रोडवेज कर्मियों की हड़ताल का आंशिक असर

हड़ताल के चलते चल पाईं सिर्फ 40 बसें

ऋषिकेश।
एक सूत्री मांग को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के चलते ऋषिकेश में करीब 13 बसों के चक्के जाम रहे। जिससे सुबह के समय दिल्ली रूट पर यात्रियों को परेशानी हुई। दोपहर बाद यूपी रोडवेज की बसें पहुंचने से लोगों को राहत मिल गई। ऋषिकेश से प्रतिदिन दिल्ली रूट पर 28 बसें चलती हैं। गुरुवार को 13 बसें ही दिल्ली रूट पर चल पाईं। इससे सुबह के समय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनियन के प्रांतीय प्रवक्ता विपिन कुमार चौधरी ने बताया कि वह आउटसोर्स कर्मचारियों को विनियमित करने की मांग कर रहे हैं। पहले भी शासन को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। जिस कारण कार्यबहिष्कार किया गया। बीते 16 अक्तूबर को भी यूनियन ने बसों का संचालन बंद किया था। जिस पर सरकार ने जल्द निर्णय लेने की बात कही थी।
104
यूपी रोडवेज ने काटी चांदी
हड़ताल के चलते यूपी रोडवेज ने ऋषिकेश से विभिन्न रूटों पर 100 से अधिक बसें संचालित की। दोपहर 12 बजे से यूपी की बसों का ऋषिकेश डिपो पहुंचना शुरू हो गया। यूपी निगम रात 11बजे तक ऋषिकेश से विभिन्न रूटों पर बसें संचालित करता है। उसकी सबसे अधिक 70 बसें दिल्ली, मेरठ रूट पर चलती है। गुरुवार को दोपहर बाद यूपी की बसें चलने से यात्रियों को राहत मिली।

बीमारी से तंग बुजुर्ग महिला ने गंगा में लगाई छलांग

ऋषिकेश।
त्रिवेणी घाट रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इंचार्ज राजबर सिंह राणा को सुबह सवा नौ बजे सूचना मिली कि एक वृद्धा गंगा में बह गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। देर शाम तक सर्च ऑपरेशन में कोई सफलता नहीं मिली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला की पहचान सत्यवती (70) निवासी अद्वेतानंद मार्ग ऋषिकेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जब महिला गंगा की धारा में बहने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने को हाथ आगे बढ़ाया। लेकिन महिला ने हाथ जोड़ कर सहयोग लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद गंगा की लहरों में में गायब हो गई। पुलिस की सूचना पर वृद्धा का बेटा दीपक भी मौके पर पहुंचा। दीपक ने बताया कि मां एक हफ्ते पहले रीढ़ की हड्डी के इलाज के बाद बेडरेस्ट कर रही थी। अभी हाल में ही कुछ दिन से चलने फिरने लगी थी। वह मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर निकली थी और यह हादसा हो गया।

श्यामपुर क्षेत्र की उपेक्षा के चलते दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

धरने को समर्थन देने पहुंचे विधायक व खरोला

ऋषिकेश।
गुरुवार को श्यामपुर में बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी ने पांच सूत्रीय मांगों के पक्ष में अपना धरना जारी रखा। भाजपा विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल और कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने धरने को अपना समर्थन दिया। विधायक ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता सीतराम से फोन पर वार्ता भी की। विधायक को उन्होंने बताया कि पेयजल टंकी निर्माण और 14 किमी पेयजल लाइन निर्माण को विभाग ने 11 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र को बनाकर भेजा था, लेकिन केन्द्र से इस ओर सहमति नहीं मिली। बताया कि अब राज्य वित्त की आयोग के प्रस्ताव में योजना को शामिल किया जाएगा।
बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी ने पेयजल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। कहाकि दो वर्ष पूर्व विभाग ने सर्वे कराकर लागत साढ़े चार करोड बताई थी लेकिन आज प्रस्ताव की लागत कई गुना बढ़ा कर बताई जा रही है। 102आरोप लगाया कि विभाग एक तरफ तो बजट के बभाव का रोना रो रहा है, वहीं एक अन्य ग्राम सभा में जमीन उपलब्ध न होने के बाद भी 90 लाख की पानी की टंकी को स्वीकृति दे दी है। कहाकि हमारी ग्राम सभा के पास जमीन भी है। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया।
धरने को समर्थन देने वालों में दिनेश पंवार, राजेश व्यास, मानवेन्द्र सिंह कंडारी, विनोद चौहान, महावीर उपाध्याय, संजीव चौहान, कमला राणा, जोगेन्द्र राणा, देवेन्द्र बेलवाल, हेम सिंह पुंडीर, वरुण चौधरी, अनिरुद्ध नेगी, शिवा ढौढियाल, प्रदीप नेगी, प्रदीप धस्माना, शकुंतला रावत आदि शामिल रहे।

पुराने नोट से भुगतान को आखिरी दिन उमड़े लोग

ऋषिकेश।
पुराने नोट से बिल जमा करने का अंतिम दिन होने से कुछ विभागों में काउंटर खुलने से पहले ही लाइन लग गई। ऊर्जा निगम के नगरपालिका, शैलविहार, श्यामपुर,रायवाला में बिल जमा करने सुबह से ही लाइन लग गई। उपभोक्ताओं ने अपने बिल जमा कर करीब 12 लाख रूपये निगम के खाते में जमा करवाये। जलसंस्थान में भी 3 लाख रूपये बिल के जमा हुये। एआरटीओ में 5 लाख रूपये टैक्स के रूप में जमा किये गये। दूरसंचार में दो लाख, पालिका टैक्स काउंटर पर पौने दो लाख रूपये बिल के रूप में लोगों ने जमा करवाये। ऊर्जा निगम के नगर पालिका काउंटर पर भीड़ बढ़ने पर एक बजे लाइन में लगे लोगों को टोकन देने पड़े। 101एक बजे बाद पहुंचे लोगों के बिल नहीं जमा किये गये। इस पर उपभोक्ताओं के साथ काउंटर पर मौजूद लोगों की कहासुनी भी हुई। नोटबंदी के बाद से अब तक विभिन्न विभागों पांच करोड़ रूपये बिल के रूप में जमा किये गये है। इससे विभागीय राजस्व में इजाफा हुआ है। बीते वर्ष नवबंर माह तक आधी रकम ही जमा हो पाई थी।

ईशू समाज मौन रूप से सामाजिक उद्देश्यों के लिए कार्यरत: हरीश रावत

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समाज व राज्य विकास में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा स्वयं हमे ईश्वर का मार्ग दिखाती है यह व्यक्ति के भीतर दया, करूणा, जागरूकता एवं आत्मविश्वास का भाव उत्पन्न करती है। देश व राज्य में साम्प्रदायिक सदभाव पर बल देते हुए श्री रावत ने कहा कि ईश्वर को पाने हेतु विभिन्न समुदायो के मार्ग भिन्न-भिन्न हो सकते है परन्तु अन्तिम उद्येश्य जिसमें सबके कल्याण की कामना, विश्व व समाज में शान्ति, प्रेम व दया भाव की कामना सभी समुदायों में एक ही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान देश के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के कानून का समान संरक्षण एवं कानून के समक्ष समानता का अधिकार प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री रावत ने बुधवार को बिलीवर्स चर्च द्वारा सुद्धोवाला देहरादून में आयोजित ‘‘ब्रिज आॅफ होप’’ वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 2016 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ईसाई समुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से ईशू समाज मौन रूप से सामाजिक उद्देश्यों के लिए कार्यरत है यह अत्यन्त प्रंशसनीय है। शिक्षा को विशेष बढ़ावा देने के साथ ही समानता एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने में ईसाई समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य सरकार द्वारा भी गुणवतापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। वर्तमान में हमने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सी उपलब्धियाॅं प्राप्त की है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हमने केरल के समान उपलब्धि प्राप्त की है। हम केरल से भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करना चाहते है। सौभाग्यवश उत्तराखण्ड राज्य के पास शिक्षा विशेषकर तकनीकी शिक्षा का व्यापक एवं दृढ आधार पहले से उपस्थित है। राज्य में पाॅलीटेक्नीक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं का व्यापक जाल है। 108
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण व विकास हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। राज्य भर के कब्रितानों के चारदीवारी की कार्यवाही गतिमान है। ईसाई समुदाय के कब्रिस्तानों हेतु भूमि आवंटन हेतु जिलाधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया जाएगा। कानून व व्यवस्था के अन्र्तगत सभी धर्मो को बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा प्राप्त है।
बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बच्चों से सम्बन्धित किसी भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने में उन्हें अत्यन्त प्रसन्नता होती है तथा बच्चों द्वारा ‘‘हरीश अंकल’’ सम्बोधन उन्हें असीमित खुशी व उत्साह से भर देता है। राज्य के मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से अगले वर्ष आने का वादा भी किया।

2022 तक प्रदेश में कोई युवक बेरोजगार नहीं रहेगा: हरीश रावत

पिथौरागढ़।
अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज जनपद पिथौरागढ़ मुख्यालय के स्थानीय रामलीला मैदान सदर में सतत विकास संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया। सरकार द्वारा शुरू की गई सतत विकास संकल्प यात्रा आज चम्पावत से विधायक हेमेेश खर्कवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चम्पावत खुशाल अधिकारी के नेतृत्व में जनपद पिथौरागढ़ पहुंची। जहाॅ रामलीला मैदान में एक जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सतत विकास संकल्प यात्रा में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 तक प्रदेश में कोई युवक बेरोजगार नहीं रहेगा, युवाओं को उद्यमों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर हाथ को कुछ न कुछ काम अवश्य दिया जाएगा। सत्त विकास संकल्प यात्रा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गाॅवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना और प्रदेश से गरीबी को पूर्णतः खत्म करना ही इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गरीबी एक अभिशाप है और निरंतर विकास कार्यों के मध्यनजर वर्ष 2020 तक गरीबी रेखा से नीचे कोई नहीं रहेगा। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार विकास को आगे बढ़ाने हेतु सतत प्रयास करती आ रही है जिसमें प्रदेश की जनता के कल्याण हेतु एवं प्रदेश के विकास हेतु सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रहीं हैं।107
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक पेंशन योजनाओं पात्र व्यक्तियों को दी जा रही है। वर्तमान में विभिन्न पेंशन योजनाओं केा 200 से बढ़ाकर 1000 रूपया कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक 7 लाख 25 हजार व्यक्तियों को पेंशन दी जा रही हैं जिसे चुनाव तक 10 लाख से अधिक लोगों को विभिन्न पेंशन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डंगरिया, मंगल गीत गाने वाली महिलाओं को भी पेंशन दिए जाने हैं। इसके अतिरिक्त मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पेंशन दिये जाने वाले राज्यों में उत्तराखण्ड राज्य सम्पूर्ण भारत में सर्वाधिक पेंशन देने वाला राज्य है एवं उन्हांेने कह कि उत्तराखण्ड राज्य राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय के क्षेत्र में देश के अंतर्गत शीर्ष 6 राज्यों में भी सम्मीलित हो चुका है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2017 तक उत्तराखण्ड चैबीस घंटे बिजली देने वाला राज्य भी बन जाएगा व वर्ष 2018 तक सभी ग्राम सड़कों से जुडेंगे 1000 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जनपद के विकास में क्षेत्रीय विधायक मयूख महर द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को सीमान्त जनपद के विकास हेतु महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर, विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, उत्तराखण्ड संस्कृति धर्मस्व तीर्थाटन विकास परिषद् के उपाध्यक्ष हरीश उपाध्याय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिलाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा उपजिलाधिकारी सदर संतोष कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, अजय जोशी, समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं जनता उपस्थित थी।

उत्तराखंड की मलिन बस्तियों को मिलेगा मालिकाना हक : सीएम

देहरादून।
सतत् विकास संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रदेश की मलिन बस्तियों के लिए दिए गए मालिकाना हक एवं नियमितिकरण के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस सरकार का धन्यवाद करने के लिए राजपुर रोड़ विधानसभा की ओर से आयोजित नगर निगम से मुख्य मार्गों से होती हुई लाॅर्ड वेंक्टेश्वर वैडिंग प्वाइंट तक की गई पदयात्रा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में बस्ती वासियों, शहर की जनता व कार्यकर्ताओं का हूजुम दिखाई दिया। पदयात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूरी मजबूती से प्रदेश की जनता के साथ खड़ी हैं। राजपुर विधानसभा हमारा मजबूत किला है। अगला विधायक भी राजकुमार ही होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की मलिन बस्तियों को मलिन बस्ती सुधार समिति उत्तराखण्ड के अध्यक्ष के तौर पर विधायक राजकुमार की प्रबल संस्तुति के बाद इसका मालिकाना हक मिल रहा है। सर्वे का कार्य पूरा हो जाने के बाद बस्तियों का नियमितीकरण हो जाएगा। पदयात्रा के बाद स्थानीय वैडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए विधायक राजकुमार के कार्याें की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मलिन बस्तियों में लगातार जाकर उनको जागरूक करना कोई छोटा कार्य नहीं था, परन्तु राजकुमार ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा निभाते हुए मलिन बस्ती के लोगों को मुख्यमंत्री हरीश रावत जी के साथ मिलकर इस कार्य को कर दिखाया और जनता को यह तोहफे के रूप में मिला। 105
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ विधायक राजकुमार ने राजपुर रोड़ विधानसभा के लिए लगभग 19 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। विधायक राजकुमार ने वहां मौजूद लोगों को मलिन बस्तियों के मालिकाना हक एवं नियमितीकरण के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियमों से अवगत भी कराया, उन्होंने सर्वे कार्ड का भी विस्तृत रूप से जिक्र किया। कार्यक्रम के दौरान निर्बल वर्ग एवं जन कल्याण समिति के महासचिव रतनमणी नौटियाल को शाॅल, छड़ी आदि से सम्मानित किया गया।

बीडीसी सदस्य के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण

ऋषिकेश।
बुधवार को श्यामपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल सिंह नेगी ने प्रशासन के खिलाफ हरिद्वार-ऋषिकेश मुख्यमार्ग पर धरना शुरू कर दिया। उनके समर्थन में कई ग्रामीणों धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रशासन उपेक्षा कर रहा है। विकास कार्यों में लापरवाही व उदासीनता के चलते कई योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन को लेकर कई बार विभागों के चक्कर काटे गए। ग्रामीण अपनी पांच सूत्रीय मांगों के प्रति मुखर रहे। उन्होंने तीन वर्ष पूर्व स्वीकृत पेयजल टंकी का निर्माण, वार्ड पांच की जीर्ण-शीर्ण सड़क की मरम्मत कराने, श्यामपुर पंचायत का विधिवत सीमांकन कराने, भल्लाफार्म में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान स्वीकृत करने व क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। 103समर्थन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान शाकुम्बरी बिष्ट, सरोप सिंह पुण्डीर, महावीर उपाध्याय, प्रदीप सिंह नेगी, पवन पाण्डेय, हेम पुण्डीर, प्रदीप धस्माना, भगवान सिंह रावत, युवक मंगल दल अध्यक्ष श्यामपुर संदीप राणा, कृष्ण कुमार सिंघल, उम्मेद सिंह, मुकेश बैलवाल, सरोप सिंह पुण्डीर, रवि रावत आदि शामिल थे।

बूथों की गतिविधियों का इंटरनेट पर होगा लाइव प्रसारण

ऋषिकेश।
बुधवार को तहसील ऋषिकेश में एसडीएम ऋषिकेश ने निर्वाचन बैठक बुलाई जिसमें ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में बूथ व्यवस्था व सुरक्षा के बारे में योजना तैयार की गई। सुरक्षा की दृष्टि से ऋषिकेश के बूथों पर पहली बार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। चुनाव के दौरान बूथ का लाइव प्रसारण भी होगा। बूथों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। पुराने रिकॉर्ड के आधार पर प्रशासन ने ऋषिकेश के हरिचन्द आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, स्वामी सत्यमित्रानंद इंटर कॉलेज हरिपुरकला, प्रेम पाठशाला गुमानीवाला को संवेदनशील चिह्नित किया है। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल, आंगनबाड़ी केन्द्र मोतीचूर भी सीसीटीवी निगरानी में रहेगा जबकि राजकीय इंटर कॉलेज इठारना डोईवाला व भरत मंदिर इंटर कॉलेज में वीडियोग्राफी की जाएगी। 104राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक व दो कुम्हारवाड़ा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाभा हाउस में प्रशासन चुनाव के दौरान फोटोग्राफी कराएगा। जबकि प्रेम पाठशाला गुमानीवाला, हरिचन्द गुप्ता इंटर कॉलेज व राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एक व दो में मतदान की हर गतिविधियों को वेब कास्टिंग के जरिए इंटरनेट पर लाइव प्रसारण कराया जाएगा। तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि बूथों की सुरक्षा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बूथों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े ऊर्जा विभाग, जलसंस्थान,पुलिस प्रशासन व खण्ड शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे रोडवेजकर्मी

ऑउटसोर्सिंग कर्मचारियों को संविदा कर्मी बनाने की कर रहे हैं मांग

ऋषिकेश।
आज उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े डेढ़ सौ कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इससे बसों का संचालन न होने से दिक्कतें आएंगी। यूनियन ऑउटसोर्सिंग कर्मचारियों को संविदा कर्मी बनाने की मांग कर रहे है। प्रदेशभर में तीन हजार ऑउटसोर्सिंग कर्मचारी रोडवेज में ड्राइवर-कंडक्टर व वर्कशॉप में तैनात हैं। इनको ऑउटसोर्स से संविदाकर्मी बनाने की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश लेकर कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, कानपुर, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित अन्य रूटों पर प्रतिदिन चलने वाले पांच हजार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बसें न मिलने से यात्रियों को प्राइवेट गाड़ियों से जाना पड़ेगा। इससे उनके जेब पर भी भार पड़ेगा। 103यूनियन के नेता विपिन कुमार चौधरी का कहना है कि ऑउटसोर्स के कर्मचारियों को संविदा कर्मी जबतक बनाने का शासनादेश सरकार जारी नहीं करती है तबतक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यूनियन ऑउटसोर्स पर तैनात कर्मचारी को संविदा कर्मी बनाने की मांग कर रही है। वेतन वहीं दे जो पहले से दिया जा रहा है।