ऋषिकेश।
गुरुवार को श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों से खेल भावना के तहत खेलने को जरूरी बताया। कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। बोरा दौड़ में सुहाना खान और शुभम यादव अव्वल रहे। चार सौ मीटर दौड़ में रितिक कोठियाल व प्रियंका, दौ सौ मीटर व लंबी कूद में रितिक कोठियाल, लैदर बॉल थ्रो में मॉली भटनागर, बॉल थ्रो में शुभम बिष्ट अव्वल रहे।
इससे पूर्व छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्य धीरेन्द्र जोशी ने अतिथियों का धन्यवाद दिया। मौके पर हर्षवद्र्धन शर्मा, डीडी तिवाड़ी, आईडी जोशी, डीके वाष्र्णेय, डीबीपीएस रावत, गोविन्द सिंह रावत, मनीष शर्मा, सुनील थपलियाल, विनय उनियाल, सुजाता, नीति चोपड़ा, अमिता चोपड़ा, मनीषा त्यागी, दीपिका तोमर, विनोद कोठियाल, वैशली अग्रवाल, आभा शर्मा, शशी राणा आदि मौजूद थे।
Author: admin
दीपशिखा और निधि को सर्वश्रेष्ठ शोधार्थी का खिताब
ऋषिकेश।
गुरुवार को एसआरएचयू में आयोजित समारोह में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस 2014 बैच के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को विभिन्न शोध कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। संस्थान की ओर से ‘फॉर-टॉक्स क्रिएशन’ नाम से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब सौ छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने 22 साइंटिफिक रिसर्च प्रोजेक्ट व 21 साइंटिफिक मॉडल प्रस्तुत किये। साइंटिफिक रिसर्च कैटगरी में पहला पुरस्कार दीपशिखा व निधि ने प्राप्त किया। जबकि मानषी कालरा, तान्या चैधरी व वैभवी धस्माना संयुक्त रुप से दूसरे स्थान में रही। वहीं, सांइटिफिक मॉडल कैटगिरी में अरुणिमा, चाहत, चक्षु, लवनीश व समृद्धि अव्वल रहे।
समारोह में डॉ. विजेंद्र चैहान ने कहा कि यूनिवर्सिटी शोध कार्यों के मेडिकल जर्नल में प्रकाशन के लिए मदद करेगा। बताया कि सभी शोधपत्र के लिए एचआईएमएस ही नहीं बल्कि दूसरे मेडिकल कॉलेज के प्रोफसरों की ओर से भी मूल्यांकन किया गया है। वहीं, विभाग के प्रमुख डॉ. संजॉय दास ने बताया कि देश में एचआईएमएस एक मात्र मेडिकल कॉलेज हैं जहां फॅारेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी के क्षेत्र में शोध कार्य कराया जाता है। मौके पर डॉ. हरनाम सिंह, डॉ. एसएल जेठानी, डॉ. पीके सचान, डॉ. डीसी धस्माना, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. जूही कालरा, डॉ. ज्योति द्विवेदी, डॉ. विनीता कालरा, डॉ. बी चटर्जी आदि उपस्थित रहे।
मेडिकल छात्रा की मौत के मामले की जांच करने पहुंची सीबीआई
ऋषिकेश।
ऋषिनगरी के एक डेंटल कॉलेज की 5वीं मंजिल से कूदने से हुई छात्रा की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। बुधवार को ऋषिकेश पहुंची सीबीआई की टीम ने कोतवाली में मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले। मामले में छात्रा के सात साथियों और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप में केस भी दर्ज किया गया था।
बुधवार दोपहर डेढ़ बजे सीबीआई की टीम शहर कोतवाली पहुंची। जहां टीम के सदस्यों ने कोतवाल सुरेन्द्र सिंह सामंत से छात्रा की मौत से जुड़े दस्तावेज मांगे। कोतवाल ने बताया कि 12 फरवरी 2015 को छात्रा अंजली शर्मा पुत्री राजीव मोहन शर्मा निवासी मोथरोवाला देहरादून 5वीं मंजिल से कूद गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच नए सिरे से सीबीआई कर रही है।
पुलिस, एआरटीओ व एसडीएम कार्यालय संयुक्तरुप से करेंगे सर्वे
बस और ट्रेकर संचालकों को यथास्थिति बनाये रखने के निर्देश
सवारियों को बैठाने और उतारने को लेकर परिवहन कंपनी और ट्रेकर कमांडर यूनियन में चला आ रहा विवाद
ऋषिकेश।
बुधवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीए वृजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में परिवहन कंपनियों व ट्रेकर कमांडर यूनियन की बैठक हुई। वर्ष 2015 से नटराज चौक पर सवारियों को बैठाने और उतारने को लेकर दोनों परिवहन कपंनियां आमने-सामने है। दो रोज पहले भी नटराज चौक पर दोनों के बीच विवाद हो भी चुका है। जिसकों लेकर प्रशासन ने बुधवार को वार्ता बुलाई। चंबा रुट पर सवारियां बैठाने को लेकर बस व ट्रेकर संचालक आमने-सामने है।
बस कंपनियों का तर्क है कि उनकी सेवाएं परेड ग्राउंड देहरादून, हरिद्वार व संयुक्त रोटेशन अड्डे ऋषिकेश से सवारियां लेकर चलती है। नटराज चौक उनका पिकअप व ड्राप प्वाइंट है। ऐसे में सवारियों को बैठाने व उतारने के लिए बसें नटराज चौक पर रुकती है। उन्होंने ट्रेकर कमांडर के नटराज चौक पर सवारियों के इंतजार में वाहन खड़ा रखने पर आपत्ति जताई। कहाकि ऐसे में उन्हें सवारियां नही मिल रही है।
वहीं, ट्रेकर कमांडर यूनियन का अपना तर्क है कि उनके स्टॉपेज में सवारियां नही मिल रही है। ऐसे में बिना सवारियों के वाहन कैसे चलाये। उन्होंने नटराज चौक से सवारियों के भरने को जायज ठहराया। प्रशासन ने दोनो पक्षों के तर्क सुने और व्यवस्था दी कि प्रशासन दो तीन दिन के अंदर संयुक्तरुप से सर्वे करेगा। जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाया जायेगा। फिलहाल प्रशासन ने यथास्थिति और शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दोनों पक्षों को दिये है।
मौके पर सीओ मनोज कत्याल, एसएचओ सुरेन्द्र सिंह सामंत, परिवर्तन अधिकारी एएस चौहान, यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ के मनोज ध्यानी, टीजीएमओ के अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी, लोकल रोटेशन के यशपाल राणा,ट्रेकर कमांडर के ललित मोहन कुड़ियाल, राधेश्याम, बद्री प्रसाद जोशी, दिनेश कोठियाल आदि मौजूद थे।
धूमधाम से मनाया गया कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
ऋषिकेश।
कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में नौनिहालों की नृत्य प्रस्तुति ने मन मोह लिया। गढ़वाली व हिंदी गीतों पर कक्षा पांचवी की छात्राओं ने सामूहिक
बुधवार को इंदिरानगर स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या रमा जैन ने दी प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। तारे, नील गगन का तारे गीत पर प्ले-ग्रुप के बच्चों ने सुंदर नृत्य किया। पंजाबी भांगड़ा करते बच्चों ने मंच पर खूब धूम मचाई। भारतीय परिधान पहने कक्षा चार के बच्चे मॉडल बनकर रैंप पर चलते दिखे। कुर्सी दौड़ में एक दूसरे के पीछे भागते बच्चों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर कविता, प्रीति, कमलप्रीत, सुमन, मंजु, माया, टीना, जितेन्द्र, शैलेन्द्र सिंघल, मुकेश कुमार जैन आदि उपस्थित थे।
न्यू ईयर पर शराब पर रोक लगाने की मांग
ऋषिकेश।
बुधवार को मैती संस्था की संस्थापक अध्यक्ष कुसुम जोशी के नेतृत्व में सदस्य तहसील स्थित डीएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीएसपी को अवगत कराया कि नए साल के जश्न के दौरान शहर में जगह-जगह सार्वजनिक स्थान पर शराब खूब परोसी जाती है। इससे मारपीट व एक्सिडेंट की घटनाएं होती है। इसलिए शराब के प्रयोग पर रोक लगानी चाहिए। जिसपर डीएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिलने वालो में सुषमा देवी राणा, संपत्ति देवी, बीना बिष्ट, वंदना बड़थ्वाल, उषा रावत, विमला कुकरेती, डॉ.राजे सिंह नेगी, उत्तम सिंह असवाल, विनोद जुगलान, कमल सिंह राणा, कमल सिंह बिष्ट, शीतल भट्ट सहित अन्य शामिल थे।
अतुल्य भारत की झांकी ने मोहा मन
ऋषिकेश।
श्यामपुर स्थित निर्मल आश्रम दीपमाला पगरानी पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसका शुभारंभ गुरुकुल कांगड़ी विवि के प्रोफेसर वर्गीश पॉलीवाल ने किया। विभिन्न राज्यों के लोकगीतों की प्रस्तुति ने एक ही जगह भारत की विविधता के दर्शन करा दिए। अतुल्य भारत की सुंदर झांकी ने भी दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर आईडीपीएल के महाप्रबंधक जीएस बेदी, निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह महाराज, संत जोध सिंह महाराज, करमजीत सिंह, एनजेए प्रिंसिपल रणवीर सिंह नेगी, अनिल किंगर, एनडीएस प्रिंसिपल ललिता कृष्णा स्वामी मौजूद रहे।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
ऋषिकेश।
बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित फुटहिल्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका शुभारंभ शिवालिक प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता उमेश मेहता ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य की पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके बाद छात्रों ने गढ़वाली लोकगीत के साथ ही पांडव नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग जमा दिया। शिव स्रोत और बटरफ्लाई के अलावा अंधविश्वास पर चोट करते लघु नाटक भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सतीश शर्मा, प्रधानाचार्य अनीता रतूड़ी मौजूद रहे।
दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन
ऋषिकेश।
बुधवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहाकि खेल से शारीरिक विकास के साथ बौद्धिक विकास भी होता है। हमें स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिये। उन्होंने पांच लाख रुपये सांसद निधि से स्कूल को देने की घोषणा की। दो सौ मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में निशांत गिरी, बालिका वर्ग में मंजू गुप्ता, जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक, बालिका वर्ग में अंजली अव्वल रहे।
800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में मंजू गुप्ता, सीनियर वर्ग पन्द्रह सौ मीटर दौड़ में निशांत गिरी, जूनियर बालिका वर्ग में रुकसाना रिद्धि, जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक, सौ मीटर जूनियर बालक वर्ग में प्रवीण अव्वल रहे। समापन कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने साउंड ड्रिल का प्रदर्शन किया। स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त थपलियाल ने किया।
मौके पर विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल, संदीप गुप्ता, उषा रावत, सांसद प्रतिनिधि ज्योति सजवाण, प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, एनसीसी अधिकारी कै. गोविन्द सिंह रावत, शिवकुमार गौत्तम, डीपी रतूड़ी, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, अरविन्द शाह, लखविन्दर सिंह, जितेन्द्र बिष्ट, जयकृत सिंह, रंजन अंथवाल, गुणानंद आर्य, जगदंबा थपलियाल, नितिन जोशी आदि मौजूद थे।
ऋषिकेश की जनता ने नगर कांग्रेस को सौंपे 15 सुझाव
ऋषिकेश।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जनता द्वार तय किए गए मुद्दों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेंगी। इसके लिए ऋषिकेश के विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर लोगों सुझाव मांगे गए। बुधवार को प्राप्त पत्रों में लोगों ने विभन्न पंद्रह मुद्दों का सुझाव दिया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रदेश के राज्य स्तरीय सुझाव संकलन कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। जिसमें क्षेत्रीय जनता से चर्चा कर समस्या व विकास के मुद्दों पर सुझाव मांगे गए। विधानसभा ऋषिकेश अंर्तगत रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन, हरिद्वार विशाल होटल, चन्द्रभागा स्थित चन्द्रेश्वर होटल व आवास विकास कॉलोनी वीरभद्र में शिविर लगाए गए थे। बुधवार को सभी शिविरों से प्राप्त सुझाव पत्रो में से 15 सुझावों को नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सूची बनाली गई। जिन्हें चुनाव घोषणा में शामिल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस को भेजा जाएगा।
