बेघर आंदोलन समिति के नेता पर जानलेवा हमला

अनशन स्थल के पास कार सवार तीन बदमाशों ने किया हमला

ऋषिकेश।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में नेता धीरज भारद्वाज ने बताया कि देहरादून मार्ग पर जब बुधवार सुबह सवा चार बजे टहल रहे थे, तभी कार सवार तीन लोग उनपर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि हमलवारों में एक युवक खाकीवर्दी धारी भी था। तीनों लोग राजनीतिक दलों से हो सकते हैं जो आंदोलन को खत्म करना चाहते हैं। 101विरोध जताने वालों में मजुवेन्द्र, शिरण गायन, मदन नाथ, अर्जुन पंडित, अजीत, कुसुम, सीमा, इमरान, आलोक, उर्मिला, महावीर, सुगनी, संगीता, हेमराज, नागेन्द्र रविन्द्र, रेखा, सुरेन्द्र प्रसाद, कपिल देव, रेखा शर्मा, राजू, बाबूलाल, देवेन्द्र राजभर, विजय सिंह, संजय सिंह, विजय पाल, विजेन्द्र पाल, नरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार, परमेश्वर चौहान, सोनू कुमार, राजकुमार, जितेन्द्र, विनय गुप्ता सहित अन्य शामिल थे। उधर, एसएसआई गजेन्द्र बहुगुणा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण इलाकों के बैंकों में लंबी लाइन से नही मिल रही निजात

बुधवार को अधिकांश बैंकों के एटीएम में लटके मिले ताले

ऋषिकेश।
पांच सौ व हजार रुपए के नोटबंदी से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार को भी बैंकों में ग्राहकों की लाइन लगी रही। छोटे बैंकों में कैश खत्म होने से लोग निराश लौटे जिस कारण एसबीआई व पीएनबी में दबाव बढ़ गया। शहर में अधिकांश एटीएम के शटर अभी तक बंद पड़े हैं जिससे परेशानी बढ़ रही है। जबकि कुछ एटीएम जो खुले हैं उनमें कैश ही जमा हो पा रहा है।
पांच सौ के नोट के लिए अभी ग्राहकों को इंतजार करना होगा। बैंक प्रबंधन सोमवार तक नोट उपलब्ध होने की बात कह रहा है। पांच सौ के नोट मिलने के बाद छुट्टे नोट की समस्या से भी निजात मिलेगी। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक विश्वमोहन मिश्रा ने बताया कि सोमवार से पांच सौ के नोट बैंक एवं एटीएम पर उपलब्ध हो जाएगे। इसके बाद छुट्टे नोट की समस्या से राहत मिलेगी।
101
एसबीआई की मोबाइल एटीएम सेवा शुरू
एसबीआई ने बुधवार से शहर में मोबाइल एटीएम सेवा शुरू की है। बुधवार को करीब सौ से अधिक ग्राहकों ने मोबाइल एटीएम से कैश निकाला। बैंक ने एम्स मार्ग, सरकारी अस्पताल के अलावा शहर के व्यस्ततम इलाकों में सेवाएं दीं। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक विश्वमोहन मिश्रा ने बताया कि मोबाइल एटीएम सेवा पूरे सप्ताह चलाई जाएगी।

बाइक चलाने के शौक में कर डाली लाखों की चोरी

पुलिस ने होंडा शोरूम से छह लाख की चोरी करने वाले किशोर को दबोचा

ऋषिकेश।
बुधवार को एसपी देहात श्वेता चौबे ने शोरूम में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर की देर रात दून मार्ग स्थित उपेन्द्र विज्ञानी व अलक्षेन्द्र सिंह के होंडा शोरूम के गल्ले का लॉक तोड़कर छह लाख की चोरी हुई थी। पुलिस को शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी पर शक था। पुलिस को मंगलवार शाम जानकारी मिली कि किसी शोरूम से आईडीपीएल में रहने वाले एक किशोर ने 220 सीसी पल्सर बाइक एक लाख एक हजार में खरीदी है और बदले में दो हजार के नए नोट दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने किशोर से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। आरोपी शोरूम में गाड़ी डिलीवरी करता था। तीन माह पहले ही उसने काम छोड़ा था। 134d52b1e64c132a78c3a3207e2d0bd4आरोपी किशोर ने बताया कि रविवार रात शोरूम के मुख्य गेट को फांदकर वॉशिंग हॉल के रास्ते वर्कशॉप में पहुंचा जहां से खिड़की की चटकनी तोड़कर नीचे ऑफिस में पहुंच गया। पहले सीसीटीवी के दो डीवीआर निकाले और इसके बाद गल्ले का लॉक तोड़कर नगदी चुरा लिए। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में डीएसपी सीडी अंथवाल, डीएसपी प्रशिक्षु अभय कुमार सिंह, एसएचओ वीसी गोसाईं, एसएसआई गजेन्द्र बहुगुणा, सब-इंस्पेक्टर आशीष गुसाईं, नवनीत सिंह नेगी, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, लोकेश गिरी, देवेन्द्र चौधरी शामिल थे।

कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी

ऋषिकेश।
नरेन्द्रनगर होटल आंनदा से परमार्थ निकतेन की सायंकालीन गंगा आरती में आ रही विदेशी पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसा भद्रकाली से करीब दो किमी पहले हुआ। ड्राइवर के सुतंलन खोने के चलते कार सड़क से उतर गयी। कार में तीन आष्ट्रेलिया के पर्यटक सवार थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है। उन्होंने दूसरी कार से आष्ट्रेलिया के पर्यटकों को परमार्थ पहुंचाया। एसआई संजीत कुमार सैनी ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की कार भद्रकाली से करीब दो किमी पहले अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। विदेशी पर्यटक परमार्थ की गंगा आरती में जा रहे थे। कोई हताहत नही हुआ है। दूसरी कार मंगवाकर पर्यटकों को भेजा गया।

शक्तिकपूर को देख सेल्फी लेने की मची होड़

ऋषिकेश एसबीआई मुख्य शाखा पहुंचे बॉलीवुड कलाकार शक्तिकपूर

ऋषिकेश।
एसबीआई अर्नेसट मनी डिपॉजिट आवास योजना के प्रचार को बॉलीवुड कलाकार शक्ति कपूर शनिवार को ऋषिकेश एसबीआई बैंक पहुंचे। शक्ति कपूर को बैंक में देख लाइन में खड़े लोगों के मुर्झाए चेहरे खिल गए। कुछ मोबाइल से तस्वीरें खींचने लगे तो कुछ ऑटोग्राफ की मांग करते दिखे।
रेलवे रोड एसबीआई बैंक में जैसे ही बॉलीवुड कलाकार शक्ति कपूर पहुंचे। बैंक का नजारा बदल गया। कतार में खड़े लोग लाइन छोड़कर शक्ति कपूर के करीब पहुंचने लगे। उनके साथ एक सेल्फी को युवा अलग-अलग ऐंगल से खींचते दिखे। मुख्य प्रबंधक विश्वमोहन मिश्रा के साथ उन्होंने लोगों को जीटीएम ग्रुप आवास योजना फारेस्ट लवाना अभियान के बारे में बताया।

शूटिंग से पहले गंगा आरती की

ऋषिकेश।
आने वाली फिल्म रागदेश के स्टार शनिवार को शत्रुघ्न घाट पर गंगा आरती में भाग लेने पहुंचे। नई फिल्म की शूटिंग देहरादून के विभिन्न स्थानों पर होने जा रही है।
मुनिकीरेती स्थित गंगा घाट पर शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज द्विवेदी के सानिध्य में डायरेक्टर तिग्मांशु धुलिया की आने वाली नई फिल्म रागदेश की अभिनेत्री मृदला मुराली व अभिनेता कुणाल कपूर ने गंगातट पर यज्ञकर मोक्षदायनी मां गंगा की आरती उतारी। महंत मनोज द्विवेदी ने बताया कि आने वाली नई फिल्म की शूटिंग देहरादून के कई सुंदर स्थानों पर हो रही है। इस अवसर पर मधुलिका द्विवेदी, अमन डबराल, ललित बलूनी, दीपक अंथवाल, विपिन नौटियाल, विकास बलूनी, आलोक जोशी, रमेश भट्ट, आकाश भट्ट, दीपेन्द्र मौजूद थे।

गुलदार की घेराबंदी को पार्क अधिकारी कर रहे कैंप

11 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी गुलदार पर नजर
आउटसोर्स पर गश्त के लिए रखें जायेंगे कर्मचारी
20 सोलर लाइटें भी प्रभावित क्षेत्र में लगाई जाएंगी

ऋषिकेश।
क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीण दशहत में हैं। श्यामपुर, छिद्दरवाला, हरिपुरकलां, रायवाला, गौहरीमाफी, खदरी, पशुलोक क्षेत्र में गुलदार हर रोज धमक रहा है। क्षेत्र के लोग गश्त बढ़ाने के साथ पिंजरा लगाने की मांग उठा रहे हैं। शुक्रवार को नेपालीफार्म में ट्रक ड्राइवर को गुलदार ने हमलाकर मार डाला था। घटना से क्षेत्र के लोग गुस्से में हैं। शनिवार को राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सतनाम, उपनिदेशक प्रदीप कुमार, रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी गोस्वामी ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने की मांग उठाई। 108
पार्क निदेशक ने बताया कि गुलदार प्रभावित इलाकों में शनिवार को तीन पिंजरे लगाए गए। गुलदार पर नजर रखने के लिए 11 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम रविवार से शुरू हो जाएगा। नेपालीफार्म में बेस कैंप बनाया गया है। इसमें कर्मचारियों को तैनात किया गया है। तीन स्थानीय लोगों को आउटसोर्स पर रखकर वन कर्मचारियों के साथ गश्त पर लगाया जाएगा। जंगल से सटे रिहायशी इलाकों में 20 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसका काम एक हफ्ते भीतर पूरा कर लिया जाएगा। आबादी वाले इलाकों में झाड़ियों का कटान किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी भी करवाई जाएगी। 109
उधर, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने पार्क अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें गुलदार प्रभावित इलाकों में उचित सुरक्षा प्रबंधन करने को कहा गया। बैठक में साहबनगर के प्रधान ध्यान सिंह असवाल, वीरेन्द्र थापा, पंचायत सदस्य ममता शर्मा, नीरज थापा, रमेश कश्यप, वक्त बहादुर आदि मौजूद रहे।

नोट जमा कराने आए व्यापारी से अभद्रता का आरोप

ऋषिकेश।
देहरादून रोड स्थित पीएनबी की शाखा में शनिवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारी पहुंचे और हंगामा करने लगे। उन्होंने व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। बताया कि शुक्रवार को नगर के सीमेंट व्यापारी बैंक शाखा में पैसे जमा करने पहुंचे थे। उन्होंने एक ही स्लिप पर दो हजार और अन्य नोटों की डिटेल भरी। जब उनकी बारी आई तो बैंक के कर्मचारी ने पैसे जमा करने से इनकार कर दिया। कर्मचारी ने नोटों की डिटेल अलग-अलग स्लिप पर देने की बात कही। इसी बात को लेकर व्यापारी और बैंक कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। आरोप लगाया कि बैंक के कर्मचारी ने व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार किया। 107
मामला बढ़ता देख बैंक मैनेजर ने व्यापारियों को भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आरबीआई के निर्देशों को चस्पा कर दिया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की गलतफहमी न रहे। घेराव करने वालों में नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष कोहली, महामंत्री जयदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रवण जैन, सभासद अरविन्द जैन, मदन मोहन शर्मा, कांग्रेस नगर कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, हर गोपाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, पवन शर्मा, प्रदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।

तीन साल में हर घर जलेगा गैस चूल्हा : प्रधान

डोईवाला।
केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को डोईवाला के नूनावाला में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि खाना बनाते हुए निकलने वाले धुएं से महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। खाना बनाने के दौरान एक घंटे में उत्पन्न होने वाले धुएं से 400 सिगरेट के बराबर का नुकसान होता है। देशभर में अगले तीन सालों में साढ़े आठ हजार करोड़ की लागत से पांच करोड़ परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। पिछले एक साल में डेढ़ करोड़ परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने उत्तराखंड में पिछले चार महीने के भीतर 60 हजार परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराने का दावा किया।
106
उत्तराखंड में बढ़ेंगे एलपीजी वितरक
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अभी 250 एलपीजी वितरक हैं। उज्जवला योजना के तहत वितरकों की संख्या बढ़ाकर एक हजार की जाएगी। ज्यादातर वितरक पहाड़ के दुगर्म इलाकों में रखे जाएंगे। योजना की खासियत बताते हुए कहा कि गैस कनेक्शन महिला के नाम पर होगा। इसकी सब्सिडी महिला के खाते में आएगी। कार्यक्रम में 102 महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए।

चेक नहीं नगद मांग रहे प्राइवेट स्कूल फीस

ऋषिकेश।
एडमिशन के नाम पर भारी भरकम फीस मांगने वाले स्कूल इसका हिसाब-किताब नहीं रखते है। लिहाजा एडमिशन के नाम पर भारी भरकम फीस मागंने वाले प्राइवेट स्कूल नगद में राशि मांग रहे हैं। मजबूरी में अभिभावक रुपये निकालने के लिए एटीएम की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। नाम न छापने की शर्त पर रेलवे रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में लाइन में लगेएक सज्जन ने बताया कि बेटे के एडमिशन के पैसे निकालने को सुबह से लाइन में लगे हैं। स्कूल की डिमांड है कि नगद की फीस स्वीकार करेंगे। उन्होंने चेक देने की कोशिश की, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने साफ इंकार कर दिया। बताया कि अच्छे स्कूल में बच्चे का दाखिला कराने की मजबूरी है, वरना कौन इनकी मनमानी को सहे।