वीर भड़ माधोसिंह भण्डारी की गीत नाटिका ने जीवंत किया इतिहास

मंच पर जीवंत हुई माधो सिंह भंडारी शौर्य गाथा
नाटिका देखने 2400 से अधिक दर्शकों की जुटी रही भीड़

ऋषिकेश।
गुमानीवाला स्थित जयराम आश्रम प्रांगण में पर्वतीय नाट्य मंच मुंबई की ओर से नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण ने संयुक्तरूप से दीप जलाकर किया। रंगीन लाइट और आकर्षक स्वर संगीत के साथ दर्शकों की तालियों के बीच गीत नाटिका का मंचन शुरू हुआ। हिमालय राज के स्वर में उत्तराखंड की संस्कृति और वीर भड़ माधो सिंह भंडारी का दर्शकों से परिचय कराया गया। वीर माधो सिंह भंडारी के काल खण्ड को जीवंत करते मंच को देख दर्शक इतिहास के पन्नों में डूबे नजर आए। 105a
लोक गायक प्रीतम भरतवाण और गायिका मीना राणा के स्वरों में प्रस्तुत गीतों ने नाटिका में अहम भूमिका निभाई। कालाकारों के बीच गढ़वाली संवाद ने नाटिका को रोचक मोड़ दिया। एक ओर जहां मधो सिंह भंडारी के अपने पुत्र की बली देने का मार्मिक दृश्य देख लोगों की आखें छलकी। तो वहीं माधो सिंह भंडारी और उनकी पत्नी उदीना की प्रेम गाथा ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटिका में माधो सिंह भंडारी का अपने गांव के प्रति प्रेम और बलिदान के दृश्य दर्शकों के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गए। मंच पर दिखाया गया कि किस तरह माधो सिंह भंडारी ने स्वयं के प्रयास से अपने गांव मलेथा की सूखी धरती को हमेशा के लिए पानी से तर कर दिया। 106
इस अवसर पर मैती स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी, महावीर उपाध्याय, सरोप सिंह पुंडीर, विपिन पंत, संजय उपाध्याय, प्रेम सिंह बिष्ट, रामरतन रतूड़ी, शूरवीर सिंह सजवाण, मोहन सिंह असवाल, बलवीर सिंह चौहान, बचन सिंह पोखरियाल, डॉ. राजे नेगी, जगमोहन भंडारी, गंगाराम आडवानी, कमला प्रसाद भट्ट, सत्यदेव कोटनाला, रामविलास रावत, उत्तम असवाल, लक्ष्मी सजवाण, दिगम्बर नौटियाल आदि उपस्थित थे।

विकास कार्यों का श्रेय लेने से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज

ऋषिकेश।
विधानसभा ऋषिकेश में 23 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों का श्रेय लेने को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। रविवार को स्थानीय भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
श्यामपुर पुलिस चौकी के सामने रविवार को हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए। राजपाल खरोला ने भाजपा विधायक पर विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया। कहा कि एक तरफ तो विधायक सार्वजनिक बयानबाजी करते हैं कि सीएम ऋषिकेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। वहीं, उनके प्रयासों से स्वीकृत 23 करोड़ रुपये की सड़कों का श्रेय लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। 104
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के द्वारा स्वीकृत सड़कों का श्रेय विधायक द्वारा लेने पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मौके पर कोमल सिंह नेगी, प्रधान शाकुम्बरी बिष्ट, प्रधान जयेन्द्र रावत, राजेश व्यास, विनोद चौहान, मानवेन्द्र कंडारी, राकेश कुमार, बिट्टू राणा, गजेन्द्र खरोला, सत्या कपरुवान आदि मौजूद थे।

भालू की पित्त की थैली के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश।
एसओजी और मुनिकीरेती पुलिस ने भालू की पित्त की थैली के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। दो सौ ग्राम पित्त की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर एक व्यक्ति को भालू की दो पित्त के साथ धर दबोचा। रविवार को थाना मुनिकीरेती में सीओ नरेन्द्रनगर गोविन्द बल्लभ पांडे ने पत्रकारों जानकारी दी। बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी टिहरी और मुनिकीरेती पुलिस ने ब्रह्मानंद तिराहे के पास जाल बिछाया। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध दिख रहे व्यक्ति को पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की और थाने ले आयी। 103
पूछताछ में आरोपी की पहचान गैरसैंण निवासी हुकुम सिंह के रूप में हुई है। उसके पास भालू की दो पित्त की थैली बरामद हुई। इसका वजन 200 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। अभियुक्त ने बताया कि देहरादून में किसी को पित्त की थैली की डिलीवरी देनी थी। टीम में कोतवाल रवि कुमार सैनी, एसओजी प्रभारी अबुल कलाम, एसआई मनोज शर्मा, योगेंद्र चौहान, मोहित सैलानी, भानु प्रकाश, उबेदउल्ला, प्रशांत, नरेश तोमर आदि शामिल थे।

गुरु की महिमा से गूंजी ऋषिनगरी

ऋषिकेश।
गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों पर स्वागत किया गया। रेलवे रोड से शुरू होकर नगर कीर्तन श्री हेमकुण्ट गुरुद्वारा में संपन्न हुआ।
रेलवे रोड, हरिद्वार मार्ग, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग, देहरादून रोड होते हुए नगर कीर्तन लक्ष्मणझूला मार्ग स्थित श्री हेमकुण्ट गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। पटियाला से आई गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चे बैंड के साथ नगर कीर्तन में शामिल हुए। 102कीर्तन में पंच प्यारे, गुरु ग्रंथ की सवारी प्रमुख रूप से शामिल रही। विशेष रूप से महिलाएं कीर्तन गाते हुए चल रही थीं। नगर कीर्तन में सरदार हाकम सिंह, इन्द्रपाल सिंह, प्रेम सिंह डंग, बूटा सिंह, मंगा सिंह, सतपाल सिंह, परमजीत सिंह, हिम्मत सिंह आदि शामिल रहे।

चैस प्रतियोगिता में वीरभद्र टीम ने मारी बाजी

ऋषिकेश।
ऋषिकेश चैस क्लब की दो दिवसीय चैस प्रतियोगिता में वीरभद्र टीम प्रथम व संस्कार सृजन द्वितीय स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
ऑटोनॉमस महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय चैस प्रतियोगिता का रविवार को निर्णायक खेल के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में वीरभद्र टीम प्रथम, संस्कृार सृजन टीम ने द्वितीय व एसबीएम पब्लिक स्कूल टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं व्यक्तिगत मुकाबलो में डीएस नेगी, हितेश जरिया, रवि रावत, अविनाश चन्द, अनिल गैरोला, एसके जैदी, राकेश, राजेन्द्र राणा, अंकित नोटियाल व कुलदीप आचार्य अव्वल रहे।101 प्रतियोगिता के विजेताओं को पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में नेशनल रेफरी मृत्युंजय सिंह, बृजेश राय, विनोद मिश्रा, विकास शाही, रोशन पंत, सजना राणा, श्वेता रावत, कैलाश बडोला, सीमा झा, सोमदत्त, हिमांशु चौधरी, मोहित जोशी, शिवम मिश्रा, सत्यम मिश्रा व युवराज गिरी आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने को केन्द्र देगा मदद: नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जौलीग्रांट में कैंसर रिसर्च इंस्टीटयूट का उद्घाटन किया

डोईवाला।
शनिवार को जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संयुक्तरूप से कैंसर रिसर्च इंस्टीटयूट का उद्घाटन किया। उन्होंने संस्थापक स्वामी राम को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमालयन इंस्टीट्यूट प्रदेश ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी रियायती दरों पर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने को मदद केंद्र देगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कैंसर लाइलाज नहीं है। पहले रोगियों को उपचार के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे महानगर जाना पड़ता था। जौलीग्रांट में कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना के बाद उत्तराखंड ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कैंसर रोगियों को उपचार के लिए महानगरों पर निर्भरता खत्म हो गई। 103
कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने संस्थान की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्थान में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिए अलग 250 बेड का हॉस्पिटल निर्माणाधीन है। इस दौरान सीआरआई के निदेशक डॉ. सुनील सैनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कुलाधिपति डॉ. मोहन स्वामी, डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. प्रकाश केशवया, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीपी कालरा, डॉ. पीके सचान, नर्सिंग डॉयरेक्टर डॉ. रेनू धस्माना, रजिस्ट्रार नलिन भटनागर आदि मौजूद रहे।

एसबीआई की मुनिकीरेती शाखा में ग्राहकों का हंगामा

ऋषिकेश।
मुनिकीरेती में एसबीआई बैंक के शाम सात बजे से पहले बंद होने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साएं लोगों ने बैंक परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। सुबह से लाइनों में खड़े लोग काम न होने से नाराज हुए। बैंक प्रशासन का कहना है कि उन्हें बैंक चार बजे तक ही खोलने के आदेश हैं।
शनिवार को कैलाशगेट स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में लोग सुबह से पांच सौ व हजार के नोट बदलाने लाइनों में खड़े रहे। लेकिन दोपहर बाद करीब चार बजे जैसे ही बैंक को बंद करने की बात कहीं तो लोग भड़क गए। 102लाइनों के खडे लोगों का पारा चढ़ गया और धक्का-मुक्की करते हुए बैंक परिसर में घुस आए। इस दौरान बैंक प्रशासन लगातार लोगों को बैंक का सामान्य रूटीन का हवाला देता रहा। लेकिन लोग अन्य बैंकों के देर रात तक खुले होने की दलील देते रहे। बैंक प्रशासन का कहना है कि उन्हें बैंक को 10 से चार बजे तक ही खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

ढालवाला में रिलायंस पेट्रोल पंप दो दिन के लिए बंद

10 के सिक्के नहीं लेने पर पेट्रोल पंप पर कार्रवाई

ऋषिकेश।
ढालवाला स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर शनिवार को दोपहर पांच सौ के नोट और 10 रुपये के सिक्के नहीं लेने पर ऋषिकेश निवासी हिमांशु संगतानी ने मुनिकीरेती थाने में तहरीर दी। उनका आरोप था कि पंप के कर्मचारियों ने पेट्रोल के लिए 500 रुपये लेने से इनकार कर दिया। जबकि सरकार की ओर से 14 नवंबर तक 500 और 1000 के नोट पंप पर चलने के आदेश हैं। उधर, पंप संचालक का तर्क था कि जीओ के अनुसार प्राइवेट पंपों को 500 और 1000 रुपये के नोट लेने के लिए न तो बाध्य किया गया है, न ही लेने की अनुमति है। शिकायत पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार शक्ति प्रसाद उनियाल ने जांच की। उन्होंने माना कि जीओ के मुताबिक पंप संचालक अपनी जगह सही है, लेकिन पेट्रोल पंप संचालक ने शिकायतकर्ता से 10 रुपये के सिक्के लेने से भी इनकार कर दिया। भारतीय मुद्रा नहीं लेने और कानून व्यवस्था के मद्देनजर तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए पंप को दो दिनों के लिए बंद करवा दिया। मौके पर पूर्ति निरीक्षक संतोष भट्ट, थाना प्रभारी मुनिकीरेती रवि कुमार, राजस्व निरीक्षक रणजीत सिंह चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक दयानाथ मौजूद रहे।
101
एक ग्राहक की शिकायत थी कि रिलायंस पंप पेट्रोल के बदले 500 रुपये का नोट लेने से इनकार कर रहा है। जबकि मौके पर पंप संचालक ने जीओ प्रस्तुत किया। इसमें प्राइवेट पंपों को 500 और 1000 रुपये के नोट लेने के लिए बाध्य नहीं किया गया है।, लेकिन पंप ने शिकायतकर्ता से 10 रुपये के सिक्के लेने से भी इनकार किया। कानून व्यवस्था बनाने के लिए पंप का दो दिनों के लिए बंद किया गया है।
शक्ति प्रसाद उनियाल, तहसीलदार नरेन्द्रनगर

मोदी सरकार का फरमान चला सकेंगे 14 नवंबर तक पुराने नोट

नई दिल्ली।
देश भर में होने वाले विवाद और लोगों की परेशानी को देखते हुये आखिरकार मोदी सरकार ने पांच सौ तथा एक हजार रूपये के नोटों को चलाने के लिये निर्धारित अवधि में 72 घंटे के लिये बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि लोग इन नोटों को चुनिंदा स्थानों पर ही खपा सकेंगे लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। सरकार ने आदेश दिये है कि लोग 14 नवंबर तक पांच सौ और एक हजार रूपये के नोटों को चला सकते है। इस तरह अभी 72 घंटों की छूट लोगों को मिल गई है।101 सरकार ने यह ऐलान किया था कि सरकारी अस्पतालों, पेट्रोल पम्पों, सीएनजी स्टेशन, हवाई अड्डे, बस और रेलवे की टिकट खरीदने के लिये 11 नवंबर की रात 12 बजे तक पांच सौ एवं एक हजार रूपये के नोटों का इस्तेमाल किया जा सकता है, परंतु अब इस अवधि को 72 घंटे के लिये बढ़ाने का ऐलान सरकार ने किया है।जिन स्थानों के लिये नोट चलाने की छूट लोगो को 11 नवंबर तक के लिये दी गई थी, उन्हीं स्थानों पर 14 नवंबर तक लोग पुराने नोटों को चला सकते है।

छात्राओं ने मार्शल आर्ट के हेरतअंगेज करतब दिखाए

ऋषिकेश।
आवास विकास स्थित स्कूल परिसर में शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज ने दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत गणेश वंदना के साथ की गई। गढ़वाली, पंजाबी, हरियाणवी और कुमाऊंनी संस्कृति को भी छात्र-छात्राओं ने मंच पर बखूबी प्रस्तुत किया। ‘जीवन के लिए अभिशाप है नशा’ विषय पर छात्र-छात्राओं ने नाटक का मंचन भी किया। 108aकार्यक्रम में वेस्टन संगीत पर छात्रों की सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। छात्राओं ने मार्शल आर्ट के हेरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को चौंकाया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रहे।