बसंत आईडल के लिए 150 ने दिए डांस ऑडिशन

ऋषिकेश।
30 जनवरी को ऋषिकेश में होने वाले बसंतोत्सव में इस बार बसंत आइडल दर्शकों के लिए मनोरंजन का खास केन्द्र रहेगा। बसंत आइडल में ऋषिकेश के विभिन्न डांस ग्रुप की प्रस्तुतियां रहेंगी। वहीं एकल नृत्य में भी युवा बढ चढकर भाग लेंगे। बुधवार को डांस में रूचि रखने वाले ऐसे 150 युवाओं का ऑडिशन लिया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने शास्त्रीय संगीत, बॉलीवुड, हॉलीवुड, लॉकिंग-पॉपिंग, हिप-हॉप व फ्री-स्टाइल डांस में अपनी प्रतिभा दिखाई। जानकारी देते हुए ऑडिशन के संयोजक मिन्हल हाशिम ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ डांस प्रस्तुति देने वाले युवाओं को ही बसंत आईडल में डांस करने का मौका मिल सकेगा। इस अवसर पर निर्णायक मण्डल में विधि गुप्ता, दिव्या, विनीत जैन, नीरज शर्मा, ईश्वर शुक्ला, अब्दुल, प्रतीक पुण्डीर, संजीव वर्मा, संजीव यादव, यशपाल, राकेश चन्द्र व शिवम आदि उपस्थित थे।

शादी में मेहंदी पर शराब न परोसने का संकल्प

ऋषिकेश।
ऋषिनगरी में शादी समारोह में शराब न परोसने को लेकर मैती स्वयंसेवी संस्था का सहयोग मिलता दिख रहा है। मीरानगर निवासी सुमित्रा चौहान और सत्येन्द्र चौहान ने अपनी बेटी कंचन की शादी में मेहंदी पर शराब न परोसने का संकल्प लिया है। इसके लिए उन्होंने शादी के कार्ड के मुख्य लिफाफे पर मेहंदी पर शराब निषेध की बात लिखी है। सुमित्रा चौहान का कहना है कि हमने इसके लिए अपने सभी रिश्तेदारों एवं मैती संस्था के सहयोग से अपने क्षेत्र में एक अच्छी सामाजिक पहल की शुरुआत की है। कंचन की नानी छावणी देवी का कहना है कि हमने अपनी नातेण की शादी में शराब का बहिष्कार किया है। कहा शादी में गढ़वाली व्यंजनों, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा है। संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी का कहना है कि पिछले छह सालों से शराब विरोधी जन-आंदोलन के तहत मैती संस्था के सहयोग से जहां कई परिवार शराब मुक्त विवाह कर चुके हैं और अभी भी कर रहे हैं। इसमें एक और नाम जुड़ गया है उन लोगों का जिन्होंने इस दिशा में खुद ही पहल की और मैती संस्था का सहयोग लिया। संस्था सदस्य शुभम जोशी का कहना है कि संस्था से जुड़ी महिलाएं बकायदा टोली बनाकर शादी वाले घरों में जाकर शराब के विरोध की अपील करती हैं और उनसे शपथ पत्र भी भरवाती हैं। इस अवसर पर मंजू चौहान, नंदनी चौहान, सुषमा बिष्ट, गोदावरी नेगी, विनोद सिंह नेगी, विनोद सिंह चौहान, उर्मिला बिष्ट, जमोत्री चौहान, विनीता बिष्ट आदि ने चौहान परिवार के इस कदम की जमकर सराहना की।

क्षय रोगियों को प्रोटीन पाउडर के पैकेट बांटे

ऋषिकेश।
टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने हंस कल्चरल सेंटर के सहयोग से 38 क्षय रोगियों को प्रोटीन पाउडर के पैकेट बांटे। इस दौरान लोगों को क्षय रोग और उसके निदान के प्रति जागरूक किया गया। कैलाश गेट स्थित हंस कल्चरल सेंटर के दफ्तर में सेंटर के प्रभारी प्रदीप राणा और प्रभारी टीबी सेल डॉ. बीएम शर्मा ने क्षय रोगियों को 38 प्रोटीन पाउडर के पैकेट बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही क्षय रोग से बचा जा सकता है। इस अवसर पर बृहस्पति कोटियाल, लंकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

अंडर 13 में डीएसबी और 6 में एनडीएस ने जीती ट्रॉफी

ऋषिकेश।
शहीद मनीष थापा की स्मृति में आयोजित अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को निर्णायक मैच के साथ समापन हो गया। अंडर-13 का फाइनल मैच में तिब्बतयन स्कूल और डीएसबी गुमानीवाला के बीच खेला गया। जिसमें डीएसबी ने तिब्बतयन को 1-0 से मात दी। वहीं अंडर-16 के मुकाबले में एनडीएस श्यामपुर और डीएसबी गुमानीवाला के बीच फाइनल खेला गया। जिसमें एनडीएस ने मैच अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोश अरोड़ा, नवल कपूर, विशाल, सुनील थपलियाल, उपदेश उपाध्याय, टेक सिंह राणा, शशिराम, कमलेश भाटिया, सुरेन्द्र गौनियाल, जितेन्द्र मल्ला, दिनेश पैन्यूली, नागेश और राजपूत आदि उपस्थित थे।

बसपा से लल्लन राजभर और उक्रांद से राजेन्द्र गैरोला ने कराया नामांकन

ऋषिकेश।
बुधवार को ऋषिकेश विधानसभा से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म दाखिल किया। कांग्रेस से राजपाल खरोला ने 12 बजकर 40 मिनट, बसपा से लल्लन भारद्वाज राजभर ने 1 बजकर 15 मिनट और उक्रांद से राजेन्द्र प्रसाद गैरोला ने 2 बजकर 15 मिनट पर रिटर्निंग ऑफिसर वृजेश कुमार तिवारी को अपना नामांकन फॉर्म सौंपा। अब तक कुल 6 प्रत्याशी नामांकन फॉर्म जमा कर चुके है। बुधवार को एक नामांकन पत्र लिया गया। प्रशासन के अनुसार, अब तक कुल 11 नामांकन फॉर्म दिए जा चुके हैं।

संपत्ति ब्योरा
– लखपति राजपाल पर 28 लाख का कर्ज
– राजपाल खरोला, 236 आदर्श ग्राम ऋषिकेश
– शिक्षा-एमए (इतिहास)
– व्यवसाय-पर्यटन सलाहकार और व्यापार
– संपत्ति-6647000(अचल) 2891937.56(चल)
– ऋण-28,17,172
– नकदी-32,7, 410(बैंक) 56, 400(नकद)
– बीमा-4 लाख
– साझेदारी-9, 34,762
– वाहन-महेन्द्रा एसयूवी
– सोना-60 ग्राम (1, 72000)
– पत्नी-बीना खरोला
– व्यवसाय-शिक्षण और प्रशिक्षण
– संपत्ति-10,85, 417.32 (चल)
– नकदी-1,10, 946 (बैंक) 49, 200(नकद)
– वाहन-स्कूटी
– सोना-300 ग्राम (8, 58000), चांदी 500 ग्राम (25000)
साझेदारी के निवेश और संपत्ति के वर्तमान मूल्य ने कांग्रेस प्रत्याशी की संपत्तियों में अच्छी खासी वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2012 में चल संपत्ति 943795 दर्शायी गई थी, जो तीन गुना बढ़कर 28,91, 937.56 पर पहुंच गई है। इसी तरह अचल संपत्ति वर्ष 2012 में 27,16,600 दर्शायी गयी थी, जो ढाई गुना बढ़कर 66, 47000 पर पहुंच गई है।

बसपा प्रत्याशी लल्लन भी लखपति
लल्लन भारद्वाज राजभर 708 आवास विकास ऋषिकेश
– शिक्षा- हाईस्कूल
– व्यवसाय-ठेकेदारी
– संपत्ति-43.50 लाख, 11 लाख (विरासत)
– ऋण-1165000
– नकदी-9005(बैंक) 24 000(नकद)
– बीमा-4 लाख
– वाहन-कार और स्कूटी
– सोना-50 ग्राम (1,50, 000)
104
-पत्नी-मुन्नी
– व्यवसाय-ठेकेदारी
– संपत्ति-28.78 लाख
– नकदी-1,10, 946(बैंक)
– वाहन-लोडर वाहन
– ऋण-63600
– बीमा-2 लाख, 5 हजार मूल्य की एनएससी, दो हजार प्रतिमाह आरडी, 2,50,000 एफडीआर
– सोना-100 ग्राम (3 लाख), चांदी 500 ग्राम (25000)
बसपा प्रत्याशी की संपत्ति में भी कई गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2012 में दर्शायी गई अचल संपत्ति 7,64,000 और चल संपत्ति 7,17, 651 वर्तमान मूल्य के आधार पर 54.50 लाख रुपये दर्शायी गई है। पांच वर्षों के अंतराल में बसपा नेता की संपत्ति में पांच गुना की वृद्धि दर्ज हुई है।

उक्रांद प्रत्याशी भी लखपति की दौड़ में
राजेन्द्र प्रसाद गैरोला 151 भट्टोवाला श्यामपुर ऋषिकेश
– शिक्षा- हाईस्कूल
– व्यवसाय-ठेकेदारी
– संपत्ति-13.40 लाख
– ऋण-4 लाख
– नकदी-1,34, 000 (बैंक), 40, 000 (नकद), 50, 000 (पत्नी)
– वाहन-मारुति आर्टिका
– सोना-20 ग्राम स्वयं (60, 000), 10 ग्राम पत्नी (30, 000)

कांग्रेस प्रत्याशी राजपाल खरोला ने भरा नामांकन

ऋषिकेश।
कांग्रेस प्रत्याशी राजपाल खरोला के नामांकन के लिए उनके समर्थक पहुंचे। हालांकि उन्होंने नामांकन को लेकर रैली की अनुमति नहीं मांगी थी। नामांकन के लिए कांग्रेस भवन सहित अन्य जगहों से उनके समर्थक नामांकन स्थल के पास तक पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस भवन में पार्टी प्रत्याशी के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजपाल खरोला, नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा, जयेंद्र रमोला, राकेश मिंया,किरन शर्मा आदि मौजूद रहे।

निर्दलीय प्रत्याशी ने रैली निकाल मांगा समर्थन

ऋषिकेश।
कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे विवेक तिवारी ने रैली निकालकर समर्थन जुटाया। उन्होंने दावा किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए मैदान में उतरे हैं। टिकट की घोषणा से पहले ही विवेक तिवारी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। वह पहले ही नामांकन कर चुके हैं। बुधवार को उन्होंने बस अड्डे से रैली निकाली। शक्ति प्रदर्शन कर विधानसभा क्षेत्र के विकास का दावा किया। रैली के दौरान जगह-जगह उन्होंने लोगों के पास जाकर उन्हें अपना एजेंडा बताया।

भाजपा-कांग्रेस से बागी उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

ऋषिकेश।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने अपने नामाकंन फॉर्म जमा कराए। सोमवार को भाजपा के बागी उम्मीदवार संदीप गुप्ता और कांग्रेस से बागी विवेक तिवारी ने तहसील में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बतौर निर्दलीय उम्मीदवार विवेक तिवारी ने 12.30 और संदीप गुप्ता ने 1.30 बजे अपना नामांकन पत्र ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर वृजेश कुमार तिवारी को सौंपा। उधर, सोमवार को प्रत्याशियों ने चार नामांकन फॉर्म लिए। प्रशासन के अनुसार अब तक कुल 13 नामांकन फॉर्म दिए जा चुके हैं।

भाजपा के बागी उम्मीदवार संदीप गुप्ता
शिक्षा-एमकॉम
निवास-54 रेलवे रोड ऋषिकेश
मुख्य व्यवसाय-व्यापार
मुकदमे-कोई नहीं
बच्चे-एक बेटी व दो बेटे
संपत्ति-
चल-165000(नकद बैंक)
एक लाख 65 हजार रुपए
अचल-6928284
उनहत्तर लाख 28 हजार दो सौ 84
ऋण-3545968 (बैंकों से)
35 लाख 45 हजार 968
निवेश-5352895 (ऋण दिया गया)
53 लाख 52 हजार 895
सोना-50 ग्राम (125000)
एक लाख 25 हजार
बीमा-500000(एलआईसी)
पांच लाख
वाहन-मोटर साइकिल, स्विफ्ट कार

पत्नी-सुमन गुप्ता
संपत्ति-
चल-142000(नकद बैंक)
एक लाख 42 हजार
अचल-3648180
36 लाख 48 हजार 180
ऋण-834000 (बैंकों से)
आठ लाख 34 हजार
निवेश-2531093 (ऋण दिया गया)
25 लाख 31 हजार 93
सोना-200 ग्राम (225000)
दो लाख 25 हजार
बीमा-500000(एलआईसी)
पांच लाख
वाहन-टेंपो ट्रैवेलर (186700)
एक लाख, 86 हजार सात सौ

कांग्रेस के बागी उम्मीदवार विवेक तिवारी-
शिक्षा-स्नातक(बीए)
निवास-283 वीरभद्र मार्ग कोयल घाटी ऋषिकेश
मुख्य व्यवसाय-व्यापार
संपत्ति-
चल-28629(बैंक), 50000(नकद)
28 हजार 629 (बैंक), पचास हजार (नकद)
ऋण-187078 (बैंकों से)
एक लाख 87 हजार 78
सोना-30 ग्राम (81000), पत्नी के पास 100 ग्राम (270000)
81 हजार, पत्नी के पास दो लाख 70 हजार
बीमा-700000(एलआईसी)
सात लाख
वाहन-कार सेंट्रो

क्रेजी फेडरेशन विकास मेले का आगाज

ऋषिकेश।
सोमवार को मुनिकीरेती कैलाशगेट स्थित श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मैदान पर क्रेजी फेडरेशन विकास मेले की शुरुआत हुई। शुभारम्भ पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तीन दिनों तक चलने वाले मेले के पहले दिन आसपास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व एकल नृत्य में अपना हुनर दिखाया। स्वामी दयानंद सरस्वती पब्लिक स्कूल की छात्रा अनिष्का और विपाक्षी ने राजस्थानी गीत ढोलणा, ढोलणा पर नृत्य कर राजस्थान की संस्कृतिक झलकी दिखाई। लिटिल स्टॉर स्कूल की छात्रा सुमन और शीतल के हिंदी गीत रेशम का रूमाल पर नृत्य ने तालियां बटोरीं। स्वामी दयानंद सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्र अमन शाह ने रॉक एंड रोल डांस कर खूब वाहवाही पाई। डीबीएस इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली और अनीता ने बेडु पाको बारमासा गढ़वाली गीत पर सामूहिक नृत्य कर उत्तराखण्ड की संस्कृति दिखाई। लिटिल स्टॉर स्कूल की छात्रा दीपिका पंवार का छम्मा, छम्मा गीत पर नृत्य दर्शकों को खूब भाया। बिरजू तिन चित हरियाली गढ़वाली गीत पर स्वामी प्रेमानंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मदर मैरीकल जूनियर हाई स्कूल के छात्र महेश रमोला व साथियों ने सुरम सरेला गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मनीष डिमरी, राजेश्वर उनियाल, धमेन्द्र नेगी, वासुदेव डोभाल, परीक्षित उनियाल, नवीन द्विवेदी, रूचि गुप्ता, पंकज सेमवाल, डीपी बिजल्वाण, अभिषेक, वीरेन्द्र चौहान, जितेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे।

संदीप गुप्ता ने रैली निकालकर दिखाया अपना दम

ऋषिकेश।
सोमवार को भाजपा नेता संदीप गुप्ता ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व उन्होंने पुराना रोडवेज बस अड्डा से रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। नामांकन रैली में कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कार्यकर्ता भगवा पट्टे पहने थे जिस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र थे। रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह स्वागत भी किया। रैली का प्रतिनिधित्व पूर्व जिलाध्यक्ष गोबिन्द अग्रवाल, ज्योति सजवाण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयदत्त शर्मा, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय मंत्री श्रवण जैन, भाग सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजयुमो मनोज जखमोला, सभासद हरीश तिवाड़ी, राकेश पारछा, जिला मंत्री किशन नेगी, दीनदयाल राजभर, पंकज गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, हरीश उप्रेती आदि मौजूद थे।

मनाने की आखिरी कोशिश फेल
ऋषिकेश। भाजपा नेता को मनाने की आखिरी कोशिश भी नाकाम साबित हुई। संदीप गुप्ता ने बताया कि उनकी केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा और धर्मेन्द्र प्रधान से बातचीत हुई। लेकिन उनके द्वारा स्थानीय को टिकट देने की मांग की गई। आला नेताओं ने बताया टिकट नहीं बदला जा सकता है जिस पर बात नहीं बनी। सूत्रों के अनुसार रविवार रात डेढ बजे करीब आला नेताओं ने संदीप गुप्ता को देहरादून बुलाया था। आमने-सामने हुई बातचीत बेनतीजा रही।