ऋषिकेश।
जागीर बड़कोट रानीपोखरी निवासी सोहनलाल कोठियाल के घर से शनिवार को उनकी डिस्कवर बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। साथ ही मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया। रविवार को पुलिस टीम वीरपुर मोड के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आ रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान धर्मपाल पुत्र जतन निवासी मोहल्ला खत्रीवाला बुलंदशहर यूपी के रूप में हुई। उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हो गई। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी वाहन चोरी में शामिल तो नहीं रहा। उसके वाहन चोरों के किसी गैंग से संबंध की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में एसओ रानीपोखरी धर्मेंद्र रौतेला, एसआई प्रताप सिंह, कांस्टेबल भारत सिंह और संजीव कुमार शामिल थे।
Author: admin
वीकेंड पर भीड़ बढ़ने से कारोबारियों की चांदी
ऋषिकेश।
साहसिक पर्यटन का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। रविवार को गंगाघाटी के होटल व कैंप पर्यटकों से पैक रहे जिससे चारधाम यात्रा पर जाने वालों को विश्राम के लिए भटकना पड़ा। बीते शनिवार उन्हें होटल धर्मशालाओं में स्थान न मिलने पर खुले में रात गुजारनी पड़ी। रविवार को चार हजार से अधिक पर्यटकों ने राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। करीब चार सौ अधिक राफ्टें गंगा में उतारनी पड़ीं।
स्वर्गाश्रम-नीलकंठ व ऋषिकेश-कौड़ियाला के बीच जंगल कैंपों पर पर्यटकों ने बंजी जम्पिंग, बैलून, ट्रैकिंग, पेंटवॉल और पंचकर्म का आनंद उठाया। गर्मी से निजात पाने के लिए प्राकृतिक झरनों पर भी भीड़ रही। भीड़ बढ़ने पर गंगाघाटी के छोटे-बड़े व्यापारी का कारोबार भी बढ़ा है।
बीच कैंप मालिक भगवती प्रसाद बताते हैं कि स्कूलों में छुट्टियां पड़ने के बाद एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से सबसे अधिक पर्यटक साहसिक पर्यटन का मजा लेने ऋषिकेश आते हैं। इसलिए जून तक पर्यटकों की भीड़ रहेगी। कार्यवाहक पर्यटन अधिकारी दीपक कुमार बताते हैं कि रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटन घाटी पहुंचे। दिल्ली और हरियाणा से अधिक पर्यटक आए।
आग बुझाने के लिए दौड़ते रहे फायरकर्मी
ऋषिकेश।
फायर स्टेशन के मुताबिक रविवार दोपहर गली नंबर नौ गंगानगर क्षेत्र में एक खाली प्लाट में पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। उस पर काबू में किया गया कि इसी बीच आवास विकास कॉलोनी में एक मोबाइल टॉवर के पास झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। आवास विकास कॉलोनी में आग बुझाने के बाद फायर स्टेशन लौटकर सुस्ता ही रहे थे कि तभी प्राचीन वीरभद्र मंदिर के पास मीरा बेन की कुटिया के पास झाड़ियों में आग लगने की खबर मिली। सूचना फायर कर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। फायरकर्मियों ने बताया कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है। आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। अग्निशमन अधिकारी एसएम शर्मा ने बताया कि सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझा दी। जलती बीडी फेंकने से आग लगी है।
लच्छीवाला में अश्लील हरकत करते चार दबोचे
डोईवाला।
डोईवाला कोतवाली पुलिस ने लच्छीवाला पिकनिक स्पाट पर शराब के नशे में धुत 4 युवक उत्पात मचाते पकडे। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि लचछीवाला पिकनिक स्पाट पर आये कुछ लोगों ने कोतवाली मे फोन करके बताया कि बाहरी प्रदेश से आये कुछ युवक शराब के नशे में धुत हैं और उत्पात मचा रहे हैं। वह अश्लील हरकत कर रहे हैं। इस पर कोतवाल राजेश साह ने कांस्टेबल सुरेश रमोला व अन्य पुलिस सिपाहियों को मौके पर भेजा जिसके बाद चारों युवकों को पुलिस कोतवाली ले आयी और हिरासत में ले लिया। कोतवाल साह ने बताया कि चारों युवक बुढाना मुज्जफर नगर के रहने वाले हैं और इनकी आयु 25 वर्ष के आसपास हैं इनका नाम आकाश कुमार, पंकज कुमार, अमित कुमार और बबलू तोमर है। पुलिस नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई कर रही है ।
आत्मरक्षा के लिए कराटे जरूरी: निहारिका
– परीक्षा पास करने वाले 54 खिलड़ियों को मिली बेल्ट
ऋषिकेश।
व्यापार सभा में आयोजित बेल्ट वितरण कार्यक्रम में ब्राउन, परपल, ब्ल्यू, ग्रीन, ओरेंज, येलो बेल्ट पाने वाले खिलाड़ियों को आइपीएस और प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकेश निहारिका भट्ट ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे आदि का प्रशिक्षण लेना चाहिए जिससे कि जरूरत के समय इसका प्रयोग कर स्वयं को सुरक्षित कर सकें। प्रशिक्षण से बालिकाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। बताया कि पुलिस की ओर से बालिकाओं के लिए 15 दिन का निशुल्क कैंप व्यापार सभा में लगाया जाएगा जिसमें आत्मरक्षा, सुरक्षा आदि की जानकारी दी जाएगी। व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर ने कहा कि कराटे सीखने से व्यक्ति का शरीर और दिमाग दोनों मजबूत होते हैं। इस दौरान शिव मोहन मिश्रा, इंद्र कुमार गोदवानी, सुभाष कोहली, देवेश्वर रतूड़ी, एकेडमी अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, विक्रम शाही, प्रिंस सक्सेना, हरिता रावत, रवनीत सिंह, वरदान वर्मा, मोहन सिंह राणा, चिराग धमीजा, अजय कुमार, सौरभ पांडेय, आकाश उनियाल, वरुण बडोला, मोहित जैन, आदित्य कुमार, डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
इन्हें मिली ब्राउन बेल्ट
साभ्या प्राची, प्रणय रावत, श्रेयांश जोशी, मानसी जोशी, आकाश उनियाल
इन्हें मिली व्हाइट पर्पल बेल्ट
अर्जुन थापा, अनिकेत अवस्थी, मयंक डोभाल, हेरम्बा डंगवाल, चैतन्य कपूर, रुद्रांश डंगवाल
इन्हें मिली पर्पल बेल्ट
शांभवी पांडेय, सार्थक जोशी, पायल प्रजापति, तपस परियंजन
इन्हें मिली ओरेंज बेल्ट
रूपा सती, विकास चौहान, विनायक उनियाल
इन्हें मिली ब्ल्यू बेल्ट
उविरल थपलियाल, वर्चस पांडेय, आग्रह पांडेय, प्राची पियूष, श्रेया उनियाल, सार्थक जोशी, शांभवी पांडेय
इन्हें मिली यलो बेल्ट
संचित जैन, शौर्या कंडारी, श्यामला राठौर, संचित मालवा, यश, रुद्रांक्ष, साक्षी, शुभम, कंचन, कनिष्ठा, गीतांजलि, सूरज मंडल, सूजल भारद्वाज
आदित्य चौहान को ग्रीन बेल्ट मिली
एक को बचाने में तीन युवक गंगा में बहे
-गूलर सिरासु पुल के पास एक के बहने पर दो साथी गए थे बचाने
ऋषिकेश।
लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर सिरासू राजस्व क्षेत्र में घूमने आए पर्यटक नावघाट के पास वालीबॉल खेल रहे थे। इनमें से तीन युवक नहाने के लिए गंगा में उतर गए। नहाते समय अब्बास (23) पुत्र मुस्तफा भाई निवासी निकट सैका अपार्टमेंट, गोदी रोड दाहौद, गुजरात तैरते हुए नदी में जैसे ही आगे बढ़ा था कि पानी की तेज धारा में आकर डूबने लगा। उसे डूबते देख हुसैन गगराड़ी (23) पुत्र सरफराज भाई निवासी निकट सैका अपार्टमेंट, गोदी रोड दाहौद, गुजरात भी बचाने में लग गया तो वह भी डूबने लगा। खुद को न बचा पाने पर दोनों ने मदद के लिए आवाज लगाई तो मोहित रावत (25) पुत्र एमएस रावत निवासी एच ब्लॉक, कालीपनी मार्ग, निकट बिड़ला मंदिर, नई दिल्ली भी उन्हें बचाने पहुंच गया लेकिन तीनों पानी की तेज धारा में बहने लगा और पानी की गहराई में ओझल हो गए। सूचना पाकर लक्ष्मणझूला प्रभारी बीएल भारती जल पुलिस और गोताखोर दल के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में सर्च आपरेशन शुरू कराया। देर शाम तक रेस्क्यू टीम को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी थी। पुलिस ने बताया कि युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
घूमने आया था 15 सदस्यीय दल
पुलिस के मुताबिक गुजरात से 15 सदस्यीय दल यमकेश्वर प्रखंड के सिरासु क्षेत्र में घूमने आया हुआ था, उनके साथ दिल्ली से आए लोग भी रह रहे थे। वे गंगा तट पर एक बीच कैंप में ठहरे हुए थे। रविवार को सभी नावघाट के पास वालीबॉल खेल रहे थे कि इनमें से कुछ युवक नहाने के लिए गंगा में गए और यह हादसा हो गया।
गांव की विशेषताएं जानने सिलाचौकी पहुंचे छात्र
ऋषिकेश।
शैक्षणिक भ्रमण के तहत जौलीग्रांट स्थित हिमालयन स्कूल ऑफ मैनजमेंट के एमबीए के 20 छात्रों का दल थानो ब्लॉक के सिलाचौकी गांव पहुंचा। डॉ. गीता राणा की अगुवाई में सुबह नौ बजे कॉलेज कैंपस से छात्र-छात्राएं सिलाचौकी के लिए रवाना हुए। छात्रों को तीन टीमों में बांटा गया। सभी टीमें गांव में अलग-अलग ग्रामीण परिवारों से मिले।
ग्रामीणों ने मैनेजमेंट छात्रों को ट्रांसपोर्ट, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी तमाम मूलभूत समस्याएं बताईं। टीम ने उनकी समस्याओं पर मंथन किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह सभी मुद्दों को जिम्मेदार विभागों के सामने उठाएंगे। इसके बाद सभी टीमों के सदस्यों ने गांव में ही मौजूदा संसाधनों से भोजन भी तैयार किया। डीन एसपी थपलियाल व डॉ. एसआर शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में जागरूकता के साथ सीखने की ललक भी बढ़ती है।
आज फहराया जाएगा 40 फीट का तिरंगा
स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) में सोमवार को 40 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल संजय महाजन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 10.30 बजे यूनिवर्सिटी के मेन गेट के नजदीक कुलपति डॉ. विजय धस्माना तिरंगा फहराएंगे। मेन चौक पर ध्वजा रोहण से छात्रों सहित हॉस्पिटल में आने वाले लोगों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि भाजपा सरकार आने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालय कैंपसों में तिरंगा फहराने को अनिवार्य रुप से लागू करने की बात कही थी।
कल्याणकारी योजनाएं आमलोगों तक पहुंचाएं
-दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
ऋषिकेश।
भाजपा श्यामपुर मंडल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। संगठन के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत भाजपा यह वर्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के रूप में मना रही है।
रविवार को श्यामपुर भाजपा मंडल की कार्य समिति में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष परवादून शमशेर सिंह पुण्डीर ने बताया कि भाजपा इस वर्ष को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के रूप में मना रही है। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को आम जन तक पहुंचाने तथा लोगों से निरंतर संवाद की आवश्यकता है।
बताया कि पार्टी ने एक जून से 15 जून तक जनसम्पर्क महाअभियान तय किया है। इसके तहत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनता को केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। वही 16 जुलाई से 24 जुलाई को हरेला पर्व के रूप में मनाने की तैयारी जोर-शोर की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक मण्डल को 100 से अधिक पौंधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं को सक्रियता से काम करने को कहा।
मौके पर मण्डल प्रभारी अशोक राज पंवार, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना, मण्डल महामंत्री गजेन्द्र विक्रम शाही, रविन्द्र राणा, संजय चौधरी, रवि शर्मा , विनोद मिश्रा, विपिन पंत, सुभाष बाल्मिकी, नरेन्द्र रावत, प्रशांत चमोली, अरविन्द चौधरी, दिनेश बिष्ट, रजनीश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिता राणा, कमला नेगी, अनिता प्रधान, पदमा नैथानी, मंजू बलोदी आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस के संगठनात्क चुनाव की तैयारियां तेज
ऋषिकेश।
रविवार को सहायक प्रदेश चुनाव अधिकारी सचिन नाईक ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने जानकारी दी कि कांग्रेस संगठन की चुनाव प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। बताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान में जुट जायें और सभी अपनी सदस्यता बुक जिला, नगर, ब्लॉक अध्यक्षों के पास जमा करवाये। प्रदेश कार्यालय में भी सदस्यता बुकें जमा कराने की उन्होंने जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने की। बताया कि कहा कि कांग्रेस सदस्यता अभियान में सभी प्रदेश पदाधिकारी, नगर, ब्लॉक अध्यक्ष व फ्रंटल के पदाधिकारी जिन के पास भी सदस्यता बुकें है वह समय से जमा कर आगे की प्रक्रिया में जुटें ।
मौके पर प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी संजय किशोर, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, महन्त विनय सारस्वत, शिवमोहन मिश्र, राम बिलास रावत, राजबीर खत्री, राजेश ब्यास, विनोद चौहान, मधु जोशी, मनीष शर्मा, मधु मिश्रा, वेद प्रकाश शर्मा, सूरत सिंह नेगी, अश्वनी बहुगुणा, मुमताज़ हाशिम, सतीश शर्मा, नन्द किशोर, राजेश शाह, सहदेव राठौर, मुकेश जाटव, बृजेश निगम, चन्द्रकान्ता जोशी, उमा देवी, प्राशु बनर्जी, राकेश मिया आदि मौजूद थे।
लोकल रूट के यात्रियों को बसों के लिए भटकना पड़ रहा
ऋषिकेश।
चारधाम यात्रा के दौरान हर साल लोकल रूट के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यात्रा में बसों के लगने से लोकल रूट पर बसों का संकट गहरा गया है। बामुश्किल ही लोकल रूट के लिए इक्का-दुक्का बसें मिल रही है। सुबह चार बजे से चलने वाली सर्विस भी बंद हो गई है। यात्रा के लिए आने वाले दिनों के लिए भी बसों की बुकिंग एडवांस हो चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोकल रूट के यात्रियों को परेशानी उठानी होगी। गर्मियों की छुट्टी में लोग गांव जाते हैं। ऐसे में उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए निजी संसाधनों का उपयोग करना होगा। रविवार को भी यात्री दिन भर बसों के लिए भटकते रहे। बस संचालन करने वाली कंपनियों ने बसों को चारधाम यात्रा में लगाया है। यात्री बस अड्डे से लेकर नटराज चौक तक भटकते रहे। नटराज से छोटे वाहनों का संचालन किया जाता है। छोटे वाहन भी यात्रा में लगे हुए हैं। यातायात व्यवस्था समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी का कहना है कि उपलब्धता के आधार पर बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रा के कारण लोकल रूट प्रभावित हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि लोकल यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े।
