छात्रसंघ समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समा

ऋषिकेश।
ऑटोनॉमस कॉलेज शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रसंघ उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व विधायक सुबोध उनियाल और एबीवीपी के प्रांतीय संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी ने संयुक्तरूप से दीप जलाकर किया। स्वाति रैवानी एंड ग्रुप ने सामूहिक गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। छात्रा आयुषी जोशी ने गिटार की धुन पर अच्छा चलती हूं गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया। राहुल व साथियों ने हिप-हॉप डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
सागर सैनी ने साड्डा हक ऐथे रख गीत गाकर समा बांधा। 106छात्रा स्वाति डिमरी ने तू ही ये मुझको बता दे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। प्रंजलि ने सुंण जा बात मेरी हां गीत पर गढ़वाली नृत्य कर सबको दीवाना बना दिया। कार्यक्रम में जिला मंत्री भाजपा रजनीश शर्मा, नेता सभासद दल शिवकुमार गौतम, रवि थपलियाल, प्रकांत कुमार, अनिता ममगाईं, राजू बिष्ट, गोविंद अग्रवाल, अभिनाश सेमल्टी, शैलेष, आकाश, पंकज, सन्नी प्रजापति, अमित गांधी, शेखर, कौशल बिजल्वाण, छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पंवार, उपाध्यक्ष शुभम गौड़, महासचिव दीपक रावत, कोषाध्यक्ष रेनूका पंवार, महासचिव सौरभ वर्मा, अमनदीप नेगी आदि उपस्थित थे।

जीएमवीएन के जीएम से वार्ता विफल, अनशन रखेंगे जारी

ऋषिकेश।
जीएमवीएन से सेवानिवृत्त कर्मचारी विक्रम सिंह पंवार नटराज चौक स्थित यात्रा कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनके समर्थन में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारी संघ चार सूत्रीय मांग को लेकर धरना दे रहा है। अध्यक्ष नरदेव कोठारी ने बताया कि तीन सालों से निगम प्रबंधन सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कर्मचारी छठे वेतनमान के एरियर का भुगतान, एसीपी एरियर का भुगतान, विक्रम सिंह पंवार के अवकाश नकदीकरण आदि का भुगतान और डीए एरियर के भुगतान की मांग कर रहे हैं। 105
शुक्रवार को निगम के महाप्रबंधक पर्यटन बीएन राणा और कंपनी सेकेट्री कृष्णानंद शर्मा दोपहर के समय धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी मांगों पर सहमति जताई। बात अवशेष एरियर को लेकर बिगड़ गई। कर्मचारी बजट के अनुरूप 24 नवंबर और एक दिसंबर तक एरियर देने की मांग कर रहे थे। सहमति पत्र में इस बात का जिक्र नहीं होने पर वार्ता विफल हो गई। धरने पर बैठने वालों में गजेन्द्र सिंह राणा, सोबन सिंह राणा, बीडी पेटवाल, जीतराम बिजल्वाण, बलवंत पंवार, मदन सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

पूर्व सैनिकों के साथ शहीदों के परिजनों का सम्मान

रानीपोखरी।
कवि राजेन्द्र बहुगुणा और सोनिया आनंद ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। दीवान सिंह रावत, रुचि भट्ट ने भी अपने विचार रखे। कारगिल शहीद कैलाश भट्ट की मां सुशीला देवी, दिव्यांग अंजना, रिटायर कैप्टन भरत मखलोगा, दयाल सिंह बिष्ट, रामकिशोर सेमवाल, सत्यपाल, विक्रम सिंह आदि सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र भट्ट, संजय रावत और कालिका बहुगुणा ने संयुक्तरूप से किया। 104
मौके पर स्कूल प्रबंधक प्रेमलाल सेमवाल, नरेश उनियाल, मनोज भट्ट, प्रधान प्रदीप कुमार, सुशील ठाकुर, रवि जाटव, जिलाध्यक्ष भाजपा जितेन्द्र नेगी, नवीन चौधरी, कुसुम सिद्धू, प्रधान मंजू चमोली, सतीश सेमवाल, जयपाल नेगी, अशोक, सुबोध जायसवाल, विजय भट्ट, देवेन्द्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

सड़कों का श्रेय लेने पर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

ऋषिकेश।
आईडीपीएल में शुक्रवार को कांग्रेस सेवा दल ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दीपक धमांदा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़का उतरे। उन्होंने भाजपा विधायक पर विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया। कहा कि एक तरफ तो विधायक सार्वजनिक बयानबाजी करते हैं कि सीएम ऋषिकेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। वहीं, सड़कों का श्रेय लेने के लिए विधायक पोस्टर लगाकर सीएम हरीश रावत का धन्यवाद दे रहे हैं। जबकि कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के प्रयासों से 23 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। 103
सेवादल अध्यक्ष दीपक धमांदा ने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने मुख्यमंत्री से विभिन्न सड़कों को स्वीकृत कराया है। इस मौके पर श्यामपुर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विनोद चौहान, गिरीश नौटियाल, मनोज गुसाईं, दीपक गौनियाल, सुभाष जखमोला, आशु नेगी, त्रिलोक सिंह, हरिराम वर्मा, साधना मलिक, प्रीति, अजय राजभर, रघुवर दयाल, प्रदीप चंद आदि मौजूद थे।

आईआरआई रुड़की की टीम ने पालिका सड़कों के सैंपल लिए

25 अक्तूबर से कार्य की गुणवत्ता की कमी के चलते पालिका की मिर्नाणाधीन सड़कों का काम हो रखा है बंद

ऋषिकेश।
शुक्रवार को सिचाईं अनुसंधान रुड़की (आईआरआई) की टीम ने आवास विकास स्थित सड़क के सैंपल लिये। टीम ने मशीन के द्वारा सड़क की कोर कटिंग की। टीम सैंपल को रुड़की लैब में जांच करेगी। जिसके बाद पालिका प्रशासन व शहरी विकास विभाग उत्तराखंड को रिपोर्ट भेजी जायेगी। गौरतलब है कि स्थानीय सभासद विकास तेवतिया के घटिया सड़क निर्माण के आरोप पर सड़कों की जांच की जा रही है।
पूर्व में 25 अक्तूबर को आईआरआई की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने प्रथम दृष्टया ही सड़क कार्य को अंसतोष जनक बताया था। मानकों के विपरीत निर्माण कार्य करने पर दोबारा से सड़क बनाने की बात सामने आयी थी। टीम ने निर्माण कार्य के सैंपल भरने के निर्देश दिये थे। जिसके तहत शुक्रवार को टीम ने सड़क के सैंपल लिये। पालिका प्रशासन के द्वारा निर्माण एजेंसी से कार्य रुकवा दिया गया था। 102
अब जांच में दोषी पाये जाने पर शासन, पालिका के भ्रष्ट अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के खिलाफ क्या निर्णय लेता है, यह तो समय ही बतायेगा। वहीं, सभासद विकास तेवतिया का कहना है कि आईआरआई रुड़की की जांच से पालिका में निर्माण कार्य की पोल खुलेगी। आरोप लगाया कि कमीशन का मोटा खेल सड़क निर्माण कार्य में खेला गया है। पालिका के अवर अभियंता वेदप्रकाश बधानी ने कहाकि टीम ने सड़क के सैंपल लिये है। जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।

माधो सिंह भंडारी पर आधारित गीत नाटिका का मंचन

ऋषिकेश।
ऋषिकेश में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजक धर्म सिंह चंद ने बताया कि आगामी 13 नवंबर को जयराम आश्रम गुमानीवाला प्रांगण में गढ़वाल के वीर भड़ माधोसिंह भंडारी पर आधारित गीत नाटिका का मंचन किया जा रहा है। मंच पर माधो सिंह भंडारी के समय की देशकाल परिस्थिति को भी जीवंत करने का प्रयास किया जाएगा। अभिनय के अलावा संगीत और गायन मंच पर लाइव होंगे। मुख्य कलाकार माधो सिंह भंडारी का अभिनय बलदेव राणा करेंगे। जबकि गीता उनियाल माधो सिंह भंडारी की पत्नी उदीना की भूमिका में हैं। 101गीत नाटिका के लिए अलग-अलग टिकट शुल्क की व्यवस्था की गई है। गीत नाटिका में गीतकार विक्रम कपरवाण, संगीतकार संजय कुमोला, कलाकार के रूप में शंकर सिंह कुंवर, सुरेन्द्र रावत, चन्द्रकांता मलासी, राजेन्द्र रावत, प्रेम पयाल और बाल कलाकार अक्ष चौहान मुख्य रूप से शामिल हैं। गीतों को प्रीतम भरतवाण और मीना राणा ने स्वर दिया है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, भाजपा नेता ज्योति सजवाण, मैती संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी, चमन सिंह चंद आदि उपस्थित थे।

नेपाली संस्करण ‘‘प्रलय के बीच’’ का प्रधानमंत्री ने किया विमोचन

देहरादून।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की केदारनाथ आपदा पर लिखी पुस्तक ‘‘प्रलय के बीच’’ के नेपाली संस्करण का विमोचन किया। प्रधानमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि डॉ0 निशंक के साहित्य से दोनों देशों की एक-दूसरे से सांस्कृतिक निकटता बढ़ेगी। डॉ0 निशंक जिस तरह से सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक क्षेत्र में एक साथ सक्रिय हैं यह उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है। प्रचंड ने डॉ0 निशंक को हिमालयी क्षेत्र से सम्बंधित विषयों का ज्ञाता बताते हुये उनकी हिमालयी राज्यों के विकास से सन्दर्भित अवधारणा पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने हिमालय क्षेत्र में हिन्दू एवं बौद्ध, पर्यटन सर्किट की स्थापना का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि मैं डॉ0 निशंक को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने एक लेखक के रूप में, तथा एक राजनीतिज्ञ के रूप में जिन उंचाइयों को छुआ है वह सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि डॉ0 निशंक से इस मुलाकात से भारत-नेपाल के मध्य सांस्कृतिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। ये क्षण बेहद अर्थपूर्ण तथा दूरगामी महत्व के हैं। डॉ0 निशंक की पुस्तक ‘प्रलय के बीच’ पुस्तक का विमोचन करना मेरे लिए बेहद गौरवान्वित एवं अविस्मरणीय क्षण है। 112
साहित्य और राजनीति के माध्यम से समाज की सेवा करने वाले डॉ0 निशंक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं।
उपराष्ट्रपति नन्द किशोर ने कहा कि वर्ष 2010 में हरिद्वार में महाकुम्भ के कुशल आयोजन के लिये उनका नोबेल के लिये नामित होना एक असाधारण उपलब्धि है। उपराष्ट्रपति ने उन्हें पुनः नेपाल आने का निमंत्रण भी दिया। इससे पूर्व डॉ0 निशंक ने काठमांडू स्थित भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्दिर के प्रधान आचार्य गणेश भट्ट ने डॉ0 निशंक का स्वागत किया। डॉ0 निशंक ने 98 वर्षीय नेपाली राष्ट्रकवि भी माधव प्रसाद के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। प्रसाद ने डॉ0 निशंक को बधाई देते हुये कहा कि उन्होंने अपने साहित्य में मानवीय संवेदनाओं और मूल्यों को बेहतरीन ढंग से रेखांकित करके समाज को एक नई दिशा देने का सफल प्रयास किया है। उन्होने की साहित्य की एक नई विधा को स्थापित किया है।
उद्योगपति एवं समाजसेवी उपेन्द्र महतो ने कहा कि डॉ0 निशंक ने आर्थिक, सहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप में समाज की सेवा की है। पशुपति क्षेत्र के प्रशासक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील नाहडा ने डॉ0 निशंक के जनपक्षीय साहित्य की प्रशंसा की। डॉ0 गोपाल, नेपाली अकादमी की निदेशक उषा ठाकुर आदि ने भी डॉ0 निशंक के साहित्यिक योगदान की प्रशंसा की।

लक्खी शाह बंजारा छात्रवृति योजना शुरु करेगी सरकार: सीएम

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास, न्यू कैन्ट रोड़ में अल्पंसख्यक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य के अल्पसंख्यकों के चहुंमुखी विकास एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में प्रशस्ति/स्वीकृति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने राज्य अल्पंसख्यक आयोग को अल्पसंख्यक वर्ग के हित में सफल प्रयासों हेतु बधाई देते हुए राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वन की भी प्रंशसा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कब्रिस्तानों की चारदीवारी के लिए वितीय सहायता देने वाला उत्तराखण्ड सम्पूर्ण देश में पहला राज्य है। राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में यह प्रयास छोटे पैमाने पर किया गया है परन्तु भविष्य में इसको और अधिक विस्तरित किया जायेगा। राज्य की अल्पसंख्यक विकास निधि के सम्बन्ध में भी राज्य अल्पसंख्यक आयोग की संस्तुतियां अपेक्षित है। राज्य सरकार चाहती है कि अल्पसंख्यक विकास निधि के अर्न्तगत संचालित योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग के अधिक से अधिक लोग उठाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यकों के विकास व कल्याण हेतु वर्तमान में संचालित योजनाओं की आवश्यकतानुसार अद्यतन समीक्षा की जानी चाहिए। रावत ने सुझाव दिया कि यदि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है तथा बेहतर परिणाम प्राप्त होते है तो विभिन्न योजनाओं को समेकित भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अर्न्तगत भी स्टार्ट अप आरम्भ किये जायेगे। इसके लिए पर्याप्त धनराशि व अन्य आधारभूत सुविधाओं का प्रबन्ध राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। बालिकाओं के लिए अधिक से अधिक शिक्षा संस्थान खोले जाय । राज्य सरकार द्वारा इस प्रयास हेतु किसी भी प्रकार से वितीय कमी नहीं होने दी जायेगी। राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि वितरण योजना अत्यन्त सफल रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सचिव अल्पसंख्यक कल्याण को निर्देश दिये की अल्पसंख्यक छात्रों हेतु तीन प्रमुख योजनाओं प्रोत्साहन राशि, छात्रवृति तथा मौलाना आजाद को लिंक अप किया जाय। 111
विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष लक्ष्य निर्धारित किया जाय की कितनी संख्या में बालिकाओं को लाभान्वित किया जाना है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि लक्खी शाह बंजारा छात्रवृति योजना प्रारम्भ की जायेगी तथा इसके लिए 1 करोड़ रूपये का कोष गठित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने मदरसा बोर्ड के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश जारी किये कि इनके विकास के परिपेक्ष्य में योजनाबद्ध रूप से आगे बढ़ा जाय। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हम विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए केन्द्र सरकार पर वितीय सहायता के लिए निर्भर है परन्तु हमने स्वयं के स्तर से भी अनेक अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव राजकुमार, सचिव भूपिन्दर कौर औलख, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र जीत बिन्द्रा, सदस्य सतीश जॉन, इकबाल भारती, आर्य खान एवं नईम कुरैशी आदि उपस्थित थे।

जुबिन नौटियाल करेंगे युवा मतदाताओं को जागरुक

देहरादून।
प्रमुख सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन विभाग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बालीवुड के लोकप्रिय गायक एवं मतदाता जागरूकता हेतु स्टेट आईकॉन जुबिन नौटियाल द्वारा विकास नगर एव सहसपुर क्षेत्र के युवा मतदाताओं एवं छात्रों को जागरूक किये जाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रमुख सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि जिसके तहत गुरूवार को बीर शहीद केसरी चन्द्र कॉलेज, डाकपत्थर, देहरादून एवं अनुनाद पब्लिक स्कूल, चांदपुर, सहसपुर, देहरादून में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के स्कूलों एवं कॉलेज के छात्रों एवं युवा मतदाताओं द्वारा भाग लिया गया। उन्होंने बताया कि अगला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 11 नवम्बर, 2016 को द एनफिल्ड स्कूल, विकासनगर, देहरादून में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। जिसमें जुबिन नौटियाल विकासनगर के आसपास के क्षेत्र के युवाओं/कॉलेज छात्रों को भारत के विलक्षण लोकतंत्र, लोकतंत्र के निर्माण में भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, नैतिक मतदान के महत्व के बारे में परिचर्चा करेंगे साथ ही मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी करेंगे। 110उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मतदाता सहायता केन्द्र का संचालन भी किया जायेगा। युवाओं को जिला निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित मतदाता सहायता केन्द्र द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के विषय में आवेदन प्रपत्र, आवेदन की प्रक्रिया एवं आवश्यक अभिलेखों के संबंध में सहायता जानकारी भी उपलब्ध कराई जायेगी। कार्यक्रम के आस-पास के छात्रों द्वारा भी प्रतिभाग किया जा सकें इस हेतु समस्त समीपवर्ती स्कूलों/कॉलेजों को भी कार्यक्रम के संबंध में सूचित किया जा चुका है।

ग्रामसभा श्यामपुर की प्रधान प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

ऋषिकेश।
विकास खण्ड डोईवाला की ग्राम सभा में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर ग्राम सभा श्यामपुर की ग्राम प्रधान शाकुम्बरी बिष्ट को सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया है। ब्लाक स्तर पर ग्राम सभा में किये गये उल्लेखनीय कार्य के लिये राज्य सरकार द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन लाख रूपये की धनराशि राज्य सरकार ग्राम सभा को देती है। ग्रामसभा श्यामपुर की प्रधान पहला पुरस्कार से नवाजा गया है। 108ग्राम प्रधान को सम्मानित करने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। खुशी जताने वालों में मण्डी समिति ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह रावत, महावीर उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पाण्डेय, राकेश कुमार, उपप्रधान भगवान सिंह रावत आदि थे।