ऋषिकेश।
मंगलवार को गुमानीवाला क्षेत्र में परिवहन विभाग की ओर से अवैध वाहन संचालन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों को घर ले जा रही एक पब्लिक स्कूल की बस को रोककर चालक की जांच की गई तो वो नशे की हालत में मिला। एल्कोहल मीटर में नशे की मात्रा 302 एमजी/100 दर्ज की गई। संभागीय परिवहन विभागीय प्रवर्तन अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि वाहन जांच के दौरान बस में स्कूल के 19 छात्र-छात्राएं और तीन टीचिंग स्टॉफ मौजूद था।
मोटर वाहन एक्ट की धारा 185 के अंर्तगत चालक और वाहन दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, इस दौरान अनियमित और अवैद्य पाए गए 17 वाहनों का मौके पर ही चालान किया गया। जबकि आठ वाहनों को थाने भेज दिया गया। अभियान में प्रवर्तन प्रर्यवेक्षक सुरजीत कुमार, प्रर्वतन चालक संजय और प्रवर्तन सिपाही सुशील कोटनाला आदि शामिल थे।
Author: admin
कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर हाईवे पर लगाया जाम
कॉलेज के प्रोफेसरों को अन्य स्कूलों में पढ़ाने के लिए भेजने से भड़के छात्रसंघ के नेता
ऋषिकेश।
मंगलवार को ऑटोनॉमस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर हरिद्वार हाईवे पर जाम लगा दिया। छात्र नेता कॉलेज से विभिन्न विषयों के प्रोफेसरों को अन्यत्र डिग्री कॉलेजों में संबद्ध किए जाने से नाराज थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे करीब छात्रों ने जाम लगा दिया और कॉलेज के दोनों गेट नहीं खुलने दिए। एक घंटे तक कॉलेज के प्राचार्य सहित प्रोफेसर और कई छात्र-छात्राएं गेट के बाहर ही खड़े रहे। हंगामा काट रहे छात्रों के प्रदर्शन से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए। इससे सैकड़ों लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि ऑटोनॉमस महाविद्यालय में पहले से ही प्रोफेसरों की कमी है। ऐसे में उन्हें अन्यत्र भेजना छात्र-छात्राओं के साथ नाइंसाफी है। छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन से प्रोफेसरों की अन्यत्र संबद्धता समाप्त करवाने की मांग की। प्राचार्य के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद छात्र नेताओं ने जाम और महाविद्यालय के गेट खुलने दिए। इसके बाद करीब 11 बजे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई शुरू हो सकी। मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष शुभम गौड, महासचिव दीपक रावत, रेनू पंवार, शौरभ वर्मा, अमनदीप नेगी, अमित गांधी, नरेन्द्र गौतम, विपिन कुमार, आयुष नेगी, हर्ष कुमार, कार्तिक, आशीष गौरोला और अंकित कंडियाल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

14 प्रोफेसर देंगे अन्यत्र सेवाएं
ऑटोनॉमस महाविद्यालय से रसायनविज्ञान और जंतुविज्ञान के 14 प्रोफेसरों को व्यवस्था स्वरूप पढ़ाने के लिए रुद्रप्रयाग स्थित जखोली महाविद्यालय और जोशीमठ महाविद्यालय में उच्च शिक्षा निदेशक के आदेश पर संबद्ध किया गया है। जिसके तहत प्रत्येक प्रोफेसर इन कॉलेजों में 10 से 15 दिनों तक अपनी सेवाएं देंगे। लेकिन ऑटोनॉमस महाविद्यालय में पहले से ही प्रोफेसरों की भारी कमी चल रही है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम पूरा न होने का भय सता रहा है।
राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण
देहरादून।
राज्य सरकार, पेंशनों का दायरा अधिक से अधिक बढ़ाना चाहती है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक पेंशनों के प्रचार के कारण ही मात्र देहरादून में ही पेंशन लाभार्थियों की संख्या 1 लाख 75 हजार तक पहुंच गई है जबकि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में यह संख्या 7 लाख 13 हजार से अधिक हो गई है। महिला सशक्तिकरण ही राज्य विकास का मूलमंत्र है। राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार के प्रति अत्यन्त गम्भीर है। अब गर्भवती महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ियों के माध्यम से सप्ताह में दो दिन दूध भी दिया जायेगा। गर्भवती महिलाओं में एनिमिया जांच तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधाएं दी जा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखण्ड को तीन वर्ष के भीतर एनीमिया तथा ल्यूकोरिया रोग मुक्त बनाना है। हमे ‘‘वार अगेंस्ट एनिमिया एण्ड ल्यूकोरिया’’ चलाना है।
राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि 12 वर्ष से अधिक के बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन प्रदान किये जायेगे ताकि उन्हे स्वच्छतापूर्ण वातावरण दिया जा सके। राज्य सरकार चाहती है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा न रहे जिसे किसी मजबूरी के कारण खुले में शौच को अपनाना पडे़। हमें जनकल्याणकारी विषयों पर राजनीति से ऊपर सोचने की आवश्यकता है। जनता की बुनियादी आवश्यकताओं पर हमें मतभेद भुलाकर सामूहिक प्रयास करना चाहिए। हमने लक्ष्य निर्धारित किया है कि राज्य में शिशु मृत्यु दर तथा मातृ मृत्यु दर को राष्ट्रीय औसत से भी आधा करना है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को पी0आर0डी0 मैदान, रायपुर देहरादून में बहुउदेशीय शिविर का उद्घाटन तथा शिलान्यास की गई योजनाओं में विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अन्र्तगत वन विभाग चैकी से बांगखाला होते हुए तुनवाला होते हुए मार्ग का निमार्ण कार्य जिसकी लागत 71.99 लाख एवं आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गाे से मरम्मत का कार्य रूपये 290.20 लाख शामिल है। विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास/लोकापर्ण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के बहुउदेशीय शिविर अधिक से अधिक लगाये जाने चाहिए ताकि आम जन को उनके दैनिक जीवन की आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में प्रतिभाओं की कमी नही है। जब प्रतिभा सम्मान की बात आती है तो हमारे पास प्रतिभाओं की एक लम्बी सूची है, यह गर्व की बात है। राज्य सरकार द्वारा दूध पर 45 रूपये बोनस दिया जा रहा है जिस कारण अनेक दुग्ध विकास संघ लाभ की स्थिति में आ गये है। हम दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए कलस्टर आधारित विकास पर बल दे रहे है। गरीब महिलाओं को गंगा गाय योजना के अन्र्तगत लाभान्वित किया जा रहा है। महिलाओं को चीज बनाने का प्रशिक्षण तथा सहकारी संघों द्वारा ऋण आदि की सुविधा प्रदान की जायेगी। इंदिरा अम्मा भोजनालयों की सफलता महिला स्वंय सहायता समूहों की प्रयासों को दर्शाता है। हर शहर में एक विक्रय केन्द्र खोला जायेगा जिसमें महिलाएं अपने बनाये उत्पाद बेच सकती है।
राज्य सरकार द्वारा राज्य में 1000 सड़कों पर कार्य आरम्भ किया गया है ताकि ग्रामीण उत्पाद बाजार तक पहुंच सके। रायपुर क्षेत्र के बारे में बात करते हुए रावत ने कहा कि इस क्षेत्र में हेल्थ केयर सुविधाओं, मेडिकल टूरिज्म तथा पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जायेगा। यह एक वेल्यूबल क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सबसे अधिक तथा सबसे अधिक प्रकार की पेंशन देने वाला राज्य बन गया है। हमने पेंशन की राशि को 400 रूपए से बढ़ाकर 1000 रूपए किया है। अब हमने 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए 500 रूपए आनुपातिक रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। विधवा, वृद्धावस्था एवं विकलांग पेन्शन, अक्षम व परित्यकत्ता नारी, विक्षिप्त व्यक्ति की पत्नी, बौने व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा दी जा रही है। हमने समाज के प्रत्येक वर्ग, और राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को लाभांवित किया है। किसान, पुरोहित, कलाकार, पत्रकार, शिल्पकार, निर्माणकर्मी आदि के साथ बाजीगरों एवं जगरियों को पेंशन के दायरे में लाया गया है। ‘‘खिलती कलियां’’ योजना, बच्चों के कुपोषण उन्मूलन में सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रसार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक उम्र के हर पड़ाव पर हम अपनी माताओ व बहनों के साथ है। ‘हमारी कन्या हमारा अभिमान’, कन्याधन योजना, गौरा देवी कन्याधन योजना, शादी ब्याह आदि के लिए कई योजनाओं सहित गर्भवती महिलाओं के लिए पोष्टाहार योजना, 60 वर्ष से अधिक की माताओं के लिए टेकहोम राशन तथा मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना, बुजुर्ग माताआंे के लिए रोड़वेज में निशुल्क यात्रा, आदि योजनाएं माताओं व बहनों के लिए शुरू की गई हैं। हम महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का नया युग प्रारम्भ कर रहे हैं। ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना’’ प्रारम्भ की गई है। इस वर्ष 12 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने जा रहे हैं। प्रत्येक महिला स्वयं सहायता समूह को, सीड केपिटल के तौर पर पांच हजार रूपये व सामुदायिक निवेश निधि के तहत 20 हजार रूपये की राशि, सहायता स्वरूप उपलब्ध करवाई जा रही है। सामूहिक खेती के लिए 1 लाख रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव राजकुमार, पृथ्वीराज चैहान, सुशील राठी, लाल चंद शर्मा आदि उपस्थित थे।
भाजपा लौह पुरुष को पीएम ने दी जन्मिदवस की बधाई
नई दिल्ली।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको बधाई देने उनके घर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि हमारे मार्गदर्शक और प्रेरक, सम्मानीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आडवाणी जी के दीर्घायु जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी आडवाणी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वरिष्ठ नेता के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।
कांग्रेस पार्टी में ही महिलाओं का सम्मान: सीएम
हरिद्वार।
चेतन ज्योति आश्रम में महिला कांग्रेस की दो दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर के समापन पर राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिरकत की। इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान देती चली आ रही है। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है जिसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। भाजपा के दुष्प्रचार पर बोलते हुए कहा कि टोलियां बनाकर महिलायें भाजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रचार प्रसार करें। साथ ही कांग्रेस की उपलब्ध्यिं को भी जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज केन्द्र की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का विकास अवरु( है। बजट के नाम पर प्रदेश की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठित होकर महिलायें पार्टी हित में कार्य करें। आगामी 2017 के विधनसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होगी।

पूर्व चैयरमेन सतपाल ब्रह्मचारी ने दो दिवसीय कार्यशाला में पहुंची महिला नेत्रायों का आभार जताया कि और कहा कि लगातार पार्टी को महिलाओं का सहयोग मिलता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलायें पार्टी की रीढ़ हैं। लगातार केन्द्र के खिलापफ महिलायें कार्य करती चली आ रही है। प्रधनमंत्रा नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये वादे पफैल हो चुके हैं। भारत की महिलायें आज महंगाई से हताश हो चुकी है। केन्द्र की जनविरोधी नीतियों का खुलकर प्रचार प्रसार करें। उन्हेंने महिलाओं के दो दिवसीय कार्यशाला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इतिहास को महिलाओं के समक्ष रखा गया साथ ही पार्टी की उपलब्ध्यिं को भी कार्यशाला में पहुंची महिलाओं के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्रा की पुत्रा अनुपमा रावत ने महिलाओं में उर्जा भरते हुए कहा कि महिलायें ईमानदारी से पार्टी हित में कार्य करती रहे ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा पार्टी की गतिविधयां को संचालित करती रहे। उन्होंने कार्यशाला में पहुंची महिला कांग्रेस की नेत्रायों का आभार जताया और कहा कि सभी वर्गो को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उचित सम्मान पार्टी में मिल रहा है। महिला कांग्रेस की टीम ने मुख्यमंत्रा एवं उनकी पुत्रा का आभार जताया और स्वागत किया।
वीर शहीदों के लिए खटीमा में बनेगा शहीद स्मारक
नानकमत्ता।
मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज नानकमत्ता में गुरूनानक इण्टर कालेज व झनकट में रा0इ0का0 में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा हम विकास को पार्टी के दायरे में नही क्षेत्र की आवश्यकता की दायरे में देखते हैं। विकास की हर मुहिम में प्रदेश सरकार आपके साथ है। उन्होने कहा वर्ष 2014 में एक टूटा हुआ उत्तराखण्ड था आज हम विकास की हर गाडी को पटरी पर ला गये है। इस वर्ष 15 लाख से अधिक यात्रियों द्वारा सकुशल चार धाम यात्रा की गयी है। उन्होने कहा अगले वर्ष इसमे आशातीत वृद्धि होगी। अगले वर्ष हेमकुण्ड साहिब जाने के लिए रोपवे की व्यवस्था की जायेगी। उन्होने कहा कि नानकमत्ता, रीठा साहिब व हेमकुण्ड साहिब धार्मिक स्थलो के विकास हेतु एक नया सर्किट बनाया जायेगा ताकि हमारे राज्य का विकास हो सके व अधिक से अधिक तीर्थ यात्री इन यात्राओ से जुड सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सबसे अधिक तरक्की करने वाले 06 राज्यों में उत्तराखण्ड का नाम भी शामिल है जो हमारे लिये गर्व का विषय है। उन्होने कहा कि हमारे र्प्रदेश में कृषक विकास दर 05 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। सेवा क्षेत्र का भी लगातार विकास हो रहा है। रावत ने कहा कि हमारा प्रदेश देश में ऐसा राज्य है जहां सर्वाधिक पेशन योजनाये संचालित की जा रही है। उन्होने कहा कि पहले हमारे प्रदेश में 01 लाख 74 हजार लोगों को पेशन दी जाती थी वर्तमान में 07 लाख 13 हजार लाभार्थी विभिन्न पेशन योजनाओ का लाभ पा रहे है। वर्ष 2017 तक 10 लाख लोगो को पेशन देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाये चलाई जा रही है। उन्होने कहा आंगनबाडी में कुपोषित बच्चों को सप्ताह में दो दिन दूध देने की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रत्येक महिला स्वंय सहायता समूह को प्रोत्साहन के रूप में 05 हजार रूपये की सहायता दी जा रही है। जो महिला स्वंय सहायता समूह कार्य कर रहे है उन्हें 20 हजार रूपये का अनुदान सामूहिक रूप से खेती करने वाले समूहों को 01 लाख की धनराशि दी जायेगी। उन्होने कहा इस वर्ष 16 हजार लोगो को रोजगार उपलब्ध करा दिया गया है। 20 हजार लोगो को शीघ्र ही रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
उन्होने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना चलायी जा रही है इससे भी अधिक से अधिक लोगो को रोजगार मिलेगा। रावत ने नानकमत्ता क्षेत्र में 100 विद्युत पोल लगाने, नानकमत्ता क्षेत्र में 03 सडको की वित्तीय स्वीकृति देने, स्व0 सतनाम सिंह सोनू के नाम से पार्क बनाये जाने, तपेडा में शहीद द्वार बनाये जाने, ग्राम भरौनी में 33 केवी का सबस्टेशन बनाने की घोषणा की वही उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा कि नानकमत्ता क्षेत्र में 200 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाने की पूर्व में जो घोषणा की गयी थी उसे एक सप्ताह में स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि एक सप्ताह के अन्तर्गत उप तहसील नानकमत्ता में स्टाफ की भी नियुक्ति कर दी जाय। झनकट में रावत द्वारा प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर श्री रावत द्वारा सेना में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं को शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा वीर सैनिकों के लिये खटीमा में शहीद स्मारक बनाने की घोषणा की गई।
जनसामान्य के लिए खुला रहेगा राजभवन
देहरादून।
राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 8, 9 तथा 10 नवम्बर को सायं 6.30 से 8.00 बजे तक राजभवन प्रांगण को जनसामान्य के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। विद्युत झालरों की रोशनी से जगमगाते राजभवन को देखने के इच्छुक लोग निर्धारित समय में राजभवन आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल द्वारा विगत वर्ष से ही राज्य स्थापना दिवस सहित प्रमुख राष्ट्रीय पर्वा पर भी जनसामान्य के लिए राजभवन खोलने का निर्णय लिया गया था। राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल 8 नवम्बर को 11.00 बजे ग्राफिक एरा के तत्वावधान में होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का उद्घाटन राज्यपाल द्वारा किया जायेगा।
8 नवम्बर की सायं पैवेलियन ग्राउण्ड में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत इस उच्च स्तरीय सांस्कृतिक संध्या में कलाकरों द्वारा सेमी क्लासिकल नृत्य-गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। जिसमें पद्मश्री गीता महालिक का ओडिसी नृत्य प्रमुख आकर्षण होगा। 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल, पुलिस लाइन देहरादून में सुबह 10 बजे पुलिस रैतिक परेड की सलामी लेगें और प्रदेश के नागरिकों को भी सम्बोधित करेंगे।
शीतकाल के लिए भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद
रुद्रप्रयाग।
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट पौराणिक परम्पराओ, रीति-रिवाजों व पंचाग गणना के अनुसार शीतकालीन के लिए बन्द कर दिये गये। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तुंगनाथपुरी पहुंचकर भगवान तुंगनाथ का जलाभिषेक किया।
रविवार को दोपहर 11 बजे मठापति रामप्रसाद मैठाणी, वेदपाठी व हक-हकूकधारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारणों, स्थानीय वाद्य यंत्रो की मधुर धुनों के साथ भगवान तुंगनाथ का रुद्राभिषेक व दान किया तथा भृगराज, ब्रह्मकमल, चन्दन, भष्म, अक्षत्र, फल, फलों से भगवान तुंगनाथ के स्ंवयभू लिंग को समाधि दी। समाधि देते ही भगवान तुंगनाथ छः माह शीतकाल के लिए तपस्यारत हो गए। ठीक 12 बजकर बीस मिनट पर तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द किये गये। हक-हकूकधारियों व पुजारियों ने भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव मूतियांं को डोली में विराजमान कर वस्त्रों व फूलों से सजाया। डोली के साथ चलने वाले देवी-देवताओं के निशानों ने भगवान तुंगनाथ के मुख्य मन्दिर, भूतनाथ, भैरवनाथ, पंच केदार,, पार्वती, रुद्रनाथ मन्दिरों की तीन परिक्रमा की और भोगमण्डी, कार्यकाल कर्मचारियों के आवास व अपने भंण्डारों मे लगे शील व तालों तथा अपने तांबे के बर्तनों की गहनता से जांच की। इसके बाद चल विग्रह उत्सव डोली धाम से प्रस्थान कर सुरम्य मखमली बुग्यालों का भ्रमण कर प्रथम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची।
आज भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने चोपता से प्रस्थान कर विभिन्न यात्रों पडावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुये अन्तिम रात्रि प्रवास भनकुण्ड में करेगी और नौ नवम्बर को भनकुण्ड से प्रस्थान कर विभिन्न यात्रा पडावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुये शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ पहुंचकर छः माह शीतकाल के लिए विराजमान होगी। इस मौके पर केदारनाथ के प्रधान पुजार शिवशंकर लिंग, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, उद्योगपति केएस पंवार, प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
पूर्व मंत्री को दुष्कर्म के एक मामले में जमानत मिली
नई दिल्ली।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को दिल्ली की निचली अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में जमानत दे दी है। संदीप कुमार की जमानत याचिका का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा था कि संदीप कुमार एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। पीड़िता संदीप कुमार के विधानसभा क्षेत्र में ही रहती है और अगह वह बाहर निकलते हैं तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। वहीं संदीप कुमार के वकील ने दलील दी की जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें अब और जेल में रखे जाने की कोई जरूरत नहीं है। वकील ने कहा कि, संदीप कुमार को करीब दो माह से ज्यादा समय से जेल में रखा गया है और गिरफ्तारी के बाद से उनके व्यवहार पर किसी ने कोई सवाल नहीं उठाया।
गौरतलब है कि संदीप कुमार को 3 सितंबर को तब गिरफ्तार किया गया था जब एक सीडी में वह कथित तौर पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखे थे। सीडी में दिखने वाली महिला ने उनके खिलापफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में केस दर्ज कराया था। इस घटना के बाद अरविंद केजरीवाल ने संदीप कुमार को मंत्रिपद से बर्खास्त कर दिया था।
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठपर्व संपन्न
ऋषिकेश।
ऋषिनगरी के विभिन्न घाटों पर सोमवार तड़के 4 बजे हवन पूजन के साथ छठ माता एवं भगवान सूर्य की अर्चना की गई। प्रात: 6 बजकर 38 मिनट पर भगवान सूर्य को अध्र्य दिया गया। व्रती श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अध्र्य देकर नमस्कार किया। उन्होंने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना भी की। सुबह 10 बजे भगवान सूर्य एवं छठ माता की मूर्ति का गंगातट पर विसर्जन किया गया। चार दिवसीय छठपर्व संपन्न होने के बाद सार्वजनिक छठ पूजन समिति, त्रिवेणीघाट, नगर पालिका ऋषिकेश एवं गंगासभा ने गंगातट पर सफाई अभियान भी चलाया। श्रद्धालुओं के लौटने के बाद घाट पर बिखरी पूजन सामग्री को हटाया गया। सार्वजनिक छठ पूजन समिति अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने बताया कि छठपूजा महोत्सव में प्रशासन,जलसंस्थान,बिजली,गंगासभा का सहयोग रहा। 
सफाई अभियान में पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, गंगासभा अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, सचिव राहुल शर्मा, नागेन्द्र सिंह, दीनदयाल राजभर, जवाहरलाल, सतीश दूबे, राजू गुप्ता, प्रमोद शर्मा, परमेश्वर राजभर, धीरेन्द्र जोशी, श्रीचन्द्र शर्मा, आदेश शर्मा, राजपाल ठाकुर, मनीष कुमार, अरूण मनवाल, गिरीशचन्द्र, धीरज सिंह, जयप्रकाश नारायण, राजाराम भारद्वाज, आलोक तिवारी, गौरखनाथ राजभर, ऋषि जायसवाल, जितेन्द्र सिंह, दिलीप गुप्ता, प्रेमराजभर, सतीश राजभर, पातीलाल, रामअवतार सिंह, लालकुंज, वैभव शर्मा, लक्ष्मण सिंह, मनोज प्रसाद, जितेन्द्र गुप्ता, उमेश राजभर, अरविन्द डिमरी, सचिन रावत, चंदन श्रीवास्तव आदि शामिल हुये।
