि इस रात्रि सफाई अभियान को लगातार किया जाए जिससे कि बाहर से आने वाले यात्रियों व पर्यटकों में ऋषिकेश के प्रति एक अच्छा संदेश जाए।

इस अवसर पर विकास ग्रोवर, महेश किंगर, जगमीत सिंह, शिवम अग्रवाल, शिवम टूटेजा, हेमंत अरोरा, मयंक अरोरा, सावन खुराना, अनिरुद्ध गुप्ता आदि सदस्यों ने भी सफाई अभियान में सहयोग किया।

मंत्री अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ अग्रवाल ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

डॉ अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिये।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्विरियाल, एडीएम कुमकुम जोशी, नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसपी ग्रामीण लोकजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, सीमा रानी, मनोज धयानी, शिव कुमार गौतम, उषा जोशी, अनिता तिवाड़ी, रूपेश गुप्ता, जितेंद्र पाल पाठी, राजू नरसिम्हा, दीपक बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

पीएम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं, मोदी की गारंटी रहेगी जारीः सीएम

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के ऋषिकेश विधानसभा से सर्वाधिक 52250 मतों के अंतर से विजई होने पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगातार दो बार सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज करने में ऋषिकेश विधानसभा आगे रही। कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता की है, जिसने चुनाव में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन पर मिठाई वितरित की गई।

बुधवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जिस प्रकार से उत्तराखंड के विकास को लेकर काम किया है केंद्रीय योजनाएं देकर अपना प्रेम दिखाया है उसी का धन्यवाद करते हुए उत्तराखंड की जनता ने पांचों सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास के लिए बड़े फैसलों का दौर जारी रहेगा, यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुई जीत उन सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी की विकासपरक सोच और सरकार के कार्यों को जनता के बीच रखा।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, नितिन सकसेना, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, वन विकास निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, शिव कुमार गौतम, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगावर सिंह, किशन मंडल, नंद किशोर जाटव, सुरेंद्र कक्कड़, जितेंद्र पाल, विशाल कक्कड़, गणेश रावत, विजेंद्र मोंगा, अभिनव पाल, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, दीपक बिष्ट, विकास तेवतिया, प्रताप सिंह राणा, बृजेश शर्मा, तनु तेवतिया, रूपेश गुप्ता, उषा जोशी, रेखा चौबे, सुधा असवाल, लक्ष्मी रावत, राजकुमारी पंत, दिनेश रावत, सीमा रानी, निवेदिता सरकार, रुचि जैन, रीता गुप्ता, पूनम डोभाल, रिंकी राणा, सुमन, सागर गिरी, राजेश जुगलान, राजेन्द्र बिष्ट, चंदू यादव, सचिन अग्रवाल, सुजीत यादव, प्रदीप कोहली, राधे जाटव, मेजर गोविंद सिंह रावत, अविनाश भारद्वाज, विवेक शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, अरविंद चौधरी, रीना शर्मा, चंद्र मोहन पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

प्रतीक कालिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी स्क्रीन पर देखा चुनाव परिणाम, दिखा उत्साह

भाजपाईयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनने जा रही सरकार को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया शर्मा के ऑफिस के बाहर हरिद्वार रोड वैष्णो प्लाजा में एलईडी लगाकर चुनाव परिणाम से लगातार अपडेट ली। साथ ही जमकर आतिशबाजी तथा मिष्ठान वितरण किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने उत्तराखंड में पांचो लोकसभा सीट जीतने पर समस्त मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार बहुमत में आने पर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, कविता शाह, सरोज डिमरी, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, कपिल गुप्ता, इंद्र कुमार गोदवानी, संजय व्यास, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, रमेश अरोड़ा, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, जगावर सिंह, प्रवीन रावत, अभिनव पाल, जितेंद्र पाल पाठी, सोनू पांडे, जयंत शर्मा, संजीव पाल, रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड पुलिस ने हाथरस यूपी के परिवार की लौटाई खुशियां, किया शुक्रिया

ऋषिकेश पुलिस ने हाथरस युपी के एक परिवार को उनके चार वर्षीय बच्चे के बिछड़ने पर सकुशल ढूंढ निकाला और परिजनों को सुपुर्द किया। इससे परिजनों के चेहरे पर खुशियां लौटीं और पुलिस का आभार प्रकट किया।

चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि हाथरस उत्तर-प्रदेश निवासी एक परिवार के 08 सदस्यों का एक दल त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के लिये पहुंचा। बताया कि गंगा स्नान के दौरान उनका चार वर्षीय बालक जिसका नाम आरव है, कहीं बिछड़ गया। इस पर पुलिस की दो टीम गठित कर रवाना की गई।

बताया कि पुलिस की टीम ने त्रिवेणी घाट से साईं घाट, 72 सीडी, मायाकुंड, शीशमझाड़ी व दूसरी टीम को हरिद्वार रोड, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, बच्चे को ढूंढने के लिए पहुंची। बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को घाट रोड पर अकेले घूमते हुए व रोते हुए कांस्टेबल तेज सिंह ने बच्चे को बरामद किया। इसके बाद परिजनों को सुपुर्द करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम का आभार जताया गया।

पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट प्रकाश पोखरियाल, हेड कांस्टेबल हरीश गुसाई’, कांस्टेबल महेश कुमार, कॉन्स्टेबल तेज सिंह, गोताखोर विनोद कुमार, दिवाकर फुलोरिया, आनंद आदि उपस्थित रहे।