हाथी ने तीन घरों की चारदीवारी तोड़ी

ऋषिकेश।
रविवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच हाथी भट्टोवाला श्यामपुर में आ धमका। हाथी ने भट्टोवाला निवासी भानु रागंड, अब्बल सिंह रावत व सूरजमणि कंडवाल के घर की चारदीवारी तोड डाली। घर में मौजूद परिवार के लोग हाथी की दहशत सहम गये। चारदीवारी गिराने के बाद तो सहमे लोगों की जैसे आवाज ही बंद हो गई। परिवार के सभी सदस्य घर के एक कमरे में इकट्ठे होकर हाथी के जाने का इंतजार करने लगे। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नही होने पर हाथी जंगलात चौकी पहुंचा।
हाथी ने जंगलात चौकी में चिहाड मारी तो वन विभाग के कर्मचारी सकते में आ गये। आधे घंटे तक हाथी के डर से कर्मचारी भी दुबके रहे। काफी देर बाद अन्य कर्मचारियों मौके पर पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों ने हवाई फायर किये तो हाथी भाग खडा हुआ। जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी ने वन विभाग से पीडित परिवारों को हाथी द्वारा चारदीवारी तोडे जाने पर मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने हाथी के लगातार धमकने की घटनाओं पर अकुंश लगाने को लेकर ठोस कार्य योजना बनाने बनाने की भी बात कही।
106
हाथी के लगातार धमकने से कर्मचारी परेशान
सर्दियों का सीजन शुरु हो गया है। इस सीजन में दूसरी बार हाथी वन विभाग की चौकी में आया है। हाथी के लगातार आने से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। जिससे कर्मचारी गश्त पर नही निकल पा रहे है। हाथी की याददाश्त गहरी होने के कारण कर्मचारी इस मूवमेंट को समझ नही पा रहे है।

सर्दियों में बढेगा हाथी का उत्पात?
पिछले कई वर्षो में सर्दियों के दिनों में हाथी के आबादी की ओर आने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इन दिनों हाथी का मस्तकाल होना भी एक प्रमुख कारण है। लेकिन स्थानीय लोग हाथी के मूवमेंट को भोजन की तलाश बता रहे है। खेतों में घास व गन्ने की फसल हाथी का प्रिय भोजन है।

कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे पांच मजदूर

फाटक के समीप दुकान के बाहर सो रहे थे मजदूर
रेलवे पुलिस ने रेलवे अधिनियम के तहत मामला किया दर्ज

ऋषिकेश।
कार चालक का मोड पर नियंत्रण बिगड गया। कार श्यामपुर रेलवे क्रांसिग को क्षतिग्रस्त करते हुए रेलवे ट्रैक के नजदीक आ गई। क्रासिंग से सटी हुई दुकानों के बाहर घटना के समय करीब पांच मजदूर सो रहे थे। गनीमत रही कि कार की चपेट में सोते हुए मजदूर नही आए। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार देर रात करीब 12 बजे हरिद्वार मार्ग से ऋषिकेश की ओर आ रही एक प्राइवेट कार चालक का श्यामपुर रेलवे क्रासिंग के मोड पर नियंत्रण बिगड गया। कार रेलवे क्रासिंग के बैरियर की तार को क्षतिग्रस्त करते हुए पेड़ के ठूठ से टकरा गई। घटना के समय क्रासिंग से सटी दुकानों के बाहर पांच मजदूर सो रहे थे। गनीमत रही कि कार की चपेट में आने से मजदूर बाल-बाल बच गये। कार का सतुंलन बिगडने से कार पेड के ठूंठ से टकराकर रेलवे ट्रैक के नजदीक आ गयी।
105
सोमवार की सुबह रेलवे पुलिस को मौके पर पहुंची। आरपीएफ दरोगा वीएस बिष्ट ने बताया कि रेलवे क्रांसिग की तारों को नुकसान हुआ है। कार चालक गिरीश सिंह राणा पुत्र यशपाल सिंह राणा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बीरो धनपुर थाना रुद्रप्रयाग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेलवे अधिनियम 174 की धारा के तहत आरपीएफ ने कार चालक को आरोपित किया है।

पेट्रोल मूल्य वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैलाशगेट स्थित क्रांति चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

ऋषिकेश।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कैलाशगेट स्थित क्रांतिचौक में एकत्र हुए। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नगर महासचिव अजय रमोला ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि को महंगाई बढाने वाला फैसला करार दिया। कहा कि एक ओर बुनियादी चीजे लगातार महंगी हो रही है, वहीं अब पेट्रोल मूल्य वृद्धि होने से इनके दामों में तेजी आयेगी।
कांग्रेस नेता दिनेश भट्ट ने केन्द्र सरकार के निर्णयों की आलोचना की। कहाकि किसान, जवान और आम जनता को केन्द्र सरकार से कोई राहत मिलती नजर नही आ रही है। 104उन्होंने जवान की आत्महत्या मामले में राहुल गांधी के मिलते जाते समय गिरफ्तारी को भी लोकतंत्र की हत्या बताया। मौके पर दिनेश सकलानी, पंकज आर्य, प्रेम सिंह नेगी, जितेन्द्र सिंह, राजेश थलवाल, कमलेश पैन्यूली, आशीष रणाकोटी आदि मौजूद थे।

रायवाला में युवती का अपहरण

ऋषिकेश।
रविवार शाम हरिपुरकलां में एक युवती का अपहरण हो गया। अपहरण की सूचना पर पुलिस के होश फाख्ता हो गये। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से घेराबंदी कर अपहरणकर्ता को पकड लिया। जबकि लडकी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सोमवार को पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।
रविवार रात रायवाला पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की को एक युवक स्कूटी पर बैठाकर हरिद्वार की ओर जा रहा है। लडकी के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपी को पकडने का जाल बिछाया। नाको पर चेकिंग करने के साथ टीम हरिद्वार भी भेजी गई। देर रात आरोपी युवक को हरिद्वार शिवमूर्ति, रोडीबेल वाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। लडकी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। देर रात लडकी को परिजनों सुपुर्द कर दिया गया।
103
सोमवार को रायवाला पुलिस ने ईश्वर दत्त जोशी पुत्र रामकृष्ण जोशी निवासी हरिपुर कलां के खिलाफ अपहरण करने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि लडकी मानसिक रुप से कमजोर है। इसी का फायदा उठाकर युवक ने घटना को अंजाम दिया। बताया कि सोमवार सुबह युवती का मेडिकल भी कराया गया। आरोपी युवक लडकी का पडोसी है।

उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

संविदा कर्मियों को पक्का करने के लिए बिजली संघ लड़ेगा लड़ाई

ऋषिकेश।
सोमवार को नटराज चौक स्थित गार्डन रिसॉर्ट में बिजली कर्मचारी संघ के वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन को संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केएस नेगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के 16 साल बाद भी ऊर्जा निगम की हालत सुधरी नहीं। निचले स्तर पर कर्मचारियों की लगातार घटती संख्या चिंताजनक है। उन्होंने तल्ख तेवरों में कहा कि काम करने वाले हाथों की संख्या कम और उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, इस मसले को लेकर संगठन लगातार सरकार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का दबाव बनाता आ रहा है। लेकिन, इस मामले में सरकारी स्तर से कोई खास प्रगति नहीं हुई। ऊर्जा निगम में ठेकेदारी प्रथा का बोलबाला हो चुका है। यही नहीं, बिजली कर्मचारी राजस्व वसूली के दौरान अभद्रता का शिकार भी हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति की कगार पर खड़े कर्मचारियों को पदोन्नति तक से वंचित किया जा रहा है। इसलिए अब आंदोलन का वक्त आ गया है। सरकार अगर जल्द न चेती तो बिजली कर्मचारी संघ कर्मचारी हित के लिए लड़ाई भी लड़ेगा।

102
किसने क्या कहा …
युवकों को बीते 15 साल से उपनल, सेल्फ हेल्प ग्रुप और पीआरडी के जरिये ऊर्जा निगम में विभिन्न कामों पर तैनात किया गया। इतना ही नहीं, उनसे 10 से 12 घंटे तक काम भी लिया जा रहा है। लेकिन, इसकी एवज में उन्हें मानदेय बहुत कम मिल रहा है। सरकार को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए और उचित कदम उठाए जाने चाहिए।
प्रदीप कंसल, प्रधान महामंत्री

तकनीशियन ग्रेड से अवर अभियंता पद पर नई विभागीय नियमावली के तहत पदोन्नति की मांग लगातार उठाई जा रही है। इसके अलावा विधि एवं कार्मिक अधिकारी पद पर योग्य कर्मचारियों के लिए 50 फीसदी कोटा मंजूर करने के साथ खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी संगठन लगातार उठा रहा है।
विनोद कुमार ध्यानी, क्षेत्रीय सचिव

अधिवेशन में ये रहे मौजूद
प्रांतीय महामंत्री (एटक) अशोक वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष धनश्याम नौटियाल, सीताराम, मुख्य अभियंता वितरण गढ़वाल संजय टम्टा, अधीक्षण अभियंता (वितरण) एमएल टम्टा, अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह, डॉ. गिरधर पंडित, उपमहामंत्री बिजली कर्मचारी संघ एनएन नौटियाल, भाकपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समर भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषिकेश वीरेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सीडीएस बिष्ट, केएस राणा, आरएस रावत, दिनेश उनियाल, हरीश शर्मा, केएस असवाल, शशि राणा आदि।

आजादी के बाद मोदी सरकार ही कर रही दलित विकास: टम्टा

ऋषिकेश।
आईडीपीएल स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित दलित स्वाभिमान सम्मेलन में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलित वर्ग को वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल किया। लेकिन, अब समय आ गया है कि दलित वर्ग एकजुट होकर कांग्रेस को सबक सिखाए। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटें जितवाकर मोदी सरकार को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अगर डॉ. भीमराव अंबेडकर नहीं होते तो देश में छुआछूत की बुराई कभी खत्म नहीं होती। इसलिए सभी समाज के लोग अपने बच्चों को पढ़ाएं, तभी देश तरक्की करेगा। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही दलित समाज का विकास कर सकती है। यह बात अब लोग समझने भी लगे है। उन्होंने कहा कि गरीब तबके के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं बना रही है। लेकिन, कांग्रेस ने दलित समाज की हमेशा उपेक्षा की। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष वाल्मीकि और संचालन राकेश पारछा ने किया।
101
स्वाभिमान सम्मेलन में ये रहे मौजूद
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, मोर्चा प्रदेश मंत्री सतीश पाल, योगेश मालयान, जय वाल्मीकि, देवेंद्र दत्त सकलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र नेगी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, गोविन्द अग्रवाल, संदीप गुप्ता, ज्योति सजवाण, इन्द्रकुमार गोदवानी, अनिता तिवारी, कृष्णकुमार सिंघल,अविनाश सेमल्टी, रविन्द्र शर्मा, प्रदीप धस्माना, चेतन शर्मा, अनिता ममगाईं, उमेश वाल्मीकि, बख्तावर सिंह, अनिता प्रधान, दिनेश सती, गंभीर राणा, रविन्द्र राणा, रणवीर भारती, रीना शर्मा, अनिता बहल, दिनेश पयाल, बलवीर सिंह चौहान आदि।

अखिलेश कर रह विकास के खोखले दावे : मायावती

लखनऊ।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ‘विकास रथयात्रा’ को ‘दिवालिया रथयात्रा’ करार देते हुए आज कहा कि मुख्यमंत्री को गुमनाम होने की शिकायत है तो जनता को उनके विकास के दावे खोखले होने की शिकायत है। मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘करोड़ों रूपये की लागत से बनने वाला लक्जरी रथ का जहां वर्तमान सरकार के मुखिया अखिलेश यादव की यात्रा के प्रारंभ में ही दिवाला निकाल गया, वहीं रथयात्रा के साथ चलने वाले उनके हुड़दंगबाज रास्ते में लूटते खसोटते चले गये। पुलिस को तमाशबीन बने रहने पर मजबूर होना पड़ा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वैसे तो किसी भी सरकार के लिए उसके काम को बोलना चाहिए परंतु जिस प्रकार वर्तमान मुख्यमंत्री को अपने गुमनाम होने की शिकायत है कि लोग उन्हें पहचानते नहीं, ठीक उसी प्रकार उनके विकास के दावे भी हवा हवाई होने की शिकायत लोगों को है क्योंकि उनके विकास के दावों का लाभ अभी तक जनता को मिलना शुरू ही नहीं हुआ।’’ बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर सपा सरकार ने जनहित और जन कल्याण के वास्तविक काम किये होते तो फिर उन्हें भारी सरकारी शान शौकत के साथ यह विकास रथयात्रा निकालने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
akhilesh-mayawati_647_082516045533
मायावती ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में घोर जातिवाद, परस्पर द्वेष, भ्रष्टाचार और जंगलराज का बोलबाला रहा है। इसके लिए अनेक बार उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय से सपा सरकार को फटकार भी मिलती रही है। उन्होंने कहा, ‘‘डेंगू जैसी घातक बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया। अंतत: उच्च न्यायालय को सख्ती से दखल देना पड़ा। लेकिन सपा सरकार के मुखिया अखिलेश इन बातों के मद्देनजर शर्मिन्दा और सतर्क होकर कार्य करने की बजाय निष्प्रभावी एंबुलेंस सेवा का ढिंढोरा पीटते हैं।’’ बसपा सुप्रीमो ये आरोप भी लगाया कि भाजपा से सपा की मिलीभगत है इसलिए अखिलेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ इशारों इशारों बात करते हैं तथा खुलकर निन्दा करने में हिचकते हैं।

सेविले चरन तोहार हे छठी मइया, महिमा तोहर अपार …

महापर्व छठ: परिवार के सुख-समृद्धि को उठे हजारों हाथ
व्रतियों से अटे तीर्थनगरी के गंगा घाट

111
ऋषिकेश।
महापर्व छठ में तीर्थनगरी के गंगा घाटों में भीड़ उमड़ी। रविवार को छठ पर्व में निर्जला व्रत रख रहे महिला-पुरुष व्रतियों ने गंगा तट में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्य भगवान से अपनी मनोकामना पूरी करने के साथ सुख-समृद्धि व निरोगता का आशीर्वाद मांगा। मौके पर महिलाओं ने छठ के मंगल गीत गाये। मंगल गीतों से गंगा घाट गुंजयमान रहे।
रविवार को तीर्थनगरी में गंगा घाटों का नजारा देखने लायक रहा। छठ अनुष्ठान के तीसरे दिन छठी मैय्या की टोकरी (डाला) को सजाकर नंगे पांव अपने सिर पर रखकर बड़े उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों का रुख किया। घर परिवार के लोग व्रतियों के साथ सज-सवंरकर गंगा घाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने संतान प्राप्ति, तो कुछ ने मनोकामना को लेकर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए षठ का व्रत रखा। रविवार को सूर्य भगवान के दिवस के रुप में मनाया जाता है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगातट पर उमड़ी। त्रिवेणी घाट, चन्द्रेश्वरनगर, शीशमझाड़ी, स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला, वीरभद्र आदि क्षेत्रों के गंगा तटों पर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। 112
गंगा तट पर कई पुरुष व महिलाएं पारंपरिक परिधानों में नजर आये। पुरुष पीले रंग की धोती और महिलाएं लाल जोड़े में अधिक नजर आये। जैसे ही संध्या काल का समय हुआ तो श्रद्धालुओं ने सूर्य को भगवान की उपासना करनी शुरु कर दी। गंगा के निर्मल जल में उतरकर उन्होंने डूबते सूर्य को गंगा जल और दूध का अघ्र्य दिय्या। इस दौरान मंगल गीत से गंगा घाट गुंजयमान रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर छठ के मंगल गीत गाये। व्रती महिलाओं में अनिता देवी, जनक बाला झा, अनिता देवी, आराधना यादव ने बताया कि पिछले कई वर्षो से छठ का पर्व मना रही है। उनका मानना है कि भगवान सूर्य की रोशनी से पूरा विश्व उदयमान हो रहा है। इसलिए भगवान सूर्य की उपासना से परिवार में खुशहाली आती है।113
गौरतलब है कि छठ पर्व के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को संध्या अर्घ्य कहा जाता है। इस दिन श्रद्धालु दिन में प्रसाद बनाते है। प्रसाद के रुप में ठेकुआ, जिसे कई स्थानों में टिकरी भी कहा जाता है, के अलावा चावल के लड्डू (लडुवा) बनाते है। इसके अलावा चढावा के रुप में सांचा और फल भी छठ प्रसाद के प्रसाद में शामिल होते है।
114
रातभर गंगा घाटों पर जमे रहे श्रद्धालु
छठ पर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालु गंगा घाट पर ही जमे रहे। व्रती श्रद्धालु रातभर गंगा के पानी में रहे। किसी ने मनोकामना मांगी तो किसी ने मनोकामना पूरी होने पर अपना संकल्प पूरा किया। इस दौरान कई श्रद्धालु तो बैंड बाजों के साथ त्रिवेणीघाट पहुंचे। तो कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर लेट-लेट कर गंगा घाट तक पहुंचे।
115
बाजार में चहल कदमी बढी
तीर्थनगरी में रविवार को षठ पर्व के चलते बाजार में चहल कदमी रही। लोगों ने घर व परिवार के सदस्यों के लिए कपडों की खरीददारी की। गंगा घाटों में श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी भी की। इस दौरान त्रिवेणी घाट का नजारा देखने लायक रहा। त्रिवेणी घाट को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।

योगेंद्र पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बांधा समां

ऋषिकेश।
रविवार को परशुराम हॉल में आयोजित समारोह ग्रैंड पेरेंट्स डे के रूप में मनाया गया। इसका शुभारंभ स्वामी शांति धर्मानंद और प्रिंसिपल मीता चटर्जी ने किया। इसके बाद बच्चों ने शिव तांडव के साथ ही ‘जंगल-जंगल बात चली है’ गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने रैंप पर चलकर अपना जादू भी बिखेरा। 110इस मौके पर विनय उनियाल, उमा किंगर, ज्योति ब्रेजा, डॉ. गगन शर्मा, डॉ. डीपी रतूड़ी, डॉ. ऋचा रतूड़ी, सभासद हरीश तिवाड़ी, ज्योति चौहान, सुधालिका भारद्वाज, ईशा तोमर, नैंसी शर्मा, अनिता कश्यप, गीता शर्मा, कृष्णा राजवंशी मौजूद रहे।

लोक संस्कृति को बढ़ावा देगी पांडव नृत्य गाथा

ऋषिकेश। राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने जा रही प्रथम पांडव नृत्य गाथा को लेकर रविवार को छिद्दरवाला के गंगोत्रीपुरम में कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन किया गया। वरिष्ठ नागरिक एवं जन विकास समिति की ओर से नौ से 16 नवंबर तक सात दिनी पर्यटन विकास महोत्सव कराया जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला बोले, पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देना आज के समय में जरूरी हो गया है और समिति यह काम बखूबी कर रही है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत इस महोत्सव में शामिल होंगे।
109इस मौके पर हुकुम सिंह रावत, मोहन सिंह असवाल, गोकुल चंद रमोला, प्रधान ध्यान सिंह असवाल, पूनम पोखरियाल, विमला नैथानी, अनीता राणा, पूरण चंद्र रमोला, सरोप सिंह भंडारी, गिरीश पैन्यूली, तेग सिंह राणा, बलराम सिंह, उम्मेद सिंह पोखरियाल आदि मौजूद रहे।