मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एक दिवसीय जि जित्सू खेल प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ

देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर की ओर से एक दिवसीय खेल विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। साथ की प्रशिक्षण पा रहे बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।

मुनिकीरेती, चौदह बीघा स्थित बालिका विद्या मंदिर में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। ने कहा कि जू-जित्सू खेल के जरिए बच्चों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो क्षेत्र के अभिभावकों के लिए अच्छी बात है। इससे अभिभावकों के बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, आत्मरक्षा की बारिकियां सीखने को मिलेगी।

कहा कि इस तरह के विशेष प्रशिक्षण शिविर के जरिए बच्चों को उच्च स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलता है। प्रतियोगिताओं के लिए नई तकनीक सीखने का भी सुअवसर प्राप्त होता है। उन्होंने इस अवसर पर प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को खेल भावना का भी परिचय देने को कहा। कहा कि खेल प्रतियोगिता को दोनों ही टीम के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जू-जित्सू इंडिया के जर्नल सचिव विनय कुमार जोशी को सम्मानित किया। साथ ही विशेष प्रशिक्षण के आयोजन के लिए कोच शिवानी गुप्ता की सराहना की। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षण पाने वाले 55 बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर की ओर से मंत्री को चौथी बार प्रचंड बहुमत से रिकॉर्ड जीत दर्ज करने तथा कैबिनेट मंत्री बनने के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष सत्यवीर तोमर, सरोज डिमरी, संस्था के महासचिव अलक्षेंद्र सिंह, सदस्य शर्मिष्ठा पटेल, प्रदीप कोहली, विपिन डोगरा आदि उपस्थित रहे।

मुनिकीरेती में प्रतिबंधित घाटों पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

मुनिकीरेती पुलिस ने प्रतिबंधित गंगा घाट पर स्नान कर रहे हरियाणा के दो युवकों का चालान किया है। पुलिस अब डूबने की लगातार हो रही घटनाओं के बाद सबक लेकर चौकसी बढ़ाने में लग गई है।

प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया की जल पुलिस फ्लड कंपनी के साथ प्रतिबंधित स्नान घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की क्षेत्र में प्रतिबंधित घाटों पर ही डूबने की घटनाएं अधिक सामने आ रही हैं। लिहाजा साईंघाट, तपोवन स्थित नीमबीच, आस्थापथ, नावघाट आदि स्थानों पर फ्लेक्सी बोर्ड, चेतावनी बोर्ड, साइन बोर्ड लगाए जायेंगे। साथ ही लाउड हेलर के माध्यम से भी लोगों को प्रतिबंधित घाटों पर स्नान ना करने को जागरूक किया जायेगा। इस दौरान प्रतिबंधित घाट पर स्नान करने वाले हरियाणा के दो पर्यटकों का पुलिस ने चालान किया। इनकी पहचान नरेश और कृष्ण निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है।

चंद्रभागा नदी में मुनिकीरेती पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री के निर्देशों और पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी व अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड 09 के समीप चंद्रभागा नदी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

ईओ तनवीर मारवाह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के समस्त निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17 से 30 अप्रैल तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से प्रतिदिन भिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, मंगलवार को वार्ड 09 ढालवाला के समीप चंद्रभागा नदी में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही नाला गैंग की सहायता से रात के समय निकाय क्षेत्र में प्रतिदिन नालों की सफाई की जा रही है।

मौके पर सफाई निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह पंवार, सफाई नायक हेड महिपाल, वर्क एजेंट जितेंद्र सिंह सजवाण एवं बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र आदि मौजूद थे।

मुनिकीरेती में वेंडिंग जोन बनने से अब व्यवस्थित रूप से लगेंगे रेहड़ियां

आगामी चार धाम यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला ने जानकी पुल के समीप कुंभ मेला बस पार्किंग में बेतरतीब और अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली फड़ व रेहड़ियों को हटाया। जिन्हें यहां बनाए गए वेंडिंग जोन शीघ्र ही व्यवस्थित ढंग से स्थापित किया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी व ईओ तनवीर मारवाह के निर्देशानुसार बुधवार को पालिका एवं पुलिस प्रशासन की एक संयुक्त टीम जानकी पुल के समीप कुंभ मेला बस पार्किंग में बेतरतीब व अव्यवस्थित ढंग लगी फड़ों व रेहड़ियों को हटाने के लिए पहुंची। टीम को देख फड़ व रेहड़ी विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई, आनन फानन में सभी अपना सामान समेटने लगे। इसके बाद बस पार्किंग व आसपास को पालिका व पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से खाली कराया।

ईओ तनवीर मारवाह ने बताया कि जिलाधिकारी टिहरी के आदेशानुसार आगामी चार धाम यात्रा के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यहां पार्किंग में बेतरतीब व अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली बड़ों व रेहड़ियों को हटाया गया है। इनके कारण आए दिन यहां पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को जाम आदि समस्याओं से जूझना पड़ता है। इन्हें व्यवस्थित व क्रमबद्ध ढंग से लगाने के लिए यहां जानकी पुल के समीप वेंडिंग जोन बनाया गया। शीघ्र ही इन सभी को यहां बनाए वेडिंग जोन में स्थापित किया जाएगा।

मोके पर सीओ नरेंद्र नगर अस्मिता ममगाईं, कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार, स्वास्थ्य लिपिक दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

पार्किंग संचालक को मिले व्यवस्था सुधारने के निर्देश

मुनिकीरेती कुंभ मेला बस पार्किंग में अव्यवस्थाओं का हौव्वा पसरा देख नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह का पारा चढ़ गया। इस पर उन्होंने पार्किंग संचालक के विरूद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए उसे यहां बेहतर ढंग से व्यवस्था बनाने हेतु सख्त सख्त हिदायत दी।

शनिवार दोपहर को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती के ईओ तनवीर मारवाह जानकी पुल, आस्था पथ, कुंभ मेला बस पार्किंग आसपास आदि क्षेत्रों का औचक करने निरीक्षण पहुंचे। इस दौरान ईओ को कुंभ मेला बस पार्किंग में अव्यवस्थाएं गंदगी, अव्यवस्थित ढंग से लगी रेहडियां व वाहन आदि नजर आए, जिस पर वह बिफर गए। उन्होंने तत्काल पार्किंग संचालक को मौके पर बुलाया और यहां अव्यवस्थाएं फैली होने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने पार्किंग संचालक के विरूद्ध चालान की कार्रवाई की और पांच हजार रूपए का जुर्माना वसूला। साथ ही पार्किंग संचालक को यहां बेहतर ढंग से व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद ईओ ने आस्था पथ और जानकी पुल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने रेहड़ी संचालकों से सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन, डिस्पोजल, चम्मच आदि का प्रयोग न करने की अपील भी की। मौके पर सफाई निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह पंवार, लेखा लिपिक विवेक भंडारी मौजूद थे।

जल पुलिस ने गंगा में डूबे पर्यटकों के शव को बाहर निकाला

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक आज सुबह 11 बजे तपोवन स्थित नीम बीच गाजियाबाद, यूपी निवासी छह दोस्त घूमने के लिए पहुंचे। इस दौरान वे यहां पर गंगा में नहाने के उतर गए। इसीबीच अचानक उनमें दो युवक गंगा के तेज बहाव में डूबने लगे। साथ दोस्तों की चीख पुकार मचने पर जल पुलिस ने तुरंत उनकी गंगा में सर्चिंग शुरू कर दी। जल पुलिस ने स्कूबा डाइबिंग कर एक घंटे में दोनों युवकों के शव को पानी से बाहर निकाला।

इसके बाद शवों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भिजवाया। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान 25 वर्षीय शुभम पुत्र पदम सिंह निवासी शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, गाजियाबाद, 21 वर्षीय रजत खन्ना पुत्र प्लाट नंबर शालीमार र्गाडन, गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई है।

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए मुनिकीरेती पालिका ने रवाना किया सफाई रथ


स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला तैयार है। पालिका की ओर से आज नगर क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान हेतु स्वच्छता रथ का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह स्वच्छता व सफाई रथ नगर क्षेत्र में डोर टू डोर, गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले, सभी जगहों पर प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया। इस रथ के माध्यम से नगर क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 प्रतियोगिता के संबंध में आम जनता को जागरूक किया जाएगा।

आम जनता से नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती को सकारात्मक फीडबैक देने का आग्रह करेगी। साथ ही कूड़े को अलग देने की जानकारी भी देगी। इसका शुभारंभ अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।

जंगल में भटके मेरठ के दो युवकों को पुलिस व एसडीआरएफ ने खोजा निकाला


शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया शनिवार रात नौ बजे शास्त्रीनगर, मेरठ निवासी विशांत सोम ने चौकी पहुंचकर सूचना दी कि वह अपने दोस्त सुदर्शन यादव 23 पुत्र राजकुमार यादव निवासी देवीनगर और पर्व गर्ग 23 पुत्र अजय गर्ग निवासी गांधीनगर, मेरठ, यूपी ऋषिकेश आए थे। तीनों दोस्त शिवपुरी में रूक गए। सुबह पांच बजे केआसपास दोनों ने कहा कि वे मंदिर की ओर जा रहे है। उनके दोस्त रास्ता भटक गए हैं। अभी तक वापस नहीं लौट हैं। उनकी आखिरी कॉल शाम 5.50 बजे आयी थी। उसके बाद उनका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। इसकी सूचना पौड़ी कंट्रोल रूम को भी दी गई है। जिस पर पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए जंगल में भटके दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। उनकी मोबाइल नंबर की लोकेशन नीर गांव के घने जंगल में मिली। देर रात उनकी जंगल में तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया।

रविवार सुबह फिर से दोनों युवकों की तलाश एसडीआरएफ की टीम के साथ शुरू कर की गई। जहां ब्रह्मपुरी के पास घने जंगल में सुदर्शन यादव सहमी हालत मिला। पुलिस को देख उसकी जान में जान आई। उसने बताया कि उसका साथी पर्व गर्ग पहाड़ी की चोटी के आसपास है। उसके पैरों में रात जंगल में चलने से सूजन आ गई है। जिस वजह से वह चल नहीं पा रहा है।

एसडीआरएफ के जवानों ने अति दुर्गम स्थान पर सर्च ऑपरेशन कर पर्व को वहां से सुरक्षित निकाल लिया। टीम में एसडीआरएफ उपनिरीक्षक नीरज चौहान, कांस्टेबल अजय राज, कौशल राठौर शामिल रहे।

ग्रामीणों ने तपोवन के नगर पंचायत बनने पर किया सुबोध और हरक सिंह का स्वागत


तपोवन ग्राम सभा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
मंगलवार को तपोवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि तपोवन की महत्ता को देखते हुए सरकार ने इस क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिया है। बताया कि शीघ्र ही स्वायत्तशासी एक्ट तहत इस पंचायत में प्रभारी अध्यक्ष प्रशासक के रूप में जिलाधिकारी को तैनात किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने तपोवन ग्राम सभा को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने पर स्थानीय लोगों को बधाई दी। कहा कि तपोवन और आसपास के क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इससे क्षेत्र के विकास में काफी सहयोग मिलेगा। इस दौरान तपोवन के ग्राम प्रधान चौन सिंह बिष्ट ने अपने साथियों के संग भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। मौके पर राजेंद्र भंडारी, क्षेत्र पंचायत सुलोचना, अर्चना चौहान त्रिलोक भंडारी, रवि भंडारी, विनोद कुलियाल, मानवेंद्र भंडारी, सरोज कोठारी, लक्ष्मी, शकुंतला, गोपाल चौहान, दीपक पुंडीर, रमेश बहुगुणा, किरन, हरि सिंह रावत, दिनेश महंत, राजेश शर्मा, जगमोहन पयाल, अमित भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

तपोवन, मुनिकीरेती, ढालवाला और नरेंद्रनगर में बिछेगी भूमिगत विद्युत लाइन

तपोवन नगर पंचायत और आसपास के इलाकों को आए दिन तूफान, आंधी, बरसात आदि मौसम में बिजली की किल्लतों से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके तहत यहां भूमिगत विद्युत लाइनें बिछाई जाएंगी। मंगलवार को तपोवन में आयोजित सम्मान समारोह के संबोधन के दौरान वन एवं उर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खंभों पर तारें होने से लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस कारण उन्होंने तपोवन, मुनिकीरेती, ढालवाला और नरेंद्रनगर क्षेत्र में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। बताया कि इस कार्य के लिए जल्द ही शासनादेश जारी किए जाएंगे।

वीकेंड पर घूमने आए दो लोग गंगा की तेज धारा में बहे

नोएडा की एक एंड्राइड कंपनी का नौ सदस्यीय दल वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया था। वह रामझूला के समीप दर्शन महाविद्यालय घाट पहुंचे। इस बीच एक व्यक्ति गंगा में हाथ धोने गया और अचानक पैर फिसलने से बहने लगे। तभी एक साथी उसे बचाने के लिए आगे बढ़े तो वह भी गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गये। किनारे पर खड़े साथियों को दोनों कुछ दूर तक बहते दिखे। इसके बाद दोनों ही गंगा की लहरों में ओझल हो गए। हादसे से पूरे ग्रुप के लोग सकते में है।

थानाध्यक्ष मुनिकीरेती कमल मोहन भंडारी ने बताया कि नोएडा की एक मोबाइल कंपनी से नौ लोगों का ग्रुप वीकेंड पर यहां घूमने आया था। वह रामझूला पुल के पास दर्शन महाविद्यालय का घाट पहुंचे। उनमें से दो लोग सुबह करीब नौ बजे गंगा में डूब गए। आपदा प्रबंधन दल को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ की टीम भी गंगा में उनकी तलाश में जुटी रही। बताया कि डूबने वालों में एक कंपनी के सेंटर हेड राहुल सिंह पुत्र स्व. प्रेमपाल सिंह निवासी 190 तहरी वाली गली कलाम, पुलिस लाइन मार्ग, बुलंदशहर, यूपी और दूसरे मैनेजर भानू मूर्ति पुत्र एबीएम नारायण, निवासी प्लैट 8 थर्ड फ्लोर, मयूर विहार फेस वन ईस्ट पूर्व दिल्ली के रूप में हुई है।